सुन्द्रेल/बिजवाड़ – ग्राम बोरानी के ग्रामवासियों ने आंगनवाड़ी सहायिका को पद से हटाने की की मांग…

• शराब पीकर आंगनवाड़ी में आने का ग्रामवासियों ने लगाया आरोप

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। ग्राम बोरनी के मजरा टोला हीरापुर के ग्राम वासियों ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को पद से हटाने की मांग करते हुए बुधवार को कन्नौद एसडीएम प्रिया वर्मा को ग्राम वासियों ने एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि ग्राम बोरानी के मजरा टोला हीरापुर में जो पदस्थ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका है वह समय पर नहीं आती है और आती है तो शराब पीकर भी आती है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220616-WA0032.mp4

इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर सहायिका को हटाने की मांग की गई। ज्ञापन सौंपते समय ग्राम के पावन डावर, बलराम, राकेश, दिलीप, रामरतन, रेशमबाई, पुनाबाई, गणेशीबाई, सुगनाबाई सहित अन्य महिला पुरुष शामिल थे।

Dewas: भाजपा ने ज़ारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची…

देवास। लंबे समय के इंतजार के बाद भाजपा ने नगर निगम पार्षद पद के प्रत्याशीयो की सूची जारी कर दी है।

Dewas: आम आदमी पार्टी की निगम चुनाव में एंट्री, युवा चाना ज्ञानेश पवार को किया महापौर प्रत्याशी घोषित

देवास। बेटी बचाओ, बेटी पढाओ बेटियों को आगे बढ़ाओ मिशन के तहत शिक्षा को सर्वोपरि मानकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सहमति से एवं जिला अध्यक्ष सुनील सिह ठाकुर कि अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिह, प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल,जिला चुनाव प्रभारी आई ए खान ने प्रदेश कार्यालय भोपाल से आई आई टी इंजीनियर राधागंज निवासी युवा सुशिक्षित व स्वयं निर्णय लेने वाली ऊर्जावान बेटी चाना ज्ञानेश पवार को आम आदमी पार्टी देवास का महापोर प्रत्याशी घोषित किया गया है। बेटी चाना ज्ञानेश पंवार के महापौर प्रत्याशी घोषित करने पर आप के चामुंडा कांप्लेक्स स्थित जिला कार्यालय पर शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए मिठाई खिला कर पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाय चुनाव मे महापौर प्रत्याशी सहित सभी पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ठाकुर, जिला संगठन मंत्री दीपक मालवीय, जिला उपाध्यक्ष हुसैन शेख, जाकीर खान नासीर मंशुर शाह, पार्षद प्रत्याशी सुनील चोहान, पडित कैलाश मिश्रा, कन्हैया लाल सोलंकी, मेहरबान सिंह सोलंकी, फतेह मोहम्मद शेख,, नसीम बी, सुरज राठोर, रितेश खत्री, अकरम पठान, धर्मेश सिंह पुष्पेंद्र शर्मा,सलमान सदर उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी दिपक मालवीय ने दी।

Dewas: भाजपा कार्यालय पर एक साथ 60 कार्यकर्ताओं ने सौंपा सामूहिक इस्तीफा पत्र

देवास। नगर निकाय चुनाव के घोषणा होते ही एक तरफ जहाँ टिकट वितरण में प्रथम दिन से खींचातानी देखने को मिल रही है। शायद इसी लिए आलम यह है की नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 है, लेकिन आज दिनांक 16 जून तक दोनो भाजपा व कांग्रेस ने पार्षद पद प्रत्याशी की घोषणा नही कर पाई है।
वही आज गुरुवार को भाजपा कार्यालय पर ग्रामीण क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ताओं ने टिकट वितरण प्रणाली से नाराज होकर एक साथ भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम भाजपा कार्यालय इस्तीफा सौंप दिया है।
इस्तीफे पर किए गए हस्ताक्षर अनुसार कुल 60 कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष के नाम पत्र देकर कहा गया कि आगामी नगर निकाय चुनाव में करनावद नगर परिषद हेतु उम्मीदवार का चमन किया गया है। वह न तो संगठन के हित में है, और न ही करनावद नगर के हित में है।
पत्र में आगे लिखा है की जिस प्रकार से पार्टी की गाईड लाईन से उस से हटकर पार्टी के युवा मोर्चों जिलाध्यक्ष राम सोनी के इशारों पर चयन कर पार्टी के सभी पदाधिकारियों को नाराज कर दिया है। इस कारण हम सभी सामूहिक रूप से पार्टी हित जनहित में इस्तीफे की घोषणा कर रहे हैं।

इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल में कहा की प्रेशर पॉलिटिक्स के अंतर्गत वह सभी कार्यालय पर आकर इस तरह की बात कर रहे हैं। सभी को संतुष्ट करने का प्रयास करेंगे। सभी चयन की स्थिति स्थानीय स्तर पर हुई है जिला स्तर से उस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हम जल्द से जल्द डैमेज कंट्रोल कर मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे।

मध्यप्रदेश की पहली अनुसंधान आधारित पत्रिका का विमोचन केंद्रीय राज्य मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा दिल्ली में किया गया

दिल्ली। मध्यप्रदेश की व्यवसायिक राजधानी इन्दौर से शिक्षा, कौशल, नीति व रिसर्च के क्षेत्र में संवाद को मजबूती प्रदान करने हेतु “EMANTHAN CYBER EDU-RESEARCH AND SKILLS FOUNDATION” द्वारा प्रकाशित प्रदेश की पहली अनुसंधान आधारित अंग्रेजी मैगजीन “RESEARCH MATE” के प्रथम अंक का विमोचन केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय श्री प्रहलाद सिंह पटेल द्वारा उनके दिल्ली स्थित निवास पर किया गया।
पत्रिका की एडिटर श्रीमती माहेश्वरी ने बताया की जैसा पत्रिका के टाइटल रिसर्च मेट से ही प्रतीत होता है की यह मासिक पत्रिका अनुसंधान आधारित होने के साथ ही सरकारी नीतियों व योजनाओ का विश्लेषण कर जनता व सरकार के बीच सेतु बन उनके फायदे व कमियों पर प्रकाश डालने का काम करेगी।
मुख्य रूप से यह पत्रिका युवाओं को आकर्षित करेगी, इसमें उन्हें तकनीकी शिक्षा, कौशल व रोजगार संबंधित विषयों के साथ ही सरकारी नीतियों व योजनाओ के विश्लेषण का गहरा सार प्राप्त हो सकेगा।

इस अवसर पर पत्रिका की चीफ एडिटर डॉ ऋतु माहेश्वरी, मैनेजिंग एडिटर श्री भुवन तोषनीवाल व रिव्यू बोर्ड मेंबर श्री संकल्प माहेश्वरी उपस्थित रहे।

कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी श्रीमती व्यास ने किया जनसंपर्क

देवास : कांग्रेस की महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास ने बुधवार को सुबह 10 बजे सोमेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर शहर के विभिन्न चौराहों पर पहुंचकर व्यापारियों से नागरिक बंधुओं से भेंट की और उनसे बात की। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि सबसे पहले श्रीमती व्यास नाहर दरवाजा चौराहे पर पहुंची जहां प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शौकत हुसैन ने वहां के लोगों से मिलवाया एवं उनके साथ बैठकर चाय पी एवं चर्चा करते हुए शहर विकास की बात की। वही नयापुरा चौराहे पर भी लोगों से भेंट कर उन से सौजन्य मुलाकात करते हुए शहर के विकास में किए जाने वाले कामों को लेकर बात करते हुए कहा कि में ,मेरे पति पर आश्रित नहीं हूं स्वयं ही निर्णय लेकर काम करुगी ।

