Dewas नाबालिग लडकी को बहला-फुसलाकर उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दी आजीवन कारावास की सजा…

देवास। पॉक्सो एक्ट अंतर्गत मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए नाबालिक लड़की के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी रईश शेख उम्र 35 साल निवासी मल्हार कॉलोनी बालगढ रोड देवास को 5 वर्ष के सश्रम कारावास व कुल 2500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।

राजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रभारी उप संचालक/जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा बताया गया कि दिनांक वर्ष 2021 में नवंबर की 29 तारिक को फरियादी द्वारा थाना बीएनपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी लडकी सर्दी जुकाम की दवाई लेने मेडीकल पर गई थी जो अभी तक नहीं आई है वह घर से लापता है। उक्त सूचना पर से थाना बीएनपी देवास द्वारा जांच की गई जिसके दौरान अभियोक्त्री (पीड़ित बालिका) को आरोपी रईश शेख पिता शब्बीर शेख के कब्जे से दस्तयाब किया और अभियोक्त्री (पीड़ित बालिका) ने बताया कि आरोपी रईश शेख उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और बिना उसकी मर्जी के दुष्कर्म किया।

उक्त अपराध को विवेचना में लिया जाकर आव्यशक अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

माननीय विशेष न्यायाधीष, पॉक्सो एक्ट (डॉ. महजबीन खॉन) जिला देवास द्वारा मामले में निर्णय पारित करते हुये आरोपी रईश पिता शब्बीर शेख उम्र 35 साल निवासी मल्हार कॉलोनी बालगढ रोड देवास को भा.दं.सं. की धारा 363, 366 भादवि में दोषी पाते हुये 05 वर्ष के सश्रम कारावास व 500/- रूपये के अर्थदण्ड से तथा धारा 376(1) भादवि एवं 3/4 पाक्सो एक्ट तथा 3(2)(वी) एससी/एसटी एक्ट में दोषी पाते हुये आजीवन कारावास व 1000-1000/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
उक्त प्रकरण में शासन की ओर से अभियोजन का सफल संचालन सुश्री ज्योति अजमेरा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा किया गया एवं उक्त प्रकरण में आरक्षक हर्षवर्धन चौहान व महिला आरक्षक मालती नागर का विषेष सहयोग रहा।

Dewas वार्डों में कचरा गाड़ी नहीं आने पर कांग्रेस पार्षदों ने नगर निगम में कचरा ले जाकर किया प्रदर्शन…

देवास। नगर निगम में आज कांग्रेस पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। आज बुधवार को कांग्रेस पार्षदों ने वार्डों में कचरा गाड़ी नहीं आने को लेकर कचरा ले जाकर नगर निगम में प्रदर्शन किया।

पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार ने बताया कि एक महीने में करीब पांच बार ही गाड़ी आ रही है उसमें भी एक ही व्यक्ति आता है जिससे कचरा भी गिरता रहता है इस समस्या को लेकर आज हम कचरा लेकर यहां पर पहुंचे हैं और महापौर जी को अवगत कराया है। वहीं उन्होंने बताया कि वार्डों में कचरा फैल गया है जिसको लेकर हम यहां पर कचरा लेकर नगर निगम आए हैं और नगर निगम अधिकारी को कचरा सौंपा है ताकि वह इस और ध्यान देते हुए जल्द ही कचरा गाड़ी वार्ड में नियमित भेजें क्योंकि कचरा गाड़ी का जो शुल्क है वह हर महीने के हिसाब से ही लिया जा रहा है।

https://dewasexpress.com/wp-content/uploads/2024/01/VID-20240110-WA0017.mp4

Dewas : एमजी रोड चौड़ीकरण को लेकर आयुक्त ने निगम अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

एमजी रोड पर स्थित सुभाष चौक पर होगा सौंदर्य करण

जनता बैंक के सामने नगर निगम के पुराने मार्केट के स्थान पर नवीन मार्केट निर्माण के प्रस्ताव के लिए दिए निर्देश

देवास। निगम अधिकारियों के साथ आयुक्त रजनीश कसेरा ने एमजी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एमजी रोड का हाथों-हाथ अतिक्रमण भी हटवाया गया साथ ही रोड के चौड़ीकरण को लेकर एमजी रोड का निरीक्षण कर अतिक्रमण में आने वाले मकान एवं व्यवसायिकों के दुकान का जायजा लिया तथा एमजी रोड चौड़ीकरण के प्रस्ताव अनुसार दोनों और का निरीक्षण किया एमजी रोड चौड़ीकरण का प्लान भी देखा । साथ ही आयुक्त ने सुभाष चौक पर भी निरीक्षण किया है जिसमें सुभाष चौक में चौड़ीकरण के साथ सुभाष चौक का सौंदर्य करण भी किए जाने का नवीन प्रस्ताव बनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही जनता बैंक के सामने पुराने नगर निगम के मार्केट का निरीक्षण किया तथा वहां पर पुराने मार्केट की जगह नवीन मार्केट निर्माण का प्रस्ताव बनाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Dewas : गिरफ्तार शहर काजी को न्यायालय ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

इनामी भगोड़े काजी को पुलिस ने किया गिरफतार
कोर्ट ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

देवास। शहर के इनामी भगोड़े काजी को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने गुरुवार को रसूलपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। देवास के सिल्वर पार्क क्षेत्र में हुए करीब 4 माह पुराने विवाद के बाद से शहर काजी अबुल कलाम फरार था। पुलिस ने बताया कि फरार काजी इंदौर से भोपाल भागने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर उसे रसूलपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। गुरुवार शाम को उसे न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

दलित युवक पर गोली चलने की वारदात के चलते हुआ था 307 का मुकदमा दर्ज।

चार माह पूर्व देवास की सिल्वर पार्क कालोनी में छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के आरोपियों को गिरफ्तार किया था और दूसरा पक्ष जिसने एक दलित युवक पर गोली चलाकर जान लेने की कोशिश की उस पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की थी। उसके बाद मामले में हिंदूवादी संगठन से जुड़े सैंकड़ों लोग एकत्रित होकर थाने पहुंचे थे और शहर काजी पर केस दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

शायद स्थानीय राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने के कारण हिंदू संगठन के लोगों ने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के रसूलपुर चौराहे पर ऐतिहासिक चक्का जाम कर दिया, जिस पर दोनों ओर कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारे लग गई थी। घंटों चले इस चक्का जाम के बाद पुलिस प्रशासन होश में आया और हिंदू संगठन के विरोध व आरोपी अब्दुल काजी का पिस्टल के साथ गोली चलाने का वीडियो सामने आने के बाद फरियादी के न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए। बयानों के आधार पर अबुल काजी के खिलाफ धारा-307 व आम्र्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से ही आरोपी अब्दुल काजी फरार चल रहा था। आरोपी काजी पर पूर्व से कई मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं। जिसमें से एक मामला देवास में हुए दंगे के बाद दर्ज हुई एफआईआर का भी है। जिसमें नाम जद आरोपी होने के बाद भी आज तक पुलिस उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर पाइ थी।
गोलीकांड मामले में फरार होने पर देवास पुलिस ने 5000 का इनाम भी घोषित कर दिया था। कई महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। इस दरमियान पिछले दिनों फरियादी के घर पर मामले में समझौता करने का दबाव डालते हुए उसे डराने धमकाने और उसके घर पर पथराव करने की घटना घटित हुई। जिस पर फरियादी ने अधीक्षक को जनसुनवाई में आवेदन दिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, डिजीपी, सांसद, विधायक को भी पत्र भेजकर घटना से अवगत करवाया था। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन सर गर्मी से आरोपी की तलाश में लगा हुआ था। जिसमें गुरवार को पुलिस को सफलता हाथ लगी।

Dewas : हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में नगर भ्रमण पर निकलें खेड़ापति सरकार…

  • खेड़ापति मन्दिर से प्रारम्भ होकर प्रभात फेरी ने किया नगर भ्रमण

देवास। हनुमान अष्टमी के उपलक्ष्य में श्री खेड़ापति सरकार की धार्मिक श्रद्धा भक्ति से भरी प्रभात फेरी आज 4 जनवरी को स्थानीय खेड़ापति मंदिर से निकली।

प्रभात फेरी में भगवान खेड़ापति सरकार ने देवास नगर का नगर भ्रमण किया। हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में निकलने वाली इस प्रभात फेरी में भगवान श्री खेड़ापति सरकार के अंश के रूप में भगवान की मूर्ति का ट्राला, राम भक्त विशाल हनुमान, भजन का ट्राला, ढोल, बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी स्थानीय खेड़ापति मंदिर से शुरू होकर नोवेल्टी चौराहे से होते हुए अलंकर मार्केट से तीन बत्ती चौराहा से पुराना बस स्टैंड मनकामेश्वर मंदिर से जवाहर चौक से नया पूरा होते हुए जनता बैंक चौराहा , गांजा भांग चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा से औदुम्बर ब्राह्मण धर्मशाला, एकता क्लब चौराहा, मीरा बावड़ी से नगर भ्रमण करते हुए तहसील चौराहे से पुनः खेड़ापति मंदिर पर समाप्त हुई।
आज हनुमान अष्टमी की शाम को रात्रि 8.30 पर श्री खेड़ापति मंदिर में महाआरती कर 56 भोग का महाभोग श्री खेड़ापति सरकार को लगाया जाएगा। आयोजक मंडल ने सभी धर्म प्रेमी जनता को प्रभात फेरी में अधिक सख्या में पधारकर प्रभात फेरी को सफल बनाने पर आभार माना है और साथ ही रात्रि में होने वाली महाआरती में भी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर उसे सफल बनाने का निवेदन किया है।

Dewas: निगम की टीम ने अस्थाई अतिक्रमणो पर की कार्यवाही

देवास। एमजी रोड पर व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानो के सामने अपनी दुकानों के सामने अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय किया जा रहा है जिससे यातायात को अवरूद्ध हो रहा है तथा राहगीरों को असुविधा हो रही है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम की टीम द्वारा एमजी रोड पर व्यापारियों को समझाईश दी गई, इसके पश्चात भी व्यवसाई द्वारा अपने प्रतिष्ठनो के सामने सामग्री रखकर व्यवसाय किया जा रहा था उनकी सामग्री को जप्त करने तथा अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की गई तथा भविष्य मे अतिक्रमण नही करने की हिदायत भी दी गई। निगम की टीम द्वारा अन्य व्यापरियो से भी दुकानो के सामने अपनी सामग्री न रखकर अपनी हदों मे ही सामग्री को रखकर अपना व्यवसाय करने की अपील भी की गई।

Dewas : हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में नगर भ्रमण पर निकलेंगे खेड़ापति सरकार…

  • सुबह 5 बजे खेड़ापति मन्दिर से प्रारम्भ होकर नगर भ्रमण करेगी प्रभात फेरी

देवास। श्री खेड़ापति सरकार की धार्मिक श्रद्धा भक्ति से भरी प्रभात फेरी कल 4 जनवरी को स्थानीय खेड़ापति मंदिर से सुबह 5 बजे निकलेगी। जिसमें भगवान खेड़ापति सरकार प्रभात फेरी के रूप में देवास नगर का नगर भ्रमण करेंगे।

हनुमान अष्टमी के उपलक्ष में निकलने वाली इस प्रभात फेरी में भगवान श्री खेड़ापति सरकार के अंश के रूप में भगवान की मूर्ति का ट्राला, भजन का ट्राला, ढोल, बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली जावेगी। प्रभत फेरी सुबह 5 बजे स्थानीय खेड़ापति मंदिर से शुरू होकर नोवेल्टी चौराहे से होते हुए अलंकर मार्केट से तीन बत्ती चौराहा से पुराना बस स्टैंड मनकामेश्वर मंदिर से जवाहर चौक से नया पूरा होते हुए जनता बैंक चौराहा , गांजा भांग चौराहा, सुभाष चौक, नावेल्टी चौराहा से औदुम्बर ब्राह्मण धर्मशाला, एकता क्लब चौराहा, मीरा बावड़ी से होते हुए तहसील चौराहे से पुनः खेड़ापति मंदिर पर समापन होगा। साथ ही 4 तारीख की शाम को रात्रि 8.30 पर महाआरती कर महाभोग 56 भोग श्री खेड़ापति सरकार को लगाया जाएगा। आयोजक मंडल ने सभी धर्म प्रेमी जनता से निवेदन किया कि अधिक से अधिक सख्या में पधारकर निकलने वाली प्रभात फेरी ओर होने वाली महाआरती को सफल बनाये।

Dewas : कीड़े लेकर महिलाएं पहुंची नगर निगम

अमोना क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों में निकल रहे कीड़े, की शिकायत

देवास : शहर की नगर निगम क्षेत्र के अमोना में वहा के निवासी कीड़े से परेशान होकर नगर निगम पहुंचे। बहुत समय से शिकायत करने पर भी कुछ निराकरण नहीं मिलने पर आज महापौर जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची।

अमोना क्षेत्र की कुछ महिलाएं आज बुधवार को महापौर जनसुनवाई में पहुंची जहां पर उन्होंने बताया कि हमारे घरों में बड़ी संख्या में काले कीड़े निकल रहे हैं। महिलाएं अपने साथ दौ थैलियों में कीड़े लेकर आई। उन्होंने बताया कि हमारे घरों के पास एक कंपनी है जिसके कारण यह कीड़े हमारे घरों में घुस रहे हैं। हमारे खाने में आ जाते है और बच्चों को भी परेशान करते हैं। काफी समय से यह कीड़े निकल रहे हैं जिसको लेकर हम कई जगह शिकायत कर चुके हैं लेकिन निराकरण नहीं हो रहा है।

Dewas: 24 लाख रुपए कीमत के 120 गुमे हुए मोबाईल साइबर सेल ने खोजे

देवास: पुलिस द्वारा लगभग 24 लाख रुपए के 120 मोबाईल मालिको को दिए गए। जिले में गुम हुए मोबाईलों की शिकायत प्राप्त होने से पुलिस अधीक्षक उपाध्याय के आदेश पर एक विशेष अभियान चलाया गया। सायबर सेल प्रभारी व टीम को गुमे हुए मोबाईल की खोज करने हेतु लगाया गया। सामान्यतः जब भी किसी फरियादी का मोबाईल कही गिर जाता है तो नियमानुसार मोबाइल गुम होने वाले स्थान के नजदीकी पुलिस थाने में अथवा सीधे सायबर सेल में गुम मोबाईलो के बिल सहित आवेदन प्रस्तुत करता है। जिले में सायबर सेल द्वारा सभी आवेदन पत्र एकत्र कर गुमें हुए मोबाईलों की तकनीकी उपकरणों से ट्रेसिंग की जाती है। इस प्रकार सायबर सेल द्वारा सक्रियता दिखाते हुए गुमे हुए 120 मोबाईल फोन ट्रेस किये गए हैं। जिनकी कुल कीमत लगभग ₹ 24,00,000 लाख रुपये है। पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा कन्ट्रोल रूम पर मोबाईल धारकों को उनके गुमें हुए मोबाईल देकर मायूस चहरों पर फिर से मुस्कान लायी है। इस प्रकार के कार्य से आम जनता के प्रति पुलिस पर भरोसा और बढ़ जाता है। इससे पूर्व भी आई.टी सेल द्वारा जनता के गुम मोबाईल को खोजकर दिए जा चुके है।

सराहनीय योगदान:- सायबर सेल प्रभारी पवन यादव, प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर, प्रआर. सचिन चौहान, प्रआर. गीतिका कानूनगो, प्रआर. सजंय शर्मा, प्रआर. मुर्तजा कर्नल एवं आरक्षक योगेश कदम का विशेष योगदान रहा।

Dewas अवैध बालगृह में हिंदू बच्चो से करवाते थे ईसाई धर्म की प्रार्थना, विदेशी फंडिंग मिलने का मिला प्रमाण…

देवास। जिले के ग्राम घुसट में 5 वर्ष से अधिक समय से चल रहे आशालय बॉयज एंड गर्ल्स हॉस्टल नाम का एक अवैध बालगृह का मामला उजागर हुआ है। इस अवैध बालगृह में हिंदू बच्चो से ईसाई धर्म की प्रार्थना कराई जाती थी।
जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो ने टीम के साथ बालगृह का निरक्षण किया तो मामले का खुलासा हुआ। जानकारी मिलने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के लिए 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों की सुरक्षा समान महत्व रखती है।

blob:https://dewasexpress.com/d86985a0-4de5-4343-8378-7a75df37bcda

इस अवैध बालगृह को विदेश से भी फंडिंग होने के प्रमाण राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को अपनी जांच में मिले है। जानकारी अनुसार बालगृह में 55 लड़के और 13 लड़किया मिले है।
आयोग ने प्रदेश के मुख्य सचिव वीरा राणा को पत्र लिखकर 10 दिन में उत्तर देने के लिए कहा है। आशंका हैं की देवास जिला एवं आसपास के आदिवासी क्षेत्र में और भी इस प्रकार के बालगृह संचालित किए जा रहे है।