Dewas श्रीआदेश्वर मंदिर में धूमधाम से चढ़ी ध्वजा, आयंबिल खाते का हुआ लोकार्पण

देवास। श्रीआदेश्वर मंदिर बड़ा बाजार देवास में बहुत ही धूमधाम से उत्साह पूर्वक मंदिर जी की वर्षगांठ पर ध्वजा रोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष की तरह वैशाख शुक्ल अष्टमी को सर्व प्रथम सत्तर भेदी पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तम सुगंधित पुष्प, फुलमाल, केशर, चंदन, बरास, चूर्ण, नैवेद्य, फल, धूप, दीप, वाजिंत्र, नृत्य, गान, फूल बंगला आदि प्रभुजी को अर्पण किए गए। जिसके लाभार्थी मुकेश कुमार तरवेचा रहे। प्रभुजी की स्वर्ण बरख द्वारा मनमोहक अंगरचना की गई। तत्पश्चात मंदिर जी के शिखर पर ढोल नगाड़ों द्वारा झूमते नाचते सैकड़ो भक्तों के बीच आदेश्वर दादा की ध्वजा गिरीश कुमार वीरेंद्र कुमार वेद परिवार द्वारा, मणिभद्र देव की ध्वजा मांगीलाल छगनीराम जैन परिवार द्वारा एवं नाकोड़ा भैरवजी की ध्वजा सज्जनबाई बाबूलाल सेठिया परिवार द्वारा चढ़ाई गई।

महेंद्र सिंह सोलंकी, शशीकांत  यादव, मनीष  की उपस्थिति में विमला बहन बसंतसिंह परिवार द्वारा आराधना भवन में नये आयंबिल खाता का उद्घाटन किया गया। श्री आदेश्वर ट्रस्ट मंडल द्वारा सांसद सोलंकी का अभिवादन किया गया। इसके बाद समस्त श्री संघ के स्वामी वात्सल्य का आयोजन श्री संघ द्वारा किया गया। आदेश्वर ट्रस्ट मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Dewas वार्ड 30 के रहवासी पार्षद के नेतृत्व में पहुंचे नगर निगम व एसपी ऑफिस

• प्रधान आरक्षक द्वारा शासकीय मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत की…

देवास। वार्ड क्रं. 30 बी सेक्टर आदर्श नगर के रहवासी पार्षद शीतल गेहलोत के नेतृत्व में नगर निगम एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां रहवासियों ने पुलिस विभाग में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ फिरोज खान द्वारा रहवासियों के शासकीय मार्ग पर कब्जे का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया।

रहवासियों ने आवेदन में बताया कि प्रधान आरक्षक फिरोज खान द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुये आदर्श नगर बी सेक्टर में स्थित सार्वजनिक मार्ग (गजरा गियर्स चौराहे से माता जी टेकरी की ओर जाने वाला मार्ग) को अवैध रूप से बंद कर दिया गया है। फिरोज खान द्वारा शासकीय रोड को उखाड़ दिया गया तथा रोड के किनारे नगर पालिक निगम द्वारा लगाई गई रेलिंग (शासकीय संपत्ति) को तोडफोड कर उसे हटा दिया तथा उक्त रोड पर अवैध रूप से कब्जा कर वाहनों को पार्क किया जाता है। सार्वजनिक रोड बाधित करने का रहवासियों द्वारा विरोध किया जाता है तो फिरोज खान द्वारा उन्हे अपनी वर्दी का रौब बताकर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। जिस कारण रहवासी मौन रहते है। जिसका फायदा उठाते हुए फिरोज खान आये दिन उक्त मार्ग पर अपने वाहनों को पार्क कर आम रास्ते को बाधित कर दिया गया है। जिसके कारण रहवासी शासकीय मार्ग के उपयोग से वंचित हो गये है। रहवासियों को आवागमन से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर अतिक्रमण होने से रहवासियों के घर तक कचरा वाहन नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में यदि इमरजेंसी पड जाए तो एम्बूलेंस भी अंदर प्रवेश नही कर सकती। यदि समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो फिरोज खान लगातार अपनी वर्दी की आड में अवैध कार्य को अंजाम देता रहेगा।

