Dewas साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में लाखो की धोखाधड़ी

  • तत्कालीन सहायक प्रबंधक, सेल्समेन एवं भृत्य ने किसानों के साथ धोखाधड़ी, षड़यंत्र पूर्वक गबन कर की 86 लाख की आर्थिक अनियमितता FIR दर्ज

देवास। बैंक शाखा विजयागंजमण्डी से संबद्ध साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में कार्यरत तत्कालीन सहायक प्रबंधक माखनलाल पिता गेन्दालाल, सेल्समेन राजेश एवं भृत्य लक्ष्मीनारायण द्वारा 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता करने पर थाना विजयागंज मण्डी देवास में एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि इन कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी, षड़यंत्र पूर्वक गबन तथा आर्थिक अनियमितता कर संस्था को वित्तीय हानि पहुंचाई है। सहायक प्रबंधक माखनलाल द्वारा 77 लाख 07 हजार 641 रुपये, माखनलाल एवं राजेश द्वारा संयुक्त रूप से 03 लाख 02 हजार 118 रुपये, माखनलाल एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 04 लाख 11 हजार 873 रुपये तथा माखनलाल , राजेश एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 01 लाख 50 हजार रुपये। इस प्रकार कुल राशि 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनयमितता की गई है।

Dewas इंदौर-देवास की 6 लेन सड़क को 12 लेन में करें तब्दील…

• यातायात के दबाव को देखते हुए कांग्रेस ने परिवहन मंत्री से की मांग, लिखा पत्र

देवास। चाहे देवास-इंदौर रोड कहे या इंदौर-देवास रोड, इसका मालवा क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। समय के साथ इस रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।इंदौर-देवास की 6 लेन सड़क को 12 लेन में करने की मांग कांग्रेस ने की है।शहर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया, कि इस संदर्भ में देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया कि इंदौर महानगर है। देवास औद्योगिक क्षेत्र है। सबसे ज्यादा यातायात का दबाव भी इस मार्ग पर ही रहता है। पहले देवास-इंदौर रोड को फोर लेन सड़क में तब्दील किया गया था, बाद में दबाव को देखते हुए इसे सिक्स लेन में तब्दील किया गया, लेकिन समय के साथ देवास-इंदौर मार्ग के सिक्स लेन में भी यातायात का दबाव बढ़ गया है। इतना ज्यादा ट्रैफिक का दबाव इस सड़क पर रहता है कि चाहे इंदौर से देवास आओ या देवास से इंदौर जाओ 2 घंटे से कम समय नहीं लगता है।

राजानी ने पत्र में लिखा, कि लगभग 25 वर्ष पूर्व देवास-इन्दौर सड़क को मप्र की पहली 4 लेन सड़क केन्द्रीय सरकार के सहयोग से बनाया गया था। बढ़ती जनसंख्या के दबाव को देखते हुए इसे बाद में 6 लेन में परिवर्तित किया गया। आज के परिदृश्यएवं बढ़ते ट्राफिक को देखते हुए इस सड़क को 12 लेन में तब्दील करने की आवश्यकता है। पत्र में अनुरोध किया गया कि बढ़ते हुए यातायात के दबाव को देखते हुए हुए उक्त सड़क को 12 लेन करने की स्वीकृति प्रदान करें। यह सड़क मप्र ही नहीं अपितु भारत में व्यवसायिक दृष्टिकोण को देखते हुए अति महत्वपूर्ण है। वर्तमान में देवास से इन्दौर डेली अपडाउनर्स एवं सामान्य यात्रा करने वालों को 35 किमी की यात्रा पूरी करने में 2 से 3 घन्टे लग रहे हैं। जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। साथ ही भविष्य में इन्दौर, धार, उज्जैन को मिलाकर बनने वाले मैट्रोपोलिटन एरिया के लिए भी यह अत्यन्त महत्वपूर्ण सड़क साबित होगी।भविष्य में होने जा रहे सिंहस्थ में भी इस सड़क पर अत्यधिक ट्राफिक का दबाव भी रहेगा।यह सड़क मध्यप्रदेश के दिल की धड़कन के रूप में प्रसिद्ध है। व्यवसायिक दृष्टिकोण एवं औद्योगिक विकास की सम्भावनाओं देखते हुए इस सड़क को 6 लेन से 12 लेन में परिवर्तित करने की आवश्यकता है। राजानी ने लिखे पत्र की प्रतिलिपि स्थानीय सांसद एवं विधायक को भी आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित की है।

