Dewas : ज़िला जेल में कैदी ने फांदी दीवार…

देवास। ज़िला जेल में आज सुबह एक कैदी जेल की सेक्टर दीवार को कूदकर दूसरी तरफ जाने की कोशिश की जिसको वहा मोजूद कर्मचारियों ने देख कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है दीवार के दूसरी तरफ महिला वार्ड है।

जानकारी अनुसार दीवार फांदने वाला आरोपी कुछ दिन पूर्व ही दुष्कर्म के अपराध में धारा 376 के तहत जेल में लाया गया था।
ज़िला जेल अधिकारी का कहना है कि कैदी देवेश को बीती 4 तारीख को ही जेल लाया गया है। अभी तो उसे पता भी नही होगा कि दीवार के उस पार महिला वार्ड है। कैदी का व्यवहार भी असामान्य है। कैदी को डॉक्टर को दिखाकर चेकउप भी कराया गया है। जहाँ डॉक्टर ने उसे मनोचिकित्सक को दिखाने की सलाह दी है।

म.प्र के 120 अस्पतालों ने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत किया 200 करोड़ का घोटाला..!

• देवास के 2 अस्पतालों के नाम भी शामिल

देवास। मध्यप्रदेश में पात्र परिवार को 5 लाख तक के निःशुल्क उपचार का लाभ दिलाने हेतु बड़े स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे है। प्रदेश में अब तक तीन करोड़ से भी ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। वही दूसरी ओर प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना में घोटाले का मामला सामने आया है।लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा तैयार कराई गई एक जांच रिपोर्ट में मध्य प्रदेश के 120 अस्पतालों में आयुष्मान योजना में घोटाला करने का मामले सामने आया है। आयुष्मान भारत योजना में मध्य प्रदेश के 620 निजी अस्पतालों में से 120 ने 200 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। इनमें इंदौर, देवास, भोपाल, ग्वालियर सहित प्रदेश के ख्यातिप्राप्त निजी अस्पताल भी शामिल हैं। जिसमे देवास के अमलतास अस्पताल व प्राइम हॉस्पिटल का नाम भी सामने आया है।

अमलतास अस्पताल पीआरओ अश्विन तंवर का कहना है कि अभी हमे शासन व प्रशासन से नोटिस प्राप्त नही हुआ है नोटिस मिलने की स्थिति में अमलतास अस्पताल प्रबंधन द्वारा उसका प्रतिउत्तर व अपना पक्ष शासन व प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।

मामले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 104 अस्पतालों से अर्थदंड वसूली के लिए नोटिस जारी किए हैं। व भोपाल के वैष्णव मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई है। आष्युमान योजना के अंतर्गत कुल 620 निजी अस्पतालों को तीन साल (वर्ष 2019 से जुलाई 2022 तक) में 1048 करोड़ 98 लाख 19 हजार 481 रुपये का भुगतान किया गया। जिसमे 120 अस्पतालों द्वारा विभिन्न योजनाबद्ध तरीके से लगभग 200 करोड़ के घोटाला को अंजाम दिया है।

• 104 अस्पतालों पर अर्थदंड की वसूली : प्रदेश के 104 अस्पतालों से अर्थदंड वसूला जा रहा है। इनमें भोपाल का एके अस्पताल, आधार, अजय, अक्षय, आल इस वेल मल्टीस्पेशियलिटी, अमलतास इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस देवास, प्राइम अस्पताल देवास, अर्मिता अस्पताल, आनंद, अपेक्स, आराधना मल्टीस्पेशियलिटी एंड किडनी, अरेरा ट्रामा एंड क्रिटिकल केयर, आयुष्मान भारत, बाालाजी चिल्ड्रन, बंसल, भोपाल केयर, बीआइएमआर अस्पताल ग्वालियर, बाम्बे अस्पताल रिसर्च सेंटर जबलपुर, कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट जन विकास न्यास ट्रस्ट, केयर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल, सेंट्रल, चिरायु हेल्थ एंड मेडिकल प्रलि, चिरायु मेडिकल कालेज एंड चेरिटेबल, फाउंडेशन, सीएसएस एप्पल मल्टीस्पेशियलिटी, सिटी अस्पताल, सिटी अस्पताल दमोह, सिटी अस्पताल जबलपुर, धर्मलोक अस्पताल प्रलि, डीएनएस अस्पताल प्रलि, गैलेक्सी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जबलपुर, जीडी अस्पताल रतलाम, गीता अस्पताल उज्जैन, ग्लोबल स्पेशियलिटी, ग्रेटर कैलाश अस्पताल प्रलि, गुप्ता नर्सिंग होम, गुरु आर्शीवाद, इंफिनिटी हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट ए यूनिट आफ आइएचआरसी जबलपुर, जेके अस्पताल एंड एनएल अस्पताल, जबलपुर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, जेश अस्पताल शाजापुर, जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, जय आरोग्य, जेके, कैलाश सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ग्वालियर, एलबीएस, लीलावती मेमोरियल अस्पताल भोपाल, लाइफ मेडिकल अस्पताल, एकेजी हाइटेक अस्पताल अशोकनगर, लोटस, महावीर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, माहेश्वरी नर्सिंग होम, मार्बल सिटी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, मेडिस्क्वर मेट्रो अस्पताल एंड कैंसर रिसर्च सेंटर जबलपुर, एमजीएम अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर कटनी, मिरेकल्स अस्पताल, मिशन अस्पताल दमोह, मिताली अस्पताल बाालाघाट, मोहनलाल हरगोविंद पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट, मोना अस्पताल, एमपी बिरला अस्पताल सतना, मल्टीकेयर अस्पताल भोपाल, नागपुर अस्पताल, नर्मदा अपना अस्पताल होशंगाबाद, नर्मदा ट्रामा सेंटर भोपाल, नवजीवन अस्पताल भोपाल और ग्वालियर, न्यूरो ट्रामा सेंटर एंड मल्टी स्पेशियलिटी, निरामय, पालीवाल, पांडेय, पाटीदार सेंटर एंड मल्टीस्पेशियलिटी मंदसौर, पाटीदार अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, पीपुल्स सेंटर अस्पताल प्रालि, राम हाइटेक, आरडी गार्डी मेडिकल कालेज एंड सीआर गार्डी अस्पताल, रीवा अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, आरजेएन अपोलो स्पेशल, आरकेडीएफ मेडिकल कालेज अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, रोशन, सागरश्री अस्पताल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रलि, सहारा फ्रैक्चर एंड जनरल अस्पताल, संस्कारधानी अस्पताल, प्रालि, सराफ, सर्वोत्तम, सेठ मन्नूलाल जगन्नाथदास ट्रस्ट अस्पताल, सेवा सदन आइ अस्पताल, शेल्बी अस्पताल, शांता नर्सिंग होम, श्रीगुरुनानक अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, श्रीसाईं, सिंगरौली अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, एसएनजी, एसएसआइएमएस ग्वालियर, स्वास्तिक मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, तृप्ति मल्टी स्पेशियलिटी एंड ट्रामा सेंटर, उबंतू अस्पताल भोपाल, उज्जैन चेरिटेबल ट्रस्ट, उज्जैैन आर्थो, वंदना अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर, विंध्या अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर शामिल है।

• 15 अस्पताल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी : भोपाल के आयुष्मान भारत अस्पताल, राजदीप अस्पताल, वीसीएच अस्पताल, किश्ानानी अस्पताल, जीवनश्री अस्पताल, नवोदय अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर। जबलपुर का जीवन ज्योति अस्पताल एनटीपीसी गाडरवाड़ा, आदित्य सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एंड ट्रामा सेंटर, सेठ मन्नूलाल जगन्‍नाथ दास ट्रस्ट अस्पताल। गुना का सहयोग अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर प्रालि, राम हाइटेक अस्पताल, आरआर हाइटेक अस्पताल, मीनाक्षी अस्पताल। मुरैना का राधे कृष्ण अस्पताल और भिंड के बीएम अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है। इन अस्पतालों से अधिक बिलों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Dewas : स्वयं ही प्रतिदिन अपने मोबाईल पर देख सकेंगे मीटर की रीडिंग

