Dewas वार्ड 12 में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी व भाजपा पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों में मारपीट

• भाजपा पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों ने महिलाओ के अभद्र व्यवहार के साथ किया चाकू/ब्लेड से हमला : निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मुकेश जैन

• महिलाओ को हाथ लगाते हुए एक वीडियो क्लीपिंग भी मिल जाए तो मैं निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर उसे विजय घोषित करवाऊंगा: भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश यादव

देवास। शहर के वार्ड क्रमांक 12 में चुनावी माहौल के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला। भाजपा की जनसमर्थन रैली चल रही थी जिसमे महाराज विक्रम सिंह पंवार व महापौर पद प्रत्याशी गीता अग्रवाल भी मौजूद थे। तभी महाराज के स्वागत को लेकर भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश यादव व निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मुकेश जैन के समर्थकों में वैष्णो माता मंदिर के सामने, मेंढकी रोड ओवरब्रिज के नीचे झड़प हो गई। जिसमे मुकेश जैन ने आरोप लगाते हुए कहा की हम महाराज का स्वागत करने गए थे। परंतु वहा पर महिलाओ को स्वागत नही करने दिया और उनके साथ झूमा झटकी करने के साथ बाल खींचने जिसके बाद चाकू/ब्लेड से भी हमला किया जिसमें चोट भी आई है।
जिसके बाद वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश जैन व उनके समर्थकों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के बाहर बैठकर जमकर हंगामा किया। जहां पहुंचे सीएसपी को भी महिलाओ ने खरी- खरी सुनाई। पुलिस द्वारा समझाइश के बाद सभी सिविल लाईन थाने पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज कराई। जहा पुलिस ने फरियादी मुकेश जैन की शिकायत पर रात को पौने 2 बजे स्वयं, उनके समर्थकों परिवार एवं वार्ड की महिलाओ के साथ मारपीट, धक्का मुक्की, गाली गलोंच करने के आरोप में राजेश यादव के अज्ञात 20 से 25 लोगो पर सिविल लाईन थाने में पदस्थ उप निरीक्षक गौरवा नगावत ने धारा 323, 294, 506, 34 व भारतीय दण्ड संविधान 1860 के तहत प्राथमिकी प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिसकी विवेचना सिविल लाइन थाने में पदस्थ कपिल नरवले द्वारा की जा रही है।

सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने कहा की वार्ड क्रमांक 12 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी मुकेश जैन के कुछ समर्थको द्वारा भाजपा के पार्षद प्रत्याशी के समर्थकों के विरुद्ध मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई है। हमने आठ लोगो को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई करेगी।

वही दूसरी ओर से भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश यादव ने कहा की निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा कुछ लोगो के बहकावे में आकर पार्षद चुनाव लड़ने का मन तो बना लिया पर जब अब उन्हें जनसमर्थन नही मिल रहा था बोखलाहट के कारण ऐसे आरोप लगा रहे है। वही भाजपा पार्षद प्रत्याशी राजेश यादव ने कहा की जो भी आरोप लगाए गए है वह निहायती घटिया आरोप है। उन्होंने आगे कहा की वह महिलाओ से अभद्र व्यवहार मारपीट की बात कह रहे है अगर एक वीडियो क्लीपिंग भी मिल जाए जिसमे किसी महिला को हाथ लगाते हुए दिख जाए तो में निर्दलीय प्रत्याशी को समर्थन देकर उसे विजय घोषित करवाऊंगा।

प्रथम चरण के जनपद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक 2 के एवं पंचायत चुनाव में महिला प्रत्याशी ने भारी बहुमत से विजय पाने पर भव्य आतिशबाजी कर जुलूस निकाला।

देवास नेवरी मध्यप्रदेश में होने वाले प्रथम चरण चुनाव में बागली जनपद के हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 2 से महिला जनपद सदस्य बिंदु देवेंद्र रघुवंशी एवं ग्राम पंचायत सरपंच महिला प्रत्याशी प्रीति प्रदीप रावल ने नेवरी ग्राम में 25 जून को होने वाले चुनाव में महिला प्रत्याशी ने भारी मतों से विजय प्राप्त की जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने आतिशबाजी एवं जुलूस के रूप में महिला प्रत्याशी प्रीति प्रदीप रावल का जगह-जगह स्वागत कर कर खुशी व्यक्त की महिला जनपद सदस्य बिंदु देवेंद्र रघुवंशी एवं नेवरी पंचायत के महिला सरपंच प्रत्याशी प्रीति प्रदीप रावत ने क्षेत्र की जनता एवं नेवरी पंचायत के समस्त मतदाता गण को आभार व्यक्त किया।

Dewas: विकास कार्य भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास कार्यों में बनें सहभागी- विधायक श्रीमंत गायत्री राजे

हमने सभी वार्डों में बगैर किसी भेदभाव के करवाए हैं पवार – वार्ड 13, 14 व 15 में हुआ सघन जनसंपर्क

देवास। हमने शहर के सभी वार्डों में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य किए हैं। गली-मोहल्लों में पक्की सड़कें बनाई, जिससे रहवासियाें को आवाजाही में आसानी हुई। पेयजल के लिए परेशानी ना हो इसके लिए टंकियां बनवाई। सभी को पक्के मकान की सौगात मिले, इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत राशि का वितरण किया। अाप भाजपा के पक्ष में मतदान कर विकास कार्यों में सहयोगी बनें। सोमवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल सहित भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान ये बातें विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। शहर में अब पेयजल की समस्या नहीं है। करोड़ों की लागत से सड़कों का निर्माण हुआ है। सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक लगाए गए हैं। शहर विकास के लिए जरूरी है कि आप भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के साथ भाजपा महापौर प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने भी मतदाताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगह-जगह विधायक व भाजपा महापौर प्रत्याशी का मतदाताओं ने ढोल-धमाके व पुष्पहार से स्वागत किया। विधायक व महापौर प्रत्याशी का स्वागत करने के लिए मतदाता पहले से ही अपने घरों के बाहर खड़े होकर उनका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही विधायक व प्रत्याशी का आगमन हुआ, उत्साह के साथ मतदाताओं ने नारे लगाए और पुष्पवर्षा की। विधायक व महापौर प्रत्याशी ने कहा कि आपने हमारा जो स्वागत किया है, उससे हम अभिभुत हैं। भाजपा के पक्ष में किए गए प्रत्येक वोट से शहर में विकास का रिकॉर्ड टूटेगा। इस अवसर पर वार्ड 13 की पार्षद प्रत्याशी अकिला अजबसिंह सैंधव, वार्ड 14 की प्रत्याशी पूजा प्रेम बालोदिया, वार्ड 15 के प्रत्याशी महेश उदयसिंह फुलेरी सहित पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सैंधव, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी झालानी, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, भरत चौधरी, गणेश पटेल, पप्पू चौधरी, विमल शर्मा आदि साथ थे।

विकास कार्य, जिनसे रहवासियों का जीवन हुआ सुगम-
वार्ड क्रमांक 13 में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 240 हितग्राहियाें को 3 करोड़ 99 लाख 5 हजार रुपए आवास राशि प्रदाय की जा चुकी है। इसी वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में 32 लाख 24 हजार 907 की लागत से पेवर्स एवं बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाया। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में 77 लाख 11 हजार 301 की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया गया। इससे रहवासियों को आवाजाही में सुविधा मिली।

वार्ड क्रमांक 14 की बात करें तो यहां भी करोड़ों के विकास कार्य हुए हैं, जिनसे रहवासियों का जीवन सुगम हुआ है। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 401 हितग्राहियों को 8 करोड़ 8 लाख रुपए आवास राशि प्रदाय की गई। विभिन्न क्षेत्रों में 22 लाख 19 हजार 444 की लागत से पेवर्स एवं बाउंड्रीवॉल का निर्माण करवाया गया। वार्ड के औद्योगिक क्षेत्र में 49 लाख की लागत से पौधारोपण एवं प्रकाश व्यवस्था के कार्य हुए। साथ ही 35 लाख 76 हजार 871 की लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य करवाया गया।

इसी प्रकार वार्ड 15 में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 520 हिताग्राहियों को 8 करोड़ 77 लाख रुपए की आवास राशि प्रदाय की गई। वार्ड के अलग-अलग क्षेत्र में 7 लाख 54 हजार 651 रुपए की लागत से पेवर्स एवं बाउंड्रीवाॅल का निर्माण किया गया। यूआईडीएसएसएमटी अंतर्गत 1 करोड़ 9 लाख रुपए की लागत से रानी बाग में बड़ी टंकी का निर्माण एवं जल प्रदाय के लिए पाइप लाइन डालने का कार्य हुआ। इसके अतिरिक्त 42 लाख 26 हजार 920 की लागत से सीसी रोड का निर्माण करवाया गया।

Dewas: शिक्षा धर्म और नैतिकता का आधार है : दत्तप्रसाद कुलकर्णी

देवास। सरस्वती विद्या मन्दिर विजयनगर में प्रार्थना सत्र में प्रतिदिन भैया/बहनों को प्रेरणा देने के उद्देश्य से अतिथियों द्वारा प्रेरक उद्बोधन दिया जाता है। ताकि उनमें नैतिक और आध्यात्मिक विकास होए इसी श्रृंखला में आज मुख्य अतिथि श्री दत्त प्रसाद कुलकर्णी का सान्निध्य प्राप्त हुआ। अतिथि परिचय संस्था प्राचार्य श्रीमती इंदिरा शर्मा ने दिया। इस अवसर पर श्री कुलकर्णी ने भैया/बहनों को अपनी संस्कृति और अपने धर्म के गौरवशाली अतीत का ज्ञान देते हुए कहा कि सिर्फ शिक्षा प्राप्त करना सफलता प्राप्त करना ही काफी नहीं है बल्कि हमारा जीवन देश समाज और परिवार के लिए भी होना चाहिए। वे चाहते हैं कि बच्चों के चारित्रिक गुणों में देश के महान व्यक्तित्वों का भी समावेश हो । कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम का संचालन और आभार युवराज व्यास ने माना। उपरोक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख किशोर सनस ने दी।

Dewas: वार्ड क्रं 14 के निर्दलीय प्रत्याशी परमार के चुनाव कार्यालय का हुआ शुभारंभ


देवास। नगर पालिक निगम के अंतर्गत वार्ड क्रं 14 के निर्दलीय प्रत्याशी चन्द्रकांता राहुल परमार के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ रविवार को किया गया। इस अवसर पर प्रत्याशी चन्द्रकांता राहुल परमार ने मां सरस्वती का पूजन कर क्षेत्र में अपना जनसंपर्क का कार्य शुरु किया। कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर वार्ड 14 की महिला शक्तियों सहित युवा वर्ग, स्थानीय मतदातागण उपस्थित रहे। शुभारंभ के बाद से ही निर्दलीय प्रत्याशी के वार्ड के प्रति विचारधारा से प्रेरित मतदातागण देर शाम तक कार्यालय पर शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने पंहुचे। बता दें राहुल परमार समाजसेवा के लिए वार्ड के लिए प्रयासरत रहे हैं और युवावर्ग का साथ अन्य प्रत्याशियों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है। कार्यक्रम के साथ ही देवास पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ पत्रकार इय अवसर पर उपस्थित रहे।

इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, दीपक विश्वकर्मा, मोहनीश वर्मा, मयुर व्यास, अमित व्यास, आदर्श ठाकुर, राजेश माली, हर्ष वर्मा, रघुनंदन समाधिया, पप्पू चौहान भी उपस्थित रहे। साथ ही क्षेत्र के बहादुरसिंह परमार, गोवर्धन मालवीय, सोनू साधो, धीरज ठाकुर, लखनलाल मालवीय, अमृत मालवीय, दीपक सौराष्ट्रीय, राहुल मालवीय, मनीष ओसवाल, प्रभुलाल सिसोदिया, राहुल ओसवाल, सत्यजीत परमार, पवन परमार, मनीष मालवीय, सरदारजी, संजय प्रजापति, धीरज मालवीय, विराज बिरगड़े, सतीष मालवीय, संतोष तात्या, संजय तात्या, मिथुन मालवीय आदि वार्ड के लोग मौजूद रहे।

एक बहू के रूप में, बेटी के रूप में मुझे जो आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, उससे मैं अभिभुत हूं- गीता अग्रवाल

भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल ने किया सघन जनसंपर्क, जगह-जगह हुआ स्वागत, बालिकाओं ने लगाया तिलक, महिलाओं ने की पुष्पवर्षा

