Dewas : कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने एक आरोपी को किया जिलाबदर

देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी भोजराज उर्फ भोला पिता गुलाबसिंह ठाकुर उम्र 34 वर्ष निवासी खटाम्‍बा थाना बीएनपी देवास को तीन माह के लिए जिला बदर किया है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगा।

3 दिन की नवजात बच्ची ज़िला अस्पताल से हुई चोरी, घटना का CCTV आया सामने

कलेक्टर ने किया जांच दल का गठन, परिजन ने जमकर किया हंगामा

देवास। जिला अस्पताल की समस्याएं थमने का नाम नही ले रही है। अस्पताल में अब तक अनियमितता, भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे थे। अब एक बच्चा चोरी की घटना सामने आई है। बच्ची के माता पिता टीना पति विशाल वर्मा है। जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले जन्मी मासूम बच्ची जिला अस्पताल से बच्ची मां के पास से चोरी हो गई। जैसे ही इसकी खबर माँ व परिजनों को लगी तो सबसे पहले सभी ने बच्ची को ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/04/VID-20220422-WA0031.mp4

परिजनों ने इसकी सूचना जिला अस्पताल प्रबंधक व कोतवाली पुलिस को दी। बच्ची चोरी होने की घटना से माँ व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने जिला अस्पताल पर लापरवाही व पैसे मांगने के भी आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करते हुए एबी रोड़ पर बैठकर चक्काजाम किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी लगते हुए सेन समाज के लोग जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनो से मुलाकात कर सीएमएचओ कार्यालय के अंदर घूसकर जमकर नारेबाजी की। तब स्वास्थ्य अधिकारी नही मिले तो समाजजनों ने सीएमएचओ गेट पर ताला जड़ दिया। यहां से समाजजनो ने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की।

हंगामे के कुछ देर बाद जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला समाजजनो व परिजनो से मुलाकात की। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि बच्ची को ढूंढना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमने 27 अलग-अलग दल बनाए है। हर पहलू पर बारिकी से जाँच पड़ताल चल रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो भी दोषी होंगे उन पर कार्यवाही जाएगी। वहीं अस्पताल में बंद पड़े सीसीटीवी केमरो के जवाबदारों पर कार्यवाही की जाएगी। घटना की cctv के भी सामने आई है

घर पहुंचने तक हमारे जीवन की पतंग यातायात नियमों की डोर से बंधी होती है- सुप्रिया चौधरी

महारानी चिमनाबाई में बालिकाओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई

देवास। नियमों का पालन ही अनुशासन है। प्रत्येक नागरिक के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। अनुशासन जीवन की सुरक्षा की गारंटी है। जीवन सुरक्षा के लिये अपनाया जाने वाला अनुशासन नियमों के पालन द्वारा परिलक्षित होना चाहिये। जब बात सड़क की हो तो यातायात के नियमों का पालन जीवन सुरक्षा की पहली आवश्यकता है। घर से निकलकर पुन: घर पहुंचने तक हमारे जीवन की पतंग यातायात के नियमों की डोर से बंधी होती है। हम नियमों की डोर को  मजबूती से थाम कर रखें और अपने जीवन को नित नई उंचाई प्रदान करें। सड़क पर यदि हम पैदल चलें तो सदैव दायीं ओर चलें ओर यदि किसी वाहन से चलें तो बायीं ओर चले। गियर वाली गाड़ी के लिये 18 वर्ष की आयु पूर्ण होना चाहिये। बिना लायसेंस कभी वाहन न चलाये। हम यातायात के लिये बनी सड़कों को रेस का मैदान न समझें। यदि हम कोर्ई वाहन चलाये तो धीमी गति से चलाये ओर यदि किसी के साथ हो तो उन्हें भी गति धीमी रखने के लिये प्रेरित करें। महारानी चिमनाबाई शा.क.वि. देवास में उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमों एवं बालिका सुरक्षा की जानकारी देतेे हुए यातायात निरीक्षक सुप्रिया चौधरी ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि सड़क पर कभी समूह बनाकर न चलें, इससे यातायात प्रभावित होता है एवं दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है। इसी केे साथ उपस्थित छात्राओं को यातायात शपथ भी दिलाई गई। प्राचार्य दिव्या निगम ने अपनी और अपनों की सुरक्षा के लिये गंभीरता से यातायात सुरक्षा नियमों के पालन पर जोर दिया। इस अवसर पर रूचि व्यास, नीलम पटेरिया, मनोज बजाज, दिनेश चौधरी, आदिल पठान, संजय जोशी एवं नरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे। कार्र्यक्रम के संयोजक प्रसून पंड्या थे।

Dewas : मृतक चेतन सोलंकी के मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर कार्यवाही हेतु भावसार समाज ने सौंपा ज्ञापन

देवास। विगत माह ग्राम कालूखेड़ी तालाब में मिले युवक के शव के मामले की निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग को लेकर भावसार समाज ने नारेबाजी कर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के नाम सोमवार को ज्ञापन सौंपा। समाज अध्यक्ष चेतन भावसार ने बताया कि चेतन उर्फ़ लक्की पिता अरुण सोलंकी की लाश ग्राम कालुखेडी के तालाब में मिली थी। 21 फरवरी को मृतक अपने घर से सुबह बिना किसी को बताए निकल गया था, तभी से घर वालों के द्वारा उसकी तलाश की जा रही थी तथा 21 फरवरी को थाना कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।

मृतक का विवाह दिनांक 18 फरवरी को देवास में हुआ था। विवाह के समस्त कार्यक्रमों में मृतक चेतन बहुत खुश था तथा उसे किसी प्रकार कि कोई परेशानी नहीं थी एवं मृतक किसी भी गलत आदत व गलत संगती में नहीं था। मृतक के परिवारजन भी इस विवाह को लेकर बहुत खुश थे। मृतक चेतन इस प्रकार से आत्महत्या जैसा कदम नही उठा सकता। इसके पीछे कोई साजिश, अन्य प्रकार कोई हादसा या घटना होने कि सम्भावना दिख रही है। जिसके सम्बन्ध में हर पहलु पर सूक्ष्मता से निष्पक्ष जांच की जाना आवश्यक है। बीएनपी पुलिस द्वारा अब तक जो जाँच की गई उससे समाज एवं परिवारजन संतुष्ट नही है। यदि सूक्ष्मता से जांच की जाए तो सत्यता का पता लगाया जा सकता है।

भावसार समाज एवं मृतक के परिवारजनों ने एसपी एवं कलेक्टर से मांग की है कि उक्त घटना की संबंधित जाँच अधिकारी को शीघ्र ही निष्पक्ष जाँच करने के आदेश प्रदान किए जाए, जिससे घटना की सत्यता का पता लग सके। ज्ञापन के दौरान प्रदीप भावसार, नरेंद्र भावसार, भूपेन्द्र भावसार, रतनलाल भावसार, यशवंत भावसार, अनिल भावसार, कैलाश भावसार, देवेन्द्र भावसार, सत्येन्द्र भावसार, कैलाश भावसार, अरुण कुमार सोलंकी, विजय कन्हैयालाल भावसार, श्रीमती नीतिका भावसार, मोनिका भावसार, सरोज भावसार, रजनी सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाजजन व परिवारजन उपस्थित थे।

भारतीय वायु सेना की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे एयरमैन अभिषेक का किया स्वागत