मप्र पुलिस कर्मचारी/अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग कर लेण्ड जिहाद को बढावा देने का आरोप लगाते हुए हिन्दू जागरण मंच ज्ञापन दिया था…

रहवासियों ने मांग की है कि प्रधान आरक्षक फिरोज खान द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे को अविलम्ब हटवाया जाकर उक्त पुलिसकर्मी पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। यदि शीघ्र कार्यवाही नही होती है तो रहवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Dewas जिसका लक्ष्य प्रबल होता है, उसे परमात्मा अवश्य मिलते हैं : पं. अजय शास्त्री

देवास। जिसका लक्ष्य प्रबल होता है, उसे परमात्मा अवश्य मिलते हैं। जैसे कुम्हार मटके को ठोक बजाकर देखता है, पकाने के बाद कि इसमें कोई कमी तो नहीं रह गई हो। ऐसे ही परमात्मा हमें ठोक बजाकर परीक्षा लेता है, कि मेरा भक्त सच्चा है या नहीं। मेरे भक्त में भाव भी है या नहीं। गोविंद उन्हें ही प्राप्त होते हैं जो निष्कपट हो।

यह विचार भोपाल रोड स्थित आंवलिया पिपलिया में श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ से पं. अजय शास्त्री सिया वाले ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जब काल आएगा तो परमात्मा के अलावा कोई बचाने नहीं आएगा। जितने भी नाते-रिश्ते हैं सब झूठ है, इसलिए उठते बैठते, जागते-सोते परमात्मा की भक्ति करते रहे। गहरी नींद में भी परमात्मा को पुकार लेना, वह गले से लगा लेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चे, माता-पिता, पत्नी, रिश्तेदार की तो प्रतीक्षा करते हैं, कि कब आएगा आने वाला है, लेकिन परमात्मा की प्रतीक्षा नहीं करते। सांसारिक नाते-रिश्ते के साथ-साथ अगर हम परमात्मा की प्रतीक्षा करें, उससे नाता जोड़ ले तो 84 लाख योनियों के भटकाव से मुक्त होकर मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं। जोड़ना ही है तो परमात्मा से रिश्ता जोड़ लीजिए। परमात्मा से रिश्ता कभी नहीं टूटेगा।

उन्होंने कहा कि जो धर्मात्मा है उसे परमात्मा की शरण मिल ही जाती है। जो धर्म और सत्य के मार्ग पर चलता है, उसे दुख तो आता ही है। अगर दुख भगवान ने दिया है तो सुख भी भगवान ही देगा, इसलिए सुख की प्रतीक्षा करें सुख अवश्य मिलेगा। पं. शास्त्री ने तीसरे दिन वामन अवतार की भावपूर्ण व्याख्या कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

आयोजन समिति के बाबूलाल शर्मा, संजय शास्त्री, अनिल सर सहित धर्मप्रेमियों ने पूजा-अर्चना कर आरती की। सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।

Dewas मप्र पुलिस कर्मचारी/अधिकारी अपने पद का दुरूपयोग कर लेण्ड जिहाद को बढावा देने का आरोप, हिन्दू जागरण मंच ने दिया ज्ञापन

देवास। हिन्दू जागरण मंच मालवा प्रांत ने मप्र पुलिस के कर्मचारी/अधिकारी द्वारा अपने पद का दुरूपयोग कर लेण्ड जिहाद को बढावा देने का आरोप लगाते हुए उसके विरोध में केन्द्र गृहमंत्री के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।

