Dewas नर्मदा विकास संभाग की 513 करोड़ रुपये राशि माफ किए जाने को लेकर पार्षद ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

देवास। नर्मदा विकास संभाग की लगभग 513 करोड़ रुपये बकाया राशि माफ किए जाने को लेकर पार्षद वार्ड क्र. 11 एवं नेता प्रतिपक्ष अहिल्या शिवकुमार पंवार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

श्रीमती पंवार ने अपने पत्र में बताया कि  नर्मदा विकास संभाग का देवास नगर निगम का बिल लगभग 513 करोड़ रूपये बकाया है, जिसमे नगर निगम के क्षिप्रा बैराज में जो पानी वर्षाकालीन में एकत्रित होता है। निगम अकेले उस पानी का उपयोग करती तो शायद इतना अधिक भार नहीं पड़ता, चूकि निजी संस्थाओं ने पानी का उपभोग किया है। जिसकी लागत लगभग करोड़ो रूपये है। श्रीमती पवार ने बताया कि मेरे द्वारा पूर्व मे भी निगम आयुक्त एवं जनप्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया था कि यह बिल माफ किये जाने का प्रयास किया जावे। यदि उज्जैन नगर निगम का 321 करोड़ का बिल माफ कर दिया जो देवास नगर निगम का लगभग 513 करोड़ माफ क्यो नही किया जा सकता। यह जानकारी पत्रकारों द्वारा निगम आयुक्त व जनप्रतिनिधियों द्वारा संज्ञान में लाई गई थी। कांग्रेस पार्टी शहर हित में बात करने वाली सामाजिक संस्था व पत्रकार साथियों के साथ है जो समय-समय पर शहर हित में सच का आईना दिखाती है। पार्षद पंवार ने मुख्यमंत्री मांग की है कि नगर निगम देवास का जो बिल लगभग 513 करोड़ रूपये है, जिसे नर्मदा विकास संभाग द्वारा माफ किया जाए। जिससे देवास नगर निगम व देवास की जनता के ऊपर से आर्थिक भार कम हो। आवेदन की कॉपी पार्षद श्रीमती पवार ने जलसंसाधन मंत्री, म.प्र. शासन, संभागायुक्त, उज्जैन, संभाग उज्जैन, महापौर, नगर पालिक निगम, देवास एवं सभापति, नगर पालिक निगम, देवास को भी सौंपी है।

Dewas संत शिरोमणि रहीदास दलित कल्याण एवं उत्थान समिति की बैठक सम्पन्न, बालोदिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष

देवास। संत शिरोमणि रहीदास दलित कल्याण एवं उत्थान समिति इंदौर (मप्र) की प्रदेश स्तरीय बैठक विगत दिनों इंदौर में प्रदेशाध्यक्ष गबुर सिंह चौहान के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेशभर से आए समाजजनों एवं समिति पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर आगामी रविदास जयंती पर होने वाले आयोजनों पर चर्चा की। साथ ही वर्ष 2024 में होने वाले आयोजन पर भी विचार-विमर्श करते हुए संगठन विस्तार किया। प्रदेशाध्यक्ष श्री चौहान ने सर्वसमाज एवं समिति पदाधिकारियों की सहमति पर समाजहित में वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने पर देवास निवासी प्रेम बालोदिया को संत शिरोमणि रहीदास दलित कल्याण एवं उत्थान समिति का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया। श्री बालोदिया जल्द ही प्रदेश के विभिन्न जिलो, तहसील व कस्बों का भ्रमण कर समिति का विस्तार करेंगे। श्री बालोदिया के मनोनयन पर विनोद अहिरवार, अशोक पारस, विजय भालेकर, संदीप सूर्यवंशी, संदीप डाबी, सूरज सोलंकी, सूरज राठौर, सुखराम सोलंकी, अजय पवार, भरत सूर्यवंशी, अनिल भिलाला, दीपक मालवीय, मुकेश सोनगरा, अमजद अली, सहित संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं इष्टमित्रों ने बधाई देते हुए हर्ष व्याप्त किया।

