प्रवेश अग्रवाल के समर्थकों द्वारा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत किए जा रहें है विभिन्न अयोजन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम पहुंच कर वृद्धजनों से मुलाकात कर, फल फ्रूट का किया वितरण

देवास। नर्मदे युवा सेना द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अग्रवाल जी की जन्म दिवस समर्पण सप्ताह के रूप में मना रही है
जिसका शुभारंभ श्री खेड़ापति सरकार की पूजन कर किया गया था इसके तहत् नर्मदे युवा सेना द्वारा गायों को चारा खिलाना एवं गरीब बस्तियों में जाकर एवं एमजी हॉस्पिटल में खाना बाटना आदि कार्य शामिल थे।
इसी के अंतर्गत आज प्रवेश अग्रवाल ने वृद्धाश्रम पहुंच कर कार्यक्रताओं के साथ वृद्ध जनों को फल फ्रूट बाट कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

Dewas : बालगढ निवासी आरोपी को कलेक्‍टर ने किया जिलाबदर

देवास : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी चंद्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत देवास जिले के एक आरोपी सुमेरसिंह पिता भारतसिंह उम्र 55 साल निवासी बालगढ थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास को छ: माह के लिए जिला बदर किया है।
कलेक्‍टर शुक्‍ला ने आदेश दिया है कि आरोपी आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्‍व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेगा।

Dewas : आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत धूमधाम से मनाया गया 76वा स्वतंत्रता दिवस

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पानीगांव के झंडा चौक परिसर में ग्राम पंचायत के द्वारा आयोजित परंपरागत ध्वजारोहण कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्री विनायक पब्लिक स्कूल, शासकीय एकीकृत कन्या माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्रा शिक्षको के साथ प्रभातफेरी निकालते हुए पहुंचे जहां सरपंच भरतसिंह उलालिया, उपसरपंच भारती राजेंद्र व्यास ने महात्मा गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया संचालन महेंद्र एस जाट ने किया प्रीति बड़ोनिया ने ध्वज वंदना प्रस्तुत की।

आभार कार्यक्रम प्रभारी विनोद मेहंदिया सचिव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य विंगलाल चौहान, वरिष्ठ शिक्षक रमेशचंद्र उईके, एसएमडीसी सदस्य महेंद्र एस जाट ने ध्वजारोहण किया संचालन मुकेश जोशी ने किया तथा आभार पीएन वर्मा ने माना इस तरह से ग्राम पंचायत बोरानी मे सरपंच काशीराम सस्तिया ने झंडा वंदन किया इस दौरान पूर्व सरपंच समरथ सिंह देवडा,उपसरपंच पुष्पेंद्र सिंह देवड़ा सचिव प्रभारी नरेंद्र राठौड,उदयवीर सिंह दरबार,मनोहर सिंह दरबार सहित बडी संख्या मे बच्चे और ग्रामीण जन उपस्थित थे शा. प्रा.विद्यालय बहादुरपुरा मे अध्यक्ष वेरिगसिह अलावे ध्वजारोहण किया इस दौरान प्रधानाध्यापक आनंद जोशी सहित स्कूल के बच्चे व ग्रामीणजन उपस्थित थे बच्चों को मिठाई व सामग्री वितरण की गई

नई नवेली पत्नी को जींस पहनने से रोका तो पति को चाकू मारकर उतार दिया मौत के घाट

झारखंड के जामताड़ा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने पति की महज इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसे जींस पहनने से मना किया था. इस बात से नाराज पत्नी ने चाकू मारकर पति को मौत के घाट उतार दिया

घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोड़भीटा गांव की है. गांव के रहने वाले आंदोलन टुडू की शादी 2 महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से हुई थी. मंगलवार रात पुष्पा हेंब्रोम जींस पहनकर मेला देखने के लिए गोपालपुर गांव गई हुई थी. जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने एतराज जताते हुए कहा कि अब तुम्हारी शादी हो गई है और तुम जींस पहनकर मेला देखने मत जाया करो.

बस इतनी सी बात को लेकर उसकी पत्नी तैश में आ गई और चाकू से उस पर वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. परिवारवालों ने घायल अवस्था में युवक को धनबाद पीएमसीए ले गए जहां उसकी मौत हो गई.
मृतक के पिता कर्णेश्वर टुडू ने बताया कि बेटा और बहू में जींस पहनने को लेकर विवाद हो गया था और इसी विवाद में बहू ने चाकू मारकर उनके बेटे की हत्या कर दी. महिला ने भी चाकू मारने के जुर्म को स्वीकार कर लिया है. इस हत्याकांड के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

Dewas : कांग्रेस की लीला अटारिया देवास जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित

कांग्रेस प्रत्याशी लीला अटारिया को 11वोट, भाजपा प्रत्याशी को सोरम बाई मालवीय को 6 वोट मिले, वही 1 वोट निरस्त हुआ

देवास। जिला पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के का निर्वाचन आज शुक्रवार को संपन्न हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की लीला अटारिया ने भाजपा की सोरम बाई मालवीय को हराकर अध्यक्ष पद पर विजय हुई। वही उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रघुवीर सिंह बघेल विजय हुए।
कुल 18 जिला पंचायत निर्वाचित सदस्यों में से 10 कांग्रेस के अधिकृत सदस्य थे तो अन्य 1 सदस्य भी कांग्रेस समर्थित था। कुल 18 वोट में से कांग्रेस की लीला अटारिया को 11वोट, भाजपा प्रत्याशी को सोरम बाई मालवीय को 6 वोट मिले, वही 1 वोट निरस्त हुआ। वही उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के रघुवीर बघेल को 12 तो उनके सामने खड़ी हुई सुशीला बाई सेंधव को 6 वोट प्राप्त हुए। जिससे जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई। भाजपा द्वारा पहले दावे किए गए थे की हम जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने जा रहे है परंतु कांग्रेस के अधिकृत व समर्थित सदस्य की संख्या अधिक होने से पहले से ही कांग्रेस की अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जा रहे थे। कांग्रेस की लीला अटारिया वार्ड क्रमांक 8 से जिला पंचायत सदस्य है।
पूर्व में भी जनपद पंचायतों में कांग्रेस ने भाजपा को बुरी तरह से हराया था।

ज़िले की 6 जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनावो में 5 जनपदों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व सभी 6 जनपद में उपाध्यक्ष पद पर काँग्रेस ने जीत हासिल कर ली। वही सिर्फ 1 जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद भाजपा के हाथ आया है।
जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव होने से पहले भाजपा जिलाध्यक्ष व शहर काँग्रेस अध्यक्ष द्वारा कई बार अपने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने का दावा किया था। जिले की 3 जनपद पंचायत चुनाव में गुरुवार को हुए चुनाव में सभी 3 जनपद पंचायत के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया। वही बुधवार को सम्पन्न हुए 3 जनपदों के चुनाव में भी कांग्रेस का 2 जनपद के अध्यक्ष तो 1 जनपद के अध्यक्ष के पद पर भाजपा समर्पित निर्दलीय विजय हुए।

देवास जिले की सभी 6 जनपद पंचायत में निर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष के नाम:

देवास: अध्यक्ष = रामकला मुकेश पटेल (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = कलाबाई यादव (कांग्रेस)

बागली: अध्यक्ष = पारुबाई नाहरसिंह मुजाल्दे (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = रामेश्‍वर गुर्जर (कांग्रेस)

कन्नौद: अध्यक्ष = सावित्री बाई रेवाराम सारण (निर्दलीय – भाजपा समर्थित)
उपाध्‍यक्ष = रमजान खां पिता गफुरखां (कांग्रेस)

सोनकच्छ: अध्यक्ष = सूरज सिंह ठाकुर (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = कृष्णा बाई धाकड़ (कांग्रेस)

टोंकखुर्द: अध्यक्ष = पोपसिंह (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = पूजा चंदाना (कांग्रेस)

• खातेगांव: अध्यक्ष = सलिता बाई बिलोदा (कांग्रेस)
उपाध्‍यक्ष = मनीष पटेल (कांग्रेस)

Dewas: देवास से विनोदिनी (कविता) रमेश व्यास होगी कांग्रेस से महापौर पद प्रत्याशी, कांग्रेस ने की आधिकारिक पुष्टि

∆ विनोदिनी (कविता) रमेश व्यास = विनोदिनी रमेश व्यास

कांग्रेस द्वारा जारी की गई प्रत्याशी को सूची में देवास से महापौर पद प्रत्याशी का नाम कविता व्यास बताया गया है परंतु उनका नाम विनोदिनी व्यास है।