बिजली फॉल्ट होने पर मीटर स्वयं ही बंद कर देगा लाइट, जिससे विद्युत उपकरण खराब नहीं होंगे, दुर्घटना से होगा बचाव

देवास | कार्यलपालन यंत्री (शहर) ने बताया कि देवास शहर में उपभोक्ताओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं के मीटर रीडिंग ऑनलाइन ही हो जायेगी। जिससे उपभोक्ता का प्रतिमाह मीटर रीडिंग अनुसार सही रीडिंग काबिल समय पर जारी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता स्वयं ही अपने मोबाईल पर उर्जस ऐप के माध्यम से मीटर की रीडिंग प्रतिदिन देख सकेगा। साथ ही इन मीटरों में यह भी सुविधा है कि यदि उपभोक्ता के परिसर के भीतर कोई फॉल्ट होता है तो मीटर स्वयं ही लाइट बंद कर देगा, जिससे की उपभोक्ताओं के किसी प्रकार के उपकरण खराब नहीं होंगे व दुर्घटना से भी बचा जा सकेगा।

https://www.mpwz.co.in/

रीडिंग एवं बिलिंग में पारदर्शिता। किसी भी मानवीय हस्तक्षेप के बिना सही समय पर वास्तविक विद्युत खपत बिल की उपलब्धता। बिल एवं मीटर रीडिंग संबंधित शिकायतें न होना। मोबाईल ऐप (उर्जस मोबाईल ऐप) एवं awww.mpwz.co. in पोर्टल के माध्यम से प्रतिदि, साप्ताहिक एवं मासिक रीडिंग उपभोक्ताओं द्वारा स्वयं देख पाना। उर्जस ऐप को गुगल प्लेस्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर से प्राप्त विद्युत खपत के आधार पर सब्सिडी के लिए पात्र सभी उपभोक्ताओं को आसानी से सब्सिडी का लाभ होगा। औद्योगिक एवं व्यवसायिक उपभोक्ताओं को 0.85 से अधिक पीएफ रखने पर इंसेटिव देना। मीटरिंग सुविधा को स्मार्ट मीटर में शामिल किया गया है ताकि सोलर रूफ टोप का विकल्प चुनने वाले उपभोक्ताओं की आवश्‍यकता को पूरा किया जा सके। बिल्ट-इन-प्री-पेड सुविधा एक ही मीटर का उपयोग पोस्ट-पेड औरप्री-पेड मोड दोनों के साथ किया जा सकता है।

भविष्य में उपभोक्ता को प्री-पेमेंट मोड की सेवा दी जा सकेगी जिसमें प्री-पेड उपभोक्ताओं को टैरिफऑर्डर के अनुसार मूल उर्जा शुल्क पर 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट रहेगी। स्मार्ट मीटर से जारी देयको के संबंध में भ्रांतियॉ है, कि स्मार्ट मीटर से अधिक यूनिट के देयक प्राप्त हो रहे है, अपितु स्मार्ट मीटर योजना अंतर्गत बदले जा रहे स्मार्ट मीटर अत्यधिक आधुनिक तकनीकि से युक्त है।स्मार्टमीटर योजना अंतर्गतमाह अप्रैल-22 से प्रत्येक माह लगभग 18914 उपभोक्ताओं के देयक स्मार्ट मीटर योजना अंतर्गत जारी किये जा रहे है। जिसमें से मात्र 0.4 प्रतिशत उपभोक्ताओं के ही विद्युत बिल सुधार संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। जिसमें मीटर खराब संबंधी शिकायत न होकर मीटर वाचन संबंधी शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त विद्युत संबंधी शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक त्वरित निराकरण किया गया हैं। विद्युत सेवा संबंधी उपभोक्ताओं से संतुष्टि हेतु फिडबैक लिया जाता है। जिसमें से 1229 उपभोक्ताओं ने संतुष्टि जाहिर की गई है एवं उक्त फिडबैक की जानकारी कंपनी पोर्टल पर उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर योजनाओं के लाभ हेतु वाहनों से भीप्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को गुणवक्ता पूर्वक सेवाये देने हेतु झोनवार केम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विधिवत् उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायत का निराकरण किया जायेगा।

