Samir Roy Murder : समीर रॉय की हत्या करने वाले आरोपियों को न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा…

देवास। बीते वर्ष 2021 में 1 जून को शाम करीब सवा चार बजे के करीब शहर के करोली नगर में गोलीकांड हुआ था। जिसमे हमलावरों ने समीर रॉय पिता रंजन रॉय नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
मामले में आज 26 मई 2022 को पंचम अपर सत्र न्यायाधीश देवास कोर्ट ने फैसला सुनाया है।
आरोपी रोहित शर्मा उर्फ बच्चा, गोविन्द चौधरी, विवेक सिंह उर्फ बबल, विजय उर्फ गंजू एवं कपिल चौधरी को आजीवन कारावास एवं 50000-50000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा आरोपी रोहित एवं कपिल को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000 के अर्थदण्ड व आरोपी गोविन्द को 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

अभियोजन प्रकरण इस प्रकार है कि दिनांक 01 जून 2021 को समीर राय जो कि 2013 के हत्या के प्रकरण में 02 माह से पैरोल पर जमानत लेकर घर आया था कि दिन के लगभग 04:30 बजे मोबाईल पर बात करता हुआ घर से बाहर गया तभी गोली चलने जैसी आवाज आई आवाज सुनकर उसकी पत्नि व सास बाहर आये तो देखा कि दो लडके उनके घर के सामने से भागकर जा रहे है जिनमें से एक के हाथ में बन्दूक थी व एक लडका ऐक्टिवा गाडी से भाग रहा था तीनों लोगों को भागते हुये फरियादी ने देखा था। समीर राय की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगकर खून बह रहा था व समीर राय खून से लथ-पथ होकर जमीन पर पड़ा हुआ था समीर को उसकी पत्नि घायल हालत में एमजीएज अस्पताल लेकर गई थी जहाँ डॉक्टर द्वारा समीर को मृत घोषित किया गया। फरियादिया के अनुसार उक्त तीनों व्यक्ति एवं एक अन्य व्यक्ति जिन्हें बाद में फरियादी ने पहचाना था के द्वारा समीर राय की गोली मारकर हत्या किया जाना बताया था उक्त प्रकरण में फरियादी की सूचना पर दिनांक 01 जून 2021 को अपराध क्रं.282/2021 थाना सिविल लाईन में पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान फरियादी तथा साक्षियों के कथन एवं घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के वीडियो रिकार्डिंग एवं फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपीगण की पहचान रोहित शर्मा उर्फ बच्चा, गोविन्द चौधरी, विवेक सिंह उर्फ बबल विजय उर्फ गंजू एवं कपिल चौधरी के रूप हुई। आरोपीगण को गिरफ्तार कर अन्य आवश्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त प्ररकण में विवेचना थाना प्रभारी सिविल लाईन संजय सिंह के द्वारा की गई।

उक्त प्रकरण गंभीर जघन्य सनसनीखेज प्रकरण की श्रेणी में चिन्हित होकर न्यायालय में विचाराधीन था जिसमें अभियोजन की ओर से उक्त प्रकरण में कुल 43 साक्षियों के साक्ष्य करवाये गये।
माननीय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश, जिला देवास द्वारा, सत्र प्रकरण क्रमांक 150/2021 में जिला देवास में आज दिनांक 26 मई 2022 को निर्णय पारित कर सभी आरोपीगण रोहित शर्मा उर्फ बच्चा, गोविन्द चौधरी, विवेक सिंह उर्फ बबल, विजय उर्फ गंजू एवं कपिल चौधरी को धारा 302/34 एव 120 बी भादसं में आजीवन कारावास एवं 50000-50000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया तथा आरोपी रोहित एवं कपिल को धारा 29 (क) आयुध अधि में 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000/ के अर्थदण्ड व आरोपी गोविन्द को 27 (1) (ए) एवं 29 (क) आयुध अधि. में 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 5000-5000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी, जिला देवास श्री ऊदल सिंह मौर्य द्वारा दी गई।

भाजयुमो की संभागीय भाषण प्रतियोगिता में सचिन चौहान एवं पूनम शर्मा विजेता

देवास।भाजयुमो के युवा जोड़ो अभियान के निमित्त संभागीय भाषण प्रतियोगिता का अयोजन उज्जैन जिले के बड़नगर में किया गया , जिसमें देवास जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के 11 विजेताओं ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में भाग लिया ।

युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी सतीष चौहान ने बताया कि संभाग के समस्त 8 जिलो से 11 विषयो पर चयनित 88 प्रतिभागियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमे संभाग स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्तर कुल 22 पुरस्कार में से 6 पुरस्कार देवास जिले को प्राप्त हुए।

जिले की हाटपीपलिया विधानसभा से सचिन चौहान निवासी बांगरदा ने स्टार्ट अप इंडिया” पर एवं देवास विधनसभा से पूनम शर्मा ने महिला सशक्तिकरण विषय पर पूरे संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रीष्मा राठौर, राधिका शर्मा, चंद्रपाल राठौड़ एवं महेन्द्र शर्मा अपने अपने विषयों में द्वितीय स्थान पर रहें
विजेताओ को उज्जैन के लोकप्रिय सांसद अनिल फिरोजिया जी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी गंगा पांडे जी व वरिष्ठ नेताओं द्वारा पुरस्कार प्रदान किये गए।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक बैरागी जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाई रजतपाल सिंह राजपूत जी, संभागीय समिति सदस्य सोनू झाला जी, जिला महामंत्री द्वय प्रीतम सिंह सोलंकी जी, महेन्द्र पंवार जी, मंडल अध्यक्ष द्वय शुभम पटेल जी, धीरज जोशी जी, जिला मंत्री विनोद जी, कार्यालय मंत्री मनीष पंड्य जी उपस्थित रहे।

Dewas : टायर फटने से 2 मिनी ट्रक की हुई भिड़त, 4 लोग हुए गंभीर घायल

देवास : मक्सी शाजापुर रोड पर ग्राम कलमा के पास आज दोपहर शाजापुर से आ रहे मिनी ट्रक का टायर फट गया जिससे वह असंतुलित होकर दूसरे मिनी ट्रक से टकरा गया। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220526-WA0056.mp4

बता दे कि शाजापुर से देवास ईट लेकर आ रहा मिनी ट्रक का टायर फटने से उसकी दूसरे मिनी ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमे ईटावा निवासी चारो लोग कमल पिता जगदीश, कुबेर पिता दिलीप सिंह, धर्मेंद्र पिता कैलाश यादव, नानू पिता बाबू गंभीर घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा व घायलो को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

MP Chunav 2022 : जनता चुनेगी महापौर, सरकार ने भेजा राजभवन प्रस्ताव

मध्यप्रदेश में पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी जोरो शोरो से एक बार फिर शुरू हो गयी है साथ ही सीटों पर आरक्षण भी हो गए है सरकार ने बुधवार देर शाम एक और प्रस्ताव तैयार किया। इसके तहत नगर निगम के महापौर को जनता सीधे चुनेगी, जबकि नगर पालिका और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव पार्षद करेंगे। इस प्रस्ताव को राज्यपाल की मंजूरी के लिए आज गुरुवार को राजभवन भेजा जाएगा।

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं, इसको लेकर काफी दिनों से मंथन चल रहा था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार के फैसले में परिवर्तन करते हुए पार्षदों की जगह सीधे जनता से महापौर और अध्यक्ष का चुनाव करने का निर्णय पहले लिया गया था। लेकिन इसमें फिर संशोधन का निर्णय लिया गया।

देवास जिले की नगर निकायो के वार्ड आरक्षण हुए घोषित, देखें लिस्ट

प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव अब प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों प्रणाली से होंगे। नगर निगम के महापौर सीधे जनता द्वारा चुने जाएंगे। जबकि, नगर पालिका और नगर परिषदों के अध्यक्षों का चुनाव पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा। सरकार ने अध्यादेश के प्रारूप में संशोधन किया है, जिसके कानून पहलूओं का विधि एवं विधायी ने परीक्षण भी कर लिया है। अब राज्यपाल मंगुभाई पटेल की अनुमति के बाद इसे राजपत्र में अधिसूचित करके प्रभावी किया जाएगा।

https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1529700057939083265?t=cBt-0ocnJwIk41aOKg4FUA&s=19

Dewas: मल्हार समृत्ति उद्यान रात को जल्दी हो जाता है बंद…!

• आम नागरिकों के लिए रात 11 बजे तक उद्यान खुला रखे जाने की मांग..

