Dewas : रात 2 बजे अचानक निरक्षण पर निकले SP, एक ASI और कॉन्स्टेबल को किया सस्पेंड…

• रात्रि में मुश्तेदी से सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को किया सम्मानित (पुरस्कृत)

देवास। जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह गुर्जर अपनी कार्यशैली से सबको चौंका रहे है। चाहे वो बीते दिनों में पुलिस द्वारा कंजर डेरो पर डाली गई सबसे बड़ी दबिशो में एक दबिश हो या रविवार (5 जून) रात 2 बजे अचानक से जिले के बरोठा थाना, हाटपिपलिया थाना एवं नेवरी चौकी सहित ग्रामीण थानों का किया औचक निरीक्षण करना हो।
पुलिस अधीक्षक रविवार रात्रि को किए गए निरक्षण के दौरान रात्रि गश्त अधिकारी, एफआरवी (फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल), सभी थानों की हवालात एवं मालखाने चैक किए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा रात्रि गश्त ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारी को सस्पेंड किया है।
वही हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिसकर्मियों व सैनिकों को एसपी ने किया पुरस्कृत किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में
• ASI रविंद्र गोदारा (FRV सायाजी द्वार)
• कांस्टेबल राजेश दांगी (FRV राजोधा) को सस्पेंड किया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा हाटपिपलिया में रात्रि में पूरी मुश्तेदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे
• ASI सुरेश कैथवास
• कांस्टेबल अरुण वर्मा
• कांस्टेबल महेंद्र गौतम
• सैनिक जालम सिंह
• सैनिक सुरेंद्र सिंह
• ड्राइवर सैनिक अर्जुन सिंह को पुरुस्कृत किया है।

बीते दिनों भी पुलिस अधीक्षक ने रात दो बजे अचानक से 400 लोगो के पुलिस के बलो के साथ शहर के 16 कंजर डेरो पर दबिश देकर सबको चकित कर दिया था। कंजर डेरो से पुलिस ने लगभग 5 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त किया था जिसकी हर तरफ तारीफ की जा रही है।

Dewas : राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते उज्जैन लोकायुक्त टीम ने लेते रंगेहाथों पकड़ा

सतवास(बालकृष्ण शर्मा) : देवास जिले के सतवास के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते रंगोहाथो पकडा। शुक्रवार को सतवास तहसील अंतर्गत ग्राम बडोदा के किसान सत्यनारायण गुर्जर से जमीन के सीमांकन के लिए 20 हजार रूपये की रिश्वत के मामले मे लोकायुक्त टीम द्वारा सतवास के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे पर कार्यवाही की गई।

किसान सत्यनारायण गुर्जर ने बताया की राजस्व निरीक्षक द्वारा जमीन के सीमांकन के लिए मुझसे 20 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई थी जिसमें से मेने 11 हजार रूपये पहले दे दिए थे लेकिन फिर भी सीमाकंन नही किया गया और हुए 9 हजार रूपये और मांगे गए। मेने मामले की शिकायत उज्जैन लोकायुक्त मे जाकर की। इस पर आज मेरे द्वारा दिए गए 9 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त टीम ने राजस्व निरीक्षक को रंगोहाथो पकड लिया। कार्यवाही के दौरान लोकायुक्त टीम के बसंत श्रीवास्तव सहित टीम मौजूद रही।

Dewas : पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने दोस्त की थी पत्थर मारकर हत्या, गिरफ्तार

2 दिन पहले संदिग्ध हालात में मिला था 40 वर्षीय युवक का शव

देवास(नरेंद्र चौहान) : जिले की हाटपिपल्या तहसील के नगर करनावद में दो दिन पहले एक युवक का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला था। पीएम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस शुक्रवार को दर्ज किया था। जांच के दौरान मृतक के दोस्त को शंका के आधार पर पंकड़कर पूछताछ की गई जिसके बाद उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

टीआई एसएस मुकाती ने बताया 26 मई की रात को करनावद निवासी कैलाश पिता गोरेलाल का शव माता चबूतरे के समीप से मिला था। सिर पर चोट थी और खून निकल रहा था। ऐसे में आशंका की थी कि किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर हमला किया है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए हाटपीपल्या अस्पताल पहुंचाया था। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शॉर्ट पीएम में खुलासा हुआ कि किसी वस्तु से वार किया गया है जिससे हड्डी भी टूटी हुई मिली है। जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने कैलाश व उसके के साथी मुकेश पिता पीरूलाल भिलाला उम्र 35 वर्षीय निवासी करनावद को घटनास्थल पर देखा था।

मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने पत्थर से हमला करने की बात स्वीकारी, उसने कहा उसे ऐसा नहीं लगा था कि पत्थर मारने से कैलाश की मौत हो जाएगी। पूछताछ में यह भी पता चला कि घटना वाली जगह पर कैलाश पहले से शराब पी रहा था। जब मुकेश पहुंचा तो बातचीत के दौरान कैलाश उसके साथ गालीगलौज करने लगा। पूर्व में कैलाश ने आरोपी की पत्नी को लेकर कुछ कमेंट किया था जिससे मुकेश नाराज था। गालीगलौज के दौरान उसने कैलाश को समझाइश दी लेकिन वो नही माना, इसके बाद मुकेश ने पत्थर उठाकर कैलाश को मारा जो की उसकी आंख के ऊपर लगा।

पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी को हत्या के 24 घंटे के भीतर पकड़ा गया इस कार्य में सराहनीय भूमिका थाना प्रभारी हाटपिपलिया सज्जन सिंह मुकाती चौकी प्रभारी करनावद हिमांशु पांडे , उप निरीक्षक नरेंद्र ठाकुर आरक्षक दिलीप सोलंकी आरक्षक जीवन चौहान चालक रविंद्र पटेल सैनिक राम सिंह, जालम सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Dewas : टायर फटने से 2 मिनी ट्रक की हुई भिड़त, 4 लोग हुए गंभीर घायल

देवास : मक्सी शाजापुर रोड पर ग्राम कलमा के पास आज दोपहर शाजापुर से आ रहे मिनी ट्रक का टायर फट गया जिससे वह असंतुलित होकर दूसरे मिनी ट्रक से टकरा गया। हादसे में 4 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2022/05/VID-20220526-WA0056.mp4

बता दे कि शाजापुर से देवास ईट लेकर आ रहा मिनी ट्रक का टायर फटने से उसकी दूसरे मिनी ट्रक से टक्कर हो गयी जिसमे ईटावा निवासी चारो लोग कमल पिता जगदीश, कुबेर पिता दिलीप सिंह, धर्मेंद्र पिता कैलाश यादव, नानू पिता बाबू गंभीर घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा व घायलो को जिला अस्पताल पहुँचाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया गया।

धनतालव घाट पर लगा लंबा जाम, वाहन चालक यात्री हो रहे परेशान

सुन्द्रेल बिजवाड़ (दीपक शर्मा) इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे 59 ए पर पड़ने वाले धनतलाव घाट पर प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि सोमवार से रुक रुक कर जाम लग रहा है मंगलवार सुबह 9:30 तक लंबा जाम लग गया वाहन चालक यात्री बुजुर्गों बच्चे महिलाएं इस धनतालव घाट मे फंसे रहे समाचार लिखे जाने तक वाहनों की निकलने की एक लाइन चालू हो पाई थी जाम पूर्ण रूप से नहीं खुल पाया था धनतलाव घाट के मेन टन पर वाहन खराब हो चुके थे ऊपर वाले मेन टन पर एक चार पहिया छोटी गाड़ी पलटी खा गई थी घाट के कारण आए दिन जाम लगता है वही क्षमता से ज्यादा माल ले जाने के कारण गाड़ियां घाट नहीं चढ पाती है और घाट पर खड़ी हो जाती है शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए

भक्ति भाव मंत्र जाप के साथ किया सीडबॉल निर्माण अभियान

देवास। सृष्टि सेवा संकल्प-देवास द्वारा देवास नगर में सीडबॉल निर्माण अभियान चलाया गया। अभियान की विशेषता यह है कि सीडबॉल निर्माण को धर्म के साथ जोड़ दिया गया जिससे लोग इसमें भक्तिभाव के साथ भाग ले रहे हैं।
एक सीडबॉल – एक बार ॐ श्री शिवाय नमस्तुभ्यम का जाप , प्रेमनगर पार्ट 2 में महिलाओं और पुरुषवर्ग ने सीड बॉल निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसे धर्म से जोड़कर इसे और आकर्षक बना दिया गया।
सभी महिलाओं ने मंत्रोच्चारण के साथ सीडबॉल बनाये साथ ही उनकी पूजा अर्चना की एवम ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रत्येक बीज एक वृक्ष बने, सृष्टि सेवा संकल्प के प्रांतीय सदस्य संजय कसेरा ने सीडबॉल निर्माण का महत्व और प्रकृति के संवर्धन के लिए नियमित समय देने की बात कही।
कार्यक्रम में प्रेमनगर पार्ट 2 की मातृशक्ति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें यह कार्यक्रम बहुत अद्भुत लगा, आज हमें बहुत संतुष्टि का अनुभव हो रहा है। साथ ही हमारे द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग स्वरूप सीडबॉल वर्षा होने पर अंकुरित होकर एक वृक्ष बनेगा।
कार्यक्रम में प्रभाकर पांडे, केपी सोनी, दिलीप पटेल, गौरव लोधी मुख्य सहयोगी रहे। कार्यक्रम में आभार अरविंद भट्ट ने माना।

Dewas : गौ हत्या मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

2016 में भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ था गौ हत्या का प्रकरण

टोंकखुर्द(विकेश जैन)। देवली में हुई गोकशी के तीन आरोपी को टोंकखुर्द पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देवली गोकशी मामले में वसीम पिता अनवर उर्फ अन्ना, जहीर पिता शहीद,जमील पिता रहीश निवासी टोंकखुर्द को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध अपराध धारा 429,34 आई पी सी व धारा 4,5,9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर इन्हे न्यायालय ने पेश किया गया।न्यायालय ने तीनो आरोपियों को जैल भेज दिया है।गौरतलब है कि इन तीन आरोपी के विरुद्ध 2016 में टोंकखुर्द में गोकशी का प्रकरण दर्ज किया था और वह मामला पूरे देश में सुर्खियों में रहा था

टोंकखुर्द के वकीलों ने गोकशी के आरोपियों की पैरवी से किया इंकार।
गोकशी कांड के आरोपियों की पैरवी करने से टोंकखुर्द बार के वकीलों ने इंकार कर दिया है। वर्ष 2016 में टोंकखुर्द में हुई गोकशी कांड में भी टोंकखुर्द के वकीलों ने गोकशी के आरोपियों की पैरवी करने से इंकार कर दिया था तब उन्होंने देवास से उनके मामले की पैरवी के लिए वकील नियुक्त किया था।अब इस मामले में भी आरोपियों को अपने मामले की पैरवी के लिए देवास या अन्य स्थानों से वकील बुलाने पड़ेंगे।

Dewas: इंदौर अग्निकांड में देवास के युवक युवती की मौत

देवास। इंदौर में कल देर रात हुए अग्निकांड में 7 लोगो की मौत हो गई जिसमे देवास के भी एक युवक व एक युवती शामिल है। बता दे कि कल रात इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्वर्णबाग़ में 2 मंजिला इमारत में आग लग गयी थी जिसने देखते ही देखते एक विकराल रूप धारण कर लिया था। पहले यह माना जा रहा था कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी परन्तु बाद में जांच के दौरान कही पहलु सामने आ रहे है जिसकी जांच की जा रही है माना यह जा रहा है कि किसी ने आग लगाई थी।

मृतकों में देवास की आकांक्षा अग्रवाल व आशीष राठौर शामिल है। देवास की रहने वाली आकांक्षा ने 15 दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था। वही देवास निवासी आशीष राठौर उम्र 25 से 30 वर्ष की भी जान चली गई।

मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

शनिवार तड़के इमारत में आग लगने के बाद विजय नगर पुलिस ने इस क्षेत्र के तीन डीवीआर ज़ब्त किए। पुलिस,पीडबल्यूडी, एफ़एसएल टीम ने जब सीसीटीवी फुटेज देखे थे। पुलिस ने तीन डीवीआर अपने कब्जे में लिए थे। जब पुलिस, एमपीईबी, फारेंसिक टीम ने इन सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक बड़ा खुलासा हुआ। सीसीटीवी फुटेज में रात को दो बजकर 54 मिनट पर सफेद शर्ट पहने एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। लड़का इमारत में ही खड़ी एक बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिखाई दे रहा है।

PM मोदी की पत्नी जशोदाबेन पहुँची देवास

देवास : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन मोदी आज एक निजी दौरे पर देवास पहुँची। देवास के अलकापुरी में जशोदाबेन ने अपने पारिवारिक रिश्तेदार से मिलने पहुँची थी जहाँ वह 30 मिनट रुकने के बाद वह रवाना हो गई।
बता दे कि जशोदाबेन कल उज्जैन में महाँकाल दर्शन करने के लिए आई थी जिसके के बाद देवास पहुँची थी।अलकापुरी में रिश्तेदार बबिता शर्मा के यहाँ वह मिलने पहुँची जहाँ परिवारजन द्वारा उंन्हे माताजी की तस्वीर भेट की गई। तकरीबन 5 साल पूर्व भी जशोदाबेन रिश्तेदार से मिलने देवास पहुँची थी। जब जशोदाबेन मक्सी एक निजी विवाह समारोह में आयी थी जहाँ से वापस लौटते समय व सयाजी द्वार स्थित विशाल कुल्फी पहुँची थी।