देवास। एक बहू के रूप में, एक बेटी के रूप में मुझे आपका जो आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है, उससे मैं अभिभूत हूं। जहां भी हम जा रहे हैं, वहां उत्साह का माहौल देखकर मैं कह सकती हूं कि निश्चित तौर पर शहरवासी अब तेजी से शहर का विकास चाहते हैं। अाप इसी प्रकार से आशीर्वाद बनाएं रखें। हम सभी मिलकर शहर विकास में बनेंगे सहभागी।
यह बात भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल ने रविवार को जन संपर्क के दौरान वरिष्ठ मतदाताओं के समक्ष कहीं। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने कहा कि हमारे लिए शहर के सभी मतदाता परिवार के सदस्य के समान है। आप भाजपा के पक्ष में मतदान करें और मैं विश्वास दिलाती हूं कि शहर विकास में किसी भी तरह की कोई कसर नहीं रहेगी।
रविवार को भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल ने महाराज विक्रमसिंह पवार के साथ वार्ड क्रमांक 4, 5 एवं 6 में सघन जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी व महाराज विक्रमसिंह पवार को अपने बीच देखकर वार्ड के कुछ वरिष्ठ भावुक हो उठे। उन्होंने पुष्पहार पहनाकर स्वागत करते हुए खूब आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महाराज विक्रमसिंह पवार ने कहा कि हमें अब पीछे मुड़कर नहीं देखना है। शहर विकास की गति को बनाए रखना है। आप अपना अमूल्य वोट भाजपा को दें। हम विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल रघुवंशी, सचिन जोशी, रमेश दायमा, वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद प्रत्याशी अखिलेश धूरिया, 5 से पिंकी संजय दायमा, 6 से रेहाना असलम शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ थे।

वृद्ध महिलाओं ने कहा विजयी भव:
वार्ड में जनसंपर्क के दौरान छोटी-छोटी बालिकाओं ने महाराज विक्रमसिंह एवं भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल की आरती उतारी और तिलक लगाया। वार्ड की वृद्ध महिलाओं ने विजयी भव: कहते हुए उत्साह के साथ पुष्पों की बारिश की। जहां भी भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क हुआ, वहां रहवासियों में उत्साह देखते ही बनता था। छोटे बच्चे जो मतदाता नहीं है, वे भी भाजपा के झंडे लेकर उत्साह के साथ दौड़ते हुए नारे लगा रहे थे।

Dewas: शंकरगढ़ गौशाला पहुंचकर 20 क्विंटल हरे चारे की व्यवस्था कर गौमाता का किया पूजन

देवास। चहुओर सुख-शांति, समृद्धि एवं पर्याप्त वर्षा व अच्छी फसल की कामना को लेकर समाजसेवी, युवा नेतृत्व जितेन्द्र वर्मा (राकेश) मित्र मंडल द्वारा शनिवार को गौ माता के लिए हरे चारे की व्यवस्था करते गौ माता का पूजन किया।

संचालक बसंत वर्मा ने बताया कि जितेन्द्र वर्मा (राकेश) मित्र मंडल द्वारा समय-समय पर गौशाला का सुचारू रूप से चलायमान रखने के लिए सहयोग दिया जाता है। इसी परम्परा को कायम रखते हुए वे अपने साथियों के साथ शंकरगढ़ स्थित गौशाला पहुंचे और गौ माताओं के लिए लगभग 20 क्विंटल हरे चारे की व्यवस्था करते हुए जायजा लिया। सर्वप्रथम उन्होंने गौ माता का पूजन-अर्चन किया। सभी गायों को चारा खिलाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पशु कल्याण ट्रस्ट एवं मप्र गौ रक्षा प्रमुख दीदी बबीता शर्मा, शशांक शर्मा, शुभम वर्मा, जयदीप राठौड़, रोटरी क्लब के हिमांशु जोशी, संकल्प राजपूत, सचिन कुशवाह, प्रियेश कदम, पारस वर्मा, अभिषेक चौहान, संदीप बैरागी, राहुल वैष्णव, कुशल राजपूत, सचिन शर्मा सहित अन्य साथी गण उपस्थित थे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए संपन्न, बिजवाड़ से संतोष धाकड़, सुन्द्रेल से गिरधर पटाक, कालापाठा से सुनिल बाबरा बने सरपंच

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का पहला चरण संपूर्ण हुआ दिन भर गर्मा गर्मी का माहौल देखने को मिला बढ़-चढ़कर मतदाताओं ने अपने अपने मत का उपयोग किया मतदान केंद्रों पर आल सुबह से ही भीड देखने को मिली सुन्द्रेल चार मतदान केंद्र बने सुबह से लेकर 11बजे तक 35% कही 13%कही 47%बिजवाड़ मे 54%और 55% हतनोरी 57%मतदान हुई बिजवाड़ से संतोष धाकड़ सरपंच के रूप में विजय हुए सुन्द्रेल से गिरधर पटाक विजय हुई कालापाठा से सुनीलसिंह बावरा विजय हुए वही पुलिस विभाग भी पुर्ण रूप से मुस्तैद नजर आया वही समाचार लिखे जाने तक पानीगांव पंचायत बधावा पंचायत के मतदान की गणना चल रही थी।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220625-WA0080.mp4
https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220625-WA0079.mp4

पानी की टंकी के निर्माण कार्य के दौरान लगा सुन्द्रेल मे लगा एक मजदूर को कंरट,इंदौर किया रैफर

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। सुन्द्रेल खेड़ीपुरा में बन रही नई पानी की टंकी जिसकी लागत एक करोड़ बीस लाख रूपये है जिसका निर्माण कार्य चल रहा था इसी दौरान वहां काम कर रहे एक मजदूर को टंकी के साइड से जा रहे 11 केवी की लाइट में करंट लगा गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220625-WA0055.mp4

रोहित कश्यप ने बताया कि राजेश पिता बाबूलाल राजपूत निवासी यूपी को करंट लगा है राजेश टंकी के ऊपर लगे वायर को नीचे खड़े होकर खींच रहा था इसी दौरान एक वायर साइड से जा रही 11 के लाइट में टकरा गया जिसके कारण राजेश राजपूत को करंट लग गया जिसमें वह घायल होगा उन्हें कन्नौद हॉस्पिटल उपचार के लिए ले गए जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया रोहित ने बताया अभी हालत ठीक है इंदौर इलाज कराने के लिए जा रहे हैं ठेकेदार के द्वारा मजदूरों के सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करना चाहिए।

Dewas: बम बम भोले के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए शिव शक्ति सेवा मंडल का पहला जत्था रवाना

देवास। तीन वर्षो से अमरनाथ यात्रा से वंचित श्रद्धालु इस वर्ष बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए उत्साहित है। वर्ष 2019 में धारा 370 हटाने के दौरान यात्रा निरस्त कर दी गई। इसके पश्चात वर्ष 2020 एवं वर्ष 2021 में कोविड-19 के कारण यात्रा नहीं हो पाई थी। इस वर्ष बाबा अमरनाथ की यात्रा 30 जून 2022 से प्रारंभ होकर 11 अगस्त 2022 तक चलेगी। शहर से बड़ी संख्या में भक्त अमरनाथ यात्रा के लिए जाते है। जिसमे शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल होते है।

शहर में गुरुवार को बम बम भोले, जय बाबा अमरनाथ बर्फानी, भूखे को अन्न प्यासे को पानी के नारों के साथ अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए शिव शक्ति सेवा मंडल का पहला जत्था रवाना हुआ है। जिसमे मंडल के सदस्य व भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चावड़ा भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जयदेव वर्मा, सोनिया शर्मा व पंकज यादव शामिल थे। अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए जत्थे का मंडल के सदस्यों द्वारा सयाजी द्वार पर स्वागत कर यात्रा की मंगलकामनाएं प्रेषित की जिसमे प्रेस क्लब अध्यक्ष अतुल बागलीकर, आनंद सिंह ठाकुर, हिमांशु गुप्ता, जसवंत सिंह ठाकुर के साथ मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

शिवशक्ति सेवा मंडल प्रतिवर्ष करता है सेवा
शिवशक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने बताया कि प्रतिवर्ष यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को पंजीयन के फॉर्म उपलब्ध कराना तथा यात्रा के संबंध में यात्रियों को दिशा निर्देश देना ही मंडल का प्रमुख कार्य रहता है।