देवास। शहर का एक मात्र पार्क गर्मी के मौसम में रात 9 बजे ही बंद कर दिया जाता है। जिससे पार्क में घूमने आने वाले परिवार लुफ्त नही उठा पाते। पार्क में आने वाले आम नागरिकों के लिए रात 11 बजे तक का समय बढाया जाए।
नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया गर्मी के मौसम में लोग रात को बच्चो के साथ गुमने फिरने के लिए मल्हार स्मृति मंदिर पार्क में आते हैं। पार्क के मैन गेट पर लगा बैनर देखकर पार्क में गुमने का सपना देखने वाले परिवार निराश हो जाते हैं। पार्क का लुप्त नहीं उठा पाते हैं। नगर निगम द्वारा रात 9 बजे ही पार्क बंद कर दिया जाता है।

नगर निगम आयुक्त से जनहित को ध्यान में रखते हुए नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटे सिंह दरबार, मोहन दादा, गोलू प्रजापति, वी, एस, पाटीदार, मनोहर लाल पटेल, डॉ, धीरज वर्मा, अभिजीत सिंह गौड़, जय सिंह, रोहित उपाध्याय ,रवि ठाकुर आदि ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए रात 11 बजे तक आमजन के लिए खोला जाए ताकि बच्चें मल्हार स्मृति मंदिर पार्क में झूला, फिसल पट्टी , रेल का आनंद उठा सकें।

पंचायत प्रतिनिधि के प्रयासों से 10 से 15 कुओ का पानी एकत्रित कर गांव में किया जा रहा पानी सप्लाई

देवास(नरेंद्र चौहान) नेवरी जिले में हो रही भीषण गर्मी के कारण लोग पानी के लिए तरस रहे हैं लेकिन हाटपिपल्या तहसील के नेवरी पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि के नवीन पाटीदार विक्रम सिंह दरबार के प्रयासों से 10 से 15 कुओ एवं बोरवेल का पानी किसानों से एकत्रित कर गांव में पानी देने का प्रयास किया जा रहा है गांव में सभी वार्ड में एक-एक दिन छोड़ हर 4 दिनों में पानी घर घर नल दिया जाता है जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी के लिए कहीं न भटकना पड़े। ग्रामीणों ने बताया कि हमें पंचायत द्वारा 4 दिनों में पानी दिया जाता है जिससे हमें इस भीषण गर्मी से जहां पानी की हर जगह कमी हो जाती है लेकिन नेवरी पंचायत में इस भीषण गर्मी में भी किसी भी व्यक्ति को परेशानी ना उठानी पड़े इसलिए पंचायत द्वारा 10 से 15 कुओ एवं बोरवेल का पानी एकत्रित कर पर्याप्त पानी की पूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों एवं किसानों का भी विशेष योगदान रहता है कि इस भीषण गर्मी में भी दिन रात मेहनत कर अपने अपने कुए एवं बोरवेल का पानी पंचायत को देकर वह पानी दे रहे हैं।

टोंकखुर्द क्षेत्र में वन विभाग सुस्त शिकारी चुस्त

• जंगली जानवरों का रखवाला कोई नहीं..!

टोंकखुर्द (विकेश जैन)। मंगलवार को ग्राम पंचायत कन्हैरिया पूर्व सरपंच ने बताया कि वन विभाग द्वारा इन बेजुबान जानवरों को मरने के लिए छोड़ दिया है।

टोंकखुर्द क्षेत्र में नीलगाय काला हिरण जंगली सूअर काफी मात्रा में है। जो क्षेत्र के आसपास के जंगलों में घूमते रहते हैं। पानी की तलाश में गांव के आसपास भी आ जाते हैं। वन विभाग का कोई भी कर्मचारी टोंकखुर्द मुख्यालय मैं नहीं रहने के कारण शिकारी बिना भय के आसानी से शिकार करते हैं। जबकि ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि अगर किसी वन विभाग कर्मचारी को सूचना देना हो तो कोई नहीं मिलता है। टोंकखुर्द में में वन विभाग का मकान भी बना हुआ है। वन विभाग का एक चौकीदार रहता है। उससे पूछने पर बताता है कि यहां पर ना तो कोई अधिकारी ना ही कर्मचारी रहता है। सब कभी कभी देवास से आना जाना करते हैं। बेजुबान जानवरों को लावारिस हालत में भगवान भरोसे छोड़ रखा है।