Dewas विशाल गृह निर्माण सहकारी संस्था के पूर्व उपाध्यक्ष के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, अनाधिकृत रूप से करवाई थी भूखण्ड की रजिस्ट्री

देवास। विशाल गृह निर्माण सहकारी संस्था मार्यदित देवास वर्तमान में संस्था परिसमापनाधिन हैं के उपायुक्त सहकारिता जिला देवास में पदस्थ श्री डी.एस. बाल्‍के अंकेक्षण अधिकारी के द्वारा जांच करने के उपरान्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपीगण रईस पिता निशार शेख निवासी 124 विशाल नगर ईटावा देवास एवं प्रफुल्ल पिता मांगीलाल सुराणा निवासी कर्मचारी कॉलोनी देवास के विरुद्ध प्रथम दृष्ट्या अपराध धारा 420 भादवि का घटित होना पाया जाने से थाना सिविल लाईन देवास में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है। संस्था के विरुद्ध श्री शरदचंद्र शर्मा एवं चन्द्रशेखर शर्मा निवासी महालक्ष्मी नगर इंदौर द्वारा शिकायत की गई थी। संस्था के तत्कालीन सदस्य की गोपाल पिता रामचन्द्र शर्मा निवासी बैंक नोट प्रेस कालोनी देवास के पक्ष मे वर्ष 1984 भूखण्ड क्रमांक 14 का विषय पत्र निष्पादित किया गया है जिसकी पुन: रजिस्ट्री गैर सदस्य की प्रफुल्ल पिता मांगीलाल सुराणा के पक्ष में संस्था के उपाध्यक्ष रईश शेख द्वारा भूखण्ड की रजिस्ट्री अनाधिकृत रूप से करवाई गई है। अपराध की जांच सिविल थाना देवास में विवेचनाधिन है।

Dewas कार चालक ने तीन युवकों को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

देवास। शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्र बिलावली के पास एबी रोड पर स्थित डामर प्लांट के यह एक कार चालक ने कार (MP09ZD0358) को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए तीन युवकों टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की मौत हो गई।दरअसल रविवार रात को बिलावली क्षेत्र में एक कार चालक ने कार को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए रोड साइड में खड़े तीन युवक लक्ष्मण सिंह पंवार उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम निपानिया, अभिषेक मंडलोई व जतिन को टक्कर मार दी जिससे तीनों युवक घायल हो गए। घायल अवस्था में तीनों युवक को जिला चिकित्सालय लाया गया जहा डॉक्टर ने लक्ष्मण पंवार को मृत घोषित कर दिया। बीएनपी थाना पुलिस ने कार क्रमांक MP09ZD0358 के चालक पर फरियादी धीरेंद्र आर्य की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया है।

Dewas 11 महीने की बच्ची की बाल्टी में डूबने से हुई मौत

देवास : शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले मक्सी रोड पर स्थित सब्जी मंडी के पीछे रहने वाले परिवार की 11 महीने की मासूम बच्ची की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची खेलते समय अचानक बाल्टी में डूब गई थी, परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया।

बता दे रविवार दोपहर मासूम मुस्कान चौहान की माँ उसे सुला कर कंडे थेपने चल गई थी। अचानक ही मासुम नींद से उठ कर खेलते खेलते पानी से भरी बाल्टी के पास पहुंच गई और पानी मे डुब गयी। जैसे ही परिजन ने उसे डूबते हुए देखा वो तुरंत ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परन्तु जब तक बहुत देर हो चुकी थी। ज़िला अस्पताल में मासूम को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। जिस समय यह हादसा हुआ तब मासुम के पिता बाहर गए हुए थे व माँ कंडे छापने में व्यस्त थी मृतिका की 2 बड़ी बहन है और पिता हम्माली का कार्य करते है बीएनपी पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया

Dewas : धर्म की आड़ लेकर शासकीय भूमि पर किया अवैध कब्जा

हिन्दू संगठन द्वारा आपत्ती लिये जाने पर जिला प्रशासन ने वक्फ बोर्ड को दिया नोटिस

देेवास। अपर कलेक्टर जिला देवास के द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी म.प्र. वक्फ बोर्ड भोपाल को पत्र पे्रषित कर शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की भूमि के संबंध में रेकार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हिंदू संगठन के माखन सिंह राजपूत द्वारा बताया गया की तथाकथित धर्म के ठेकेदारों द्वारा शहर सहित जिले भर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। और उसे नियम विरूद्ध वक्फ बोर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस पर मैं जिला भू संरक्षक प्रमुख हिंदू संगठन देवास के माखनसिंह राजपूत एवं ओ.पी. भावसार ने जिला प्रशासन को अपनी आपत्ती दर्ज कराई थी। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा वक्फ बोर्ड भोपाल को उपरोक्त भूमियोंं के संबंध में समस्त रेकार्ड उपलब्ध कराये जाने हेतुु पत्र लिखा गया है।

जिन भूमियों पर अवैध कब्जा किया गया है उनमें प्रमुख रूप से मोती बंगला स्थित लोटनशाह दरगाह देवास खसरा नं. 98 जुमला रकबा 1111.05 वर्गमीटर (मस्जिद व 6 दुकान), कब्रस्तान काली मस्जिद शंकरगढ, ग्राम पंच तालाब तह. देवास खसरा नं. 91. 94 जुमला रकबा 1.0200 हेक्टर 0.3200, कब्रस्तान भैसूनी तहसील देवास खसरा नं. 53, रकबा 0.400 हेक्टर, हजरत उमर मस्जिद व मदरसा नेमावर तहसील खातेगांव जिला देवास पटवारी हल्का नं. 53, राजस्व निरीक्षक वृत्त 2 विकासखंड खातेगांव, भूमि क्षेत्रफल 2268 वर्गफीट एवं ग्राम घायली तहसील खातेगांव जिला देवास व हलका नम्बर 44, खसरा नं. 158, रकबा 0.2100 हेक्टर भूमि को वक्फ बोर्ड में दर्ज करने हेतु धारा 36 का दुरूपयोग करते हुुए आवेदन ऐसे लोगों द्वारा दिए गए है जिन्हें उक्त संपत्ति को वक्फ में दिये जानेे का कोई अधिकार नहीं है।

हिंदू संगठन की आपत्ति लिये जानेे के बाद प्रशासन ने वक्फ बोर्ड को पत्र जारी किया है। हिंदू संगठन ने इसी तरह शासकीय भूमियों को भू माफियाओं द्वारा धर्र्म की आड में किए गए अवैध कब्जों से मुक्त कराने की मुहिम छेड़ी है। इस तरह की कार्यवाही जिले में पहली बार देखी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा नोटिस जारी होने के बाद भू माफियाओं की नींद उड़ गई है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को कब तक मुक्त कराती है।

Dewas : 51शास्त्रियों द्वारा 6 दिसंबर को टेकरी पर होगा दुर्गा सप्तशती पाठ और कन्या भोज

देवास। देवास में स्थित मां तुलजा भवानी, मां चामुंडा देवी की पावन टेकड़ी पर 6 दिसंबर मंगलवार को प्रात: 7 बजे दुर्गा सप्तशती पाठ आयोजित किया गया है। दुर्गा सप्तशती पाठ का वाचन 51 विद्वान पंडितों के द्वारा किया जाएगा यज्ञ कुंड में 51 जोड़ों द्वारा आहुति प्रदान की जाएगी। आयोजक देवास टेकरी तीर्थ क्षेत्र समिति एवं सयोजक सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा छोटी-छोटी कन्याओं का पूजन किया जाएगा तत्पश्चात कन्या भोज महा प्रसादी का पावन आयोजन रखा गया है।

