देवास। प्रेस क्लब देवास द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के सामने स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। तत्पश्चात पत्रकार साथियों द्वारा कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान चलाते हुए मास्क का वितरण किया गया। प्रतिमा स्थल, तहसील परिसर, कोतवाली थाना परिसर, सहित शहर के मुख्य मार्ग एमजी रोड पर वाहन चालकों, व्यापारियों सहित पैदल चाल रहे आम लोगों को निशुल्क मास्क वितरण कर निरंतर पहनने का निवेदन किया साथ ही मास्क वितरित करते हुए अपनी व परिवार की सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब संरक्षक अनिलराज सिंह सिकरवार, विनोद जैन, प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, उपाध्यक्ष शेखर कौशल, जगदीश सेन, संयुक्त सचिव शैलेन्द्र अड़ावदिया, खूबचंद मनवानी,काय.र्सदस्य खुमान सिंह बेस, हेमंत शर्मा,राजेश पाठक, सौरभ सचान, राजेश मालवीय, सुरेश जयसवाल,मोहन वर्मा,शाकिर अली दीप, डॉ. रईस कुरैशी, अमित व्यास, अमित बागलीकर, मयूर व्यास, पिन्ना सिंह, धीरज सेन, रघुनंदन समाधिया, फरीद खान, राजेश पवार, अमित शर्मा, मुर्तुजा सैफी, संगीता राठौर सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़़ ने दी।
देवास(बालकृष्ण शर्मा) भारतीय महा सभा की प्रांतीय इकाई मध्य प्रदेश की प्रथम बैठक देवास जिला सभा द्वारा गुजराती गार्डन बाल गड़ रोड देवास में आयोजित की गई । उक्त कार्यकम की अध्यक्षता प्रांतीय इकाई के अध्यक्ष श्री राजेश जी त्रिवेदी ने की कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रांतीय इकाई के प्रधान मंत्री श्री सुबोध जी शर्मा, वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री भानु जी शर्मा इंदौर महासभा के मंत्री गोपाल जी जोशी , महा सभा के उप सचिव श्री प्रदीप जी तिवारी उज्जैन, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री भेरू लाल जी शर्मा मंदसौर ,श्री रविन्द्र जी शर्मा खिलचीपुर, ब्यावरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री अखिलेश जी जोशी , प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री कैलाश जी जोशी ,भादवा माता के तथा महा सभा के सचिव श्री ओम जी पुरोहित सांड्या, सिंगोली जिला नीमच के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी शर्मा ,अखिल भारतीय महिला महा सभा की वरिष्ट उपाध्यक्ष डा रानी जी व्यास देवास, महिला महा सभा की राष्ट्रीय महा सचिव श्री मति राजेश्वरी जी जोशी , प्रांतीय महिला सभा की था मंत्री श्री मति प्रीति पुरोहित थे । सबसे पहले मंचासिन पदाधिकारियों के द्वारा महर्षि। गोतम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया उसके उपरांत डा रानी व्यास द्वारा गोतम वंदना प्रस्तुत की गई देवास जिला सभा के अध्यक्ष श्री सुनील जी शर्मा द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का पुष्प माला से स्वागत किया गया जिले के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री कमलेश जी शर्मा द्वारा सभी को मोतियों की माला से स्वागत किया श्री आशीष शर्मा द्वारा बेजेश लगाकर कर स्वागत किया गया ।