Dewas महिला के साथ ससुराल वालो ने की मारपीट, पति सास और ननंद पर प्रकरण दर्ज

देवास। शहर के औद्योगिक थाने में रविवार को महिला को उसके पति और ससुराल वालो द्वारा मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना देने के मामले में फरियादी प्रताड़ित महिला की शिकायत पर औद्योगिक थाना पुलिस ने महिला के पति, सास व 2 ननंदो पर प्रकरण दर्ज किया है।

दरसल रविवार को तड़के करीब पौने एक बजे 30 वर्षीय महिला ने औद्योगिक पुलिस थाने में अपने पति, सास व ननंद के खिलाफ वर्ष 2017 से लगातार मानसिक व शारीरिक रुप से प्रताडित करने, माँ बहन की नंगी नंगी गालिया देकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में शिकायत दर्ज की फरियादी महिला के शिकायत पर औद्योगिक पुलिस ने अपराध कायम कर महिला के पति संदीप पिता रणछोड सोलंकी, सास सुमन पति रणछोड सोलंकी तथा ननंद राधा सोलंकी व रुकमा सोलंकी सभी नि. सुनवानी महाकाल, क्षिप्रा देवास के खिलाफ धारा 498ए, 323, 294, 506, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया है।
फरियादी महिला ने बताया की मेरी शादी वर्ष 2017 में संदीप सोलंकी के साथ हुई थी जिसके बाद से ही लगातार मेरे ससुराल वालो ने मुझे दहेज को लेकर ताने मरने शुरु कर दिए थे। मेरे ससुराल वाले मेरे साथ मारपीट करने लगे जिसके बाद वर्ष 2018 में मेरे माता पिता मुझे अपने साथ ले गए। जिसके बाद पंचायत और समझौता केंद्र पर समझौता होने के बाद में जब वापिस अपने ससुराल चली गई। कुछ दिनों बाद से ही मेरे ससुराल वाले लगातार मुझे परेशान करने लग गए। मुझे भोजन भी नही करने देते और लगातार मेरे साथ मारपीट करते। विगत दिनों मेरे ससुराल वालो ने मेरे साथ मारपीट कर मुझे जलाने की धमकी देने लगे जिसके बाद मैने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
औद्योगिक थाने में दर्ज इस मामले की विवेचना औधोगिक थाने में पदस्थ उप. निरक्षक सीमा परमार कर रही है।

Dewas अयोध्या धाम से श्रीराम लाला के दर्शन कर लौटने पर संस्था युवा बजरंग सेना ने किया का स्वागत…

देवास। संस्था युवा बजरंग सेना देवास बीते अयोध्या धाम गए लोगो का पुनः देवास लौटने जाने स्वागत किया गया। अयोध्या के लिए कारसेवकों का दल 4 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन से रवाना हुआ था जो की अयोध्या में दर्शन कर 7 फरवरी को पुनः देवास लौटा। अयोध्या धाम से श्रीराम लाला के दर्शन कर देवास लौटने पर स्थानीय बस स्टैंड पर संस्था युवा बजरंग द्वारा पूरे दल का स्वागत किया गया।

संस्था संयोजक अभिषेक गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से कैलाश चंद्रावत, अजय गुप्ता, राहुल भौमिक, कपिल सिंह पवार, धनेंद्र सिंह, विजय नारायण शुक्ला, मनोज पटेल, सुरेश जायसवाल, विमल शर्मा, भरत व्यास, पवन खण्डेलवाल, महेश जायसवाल, धीरज, आकाश, बलराम, नाटू, आनंद, अजय आदि उपस्थित रहे।

Dewas लापरवाही से गई थी युवक की जान, गैल गैस उप महाप्रबंधक पर 5 माह बाद प्रकरण दर्ज

देवास। करीब पांच माह पूर्व इटावा क्षेत्र के महादेव नगर में एक युवक की गैल गैस फैलने से मौत हो गई थी। घटना के करीब पांच माह बाद गैल गैस उप महाप्रंबध पर गैर इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज हुआ है। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि महादेव नगर में 8 सितम्बर 2023 को घर में गैस फैलने से सागर पिता भारत प्रजापति की जलने के कारण मौत हो गई थी। घटना के तुरंत पश्चात शिवसेना संगठन ने स्थानीय रहवासियों के साथ मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए जांच कर आरोपी पर कडी कार्यवाही की मांग की। कलेक्टर ने मामला संज्ञान में लेते हुए एसडीएम बिहारी सिंह को जाँच करने के निर्देश दिए।

एसडीएम श्री सिंह ने मौके पर जांच कराई और पाया कि गेल गैस की लाइन सीवरेज की लाइन के अंदर से डाल दी गई थी और वह लीकेज थी, जिसकी वजह से घर में गैस लीकेज होती रही। चूंकि घर बंद पड़ा था और गैस में कोई गंध नहीं थी। इस वजह से युवक ने जैसे ही घर में प्रवेश किया और जब उसने माचिस जलाई होगी उस समय घर में विस्फोट हो गया और युवक बुरी तरह से झुलस गया। इंदौर में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच उपरांत गैल गैस कंपनी देवास के उप महाप्रबंधक संदीप त्यागी पर गैर इरादतन हत्या की धारा 304 ए के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दरअसल 8 सितंबर 2023 को दोपहर में सागर प्रजापति ने अपने घर में प्रवेश किया, उसके बाद ब्लास्ट हुआ और वह घर के अंदर से जलता हुआ बाहर आया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शिवसेना व पीड़ित परिवार ने मांग की है कि घटना का आरोपी सामने आने के बाद गैल गैस कंपनी से मुआवजा राशि परिवार के पालन-पोषण हेतु दिलाई जाए।गौरतलब है कि गैल की लापरवाही के कारण आए दिन छोटी-मोटी घटनाएं होती रहती है। जिससे कभी भी बडी जनहानि शहर में हो सकती है। इस घटना के पूर्व भी सीवरेज चैम्बर के अंदर ब्लास्ट हुआ था और बडी अनहोनि होते हुए टल गई थी। यदि समय रहते गैल गैस कम्पनी ने अपनी कार्यशैली में सुधार नही किया तो आए दिन ऐसी घटना घटित होती रहेगी।

Dewas ज्ञानवापी में मिला पूजा का अधिकार, मिठाई बांटकर खुशियां मनाई…

देवास। वाराणसी की जिला कोर्ट ने हिंदू पक्ष के हक में बड़ा फैसला दिया है। ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में हिंदू पक्ष को पूजा करने का अधिकार दे दिया है। सात दिन में पूजा का अधिकार बहाल करते हुए जिला अदालत के आदेश पर अमल करने के लिए प्रशासन को कहा गया है। फैसले के बाद हर जगह खुशियों का माहौल है। शिव शक्ति सेवा मंडल देवास के सदस्यों ने भी चामुण्डा कॉम्प्लेक्स परिसर में इस फैसले के बाद खुशियां मनाते हुए पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।

वाराणसी जिला कोर्ट ने बुधवार को ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने में पूजा करने की इजाजत दे दी है। इस तहखाने में 1993 से पूजा-पाठ बंद था। यानी 31 साल बाद यहां पूजा-पाठ की इजाजत दी गई है। कोर्ट ने कहा कि काशी-विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट बोर्ड पुजारी का नाम तय करेगा। वाराणसी के DM 7 दिन के अंदर पूजा-पाठ के लिए जरूरी इंतजाम करेंगे।तहखाने के पारंपरिक पुजारी रहे व्यास परिवार ने याचिका दाखिल कर पूजा-पाठ की इजाजत मांगी थी। कोर्ट ने 17 जनवरी को तहखाने का जिम्मा DM को सौंप दिया था। कोर्ट के आदेश पर DM ने मुस्लिम पक्ष से तहखाने की चाबी ले ली थी। DM की मौजूदगी में 7 दिन बाद यानी 24 जनवरी को तहखाने का ताला खोला गया था।

Dewas 67वी राष्ट्रीय कुराष प्रतियोगिता में सिद्धार्थ ने अर्जित किया रजत पदक

देवास। शहर के सिद्धार्थ दास दिल्ली में आयोजित 67वी राष्ट्रीय कुराष प्रतियोगिता 25 किलो वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया है। पदक जीतने पर उन्हें राष्ट्रीय कुराष संघ के टेक्निकल चेयरमन राहुल व्यास द्वारा पदक प्रदान किया। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ प्रशिक्षक हिमांशु चौधरी, देवास कुराष संघ अध्यक्ष मनीष जी जैन कयथा वाले, संस्था सदस्य राहुल वर्मा, विजय चौधरी, तरुण परमार आदि को दिया है।

भारतीय तिब्बत समन्वय संघ ने मनाया तीसरा स्थापना दिवस तिब्बती भाईयो का स्वागत कर मुंह मीठा कराया

देवास। कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के उद्देश्य के लिए बने भारतीय तिब्बत समन्वय संघ का तीसरा स्थापना दिवस देशभर के साथ देवास में भी मनाया गया।

भारतीय तिब्बत समन्वय संघ, देवास के कार्यकर्ताओं ने अपने संघ के तीसरे स्थापना दिवस और मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में शहर में स्थित तिब्बती शरणार्थी ऊनी मार्केट में तिब्बती भाईयो का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया एवं मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।
इस अवसर पर संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र चावड़ा ने बताया की भारतीय तिब्बत समन्वय संघ भारतीय और तिब्बती का समन्वय बनाए रखने के साथ और तिब्बत में स्थित कैलाश मानसरोवर को मुक्त कराने के संकल्प को हम सबको साथ में मिलकर पूरा करना है।
तिब्बत ऊनी केंद्र में स्थित तिब्बती भाई थूप टेन दोरजी ने स्वागत के पश्चात कहा आपके द्वारा किए गए इस स्वागत से हम बहुत खुश है और इस स्वागत और सम्मान के लिए हम सभी आपके आभारी है और ईश्वर से प्रार्थना करते है कैलाश मानसरोवर पर्वत जल्द से जल्द चीन से मुक्त हो। और तिब्बत को चीन के कब्जे से आजादी मिले।
इस अवसर पर संघ के निर्माण सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश जी केशवरे, आनंद सिंह ठाकुर, विनोद जैन, सोनिया शर्मा, धर्मेंद्र चावड़ा, भूपेंद्र ठाकुर, पाठक जी, जयदेव वर्मा, आदि उपस्थित थे।

Dewas हर घर भगवा घर घर भगवा : 45 वार्डो में घर घर वितरित किए जाएंगे भगवा ध्वज, शहर में 15 स्थानों पर स्थाई रूप से स्थापित होंगे भगवा ध्वज..

देवास। विधायक गायत्री राजे पवार एवं महाराज विक्रमसिंह पवार ने प्रेस वार्ता में बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देवास विधानसभा में 16 से 21 जनवरी तक भगवा ध्वज वितरण का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरूआत आज 16 जनवरी को शाम 4 बजे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से होगी। पहली कडी में शहर के प्रमुख मार्गो व चौराहों पर भगवा ध्वज लगाएं जाएंगे। इसके पश्चात प्रत्येक वार्डो में घर घर जाकर भगवा ध्वज का वितरण किया जाएगा। देवास में कुल 51 हजार भगवा ध्वज लगाएं जाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक पवार ने बताया कि 45 वार्डो में श्रीराम द्वार नगर निगम के माध्यम से लगाए जाएंगे। शहर में करीब 15 स्थानों पर स्थाई रूप से पूजन कर भगवा ध्वज स्थापित किए जाएंगे। उक्त जानकारी महामंत्री गणेश पटेल ने दी।

Dewas सयाजी द्वार पर होगा तीन दिवसीय भक्तिमति शबरी, निषादराज गुह्म और श्री हनुमान लीलाओं का आयोजन

  • 14 से 16 जनवरी तक 35 कलाकार अलग-अलग रूप धारण कर करेंगे लीलाओं का प्रदर्शन…

देवास। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण देवास ने बताया कि मध्‍यप्रदेश शासन, संस्‍कृति विभाग द्वारा श्री राम कथा के चरित्रों पर आधारित भक्तिमति शबरी, निषादराज गुह्य और श्रीहनुमान लीलाएं विशेष रूप से परिकल्पित कर तैयार कराई गई है।

अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व इन लीलाओं का आयोजन कराया जाना है। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के समन्‍वय से इन लीलाओं का आयोजन देवास में दिनांक 14 से 16 जनवरी 2024 तक सयाजी द्वार चौराहे पर संध्‍या 07 से 10 बजे तक किया जायेगा। जिसमें 35 कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार से अलग-अलग रूप धारण कर लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। देवास के सभी धर्म प्रेमी नागरिक इस “श्रीलीला समारोह” का आनंद अवश्‍य लें।