देवास। नगर के मोती बंगलो क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक सवनेर रविवार को भारतीय वायु सेना की 12 महीने की ट्रेनिंग पूरी करके अपने घर पहुंचे। जहां घर वालो, क्षेत्रवासियों और दोस्तो ने अभिषेक का ढोल- धमाके, हार फूल के साथ नाचते गाते हुए जमकर स्वागत किया। अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर बताते ही की बेटा इंडियन एयर फोर्स में एयरमैन के रूप में चयनित होने के बाद घर से 11 फरवरी 2021 को ट्रेनिंग लिए निकला था। इसके बाद 12 माह की ट्रेनिंग पूरी कर रविवार को अभिषेक घर लौटा है। घर आने पर परिवारजनों, क्षेत्रवासियों एवं इष्टमित्रों ने अभिषेक का ढोल ढमाकों से पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। श्री सवनेर ने बताया कि अभिषेक 21 दिन की छुट्टी पर आया हैं और उसकी 4 माह की ट्रेनिंग बाकी है। जिसके लिए वह 10 अप्रैल को देवास से रवाना होगा।
इस अवसर पर अभिषेक ने अपनी पूरी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और दीदी को दिया है। इस अवसर पर अभिषेक के पिता श्री अनिल सवनेर, माता श्रीमती ज्योति सवनेर, दीदी और अनेकों क्षेत्रवासीयो के साथ दोस्तो में नीतीश जैन, हर्षित गोयल, पंकज पिपलोदिया, प्रियांशु पटेल, अर्पित चावड़ा, प्रद्युम्न सिंह, यश ठाकुर, यशांक मस्की, रोहित राठौड़, फैजान शेख, दीपेश जैन आदि उपस्थित थे।

सीएम एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने स्व सहायता समूह को सौंपी पोषण आहार संयत्र की चाबी

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सार्थक प्रयास कर रही भाजपा सरकार-जे पी नड्डा

देवास। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्व सहायता समूह के प्रदेश स्तीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा देवास आए। महिला सशक्तिकरण से जुड़े विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएॅ एवं भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए।उज्जैन में भगवान महांकालेश्वर का दर्शन करने के उपरांत सीएम एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपरान्ह साढे 3 बजे के दरम्यान देवास आगमन हुआ। मंचस्थ अतिथियों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुरलीधर राव,  कृषि मंत्री कमल पटेल,जिले की प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे, सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी, खंडवा सांसद   ज्ञानेश्वर पाटिल, श्रीमंत गायत्रीराजे पवार, आशीष शर्मा, मनोज चौधरी, पहाड़सिंह कन्नौजे, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, एसपी डॉ. शिवदयाल सिंह, निगमायुक्त विशालसिंह चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। अतिथियों के स्वागत उपरांत स्व सहायता समूह को सीएम, राष्टÑीय अध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा पोषण आहार संयत्र की चाबी एवं राशि का चैक तथा टूलकिट सौंपा गया। सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पोषण आहार के 8 संयत्र स्थापित किये जाएंगे। 8-8 करोड की लागत से 80 करोड़ सालाना खर्च कर स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा ने सीएम शिवराज को कर्मशील, सवेंदनशील बताते हुए कहा कि भाजपा की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2018 में राजस्थान के झुंझनू से पोषण अभियान की शुरूआत की थी। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। श्री नड्डा ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसकी और भाजपा की सोच में अन्तर है। मध्यप्रदेश में जब कांगे्रस की सरकार थी। मुख्यमंत्री कमलनाथ पोष्टिक आहार का संचालन महिलाओं से छीनकर ठेकेदार के हाथों में सौप देते थे। वहीं शिवराजसिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार महिला सशक्तिकरण अथवा उन्हे आत्मनिर्भर बनाने के लिये निरन्तर कार्य कर रही है।

Dewas : ताराणी कालोनी में महिलाओं ने मनाया फागोत्सव, खेली फूलों की होली

देवास। वार्ड क्रमांक 25 की महिलाओं ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी फागोत्सव उत्साह पूर्वक मनाया। महिला मण्डल की वर्षा व्यास ने बताया कि ताराणी कालोनी में श्रीमती उषा व्यास के निवास पर स्थित शिव मंदिर पर महिलाओं ने भजन-कीर्तन, फूलों की होली एवं रंग-गुलाल उड़ाकर हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव मनाया। महिलाओं ने फागोत्सव का शुभारंभ बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना, आकर्षक श्रृंगार, महाभोग एवं गुलाल लगाकर किया।