Dewas ग्राम पंचायत मूंडलादांगी में राशि के गबन एवं आर्थिक अनियमितता पर तत्कालीन सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध FIR दर्ज

  • ग्राम पंचायत में हुए कार्य में तत्कालीन सरपंच सुरेशसिंह चांदना, तत्कालीन सचिव गोविन्दसिंह राठौर ने की लाखो की राशि गबन एवं आर्थिक अनियमितता

देवास। जनपद पंचायत टोंकखुर्द के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मूंडलादांगी में स्वीकृत आंगनवाडी भवन, सी.सी. रोड एवं पंचायत भवन मरम्मत कार्य में तत्कालीन सरपंच सुरेशसिंह चांदना के विरुद्ध राशि 5 लाख 33 हजार 974 रुपये एवं तत्कालीन सचिव गोविन्दसिंह राठौर के विरुद्ध राशि 3 लाख 74 हजार 427 रुपये की अनियमितता पाये जाने तथा जाँच में दोषी पाये जाने पर। राशि के गबन एवं आर्थिक अनियमितता सिद्ध होने पर तत्कालीन सरपंच श्री सुरेशसिंह चांदना एवं तत्कालीन सचिव श्री गोविन्दसिंह राठौर के विरुद्ध थाना पीपलरावां में भा.द.वि. की धारा 409, 420 एवं 34 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Dewas गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में आसामाजिक तत्वों पर रहेगी बजरंग सेना संगठन की नजर…!

  • संगठन कार्यकर्ता व पदाधिकारी करेंगे पाण्डालों का भ्रमण

देवास। माँ शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों पर बजरंग सेना की नजर रहेगी। संगठन संस्थापक उमेश चौधरी ने बताया कि शहर सहित मालवांचल में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता गरबा एवं डांडिया स्थलों खासकर बड़ी होटलों, गार्डनों, शिक्षण संस्थानों में होने वाले गरबा, डांडिया स्थल का भ्रमण करेंगे। चौधरी ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव भारतीय धर्म, संस्कृति के अनुरूप मनाया जाना चाहिए। वर्तमान में विधर्मी तत्वों द्वारा जिस प्रकार से समाज की बहन बेटियों को शिकार बनाते है, ऐसे विधर्मी तत्व हमारे उत्सवों, नवरात्रि में आयोजित गरबा, डांडिया में भी झूठे सौहार्द एवं एकता का दिखावा करते हुए, लव जिहाद फैलाने की मंशा से घुसकर आयोजन बिगाडऩे का प्रयास करते है। मातृभूमि का वंदन करते है, लेकिन आजकल राष्ट्रघाती, अलगावी, जेहादी मानसिकता को पहचानने की आवश्यकता है। समितियों द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से ही आयोजन स्थल पर प्रवेश दिया जाए, जिससे आसामाजिक तत्वों की पहचान हो सके। चौधरी ने शहर की आयोजन समितियों से अपील की है कि सांस्कृति कार्यक्रम, गरबा व डांडिया में अश्लील गानों का उपयोग न करे एवं युवक युवतियों को भारतीय परिधान में ही प्रवेश दे। जिससे हमारे पवित्र त्यौहार की परम्परा बरकरार रहे और कोई हमारे आयोजन का मजाक न उड़ा सके। साथ ही प्रवेश के दौरान मस्तिष्क पर तिलक लगाकर। उमेश चौधरी ने कहा कि यदि आयोजन के दौरान अश्लील गाने बजाते हुए यदि कोई पकड़ाया जाता है तो उस पर संगठन कानूनी कार्यवाही कराएगा। जिसकी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी।

Dewas स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को सार्थक करने के उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम पर हुआ आयोजन

देवास। स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को सार्थक करने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के अवसर पर आत्मनिर्भर मप्र अंतर्गत उपभोक्ताओं को विशेष छूट प्रदान की जा रही है। प्रबंधक शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम, भगत सिंह मार्ग, तहसील चौराहा, देवास पर उत्कृष्ट खादी वस्त्रों एवं कबीरा खादी गारमेंट्स पर एवं स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विंध्या वैली ब्रांड अंतर्गत ग्रामोद्योग सामग्रियों पर 20+10 प्रतिशत विशेष छूट का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विशेष अतिथि पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव एवं निर्माण सोलंकी थे। अध्यक्षता जिला ग्राम उद्योग अधिकारी अशोक कुमार योगी ने की। अतिथियों ने महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को खादी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही गादी सामग्री भी खरीदी। खादी सामग्रियों पर विशेष छूट 31 मार्च 2025 तक रहेगी। एम्पोरियम पर समस्त प्रकार के खादी वस्त्रों जैसे लेडिस एवं जेंटस कुर्ते, शर्ट, शर्टिंग कपड़ा, दरी, आसन, सिल्क साडिय़ां, कम्बल आदि एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों जैसे शहद, ब्लेक मेंहदी, सरसों तेल, साबुन, शैम्पू, अचार इत्यादि उपलब्ध है। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास, नंदू चौहान, पीके दुबे, शोभित चौधरी, एसएन शर्मा, संगीता गरासिया, अमन सक्सेना, आरिफ, बुनकर में रईस खान, निशा शर्मा, स्वाति पटेल, हेमलता, बाबूलाल पटेल आदि उपस्थित थे। आभार व्यवस्थापक शरद जैन ने माना।

Dewas वार्ड क्रमांक 12 में एक वर्ष पहले स्वीकृत हुए पेवर्स ब्लाक फ्लोरिंग कार्य में कंपनी ने नही दिया ध्यान…

  • निविदा लेने वाली कंपनी मेसर्स सालासर इन्फ्रा इन्दौर एक वर्ष के लिए ब्लेक लिस्टेड

देवास। नगर निगम द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 12 मे स्थित राजाराम नगर चाणक्पुरी एवं उपाध्याय नगर कालोनियों मे रिफ. पेवर्स ब्लाक फलोरिंग कार्य हेतु जारी निविदा मे मेसर्स सालासर इन्फ्रा, प्रो. दिनेश कुमार माहेश्वरी आस्था पैलेस प्रजापत नगर इन्दौर के द्वारा भाग लिया जाकर निविदा ली गई थी। मेसर्स सालासर इन्फ्रा, प्रो.दिनेश कुमार माहेश्वरी, इन्दौर के द्वारा निविदा की दर की स्वीकृति उपरांत निगम द्वारा संदर्भित एल.ओ.ए. पत्र जारी किया गया था तथा कार्य के लिए सूचना पत्रों से प्रतिभूति राशि व अनुबंधनामा सम्पादित करने हेतु सूचित किया गया पश्चात एक वर्ष बाद भी आज दिनांक तक निविदा की प्रतिभूति राशि/अनुबंधनामा संपादित नही किया गया और सूचना पत्रों का कोई जवाब भी नही दिया गया है, जो निविदा शर्तो का स्पष्ट उल्लघंन है। उक्त कार्य को स्वीकृत हुए एक वर्ष व्यतित हो चुका है। जिसके कारण वार्ड जनप्रतिनिधियों एवं रहवासियों मे रोष व्याप्त है। उक्त कृत्य से ऐसा प्रतीत होता है कि आपको कार्य मे कोई रूची नही है। उक्त स्थिती को दृष्टिगत रखते हुए शहर के वार्ड 12 मे स्थित राताराम नगर, चाणक्युपरी एवं उपाध्याय नगर कालोनियों मे रिफ. पेवर्स ब्लाक फ्लोरिंग कार्य की उक्त निविदा को आयुक्त रजनीश कसेरा ने निरस्त कर निविदा के साथ जमा अर्नेस्टमनी राशि को राजसात करते हुए मेसर्स सालासर इन्फ्रा, प्रो.दिनेश कुमार माहेश्वरी आस्था पैलेस प्रजापत नगर इन्दौर को आगामी 1 वर्ष के लिए ब्लेक लिस्टेड किया। ब्लेक लिस्टेड कार्यवाही के दौरान उक्त फर्म के द्वारा नगरीय निकाय मे कोई निविदा मे भाग लिया जाता है तो मान्य नही होगा।

Dewas : सेन समाज की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के आरोपी को फांसी की मांग

• सेन समाज और सेन युवा संगठन मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

देवास। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हवस के शिकारी मासूम बच्चियों को शिकार बना रहे है। दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने हेतु कड़े कानून बनाने की सख्त आवश्यकता है। विगत दिनों प्रदेश के हरदा जिले में इसी प्रकार की घटना घटित हुई। जिसमें सेन समाज की एक मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक दरिंदा पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया और वहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद परिजनों और सेन समाज के लोगों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है।
सेन युवा संगठन नगर अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि घटना के विरोध में शुक्रवार को समस्त सेन समाज और सेन युवा संगठन ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नारेबाजी कर ज्ञापन दिया। समाजजन सर्वप्रथम सेन समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां से एसपी ऑफिस पहुंचे।

एसपी कार्यालय में बलात्कारी को फांसी दो…, बालिका पर अत्याचार नही सहेगा सेन समाज… आदि नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में 23 सितंबर की शाम को खारी टिमरनी चौकी रोशनी, किल्लौद, जिला खण्डवा निवासी सुनील पिता जयनारायण जाति कोरकू उम्र 22 वर्षीय आरोपी पांच साल की बच्ची को नदी किनारे ले गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी वारदात के दौरान दर्द से कराहती और रोती हुई बच्ची की आवाज एक राहगीर ने सुनी। बच्ची की आवाज सुन जब राहगीर उसकी ओर बढ़ा तो आरोपी वहां से भाग निकला। दरिंदगी के बाद से मासूम सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दरिंदगी करने वाला आरोपी खंडवा जिले का रहना वाला है, जो एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। सेन समाज मांग करता है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी दी जाकर आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष कार्यवाहक जीतु चौहान ने किया।

ज्ञापन के दौरान नगर सचिव अजय परमार, नगर संयोजक अशोक वर्मा, नगर सह संयोजक राकेश वर्मा, नगरमंत्री अजय वर्मा, अशोक चौहान, कचरूलाल वर्मा, रामेश्वर राठौड, रामेश्वर नागेश, दिनेश श्रीवास, प्रदीप सेन, समाज अध्यक्ष महेश बोडाने, चेतन राठौड, अरूण परमार, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, अजय श्रीवास, हरिश श्रीवास, नितेश सेन, राकेश श्रीवास, राहुल राठौड, हेमू वर्मा, राहुल वर्मा, ओमप्रकाश सेन, गोपाल वर्मा, रूपेश वर्मा, भावेश सेन, गौरव सेन, गौरव श्रीवास, गौरव चौहान, राकेश चौहान, सुनील वर्मा, धीरज सेन सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Dewas बांग्लादेश में हो रहे हिंदू नरसंहार के विरोध में सर्व हिन्दू ने मौन धरना देकर दिया ज्ञापन

देवास। बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो राहे अत्याचार के विरुद्ध देवास में हिंदू समाज ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर धरना मौन प्रदर्शन राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता वरिष्ठ समाज सेवक नरेंद्र जैन थे। श्री जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश के गठन के पश्चात से ही वहां रह रही हिंदू आबादी ने ऐतिहासिक रूप से उत्पीड़न एवं हिंसा की लहर को बार-बार सहा है, जो की राजनीतिक अस्थिरता के वक्त तेज हो जाती है।

हिंदू, जैन एवं बौद्ध समाज के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से एक सतत और व्यवस्थित रूप से नरसंहार चल रहा है। बांग्लादेश में हिंदू आबादी 14 प्रतिशत थी जो घटकर वर्तमान में आठ प्रतिशत रह गई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज की कुल आबादी लगभग एक करोड़ 31 लाख के लगभग है। इतनी बड़ी तादाद में हिंदू समाज के होने के बाद भी बांग्लादेश की सरकारों द्वारा हिंदू समाज की सुरक्षा व्यवस्था की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से हिंदू समाज लगातार प्रताड़ित  हो रहा है।

जिससे उसकी आबादी घटती जा रही है, बांग्लादेश में दंगाइयों ने हिंदू मंदिरो में तोड़फोड़ की। दंगाइयों द्वारा हिंदुओं की हत्या पर जश्न मनाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल हो रहा है। अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर सांप्रदायिक हमले बढ़ गए जिसके कारणअसंख्य हिंदू लोग की हत्याएं हो गई महिलाओं के साथ अशोभनीय कार्य हुए  वहां रह रहा संपूर्ण हिंदू समाज भयभीत है तथा उनकी की जान माल की सुरक्षा की चिंता को लेकर भी समस्त हिंदू समाज आज एकत्रित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू, जैन, बौद्ध, एवं सिख समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी रमेश कौशल दी।

Dewas 1.5 करोड़ से अधिक का राशि के गबन मामले में मानव अधिकार प्रकोष्ठ से मिले विप्पी इंडस्ट्रीज के श्रमिक

  • दर-दर भटकने के बाद भी नही मिल रहा न्याय, जीवनभर की बचाई पूंजी डकार गए भ्रष्ट कम्पनी अधिकारी

देवास। विप्पी इंडस्ट्रीज कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास संस्था के श्रमिकों एवं पदाधिकारियों ने उनके साथ हुई धोखाधडी को लेकर मानव अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संदीप उपाध्याय और प्रदेश सचिव विशाल गुजेवार से मुलाकात कर आवेदन देते हुए समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व अध्यक्ष रतनसिंह, गौतमसिंह, विजय खरनाल, चिंतामण मंकुड़ी, स्व. मोहनसिंह चौहान एवं पूर्व प्रबंधक लेखापाल स्व. रमेशचन्द्र तिवारी आदि लोगों द्वारा श्रमिकों के वेतन से हर माह होने वाली कटौती करके संस्था में जमा होने वाली राशि लगभग 71 लाख रुपये, फीक्स डिपॉजिट की राशि 70 लाख रुपये एवं जमा राशि व एफ. डी. पर मिलने वाली ब्याज की राशि को मिलाकर कुल 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया गया है। आवेदन के साथ दिये गये साक्ष्यों को देखने के पश्चात मानव अधिकार प्रकोष्ठ ने श्रमिकों को न्याय दिलवाने हेतु मानव अधिकार आयोग भोपाल, प्रमुख सचिव सहकारिता वल्लभ भवन भोपाल, आयुक्त कार्यालय-सहाकारिता एवं पंजीकरण सहकारी संस्थायें विध्याचल भवन भोपाल, संयुक्त आयुक्त कार्यालय उज्जैन एवं उपायुक्त कार्यालय देवास में सभी साक्ष्यों को फाईल कर आवेदन दिये। जिसके पश्चात मंत्रालय एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त उज्जैन श्री दिक्षित एवं उपायुक्त सहकारिता देवास के परमानंद गोडरिया को भोपाल उच्च कार्यालय में संस्था के दस्तावेजो, अभिलेखों सहित तलब किया। तदोपरांत सहकारिता विभाग द्वारा उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार संस्था के स्थापना वर्ष 2001 से वर्ष 2023 तक का स्पेशल ऑडिट किया गया। जिसमें मात्र 55 लाख रुपये की आर्थिक अनियमितता/गबन पाई गई। इसमें उल्लेखनीय यह है कि विशेष ऑडिट करने वाले अधिकारियों ने पूर्व वित्तीय वर्षों में ऑडिट करके किसी प्रकार की राशि गबन नहीं बताई थी। अब उन्हीं वित्तीय वर्षों में गबन घोटाले होने की रिपोट उच्च अधिकारियों को दी। विशेष ऑडिट भी वर्ष 2014 से 2023 तक ही किया गया, क्योंकि उपायुक्त कार्यालय द्वारा जानकारी मांगने पर बताया गया कि वर्ष 2001 से 2013 तक के कोई भी दस्तावेज ऑडिट के लिये उपलब्ध नहीं है। दस्तावेज रिकार्ड से गायब है। संस्था में भ्रष्टाचार करने वाले स्व. रमेशचंद्र तिवारी के पुत्र अरुण कुमार तिवारी ने एक शपथ पत्र संपादित करके दिया गया है। जिसमें रमेशचंद्र तिवारी द्वारा 30 लाख रुपए की राशि गबन करना स्वीकार किया एवं 10-10 लाख के तीन चेक भी दिए गए, किंतु अब अरूण तिवारी भी पैसे जमा करने से मना कर रहा है। इस प्रकार से घोटाला करने वाले संस्था के पूर्व पदाधिकारियों पर सहकारिता विभाग द्वारा उचित कार्यवाही न करने पर हमारे द्वारा लगभग 90 श्रमिकों से सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायत करवाई गयी। जिसके पश्चात संस्था के भ्रष्ट पदाधिकारी, कंपनी मालिक एवं उपायुक्त कार्यालय सहकारिता देवास के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा श्रमिकों की आवाज को दबाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। सहकारिता विभाग देवास के वरिष्ठ अधिकारी विनोद सरयाम द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायत करने वाले श्रमिकों को फोन लगाकर श्रमिकों को शिकायत बंद करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। संस्था के सदस्य या कोई अन्य व्यक्ति उपायुक्त सहाकारिता देवास कार्यालय एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक देवास में सूचना के अधिकार के तहत कोई जानकारी विधिवत प्रारूप में मांगी जाती है तो इन दोनो विभागों द्वारा कोई जानकारी प्रदाय नहीं कि जाती है। जिससे स्पष्ट होता है। सहकारी बैंक व सहकारिता कार्यालय देवास की सांठगांठ एवं भ्रष्टाचार करने के कारण जानकारीयाँ छुपाई जा रही है। शीघ्र ही मानव अधिकार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री एवं लोकायुक्त के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करायेंगे एवं उपायुक्त कार्यालय सहकारिता विभाग देवास में वर्षों से अंगद के पाँव की तरह जमकर बैठे भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही करवाई जायेगी। इसी तरह के गबन घोटाले का आवेदन त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी साख संस्था देवास एवं विक्रम साख सहकारी संस्था देवास में हुए करोड़ो रुपये के घोटाले/गबन की जाँच भी करवाई जायेगी। जिससे भ्रष्टारियों पर अंकुश लग सके। अत: जिम्मेदार अधिकारी ईमानदारी एवं सत्यता से इस घोटाले को उजागर कर भ्रष्ट अधिकारियों एवं भ्रष्ट सहकारी संस्था के पदाधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही कर शीघ्र ही श्रमिकों उनके परिश्रम से कमाया गया पैसा वापिस दिलवाने का कष्ट करें।

Dewas संजीवनी क्लीनिकों पर लगे ताले, कांग्रेसी पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

देवास। शहरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मप्र शासन द्वारा संजीवनी क्लीनिक आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केन्द्र 25-25 लाख रुपये की लागत से पिछले 01 वर्ष पूर्व बनाये गये थे, जिसका लोकार्पण लगभग 8-9 माह पूर्व किया गया था, जो कि एक चुनावी घोषणा थी। लोकार्पण के बाद से आज तक लगभग 8 से 10 संजीवनी क्लीनिकों पर ताला लटका हुआ है। जिसकों को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने गुरुवार को नाहर दरवाजा स्थित संजीवनी क्लीनिक आरोग्य मंदिर के बाहर बैठकर जमकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर बंद क्लीनिकों को शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की। पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार ने बताया कि उन सभी क्षेत्रों के रहवासी व मरीज उस बंद संजिवनी क्लिनिक की राह देख रहे है कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कब शुरू होगा। छोटे-छोटे उपचार व बीमारियों के लिए यह संजीवनी क्लीनिक बनाई गई थी, जिसका लाभ उन सभी क्षेत्रवासियों को आज तक नही मिल पाया और ना ही कोई स्वास्थ्य विभाग के डॉ. व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई, जहां पर गंदगी पसर रही है। कुछ जगह ताले है, कुछ जगह असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है। इसी लिए करोड़ो की लागत से बने संजीवनी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में नजर आ रहे है। क्या देवास कि भोली जनता को संजिवनी कलीनिक का लाभ मिल पायेगा। आखिरकर आम जनता के पैसो का दुरूपयोग क्यो किया गया। पार्षदों ने मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र बंद पडे सभी संजीवनी क्लीनिकों को सुचारू रूप से शुरू किया जावे व डाक्टरो कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जावे। प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि वसीम हुसैन, प्यारे मियां पठान, राजेश दाँगी, गोलू रितेश विजयवर्गीय, दुष्यंत पांचाल, राहुल कुमावत, रोहन वाघमारे, जितेंद्र मालवीय, संजय रेकवार, शक्ति मालवीय, सूरज बघेल, लोकेश गोस्वामी, प्रथमेश ताँबेकार, हेमंत विश्वकर्मा, सुमित चौहान, रुपेश पटेल, आयुष पटेल आदि उपस्थित थे ।