पूरे मामले में डिप्टी रेंजर टोंकखुर्द राजेंद्र ठाकुर का कहना है की राजस्व क्षेत्र है इतने जंगली जानवरों को पकड़ना असंभव है। जानवरों से किसानों की फसल का नुकसान हो तो राजस्व विभाग द्वारा किसानों के आवेदन पर मुआवजा मिलता है। यदि जंगली जानवरों से किसान को हानि होती है तो भी मुआवजा मिलता है।

धनतालव घाट पर लगा लंबा जाम, वाहन चालक यात्री हो रहे परेशान

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पड़ने वाले धनतलाव घाट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि सोमवार से रुक रुक कर जाम लग रहा है मंगलवार सुबह 9:30 तक लंबा जाम लग गया वाहन चालक यात्री बुजुर्गों बच्चे महिलाएं इस धनतालव घाट मे फंसे रहे समाचार लिखे जाने तक वाहनों की निकलने की एक लाइन चालू हो पाई थी जाम पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया था धनतलाव घाट के मेन टन पर वाहन खराब हो चुके थे ऊपर वाले मेन टन पर एक चार पहिया छोटी गाड़ी पलटी खा गई थी घाट के कारण आए दिन जाम लगता है वही क्षमता से ज्यादा माल ले जाने के कारण गाड़ियां घाट नहीं चढ पाती है और घाट पर खड़ी हो जाती है शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए

Dewas: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने किया कॉलेज स्थानांतरण का विरोध, उग्र आंदोलन की चेतावनी

देवास। स्थानीय साइंस कॉलेज देवास में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा कॉलेज स्थानांतरण एवं कलेक्टर कार्यालय का साइंस कॉलेज में आने के विरोध में कॉन्फ्रेंस रखी गई।
एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष नीरज नागर के कहा कि जो साइंस कॉलेज का नया भवन मेंढकी धाकड़ के पास बना है वह देवास शहर से लगभग 13-14 किमी दूर है। कोहि वहां पर वाहन अलग नही चलते, ऐसे में छात्र छात्राये कैसे जाएंगे। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी कोन लेगा। हम कॉलेज का स्थानांतरण नही होने देंगे फिर उसके लिए कुछ भी करना पड़ेगा। पहले भी जनप्रतिनिधियों को इस विषय में अवगत करवा चुके हैं। पर अभी तक कोहि चर्चा तक करने विद्यार्थियों से नही आया।
जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने बताया कि देवास के जनप्रतिनिधिय बड़े बड़े मंच से कहते हैं की हम देवास में इंड्रस्टी, पार्क, ब्रिज ओर कहि सौगात ला रहे हैं लेकिन हम विद्यार्थियों को फिर क्यो सराफ दे रहे हो साइंस कॉलेज देवास शहर की सिमा के बाहर संचालित होगा तो वह यो देवास वासियों के लिए अभिशाप ही होगा। हम साइंस कॉलेज की जगह पर किसी अन्य सरकारी कार्यालय को यहां संचालित नही होने देंगे। यहां अगर कुछ संचालित होगा तो शिक्षण संस्थान ही संचालित होगी। अगर कॉलेज का स्थानांतरण होगा तो हम सभी छात्र छात्राये आपनी टी. सी. निकाल लेंगे।

हम यहां चेतावनी भी देते हैं कि अगर 26 मई 2022 समय 11:30 तक हम विद्यार्थियों से चर्चा करने कॉलेज नही आये तो 12 बजे भोपाल चौराहा रोड जाम कर देंगे। रोड जाम करने जैसे उग्र आंदोलन करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं देवास के जनप्रतिनिधियों की रहेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरेन्द्र पटेल, यशवंत कुशवाह, पृथवीराज पटलावदा, विशाल ठाकुर, अरुण पटेल सूर्या मालवीय , विशाल नागर सचिन पंवार, विपुल पाल, चेतन वर्मा , अजय यादव, अंतिम यादव राजकुमार चौहान अनिल सोलंकी बिट्टू मालवीय राज सोलंकी बल्लू पटेल, दीपक पटेल धीरज मालवीय राज कराड़िया कुलदीप पटेल लक्ष्य देवड़ा स्पर्श श्रीवास्तव गौरव तोमर प्रिया चौधरी प्रियंका परथे, आयुषी पटेल, गजेन्द्र यादव विकास यादव एवं सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित थे।