इस बीच श्री राजेश जी त्रिवेदी जी ने कार्यक्रम का संचालन कर रहे महा सभा के राष्ट्रीय महा सचिव एवम पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष श्री प्रमोद जी व्यास का पुष्प माला से स्वागत किया । कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्री सुनील जी शर्मा ने दिया प्रदेश के सभी जिलों से आए कार्य कारिणी के सदस्य एवम जिला अध्यक्षों का स्वागत जिला युवक संघ के अध्यक्ष श्री लाला जोशी ,जिले के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री संजय जी शर्मा श्री धन श्याम जी शर्मा ने सभी का स्वागत किया प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा सभी को मनोनयन पत्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सभी का स्वागत किया इसी बीच देवास जिला अध्यक्ष ने देवास जिला सभा द्वारा जून 2022 में अखिल भारतीय युवा युवती परिचय सम्मेलन देवास शहर में आयोजित करने की घोषणा की गई सम्मेलन के साथ देवास जिले में एक सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा । इसी कड़ी में नीमच जिले के अध्यक्ष श्री हरीश जी शर्मा मंदसौर जिला अध्यक्ष श्री अनिल जी शर्मा शाजापुरबजिला अध्यक्ष श्री ललित जी तिवारी एवम हरदा जिला अध्यक्ष एवम अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे इसके उपरांत प्रांतीय सभा द्वारा देवास जिले के वरिष्ट समाज सेवियों श्री गब्जी प्रसाद जी व्यास खाते गांव श्री रवि शंकर जी व्यास पूर्व तहसीलदार संदल पुर, श्री मधु सूदन जी शर्मा कन्नौद , श्री बाबूलाल जी शर्मा करनावद , श्री महेंद्र जी तिवारी अकबरपुर , श्री रमेश जी शर्मा डबल चौकी , श्री डा आर के शर्मा देवास श्री रवि जी व्यास, श्री सुरेश जी व्यास, श्री राजकुमार जी जोशी देवास श्री कमलेश जी शर्मा देवास ,श्री घन श्याम जी शर्मा डबल चौकी , श्री आशीष शर्मा करनावद का अभिनंदन पत्र देकर उनका सम्मान किया गया तथा देवास नगर सभा के पूर्व अध्यक्ष व्यवसाई श्री बंशी लाल जी व्यास एवम कांटा फोड़ के श्री मदन लाल जी शर्मा को भी अभिनंदन पत्र दिया जाना थे लेकिन वे उपस्थित नही हो सके उनका सम्मान पत्र जिला सभा द्वारा उनके निवास पर जाकर दिया जाएगा सभी प्रदेश के आए अतिथियों को देवास जिला सभा के द्वारा स्मृति चिन्ह दिए गए अतिथ्यो में श्री भेरू लाल जी शर्मा श्री रविन्द्र जी शर्मा श्री बाबूलाल जी शर्मा श्री अखिलेश जी जोशी जी ,श्री भानु जी शर्मा जी श्री कैलाश जी जोशी जी एवम श्री राजेश जी जोशी जी प्राचार्य सतवास , महा सभा के उप सचिव श्री प्रदीप जी तिवारी ,श्री ओम जी पुरोहित जी सांडया ने संबोधित किया उन्होंने भादवा माता की धर्म शाला के लोकार्पण एवम तुलसी विवाह 22 और 23 जनवरी को आमंत्रित किए जाने हेतु अनुरोध किया गया इसके साथ ही महिला महा सभा की वरिष्ट उपाध्यक्ष डा रानी जी व्यास महिला महा सभा की राष्ट्रीय महा सचिव श्री राजेश्वरी जी जोशी एवम प्रांतीय महिला महा मंत्री श्री मति प्रीति जी पुरोहित ने भी सभी को संबोधित किया इसी कार्यक्रम में देवास के श्री प्रमोद जी व्यास एवम श्री मति ज्योति रवि जी व्यास ने भादवा माता के ट्रस्टी के लिए 11000 रुपए देकर ट्रस्टी बने उनका सम्मान ट्रस्ट के श्री ओम जी श्री कैलाश जी एवम प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजेश जी त्रिवेदी जी ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रमोद जी व्यास ने किया तथा आभार जिले के वरिष्ट उपाध्यक्ष श्री संजय जी शर्मा कन्नौद ने किया ।
कन्नौद(राजेंद्र श्रीवास): सरपंच संघ जनपद पंचायत कन्नौद ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम विधायक आशीष शर्मा एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका को एक ज्ञापन सौंपकर त्रिस्तरीय पंचायत राज जनप्रतिनिधियों को पुनः अधिकार देने का मांग का ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में घोषित त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त होने के कारण ग्रामीण क्षैत्र मे ग्रामीण जनता को प्रदेश सरकार व भारत सरकार की योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ मिल सके इस हेतु त्रिस्तरीय पंचायत राज जनप्रतिनिधियों को पुनः वित्तीय अधिकार एवं समस्त अधिकार आगामी चुनाव होने तक देने की मांग की गई क्योंकि पुनः अधिकार मिलने से ग्रामीणों को सारी योजनाओं का लाभ तुरंत मिल सकेगा वर्तमान दौर में कोरोना का प्रभाव मध्यप्रदेश में बढ़ता जा रहा है पंचायतों में मनरेगा के बहुत सारे भुगतान बाकी है जिसके कारण प्रधानों सरपंचों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पंचायतों के खातों में 15 वे वित्त की राशि भी खर्च किए जाना बाकी है ऐसे कई कारण हैं जिनके कारण त्रिस्तरीय पंचायत राज जी जनप्रतिनिधियों को अधिकार दिया जाना आवश्यक है ज्ञापन अवसर पर सरपंच संघ अध्यक्ष राजेश पटेल, प्रवक्ता नरेंद्र कांसल मानसिंह, लखन, रफीक सलीमा बी सहित अन्य सरपंच इस अवसर पर उपस्थित थे।
देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चन्द्रमौली शुक्ला द्वारा विगत 6 जनवरी को अपने पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए जिले में जनसमूह एकत्रीकरण के समस्त कार्यक्रम, प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिये है। विवाह समारोहो, अंतिम यात्रा, उठावने तक में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या निर्धारित कर दी है।
कलेक्टर के आदेश के साथ ही मॉ गंगा जन कल्याण समिति द्वारा प्रख्यात कथावाचक जया किशोरी जी की विशाल भागवत कथा निरस्त कर दी, लेकिन राजनैतिक दल, खासकर प्रमुख रूप से भाजपा एवं कांग्रेस द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशों को नहीं माना जा रहा है। मास्क पहने होने एवं सैनेटाईजर की आड़ लेते हुए लगातार भीड़भाड़ वाले प्रदर्शन, कार्यक्रम आयोजित करते हुए कोरोना की तीसरी लहर के बढ़ते खतरे के बीच लोगो की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।
कांग्रेस द्वारा पिछले दिनो मक्सी रोड़ स्थित निर्माणाधीन ब्रिज से पूर्व सड़क निर्माण की मांग करते हुए उग्र प्रदर्शन किया गया। स्थानीय सांसद, विधायक को जमकर कोसा गया। केन्द्र एवं राज्य सरकार के विरूद्ध जन जागरण यात्रा निकाली गयी।
भाजपा द्वारा पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चुक के विरोध में लगातार प्रदर्शन किये जा रहे है। शिवाजी उद्यान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन धरना दिया गया। भाजयुमो द्वारा मशाल रैली निकाली गयी। जिले में भी पुतला दहन सहित अन्य प्रदर्शन किये गये। पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा विक्रम सभा भवन में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठ आयोजित की गयी। सोमवार को भाजयुमो द्वारा कलेक्टर कार्यालय के सामने होते हुए सयाजी द्वार से तहसील चौराहे तक मानव श्रृंखला बनाई गयी तो अजा मोर्चा द्वारा अम्बेडकर प्रतिमा के समीप मौन धरना दिया गया। पुलिस प्रशासन इन प्रदर्शनो को मुकदर्शक बना देखता, व्यवस्था बनाने में जूटा हुआ है। राजनैतिक दलो के कोरोना संक्रमण के बीच इस प्रकार के प्रदर्शनो को लेकर जन सामान्य के मन में भी सवाल उठ रहे है कि क्या शासन, प्रशासन के सारे नियम कायदे, निर्देश सिर्फ आम जनो के लिये ही है।
