निगम द्वारा कुर्की की कार्यवाही मे की गई 2 लाख की वसुली

• बकाया करो का भुगतान कर कुर्की वारंट वसुली जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें – आयुक्त

देवास। शहर मे निगम मे जिन बकाया संपत्तिकर दाताओ द्वारा अपने करो की राशि नगर निगम मे जमा नही कराई गई है, ऐसे बकायादारो पर कुर्की वारंट वसुली की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की जा रही है। जिसके अन्तर्गत भगतसिह मार्ग पर कुर्की की कार्यवाही दौरान निवासी भूरे खॉ से 46 हजार 2 सौ, अलादीबाई से 45 हजार 9 सौ, अनिस शेख सादिक शेख से 17 हजार 370, कैलाशचन्द्र काशीराम से 25 हजार, दुर्गाबाई कैलाश से 25 हजार, मकसूद बाबुभाई से 50 हजार संपत्तिकर की राशि कुर्की के दौरान की गई कार्यवाही मे निगम की टीम द्वारा चेक के माध्यम से जमा कराई गई। कुर्की की कार्यवाही मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व निरीक्षक प्रकाश जेतवाल, प्रभारी राजस्व निरीक्षक राजेश जोशी, राजस्व निरीक्षक संजय सांगते, सहायक ईरफान खान, सुनिल मोदी आदि उपस्थित रहे। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया की बकाया करो की वसुली की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। आयुक्त ने बकाया संपत्तिकर दाताओ से अपील की है कि वे अपने बकाया करो का भुगतान कर कुर्की वारंट वसुली जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें।

विद्युत वितरण कंपनी अपनी नाकामिया विद्युत उपभोक्ताओं पर थोप रही है – कांग्रेस

• पहले निजी थाने का प्रस्ताव अब ऑनलाइन बिल की अनिवार्यता न्याय संगत नहीं…

देवास। विद्युत वितरण कंपनी लगातार अपनी विश्वसनीयता खोती चली जा रही है विद्युत उपभोक्ताओं का विश्वास पहले ही पूरी तरह से कम्पनी के ऊपर से उठ चुका है। लोगों को लगातार भारी भरकम बिल मिल रहे जिससे विधुत उपभोक्ता पहले ही परेशान हैं। विद्युत वितरण कंपनी लोगों को राहत देने के बजाय ऐसे निर्णय ले रही है जिससे कि उपभोक्ताओ को और परेशानी का सामना करना पड़े।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों विद्युत वितरण कंपनी ने निर्णय लिया कि बिजली बिल की वसूली के लिए निजी पुलिस थाने बनाए जाएंगे जो लोगों से बिजली बिलों की वसूली करेगी। अब निर्णय लिया है कि 1 अप्रैल से बिजली बिलों का भुगतान विद्युत मंडल के काउंटर पर नहीं होगा ऑनलाइन किया जाएगा ।कांग्रेस ने इस निर्णय को अव्यहवारिक व गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि अधिकांश विद्युत उपभोक्ता बिलो में आ रही बढ़ी हुई राशि के मिल रहे बिलों को किस्त के रूप में जमा कराते हैं। या विधुत बिलो की गड़बड़ियों को सुधरवाते हे तब अधिकारी उनके बीलों पर ही करेक्शन कर के दे देते हैं । ऐसे बिलो का भुगतान ऑनलाइन नहीं हो कर विधुत मंडल के काउंटर पर ही होता है । जब बिलों का भुगतान ऑनलाइन होगा तो विद्युत उपभोक्ता अपने बिल की राशि किस्तों में नहीं जमा करा पाएंगे। साथ ही विद्युत उपभोक्ताओं को बार-बार अपने बिलो को सुधारने के लिए विद्युत मंडल के कार्यालय पर जाना पड़ेगा और फिर से उन्हें नया बिल लेना पड़ेगा तभी उसका भुगतान ऑनलाइन किया जा सकेगा। ग्रामीण क्षेत्र के लोग कीस तरह से ऑनलाइन बिलों को जमा करेंगे इसका कोई खुलासा विद्युत मंडल ने नहीं किया है। कांग्रेस ने मांग की है की विद्युत मंडल कार्यालय में कैश काउंटर बंद करने की बजाए विद्युत वितरण कंपनी को छोटे-छोटे शहरों के अनेक हिस्सों में भी और काउंटर बढ़ाना चाहिए ना कि ऑनलाइन बिल जमा करने की व्यवस्था। कांग्रेस ने मांग की है कि विद्युत वितरण कंपनी ऑनलाइन विद्युत बिलों की जमा की अनिवार्यता को लागू नहीं करें जो विद्युत उपभोक्ता ऑनलाइन बिल जमा करना चाहे वो ऑनलाइन जमा कर दें जो । जो विद्युत मंडल के काउंटर पर जमा करना चाहे वह काउंटर पर बिल जमा कर दें , दोनों व्यवस्थाएं पूर्ववर्ती लागू रहे ।

भागवत जी का पूजन एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया व पीपलरावाँ थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन द्वारा किया गया

पिपलरावां। ललिता पुष्पा देवी माता मंदिर परिसर में मेला समिति द्वारा भागवत गीता का आयोजन किया गया पं़ उमाकांत शास्त्री द्वारा श्रीमभ्दागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। बुधवार को एसडीओपी प्रशांत सिंह भदौरिया व पीपलरावां थाना प्रभारी अमित सिंह जादौन ने भागवत जी का पूजा तथा आशीर्वाद प्राप्त किया

?️दीपक झाला

स्व.कोशल्या देवी बाबूलाल जी भूतडा की स्मृति मे इण्डेक्स मेडिकल चिकित्सालय इन्दौर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन संपन्न

कन्नौद: इण्डेक्स मेडिकल चिकित्सालय इन्दौर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन में विभिन्न बीमारियों के 400 मरीजो का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। महेश्वरी समाजकी आधार स्तंभ श्रीमती गुलाब देवी धूत, श्रीमती सुधा भूतडा, मारवाडी महिला सम्मेलन अध्यक्ष श्रीमती उज्जवला भूतडा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकृम का शुभारंभ किया। सांई सुरजनी हेल्थ एवं ऐजुकेशन सोसाइटी इन्दौर व्दारा करीब एक सौ पचास बच्चो को वस्त्र वितरित किये।

इस उपलक्ष्य में डॉ .खुशबु मिश्रा,डॉः आकाश सिहं,डॉं एमअली,डॉंआकांक्षा पाण्डे,डॉ सुमित सोलंकी, डॉ राहुल बाफना,मारवाडी महिला सम्मेलन सचिव शानु नायक,कोषाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, शोभा सिगीं ,संगीता सोलकी, संतोष यादव,प्रमिला गोरानी ,ममता सेन , उर्मिला भूतडा, गायत्री जाट, शोभा जोशी,प्रेम नारायण भूतडा, ओम नारायण भूतडा,सुभाष मानधन्या, मनीष धूत,ओम प्रकाश उपाध्याय,मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के विनोद भूतड़ा, अतुल गुप्ता, मेहबूब खान,ओम प्रकाश परमार ,मांगीलाल मालवीय, आदित्य श्रौत्रीय,यूसुफ खान आदि पत्रकार भी मोजूद थे।

चंचल भारतीय✒️

कैलादेवी चौराहा पर सरेआम युवक पर हुई चाकूबाजी, गंभीर अवस्था मे अस्पताल रैफर

• घूरने की बात को लेकर हुई चाकूबाजी

देवास। शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत क्षेत्र कैलादेवी रोड के चौराहे पर देवी चौपाटी के पास एक बालक पर सरेआम चाकूबाजी की घटना हुई। बताया जा रहा है कि चाकू लगने से युवक गंभीर घायल हुआ घायल युवक लगभग 15 मिनट तक वही पडा रहा जिसके बाद उसे उपचार के लिए देवास के ही निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे इंदौर रेफर करने को कहा गया प्राप्त जानकारी अनुसार घायल बालक का नाम मंजीत पिता वीरेंद्र सिंह बैस निवासी आदर्श नगर बताया जा रहा है। वही जानकारी अनुसार युवक पर तीन लोगों ने चाकू से हमला किया था , जानकारी अनुसार पुलिस ने एक आरोपी रोहित मिश्रा को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि चौपाटी पर एक दूसरे को घूरने एवम आंख दिखाने की बात को लेकर मारपीट हुई , मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है।

स्वच्छता अभियान का ऐसा जज्बा बच्चे खुद ही हाथ से पोस्टर बनाकर कर रहे जागरूक

देवास। वर्ष 2014 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था जिसके बाद से पूरे देश मे स्वच्छता अभियान बड़े पैमाने पर लागू हुआ और लगातार हो रहे स्वच्छ शहरों के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर शहर क्रमश 4 वर्षो से नंबर 1 आ रहा है वही अब स्वच्छता की जन जागृति आम लोगों में देखने को मिल रही है कुछ ऐसा ही नजारा आज शहर के शुक्रवारिया हाट क्षेत्र में देखने को मिला जहां अचानक ही कृष्णा पडियार व प्रथम खाटवा नाम के दो बच्चे एक दुकान पर पहुंचे और हाथ से बना एक पोस्टर दुकान पर बांध रहे थे जब उनसे पूछा गया कि यह क्या है तो बड़ी ही मासूमियत से दोनों ने कहा की हम स्वच्छता अभियान कर रहे है और अपने हाथों से पोस्टर बना कर लोगो को जागरूक कर है कि वह सड़को पर कचरा ना फेंके।

यातायात के नियमो का पालन कराने हेतु प्रशिक्षण दिला कर शपथग्रहण कराया गया

• यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियो को “यमराज बने पात्र ने क्षमा नही करने का सन्देश दिया

देवास। आज पुलिस अधीक्षक ,देवास के मार्गदर्शन तथा अति पुलिस अधीक्षक देवास के निर्देशन मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात देवास की उपस्थिति में यातायात व्यवस्था मे लगे विद्यार्थियो को यातायात के नियमो का पालन कराने एवं उन नियमो का अपने मित्रो , परिवारजन मे प्रचार प्रसार करने हेतु प्रशिक्षण दिला कर शपथग्रहण कार्यक्रम कराया गया। विद्यार्थियो से यातायात नियम के संबंध में प्रश्नोत्तरी एवं नुक्कड नाटक का प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शन के दौरान यातायात के नियमो का उल्लघंन करने वाले व्यक्तियो को “यमराज बने पात्र ने क्षमा नही करने का सन्देश दिया। बेनर , पेम्पलेट वितरण किया गया । यातायात थाने के सामने यातायात नियमो का पालन करने वाले चालको को हेलमेड वितरण किये गये। अकादमी इस कार्यक्रम में विद्यार्थियो ने बडचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम मे तोमर जय भारत वीर अकादमी एन.एस.एस. जय हिन्द एवं निशायुप संस्थान के लगभग 400 विद्यार्थियो एवं उनके 35 शिक्षको ने भाग लिया, जिन्हे मानव सेवा संस्थान देवास की ओर से स्वलपाहार की व्यवस्था की गई।

15 से 25 मार्च तक होगे तेंदूपत्ता साख कटिंग देवास के इको सेंटर में संपन्न हुई बैठक

देवास। मंगलवार को देवास के इको सेंटर पर तेंदूपत्ता क्रेता क्रेता प्रतिनिधि पालक अधिकारी नोडल अधिकारी तथा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई इस बैठक में जिला अध्यक्ष लघु वनोपज संघ नारायण गुर्जर उप वन मंडल अधिकारी एसके शुक्ला एसडीओ एस एल यादव दिलीप बोरा तथा डीएस चौहान की विशेष उपस्थिति में तेंदूपत्ता संग्रहण सीजन वर्ष 2021 के लिए साख कतरन की बैठक संपन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से साख कर्तन की तिथि 15 से 25 मार्च निर्धारित की गई साथ ही साख कर्तन का कार्य फावड़े की तेज धार तथा कुल्हाड़ी से करने के निर्देश दिए गए साथ ही पालक अधिकारियों को सभी समितियों में शासन से निर्धारित की गई की राशि भी नोट कराई गई साथ व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो भेजने का निर्देश भी दिए गए बैठक में क्रेता मनोज कुमार जैन घनश्याम दास चंदानी क्रेता प्रतिनिधि रमेश यादव वन परीक्षेत्र अधिकारी कांटा फोड़ रितु चौधरी उदय नगर वंदना ठाकुर डीएस चौहान बीएल सिकरवार दिनेश निगम सहित सभी पालक अधिकारी व समिति प्रबंधक बैठक में आयोजित थे

?️ पवन उपाध्याय

श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर 25 फरवरी को होगा ध्वजारोहण

• टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर पर ध्वजारोहण 26 फरवरी को

देवास। श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर तुकोगंज रोड पर 25 फरवरी गुरुवार को वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 57 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। ध्वजारोहण के पूर्व प्रात: 8.30 बजे ध्वज पूजन एवं गीत संगीतमय सामूहिक भव्य स्नात्र महोत्सव मनाया जाएगा। टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेेश्वर मंदिर पर 26 फरवरी शुक्रवार को वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रभु प्रतिष्ठा की 32 वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी।
उक्त जानकारी देते हुए प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि 25 फरवरी प्रात: 10.44 बजे चिमनभाई कुमुद भाई नितिन कडिय़ा परिवार द्वारा मुख्य शिखर पर ध्वजारोहण होगा। गुरू मंदिर शिखर पर पुखराज देवी रमणलाल राजमल चौधरी परिवार द्वारा एवं अधिष्ठायक देव मंदिर शिखर पर चांदमल सूरजमल जैन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात प्रभावना वितरण, साधार्मिक भक्ति एवं विशिष्ट संघ पूजन का आयोजन होगा। 26 फरवरी को प्रात: 10.09 बजे टेकरी स्थित श्री शत्रुंजयावतार आदेश्वर जैन मंदिर पर रमणलाल इंदरमल महाजन परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। श्रीसंघ द्वारा भाता वितरण होगा।
ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष विलास चौधरी एवं ट्रस्टी अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी, अजय मूणत, भरत चौधरी, अतुल जैन, दीपक जैन, राकेश तरवेचा, वीरेन्द्र जैन,अशोक जैन, राजेन्द्र जैन, चंद्रशेखर जैन, गौरव जैन, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, संतोष सेठिया, सुशील कुमार बम, मनोज कटारिया, आदि ने समाजजनों से कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।

सहायक सेकेट्री द्वारा जाली हस्ताक्षर कर करोड़ों रूपए निकालने की शिकायत जनसुनवाई में की

किसानों के आवेदन पर नही हो रही सुनवाई, फिर मिला आश्वासन

देवास। सेवा सहकारी साख मर्यादित राजोदा के सहायक सेकेट्री द्वारा जाली हस्ताक्षर कर करोड़ों रूपए राशि निकालने का आरोप लगाते हुए ग्रामीण किसानों ने मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम को कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। गांव के हुकमसिंह पाटीदार, गोवर्धन, कैलाश पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, महेन्द्र पाटीदार, रामप्रसाद, दिनेश परमार, विक्रम सिंह परमार, सुखराम पाटीदार, धीरज सिंह, राधेश्याम पाटीदार, तेजराम पाटीदार, राजाराम पाटीदार सहित अन्य किसानो ने शिकायत में बताया कि ग्राम राजोदा के सेवा सहकारी साख मर्यादित सेकेट्री महेश जैन ने जाली हस्ताक्षर कर गांव के लगभग 250 से 300 किसानों के करोड़ों रूपए निकाल लिए है। किसानों द्वारा पूर्व में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत की गई थी, जिसका निराकरण आज तक नही हुआ। शिकायत सुनने के पश्चात एसडीएम ने गांव के किसानो को बुलाकर उपायुक्त कार्यालय में अधिकारी के पास भेजा। जहां से किसानों को आश्वासन मिला है कि शीघ्र समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। किसान जब अपनी समस्या को लेकर बैंक में जाते है तो बैंक प्रबंधक द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिया जाता है। गांव के किसानों ने कलेक्टर से मांग की है कि पूर्व आवेदन को ध्यान में रखते हुए आरोपी सेकेट्री महेश जैन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाया जाए एवं बैंक में संस्था द्वारा राशि जमाकर नोड्यूज दिलाया जाए।