विक्रम सहकारी संस्था के मैनेजर के खिलाफ 15 लाख की धोखाधड़ी का केस

देवास। नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति के साथ विक्रम सहकारी संस्था के मैनेजर ने 15 लाख की धोखाधड़ी कर पैसा हड़प लिया। जानकारी अनुसार रेबावाग निवासी रणजीत सिंह पिता इंदरमल बरगोदे ने 24 अक्टूबर 2003 को विक्रम सहकारी संस्था तुकोगंज रोड देवास में हर महीने पैसा जमा करना प्रारंभ किया और कुछ फिक्स डिपॉजिट किए, जिनकी मेच्योरिटी का समय भी पूरा हो गया था। रणजी सिंह का कुल 15 लाख 47 हजार रुपए हो रहा है, जिसका संस्था मैनेजर कृष्णाराव द्वारा कोई पैसा नहीं दिया गया। कई दिनाें से रणजीत संस्था के चक्कर काट रहा था। इसके बाद रणजीत थाना नाहर दरवाजा पहुंचे। पुलिस को पूरा मामला बताकर रसीद दिखाई। पुलिस ने विक्रम सहकारी संस्था के मैनेजर कृष्णाराव वरपे पर धोखाधड़ी मप्र निक्षपकों के हितों को संरक्षण अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर प्रकरण दर्ज किया है।

सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षिका के निधन से नगर में शोक की लहर

स्वर्गीय प्रकाशनारायण जी श्रीवास्तव की धर्मपत्नी व अरविंद जी,अनिल जी व अतुल जी श्रीवास्तव की पुज्यनीय माता जी तथा बागली नगर की वरिष्ठ सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक (शासकीय प्रा वि बागली)आदरणीय श्रीमती उर्मिला जी श्रीवास्तव (अम्मा) का आज दुखद निधन हो गया है उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम पर किया गया जहां सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं एवं नगर के सभी वरिष्ठ जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की..

?️उत्तम आचार्य

देर रात हुई चाकूबाजी की घटना में एक व्यक्ति की मौत , 4 लोगो पर प्रकरण दर्ज

देवास रविवार देर रात बालगढ़ लेबर कॉलोनी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में चाकू बाजी हुई थी जिसमे एक व्यक्ति को चाकू लगे थे जिसको देर रात गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया था घायल युवक का नाम विजू उर्फ विजय पिता हरि बहादुर ठाकुर बताया जा रहा है युवक को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया था जहाँ उसकी मौत हो गयी घटना में युवक पर चाकू से कुल चार वार किए गए मृतक व्यक्ति शहर का एक लिसिटेड गुंडा है हत्या के कुल चार आरोपी जिन पर पुलिस द्वारा धारा 302 का प्रकरण दर्ज कर आगे की करवाई की जा रही है

सतवास तहसील मे महिलाओं को गंभीर बीमारियों से बचाव की मुहिम में जुटी एक आदिवासी महिला वनकर्मी

देवास। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाओं के मासिक धर्म के उपयोग में आने वाले सेनेटरी नेपकिन को लेकर बहुत ही संकीर्ण विचारधारा बनी हुई है। ग्रामीण मजदूर महिलाएं कपड़ो का इस्तेमाल कर अनेक प्रकार की गम्भीर बीमारियों से ग्रसित होती जा रही है। छोटी सी लापरवाही से महिलाओं को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है, किन्तु संकुचित विचारधारा के कारण किसी से कह नही पाती है। इन बातों को ध्यान में रखकर वन विभाग में पदस्थ वनरक्षक ने ज्योति कर्मा ने इस कुरीति के खिलाफ मुहिम छेडक़र महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। ज्योति कर्मा ने अब तक हजारों नेपकिन महिलाओं को नि:शुल्क उपलब्ध कराए है। वे स्वम अपने खर्च से खरीदकर महिलाओं तक यह नेपकिन पहुचा रही है। इसी अभियान के अंतर्गत जिले की सतवास तहसील के आदिवासी ग्रामों में जाकर नेपकिन वितरण किया। सिन्द्राणी, उन्हेल, बाल्या में आदिवासी महिलाओं को खेतों मे जाकर मजदूरी कर रही महिलाओं को सेनेटरी नेपकिन उपलब्ध कराए।

