देवास। दिल्ली के पत्रकार मनदीप पुनिया की गिरफ्तारी एवं तिहाड़ जेल भेजे जाने के विरोध में युनाईटेड प्रेस क्बल ने राष्ट्रीय सचिव धर्मेन्द्र रांगवे एवं जिलाध्यक्ष बाबू भाटिया के नेतृत्व में अपर कलेक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उपाध्यक्ष मुर्तजा सैफी ने बताया कि दिल्ली में पुलिस द्वारा पत्रकार मनदीप पुनिया पर आलोकतांत्रिक तरीके से की गई गिरफ्तारी की कार्यवाही से पूरे देश का मीडिया आक्रोशित है। दिल्ली पुलिस द्वारा उनके किसान आंदोलन पर लाईव कवरेज करने पर गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया जो कि अत्यंत निंदनीय है। देश में अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट पहुंचाई जा रही है। ऐसी स्थिति में भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आलोकतांत्रिक तरीके से की गई कार्यवाही की हमारा क्लब निंदा करते हुए पत्रकार पुनिया की अतिशीघ्र रिहा करने की मांग करता है। ज्ञापन के दौरान प्रवीण आचार्य, जीवन पांचाल, राकेश निगम, फरीद खान, अशोक वर्मा आदि उपस्थित थे।
Category: देवास
किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के किसान कर रहे है अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन
कन्नौद-दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में क्षेत्र के किसान पुलिस थाने के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर विरोध स्वरूप केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष रामभरोस पटेल ने बताया कि हम केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। देश की सरकार ने किसानों की मांग अनुसार कानून कानून बनाना चाहिए था लेकिन उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए कानून बनाया गया है।संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 6 फरवरी को पूरे देश में दिन में 12 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय और राज्य मार्गों का चक्का जाम किया जाएगा ।धरना स्थल पर भुजराम मालवीय, सरला बोहरे, मांगीलाल सिरसोद विधानसभा अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी ने भी किसान आंदोलन को समर्थन दिया है। भारतीय किसान यूनियन ब्लाक अध्यक्ष रामभरोस पटेल, जिला उपाध्यक्ष कुंजीलाल परमार, रमेश पटेल, प्रेम नारायण अडिंग, अजय, संदीप अडिंग, शंकर जाट, दुर्गेश जाट, प्रेमनारायण जाट, अयूब खान, नवाब खान, नरसिंह भिलाला, आदि किसान धरना प्रदर्शन में मौजूद थे।
?️चंचल भारतीय
आज आई 392 लोगो की रिपोर्ट में मात्र 1 रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 03 फरवरी 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-शिवशक्ति नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
- 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6035
- 2 -आज लिये गये सैम्पल- 240
- 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 392
- 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 1
- 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 391
- 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 96820
- 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 96665
- 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2955
- 10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 93215
- 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
- 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2923
- 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 5
- 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 155
- 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 27
- 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.26
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.06
- 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.92
- 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91
मन्दिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर कचरा वाहन खड़ा करने के लिए जेसीबी से की सफाई।
स्थानीय लोगो ने किया विरोध
देवास। मेंडकीचक वाटरवर्क्स स्थित बावड़ी के पास बने गणेश मंदिर के पास खाली पड़ी जमीन पर मंगलवार को जेसीबी से जगह साफ की जा रही थी देखते ही देखते लोगो की भीड़ जमा होने लगी। नेशनल यूनिटी ग्रुप के अनिलसिंह ठाकुर के नेतृत्व में स्थानीय लोगो ने इसका विरोध करते हुए गणेश मंदिर के सामने खड़े हो गए। कारण पूछा तो पता चला कि मंदिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर नगर निगम कचरा गाड़ियों को खड़ी करने के लिए जेसीबी से साफ सफाई कर मैदान बनाया जा रहा है। महीनों पहले चर्चा थी कि इस जगह थाना बनाया जाएगा लेकिन रहवासियों के विरोध के चलते जगह खाली पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने मन्दिर के सामने खाली पड़ी जमीन पर किसी प्रकार का निर्माण कार्य नही करने की मांग प्रशासन से की है।इस अवसर पर हटेेसिह दरबार सहित रहवासी उपस्थित थे।
शंकरगढ़ बायपास के पास हुआ हादसा, खड़े ट्रक से टकराने से माँ -बेटे की हुई मौत
देवास | शहर के देवास भोपाल बायपास पर स्तिथ शंकर गढ़ पहाड़ी के समीप आज दोपहर बड़ा हादसा हुआ जिसमें जानकारी अनुसार माँ-बेटे बाइक पर सवार होकर सोनकच्छ से इंदौर जा रहे थे उस बीच हादसे में उनकी बाइक खड़े ट्रक ( MP09HF0775) में जा टकराई जिसमे दोनो गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जानकारी अनुसार मृतक के नाम जानकी बाई पति स्व. भोलाराम व योगेश बताया जा रहा है। आद्योगिक थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है वही आगे की जांच की जा रही है।
10वीं और 12वीं बोर्ड में संभाग से बैठेंगे 2 लाख 2 हजार 358 परीक्षार्थी, देवास जिले से है सर्वाधिक
देवास। माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा इस वर्ष ली जाने वाली 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में नियमित एवं स्वाध्यायी परीक्षार्थियों की कुल संख्या 2 लाख 2 हजार 358 होगी। देवास जिले से इस बार भी सर्वाधिक परीक्षार्थी इन दोनों परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। सबसे कम परीक्षार्थी संभाग के आगर जिले के रहेंगे। इसबार संभाग के सातों जिलों से 10वीं बोर्ड में कुल 1 लाख 12 हजार 674 और 12वीं बोर्ड में कुल 89 हजार 684 में आयोजित हो रही है। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अति विलंब शुल्क के साथ परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को छोड़कर शेष की सभांग के जिलावार की स्थिति नीचे दी गई है
अपहृत लड़की को ढूंढने के लिए पुलिस ने मांगे 50 हजार पुलिस अधीक्षक को की शिकायत
देवास। ग्राम देवगुुराडिया निवासी मानकुंवर बाई पति स्व.सीताराम गुर्जर ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है कि उनकी बेटी भावना उम्र 16 वर्ष का गोविंद पिता रमेश, सोनू पिता रमेेश, राजेन्द्र पिता रामसिंह व उनके साथियों ने अपहरण कर लिया है। मानकुंवर बाई ने बताया कि टोंकखुर्द पुलिस मेरी शिकायत पर ध्यान नहीं दे रही है। जबकि पुलिस वालों को पता चल गया कि मेरी बेटी कहां है उसके बाद भी वे उसे छुड़ा कर नहीं लाए है। और मुझसे कहते हैं कि तुम्हें तुम्हारी बेटी चाहिये तो 50 हजार रूपये लगेंंगे। मानकुंवर बाई ने बताया कि मैं विधवा महिला हूँ और मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करती हूँ । मैं 50 हजार रूपये कहां से लेकर आउंगी। मेरी बेटी के अपहरण को 30-40 दिन हो गए हैं। मानकुंवर बाई ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मेरी बेटी को अपहरणकर्ताओं से मुक्त कराओ तथा रिश्वत मांगने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की जाए । इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया है कि 50 हजार रूपये मांगने वाले पुलिसकर्मी पर उचित कार्यवाही की जाएगी।
एमराल्ड पब्लिक स्कूल खातेगांव के प्रबंधन द्वारा बच्चों से अभद्र व्यवहार करने के संबंध में एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे को दिया ज्ञापन….
खातेगांव एमराल्ड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने बताया कि स्कूल प्रबंधन के द्वारा कन्नौद 11वीं 12 वी कक्षा के बच्चों को स्कूल में संचालित हो रही परीक्षा में बैठने नहीं दिया और बच्चों से बीस हजार रुपए स्कूल फीस की मांग की जा रही है।फीस जमा नहीं होने पर बच्चों को अपमानित कर परीक्षा में बैठने नहीं दिया और सजा बतोर स्कूल ग्राउंड में खड़ा कर रखा। स्कूल प्रबंधन पर कई प्रकार की लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं पलक साहू छात्रा शिकायत करने में भी डरती है स्कूल प्रबंधन अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से शिकायत को लेकर बदले की भावना से परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा इस बात का डर को लेकर मीडिया के सामने बात उजागर की गई है। और बालकों के द्वारा शहीद भगत सिंह सामाजिक मंच के अनिल नागर , रोशन नागर, कमल भगत, मनोज साहू, विवेक तिवारी, संतोष साहू, एवं कई सैकड़ों लोग छात्र छात्राओं के साथ ज्ञापन देने पहुंचे थे।
एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे ने पूरे मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन को तलब किया जाकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है दोषी पाए जाने पर नियमानुसार स्कूल प्रबंधन पर कार्यवाही की जावेगी।
?️चंचल भारतीय
आज आई 328 लोगो की रिपोर्ट में मात्र 2 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 02 फरवरी 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-महेडीपुरा,उदयनगर देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः-महेडीपुरा,उदयनगर देवास ,महिला ,उम्र 21 वर्ष
- 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6035
- 2 -आज लिये गये सैम्पल- 425
- 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 328
- 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 2
- 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 326
- 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 96580
- 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 96273
- 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2954
- 10 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 92824
- 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2
- 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2914
- 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 13
- 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 307
- 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 27
- 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.61
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.07
- 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.65
- 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91
कांग्रेस ने कहा बजट जन आकांक्षा के विपरीत महंगाई और बढ़ेगी
देवास =वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में आज जो बजट पेश किया है उसमें उन्होंने कहीं भी जीवन यापन के काम आने वाली खाने पीने की किसी भी चीज में कोई राहत प्रदान नहीं की है बल्कि तेल के दाम और बढ़ जाएंगे । सोना चांदी सस्ते करने की बात की गई है जिसका आम नागरिकों से कोई लेना देना नहीं है ।इसी के साथ पेट्रोल पर 2.50 रुपये व डीजल 4 रुपये सेंस बढ़ाया गया है । जबकि आज पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं अब सेंस बढ़ने से उसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा । ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा जिससे महंगाई ओर बढ़ेगी जनता पार्टी ने 2014 के पूर्व हमेशा विदेशी निवेश का विरोध किया है ।लेकिन जब से केंद्र में उनकी सरकार बनी है उन्होंने विदेशी निवेश को सबसे अधिक प्राथमिकता दी है पहले रेलवे में उसके बाद एयरपोर्ट और बीमा क्षेत्र में 74% विदेशी निवेश को मंजूरी दी गई है डिजिटल की बात करने वाली सरकार ने मोबाइल के दाम बढ़ा दिए हैं इसी के साथ कहा गया है कि 8 करोड़ गैस कनेक्शन उज्जवला योजना के अंतर्गत निशुल्क दिए जाएंगे जबकि दूसरी और आज गैस के दाम 754 रुपये प्रति सिलेंडर हो चुके हैं खाने का तेल पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ने से आज लोगों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ है ।शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने लोकसभा में पेश बजट को जन आकांक्षा के विपरीत बताया, बजट में इनकम टैक्स में कोई छूट नहीं दी गई है 75 वर्ष की उम्र से अधिक के लोगों को राहत प्रदान की गई है जिसका कोई बड़ा लाभ नहीं होगा । कोरोना काल को देखते हुए लाभ देना ही था तो इनकम टैक्स धारकों को एक साथ इनकम टैक्स में छूट दी जाकर सीमा बढ़ाई जा कर देना था । मध्यप्रदेश में सड़कों के लिए कोई राशि नहीं दी गई जबकि पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को देखते हुए सड़कों के लिए 25 हजार करोड़ की राशि आवंटित की गई है ।काटन पर टैक्स बढ़ाया गया जिससे सूती कपड़े और महंगे होंगे। आम बजट के संदर्भ में यही कहा जा सकता है कि इससे देश के सामान्य वर्ग व गरीब तबके को कोई लाभ नहीं होगा । बल्कि महंगाई और बढ़ेगी । बजट पूरी तरह जन आकांक्षा के विपरीत महंगाई बढ़ाने वाला साबित होगा।
