Dewas : मुख्‍यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के संभावित देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर की ली बैठक

08 मार्च को ग्राम खटाम्‍बा में प्रदेश स्‍तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

देवास : मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी जेपी नड्डा के 08 मार्च को संभावित देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर महेन्‍द्र सिंह कवचे, एसडीएम प्रदीप सोनी सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने कहा कि मुख्‍यमंत्री चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी नड्डा का 08 मार्च को देवास के ग्राम खटाम्‍बा में आगमन संभावित है। 08 मार्च को ग्राम खटाम्‍बा में प्रदेश स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत स्‍तर तक होगा।
कलेक्‍टर शुक्‍ला ने निर्देश दिये कि मुख्‍यमंत्री चौहान के संभावित दौरे के संबंध में सभी अधिकारी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें।

मुख्‍यमंत्री चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी नड्डा देवास विकासखंड के ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र का संचालन स्‍व-सहायता समूह को सौपेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्‍य पोषण आहार केंद्र का संचालन भी स्‍व-सहायता समूह को सौपा जायेगा। मुख्‍यमंत्री चौहान प्रदेश के स्‍व-सहायता समूहों को सम्‍बोधित कर उनसे चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूह की दीदियां, आंगनवाडी केन्‍द्र की कार्यकर्ता और सहायिका भी शामिल होगी। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूहों द्वारा उत्‍पादों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

बैठक में बताया गया कि देवास विकासखंड के ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र पर निर्मित पोषण आहार प्रदेश के 9 जिलों में बनाकर भेजा जाता है। इस पोषण आहार का टर्न ओवर सालाना करीब 10 करोड़ रूपये का होता है। पोषण आहार केंद्र पर एक माह में 1500 मैट्रिक टन की क्षमता से गुणवत्ता पूर्ण पोषण आहार तैयार किया जाता है। इस पोषण आहार केन्‍द्र का संचालन मुख्‍यमंत्री श्री चौहान स्‍व सहायता समूह को सौपेंगे।

पूर्व सरपंच त्रिंबक राव बर्वे के पुत्र विक्की बर्वे की ओर से शिवरात्रि के पावन पर्व पर फ़लिहारी का वितरण किया गया

देवास/नेवरी (नरेंद्र चौहान) : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नेवरी में पूर्व सरपंच त्रिंबक राव बर्वे के पुत्र विक्की बर्वे मित्र मंडल की ओर से गणेश चौक पर फलियारी का पंडाल बना कर फलियारी वितरण किया गया विक्की बर्वे ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मैं निशुल्क फलियारी वितरण मेरे मंडल द्वारा किया जाता महाशिवरात्रि का पावन पर्व हमारे हिंदू धर्म के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण पर्व है जिसे पूरे देश में समस्त शिव मंदिरों पर फूलों की सजावट कर बड़े-बड़े भंडारे व फूलों की सजावट कर समस्त जाति समाज के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं इसी को देखते हुए मेरे में भी उत्साह दिखाई देता है।

Dewas : 28 वर्षीय ढोलक वादक की शव कालूखेड़ी तालाब में मिली, 6 दिन पहले ही हुई थी युवक की शादी

देवास : शहर के बीएनपी थाना अंतर्गत आने वाले कालूखेड़ी तालाब में आज सुबह एक युवक की शव मिली। शव मिलने की सूचना पुलिस मौके पर पहुँची व शव को ज़िला अस्पताल पहुँचाया गया व शव की शिनाख्त करना शुरू की। शव की शिनाख्त करने पर शव की पहचान 28 वर्षीय चेतन पिता अरुण सोलंकी निवासी शिमला कॉलोनी के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर ज़िला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम के लिए पहुँचाया गया।

परिजन द्वारा बताया गया कि युवक चेतन मंडली में ढोलक बजाने का काम करता था व बीती 18 फरवरी को चेतन की शादी देवास के जेजुरी गार्डन में हुई थी। युवक 21 फरवरी के दिन बिना बताये घर से कही चला गया था। बहुत देर तक घर नही आने के कारण परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की रिपॉर्ट भी लिखवाई थी। युवक किस कारण से घर से चला गया था व उसकी मृत्यु कैसे हुई फिलहाल इस बात का अभी पता नही चल पाया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।

आयुक्त ने ली आंगनवाडी गोद, सभी अवश्यक व्यवस्थाऐं भी की

देवास/ शासन द्वारा संचालित आगंनवाडी केन्दो पर आने वाले बच्चो को पडाई के साथ—साथ स्वच्छ व स्वस्थ्य वातावरण उपलब्ध कराने की योजना अन्तर्गत उज्जैन रोड ईटावा स्थित विक्रम नगर मे आगंनवाडी केन्द्र क्रमांक 7/2 को नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निजी रूप मे गोद लिया गया। उक्त आगंवाडी मे 3 से 6 वर्ष आयु के लगभग 80 बच्चे आते है। उक्त आंगवाडी केन्द्र का जीर्णोद्वार किये जाने के साथ—साथ बच्चो के स्वस्थ्य वातावरण, स्वास्थ्य लाभ एवं मनोरंजन को दृष्टिगत रखते हुए आंगनवाडी केन्द्र मे चिल्ड्रन्स उपकरण, चिल्ड्रन्स फर्निचर के साथ परिसर मे झूले एवं फुलवारी भी लगाई गई। बच्चो को स्वच्छ एवं ताजा स्वास्थ्य हितकारी नाश्ता एवं भोजन मिले इस हेतु किचन को सांझा चूल्हा बनाया जाकर सम्पूर्ण किचन सेट एवं पीने के पानी हेतु आरओ की व्यवस्थित की गई तथा बच्चो के बैठने की सुगम व्यवस्था हेतु छोटे टेबल कुर्सी भी प्रदान की गई। आयुक्त ने आगंनवाडी कार्यालय मे फर्निचर की व्यवस्था की जाने के साथ ही उपस्थित बच्चो को ड्राईंग एवं पेंटींग सिखने एवं करने हेतु ड्राईंग सेट प्रदान किए। आगंवाडी केन्द्र परिसर मे वॉल पेंटींग भी की गई। आयुक्त ने कहा कि आगंवाडी केन्द्र पर आने वाले बच्चो को स्वस्थ्य वातावरण मिले इस हेतु इस आगंवाडी केन्द्र पर वेट मशीन के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाऐं की गई है। जिससे आगंवाडी मे आने वाले बच्चो को इसका लाभ मिल सके। उक्त आगंवाडी केन्द्र पर किये गये कार्यो का खर्च आयुक्त द्वारा नीजी रूप से वहन किया गया है। इस अवसर पर महिला बाल विकास अधिकारी रेलम बघेल, परियोजना अधिकारी एम.एल.अहिरवार, प्रवेक्षक श्रीमती सीमा चौहान,निगम अधिकारी शाहीद अली, अंगनवाडी केन्द्र की श्रीमती कविता पांचाल, श्रीमती निशा लोधी, प्रवीण पांचाल आदि सहित बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

सनसिटी पार्ट-2 के विभिन्न क्षेत्रों में कल जल वितरण रहेगा बंद

देवास : सनसिटी पार्ट 2 सप्लाई की जाने वाली पाइप लाइन में टूट-फूट हो जाने के कारण पानी सप्लाई कल नहीं होगा, सनसिटी पार्ट 2 के पूरे क्षेत्र में बावडीया मृदुल विहार रामचंद्र नगर बालगढ़ चुना खदान शंकरगढ़ बालगढ़ मल्टी गौशाला आदि क्षेत्र में नगर निगम की सप्लाई लाइन मैं टूट-फूट हो जाने के कारण उक्त क्षेत्र में कल दिनांक 21 फरवरी सोमवार को पानी वितरण नहीं हो सकेगा।

अमानक पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ होगी चालानी कार्रवाई

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर एवं अमानक पॉलीथिन मुक्त शहर देवास को किए जाने हेतु नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अमानक पॉलीथिन रखने वाले व्यवसायको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की गाइडलाइन के अनुसार चल रहे कार्यों के साथ शहर में दोनों समय सफाई एवं रात्रिकालीन सफाई कार्य शहर के प्रमुख मार्गो एवं सर्विस रोड पर सफाई कार्य के साथ ग्रीन बेल्ट में पानी देने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग के प्रभारी दिनेश चौहान को पार्को में चल रहे सफाई कार्यो पर मानिटरिंग किए जाने हेतु कहा।

