Dewas जिले में अवैध वाहन संचालन एवं ओव्हर लोड वाहनों पर की जा रही है चालानी कार्रवाई

• स्कूली वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की जाकर 18000 शमन शुल्क वसूला

देवास। शासन के निर्देशों के परिपालन में जिले में वाहनों अवैध संचालन एवं ओव्हरलोड वाहनों पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाईयां की जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी देवास श्रीमती जया वसावा ने बताया कि कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में वाहनों के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन विभाग के अमले के साथ हाटपिपल्या क्षेत्र में स्कूली वाहनों का सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान मार्ग पर संचालित होने वाली वाहनों के अतिरिक्त स्कूल परिसर में जाकर भी वाहनों एवं उनके दस्तावेजों की जॉंच की गई। जॉंच के दौरान इस तथ्य की पुष्टी भी की गई कि वाहन में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाईड लाईन के अनुरूप सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा है अथवा नहीं। वाहन चैकिंग के दौरान स्कूल प्रबंधन को स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पूर्णतया पालन करने तथा समस्त वैधानिक दस्तावेज पूर्ण रखने के साथ ही चालक परिचालकों का पुलिस द्वारा सत्यापन करने संबंधी हिदायत भी दी गई तथा निर्देशित किया गया कि वाहनों को निर्धारित गति से ही संचालित की जावे। जिला परिवहन अधिकारी देवास ने बताया कि स्कूली वाहनों की चैकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों तथा दस्तावेजों की कमियॉं पाई जाने एवं 01 स्कूली बस का फिटनेस प्रमाण पत्र तत्काल मौके पर ही निरस्त किया गया तथा अन्य स्कूली वाहनों पर भी चालानी कार्यवाही की जाकर 18000 रुपए शमन शुल्क वसूला गया। जिला परिवहन अधिकारी ने समस्त वाहन संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी वाहनों को ठीक हालत में ही मार्ग पर संचालित करें तथा समस्त वैधानिक दस्तावेज जैसे, पंजीयन, फिटनेस, बीमा, परमिट, वैध चालक लायसेंस, पीयूसी प्रमाण पत्र, मोटरयान कर आदि पूर्ण होने पर वाहन संचालित करें। वाहनों की चैकिंग कार्यवाही सतत् रूप से लगातार जारी रहेगी तथा अवैध एवं नियम विरूद्ध संचालन पर कार्यवाही की जाती रहेगी।

Dewas : सुभाष चौक में अवैध अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुल्डोजर

देवास : नगर निगम ने आज शहर के सुभाष चौक क्षेत्र में नंबर 1 स्कूल के पीछे की गली में शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया।

जानकारी अनुसार सुभाष चौक में नारायण विद्या मंदिर न.1 स्कूल स्कूल के पीछे की गली में बाबू शाह नामक व्यक्ति द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर उसपर गैस रिफ्लिंग सहित आदि कार्य किए जा रहे थे चुकीं उसके आगे स्कूल का संचालन होता है जहां हज़ारो की संख्या में बच्चे पढ़ने आते है ऐसे में वहाँ पर गैस रिफलिंग होना बच्चो के लिए खतरा बना हुआ था। नगर निगम द्वारा संबंधित व्यक्ति को नोटिस देकर सात दिन के अंदर जमीन के कागज दिखाने को कहा गया था। कागज नहीं दिखाने पर आज दोपहर नगर निगम ने जेसीबी की मदद से जमीन के ऊपर से अतिक्रमण हटा कर जमीन को मुक्त कराया गया।

Dewas : गिरीश निगम मप्र नगर निगम नगर पालिका पेंशनर्स संघ में इंदौर संभाग के उपाध्यक्ष बने

देवास। मध्यप्रदेश नगर निगम नगर पालिका पेंशनर्स संघ की की बैठक विगत दिनों संरक्षक जीएल कुमावत एवं अध्यक्ष लीलाधर मनमारे की अध्यक्षता में भोपाल में सम्पन्न हुई। संघ द्वारा संभागीय उपाध्यक्ष पद के लिए विभिन्न निकायों से कर्मठ, योग्य तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। जिसमें देवास के गिरीश निगम को इंदौर संभाग का उपाध्यक्ष चुना गया। श्री निगम के मनोनयन पर संवरक्षक जीएल कुमातव, वीके कुमावत, ओपी पाराशर,  आरएस केलकर, हाजी अब्दुल शकूर, दिलीप माण्डिलक, केपीएस बन्ना, शब्बीर भाई आदि ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया।

Dewas : दो दिनों में 2 युवक व एक युवती ने की आत्महत्या, 1 युवक ने किया प्रयास ईलाज जारी

देवास : बीते 2 दिनों में ज़िले के अलग-अलग स्थानों पर 3 युवक ने फांसी लगा ली जिसमे 2 युवक की मौत हो गयी वही एक युवक का इलाज इंदौर में जारी है। वही 1 युवती ने जहरीला पदार्थ खा कर आत्महत्या कर ली।

बता दे कि सोमवार शाम को सिविल लाइन में रहने वाले 23 वर्षीय युवक चंदन झा ने आत्महत्या कर ली। परिजनों की मदद से युवक को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ मंगलवार को पोस्टमार्टम किया गया वही दूसरी और ज़िले के टोंकखुर्द के ग्राम पोलाय में 19 वर्षीय युवती शबाना पटेल ने सोमवार शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया, युवती को इलाज के लिए परिजन द्वारा देवास के निजी अस्पताल में लाया गया परन्तु इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मौत होने से युवती को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका पोस्टमार्टम किया गया। दोनों ही मामलों में पुलिस में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है

तीसरे मामले में शहर के संजय नगर में रहने वाले 40 वर्षीय संजय कुमावत ने सोमवार देर रात फाँसी लगा ली। परिजन की सूचना पर मृतक को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उसका पोस्टमार्टम किया गया उक्त मामले में भी पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है वही चौथे मामले में शहर के इटावा में रहने वाले 30 वर्षीय युवक पंकज ने मंगलवार सुबह फाँसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, परिजन गंभीर अवस्था मे युवक को जिला अस्पताल लाये जहाँ से युवक को इंदौर रैफर कर दिया गया। सभी मामलों में किन कारणों से युवक व युवती ने ऐसा कदम उठाया फिलहाल इसका पता नही चल पाया है, पुलिस जांच में जुटी है।

Dewas मरघट कब्रिस्तान की विवादित जमीन पर सीमांकन करने पहुंची राजस्व की टीम…

देवास। राजस्व विभाग की टीम द्वारा आज मंगलवार को स्टेशन रोड पर स्थित विवादित मरघट कब्रस्तान की जमीन के सीमांकन की कार्रवाई की गई है।
दरअसल वर्ष 2012 में मंसूरी समाज के द्वारा तहसील न्यायालय में याचिका दाखिल कर कहा था कि रिकॉर्ड में त्रुटिवश रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित कब्रिस्तान की जमीन मरघट के नाम से दर्ज हो गई है। अतः इसका सुधार किया जा कर कब्रिस्तान को रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए जिसकी वजह से रिकॉर्ड में कब्रिस्तान का नाम दर्ज कर लिया गया था।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221129-WA0011.mp4

बाद में जब वाल्मीकि समाज, नाथ समाज सहित अन्य हिंदू समाज को जब उक्त विषय की जानकारी लगी तो उन्होंने दस्तावेज निकालकर 1975 के पूर्व का रिकॉर्ड एसडीएम न्यायालय में लगाया और अपनी याचिका दाखिल करी की एक आदेश मंसूरी समाज की याचिका पर दिया गया था। वह गलत है और यहां पर 83, 84, 85 तीनों को एक करके कब्रिस्तान में दर्शा दिया गया है, जबकि तीनों सर्वे प्रथक प्रथक होकर सर्वे क्रमांक 84 मरघट रिकॉर्ड का है। दस्तावेज भी याचिका के साथ प्रस्तुत किए गए थे। जिस पर एसडीएम न्यायालय ने राजस्व विभाग को आदेशित कर सीमांकन करके रिपोर्ट न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया है। उसी आदेश का परिपालन करते हुए राजस्व विभाग की टीम आज उक्त सीमांकन की कार्रवाई करने गई थी।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221129-WA0071.mp4