मंच के जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश शिवहरे ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि पुलिस विभाग में देवास जिले में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक जावेद खान एवं प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ फिरोज खान निवासी गायत्री शक्तिपीठ के सामने आदर्शन नगर बी सेक्टर देवास द्वारा अपने पद का दुरूपयोग करते हुए वर्दी की आड में हिन्दू परिवारों की सम्पत्ति पर अवैध रूप से डरा धमकाकर हिन्दू परिवारों की सम्पत्ति को ओन पोने दाम पर खरीदकर लेण्ड जिहाद का कार्य किया जा रहा है। आदर्श नगर बी सेक्टर में बने शासकीय रोड को दादागिरी पूर्वक उखाडकर प्लाट बनाकर कब्जा कर लिया गया है। जबकि उक्त रोड का उपयोग रहवासी आवागमन के लिए करते है। रहवासियों द्वारा शिकायत करने पर दोनो भाई रहवासियों को झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देकर डराते है। इस कारण रहवासी इनके विरूद्ध शिकायत करने से डरते है। इनके द्वारा कब्जा की गई जमीन पर ट्रक, जेसीबी आदि वाहन खडे किए गए है। इन वाहनों के द्वारा अवैध लकडी का परिवहन भी किया जाता है। मंच ने आरोप लगाया कि दोनो भाई इन वाहनों से समस्त अवैध कार्य जैसे लकडी रैती व शराब का अवैध व्यापार भी करते है। इन दोनों भाईयों के द्वारा पुलिस लाईन में शासकीय क्वाटर आवंटित/कब्जा कराकर उक्त क्वाटर में अवैध अपराधियों को रूकवाया जाता है। हिन्दू बच्चियों का शोषण का आरोप भी इन पर है। डीआरपी लाइन स्थित क्वार्टर नंबर बी-8 जो इनके नाम पर अलाटेड था, जिसमे यौन उत्पीडन से संबंधित विषय प्रकाश में आया था। उक्त विषय के कारण देवास शहर में विवादित स्थिति निर्मित हुई है। जबकि दोनो भाईयो के पास स्वयं के मकान है। उसके बावजूद भी इन्होने मिथ्या जानकारी देकर उक्त क्वार्टर आवंटित करवाये है। दोनो भाई पुलिस की आड में समस्त आपराधिक गतिविधियों संचालित करते है। दोनो भाई आपराधियो से अवैध धन लेकर तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियो से साँठगाँठ कर अपराधियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होने देते हैं। पूर्व में इनका नाम वाहन चोरी की घटना में भी आया था। दोनो भाई अपनी डयूटी पर नहीं रहते हुये अवैध व्यापार एवं अवैध गतिविधि में संलग्न रहते है। दोनों भाई विवादित जमीनो में हस्तक्षेप कर ओने पौने दाम पर खरीद लेते हैं। ये दोनों भाई सीधे-साधे हिन्दूओ की जमीन को लेकर लेण्ड जिहाद में लिप्त है। ये दोनों बाहर जाकर अपराधियो से हफता वसूली का कार्य भी करते हैं। इन सब कामो में लिप्त रहकर इन दोनो भाईयो ने काफी अवैध सम्पत्ति एकत्रित कर ली है तथा इनके पास आय से अधिक संपत्ति है। इन्होने मुस्लिम प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियो व मुस्लिम अधिकारियो का एक संगठन बना रखा है, जिसके माध्यम से ये लेण्ड जिहाद एवं लव जिहाद का कार्य करते है। हिन्दू जागरण मंच ने आवेदन देकर मांग की है कि पुलिस की वर्दी में रहकर अपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोनो पुलिस कर्मचारियों की अवैध गतिविधियों की जाँच की जाकर इनके विरूद्ध उचित कार्यवाही की जाए। अन्यथा हिन्दू समाज उग्र आंदोलन के लिए विवश होगा। ओवदन की प्रतिलिपि मप्र मुख्यमंत्री, गृहमंत्री मप्र शासन, वन मंत्री मप्र शासन, पुलिस महानिर्देशक भोपाल एवं निगम आयुक्त नगर निगम देवास को भी भेजी है।

