Dewas सात दिनों में प्रधानमंत्री आवास में निर्माण कार्य शुरू नहीं किया तो राशि करना होगी वापस

• नगर निगम सीमा क्षेत्र में लगभग 300 से अधिक हितग्राही ऐसे जिन्होंने राशि मिलने के बाद भी नही शुरू किया निर्माण

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर निगम सीमा क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे हितग्राही भी है, जिन्होंने राशि मिलने के बावजूद अपने आवास के लिए निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है। कई ऐसे भी है, जिन्होंने अधूरा ही कार्य किया है। ऐसे हितग्राहियों के खिलाफ अब नगर निगम सख्त कार्रवाई करेगा। फिलहाल इन्हें समय पर निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए हिदायत दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हितग्राहियों के खाते में आवास निर्माण की प्रथम किश्त नगर निगम द्वारा डाल दी गई है।

इनमें से कई हितग्राहियों द्वारा राशि प्राप्त होने के पश्चात भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। लगभग हर वार्ड में ऐसे कई हितग्राही हैं, जिन्होंने अपने निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए हैं। हाल ही में नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी कर ऐसे हितग्राहियों पर कार्रवाई के लिए कहा था। आयुक्त के निर्देशन में निगम उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, सहायक आयुक्त तुराब खान, उपयंत्री तौफिक खान, विजय जाधव, दिलीप मालवीय एवं एजिस की टीम बनाई गई है। यह टीम प्रतिदिन वार्डों में जाकर हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए हिदायत दे रही है। अगर सात दिनों में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं तो इनसे आवास निर्माण के लिए दी गई राशि वापसी की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम सीमा क्षेत्र में लगभग 300 से अधिक हितग्राही ऐसे हैं, जिन्होंने योजना अंतर्गत राशि मिलने के बाद भी अपने आवास निर्माण कार्य अब तक नहीं किए हैं।

Dewas : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022 में देवास ने हासिल किया प्रथम स्थान, निगम आयुक्त ने हासिल किया अवार्ड

देवास। भारत सरकार द्वारा देशभर में कराए गए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022 की ओवरआल रैंकिंग में देवास शहर ने अपनी श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।नगर निगम देवास के आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने उड़ीसा में हुए स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2022 के पुरस्कार वितरण में देवास के प्रथम आने पर अवार्ड व 37 लाख 50 हजार की पुरस्कार राशि का चेक प्राप्त किया।

केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन व जलवायु मंत्रालय द्वारा 2025-26 तक वायु प्रदूषण 40 प्रतिशत तक कम करने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम शुरू किया था जिसके तहत स्वच्छ वायु सर्वेक्षण कराया था। सर्वेक्षण में कुल 131 शहरों को जनसंख्या के आधार पर तीन समूहों में वर्गीकृत किया गया था। पहले समूह में 47 शहर हैं, जिनकी आबादी 10 लाख से अधिक है। दूसरे समूह में 44 शहर हैं, जिनकी आबादी 3 से 10 लाख के बीच है। तीसरे समूह में 3 लाख से कम आबादी वाले 40 शहर हैं। देवास तीसरे समूह में था। इसमें 1 से 3 लाख जनसंख्या वाले शहरों में देवास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। आज 3 दिसंबर को उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में देवास नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने पुरस्कार हासिल किया। सर्वेक्षण में 131 शहरों को भाग लेने के निर्देश थे। जिसमें से 123 शहरों ने इसमें भाग लिया। केंद्र सरकार द्वारा जनसंख्या के हिसाब से तीन कैटेगरी तय की थी। देवास इसकी तीसरी कैटेगरी में शामिल था। प्रदूषण को कम करने के लिए निगम द्वारा लगातार विभिन्न प्रयास किए और यह मुकाम हासिल किया। शहर में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण के तहत लोगों को जागरुक करने के कार्यक्रम मे आयोजित किए थे। इसी के फल स्वरुप आज देवास ने 3 लाख जनसंख्या वाली कैटगरी में देश मे प्रथम स्थान प्राप्त किया है। देवास नगर निगम को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सैतिश लाख पचास हजार का चेक भी हासिल किया है।

सर्वेक्षण अंतर्गत शहरों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क धूल प्रबंधन, निर्माण और विध्वंस कचरे के प्रबंधन, वाहनों के उत्सर्जन पर नियंत्रण और औद्योगिक प्रदूषण के संबंध में लागू की गई गतिविधियों तथा उपायों की रिपोर्ट देनी थी।