Dewas : भोपाल रोड पर बाइक सवार को आयशर ने मारी टक्कर, ईलाज जारी

देवास(अभय नागर) : बीते दिन भोपाल रोड पर भोरासा पेट्रोल पंप के पास सिखखेड़ी फाटे पर एक आयशर वाहन ने बाइक से अपने घर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि देवास से सिखखेड़ी अपने घर जा रहे नारायण सिंह पिता बाबूलाल उम्र 46 वर्ष और ईश्वरसिंह पिता समरसिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सिखखेड़ी को पीछे से आ रहे आयशर दोनों बाइक से सड़क पर जा गिरे जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर भौरासा टोल टैक्स की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह और पायलट जाकिर मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में दाखिल किया।

Dewas : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

देवास/बरोठा(नितेश नागर) : पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों की चतुर्थ पुण्यतिथि पर नगर बरोठा में शहीद जागेश्वर धाकड़ के गड़ी चौक स्थित स्मारक पर , स्थानीय नगरवाशी और आसपास क्षेत्र के सभी युवा साथियो ने श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान उपस्थित तेसिंग नागर, अमरदीप नागर, दिलीप पाटीदार , अनोप जागीरदार , संतोष नागर , राहुल नागर, धर्मेंद्र वर्मा , जीवन टकरावदीया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Dewas : बुजुर्ग महिला ने की जीवन लीला समाप्त

देवास : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी में आज सुबह एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी अनुसार नई आबादी में रहने वाली 68 वर्षीय सुशीला पति हुकुमचंद कहार में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का बेटा राजकुमार पिता हुकुमचंद ड्राइवरी का काम करता है, आज सुबह राजकुमार की बेटी जब हाल में गयी तो उसने महिला को पंखे से लटका हुआ देखा महिला को फाँसी पर लटका देखते ही लड़की जोरो से चिलाई, बेटी की आवाज़ सुन घर के सभी परिजन कमरे में गए और महिला को फाँसी के फंदे से नीचे उतारा जब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मृतक महिला के बेटे राजकुमार द्वारा इसकी सूचना कोतवाली थाने में दी गयी जिसपर कोतवाली पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर मामले में जाँच शुरू कर दी है।

Dewas : भोरासा में शान से फहराया 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

भोरासा निप्र(अभय नागर) : नगर में गणतंत्र दिवस का त्यौहार काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी शासकीय अशासकीय कार्यालय में झंडा वंदन किया गया भोरासा नगर परिषद में सीएमओ श्रीमती सविता सोनी ने झंडा फहराया

तहसील टप्पा कार्यालय पर नायब तहसीलदार अभिषेक चौरसिया शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य राजेंद्र चौधरी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नगजी राम यादव नगर कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश चंद्र इनानी जिला सहकारित बैंक में मैनेजर अकेसिंह सोलंकी भोरासा थाना परिसर में थाना प्रभारी हितेश पाटिल कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल में श्रीमती मोहिनी निर्मल सेवा सहकारी संस्था में तेज सिंह राजपूत काकड़दा में सरपंच सुमेर सिंह नागर के हाथों एवं नगर के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में गरिमामई कार्यक्रम आयोजित कर झंडा वंदन किया गया

Dewas : सूदखोरी के आरोपी ने पुलिस पर ताना डंडा, आत्मरक्षा में पुलिस को निकालनी पड़ी पिस्टल

देवास/ हाटपिपलिया (नरेंद्र चौहान)। जिले के हाटपीपल्या क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेवरी – बागली मार्ग पर एक आरोपी ने पुलिस पर डंडा तान दिया जिसके बाद पुलिसवाले को आत्मरक्षा के लिए अपनी पिस्टल निकालना पड़ी।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2021/11/Untitled-18_720p.mp4
देखें घटना का live वीडियो

दरसल मामला कुछ ऐसा हे की नेवरी चौकी प्रभारी एसएस मीणा व अन्य जवान के द्वारा सूदखोरी के आरोपी दिनेश हाड़ा को तलाश करने गए थे। मिलने पर जब पुलिस उसे पकड़ने गयी तो आरोपी ने नेवरी पुलिस पर डंडे से हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान आसपास से सूदखोरी के आरोपी की पत्नी व कुछ महिलाएं भी एकत्रित हो गईं।
इस दौरान अपनी आत्मरक्षा के लिए चौकी प्रभारी एस एस मीणा ने पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस अमले की कमी के कारण आरोपी वहां से भाग निकला यह पूरी घटना होटल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
आरोपी पर कर्जा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। आरोपी पर बड़वानी क्षेत्र के भी कई अपराध दर्ज हैं।