इस दौरान जिला सह संयोजक दिनेश राठौड, डॉ. कमल सिंह नागर, महेन्द्र सांगते, नरेन्द्र शर्मा, सतीष चौधरी, आनंद पवार, राहुल परमार, विहिप जिलामंत्री संदीप चौबे, विजय पांचाल, गोपाल यादव, रमेश कौशल, राहुल रामराज सहित बडी संख्या में हिन्दू समाजजन उपस्थित थे।

Dewas जिले में नेशनल लोक अदालत में 1476 प्रकरणों का निराकरण…

• 6 करोड़ 95 लाख रूपये के अवार्ड पारित किए गए

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्री मधुसूदन मिश्र के मार्गदर्शन में 11 मई शनिवार को जिले के समस्त न्यायालयों में वृहद स्तर पर इस वर्ष की द्वितीय ’नेशनल लोक अदालत’ का आयोजन किया गया।
नेशनल लोक अदालत में सिविल, आपराधिक, विद्युत अधिनियम, एनआईएक्ट, चैक बाउन्स, श्रम मामले, मोटर दुर्घटना दावा, बीएसएनएल आदि विषयक प्रकरणों के निराकरण हेतु जिला मुख्यालय देवास एवं तहसील स्तर पर सोनकच्छ, कन्नौद, खातेगांव, टोंकखुर्द एवं बागली में 31 न्यायिक खंडपीठों का गठन किया गया।
श्री मधुसूदन मिश्र प्रधान जिला न्यायाधीश, श्री दिनेश प्रसाद मिश्र लोक अदालत प्रभारी/विशेष न्यायाधीश एवं श्रीमती अभिलाषा एन. मवार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विद्युत कंपनी, नगर निगम, बैंक, बीएसएनएल, बीमा कंपनी के स्टॉल पर जाकर तथा खंडपीठों का भ्रमण कर समस्त संबंधित अधिकारीगण को लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण के निराकरण हेतु प्रेरित किया गया। राजीनामा करने वाले पक्षकारगण को स्मृतिस्वरूप फलदार और फूलों के पौधे भेंट किये गये एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया।

नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों की जानकारी
श्रीमती अभिलाषा एन. मवार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में संपूर्ण जिले में गठित 31 न्यायिक खंडपीठों में न्यायालयों के लंबित प्रकरणों में आपराधिक प्रकरण 203, चैक बाउन्स 118, फैमेली मेटर्स 42, विद्युत 124, विविध 70, सिविल के 17, क्लेम के 40 प्रकरण कुल 614 प्रकरण निराकृत हुए जिसमें राशि रू. 51203581/- अवार्ड की गई एवं 1415 लोग लाभांवित हुए।
निराकृत 40 क्लेम प्रकरणों में राशि 13360000 रुपये के अवार्ड आपसी समझौते के आधार पर पारित किए गए। नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के 118 प्रकरण निराकृत हुए जिनमें 19708611 रूपये के चैकों की राशि में सेटलमेंट किया गया। 1628140 रूपये की राशि के 17 सिविल प्रकरणों का निराकरण हुआ।
862 प्रिलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण किया गया है जिसमें 18315639 रुपये राशि के अवार्ड पारित किए गए है एवं 958 व्यक्ति लाभांवित हुए हैं।

Dewas मतदान के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाओ फ्री नाश्ता पाओ…

• कुछ दुकानों पर सुबह फ्री नाश्ता, कुछ दुकानों पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट

देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। देवास और खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के दिन मतदान करने के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर हर्ष मिष्‍ठान भण्‍डार राधागंज, आर.के. होटल उज्‍जैन रोड और वर्षा बोक्‍स में सुबह 7 से 10 बजे तक नाश्‍ता फ्री मिलेगा।

इन दुकानों पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देवास में चाट चौपाटी स्थित जय अंबे फरियाली खिचड़ी सेंटर, मोमोस पाइंट चाट चौपाटी सेंटर, राधाकृष्ण नाश्ता पाइंट उज्जैन रोड, अजय रेस्टोरेंट बावड़िया, गीताश्री स्वीट नावेल्टी चौराहा, बलराम स्वीट तहसील चौराहा, जोधपुर स्वीट भोपाल चौराहा, जोधपुर स्वीट एण्ड नमकीन कैलादेवी चौराहा, राजस्थान स्वीट लाल गेट स्टेशन रोड, जोधपुर बीमा चौराहा उज्जैन रोड, जोधपुर स्वीट मेंढकी रोड देवास पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जायेगा।

Dewas मतदान के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाओ फ्री नाश्ता पाओ…

• कुछ दुकानों पर सुबह फ्री नाश्ता, कुछ दुकानों पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट

देवास। जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है। देवास और खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए 13 मई को होने वाले मतदान के दिन मतदान करने के बाद ऊंगली पर अमिट स्याही का निशान दिखाने पर हर्ष मिष्‍ठान भण्‍डार राधागंज, आर.के. होटल उज्‍जैन रोड और वर्षा बोक्‍स में सुबह 7 से 10 बजे तक नाश्‍ता फ्री मिलेगा।

इन दुकानों पर मिलेगा 10 प्रतिशत का डिस्काउंट देवास में चाट चौपाटी स्थित जय अंबे फरियाली खिचड़ी सेंटर, मोमोस पाइंट चाट चौपाटी सेंटर, राधाकृष्ण नाश्ता पाइंट उज्जैन रोड, अजय रेस्टोरेंट बावड़िया, गीताश्री स्वीट नावेल्टी चौराहा, बलराम स्वीट तहसील चौराहा, जोधपुर स्वीट भोपाल चौराहा, जोधपुर स्वीट एण्ड नमकीन कैलादेवी चौराहा, राजस्थान स्वीट लाल गेट स्टेशन रोड, जोधपुर बीमा चौराहा उज्जैन रोड, जोधपुर स्वीट मेंढकी रोड देवास पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जायेगा।

Dewas आज आयोजित होगी “नेशनल लोक अदालत”

देवास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 11 मई को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जायेगी।

लोक अदालत जिला न्यायालय और नगर निगम में आयोजित होगी।
नेशनल लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण कर लाभांवित हो सकेंगे।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवास श्रीमती अभिलाषा एन. मवार द्वारा 11 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में क्लेम, आपराधिक, सिविल, पारिवारिक, चैक बाउंस, विद्युत, आदि से संबंधित राजीनामा योग्य प्रकरणों का अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए आमजन से अपील की गई। उन्‍होंने कहा कि नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरण कम समय में निराकृत होते हैं जिसका लाभ दोनों पक्षकार को मिलता है।

नेशनल लोक अदालत मे नगर निगम द्वारा करदाताओं को संपत्तिकर व जलकर चालु वित्तीय वर्ष 2024-25 की राशि जमा कराने पर नियमानुसार छूट दी जा रही है। नेशनल लोक अदालत के दिवस करदाताओं को अपने चालु वित्तीय वर्ष 2024-25 की राशि जमा कराने की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम कार्यालय व जिला न्यायालय मे शिविर लागाये जा रहे है। निगम कार्यालय मे कर जमा कराने का समय सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक तथा न्यायालय परिसर मे सुबह 10.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक रहेगा। निगम सीमा क्षेत्र के करदाताओं से अपील है कि वे चालु वित्तीय वर्ष 2024-25 का कर जमा कराकर नियमानुसार मिल रही छूट का लाभ उठावें।

Dewas जहां यज्ञ हवन होता है वह भूमि पवित्र हो जाती है : श्रीकृष्णगोपाल दास महाराज