सांसद सोलंकी द्वारा धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं के अनुरूप विगत समय में श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ एवं श्री शीलनाथ धूनी संस्थान पर अखंड रामायण पाठ सहित शहरी एवं ग्रामीण संसदीय क्षेत्र में विविध धार्मिक अनुष्ठान निरंतर संपन्न कराए जाते रहे हैं। उसी श्रृंखला में 6 दिसंबर को विराट सप्तशती पाठ एवं कन्या भोज आयोजित किया गया है। इस विराट आयोजन को लेकर विगत दिनों में शहर में लगातार तैयारियां की जा रही है। विभिन्न समाज प्रमुखों, धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं व्यापारिक संगठनों की बैठक आयोजित की गई हैं। समिति की ओर से इस विराट कार्यक्रम में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है। विशेष तौर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवाओं को सनातन धर्म से जोडकर आध्यात्मिक राष्ट्रवाद को मजबूती प्रदान करना है। सांसद श्री सोलंकी ने अपील की है कि इस आयोजन में अपने परिवार सहित तथा विशेष रूप से कन्याओं को साथ लाकर इस भव्य अलौकिक आयोजन में सहभागी होकर धर्म लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।

Dewas : शासकीय माध्यमिक विद्यालय में भेंट किया कंप्यूटर

देवास। कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान युग की जरूरत है। बच्चों को बचपन से ही कंप्यूटर सीखना चाहिए। यह विचार मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी नर नारायण संस्था के जितेंद्र वर्मा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी में कंप्यूटर भेंट करते हुए प्रकट किए। प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता नर नारायण संस्था के शशांक शर्मा ने की। विशेष अतिथि संजय सरल एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष सुधीर पंडित थे।

नजमा खान ने बताया कि विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए लेब बनाई जा रही है ताकि बच्चे कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर सकें। कंप्यूटर विभाग की हेड प्रियंका गौड़ ने बताया कि लैब में 10 कंप्यूटर विभिन्न समाज सेवियो से लिए जा रहे हैं। कंप्यूटर शिक्षा स्कूल के बच्चों के अलावा अन्य बच्चों को भी प्रदान की जाएगी। संचालन सूर्यबाला बघेल ने किया। आभार राजेश चौहान ने माना। इस अवसर पर शिक्षक पालक समिति के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Dewas : नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 02 वर्ष का कारावास

देवास। नाबालिग लडक़ी से छेड़छाड़ करने के मामले में न्यायालय ने आरोपी को 02 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। राजेन्द्र सिंह भदौरिया प्रभारी उप संचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि अभियोक्त्री की दादी ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभियोक्त्री की उम्र 11 वर्ष 04 माह है, वह कक्षा छटवीं में पढ़ती है।

दिनांक 01-10-2019 को अभियोक्त्री दिन के 3 बजे स्कूल से अपने घर वापस आ रही थी, तो रास्ते में काका ढाबा के सामने सचिन अपनी दुकान पर बैठा था, जैसे ही अभियोक्त्री उसकी दुकान के पास पहुंची तो सचिन ने बुरी नियत से आंख से इशारे करते हुये बोला कि इधर आ भुट्टे खिलाता हूं। फिर अभियोक्त्री घर आ गई। उसने पूरी घटना बताई। सचिन ने पहले भी उसे चॉकलेट के लिये इस तरह गंदे इशारे से बुलाकर ऐसी हरकत की है। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना नेमावर पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। माननीय विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्?ट), जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर अभियुक्त सचिन उम्र 22 वर्ष को पॉक्सो अधि. की धारा 11(द्ब)/12 में 02 वर्ष का कठोर कारावास व 500/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन श्री राजेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला लोक अभियोजन अधिकारी एवं ज्योति अजमेरा, एडीपीओ ने किया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक हर्षवर्धन चौहान का सहयोग रहा।