सुन्द्रेल बिजवाड़( दीपक शर्मा)इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर चलने वाली चार्टेड यात्री बस अंधगती दौड़ती नजर आती है
जिसके कारण बुधवार को यात्री बस की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर बैतूल हाईवे मार्ग पर स्थित धनतलाव घाट से ऊपर संस्कार ढाबे के पास इंदौर की और से हरदा की ओर जा रही यात्री चार्टर्ड बस क्र.एम पी 09 एफ ए 9324 ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया जिसके कारण बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर कमलापुर चौकी प्रभारी राकेश नरवरिया ,आरक्षक देवेंद्र नरवरिया ,चापड़ा डायल हंड्रेड पायलट कमल पाटीदार, राजेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक सवार बंटी पिता नाथू कोरकू निवासी गांव धनतलाव थाना बागली, बृजलाल पिता सुमेरसिंग निवासी कोलवा हरदा बस की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव को शासकीय अस्पताल बागली लाया गया।
चौकी प्रभारी राकेश नरवरिया ने बताया है कि मृतक बृजलाल अपने ससुराल धनतलाव गांव आया था जो कि गांव के बंटी के साथ धनतलाव घाट से पहले स्थित एक ढाबे पर गया था वहीं से लौटते दौरान सामने से बस ने उन्हें अपना शिकार बना लिया, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई दोनों के शव को शासकीय अस्पताल में रखा गया है। जहां पर शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस अंधगती मे थी और उसी के कारण हादसा होना बताया जा रहा है।
Tag: Dewas
Dewas: जैन मंदिर में तीन दिवसीय लक्ष्मी माता की प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ धूमधाम से शुभारंभ
देवास। शहर के सुतार बाखल स्थित जैन मंदिर में तीन दिवसीय लक्ष्मी जी देवी की प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से हुआ जिसमे प्रात: आठ बजे आचार्य प. पु. मुक्तिसागरसूरिजी महाराज के साथ प. पु अचलमुक्तिसागरजी, मनमुक्तिसागरजी का नगर प्रवेश हुआ।
महाराज सा. के नगर प्रवेश के दौरान शोभा यात्रा में लक्ष्मी माता की प्रतिमा को बग्घी में बैठाकर बैंड बाजे, ढोल धमाके के साथ जिसमें बड़ी संख्या में समाज के समाजजन गुरु जी अमारो अंतरनाथ अमने आपो आशीर्वाद, गुरुजी हमारे आए है नई रोशनी लाए है के नारे लगाते हुए शामिल हुए। जिसके बाद महाराज साहब प्रतिमा को लेकर मंदिर जी पहुंचे जहा प्रतिष्ठा से संबंधित व मंदिर जी में हवन पूजन से संबंधित बोलिया लगाई गई। जिस दौरान मालवा मार्तंड आचार्य प. पु मुक्तिसागर जी महाराज सा. ने कहा की लक्ष्मी की सभी को आवश्यता होती है। लक्ष्मी देवी हर किसी के घर पधार सकती है। सूर्य प्रकाश की तरह होती है। वह बिना किसी भेदभाव के सभी लोगो तक पहुंचती है परंतु लक्ष्मी उसी को मिलती है जो सूर्य की किरण प्राप्त करने के लिए अपने घर के खिडक़ी दरवाजे खुले रखता हो। तत्पश्चात समाजजन का साधार्मिक स्वामी वात्सल्य का आयोजन किया गया। जिसके बाद दोपहर में मंदिर जी की महिला मंडल द्वारा पाश्र्व पंच कल्याणक पूजन का आयोजन हुआ। वही रात को महिला मंडल द्वारा मंदिर जी में चौवीसी का आयोजन किया गया।
तीन दिवसीय महोत्सव में द्वितीय दिवस गुरुवार सुबह नौ बजे मंदिर जी में विराजित सभी प्रतिमाओं का अठारह अभिषेक का आयोजन धूमधाम से आयोजित होगा। व रात में धूमधाम से बड़ी संख्या में समाजजन को उपस्थिति में भक्ति का आयोजन होगा तथा तृतीय दिवस शुक्रवार को प्रात: छ: बजे लक्ष्मी माता का हवन होगा जिसके बाद नौ बजे विधि विधान के साथ बड़ी धूमधाम के साथ लक्ष्मी माता की प्रतिष्ठा महाराज सा. की पावन निश्रा में विधिकारक पंकज नौलक्खा एवं मंडली झारड़ा द्वारा संपन्न होगी।
Dewas: औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को टूटा हाई वोल्टेज विद्युत लाइन का तार, अब तक नहीं जुड़ा