मां चामुंडा सेवा समिति ने संत महात्माओं व आयोजक मंडल का किया अभिनंदन

देवास। जहां यज्ञ हवन होता है, वह भूमि पवित्र हो जाती है। वह भूमि प्रेत आत्माओं से मुक्त हो जाती है। श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का दिव्य आयोजन जिस भव्यता के साथ संपन्न हुआ है और देवास वासियों ने  यज्ञ मंडप की परिक्रमा, यज्ञ नारायण की सेवा करके यज्ञ में यजमान बनकर जो पुण्य लाभ कमाया है वह अतुलनीय है।

वास्तव में यज्ञ बहुत ही कठिन परिश्रम से संपन्न होते हैं। आयोजक मंडल के वासुदेव  परमार, राहुल हारोडे एवं आयोजन समिति ने समर्पण भाव से इस पुण्यमय कार्य को संपन्न किया वह साधुवाद के पात्र हैं। सच्चा आशीर्वाद सिर पर हाथ रखवाने से नहीं मिलता। किसी का भला करने पर हृदय से जो आशीर्वाद प्राप्त होता है। वही सच्चा आशीर्वाद होता है। यह विचार साकेतवासी गरुड़दास जी महाराज ध्यान योग साधना एवं सेवा न्यास पंचमुखी धाम आगरोद की प्रेरणा मे मालीपुरा मैं श्री कृष्ण गोपालदास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति के दौरान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा संत महात्माओ के सम्मान अवसर पर व्यक्त किए। मां चामुंडा सेवा समिति के रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में श्री कृष्ण गोपाल दास जी महाराज, काशी से पधारे रघुनाथ दास जी, विजय दास जी, चित्रकूट के रवी लोचन दास जी, भुवनेश्वर दास जी, पंचमुखी धाम से स्वामी दामोदरानंदजी, सुखराम दास जी सहित यज्ञमण्डप में उपस्थित संत महात्माओं एवं आयोजक मंडल के वासुदेव परमार, राहुल हरोडे का मां की चुनरी ओढ़ाकर व पगड़ी पहनाकर पुष्पमालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया गया।

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद की रिपोर्ट : भारत में 1950 से 2015 के बीच 7.82% घटी हिंदू आबादी…

65 वर्षो में मुस्लिम आबादी में 43.15% की वृद्धि, जाने ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी की जनसंख्या में क्या आया बदलाव

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद ने 167 देशों में 1950-2015 में हुए धार्मिक अल्पसंख्यकों की हिस्सेदारी एक क्रॉस-कंट्री विश्लेषण को रिपोर्ट जारी की है।

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में बहुसंख्यक हिंदू आबादी का हिस्सा 1950 और 2015 के बीच 7.82 प्रतिशत कम हो गया (84.68 प्रतिशत से 78.06 प्रतिशत)।
  • 1950 में मुस्लिम आबादी की हिस्सेदारी 9.84 प्रतिशत थी और 2015 में बढ़कर 14.09 प्रतिशत हो गई – उनकी हिस्सेदारी में 43.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • ईसाई आबादी का हिस्सा 2.24 प्रतिशत से बढ़कर 2.36 प्रतिशत हो गया – 1950 और 2015 के बीच 5.38 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • सिख आबादी का हिस्सा 1950 में 1.24 प्रतिशत से बढ़कर 2015 में 1.85 प्रतिशत हो गया – उनके हिस्से में 6.58 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
  • बौद्ध आबादी की हिस्सेदारी में भी उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो 1950 में 0.05 प्रतिशत से बढ़कर 0.81 प्रतिशत हो गई।
  • जैनियों की हिस्सेदारी 1950 में 0.45 प्रतिशत से घटकर 2015 में 0.36 प्रतिशत हो गई।
  • पारसी आबादी की हिस्सेदारी में 85 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई, जो 1950 में 0.03 प्रतिशत से घटकर 0.004 हो गई।

प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद द्वारा जारी की गई पूरी रिपोर्ट देखने के लिए नीचे दी गई लिंक को दबाए और प्राप्त करे पूरी रिपोर्ट