पश्चात कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सुपर मार्केट चौराहा एवं जनता बैंड चौराहे पर दुकानदारों से भेंट की जहां पर दुकानदारों ने श्रीमती व्यास का पुषप माला पहनाकर स्वागत किया। पश्चात गांजा भांग चौराहा पर भी लोगों से बात की वही सुभाष चौक में पहुंचकर सर्राफा से जुड़े कारोबारियों से चर्चा की यहां पर भी श्रीमती व्यास का सर्राफा से जुड़े कारोबारियों ने स्वागत किया एवं अपना सहयोग एवं सपोर्ट देने की बात कही इस पर श्री मति व्यास ने कहा कि मैं हमेशा आप के कामों के लिए तत्पर रहूंगी कभी भी आप मुझे से मिलकर या फोन करके अपनी बात कर सकते ।इसी के साथ नावेल्टी चौराहे पर संजय कहार मित्र मंडल के द्वारा श्रीमती व्यास का स्वागत किया गया यहां पर भी श्रीमती व्यास ने दुकानदारों से एवं राहगीरों से भेंट की एवं अपना परिचय देते हुए कांग्रेस को विजय बनाने का अनुरोध किया

सुन्द्रेल/ बिजवाड़ – ओवरलोड वाहनों के कारण धनतलाव घाट पर फिर लगा 5 किलोमीटर लंबा जाम…

• आखिर क्यों नहीं कर रहा खनिज विभाग इन अवरलोड गाड़ियों के ऊपर ठोस कार्रवाई..

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा)। इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पढ़ने वाले धनतलाव घाट पर आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है किसी व्यक्ति को इंदौर जाना है तो वह सबसे पहले घाट की जानकारी लेता है कहीं घाट पर जाम तो नहीं है क्योंकि इस धनतलाव घाट पर आए दिन जाम लगना आम बात है। जिसका मुख्य कारण ओवरलोड रेत परिवहन कर रहे हैं।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220614-WA0015.mp4

ट्राले डंपर ट्रैक्टर ट्राली है जिसके कारण जाम लगता है वाहनों में क्षमता से ज्यादा माल होता है और वहां घाट नहीं पढ पाते हैं वाह घाट के मेंन टन पर खराब हो जाते हैं जिसके कारण जाम लगना शुरू हो जाता है कहने को तो खनिज विभाग ने रेत के नाके जगह-जगह लगा रखे हैं कि ओवरलोड रेत का परिवहन नहीं हो सके लेकिन सांठगांठ के चलते हुए नाको से ओवरलोड रेत लेकर वाहन निकल रहे हैं धनतलाव घाट पर भी रेत नाका होने के बाद भी ओवरलोड रेत लेकर वाहन निकल रहे हैं वही सांठगांठ के चलते प्रशासन को भी चूना लगाया जा रहा है

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/06/VID-20220614-WA0016.mp4

आखिर खनिज विभाग क्या कर रहा है खनिज विभाग यदि अपना चेकिंग पॉइंट धनतलाव घाट से पहले कही पर लगा दे वह वाहनों पर ठोस कार्रवाई होगी तो ओवरलोड रेत आना वाहनों में बंद हो जाएगी जिससे वाहन धनतलाव आराम से घाट चढ जायेगा वह जाम लगना जहां तक है बंद हो जाएगा क्षमता से ज्यादा माल होने के कारण यहां गाड़ियां घाट नहीं पढ़ पाती जिसके कारण घंटों तक लंबा जाम लगा रहता है भूखे प्यासे यात्री बच्चे जाम में फंसे रहते हैं और जाम खुलने का इंतजार करते हैं बिजवाड़ चौकी प्रभारी राजेश बारेला आपने स्टाफ के साथ जाम खुलने पहुंचे राजेश बारेला ने बताया घाट पर तीन गाड़ियां रेत की खबर हो गई थी अवरलोड होने के कारण गाड़ियां घाट नही चढ पाती है और खराब हो जाती है जिस कारण से जाम लग जाता है भी रात्रि 2 बजे से लम्बा जाम लगा है समाचार लिखे जाने तक लगा हुआ था इस संबंध में जब खनिज विभाग के अधिकारी अरिफ खान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल हमारे द्वारा एक ओवरलोड गाड़ी को पकड़ा गया है जिस पर कार्रवाई की गई है इसी संबंध में जब धनतलाव घाट के इंचार्ज राजेश जी बरेटा को फोन लगाया था तो उन्होंने फोन रिसिव नही किया इस और वरिष्ठ अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए

Dewas यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलेगा अभियान…

• व्यापारियों को निर्धारित सीमा में रखवाना होंगे वाहन

देवास। नगर निगम के सभाकक्ष में सोमवार को यातायात व्यवस्थाओं को लेकर एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह के निर्देशन में सीएसपी विवेकसिंह चौहान व यातायात डीएसपी किरण शर्मा ने नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त रूप से बैठक आहूत की। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था पर बारिकी से चर्चा की गई। जहां यातायात में सुधार की आवश्यकता है, वहां सुधार के निर्देश दिए। साथ ही व्यापारियों के लिए कहा गया कि वे निर्धारित सीमा में ही अपने ग्राहकों के वाहन पार्क करवाए।
शहर के मुख्य मार्ग और बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने पर जोर देते हुए सीएसपी व डीएसपी ने कहा कि हमारा उद्देश्य व्यापारियों या ठेला चलाने वालों को परेशान करना नहीं है। मार्ग पर जगह-जगह ठेलागाड़ी न खड़ी हो और व्यापारी वर्ग अपनी दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहन को पार्क व्यवस्थित ढंग से करवाए। दुकानों के बाहर सामान नहीं रखे। वाहन पार्किंग सही तरीके से होने पर आवागमन में परेशानी नहीं होगी। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नगर निगम व पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। डार्क सर्कल भी चिन्हित किए जाएंगे। सीएसपी व डीएसपी ने कहा कि वाहनों की पार्किंग गलत तरीके से होने पर यातायात व्यवस्था बिगड़ती है। इधर-उधर रखे हुए वाहनों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। अगर व्यापारी अपनी दुकानों के बाहर सामान रखते हैं तो उन्हें पहले समझाइश दी जाएगी और नहीं मानने पर सामान जब्त करते हुए चालानी कार्रवाई की जाएगी।

• सघन चेकिंग होगी:
वाहनों से संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए लोगों एवं सार्वजनिक स्थानों पर फालतू बैठे युवक-युवतियों से पूछताछ की जाएगी
हर चौराहे पर सघन चेकिंग की जाएगी। जिन स्थानों पर महिलाओं का पैदल आनाजाना ज्यादा है, उन स्थानों पर सर्चिंग होगी। वरिष्ठ महिलाओं से पुलिस द्वारा जानकारी ली जाएगी। हर चौराहों पर फोकस होगा। गलियों में भी अंधेरा ना हो इसके लिए व्यवस्था की जाएगी। सीएसपी व डीएसपी ने सभी थाना प्रभारियों व यातायात से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी किए।

14 जून से चलेगा संयुक्त अभियान:
यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए 14 जून से सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एवं दोपहर 3 से रात 8 बजे तक अभियान चलाया जाएगा। भोपाल चौराहा से लेकर विकासनगर चौराहा एवं शहर के मध्य व्यवसायिक क्षेत्रों में फोकस रहेगा।

लाख टके की बात…
क्या आपकी चुनी हुई महिला महापौर स्वविवेक से निर्णय ले पाएगी…?

• कुछ दावेदारों को छोड़कर अधिकांशत: के पति या परिवार के राजनेता की वजह से वह दावेदार…!

देवास। सर्वविदित है कि आगामी नगर निगम परिषद में देवास महापौर का पद सामान्य महिला के लिये आरक्षित किया गया है। इसके पीछे का भाव महिला सशक्तिकरण ही है।
बीते वर्षो में राजनीति हो या अन्यà कार्यक्षैत्र, महिला सशक्तिकरण की बातें जोर शोर से की जाती रही है। लेकिन धरातल पर चुनाव के संदर्भ में ही बात की जाए, तो कहां नजर आता है कि कोई राजनैतिक पार्टी किसी योग्य, साक्षर, सक्षम, स्वविवेक से निर्णय करने वाली महिला को महापौर प्रत्याशी के लिये आगे लाकर उसमें नेतृत्व की संभावनाएं तलाश रही हो।
आजकल की संकुचित राजनीति या प्रचार प्रसार के माध्यमों से परे, बिना किसी दुराभाव के कांग्रेस की और से घोषित प्रत्याशी श्रीमती विनोदिनी रमेश व्यास का ही आकलन किया जाए तो स्थिति स्पष्ट हो जाती है, अव्वल तो यही कि पीछे रमेश व्यास नहीं जुड़ा हो तो उनकी अपनी सार्वजनिक या राजनैतिक पहचान शुन्य ही नजर आती है। खेर श्री मति विनोदिनि व्यास एक सीधी सुलझी हुई ग्रहणी है कहा जा सकता है की जिन्होंने अब राजनीति में हाथ आजमाया है लेकिन सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके पीछे उनके पति रमेश व्यास है।