देवास। निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही नगर निगम महापौर पद प्रत्याशी को लेकर राजनीतिक गलियारों से लेकर बाजारों तक हर किसी की जुबां पर महापौर पद प्रत्याशी की ही चर्चा थी। की आखिर कौन होगा देवास महापौर पद के लिए दोनो पार्टियों से उम्मीदवार! कांग्रेस ने देवास नगर निगम महापौर पद के लिए के लिए विनोदिनी रमेश व्यास को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आगामी 13 जुलाई को देवास शहर के करीब 2 लाख 39 हजार से ज्यादा मतदाता अपने मतदान का उपयोग कर देवास नगर निगम के छठवें और तीसरी महिला महापौर को चुनेंगे। मतदान में विजय उम्मीदवार की घोषणा 18 जुलाई को होगी।
महापौर पद प्रत्याशी के लिए कांग्रेस में महापौर पद प्रत्याशी के कुल 27 आवेदनों प्राप्त हुए थे जिसमे से लगता कांग्रेस से महापौर पद प्रत्याशी के लिए विनोदिनी रमेश व्यास ने बाजी मारते हुए कांग्रेसी से महापौर पद प्रत्याशी के टिकट हासिल कर ली है।

देवास – भाजपा में महापौर प्रत्याशी पद के लिए 5 और दावेदारों ने प्रस्तुत किए आवेदन, कुल आवदेनो की संख्या हुई 19

देवास। रविवार से भाजपा कार्यालय पर महापौर एवं पार्षद के प्रत्याशी पद के लिए दावेदारों के आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गई जिसके बाद पहले दिन भाजपा में 14 दावेदारों ने महापौर प्रत्याशी पद हेतु आवेदन प्रस्तुत किए थे तो वही दूसरे दिन आज सोमवार को पांच और आवेदन प्रस्तुत हुए है।
अब भाजपा से महापौर पद के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले दावेदारों की संख्या बढ़कर 19 हो चुकी है।

  • महापौर प्रत्याशी पद हेतु आवेदन प्रस्तुत करने वाले दावेदारों के नाम
  • श्रीमति पुर्णिमा राजीव खण्डेलवाल
  • श्रीमति अरूणा राधेश्याम सोनी
  • श्रीमति रंजिता राजेश यादव
  • श्रीमति ममता दिलीप शर्मा
  • श्रीमति मोनिका वितीन शर्मा
  • श्रीमति आशा दिलिप बांगर
  • श्रीमति विणा रमेश महाजन
  • श्रीमति अनिता नितीनसिंह राजपुत
  • श्रीमति अर्चना धर्मेंद्र सिंह बैस
  • श्रीमति गीता दुर्गेश अग्रवाल
  • श्रीमति पुजा रवि जैन
  • श्रीमति ममता कुलदीप मोदी
  • श्रीमति विनिता व्यास
  • श्रीमति राखी कृष्णदास झालानी
  • श्रीमति मनीषा बापना
  • श्रीमति मंजुबाला जेन
  • श्रीमति संगीता अनिलराज सिकरवार
  • श्रीमति रिता विमल शर्मा
  • श्रीमति आशा दिलीप बांगर

∆ भोपाल से तय होगी महापौर पद की उम्मीदवार, जाने चयन प्रक्रिया: भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा बताएं अनुसार महापौर पद के लिए थ्री लेयर व्यवस्था है प्राप्त आवेदनों को लेकर पहले जिले की बैठक होगी जिसके बाद संभाग की बैठक होगी जिसके पश्चात सारे नाम अंकित करके प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचा दिए जाएंगे। जिसके बाद भोपाल से ही जनप्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा करके नाम तय करके वहा की कोर समिति सर्वे के आधार पर नाम पर मुहर लगाएगी।

Dewas : रात 2 बजे अचानक निरक्षण पर निकले SP, एक ASI और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड…

• रात्रि में मुश्तेदी से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को किया सम्मानित (पुरस्कृत)

देवास। जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर अपनी कार्यशैली से सबको चौंका रहे है। चाहे वो बीते दिनों में पुलिस द्वारा कंजर डेरो पर डाली गई सबसे बड़ी दबिशो में एक दबिश हो या रविवार (5 जून) रात 2 बजे अचानक से जिले के बरोठा थाना, हाटपिपलिया थाना एवं नेवरी चौकी सहित ग्रामीण थानों का किया औचक निरीक्षण करना हो।
पुलिस अधीक्षक रविवार रात्रि को किए गए निरक्षण के दौरान रात्रि गश्त अधिकारी, एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल), सभी थानों की हवालात एवं मालखाने चैक किए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी को सस्पेंड किया है।
वही हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को एसपी ने किया पुरस्कृत किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में
• ASI रविंद्र गोदारा (FRV सायाजी द्वार)
• कांस्टेबल राजेश दांगी (FRV राजोधा) को सस्पेंड किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे
• ASI सुरेश कैथवास
• कांस्टेबल अरुण वर्मा
• कांस्टेबल महेंद्र गौतम
• सैनिक जालम सिंह
• सैनिक सुरेंद्र सिंह
• ड्राइवर सैनिक अर्जुन सिंह को पुरुस्कृत किया है।

बीते दिनों भी पुलिस अधीक्षक ने रात दो बजे अचानक से 400 लोगो के पुलिस के बलो के साथ शहर के 16 कंजर डेरो पर दबिश देकर सबको चकित कर दिया था। कंजर डेरो से पुलिस ने लगभग 5 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त किया था जिसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है।

Dewas : राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त टीम ने लेते रंगेहाथों पकड़ा

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : देवास जिले के सतवास के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगोहाथो पकडा। शुक्रवार को सतवास तहसील अंतर्गत ग्राम बडोदा के किसान सत्यनारायण गुर्जर से जमीन के सीमांकन के लिए 20 हजार रूपये की रिश्वत के मामले मे लोकायुक्त टीम द्वारा सतवास के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे पर कार्यवाही की गई।

किसान सत्यनारायण गुर्जर ने बताया की राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन के सीमांकन के लिए मुझसे 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से मेने 11 हजार रूपये पहले दे दिए थे लेकिन फिर भी सीमाकंन नही किया गया और हुए 9 हजार रूपये और मांगे गए। मेने मामले की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त मे जाकर की। इस पर आज मेरे द्वारा दिए गए 9 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने राजस्व निरीक्षक को रंगोहाथो पकड लिया। कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त टीम के बसंत श्रीवास्तव सहित टीम मौजूद रही।

Dewas : पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने दोस्त की थी पत्थर मारकर हत्या, गिरफ्तार

2 दिन पहले संदिग्ध हालात में मिला था 40 वर्षीय युवक का शव

देवास(नरेंद्र चौहान) : जिले की हाटपिपल्या तहसील के नगर करनावद में दो दिन पहले एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस शुक्रवार को दर्ज किया था। जांच के दौरान मृतक के दोस्त को शंका के आधार पर पंकड़कर पूछताछ की गई जिसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टीआई एसएस मुकाती ने बताया 26 मई की रात को करनावद निवासी कैलाश पिता गोरेलाल का शव माता चबूतरे के समीप से मिला था। सिर पर चोट थी और खून निकल रहा था। ऐसे में आशंका की थी कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर हमला किया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए हाटपीपल्या अस्पताल पहुंचाया था। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शॉर्ट पीएम में खुलासा हुआ कि किसी वस्तु से वार किया गया है जिससे हड्डी भी टूटी हुई मिली है। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने कैलाश व उसके के साथी मुकेश पिता पीरूलाल भिलाला उम्र 35 वर्षीय निवासी करनावद को घटनास्थल पर देखा था।

मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पत्थर से हमला करने की बात स्वीकारी, उसने कहा उसे ऐसा नहीं लगा था कि पत्थर मारने से कैलाश की मौत हो जाएगी। पूछताछ में यह भी पता चला कि घटना वाली जगह पर कैलाश पहले से शराब पी रहा था। जब मुकेश पहुंचा तो बातचीत के दौरान कैलाश उसके साथ गालीगलौज करने लगा। पूर्व में कैलाश ने आरोपी की पत्नी को लेकर कुछ कमेंट किया था जिससे मुकेश नाराज था। गालीगलौज के दौरान उसने कैलाश को समझाइश दी लेकिन वो नही माना, इसके बाद मुकेश ने पत्थर उठाकर कैलाश को मारा जो की उसकी आंख के ऊपर लगा।

पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी को हत्या के 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया इस कार्य में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी हाटपिपलिया सज्जन सिंह मुकाती चौकी प्रभारी करनावद हिमांशु पांडे , उप निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन चौहान चालक रविंद्र पटेल सैनिक राम सिंह, जालम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।