दोपहर बाद अचानक कार्रवाई स्थगित कर दी गई। विभाग के अधिकारी मैडम ने बतलाया कि एसडीएम साहब के फोन आने पर आज की कार्यवाही स्थगित की जाती है, प्रकरण अभी एसडीएम न्यायालय में चल रहा है आगे फिर कभी सीमांकन की कार्यवाही की जाएगी।
यहां हम आप लोगों को बताना चाहते हैं कि पुराने रिकॉर्ड के सर्वे क्रमांक 83 पर ईसाई समाज का कब्रिस्तान है। सर्वे क्रमांक 84 पर मरघट है तथा सर्वे क्रमांक 85 पर कब्रिस्तान है। 1975 का रिकॉर्ड उठाकर देखा जाए तो उस रेकार्ड में उपरोक्त स्थिति स्पष्ट होती है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221129-WA0070.mp4

अब देखना यह होगा कि राजस्व विभाग वृत तहसील देवास द्वारा सूचना पत्र जारी कर संबंधित लोगों को सीमांकन के लिए बुलाया गया। सीमांकन की कार्रवाई चल रही थी इस दरमियां एसडीएम के फोन आने के पश्चात कार्यवाही को स्थगित करना किसी राजनीतिक दबाव के चलते तो नहीं किया गया है?

Dewas : चूड़ी बाखल में दो पक्षो में हुआ विवाद, दुकानों में की तोड़फोड़, दोनो पक्ष ने एक दुसरे पर कराया प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले चूड़ीबाखल क्षेत्र में सोमवार रात को दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। दोनो पक्ष एक ही समुदाय के है। विवाद के दौरान जमकर मार पीट के साथ चूड़ी की एक दुकान में भी तोड़ फोड़ की गई है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/VID-20221129-WA0016.mp4

जानकारी अनुसार मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने हथियारों का इस्तेमाल भी किया।
मारपीट का पूरा मामला घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुआ है। बदमाशों ने तीन अन्य दुकानों में भी तोडफ़ोड़ की है। मारपीट में दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हुए। इधर विवाद के बाद दोनों जब पक्ष कोतवाली थाने पहुंचे तो यहां भी दोनों पक्ष आपस में विवाद करने लगे।

कोतवाली थाना पुलिस ने दोनो पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किए है। पहले पक्ष की तरफ से जमील खान पिता अब्दुल जब्बार खान उम्र 40 वर्ष निवासी मिर्जा बाखल की फरियाद पर आरोपी अल्फेज उसके पिता व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ गाली गलौंच, मारपीट के साथ चालू से हमला करने पर लगी चोट व जान से मारने की धमकी को लेकर धारा 294, 323, 324, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष की तरफ से फरियादी सरफराज पिता शहजाद शेख उम्र 28 वर्ष निवासी चूड़ी बाखल की फरियाद पर आरोपी जमील पिता अब्दुल खान, अकरम, शकील व अरकान के खिलाफ गाली गलौंच, मारपीट के साथ दुकान में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी को लेकर धारा 294, 323, 427, 506, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

Dewas : प्रथम किश्त उपरांत भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नही करने पर होगी राशि वापसी की कार्यवाही

समयावधी मे आवास निर्माण कार्य आरंभ करवाने की आयुक्त ने दी सख्त हिदायत

देवास/ प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत जिन हितग्राहियो को आवास निर्माण की प्रथम किश्त नगर निगम द्वारा उनके खातो मे डाल दी गई है उन हितग्राहियो द्वारा राशि प्राप्त होने के पश्चात भी आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया जा रहा है। आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा ऐसे सभी हितग्राहियो से सम्पर्क कर निगम की टीम को हितग्राहियो से सम्पर्क कर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु कहा।

निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, कार्यपालन यंत्री नागेश वर्मा, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा,उपयंत्री विजय जाधव एवं ऐजिस की टीम द्वारा ऐसे सभी हितग्राहियो से मुलाकात कर आवास निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु बोला जा रहा है। हितग्राहियो से आवास निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने हेतु विभागीय अधिकारी एवं इंजिनियरो द्वारा जिन हितग्राहियो द्वारा दी गई समयावधी मे आवास निर्माण कार्य प्रारंभ नही किया जाता है तो उनको आवास निर्माण की दी गई राशि वापसी की कार्यवाही की जाने की हिदायत भी दी गई। आयुक्त ने सहायक यंत्री जगदीश वर्मा को वार्डो मे अपने द्वारा करवाये जा रहे कार्यो की समीक्षा के लिए प्रतिदिन भ्रमण के साथ हितग्राहियो को दी गई समयावधी मे आवास निर्माण कार्य आरंभ करने की भी समीक्षा करने के निर्देश दिये।

Dewas: जज्बे ने उम्र को पीछे छोड़ा, 70 से 80 वर्ष के पुरुष एवं महिला ने लगाई दौड़

देवास। जिला/काकारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप देवास में सम्पन्न हुई। जिसमें 200 खिलाडियों ने भाग लिया।

सचिव सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 30 वर्ष से लेकर 80 वर्ष के खिलाडियों ने अलग-अलग इवेंट में भाग लेकर देवास कि जनता को जिने का नया तरीका बताया। 70+ महिला100 मीटर में गोल्ड मेडल नलिनी कलेककर सिल्वर मेडल, डॉक्टर भारती चौधरी 200 मी. मे गोल्ड, 65+ 100 मी गोल्ड कुमेर सिंह वर्मा, सिल्वर सुरेश शर्मा, 200 मी रत्न सिंह धाकड़, 60+ 100 मी गोल्ड पुष्पा नागर, सिल्वर लीला कुमावत, पुरुष वर्ग गोल्ड रत्न सिंह धाकड़, 55+ 100 मी गोल्ड डॉ. आरएल वर्मा, 400मी बालू सिंह राठौर, 50+ 100 मी महिला सिल्वर निशी चतुर्वेदी, 200मी गोल्ड, 200मी गोल्ड डॉ.स्मिता चौधरी 400मी गोल्ड, पुरुष गोल्ड भगवान सिंह देवड़ा,।

गोला फेंक और भला फेंक गोल्ड कपिल शर्मा 45+100मी महिला गोल्ड सृजनिक लोखंडे 200 मी गोल्ड, 100 मी सिल्वर मोनू तिवारी, 200मी सिल्वर रमा पाठक, पुरुष गोल्ड रवि अग्रवाल 400मी गोल्ड सुभाष चावड़ा, महिला 400 मी गोल्ड मीना राव, सिल्वर रमा पाठक, 40+ 100मी महिला गोल्ड श्रीजा अग्रवाल, सिल्वर कल्याणी माली, पुरुष गोल्ड 100मी और गोला फेंक विक्रांत जोशी, सिल्वर प्रेम सिंह, ब्रॉन्ज विकास गिरी 35+ 100मी एवम महिला 200मी गोल्ड अनीता यादव, सिल्वर सीमा गोस्वामी, ब्रॉन्ज अरुणा सिसोदिया, पुरुष गोल्ड हितेश कारपेंटर 200 मी सिल्वर, 400मी गोल्ड मंगल सिंह कुशवाह, 30+ 100मी और 200 मी गोल्ड अनिल शैलवाल, 100मी सिल्वर ताशिन शैख, गोल्ड गोला फेंक, 400मी गोल्ड प्रद्युम्म्न वर्मा विजेता रहे।

मुख्य अतिथि डाॅ. आर एल वर्मा, हेमन्त शर्मा एवं देवास जिला/ कारपोरेशन मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजेश यादव, संरक्षक विकास गिरी एवं अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पुनीत गिरी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एव बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर तिवारी एवं सुरेन्द्र शुक्ला ने किया। इवेंट को सफल बनाने में हिन्द फौज सीनियर सैनिक रीना पटेल अहम भूमिका निभाई।

Dewas : मुक्ति धाम में 1 दिसंबर से प्रारंभ होगा गैस चलित शवदाह गृह

मुख्य मुक्तिधाम में पर्यावरण की दृष्टि से गैस चलित शवदाह गृह का होगा उपयोग

देवास। मुख्य मुक्तिधाम में एक दिसंबर से गैस चलित शवदाह गृह प्रारंभ होगा। विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ मुक्तिधाम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मुक्तिधाम से संबंधित कुछ समस्याएं थीं, उन समस्याओं से विधायक प्रतिनिधि श्री अग्रवाल को अवगत कराया गया। नगर निगम द्वारा गैस के माध्यम से शवदाह गृह का आरंभ एक दिसंबर से किया जा रहा है, जिसमें अब शवों का दाह संस्कार ज्यादा से ज्यादा गैस द्वारा संचालित शवदाह गृह में ही किया जाएगा।

जिससे लकड़ी, कंडे से होने वाले प्रदूषण पर अंकुश होगा। गैस से संचालित शवदाह गृह में दाह संस्कार किए जाने पर जनहित को देखते हुए 1100 रुपए का दाह संस्कार शुल्क निर्धारित किया गया है। यह जानकारी विधायक प्रतिनिधि द्वारा देते हुए मुक्तिधाम का निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई, उन पर फोकस करते हुए निगम अधिकारियों को उन व्यवस्थाओं के सुधार के लिए निर्देशित किया। साथ ही मुक्तिधाम शेड की चद्दर, दाह संस्कार के लिए लगे लोहे के एंगल जो कि क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जिन्हें बदलना आवश्यक होगा उनके साथ शेड के नीचे आवश्यकतानुसार ब्लॉक लगाने के साथ स्नानागार में पानी की व्यवस्था, मुंडन संस्कार की पृथक से व्यवस्था के लिए कटिबद्ध होकर श्री अग्रवाल द्वारा निर्देशानुसार उक्त सभी काम जो कि समय पर हो या निविदा के माध्यम से हो पूरा प्लान तैयार कर उक्त काम की कार्ययोजना तैयार किए जाने हेतु सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी को कहा। साथ ही मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए तत्काल करवाए। मुक्तिधाम में पर्यावरण की द्ष्टि से यथायोग्य स्थानों पर छायादार वृक्ष एवं पौधे लगाकर ग्रीनरी बढ़ाई जाएगी, जिससे पूरा मुक्तिधाम हराभरा दिखते हुए मुक्तिधाम पर समुचित व्यवस्था हो। जनसुविधा को देखते हुए मुक्तिधाम पर नया सामुदायिक शौचालय बनाया गया है, जो लगभग पूर्णता की ओर है, जिसे शीघ्र ही जनता के उपयोग के लिए शुरू किया जाएगा।

Dewas ट्रांसपोर्ट नगर: स्वीकृत मुआवजे को नहीं ले रहे किसान, आज की गाइडलाइन के हिसाब से मुआवजा की कर रहे मांग

देवास। देवास विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत ट्रांसपोर्ट नगर हेतु रसलपुर बायपास पर जमीन का अधिकरण किया गया था। जिसका मुआवजा 2012 की जमीन अधिग्रहण पॉलिसी के तहत किसानों को दिया गया था। मुआवजे के पैसे भी खातों में आ गए थे, और जमीन का कब्जा प्राधिकरण के पास आ गया था । लेकिन किसानों के द्वारा उनके खाते से पैसे नहीं निकाले गए किसानों का कहना है की आज की गाइडलाइन के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। नगर निगम ने प्रेस सूचना जारी कर कहा की यह संभव नहीं है क्योंकि 2012 में ही प्रोजेक्ट की सभी गाइडलाइन स्वीकृत हो चुकी थी। प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है लेकिन किसानों के बीच असमंजस की स्थिति के चलते निर्माण कार्य मे बाधा डाली जा रही हैं । शहर हित मे स्वीकृत ट्रासपोर्ट नगर का कार्य प्रारंभ कर दिया गया जिसमें किसानों द्वारा डाली जा रही बाधाओं के चलते कार्य में विलंब हो रहा है। विकास प्राधिकरण के द्वारा किसानों को बार-बार समझाइश भी दी जा रही है।

• वर्ष 2008 में बनी थी योजना: वर्ष 2008 में विकास प्राधिकरण ने ट्रांसपोर्ट नगर को लेकर योजना बनाई थी। इसके लिए रसूलपुर बायपास के पास 32 लोगों की करीब साढ़े 11 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित करने की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद 2010 में संबंधितों को अवॉर्ड पारित किए गए थे। कुछ किसान अवार्ड से संतुष्ट नहीं थे। उसके बाद भूमि स्वामियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसके बाद कोर्ट ने यथास्थिति रखने के निर्देश दिए थे। बीते 23 मार्च को हाईकोर्ट ने प्राधिकरण के हक में निर्णय देकर प्राधिकरण को भूमि-स्वामियों को पूर्व में पारित अवॉर्ड अनुसार मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। जिसमें किसानों को ब्याज राशि बढ़ाकर देने का जिक्र किया।