भाजपा में भी लगभग यही स्थिति है। महापौर प्रत्याशी के लिये भाजपा में जितने भी दावेदारों के नाम सामने आए थे या आ रहे है। उनमे से अधिकांश के पति या परिवार का व्यक्ति या तो नेता है या उनका नेताओं से सीधा जुड़ाव है।

दोनो पार्टियों में नेत्रीया भी मौजूद है जिन्हे राजनीति का अनुभव है।
देखना होगा कि कांग्रेस के ग्रहणी महिला को महापौर प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा किसे अपना महापौर पद का प्रत्याशी घोषित करती है क्या वो भी एक ऐसी ही एक महापौर प्रत्याशी होगी या एक ऐसी नेत्री होगी जो अपने निर्णय किसी के बल में ना आकर स्वयं ले सके।
अगर एक ऐसी महिला महापौर चुन कर आती है जो की एक ग्रहणी है और उन्होंने अपने पति या परिवार के किसी व्यक्ति के राजनीति में होने के कारण महापौर की उम्मीदवारी की हो वह किसी भी पार्टी से हो, कोई भी महिला जीतकर आ जाए। अन्तत: सत्ता की चाबी तो पति के पास ही रहेगी। क्या वह स्वविवेक से निर्णय ले पाएगी, कार्य कर पाएगी। चुनाव में महापौर या पार्षद पद के लिये उम्मीदवारी नहीं, देखने में तो यहां तक आता है कि महिलाए मतदान के लिये भी स्वविवेक से निर्णय नहीं ले पाती है। अधिकांशत: अपने पति की राय अथवा राजनैतिक पार्टी से सम्बद्धता के अनुसार ही मतदान करती है। इन तमाम बातों, बिंदुओं पर गौर किये बिना महिला सशक्तिकरण या राजनीति में महिलाओं को आगे लाने की बाते करना ढकोसला मात्र ही परिलक्षित होता है। इस विषय पर ऐसा नहीं चल सकता कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और…।

Dewas: आशीष व्यास बीटीएसएस विश्वविद्यालय क्षेत्र के प्रांत प्रभारी मनोनीत

देवास। भारत तिब्बत समन्वय संघ (बीटीएसएस) के सक्षम प्राधिकारियों की स्वीकृति के उपरांत लोकप्रिय प्रखर राष्ट्रवादी, ऊर्जावान कर्तव्यनिष्ठ  आशीष व्यास पिता स्व. वीरेंद्र कुमार जी व्यास निवासी देवास को  विश्वविद्यालय के प्रांत प्रभारी का दायित्व प्रांत अध्यक्ष  शिवेंद्र तिवारी द्वारा राष्ट्रीय मंत्री प्रकाश जी रत्नपारखी की सहमति से सौंपा गया।

यह जानकारी देते हुए  भारत तिब्बत समन्वय संघ के प्रांत महामंत्री निर्माण सोलंकी ने बताया कि आशीष व्यास को विश्वविद्यालय का प्रांत संयोजक मनोनीत होने पर प्रांत मंत्री मनोज जोशी, जिलाध्यक्ष आनन्दसिंह ठाकुर, जिला महामंत्री जगदीश सेन, कोषाध्यक्ष विनोद जैन, युवा शाखा जिला संयोजक पवन विजयवर्गीय, महामंत्री जयदेव वर्मा, जिला प्रचार प्रमुख शेखर कौशल सहित अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।