देवास। वितरण कंपनी की लापरवाही के चलते औधोगिक क्षेत्र में कुछ ही दिनों पहले विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के चलते तार टूटने के कारण एक युवक की मौत तक हो चुकी है। ठीक उसी जगह पर शनिवार को फिर तार टूट गया।
नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि औधोगिक क्षेत्र में गत 11 जून को एच आर जॉनसन चौराहा पर शौच करने गया 40 वर्षीय युवक देवा का विद्युत पोल से तार टूट जाने के कारण मौत हो गई थी। विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा तत्त्काल नया तार बदला था। एक हफ्ता भी नही हुआ की शनिवार 18 जून को 11 के व्ही वोल्टेज के कारण लोड अधिक होने के कारण केबल जल कर टूट गई। जिसमें करंट फेल रहा है। इसकी सूचना वि वी कम्पनी के 1912 नबर पर प्रणय पुराणिक नामक युवक ने शनिवार से फोन पर शिकायत क्रमांक 1141641 दर्ज है की गई है। 48 घंटे बीत जाने के बावजूद आज तक घटना स्थल पर नहीं पहुंचे विद्युत आपूर्ति के लाइन मेन। कंपनी में कार्यरत कर्मचारी सोनू बोरासी, दिलीप माली, राजकुमार ठाकरे, सीमा जाटव, रघु जाटव ,भूरीबाई मुजाल्दे, कालू चौधरी आदि ने विद्युत वितरण कंपनी पर आरोप लगाया की किसी गंभीर हादसा का इंतजार कर रहा है। हजारों श्रमिकों का दिन रात आना जाना लगा रहता है। ऐसे में सवाल उठता है कि कोई भी व्यक्ति करंट की चपेट में आ गया तो इसका जिम्मेदार कोन है।
टोंकखुर्द : नगर परिषद के पार्षद पद के लिए 65 नामांकन में से 3 हुए निरस्त…
टोंकखुर्द (विकेश जैन) । नगरीय निकाय चुनाव में टोंकखुर्द नगर परिषद के 15 वार्डो के लिए कुल 65 नामांकन आए थे। सोमवार को हुई नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा के दौरान निर्वाचन अधिकारी ने वार्ड क्रमांक 6 से प्रत्याशी गोपाल पिता शंकरलाल चौधरी व राधा पति गोपाल चौधरी तथा वार्ड क्रमांक 12 के प्रत्याशी असलम पिता लियाकत के नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिए है।
निर्वाचन अधिकारी गोविंद सिंह ठाकुर ने बताता की गोपाल चौधरी को न्यायालय द्वारा सिद्धदोष ठहराए जाने के कारण व राधा पति गोपाल चौधरी द्वारा नाम निर्देशन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही करने के कारण नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया है। और असलम पिता लियाकत ने वार्ड क्रमांक 10 व 12 में दो नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए थे। जिनमे नियमानुसार वार्ड क्रमांक 10 का नाम निर्देशन पत्र स्वीकार किया है। और बाद में प्रस्तुत वार्ड क्रमांक 12 का नाम निर्देशन पत्र निरस्त कर दिया है। अब टोंकखुर्द नगर परिषद के 15 वार्डो में 62 प्रत्याशी शेष बचे है। नाम निर्देशन पत्रों की। समीक्षा के बाद टोंकखुर्द नगर परिषद के
वार्ड क्रमांक 01 में 08
वार्ड क्रमांक 02 में 03
वार्ड क्रमांक 03 में 04
वार्ड क्रमांक 05 में 04
वार्ड क्रमांक 06 में 05
वार्ड क्रमांक 07 ने 02
वार्ड क्रमांक 08 में 04
वार्ड क्रमांक 09 में 05
वार्ड क्रमांक 10 में 09
वार्ड क्रमांक 11 में 04
वार्ड क्रमांक 12 में 03
वार्ड क्रमांक 13 ने 03
वार्ड क्रमांक 14 में 02
वार्ड क्रमांक 15 में 02 अभ्यर्थी शेष है। नाम वापसी के बाद इनमे से प्रत्याशियों को संख्या कम हो सकती है।
नगर से जन जागरूकता मलेरिया रथ रवाना टोंकखुर्द क्षेत्र में करेगा भ्रमण
टोकखुर्द (विकेश जैन)। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ रश्मि दुबे के निर्देशन में प्रति वर्षोनुसार इस वर्ष भी जून माह मलेरिया निरोधक माह के रूप में मनाया जा रहा है। मलेरिया जैसी घातक बीमारी के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द से मलेरिया रथ को बीएमओ डॉ रामपाल सुनवानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डॉ सुनवानिया ने बताया कि मलेरिया रथ टोकखुर्द क्षेत्र में भ्रमण कर मलेरिया व डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करेगा। ताकि ऐसी बीमारी से बचा जा सके। मलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला वाहक जनित रोग है, जिसका फैलाव बारिश के दिनों में अधिक तेजी से होता है। इसलिए लोगों में जन जागरूकता लाने इसके फैलाव को रोकने और जांच एवं उपचार की व्यवस्था के लिए मलेरिया रथ पूरे क्षेत्र में भ्रमण करेगा। लोगों को समझाइश देने के लिए रथ के साथ विशेष रुप से मलेरिया निरीक्षक राम अवतार गोड रहेंगे। बुखार के संभावित रोगियों की कीट के माध्यम से जांच की जावेगी। सेक्टर बैठक के दौरान भी मलेरिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर बी ई ई गोवर्धन सिंह पारसनिया, बीपीएम निखिलेश बारोले, बीसीएम सारिका काजी, सुपरवाइजर विक्रम सिंह नागर, रायसिंह मालवीय, दिनेश कारपेंटर, इमरान शेख, विकास आर्य सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी कृष्णमूर्ति शिवहरे ने दी।
Dewas : श्री मंत तुकोजीराव पवार एक जननायक…
देवास। शहर की जनता जिन्हे विकास पुरुष, नर्मदा नायक कहते है वो नाम है श्रीमंत तुकोजीराव राव पवार…
श्रीमंत पवार राजनिती में एक तरफा राज करने वाले और उनके दुनिया को अलविदा कहने के वर्षो बाद भी वर्तमान में आज भी हर जुबा पर चाहने वाले के अलावा जन जन के चेहते देवास रियासत के महाराज दिवंगत तुकोजीराव पवार की आज पूण्यतिथि है।
राजघराने में जन्म लेने के बावजूद तुकोजीराव जीवनभर राजसी ठाठ से दूर रहे। तीन दशक तक उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद रखा और क्षेत्रीय विकास के लिए संघर्षरत रहे। दिवंगत पवार राष्ट्रवादी मूल्यों से संस्कारित थे। संगठन क्षमता में निपुण और वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण वे जनमानस में लोकप्रिय थे।
श्री मंत तुकोजी राव पवार (चतुर्थ) का जन्म 17 नवंबर 1963 को हुआ था। श्री मंत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। श्री पवार देवास सीनियर के महाराज थे। अंग्रेजों के शासन में इस परिवार को 15 तोपों की सलामी दी जाती थी।
श्री मंत ने 1986 से राजनीति में प्रवेश किया। वे भारतीय युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष और बाद में प्रदेश अध्यक्ष रहे। पवार 1990, 1993, 1998, 2003 और 2008, 2013 में देवास विधानसभा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक निर्वाचित हुए।
तुकोजीराव पवार प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में भी कई प्रमुख पदों पर रहे। वर्ष 1992 में उन्हें मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। यहीं नहीं इसी वर्ष भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह बनाई।
वर्ष 2002 में उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।दिसंबर 2005 में उन्हें मध्यप्रदेश में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। इसके बाद उन्हें अगस्त 2007 में पर्यटन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का दायित्व सौपा गया।
उन्हें दिसंबर 2008 में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया। पवार को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड और अन्य राष्ट्रीय अवार्डों से भी सम्मानित किया गया। वे इंदौर के डेली कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष भी रहे है।
तुकोजीराव पवार मध्यप्रदेश की राजनीति में अति सक्रिय थे वह छह बार विधायक (1990 से 2015) व 3 बार मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री की पद और रहे। तुकोजीराव पवार के 6 बार लगातार विधायक पर विजय प्राप्त करने पर देवास विधानसभा को भाजपा का गढ़ कहा जाने लगा। वर्ष 2015 में श्री मंत के निधन के बाद देवास विधानसभा की खाली सीट पर उनकी पत्नी श्रीमती गायत्री राजे पवार विधायक का चुनाव लड़ी व भारी मतों से विजय हासिल की।
तुकोजीराव पवार के पूर्वजो ने लगभग 250 वर्षो तक देवास पर शासन किया। जिनकी गिनती मध्य भारत के अमीर राजघरानों में होती थी। अंग्रेजों के शासन में इस परिवार को 15 तोपों की सलामी जी जाती थी। स्व.महाराज ने देवास की जनता की प्यास बुझाने के लिए बहुत संघर्ष किया । एक समय तो ऐसा भी आया जब रेल से पानी लाकर उन्होंने देवास की जनता को पानी की समस्या से निजात दिलवायी। जानकारी अनुसार वर्तमान में यह राजघराना 4 पैलेस व 3 किलो का मालिक है, 4 पैलेस में सागर महल, जामगोद हाउस, राघोगढ़ पैलेस तथा आंनद भवन पैलेस जहाँ उनको अपना आवास बना रखा है। 3 किलो में महाराष्ट्र में सुपागढ़ी, आलोट में आलोटगढ़ि व एक अन्य किले के मालिक है। साथ ही इसके अलावा इनके आधिपत्य में 453 हेक्टेयर का विशाल जंगल व लगभग 100 हेक्टेयर के कृषि भूमि भी है। आज भी इस राजघराने की संपत्ति का सही आकलन करना संभव नही है। वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव की उम्मीदवारी करते हुए तत्कालीन महाराजा तुकोजीराव पवार ने एफिडेविट में लिखा था की पवार वंश के पास सोना-चांदी व और अन्य कीमती घातुओं का इतना बड़ा भंडार है कि उसकी कीमत का आकलन करना सम्भव नही है। देवास का एक मात्र शासकीय कॉलेज इसी वंश की जमीन पर बना हुआ है व विक्रम सिंह पंवार के पूर्वज कृष्णाजीराव पवार के नाम पर है।
वैसे तो श्रीमंत पवार स्वयं एक बहुत बड़ी गाथा है जिसका वर्णन करना शायद बहुत मुश्किल हो, पर यह था उनके जीवन के सार पर एक नज़र…
टोंकखुर्द : नगर परिषद पार्षद पद के लिए आए 65 नामांकन
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। नगरीय निकाय चुनाव में टोंकखुर्द नगर परिषद के 15 वार्डो के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 18 जुन शनिवार तक थी। पार्षद पद के लिए कुल 65 नामांकन दाखिल हुए।
रिटर्निंग अधिकारी गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि टोंकखुर्द नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 01में 08 वार्ड क्रमांक 02 में 03 वार्ड क्रमांक 03 में 04 वार्ड क्रमांक 05 में 04 वार्ड क्रमांक 06 में 07 वार्ड क्रमांक 07 ने 02 वार्ड क्रमांक 08 में 04 वार्ड क्रमांक 09 में 05 वार्ड क्रमांक 10 में 09 वार्ड क्रमांक 11 में 04 वार्ड क्रमांक 12 में 04 वार्ड क्रमांक 13 ने 03 वार्ड क्रमांक 14 में 02 वार्ड क्रमांक 15 में 02 नामांकन प्राप्त हुए है। सोमवार को सभी नामांकनों की जांच की जाएगी और जिन नामांकन पत्र पर आपत्ति प्राप्त हुई है उन आपत्तियों का निराकरण भी किया जाएगा। 22 जून को अभ्यर्थी अपना नामांकन वापसी कर सकेंगे।
Dewas: कांग्रेस ने ज़ारी की 45 वार्डो के पार्षद पद प्रत्याशीयो की सूची…
• वार्ड क्रमांक 5 व 16 के पार्षद प्रत्याशियों के नाम नही किए जारी
देवास। लंबे समय के इंतजार के बाद भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी नगर निगम पार्षद पद के प्रत्याशीयो की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस द्वारा नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सूची जारी की है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है की टिकट वितरण में ज्यादा दिक्कत सामने ना आए। अभी भी कांग्रेस ने जो सूची जारी की है उसमे वार्ड क्रमांक 5 व 16 के पार्षद प्रत्याशियों के नाम नही है।
• कांग्रेस के पार्षद पद प्रत्याशी
टोंकखुर्द – तीन करोड़ 20 लाख की लागत, सड़क निर्माण घटिया
• जिम्मेदार विभागीय अधिकारी मोन, शिकायत करने पर मिलता है गोलमाल जवाब !
टोंकखुर्द (विकेश जैन)। टोंककला से टोंकखुर्द देवली चौबारा सड़क मार्ग के घटिया निर्माण का मामला प्रकाश में आया है। उक्त घटिया सड़क निर्माण ठेकेदार बंसल ग्रुप इंदौर द्वारा किया जा रहा है। जिसमें डामर की मोटाई बिल्कुल भी नहीं है। तीस एम एम डामर की मोटाई की जगह दस एम एम डामर बिना रोड की सफाई कर लीपा पोती की जा रही है। ना तो कोई रोलर है। सिंगल ड्रम से काम चल रहा है। बारिश के पूर्व ही रोड उखड़ जाएगी।
विभागीय इंजीनियर भी साइट पर नहीं रहता है। उक्त जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने देते हुए बताया कि मैंने पूर्व में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। इनका कहना है।
इनका कहना है: उक्त ठेकेदार का मामला मेरे संज्ञान में शिकायत का आया था। मौके पर पहुंच कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच की एवं जांच में गुणवत्ता पूर्वक कार्य नहीं करने पर विखंडित कर दिया गया है। भगवत महाजन (एसडीओ पीडब्ल्यूडी)
Dewas: वार्ड क्रमांक 8 से आदित्य दुबे व वार्ड 12 से मुकेश जैन ने भरा निर्दलीय पार्षद उम्मीदवार के रूप में नामांकन
देवास। नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही भाजपा व कांग्रेस दोनो ही पार्टियों में महापौर व पार्षद दावेदारों की एक लंबी कतार देखने को मिल रही थी। दोनो पार्टियों में पहले महापौर पद प्रत्याशियों को लेकर खींचातानी दिखी अब पार्षद पद प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के बाद इनमें दिख रही है।
कांग्रेस ने अभी तक पार्षद पद प्रयाशियो की सूची ज़ारी नही की है वही भाजपा में महापौर हो या पार्षद दोनो ही पद के प्रत्याशी घोषित होने के बाद उस पद पर दावेदारी कर रहे दावेदारों को मनाना कठिन का दिख रहा है। धीरे-धीरे दावेदार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल कर रहे है।
वही गुरुवार रात को भी एक पूर्व पार्षद को पार्टी से टिकट ना मिलने पर कुछ लोगो द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री का पुतला फुंका था।
वार्ड क्रमांक 8 से भाजपा की ओर से पार्षद पद की दावेदारी आदित्य दुबे कर रहे थे। परंतु भाजपा ने राजेंद्र संतोष सिंह ठाकुर को उस वार्ड का पार्षद प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके बाद शुक्रवार को आदित्य दुबे द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड क्रमांक 8 से पार्षद पद प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
आदित्य दुबे द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ भाजपा पार्टी में जुड़े थे। भाजपा से टिकट न मिलने पर आदित्य दुबे द्वारा आज निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
वार्ड क्रमांक 12 से भाजपा से पार्षद पद की दावेदारी कर रहे मुकेश जैन को टिकट न देते हुए भाजपा द्वारा राजेश यादव को टिकट दिया गया जिसके बाद आज शुक्रवार को मुकेश जैन द्वारा भी वार्ड क्रमाक 12 से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया।