MP Board : 10वी 12वी परीक्षा का टाइम टेबल जारी…

माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने सत्र 2022-23 की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा की समय सारणी शुक्रवार को घोषित कर दी है। कक्षा दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च और बारहवीं की परीक्षाएं 2मार्च से शुरू होंगी। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा समय सुबह नौ बजे से 12 बजे तक रहेगा और पहला पेपर हिंदी का होगा।

कक्षा दसवीं की परीक्षाएं एक मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलेंगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा एक अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा शुरू होने के निर्धारित समय 8:45 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। हाईस्‍कूल में नियमित और स्‍वाध्‍यायी के साथ ही दृष्टिहीन और द‍िव्‍यांग विद्यार्थियों की परीक्षा का कार्यक्रम घो‍षित किया गया है। इसके साथ ही हायर सेकंडरी परीक्षा में भी दृष्टिहीन और द‍िव्‍यांग विद्यार्थियों की परीक्षा का कार्यक्रम घो‍षित किया गया है।

इस वर्ष प्रदेश के करीब चार हजार परीक्षा केंद्रों पर दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। दोनों परीक्षा में करीब 18 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें दसवीं के 10 लाख और बारहवीं के आठ लाख परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दोनों बोर्ड परीक्षाओं के फार्म भरे जा चुके हैं। परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र 15 फरवरी तक जारी कर दिए जाएंगे

Dewas 5 दिसम्बर से 5 जनवरी तक 45 ही वार्डो मे आयोजित होंगे संपत्तिकर, जलकर वसुली केम्प

देवास। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर, जलकर की बकाया राशि को करदाताओ से जमा कराने हेतु वार्डवार शिविरो का आयोजन 5 दिसम्बर 2022 से 5 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है।

  • जिसके अन्तर्गत दिनांक 5 एवं 6 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 26 शिवाजी गार्डन,
  • • 5 दिसम्बर को वार्ड 34 भवानी सागर,
  • • 6 दिसम्बर को रधाकृष्ण मंदिर गवली मोहल्ला,
  • • 7 एवं 8 दिसम्बर को वार्ड 29 बिहारीगंज,
  • • 7 दिसम्बर को वार्ड 35 मंसूरी किराना दुकान के पास,
  • • 8 दिसम्बर को नुसरत नगर मस्जिद के पास,
  • • 9 एवं 10 दिसम्बर को वार्ड 31 गजानंद कालोनी,
  • • 9 दिसम्बर को वार्ड 36 मोसीनपुरा मस्जिद के पास,
  • • 10 दिसम्बर को मोहसीनपुरा इमाम चौक पर,
  • • 12 दिसम्बर को वार्ड 32 अम्बेडकर उद्यान,
  • • 12 दिसम्बर को वार्ड 37 भेरूगढ हनुमान मंदिर,
  • • 13 दिसम्बर को गायत्री मंदिर,
  • • 13 दिसम्बर को शालिनी रोड स्वर्णकार धर्मशाला,
  • • 14 दिसम्बर को वार्ड 33 ऐरिना के सामने,
  • • 14 को वार्ड 41 माली धर्मशाला,
  • • 15 दिसम्बर को यशोदा अपार्टमेन्ट,
  • • 15 दिसम्बर को मुक्ति मार्ग मस्जिद के पास,
  • • 16 एवं 17 दिसम्बर को वार्ड 43 पाल चक्की के पास मील रोड,
  • • 16 दिसम्बर को जेतपुरा मस्जिद के पास,
  • • 17 दिसम्बर को वार्ड 6 नौसराबाद मेन रोड,
  • • 19 एवं 20 दिसम्बर को वार्ड 45 मेन मार्केट नागदा चौक,
  • • 21 दिसम्बर को वार्ड 1 बिलावली शासकीय स्कुल के पास,
  • • 22 दिसम्बर को ब्राहम्ण खेडा हनुमान मंदिर के पास,
  • • 22 दिसम्बर को वार्ड 12 चाणक्पुरी बंद पानी की टंकी क्रासिंग के पास,
  • • 23 दिसम्बर को वार्ड 5 कालूखेडी पानी की टंकी के पास,
  • • 24 दिसम्बर को महांकाल कालोनी शिव मंदिर के पास,
  • • 23 एवं 24 दिसम्बर को वार्ड 13 गणेश मंदिर मेंढकी चक, •
  • 26 दिसम्बर को नौसराबाद शासकीय स्कुल के पास,
  • • 26 दिसम्बर को वार्ड 14 सर्वोदय नगर केदारेश्वर मंदिर के पास,
  • • 27 दिसम्बर को आडाकांकड अर्जुन नगर काशी विश्वनाथ मंदिर के पास,
  • • 27 दिसम्बर को बीराखेडी शासकीय स्कुल के पास,
  • • 28 एवं 29 दिसम्बर को वार्ड 15 शांति नगर राम मंदिर के पास,
  • • 30 एवं 31 दिसम्बर को वार्ड 16 बिंजाना शासकीय स्कुल के पास, • 2 एवं 3 जनवरी को वार्ड 17 सोनिया गॉधी नगर, •
  • • 4 एवं 5 जनवरी को वार्ड 18 अनामय स्कुल के पास विशेष शिविरो का आयोजन किया जावेगा। अयोजित शिविरो का समय प्रात: 10 बजे से सांय 5 बजे होगा। निगम की टीम संपत्तिकर, जलकर के बकायादारो के भवनो पर जाकर संपत्तिकर, जलकर की राशि जमा कराने हेतु सम्पर्क करेगी। इसके पश्चात भी बकाया राशि जमा नही कराने पर निगम की टीम द्वारा नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही भी की जावेगी। नागरिको से अपील है कि वे निगम द्वारा आयोजित किये जा रहे विशेष शिविर मे अपना बकाया संपत्तिकर एवं जलकर अवश्य जमा करें तथा नल कनेक्शन काटने जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।

Dewas बेटे की हत्‍या करने वाले आरोपी पिता को आजीवन कारावास

देवास। पिछले वर्ष मई माह में हुए युवक की हत्या के मामले में हत्या करने वाले आरोपी पिता को अर्थदंड के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी राजेन्‍द्र सिंह भदौरिया द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष मई माह की 2 तारीख की रात्रि को मृतक देवेन्‍द्र दांगी ग्राम मुंडला स्थित अपने घर के आंगन में सो रहा था तथा पास में स्थित खाली प्‍लॉट पर मृतक का भाई सचिन दांगी सो रहा था। मृतक देवेन्‍द्र दांगी के पिता अभियुक्‍त जगदीश ऊर्फ तके सिंह भी मृतक के पास ही सो रहा था। रात्रि लगभग 11:30-12:00 बजे के मध्‍य फरियादी सचिन दांगी को अचानक उसके भाई देवेन्‍द्र दांगी के चिल्‍लाने की आवाज आने पर वह उसके पास पहुंचा, तो देखा कि देवेन्‍द्र दांगी के माथे से खून निकल रहा था और सचिन दांगी ने अभियुक्‍त जगदीश ऊर्फ तकेसिंह को देवेन्‍द्र के पास से जाते हुए भी देखा। इसके बाद सचिन दांगी अपने परिजनों व अन्‍य लोगों की मदद से देवेन्‍द्र को वेन से अस्‍पताल लेकर गये, परन्‍तु रास्‍ते में इलासखेड़ी के पास देवेन्‍द्र दांगी की मृत्‍यु हो गई। फरियादी द्वारा थाना पीपलरांवा पर सूचना दी गई। मामला पंजीबद्ध कर विवचेना की गई। विवेचना उपरान्‍त अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया।माननीय प्रथम अपर सत्र न्‍यायधीश महोदय, जिला देवास द्वारा निर्णय पारित कर अभियुक्‍त जगदीश ऊर्फ तकेसिंह दांगी उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम मुण्‍डला दांगी, थाना टांकखुर्द जिला देवास को दोषसिद्ध ठहराते हुये धारा 302 भादंसं में आजीवन कारावास व 5000/- रूपये के अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया। उक्‍त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का संचालन मनोज कुमार निगम, अपर लोक अभियोजक, जिला देवास द्वारा किया गया तथा कोर्ट मोहर्रिर आरक्षक शंकर पटेल का सहयोग रहा।

Dewas : 44 केडे से भरी आयशर को धनतलाव घाट से पकडी, 2 मृत अवस्था में मिले

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)। राष्ट्रीय राजमार्ग इंदौर बैतूल स्थित धनतलाव घाट पर शुक्रवार को सुबह तकरीबन 6:00 बजे हरदा की ओर से आ रही आयशर क्रमांक सीजी 04 एन यू 4644 को स्थानीय नागरिकों के द्वारा पकड़ी गई। आयशर मे 44 केडे ठूस ठूस कर ऊपर नीचे दो भागों में भरे गए थे। 2 केडे मृत पाई गये। जानकारी अनुसार यह सभी हत्या करने के लिए ले जाए जा रहे थे। बिजवाड़ पुलिस चौकी प्रभारी अजय सिंह डोड ने बताया कि मवेशियों से भरी गाड़ी आयशर को कांटाफोड़ थाने ले गए हैं उसके बाद वहां पर इसकी रिपोर्ट दर्ज कर इकलेरा गौशाला में उन गायों को छोड़ा गया है सुंदरेल बिजवाड़ कालापाठा, हतनोरी, कमलापुर, सुंद्रेल आदि कई गांव के गो भक्तों ने इस कृत्य की निंदा करते हुए इस वाहन को राजसात करने की मांग की है वही काँटाफोड मे भी गो भक्तों के द्वारा विरोध करते हुए चक्का जाम भी किया गया।

बिटटू जायसवाल हतनौरी विश्व परिषद, बजरंग दल के सुनिलसिंह बावरा, पवन सहित कई गौ भक्तों का विशेष योगदान रहा। घाट पर जाम लगने के कारण इस वाहन को पकड़ा गया है वरना यह लोगों की आंख में धूल झोंक कर निकल जाते बिजवाड़ चौकी प्रभारी अजय डोड ने बताया कि वाहन चालक अफजल खान फरारा हो गया वही एक आरोपी वकील खान पिता रहीस खान चतरुखेड़ी जिला राजगड को पकड लिया है। यह गाडी शिवपुरी से भर कर आई थी जो महाराष्ट्र जा रही थी पुलिस द्वारा गोवंश अधिनियम के तहत 4, 6, 9,11 D पशु कृत्य की धारा लगाई गई है गाड़ी की राजसात करने की कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जायेगी रही है।

Dewas : बिना लायसेंस व्यवसाय करने वाले प्रतिष्ठनो पर होगी तालाबंदी की कार्यवाही

निगम से लायसेंस बनवाकर ही अपना व्यवसाय करें— आयुक्त

देवास/ नगर निगम सीमा क्षेत्र में वर्तमान मे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या लगभग 15000 है। जिनमें से मात्र 4127 ही व्यवसायिक प्रतिष्ठानो के नगर निगम लायसेंस शाखा में रजिस्टर्ड हैं। जिन व्यवसायको द्वारा अपने प्रतिष्ठानो के लायेसेंस नही बनाये गये है वे निगम द्वारा आयोजित वसुली केम्प शिविरो मे आकर अपने प्रतिष्ठनो का लायसेंस बनवाये।

नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम द्वारा इस हेतु विशेष वसुली केम्प 5 एवं 6 दिसम्बर को वार्ड क्रमांक 4 अनाज मंडी मे,
• 8 एवं 9 दिसम्बर को वार्ड 9 बीमा चौराहा रोड पर,
• 12 एवं 13 दिसम्बर को वार्ड 12 कर्मदीप स्कुल चौराहा पर,
• 15 एवं 16 दिसम्बर को वार्ड 19 रामचन्द्र नगर एमआर रोड, 1
• 9 दिसम्बर को वार्ड 43 बालगढ चौराहा पर आयोजित किये जावेगें।
वसुली केम्प शिविरो का समय प्रात: 10 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। व्यवसायको एवं प्रतिष्छानो के संचालको की सुविधा के लिए उक्त वार्डो मे निगम संबंधि लायसेंस बनाये जाने हेतु शिविर आयोजित किये जा रहे है। शिविर मे आकर विशेष रूप से लायेसंस बनवायें। इसके पश्चात भी बिना लायसेंस के व्यवसाय करने वाले प्रतिष्ठानो पर सख्ती से कार्यवाही की जाकर प्रतिष्ठनो पर तालाबंदी जैसी अप्रिय कार्यवाही की जावेगी।

Dewas : रोड चौड़ीकरण के लिए 189 मकान दुकान पर चला बुलडोजर, 5 मकान पूरे ढहाए

40 फीट चौड़ा बनेगा मुख्य मार्ग ,बडी संख्या मे मुस्तैद रहे अधिकारी कर्मचारी

देवास/कांटाफोड़(बालकृष्ण शर्मा) – ज़िले के कांटाफोड नगर के मुख्य मार्ग पर बाधित 189 मकानों एवं दुकानो पर प्रशासन ने बडी कार्यवाही करते हुए बाधक हिस्सों को बुल्डोजर के माध्यम से जमीदोज किया। प्रशासन द्वारा पूर्व मे अनेकों बार नगर के मुख्य मार्ग पर बाधक हिस्सो को चिंहित कर संबधित को सूचना पत्र जारी किए गए थे साथ ही प्रशासन द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी भी करा दी गई थी। गुरूवार सुबह से ही प्रशासन की टीम मुस्तैदी दिखाई दी। प्रशासनिक कार्यवाही को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों ने बाधक हिस्से से अपने सामान हटाते हुए स्वयं भी निर्माणाधीन हिस्सों को तोडना प्रारंभ कर दिया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221202-WA0017.mp4

प्रशासन द्वारा कांटाफोड मे नगर के मुख्य मार्ग के आवागमन को बंद कर जेसीबी मशीनों एवम् पोकलेंन मशीनों माध्यम से कार्यवाही शुरू की मुख्य मार्ग मे बाधित स्थानों से 189 मकान व दुकान हटाए जिसपर 40 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221202-WA00180.mp4

कार्यवाही के दौरान कन्नौद एसडीएम अभिषेक सिंह बागली एसडीओपी सतवास तहसीलदार प्रियंकाचौरसिया नायब तहसीलदार संगीता महतो नगर परिषद अधिकारी सतीष घावरी थाना प्रभारी के एस परस्ते के मार्गदर्शन मे प्रशासनिक अमले के द्वारा कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान नगर परिषद पुलिस विभाग राजस्व विभाग विद्युत विभाग की टीम मौजूद रही।

Dewas : बकाया जलकर जमा नही होने पर नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही निरंतर जारी

देवास: शहर के विभिन्न वार्डो मे निगम जलकर विभाग वार्ड के प्रभारियो द्वारा अवैध नल कनेक्शनो का एवं जलकर बकाया उभोक्ताओ का सर्वे किया जा रहा है। किये जा रहे सर्वे के दौरान गत दिनो जलकर की बकाया राशि जमा नही कराने एवं अवैध नल कनेक्शन वार्डो मे पाये जाने पर शहरी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 30,31,33,36,38 मे आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला के द्वारा कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, तौफीक खान, उपयंत्री दिलीप मालवीया, श्याम सुन्दर रघुवंशी तथा टीम द्वारा निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त द्वारा भवानी सागर, रेवाबाग तथा रघुनाथपुरा मे उपभोक्ताओ से नल कनेक्शन विच्छेद करने पर जलकर उपभोक्ताओ द्वारा राशि जमा कराई गई तदोपरांत नल कनेक्शन यथावत किये। इसी प्रकार शहर के समस्त वार्डो मे बकाया जलकर उपभोक्ताओ से जलकर जमा नही किकया जाता है तो नल कनेक्शन पूर्णरूप से विच्छेद कर दिये जावेगें तथा न्यायालय मे माध्यम से कनूनी कार्यवाही भी की जावेगी। इसी प्रकार अवैध नल कनेक्शनो को राशि रूपये 4050 मौके पर जमा कराकर नल कनेक्शन वैध करने की कार्यवाही भी साथ मे की जा रही है।

Dewas : बहन से मिलने जा रही महिलाओं को पिकअप वाहन ने मारी टक्कर

देवास(दीपक शर्मा) : इंदौर हरदा रोड पर बिजवाड़ चौराहे से आगे एमपी 41 के समाने एक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी मोटरसाइकिल पर सवार महिला टक्कर लगने के बाद नीचे गिर गई जिसके ऊपर अंधा गति से दौड़ रहा पिकअप वाहन चढ़ा जिसकी मौके पर मौत हो गई हंड्रेड डायल बिजवाड के पायलेट रामनारायण देवड़ा ने बताया कि हरदा साईट से आ रही मोटरसाइकिल mp 41NA2062 को पीधे से आ रहे पिकअप वाहन mp11G 2248 ने टक्कर मार दी मोटरसाइकिल पर पीछे सवार महिला गिर गई महिला के गिरते ही पिकअप वाहन उनके ऊपर से निकल गया मृत महिला सोदरा बाई भिलाला अपने भतीजे गणेश पिता हमेर सिंह भिलाला बडदा के साथ अपनी बहन से मिलने पानीगांव जा रही थी आरोपी चालक संजय पिता रामभरोस अमकरे को पुलिस ने वाहन सहित पकड लिया है इधर घटना की जानकारी लगते ही हंड्रेड डायल के पायलट रामनारायण देवड़ा, विकास भाटी, हेड साहब मोहन सिंह राणा मौके पर पहुंचे वह महिला को कन्नौद हॉस्पिटल ले गये जहां पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया