Dewas : स्कूलों का समय बदला सुबह 8:30 बजे बाद से लगेंगे स्कूल

देवास : मौसम में आ रहे बदलाव के चलते अब सुबह कोहरा छाने लगा है। सुबह से ही बादल छाए और हवाएं भी चलती रहीं। इसी के चलते सुबह जल्दी खुलने वाले स्कूलों समय बदल दिया गया है।

प्रदेश में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। इसी को देखते बीते दिनों उज्जैन व इंदौर जिले के स्कूलों का समय मे बदलाव कर दिया गया था। आज देवास ज़िला प्रशासन द्वारा भी ठंड को देखते हुए स्कूलों का समय

जिले में बीते दो दिनों से रात में लगातार गिर रहे पारे को लेकर स्कूली बच्चो को स्कूल के समय में राहत मिली है। कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए सरकारी और निजी स्कूलों जिसमें सीबीएसई/ आईसीएसई/ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों का समय बदलकर प्रातः 8:30 बजे बाद लग पाएंगे। लेकिन आगामी दिनों में ठण्ड के बढ़ने की आशंका के चलते जिले के स्कूलों का समय अभी से परिवर्तन कर दिया गया है।

Dewas : CM ने सुबह 7 बजे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कि ज़िले की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

देवास जिले को आदर्श जिला बनाना है – मुख्‍यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने देवास जिले की समीक्षा बैठक ने कहा कि देवास जिले को आदर्श जिला बनाना है। देवास जिले को विकास कार्यों एवं जनसेवा में सर्वश्रेष्ठ कैसे बनाया जाए, बिना लिए दिए समय पर हितग्राहियों को कैसे लाभ पहुंचाया जाए, सुशासन कैसे स्थापित किया जाए इसीलिए हम समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

जल जीवन मिशन में लक्ष्‍य के विरुद्ध 50 प्रतिशत कार्य पूरा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान जिले में कितना कार्य हुआ है, इसकी जानकारी ली। देवास में जल जीवन मिशन में 2 लाख 50 हजार कनेक्‍शन का लक्ष्य रखा गया है। काम तेजी से चल रहा है, लगभग 1 लाख 25 हजार कनेक्‍शन पूरे हो चुके है। लक्ष्‍य के विरुद्ध 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और फीडबैक लिया भी लिया। उन्होंने कहा कि कार्य के दौरान जहां भी सड़क खोदी गई है, उसे वापस ठीक किया जाए। समीक्षा बैठक में बताया कि जिले में 166 गांव में जल जीवन मिशन से हर घर जल पहुँच चुका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना में अच्‍छा कार्य होने पर बधाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अच्‍छा कार्य होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बधाई संदेश हितग्राहियों को दिया है कि नहीं, हितग्राहियों को बधाई संदेश भी दे। प्रधानमंत्री आवास योजना में नगर निगम क्षेत्र में 09 हजार 500 आवास स्वीकृत हुऐ है, जिसमें 6 हजार आवास पूर्ण हो चुके हैं। 2 हजार 500 पर कार्य शुरू हो गया है। 01 हजार आवासों का कार्य शीघ्र शुरू होगा। आवास प्लस में इस वित्तीय वर्ष में 16 हज़ार स्वीकृत हुए है, फरवरी तक सभी कार्य पूर्ण हो जायेंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 31 हज़ार मकान में से मात्र 200 लोग के मकान बचे हैं। लगभग शत प्रतिशत कार्य पूरा होने को है।

मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान में अच्‍छे कार्य के लिए बधाई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान की समीक्षा के दौरान कहा कि जनता के मन में संतुष्टि का प्रतिशत अच्छा है। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान में जिले में अच्‍छा कार्य हुआ है, सभी अधिकारी कर्मचारियों को बधाई देता हूँ। हितग्राहियों को स्‍वीकृति पत्र वितरण की योजना बनाई जाए। जिले में एक साथ प्रमाण-पत्र वितरित करें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्‍यमंत्री जनसेवा में जिले में लगभग 700 शिविर लगाए गए। जिसमें 2 लाख 95 हजार आवेदन आए। इसमें शत-प्रतिशत निराकरण हुआ है।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते रहें, शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें
मुख्‍यमंत्री श्री चौहान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान जिले में महिला अपराध के निराकरण के मामले में बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी। जिले में गुमशुदा बच्चों को ढूंढने में अच्छा कार्य हुआ है। नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते रहें। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। करप्शन को जड़ से खत्म करें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में अभियान के दौरान लगभग 700 प्रकरण दर्ज किए गए। जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब पर कार्रवाई की गई। जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जागरूकता के लिए जिले में 500 कैंप लगाए गए। जिले में भूमाफियाओं पर कार्रवाई की गई। भूमाफियाओं की दुकान-मकान तोड़े गये तथा जमीन मुक्त कराई गई है।