इस दौरान राधाकृष्ण की झांकी सजाई गई और ढोलक पेटी पर भजनों की प्रस्तुति भी दी, जिस पर महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल उड़ाते हुए फागोत्सव मनाया। करीब तीन घंटे चले इस फागोत्सव में ताराणी कालोनी सहित आसपास के क्षेत्र की महिलाओं ने जमकर, फूल व गुलाल की होली खेली। अंत में महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर आरती व्यास, माया सिंह, सरित साहू, उमा त्रिवेदी, नीता त्रिवेदी, सपना गिरी, कीर्ति पंडित, उर्षा शर्मा, आशा शर्मा, किरण जोशी, मोना शर्मा, साधना शर्मा, सीमा यादव, श्रीमती पांचाल, श्रीमती चावड़ा, मंगला गुप्ता, उषा मेहता, श्रीमती शुक्ला, श्रीमती पारिख, श्रीमती साहू, सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी। 

Dewas : शिक्षक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : ज़िले के सतवास तहसील में प्राइवेट स्कूल के पढ़ाने वाले शिक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सतवास के पुनर्सवास में रहने वाले संतोष पिता रमेश चन्द्र बिनोले अपने घर पर फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक का भाई दिनेश बिनोले खेत पर गया हुआ था तभी उसके बहन का फोन आया कि संतोष दरवाजा नही खोल रहा है हम खूब आवाज लगा रहे है तब दिनेश जल्दी से घर आया खूब दरवाजा खटखटाया दरवाजा नही खुला तब दरवाजे में लात मारी दरवाजा खुला तो देखा संतोष ने साड़ी से फांसी लगा ली उसका एक पेर का गुठना पलँग पर टिका था और दूसरा पर मुड़ा हुआ जमीन पर था ।मृतक कई दिनों से प्रायवेट स्कूल में नोकरी करता था। आत्महत्या का अभी कारण ज्ञात नही हुआ है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

नर्मदा हाटपिपलिया परियोजना हेतु निकली पदयात्रा को दूसरे दिन मिला जनसमर्थन

ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

देवास। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव यात्रा संयोजक नईम अहमद ने बताया कि हाटपिपलिया सिंचाई परियोजना जिसमे देवास विधानसभा के संपूर्ण ग्राम शामिल है की प्रशासकीय स्वीकृति, सोनकच्छ विधानसभा के छुटे हुए 65 ग्रामो को सिंचाई परियोजना से जोडऩे हेतु पंडित रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली पदयात्रा को दूसरे दिन सोनकच्छ विधानसभा में काफी जनसमर्थन मिला एवं नर्मदा यात्रा में ग्रामीण के लोग शामिल हुए तथा पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह बघेल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेशचंद्र सांवलिया, प्रदीप चौधरी, गुलाब सिंह सरपंच रोजड़ी, मजहर शेख भंवरासा, दीपेश कानूनगो, दिग्विजय सिंह झाला, विजय सिंह चौहान मोनू, जीतू पवार, दीपेश हारोड आदि उपस्थित थे।

भागवत ज्ञान गंगा एवं शिवशक्ति महायज्ञ का कलश यात्रा एवं भंडारे के साथ समापन हुआ

देवास नेवरी(नरेंद्र चौहान) : सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा एवं शिवशक्ति महायज्ञ का समापन कलश यात्रा एवं भंडारे के साथ जिसमें 7 दिनों तक क्षेत्र के भक्तों ने श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा एवं शिवशक्ति महायज्ञ का आनंद उठाया

अंतिम दिन महा आरती के साथ कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोगों ने कलश यात्रा में शामिल होकर गांव में भ्रमण किया एवं मंदिर परिसर पर आकर महाआरती के साथ भंडारा आरंभ किया जिसमें क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया।