मध्यप्रदेश पेंशन योजना को पुनः शुरू करने के कर्मचारी 13 मार्च को भोपाल में करेंगे प्रदर्शन

देवास। मध्यप्रदेश के बजट में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा नहीं होने से प्रदेश के कर्मचारियों में निराशा है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि राजस्थान सरकार एवं अन्य सरकारों द्वारा पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा कर देना के बाद मध्यप्रदेश में भी पुरानी पेंशन लागू कर दी जाएगी, किंतु मध्यप्रदेश के बजट में वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुरानी पेंशन पर कोई विचार नहीं किया। जबकि पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के लिए जारी बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने की घोषणा कर दी गई।

उक्त जानकारी देते हुए पुरानी पेंशन बहाली संघ मध्यप्रदेश के जिलाध्यक्ष सहज सरकार ने बताया कि वर्ष 22 के बजट से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को काफी उम्मीद थी, किंतु बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली संबंधी में कोई घोषणा नहीं की गई, जिससे प्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों में रोष व्याप्त है और यह आक्रोश आने वाली 13 मार्च को भोपाल में दिखेगा।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2005 से मध्यप्रदेश के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बंद करके नई पेंशन योजना लागू कर दी गई, जिसके तहत कर्मचारियों के कुल वेतन का 10 प्रतिशत अंशदान कर्मचारी का तथा 12 प्रतिशत अंशदान शासन की ओर से मिलाकर शेयर मार्केट में लगा दिया जाता है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य शेयर मार्केट पर निर्भर हो गया है।

रिटायरमेंट के समय कुल जमा राशि का 60 प्रतिशत कर्मचारी को नगद दिया जाता है, जिस पर आयकर भी लगता है तथा शेष 40 प्रतिशत राशि के ब्याज से कर्मचारियों को पेंशन दी जाती है। इस नई पेंशन योजना के तहत रिटायर होने पर कर्मचारी को 600 से लेकधयर 1200 रुपए प्रतिमाह तक पेंशन मिलती है जो उनके जीवन यापन के लिए बहुत ही कम है। जिससे वृद्धावस्था में सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारी को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ती है। वही पुरानी पेंशन योजना यदि लागू कर दी जाती है तो कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय मिल रहे अंतिम वेतन का आधा पेंशन के रूप में मिलता है तथा समय-समय पर महंगाई भत्ता भी बढ़ता है जिससे रिटायरमेंट के पश्चात कर्मचारी आसानी से अपना जीवन यापन कर सकते हैं।

पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए बंद कर दी गई, किंतु माननीय सांसदों और विधायकों के लिए अभी भी पुरानी पेंशन योजना ही लागू है यदि कोई जनप्रतिनिधि 1 दिन के लिए भी विधायक अथवा सांसद बनता है तो उसे पुरानी परिवार पेंशन दी जाती है, जबकि आजीवन सरकार की सेवा करने वाले कर्मचारी से यह हक छीन लिया गया है। इतना ही नहीं रक्षा सेवा में लगे बीएसएफ और सीआरपीएफ के जवानों को भी पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जा रहा जो कतई न्यायोचित नहीं है।

जिला संघ के पदाधिकारी वर्षा सिंह, जितेंद्र सिंह ठाकुर, नीला रायकवार, हंसा चौधरी, मनोज चौधरी, कमल सोलंकी, दुर्गेश जाजू, साबिर शेख, जितेंद्र मालवीय, अर्जुन सिंह चावड़ा, हिमरत सिंह तोमर, नफीस खान, केदार सांवले, नंदकिशोर दय्या, सुरेश रानिया, ओमप्रकाश जाट, योगेश जाट, मनोज उपाध्याय, साजिदा परवीन, परवीन शेख, दुर्गा जोशी, रीना विजयवर्गीय, अनिता सोलंकी, मोहम्मद हुसैन, अंजली खरडीकर, नेहा देशपांडे, सुनीता खत्री, सीमा चौधरी, चंद्रभान सिंह चौहान, महेश राठौर, राजेंद्र चौहान, गजेंद्र परमार, निजाम कुरैशी, राधेश्याम गहलोत, विक्रम मालवीय, रिजवाना खान, संतोष बारोलिया, विशाल गुप्ता, प्रकाश वर्मा, वीना गोलेच्छा, राधेश्याम सोलंकी, सुमित्रा परमार, इंदराज मोहन, लाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह सेंधव, अजय श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह सेंगर, जितेंद्र देथलिया, माखनलाल कुंभकारा, गिरधारी लाल चौहान, अजय वर्मा, हजारीलाल चौहान, शेखर देथलिय सहित देवास जिले के समस्त पेंशन विहीन अधिकारी कर्मचारियों ने प्रदेश के पेंशन विहीन अधिकारियों कर्मचारियों से अपील की है कि 13 मार्च को भोपाल के नेहरू नगर स्थित कलियासोत ग्राउंड में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को मजबूती प्रदान कर मध्यप्रदेश सरकार को कर्मचारी हितों के रक्षण हेतु तत्काल योग्य निर्णय हेतु शांतिपूर्ण आंदोलन को सफल बनाएं।

Dewas: पीएम आवास योजना का लाभ दिलाए जाने को लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे शंकरगढ़ रहवासी

देवास। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग को लेकर वार्ड क्रमांक 44 शंकरगढ़ के रहवासी बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और भाजपा नेता दीपक शर्मा के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल की अनुपस्थिति में जिला महामंत्री महामंत्री राजेश यादव से शीघ्र योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की। श्री शर्मा ने बताया कि पूर्व में भी कई बार आवेदन किए गए हैं, जिनका लगभग 2 महीने पहले नगर निगम प्रशासन द्वारा सर्वे भी करवाया गया था, लेकिन सर्वे के बाद वार्ड के जरूरतमंद रहवासी का नाम डीपीआर में नहीं चढ़ाया गया।

शंकरगढ़ के रहवासियों में ज्यादातर बंजारा समाज (घुमक्कड़-अघुमक्कड़ जाति) एवं भील समाज के है। जिन्हें मध्यप्रदेश शासन प्रत्येक योजनाओं में प्रमुखता से लाभ देने की कोशिश करती है। शासन द्वारा पूर्व में उन्हें पट्टा प्रदान किये गए, लेकिन आवास योजना से अब भी वंचित है। नगर निगम को रहवासी मकान टैक्स, जलकर भी समय पर भरते है, फिर भी उन्हें योजनाओं का लाभ नही दिया जा रहा है। रहवासियों की समस्या सुनकर महामंत्री यादव एसडीएम से चर्चा की। एसडीएम ने शंकरगढ़ से प्रतिनिधि मंडल को दस्तावेज लेकर मुलाकात के लिए बुलाया है एवं आश्वासन दिया को जो भी पात्र हितग्राही होगा उन्हें योजना का लाभ दिलाया जाएगा। उक्त जानकारी विक्रम कछावा ने दी।

Dewas : एम जी रोड पर कपड़े की दुकान में लगी आग, समान जलकर हुआ ख़ाक

देवास। शहर मुख्य मार्ग एम.जी. रोड पर स्थित कपड़े की दुकान में सोमवार देर रात करीबन 11 बजे आग लग गयी। आग लगने से दुकान में रखा लाखो रुपए का माल जलकर ख़ाक हो गया। देखें वीडियो

प्राप्त जानकारी अनुसार बताया गया कि एम.जी रोड पर स्थित चामुंडा किड्स वियर में देर रात आग लग गयी। जैसे ही आस-पास के लोगों ने दुकान में आग लगते हुए देखी उन्होंने तुरंत दुकान संचालक बंटी मंगरोलिया व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद बंटी मंगरोलिया लगभग 12 बजे दुकान पहुँचे। वहाँ मौजूद लोगो के आग पर काबू पाने की कोशिश की पर आग पूरी तरह दुकान में फैल गयी। सूचना देने के करीबन 1 घण्टे बाद तक भी फायर ब्रिगेड नही आई व बाद मे फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया गया। स्थानीय नागरिकों के अनुसार जब उन्होंने फायर ब्रिगेड के ड्राइवर से पूछा कि फायर ब्रिगेड को आने में इतनी देर क्यो हुई तो ड्राइवर का उत्तर था कि फायर ब्रिगेड उपस्थित नही थी। शहर में होने वाले एक बड़े कार्यक्रम में सभी गाड़िया सफाई में लगी हुई है इसलिए यहाँ आने में देर हुई।
दुकान के संचालक बंटी मंगरोलिया के अनुसार दुकान में तकरीबन 15 लाख रुपए का माल रखा था जो कि पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

यूक्रेन से लोटने पर युवक के घरवालों ने की खुशी जाहिर, भारत सरकार का दिया धन्यवाद

भोरासा निप्र(अभय नागर) : यूक्रेन में युद्ध के ऐलान के बाद से फंसे छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार कई कदम उठा रही है परंतु यूक्रेन से दूसरे देश तक आने के लिए छात्र काफी परेशान हो रहे हैं वही ग्राम काकड़दा के डॉक्टर रूप सिंह नागर के सुपुत्र अरविंद नागर यूक्रेन में अपनी पढ़ाई के लिए गए हुए थे जहां पर 24 तारीख से जैसे ही युद्ध का ऐलान हुआ तब से यह लोग वहां से निकलने का प्रयास कर रहे थे काफी संघर्ष के बाद यह अपने वतन लौट पाए हैं जिन्होंने अपनी जुबानी वहां की दास्तां सुनाई है वहीं भारत लौटने पर भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया है यूक्रेन के टर्नोपिल्स सिटी से यह लोग काफी मशक्कत के बाद निकले व पोलैंड बॉर्डर पर पहुंचे थे जहां पर 2 रात 1 दिन इंतजार करने के बाद-10 से 12 डिग्री का तापमान में बॉर्डर पार करने के लिए प्रयास करते रहे परंतु नहीं कर पाए जिसके बाद स्लोवाकिया बॉर्डर पर 40 किलोमीटर तक पैदल चलकर पहुंचे वहां से इंडियन एंबेसी के जरिए यह लोग भारत लौटे हैं जहां पर देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने रिसीव किया वही इन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर लेने इनके अंकल सुमेर सिंह नागर भी पहुंचे वहां पर से नागर अपनी गाड़ी में इन्हें अपने गांव भोरासा नगर लेकर आए जैसे ही इनकी गाड़ी भौरासा फाटे से अंदर हुई इनका स्वागत भोरासा फाटे पर ही नगर के लोगों के द्वारा किया गया इसके बाद वे नगर के बड़ा हनुमान चौक में पहुंचे जहां पर स्थित मंदिर बाबा श्री खेड़ापति मंदिर पर एवं द्वारकाधीश मंदिर पर दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद लिया जहां से इन्हें ढोल धमाकों के साथ घर ले जाया गया आतिशबाजी कर घर परिवार एवं इष्ट मित्रों के द्वारा इनका पुष्प माला से मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर इनका स्वागत नगर के गणमान्य लोगों के द्वारा किया गया इसके बाद वे अपने ग्राम काकड़दा भी पहुंचे जहां पर ग्राम वासियों के द्वारा भी इनका स्वागत किया गया

अनीति के मार्ग पर कोई सफल नही होता”- अक्षय मुनि बापू

देवास। राजाराम नगर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिवस कथा वाचक श्री अक्षय मुनि बापू ने बाली सुघ्रिव युद्ध के साथ भगवान श्री राम का पूरी सेना के साथ लंका जाना और विजय पाने की कथा को विस्तार पूर्वक बताया। महाराज श्री ने कहा कि अनीति के मार्ग पर चलकर कोई सफल नही होता है। इसलिए सही मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। व्यासपीठ की आरती रवि नागर, वेश्य महासम्मेलन के प्रदेश मंत्री अशोक सोमानी, तहसील अध्यक्ष रजनीश पोरवाल, पुष्पलता सोनगरा, रितु सावनेर, हरिसिंह पटेल, महेंद्र शर्मा, लोकेश शर्मा, मीना भवालकर, सरोज मालवीय, रामभान सिंह, दिलीप पटेल, कैलाश दुबे, देवीलाल पोरवाल, श्रीमति दुर्गा पोरवाल, बाबूलाल चौधरी, सरोज मालवीय, ललिता पोरवाल, कविता ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, हिमांशु मुजावदिया, प्रेमकुमार धनोतिया, लाड़सिंह चौहान, दिनेश सिंह, ज्योति झोकरकर, दीपेश मालवीय सहित सेकड़ो भक्तो ने आरती की और महाप्रसादी का वितरण लिया। इस अवसर पर कैलाश दुबे व सरोज मालवीय ने सुमधुर भजनो की प्रस्तुति दी। अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत अशोक पोरवाल और रामभान सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन शरद झोकरकर ने किया। अतिथियों का स्वागत अशोक पोरवाल द्वारा किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर समर्पण निधि का संग्रहण किया जा रहा है

सुन्द्रेल बिजवाड (दीपक शर्मा)भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार भाजपा के पितृपुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि से प्रारंभ हुए समर्पण निधि संग्रह अभियान के अंतर्गत सुन्द्रेल में समर्पण निधि का संग्रहण किया गया बैकलिया सरकार के मण्डल अध्यक्ष सुनील पटेल उपाध्यक्ष संतोष चौबे आदि ने भाजपा कार्यकर्ताओं के घर घर जाकर समर्पण निधि का संग्रहण किया भाजपा सुन्द्रेल सेक्टर के अंतर्गत आदि गांवों में अभियान चलाकर समर्पण राशि का संग्रह किया जा रहा है इस दौरान महेंद्र जाट, धर्मेंद्र कुमार, दीपक शर्मा युवा नेता राजा तिवारी ,अनुरोध शर्मा,आशीष शर्मा, रमेश जमरे सहित उपस्थित थे

सनसिटी पार्ट-2 के विभिन्न क्षेत्रों में कल जल वितरण रहेगा बंद

देवास : सनसिटी पार्ट 2 सप्लाई की जाने वाली पाइप लाइन में टूट-फूट हो जाने के कारण पानी सप्लाई कल नहीं होगा, सनसिटी पार्ट 2 के पूरे क्षेत्र में बावडीया मृदुल विहार रामचंद्र नगर बालगढ़ चुना खदान शंकरगढ़ बालगढ़ मल्टी गौशाला आदि क्षेत्र में नगर निगम की सप्लाई लाइन मैं टूट-फूट हो जाने के कारण उक्त क्षेत्र में कल दिनांक 21 फरवरी सोमवार को पानी वितरण नहीं हो सकेगा।

अमानक पॉलीथिन रखने वालों के खिलाफ होगी चालानी कार्रवाई

स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत स्वच्छता को लेकर एवं अमानक पॉलीथिन मुक्त शहर देवास को किए जाने हेतु नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान के निर्देशन में निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अमानक पॉलीथिन रखने वाले व्यवसायको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की गाइडलाइन के अनुसार चल रहे कार्यों के साथ शहर में दोनों समय सफाई एवं रात्रिकालीन सफाई कार्य शहर के प्रमुख मार्गो एवं सर्विस रोड पर सफाई कार्य के साथ ग्रीन बेल्ट में पानी देने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए। उद्यान विभाग के प्रभारी दिनेश चौहान को पार्को में चल रहे सफाई कार्यो पर मानिटरिंग किए जाने हेतु कहा।

Dewas : बालगढ़ रोड पर दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

देवास। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले बालगढ़ रोड पर कबीट नाले के पास बीते गुरुवार 10 तारीख को एक मोटरसाइकिल चालक ने पालनगर से देवास सिटी आ रहे 21 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी, जिसकी बुधवार को ईलाज़ के दौरान मौत हो गयी।

पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी द्वारा बताया गया कि पालनगर में रहने वाले 21 वर्षीय अमित पिता भादर सिंह राठौर अपने निजी काम से 10 तारीख़ की देर शाम पालनगर से देवास सिटी जा रहा था। इसी बीच बालगढ़ रोड के कबीट नाले के पास एक तेज रफ्तार बाइक क्रमांक MP 41 NB 0482 ने अमित को टक्कर मार दी जिससे अमित बाइक समेत रोड के किनारे गिर गया व उसके पैर पर गंभीर चोट आई थी। घायल अमित को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया परन्तु अमित की कल इलाज के दौरान मौत हो गयी। कोतवाली पुलिस द्वारा बाइक चालक की खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण दर्ज लिया गया है। इतना ही नही उसी दिन देर रात 2 युवक भी कबीट नाले में गिर गए थे जिसमें एक कि मौत हो गयी थी। AB रोड ओर बन रहे नवनिर्माणधिन ब्रिज के कारण अधिकतम लोग ने इस रोड से आवागमन करना शुरू कर दिया । जिम्मेदारो को इस मार्ग पर धयान देकर दुर्घटना रोकने के उपायों का प्रबंध करना चाहिए।

Dewas : शहर की चाक चौबंद सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त ने दिये निर्देश

देवास। नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अन्तर्गत शहर मे की जा रही साफ—सफाई व्यवस्था मे दोनो समय सफाई कार्य के साथ रात्रीकालीन सफाई पर भी आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे व्यवसायिक क्षेत्रो के साथ—साथ शहर के प्रमुख चौराहो एवं मुख्य मार्गो मे रात्रीकालीन सफाई व्यवस्था मे स्वीपींग कार्य के साथ ही एकत्रित कचरे को उठवाया जा रहा है तथा शहर मे कुछ स्थानो पर पडे सीएनडी वेस्ट को भी तत्काल उठाया जा रहा है एवं नालियो की सफाई के साथ शहर के सार्वजनिक गार्डनो की भी सफाई की जा रही है।
इसी के साथ शहर मे लगी डस्टबीनो का कचरा भी प्रतिदिन तत्काल खाली किये जाकर देखरेख किये जाने हेतु वार्ड दरोगाओ को आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया है। आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी को माता टेकरी से एकत्रित किये जाने वाले अनुपयोगी फुलो को भी फुलो से बनाये जाने वाले दिये एवं अगरबत्तीयो के संचालित प्लांट पर भी मानिटरिंग करने के निर्देश दिये इसी के साथ पॉलिथीन रखने वाले प्रतिष्ठानो पर भी चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये तथा निगम के उद्यान विभाग के प्रभारी अधिकारी दिनेश चौहान को सभी गार्डनो के रखरखाव व मेंटनेंस मे किये जा रहे कार्यो की मानिटरिंग के साथ ग्रीन बेल्ट मे पौधो को पानी दिये जाने की व्यवस्था पर फोकस किये जाने हेतु कहा। इसी प्रकार शहर की प्रमुख सडको के बीच एवं भोपाल चौराहे से रसुलपुर चौराहे तक लगाये गये पौधो का एवं बालगढ रोड पर लगाये गये पौधो को पानी दिये जाने हेतु निर्देशित किया।

संत रविदास जी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य यात्रा ..

कन्नौद(चंचल भारतीय) : संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर म.प्र. अजाक्स संघ तहसील अध्यक्ष एवं जेबीएस संभागीय अध्यक्ष उज्जैन नंदलाल हरियाले के नेतृत्व में उपस्थित अजाक्स एवं सामाजिक संघटनों के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि तहसीलदार नागेश्वर प्रसाद पनिका, सुश्री सरिता मालवीय, रेवाराम हरियाले,मोहनलाल भास्कर,प्रभूदयाल कौशिक, सुरेश उईके, द्वारा रविदास जी महाराज एवं बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर माल्यर्पण किया गया उपस्थित एडवोकेट ओमप्रकाश बाकलीवाल, महेश बछानिया,नर्मदाप्रसाद बोहरे,सुनील कछवारे, दिनेश कोगरे, धारासिंह गिरवाल, भंवरसिंह घुनावत,डॉ पवन धुर्वे , रमेश मण्डावत सहित आदि वक्ताओं ने

संत शिरोमणि रविदास जी महाराज पर अपने विचार प्रकट किए। एवं संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का भव्य जुलूस यात्रा में उपस्थित हजारों की संख्याओ में अतिथियों का बस स्टैंड चौराहे पर अजाक्स संघ तहसील कन्नौद के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पो की वर्षा कर स्वागत सम्मान किया गया। इसी प्रकार हरिजन बस्ती में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिलीप धावरी, परसराम धावरी के नेतृत्व में संत रविदास जी महाराज की भव्य शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।