जिले में सभी अमृत सरोवरों का एक साथ लोकार्पण करें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमृत सरोवर की समीक्षा के दौरान कहा कि सभी अमृत सरोवरों का एक साथ लोकार्पण करें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में 102 अमृत सरोवर चिन्हित करके गए हैं। इसमें 98 अमृत सरोवरो पर कार्य चल रहा है। जिले में 44 अमृत अमृतसरो का कार्य पूर्ण हो चुका है और 54 पर कार्य चल रहा है। 30 युजर ग्रुप बने हैं, सभी 98 अमृत सरोवरों युजर ग्रुप बनाकर मछली पालन किये जाने की प्लानिंग बनाई जा रही है।

जिले में 07 लाख 50 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आयुष्‍मान योजना की समीक्षा की जिसमें बताया गया कि जिले में 07 लाख 50 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। आयुष्मान कार्ड से 35 हजार हितग्राही अभी तक लाभान्वित हुए है। सप्ताह में दो दिन आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए महा अभियान चलाया जा रहा है।

बांस किसानों को नई जिंदगी दे सकता है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने एक जिला एक उत्पाद की समीक्षा के दौरान कहा कि बांस किसानों को नई जिंदगी दे सकता है। बांस को देवास की विशेषता बनाये। समीक्षा के दौरान बताया गया कि एक जिला एक उत्पाद में 500 हेक्टेयर भूमि पर बांस रोपने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें अब तक 574 में रोपण किया गया है। जिले में किसानों को बांस रोपने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को बॉस उत्‍पादन में शामिल किया गया है। बॉस के प्रोडक्ट को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

जनता के बीच जाये और स्‍मार्ट मीटर के संबंध में जागरूक करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने देवास जिले में बिजली आपूर्ति के लिए बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि देवास आदर्श जिला बनें। जनता के बीच जाये और स्‍मार्ट मीटर के संबंध में लोगो की शंकाओं का समाधान करें। समीक्षा के दौरान बताया गया कि शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति औसतन 23.48 मिनट हो रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूरक पोषण आहार, आंगनवाड़ी केंद्र, पीडब्ल्यूडी द्वारा जिले में बनाई जा रही सडक की समीक्षा की। प्रधानमंत्री सड़क का कार्य युद्ध स्तर पर करें। ठेकेदारों निर्देशित करें, आरआरडीए कार्य की रिपोर्ट भेजें।

जिले में अबतक खाद में 28 हजार 800 टन यूरिया वितरित
जिले में अबतक खाद में 28 हजार 800 टन यूरिया वितरित किया जा चुका है। 2 हजार टन खाद उपलब्ध है। जिले को खाद लगातार प्राप्त हो रहा है। किसानों के लिए केन्‍द्रों पर सभी व्यवस्था की गई है।

समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिले की स्थिति संतोषजनक है। अच्‍छे कार्यो के लिए सभी को बधाई, सभी प्रो-एक्टिव होकर जनता के हित के लिए कार्य करें। समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक श्री आशीष शर्मा, हाटपीपल्‍या विधायक श्री मनोज चौधरी, वर्चुअली शामिल हुए। इस दौरान एनआईसी कक्ष देवास में कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्‍ता, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, वन संरक्षक श्री पीएन मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित है।

Dewas : बस दुर्घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए, क्षत्रिय कुशवाह समाज ने कलेक्ट्रेट में दिया ज्ञापन

जब हादसा होता है तो प्रशासन सजग होता है परन्तु कुछ दिनों के बाद मामला फिर ठण्डे बस्ते में चला जाता है

देवास। विगत दिनों हुई बस दुर्घटना के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने, दुर्घटनाग्रस्त लोगों के परिवारजनों को उचित मुआवजा व मृतको को अनुकम्पा नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर क्षत्रिय कुशवाह समाज जन कल्याण समिति ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन करते हुए समिति जिला सचिव रामनिवास कुशवाह ने बताया कि विगत दिनों इंदौर से देवास आ रही चौहान बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण तीन परिवार ने अपने सदस्यों को खो दिया। हादसे में एक बच्ची सहित दो महिलाओं का निधन हो गया।

यह हादसा हमारे व प्रशासन के लिए एक नसीहत है। यदि समय रहते हम नही जागे तो इस प्रकार के हादसे आए दिन होंगे। हादसे में मृत एक कुशवाह समाज की होनहार महिला सुश्री अरूणा पिता भगवत सिंह कुशवाह जो कि डीपीसी कार्यालय देवास में लेखाधिकारी के पद पर थी, उन्होंने भी अपनी जान गवा दी। जिससे पूरा समाज दुखी है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बस चालक अपनी व सवारी की जान की परवाह किए बिना तेजगति से सडक़ो पर वाहर सरपट दौड़ा रहे है। पूर्व में भी इस प्रकार के छोटे-मोटे हादसे हुए है, जिसमें लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों को खोया है।

जब हादसा होता है तो पुसिल प्रशासन व जिला प्रशासन सजग होता है। कुछ दिनों कार्यवाही के बाद मामला फिर ठण्डे बस्ते में चला जाता है। क्षत्रिय कुशवाह समाज पे ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि अंधगति से सडक़ों पर दौड़ रही बसों की चैकिंग कर फिटनैस चैक किया जाए, बसों में स्पीड गव्हर्नर डिवाईस एवं जीपीएस अनिवार्य किया जाए, ताकि इन बेलगाम दौड़ती बसों पर प्रशासन का नियंत्रण हो। वहीं बस परिचालक के पूर्व रिकार्ड भी रखे जाए, जिससे अनियंत्रित बसों का संचालन रूक सके। जिससे बस संचालकों में प्रशासन का खौफ बना रहे। साथ ही उपरोक्त मामले की जाँच कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जावे एवं दुर्घटनाग्रस्त मृत व्यक्ति के परिवार के सदस्य को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाकर परिजनों को उचित मुआवजा राशि दी जाए।

MP में भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे, बीजेपी ने लगाया आरोप

• कांग्रेस की ओर से आया बयान वीडियो से छेड़छाड़ किया ह हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज मध्यप्रदेश में तीसरा दिन है भाजपा का आरोप है की आज जब यात्रा खरगोन ज़िले में चल रही थी तभी यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने का मामला सामने आया है। बीजेपी ने वीडियो जारी कर कांग्रेस पर हमला बोला है। दावा किया जा रहा है कि खरगोन में यात्रा के दौरान ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगे है। भाजपा के कई नेताओं ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट की है जिसमे दावा किया जा रहा है की यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए है।

बीजेपी नेता लोकेंद्र पराशर ने ट्वीट कर लिखा- भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम “पाकिस्तान जिंदाबाद” नारा लगा। इसे कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल से ट्वीट किया गया, बाद में हटाया गया, लेकिन सच्चाई तो सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है?

वहीं, बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया आ गई हैं। सीनियर नेता जयराम रमेश ने कहा है कि बीजेपी के डर्टी ट्रिक्स डिपार्टमेंट ने वीडियो से छेड़छाड़ किया है जो भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने में लगा है। हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इस तरह की रणनीति के लिए तैयार हैं।

Dewas जो कल बच्चो ने किया गया वो गलत था, उन्होंने बहुत सी धाराओं का उल्लंघन किया : कलेक्टर

कलेक्टर व छात्रों के बीच 40 – 45 मिनट तक हुई चर्चा

देवास। स्थानीय साइंस कॉलेज शिफ्ट करने के मामले में छात्रों द्वारा कल आंदोलन कर विरोध प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद प्रशासन से मिलकर समस्या का समाधान करने के आश्वासन के बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया था।

आज गुरुवार को कलेक्टर और छात्र की ओर से प्रतिनिधि मंडल और विद्यार्थियों की करीब 40 से 45 मिनीट तक चर्चा हुई। कलेक्टर द्वारा यह कहा गया की कल जिस प्रकार का विरोध प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया था वो गलत था और उसमे उन्होंने बहुत सारी धाराओं का उल्लंघन किया था लेकिन क्योंकि वह बच्चे है और शायद उन्हें यह पता भी नही था की वो जो कर रहे है वो गैर कानूनी है इसलिए उन्हें समझाइश दी गई है की अगली बार इस प्रकार का कोई काम ना करे। कलेक्टर ने कहा कि बच्चो की साथ सभी मुद्दों पर लम्बी चर्चा हुई। बच्चो के साथ कॉलेज तक के पहुंच मार्ग, पहुंच सेवा के साथ अन्य सभी मुद्दों पर चर्चा हुई। बच्चो को बताया गया की पुलिस और प्रशासन उनके साथ है और उनके द्वारा हर वह कदम उठाया जा रहा है जिससे कॉलेज शिफ्ट होने पर कोई समस्या ना आए। कॉलेज उसके तय समय पर दिसंबर तक शिफ्ट होगा।

बैठक के बाद कलेक्टर से चर्चा करने गए छात्रों की ओर से कहा गया की आज स्थानीय साइंस कॉलेज देवास छात्र प्रतिनिधि मंडल मिला कलेक्टर देवास से जिसमे लगभग 40 से 45 मिनीट तक विद्यार्थियों एवं कलेक्टर की बात हुई। कलेक्टर ने सभी छात्र छात्राओं की समस्या को सुना पहले एवं उनके निराकरण करने की बात हुई। कलेक्टर महोदय से खास कर छात्राओं की सुरक्षा की बात हुई जिस पर कलेक्टर देवास ने कहा की आप ऐसा सोच ही क्यो रहे हो, और हम कलेक्टर और एसपी किस काम के उसकी चिंता हम करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा जब कॉलेज का शहर से 12 किमी दूर जाने का कहा और की सर जाने आने में हम विद्यार्थियों का काफी समय भी खराब होगा। इस पर कलेक्टर ने कहा कि शहर से 12 किमी कोही कॉलेज वाले बच्चों के लिए दूर थोड़ी है, बोले और 20 , 25 मिनीट ही तो ज्यादा समय होगा। कॉलेज जाएगा तो वह क्षेत्र भी विकसित हो जाएगा। कलेक्टर ने बच्चों को कहा कि हम जल्द ही 15 दिसम्बर तक नदी पर फूल व सड़क बनवा देंगे और बच्चों के लिए बस पास की सुविधा भी उपलब्ध कराएंगे। कलेक्टर साहब के पास भी विद्यार्थियों की सारी समस्या के जवाब देते हुए कहा कि कॉलेज तो शिफ्ट होगा। यह कॉलेज नही रुकेगा। 3000 हजार विद्यार्थियों की समस्या कलेक्टर साहब को समस्या नही लग रही है। छात्र द्वारा जब एलएलबी कॉलेज जो 1वर्ष से वह शिफ्ट हो गया है उसका ही रास्ता नही बना तो हमारे कॉलेज के लिए कहा से सड़क बन जाएगी। इस बात पर छात्र को चुप कराते हुए बोले आप आपके कॉलेज की बात करे अभी। इसके बाद भी हम विद्यार्थी तो वह पढ़ने नही जाएंगे हम तो अपनी टीसी निकाल लेंगे। कलेक्टर साहब को तो हमारी समस्या कोहि समस्या नही लगी उन्हें 3000 हजार विद्यार्थियों की समस्या आम बात लगी उन्होंने यह तक कह दिया कि यह तो सब जगह होता है आपके साथ ही नही हो रहा है कॉलेज शिफ्ट होना। छात्र द्वारा जब कलेक्टर कार्यालय को कृषि केंद्र शिफ्ट करने को कहा तो उन्होंने साब मना कर दिया कि आपको आज नही तो कल जाना ही है इसे तो अच्छा आज ही चले जाओ।

चर्चा में कलेक्टर देवास से एनएसयूआई प्रतिनिधि के रूप में पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़, छात्रनेता नीरज नागर , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षप्रताप सिंह गौड़ , जिला उपाध्यक्ष यशवंत कुशवाह, जिला संयोजक विनोद राठौर, विद्यार्थियों के रूप में खुशबू डोडिया, शिवानी चौहान , सोनू मालवीय, चेतन वर्मा, नीरज यादव, अनिकेत पटेल, पूनम चौधरी, रोहित डांगी, दीपिका लोधी, दीपक पटेल, खुशी चौधरी, मनीषा गुर्जर , सलोनी आदि उपस्थित थे।

धर्मेंद्र के घर फिर गूंजेगी शहनाई, हेमा मालिनी करेगी स्वागत नई मेहमान का

सुपरस्टार सलमान खान के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक और मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं और ये हैं देओल परिवार से. सुपरस्टार धर्मेंद्र के भतीजे और सनी देओल और बॉबी देओल के कजिन अभय देओल की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल 46 साल के हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं रचाई है. ‘देव डी’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सभी के दिलों में एक खास जगह बनाने वाले अभय देओल ने अब अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की है और क्लियर हिंट दे दिया है

इससे पहले कई बार अभय देओल की शादी और अफेयर्स को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं हालांकि अभय इन खबरों पर रिएक्ट नहीं करते हैं. वहीं अब हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अभय देओल ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है और फैंस के साथ गुड न्यूज़ शेयर की है. अभय देओल ने खुलासा किया है कि वो शादी करने जा रहे हैं.

बता दें कि एक्टर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जंगल क्राई’ का प्रमोशन कर रहे हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान मीडिया से बातचीत में अभिनेता से उनकी शादी करने की इच्छा के बारे में पूछा गया. उनसे उस मिस्ट्री वुमन के बारे में भी सवाल किया गया, जिनके साथ वह अभी डेटिंग कर रहे हैं. इस पर अभय ने कहा, “मेरी शादी हो रही है.” हालांकि, उन्होंने बाकी सवालों के जवाब नहीं दिए.

सितंबर 2021 में अभय ने अपनी दोस्त शीलो शिव सुलेमान के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं और इन तस्वीरों से उनके फैंस को यकीन हो गया था कि, वे दोनों डेटिंग कर रहे हैं. बता दें कि अभय देओल ने ‘देव डी’ से लेकर ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ तक बड़ी फिल्मों में यादगार किरदार निभाए हैं.

Dewas लूट की घटना करने वाले तीन आरोपी को पुलिस ने 24 घण्टे में किया गिरफ्तार, तीन लाख का मश्रुका किया बरामद…

देवास। बीते सोमवार को जिले के उदयनगर क्षेत्र में फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से हुई मौत की चोरी के आरोपियों को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर आरोपियों से एक लाख रुपए नगद, मोबाइल, मोटर साइकिल व अन्य मश्रुका जब्त की है। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को प्रेस वार्ता कर किया।

दरअसल जिले के उदयनगर थाना के अंतर्गत बीते सोमवार को अरुण पिता जीवनसिंह धनगर उम्र 25 साल निवासी जिला सीहोर ने सूचना कि भारत फायनेंस लिमिटेड में संगम मैनेजर की नौकरी उदयनगर क्षेत्र के आसपास करता हूं। मैं गांव पिपरी, बोरपडाव, कटुकिया बयडीपुरा से समूह लोन की किश्त लेकर कटुकिया बोरपडाव रोड से वापस आ रहा था। बोरपडाव कटुकिया के बीच जंगल रोड पर एक मोटर सायकिल पर बैठे दो व्यक्ति ने मुझे रोका था। उक्त अज्ञात आरोपीगणो के द्वारा मुझे सागवान के डण्डे से मेरे सिर पर वार किया गया जिससे मेरे सिर में चोट आई उसके बाद आरोपीगण द्वारा मेरा काले रंग का बेग जिसमें लगभग डेढ लाख रुपये, टेबलेट, बायोमेट्रीक थे मुझसे छिनकर लाल रंग की बिना नम्बर प्लेट एच.एफ. डीलक्स मोटर साइकिल से जंगल की तरफ भाग गये।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/11/Untitled-26_720p.mp4

उक्त घटना की सूचना मिलने पर फरियादी अरुण पिता जीवनसिंह धनगर निवासी जिला सीहोर की रिपोर्ट पर थाना उदयनगर पर अज्ञात आरोपीयो के विरुध्द अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम गठित की गई। सायबर सेल एवं CCTV चैक किये गये एवं उसके आधार पर अज्ञात आरोपियोंगणो को जिला इन्दौर से गिरफ्तार किया गया। एवं। आरोपियों से नगद राशि व अन्य सामान जब्त किया गया।

आरोपियों से जप्त सामग्री :
• 100,000/- रुपए नगद
• 2 मोबाईल फोन
• 1 मोटर साइकिल
• टेबलेट
• बेग, बायोमेट्रीक एवं अन्य मश्रुका बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
• आशाराम पिता नारायण भंवर उम्र 35 साल निवासी कटुकिया थाना उदयगनर जिला देवास।
• गोपीचंद पिता तुकाराम कोली उम्र 32 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास।
• रामदास पिता कुंवरजी जाति भिलाला उम्र 46 साल निवासी पोलाखाल थाना उदयगनर जिला देवास।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उदयनगर कुवरलाल बरकडे, थाना प्रभारी नेमावर राज वास्कले, उनि एस.एस.कनासिया, सउनि आई.एस. एक्का, सउनि संजय सोराष्ट्री, प्रआर प्रमोद मेहना, प्रआर जालु देवड दीपक, आर. मगन, आर. नीलेश, आर. राधेश्याम, आर. राकेश शर्मा, आर. शंकरलाल, आर. राकेश रावत, आर. अरूण गौ अरूण, आर. ईशांश, आर. इन्द्रजीत, म आर. प्रियंका, म आर. सुनीता, म आर. वदंना एवं होमगार्ड सैनिक धनसिंह की सराहनीय भूमिका है।

खातेगांव न्यायालय में दो आरोपियों को अर्थदंड एवं सश्रम कारावास की सजा सुनाई

खातेगांव। देवास जिले के खातेगांव न्यायालय में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी खातेगांव श्री राजू पंद्रे द्वारा विभिन्न वन अधिनियम के तहत दो आरोपियों को अर्थदंड एवं सश्रम कारावास की सजा सुनाई मीडिया को जानकारी देते हुए सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजय सुनहरे ने बताया कि 12 फरवरी 2015 को वन परिक्षेत्र खातेगांव के विक्रमपुर बीट के कक्ष क्रमांक 269 की सीमा लाइन पर आरोपियों द्वारा जंगल से वाहन के द्वारा अवैध रूप से सागवान की गीली लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था तभी वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा और टोर्च की रोशनी से वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में सागवान की 16 घन मीटर से अधिक गीली लकड़ियां पाई गई वन अमले ने वाहन को हिरासत में लेकर आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय में चलाए गए उक्त प्रकरण के तहत आरोपी द्वारका पिता रामरूप आयु 52 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 खातेगांव तथा आरोपी विमल पिता बाबूलाल आयु 43 वर्ष निवासी तालाब की पाल खातेगांव दोनों आरोपी दोषी पाए जाने पर गांव न्यायालय द्वारा खातेगांव न्यायालय में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 1(च) के तहत छह छह माह का सश्रम कारावास एवं एक ₹1000 के अर्थदंड से दंडित कियातथा मध्य प्रदेश वन उपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5 /16 आरोप में एक 1 वर्ष का सश्रम कारावास एवं दो दो ,,दो हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया साथ ही मध्य प्रदेश कास्ट चिराग विनियमन अधिनियम की धारा 13 वह धारा 4 के उल्लंघन के आरोप में छह छह माह का सश्रम कारावास एक,,, एक हजार अर्थदंड से दंडित किया उक्त मामले में शासन की ओर से प्रकरण का संचालन सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजय सुनहरे ने किया

पिता बोनी कपूर ने खोले जाह्नवी कपूर के बाथरूम सीक्रेट्स, सरेआम पिता पर चिल्लाई एक्ट्रेस:

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मिली’ को लेकर चर्चा में है। ऐसे में एक्ट्रेस अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में जोरों शोरों से जुटी हुई है। इसी बीच जाह्नवी कपूर अपने पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर के साथ कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में शामिल जहां पर उनके कई सीक्रेट सामने आए। इस दौरान जाह्नवी के पिता बोनी कपूर ने उनके कुछ बाथरूम सीक्रेट भी बताए जिन्हें सुनकर जाह्नवी कपूर शर्मिंदा हो गई।

सोनी ने जारी किया शो का प्रोमो Video दरअसल, जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर के साथ कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आई। इस दौरान उनके पिता ने भी उनके बारे में कई सीक्रेट्स बताएं। सोनी ने शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें बोनी कपूर जाह्नवी के बारे में कई सीक्रेट बताते हुए नजर आ रहे हैं।

इस दौरान बोनी कपूर कहते हैं कि, “जाह्नवी आज भी बच्चों जैसी ही हैं। हमेशा कमरे में कपड़े बिखरे रहते हैं। जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो सारे कपड़े बिखरे पड़े रहते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है। रोज मुझे बंद करना पड़ता है। शुक्र की बात है कि कम से कम फ्लश तो कर देती है।” जैसे ही जाह्नवी अपने पिता के मुंह से इस तरह की बातें सुनती है तो वह शर्मा जाती है और अपने ‘पापा’ पर चिल्लाते हुए कहती है कि, “पापा ये सब क्या है..।

80 के अमिताभ पर 800 करोड़ का दाव! शॉकिंग है बिग बी की अपकमिंग फिल्मों का बजट

महानायक अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्मों की बात करें वह जल्द ही गनपत, घूमर, The Umesh Chronicles, प्रोजेक्ट-के और बटरफ्लाई जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 80 साल के हो चुके हैं, लेकिन इस उम्र में भी उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। अमिताभ बच्चन अपने प्रोजेक्ट्स को पूरी डेडिकेशन के साथ पूरा करते हैं और इस उम्र में भी महानायक कड़ी मेहनत करते हैं ताकि अपने प्रोड्यूसर्स को संतुष्टिजनक परफॉर्मेंस दे सकें। जहां नए कलाकारों के पास काम नहीं है वहीं अमिताभ बच्चन के पास इस उम्र में भी 5 फिल्में पेंडिंग पड़ी हुई हैं।

अमिताभ बच्चन पर 500 करोड़ का दाव: मालूम हो कि अमिताभ बच्चन पर इस उम्र में भी प्रोड्यूसर्स ने 800 करोड़ का दाव लगाया हुआ है। महानायक अपकमिंग फिल्मों की बात करें वह जल्द ही गनपत, घूमर, The Umesh Chronicles, प्रोजेक्ट-के और बटरफ्लाई जैसी फिल्मों में काम करते नजर आएंगे। इसके अलावा भी अमिताभ बच्चन को फिल्मों में लेने के लिए प्रोड्यूसर्स की लाइन लगी हुई है।

इस उम्र में भी 15-15 घंटे करते हैं काम: बड़ी स्क्रीन के अलावा अमिताभ बच्चन सोनी टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति का 14वां सीजन इस साल होस्ट कर रहे हैं जिसे बंपर रिस्पॉन्स मिल रहा है। बिग बी इस उम्र में भी 15-15 घंटे काम करते हैं ताकि प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा किया जा सके। अमिताभ बच्चन के फैंस चाहते हैं कि बिग बी उन्हें हमेशा एंटरटेन करते रहें।

अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों का बजट: अमिताभ की अपकमिंग फिल्मों के बजट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘गनपत’ का बजट ही 200 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। फिल्म घूमर जिसमें बिग बी गेस्ट अपीयरेंस दे रहे हैं, इसका बजट 35 करोड़ रुपये है। इसके अलावा ‘प्रोजेक्ट-के’ और ‘बटरफ्लाई’ का बजट क्रमशः 500 और 50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा केबीसी का अगला सीजन और The Umesh Chronicles में भी अमिताभ बच्चन को काम करना है।