समझने की बजाय एक दुसरे को कोस रहे नेता कोरोना संक्रमण के बीच आए दिन हो रहे प्रदर्शनो को लेकर उठ रहे सवालो के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो के माध्यम से शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल का बयान भी सामने आया है। दोनो एक दुसरे पर दोषारोपण करते नजर आ रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष राजानी का आए दिन हो रहे प्रदर्शनो को प्रशसन की विफलता बताते हुए कहना है कि प्रशासन को सर्वदलीय बैठक बुलाना चाहिए, सभी से समान व्यवहार करते हुए रोक लगाना चाहिये। पंजाब में पीएम की सुरक्षा में चुक को सभी गलत ठहरा रहे है, लेकिन इसको लेकर हर दिन प्रदर्शन करना क्या उचित है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने बयान आया है कि हम गंभीर है, सीमित संख्या में ही प्रदर्शनो में कार्यकर्ताओ को बुला रहे है, चाहे तो जिलेभर से हजारो कार्यकर्ता एकत्रित कर सकते है। प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के निर्माता है। उनकी सुरक्षा में चुक कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। हम यह बात जनता के बीच ले जा रहे है। कोरोना हो या कुछ भी हो, कांग्रेस अराजकता फैलाना चाहती है। वह सोचती है कि प्रधानमंत्री मोदी सभी को राष्टÑवाद से जोड़ देंगे तो उसकी जातिवादी एवं नफरत की राजनीति का क्या होगा। भाजपा और कांग्रेस नेताओ के इस प्रकार के बयानो पर लाख टके का सवाल यही है, जिला प्रशासन को सोचना होगा कि राजनैतिक दलो द्वारा कोविड के नियमो एवं प्रतिबंधात्मक आदेशो की धज्जियॉ उड़ाते लगातार किये जा रहे कार्यक्रमों, प्रदर्शनो को किस प्रकार रोका जाए…।
लोधी समाज के युवा ने बहादुरी दिखाते हुए गाय की बचाई जान भौरासा निप्र.भौरासा के वार्ड क्रमांक 2 में लोधी समाज श्री राम मंदिर के समीप कुएं में गिरी गाय लोधी समाज के युवाओं द्वारा बड़ी बहादुरी से जुगाड़ कर अपनी हिम्मत दिखाते हुए कुएं में गिरी गाय को जिंदा सुव्यवस्थित जिंदा बाहर निकाला एवं पशु चिकित्सक स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों ने गाय का परीक्षण किया वही भोरासा पुलिस थाने से थाना प्रभारी सी एस परते सत्येंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे एवं नगर में लोधी समाज के इन युवाओं ले जो बहादुरी दिखाई उसकी प्रशंसा हो रही है
देवास(अभय नागर) : देवास – भोपाल रोड पर सोमवार की सुबह 11:00 बजे के दरमियान देवास से ग्राम बुदासा जा रही एक स्कूल वैन को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमे 5 लोगों को चोट आई जिनका उपचार ज़िला अस्पताल में जारी है
जानकारी अनुसार बताया गया कि मां शारदा बाल विद्या मंदिर का स्टाफ वैन से जा रहा था जहाँ उससे जामगोद खताम्बा के पास शिवाशीष वेयर हाउस के सामने रोड क्रॉस कर रहे एक आईसर वाहन क्रमांक HR 58 B 1546 से एक्सीडेंट हो गया जिसमें स्कूल के मारुति वैन सामने की तरफ से चकनाचूर हो गई वैन में सवार 5 लोगों अनिता जोशी, बिंदु आचार्य, रीना कारपेंटर, रेखा जोशी व विजयसिंह पाटीदार को चोटें आई हैं जिनमें से कुछ को सिर में गंभीर चोटें आई हैं स्थानीय लोगों के मुताबिक रोड क्रॉस कर रहे आईसर वाहन की गलती बताई जा रही है जिसमें अचानक से रोड क्लास करते समय सा देवास की ओर से आ रही मारुति वैन कंट्रोल करने में असमर्थ रही आईसर के पिछले हिस्से में जा घुसी मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को अन्य वाहनों की मदद से देवास जिला चिकित्सालय भेजा जहां से कुछ लोगों को निजी अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है
देवास। यह वर्ष 2022 शुरू होते ही पहले ही दिन 1 जनवरी से ही शहर में कोरोना संक्रमित मरीजो के मिलने की शुरुआत हो गयी थी। 10 जनवरी को देर रात आई कोरोना हेल्थ बुलेटिन में 1699 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 4 लोगो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 10 जनवरी को आई हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 50 वर्षीय पुरूष निवासी गर्ग कॉलोनी देवास, 10 वर्षीय बालक निवासी विशाल नगर ईटावा देवास, 22 वर्षीय महिला निवासी खातेगांव व 16 वर्षीय बालिका निवासी टोंकखुर्द की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। हेल्थ बुलेटिन अनुसार 1 कोरोना संक्रमित व्यक्ति उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुआ है जिसके बाद अब आज दिनांक तक जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजो की कुल संख्या 7 है।
देवास के आप पास के शहर व जिलो में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ रहे है। अभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार जिले में अन्य शहर व जिलो के मुकाबले बहुत कम संख्या में संक्रमित मरीज आ रहे है।यह कोरोना की देवास में वापसी देवासवासियो को सावधान हो जाने के लिए आगाह कर रहा है।
जरूरतमंदो को किये गए कंबल वितरण व सुंदरकांड का हुआ पाठ
कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – पूर्व विधायक एवम् पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गरीबों के मसीहा स्वर्गीय श्याम जी होलानी की प्रथम पुण्य तिथि पर सोमवार सुबह 10:30 बजे महात्मा गांधी चौराह पर सर्वदलीय श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन नागरीको के द्वारा किया गया साथ ही ब्लाक कांग्रेस द्वारा जरूरत मंदों को कम्बल वितरीत किए गए व सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया
सभा में वक्ताओं ने कहा कि श्याम होलानी एक ऐसी शख्सियत रहें है, जिन्होंने राजनीति ही नहीं, जीवन के हरेक क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी अपने जुझारू और कर्मठ व्यक्तित्व के कारण उन्होंने लोकप्रियता और जनता के विश्वास के उच्चतम शिखर को छुआ। उनके निधन के एक वर्ष बीत जाने पर क्षेत्रवासी स्तब्ध है और किसी को विश्वास नहीं हो रहा है कि सहज-सरल व्यक्तित्व के धनी होलानी आज हमारे बीच में नहीं है।उन्होंने राजनीति में हमेशा ही सिद्धांतों और मूल्यों पर जोर दिया। यही कारण है।कि विपक्षी दल के नेता भी उनका सम्मान करते थे।
उनके व्यवहार की सादगी और सरलता हर किसी को आकर्षित करती रही। बागली-खातेगांव विधानसभा से लेकर संपूर्ण जिले एवम् प्रदेश में हरदिल अजीज नेता के रूप में उन्होंने राज किया। अपने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक प्रयासकिए। वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं विधायक रहते हुए विकास का स्वर्णिम अध्याय लिख डाला। सन मे 1993 से 1998 तक चेयरमैन वेयर हाउसिंग कारपोरेशन तथा सन 1998 से 2003 तक बागली क्षेत्र के विधायक रहे देवास जिले के जिला अध्यक्ष के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष रहते हुवे कोरोना महामारी में हर गरीबों को राशन के साथ ही जरूरी सामान का वितरण किया सभी कार्यालयों मास्क सेनेटायजर मशीन से लेकर हर जरूरी सामान भेंट किया और जनता के लिए उल्लेखनीय कार्य किए कार्य किए, जिसे क्षेत्र की जनता कभी भूला नहीं सकेगी। कांग्रेस पार्टी के एक सच्चे सेवक के रूप में उन्हें याद किया जाता रहेगा। श्याम होलानी ने विपरीत परिस्थितियों में भी सामूहिक हितों को ध्यान में रखकर अपने कर्तव्यों के प्रति जो सजगता दिखाई, उसी ने उन्हें लोकप्रियता के नए मुकाम पर पहुंचाया। यही कारण रहा कि उनके चाहने वालों की कभी कमी नहीं आई। कांग्रेस की मूल विचारधारा को दिल से जीने वाले होलानी ने सन 1970 में राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा, तो उनका एकमात्र संकल्प था कि अपने शेष जीवन में गरीबों, शोषितों एवं वंचितों की सेवा करेंगे। बीई (सिविल) की उच्च शिक्षा प्राप्त श्याम होलानी ने भले ही धनाढ्य परिवार में जन्म लिया था, लेकिन वे हमेशा गरीबों के हमदर्द रहे। उनकी चौखट पर मदद की गुहार में आया व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटता था। काग्रेस पार्टी और क्षेत्र ने एक जननेता खो दिया है। जिन्होने नगर का नाम संपूर्ण भारत वर्ष में जग जाहिर कर दिया था अब वे हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके विचार, हमें हमेशा प्रेरणा देते हमारे रहेंगे।
देवास। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा शा. विज्ञान महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग के नाम प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा विभाग से माँग की है की कोरोना के प्रभाव को देखते हुए मध्यप्रदेश के सभी विश्वविद्यालयो की परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराये। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ के नेतृत्व में आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग के नाम स्व. तुकोजीराव पंवार शा.विज्ञान महाविद्यालय देवास के प्राचार्य डॉ. एन. के.श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया गया जिसका वाचन जिला संयोजक विनोद राठौर पोलाय ने किया। जिसमें बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए मध्यप्रदेश सरकार कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए संसाधन जुटाने ने लग गई है वही पर सरकार द्वारा कोरोना की तीसरी लहर के दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। जहाँ पर सरकार एक तरफ तो सरकारी स्कूल बंद कर रही हैं और ऑनलाइन पढ़ाई को प्राथमिकता देने की बात कर रही है। साथ ही सरकारी कार्यालय व महाविद्यालय में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति के दिशा निर्देश जारी कर रही हैं। वही परीक्षा जैसा महाकुम्भ लगाने की तैयारी भी विक्रम विश्विद्यालय कर रहा है। मध्यप्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा विश्विद्यालय ने परीक्षा ओपन बुक प्रणाली से कराने के दिशा निर्देश जारी कर दिए। वही शिक्षा मंत्री जी कहा कहना है कि कोरोना संक्रमण बढ़ा दो ऑनलाइन एग्जाम लेंगे क्या माननीय मंत्री जी करना को बढ़ाना चाहते हैं? इससे तो अच्छा ही है कि संक्रमण ना पहले उसके पहले ही संभल कर संपूर्ण मध्य प्रदेश में विद्यार्थियों की ओपन को परीक्षा कराई जाए।
इस वर्ष से नवीन शिक्षा प्रणाली प्रारंभ की गई है लेकिन नवीन शिक्षा प्रणाली बिना सोचे समझे विद्यार्थियों पर थोपी गई है नवीन शिक्षा प्रणाली के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने पहले से कोई तैयारी नहीं कर रखी थी आज उसी का नतीजा है कि आज दिनांक तक विद्यार्थियों को नवीन शिक्षा प्रणाली से संबंधित पुस्तके तक मार्केट में नहीं मिल पा रही है नाही विद्यार्थियों को अभी तक नवीन शिक्षा प्रणाली की संपूर्ण जानकारी मिल पाई है सभी विद्यार्थी नवीन शिक्षा प्रणाली से असंतुष्ट है। हम विद्यार्थियों द्वारा पूर्व में भी लाइब्रेरी में पुस्तक ना होने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन आज दिनांक तक नहीं महाविद्यालय नाही उच्च शिक्षा विभाग के द्वारा कोई आश्वासन मिला है अगर जल्द से जल्द हम विद्यार्थियों को पुस्तक नहीं मिल पाई तो कहीं से कहीं बड़े आंदोलन होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी कालेज प्रशासन एवं उच्च शिक्षा विभाग के रहेगी। सभी विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं प्रदेश की जनता की सुरक्षा को देखते हुए ओपन बुक प्रणाली के माध्यम से परीक्षा कराई जाए । नहीं तो भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग एवं कालेज प्रशासन की रहेगी। इस अवसर पर वीरेंद्र पटेल रघुवीर सिंह सिरोंज राहुल ठाकुर भूपेंद्र पटेल सूर्या मालवीय आशीष धाकड़ जावेद मंसूरी आशीष पटेल अरूण पटेल शुभम मकवाणा जितेन्द्र मलवीय विजेंद्र गुजराती संदीप पाटीदार यशराज राजपूत योगेंद्र मालवीय राजकुमार ठाकुर चेतन वर्मा अजय यादव आकाश चौहान कृपाल पटेल हेमंत पाटीदार घनश्याम पाटीदार संदीप मंडोर सतीश लोदी अजय चिरोलिया देवेन्द्र ठाकुर कुलदीप जायसवाल राजकुमार बामनिया कुणाल प्रविंद्र सचिन यादव अखिलेश यादव अंकित डोलिया विजेंद्र सुनील शिंदे विकाश यादव रौनक धाकड़ अनिकेत पटेल रविराज सचिन राहुल यादव सुमित पटेल अनिकेत पटेल भोला पटेल अभिषेक पटेल प्रदीप पटवा प्रियंका दिव्या वर्मा ज्योति वर्मा मेघा चौहान मुस्कान ठाकुर संदीप पाटीदार भोला ठाकुर सुवाणा खाना वर्षा राजपुत वर्षा ठाकुर खुशबू सैकड़ो छात्र छात्राए आदि उपस्थित थे।
देवास। आत्मनिर्भर देवास के अंतर्गत आनंद विहार कॉलोनी के रहवासी संघ द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान का सम्मान किया गया रहवासी संघ के सदस्यों ने आत्मनिर्भर कॉलोनी बनाने के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी आयुक्त को दी आयुक्त ने अपने उद्बोधन कहा कि आत्मनिर्भर देवास के अंतर्गत कैसे हम आत्मनिर्भर होकर हमारी कॉलोनी का विकास कर सकते है इसकी जानकारी दी साथ ही कहा कि किस तरह से रहवासीगण छोटी-छोटी गतिविधियों के माध्यम से कॉलोनी का माहौल बेहतर बना सकते हैं। सुने क्या कहना है निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान का
स्वच्छता के संबंध में आयुक्त ने एक महत्वपूर्ण घोषणा भी की जिसमें रहवासी संगठनों के बीच एक प्रतियोगिता आयोजित होगी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 25 लाख एवं द्वितीय पुरस्कार 15 लाख तथा तृतीय पुरस्कार 10 लाख रहेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के संबंध में जल्द ही विस्तार से एक प्रारूप जारी किया जाएगा, जिसमें रहवासी संघ अपनी कॉलोनी का स्वच्छता के लिए किस तरह से विस्तार करेंगे । उक्त पुरस्कार का उपयोग कॉलोनी में स्वच्छता के लिए किया जाएगा। इस दौरान निगम आयुक्त द्वारा उक्त कॉलोनी के साथ-साथ आसपास की कॉलोनी का निरीक्षण भी किया तथा जो कमियां पाई गई उनके लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सुधार करने हेतु कहा गया । कार्यक्रम में आयुक्त के साथ प्रभारी सहायक यंत्री जितेंद्र सिसोदिया, उद्यानिकी प्रभारी दिनेश चौहान, स्वास्थ्य निरीक्षक भूषण पंवार के साथ गणमान्य नागरिक साथ रहे।