आर्मी भर्ती के ट्रायल लेने आये लड़को में हुआ झगड़ा, बस के कांच फोड़े

देवास। शहर में आगामी मार्च महीने में आर्मी की रैली भर्ती का आयोजन होना है। जिसकी तैयारी हेतु हजारों की संख्या में लड़के शहर व आस-पास से रोज मैदान पर पहुंचते हैं। वही आज उज्जैन से भी बस भरकर लड़के देवास के कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम पहुंचे थे जो आगामी आगामी रैली भर्ती की तैयारी हेतु स्टेडियम पहुचे थे। वही जानकारी अनुसार उज्जैन के व देवास के लड़कों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई बात इतनी बढ़ गई कि वहा हाथापाई भी हुई वहीं घटना में उज्जैन से आई बस को भी फोड दिया। सूचना मिलते ही मौके पर 100 डायल भी पहुची थी जिसने मौके पर लड़को को समझाइश दी थी लेकिन कुछ लड़कों द्वारा समझाइश ना मानते हुए बस व मैजिक में तोड़-फोड़ की है। वही आद्योगिक थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में 3 युवकों को चोट आई है जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली टीआई सिंह और महिला एसआई कुसुम को किया सस्पेंड

देवास। पुलिस अधीक्षक डाॅ. शिवदयाल सिंह ने रविवार काे सिटी कोतवाली टीआई उमराव सिंह एवं निर्भया टीम की एसआई कुसुम गोयल को एक केस की विवेचना में लापरवाही करने पर सस्पेंड कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 2018 में सिटी कोतवाली में एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें बैंगलुरु की एक महिला और उसके संबंधित आरोपी थे दोनों आरोपी को दो दिन पहले महिला को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार करके देवास लाए पर आरोपियो को पेश नहीं किया। महिला के प्रकरण की विवेचना में इन्होंने लापरवाही की है, जिसके चलते टीआई उमराव सिंह और निर्भया टीम की कुसुम गोयल को सस्पेंड किया है सस्पेंड के बाद दोनों अब लाईन में काम करेंगे।

आज आई 330 लोगो की रिपोर्ट में मिली मात्र 1 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 01 फरवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-झीकडाखेडा देवास ,महिला ,उम्र 18 वर्ष

  • 1 -जिले मे आज तक कोविड-19 टीकाकरण मे टीकाकृत व्यक्तियों की संख्या 6035
  • 2 -आज लिये गये सैम्‍पल- 275
  • 3 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 330
  • 4 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 1
  • 5 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 329
  • 6 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 7 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 96155
  • 8 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 95945
  • 9 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2952
  • 10 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 92498
  • 11 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 12 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2912
  • 13 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 13
  • 14 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 15 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 210
  • 17 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
  • 18 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 0.30
  • 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.08
  • 20 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 98.64
  • 21 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.91

ए हवाओं के झरोखों … कहां आग लेके निकले.. मेरा गांव बच सके तो… मेरी झोपड़ी जला दो.. : पूर्व विधायक कैलाश कुंडल

कन्नौद: शहीद भगत सिंह व्यायामशाला के द्वारा प्रतिवर्षानुसार एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ । पूज्य बापू महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को सार्वजनिक रूप से मनाए जाने के फल स्वरुप संस्था द्वारा यह लगातार 13 वां आयोजन था । संस्था के अध्यक्ष अनिल नागर और परामर्शदाता ठा. पुष्पेन्द्रसिंह राठौर ने बताया कि इस बार कोविड-19 के कारण प्रतीकात्मक रूप से शहीद दिवस का आयोजन संपन्न हुआ । कार्यक्रम पूर्व विधायक सर्वश्री ब्रजमोहन जी धूत , कैलाश कुंडल, एडिशनल एसपी श्री सूर्यकांत शर्मा, टीआई श्री परमार , जोरावर सिंह फौजी, डॉक्टर लोकेश मीणा के आतिथ्य में हुआ । पूर्व विधायक श्री धूत ने अपने विचार व्यक्त करते हुये देश की आजादी को महत्वपूर्ण बताते हुए उसे शहीदों की अमानत के रूप में संभाल कर रखने का आवाहन किया । पूर्व विधायक श्री कुंडल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम धन्य हैं कि हम ऐसे शहर में पैदा हुए जहां शहीदों को हर साल नमन किया जाता है, उन्होंने अपनी एक शानदार कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए । एडिशनल एसपी श्री शर्मा ने नगर वासियों को एकता और भाईचारे की मिसाल कायम करने का आवाहन किया और शहीदों की स्मृति को संजो कर रखने की गुजारिश की साथ ही उन्होंने एक देश भक्ति पूर्ण गीत भी प्रस्तुत किया । इसी कार्यक्रम में युवा कलाकारों शांतनु कचोले , रोहित झांझोट, जितेंद्र भारतीय ने देशभक्ति पूर्ण गीत सुनाए और अक्षत व्यास ने राष्ट्रवादी कविताओं का पाठ किया । कार्यक्रम में कोविड-19 के दौरान नगर में योद्धाओं के रूप में कार्य करने वाले “कोरोना वारियर्स ” को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । देश प्रेम से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में वीर चक्र श्री तेजेंद्र पाल त्यागी दिल्ली, ‘गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल’ के गायक श्री श्याम बैरागी मंडला और भोपाल से एडवोकेट अश्विनी सिंह राठौड़ ने वीडियो क्लिप के माध्यम से संबोधन दिया । यह जानकारी देते हुए भगत सिंह सामाजिक मंच के रोशन नागर , शैलेन्द्र पांचाल व अन्नू बिंजवाने बताया कि कार्यक्रम हर साल निरंतर जारी रहेगा । कार्यक्रम का प्रभावी संचालन पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने किया एवं श्री ओपी उपाध्याय ने आभार प्रदर्शन किया । इस कार्यक्रम में भगत सिंह व्यायामशाला के कार्यकर्ताओं , पत्रकारों व सहयोगियों के अलावा गोविंद गर्ग, श्याम सारडा, परमजीत सिंह ढिल्लों ,कृष्णकांत मीणा हरिनारायण परमार ,राजेश चौहान , विजय यादव श्री परमार, राजकुमार वर्मा, मोहन व्यास पर प्रपन्न कचोले, गौरी शंकर दीक्षित, रामभरोस परमार आदि उपस्थित थे ।*

चंचल भारतीय✒️

500 करोड़ से बदलेगी महाकाल क्षेत्र की सूरत देश के सबसे आधुनिक मंदिरों में होगा शामिल

उज्जैन स्मार्ट सिटी योजना के तहत मंदिर के विकास और विस्तार का काम शुरू हो चुका है। महाकालेश्वर मंदिर परिसर का क्षेत्रफल वर्तमान से करीब आठ गुना बड़ा हो जाएगा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल विकास परियोजना का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने योजना के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया था।

परियोजना के पहले चरण में महाकाल प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, मिडवे जोन, महाकाल थीम पार्क, घाट एवं डेक एरिया, नूतन स्कूल कॉम्प्लेक्स, गणेश स्कूल कॉम्प्लेक्स, पार्किंग, धर्मशाला, प्रवचन हॉल व अन्नक्षेत्र का निर्माण होगा। दूसरे चरण में महाराजवाड़ा, रुद्रसागर जीर्णोद्धार, छोटा रुद्रसागर लेक फ्रंट, रामघाट का सौन्दर्यीकरण, पार्किंग, पर्यटन सूचना केंद्र, हरिफाटक ब्रिज का चौड़ीकरण, रेलवे अंडरपास, रुद्रसागर पर पैदल पुल, महाकाल द्वार, बेगमबाग मार्ग का विकास, रुद्रसागर पश्चिमी मार्ग और महाकाल पहुंच मार्ग का विकास किया जाएगा।

मल्टी लेवल पार्किंग में 350 वाहन हो सकेंगे पार्क

योजना के तहत त्रिवेणी संग्रहालय के पास ही मल्टी लेवल पार्किंग होगी, जहां एक साथ 350 से अधिक वाहन पार्क किए जा सकेंगे। यहां से पूरे क्षेत्र पर निगरानी के लिए वॉच टॉवर और कंट्रोल रूम भी होगा। पास ही 25 फीट ऊंची मूर्तियों के साथ बैठने का स्थान भी होगा। यहीं श्रद्धालुओं को बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

16 स्कूल और 1 संस्कृत कॉलेज होगा शिफ्ट

महाकाल मंदिर क्षेत्र स्थित घनी आबादी में 16 स्कूल और संस्कृत कॉलेज हैं। इन्हें यहां से शिफ्ट कर नए बन रहे नूतन स्कूल और गणेश स्कूल परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। उसके बाद यहां की भूमि को मंदिर प्रबंधन में उपयोग की जाएगी। इसके अलावा मंदिर के पास बेगमबाग इलाके के 200 अव्यवस्थित मकानों को धतरावदा में विस्थापित कर बहुमंजिला मकानों में शिफ्ट किए जाने की योजना है।

महाराजवाड़ा परिसर में बनेगा कुंभ संग्रहालय

योजना के दूसरे चरण में रुद्र सागर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। महाराजवाड़ा परिसर को कुंभ संग्रहालय के रूप में उपयोग किया जाएगा। यहां नक्षत्र वाटिका भी बनेगी। महाकाल मंदिर से महाकाल चौराहे तक 24 मीटर चौड़ा मार्ग बनाया जाएगा। बड़ा गणेश मंदिर से 24 खंबा माता मंदिर तक 12 मीटर चौड़ा मार्ग होगा। वहीं महाकाल मंदिर परिसर स्थित अन्नक्षेत्र, प्रवचन हॉल व धर्मशाला को त्रिवेणी संग्रहालय के पास स्थानांतरित किया जाएगा।

सोमनाथ मंदिर जैसी होगी महांकाल की दर्शन व्यवस्था

दर्शनार्थियों को जल्द ही मंदिर के सामने शिखर दर्शन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रशासन ने मंदिर के सामने के सभी निर्माण हटा दिए हैं। यहां ऊपर के हिस्से में शिखर दर्शन लॉन और उसके नीचे नया वेटिंग एरिया बनाया जारहा है। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए किए जा रहे उपायों में क्राउड मैनेजमेंट भी शामिल है। पर्व-त्योहारों पर यहां दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख के पार होती है। ऐसे में दर्शनार्थियों को कतारबद्ध कर सुगम दर्शन व्यवस्था चुनौती होती है। इसके लिए स्मार्ट सिटी कंपनी गुजरात के सोमनाथ और अन्य प्रमुख मंदिरों की तर्ज पर बेरिकेडिंग करने जा रही है। इस पर 6 करोड़ – रुपए खर्च होंगे निर्माण के लिए ठेकेदार तय हो गया है। महाकालेश्वर मंदिर में तेजी से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। स्मार्ट सिटी कंपनी यहां दर्शनार्थी सुविधाओं का विकास कर रही है । कंपनी ने पहले चरण में 96 करोड़ रुपए की महाकाल- रुद्रसागर प्रोजेक्ट लागू किया है। इसमें पब्लिक प्लाजा, महाकाल कॉरिडोर, लोटस पोंड, शिव स्तंभ, रुद्रसागर फंट कॉरिडोर तथा अन्य सुविधाओं के काम कराए जा रहे हैं ।

• त्रिवेणी संग्रालय से महांकाल मंदिर तक 700 मीटर का कॉरिडोर बनेगा , दीवारों पर शिव की आकृतियां उखारी जावेगी

• त्रिवेणी संग्रालय के पास महांकाल का विशाल मुख्य द्वार बनाया जा रहा है

• त्रिवेणी संग्रालय के पास महांकाल कॉरिडोर , महांकाल प्लाजा , कमल तालाब , शिव स्तंभ बनने का काम तेजी से जारी है

• रूद्र सागर पर 210 मीटर का पैदल पुल का निर्माण होगा जो चार धाम मंदिर को महांकाल मंदिर से जोड़ेगा

युवा नेता योगेश पटौदी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नगर लोहारदा की शान नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता योगेश पटौदी का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मृदु भाषी हर दिल अजीज योगेश पटौदी के जन्म दिन की बधाइयां दो दिन पूर्व से ही सोसल मीडिया के माध्यम दी जा रही थी वहीं 29 जवनरी जन्म दिवस पर क्षेत्र के अनेक स्थानों पर उनके चाहने वालों ने हर्षोल्लास के डोल बाजे एवं आतिशबाजी कर केक काट कर जन्म दिन मनाया। युवा उद्योगपति दीपक पाटोदी सौरभ पाटोदी मनोज तापड़िया मोनू मानधन्या सोनू मानधन्या एडवोकेट अंकुश सायडा आशीष चांडक विक्की क्षोत्रिय नितिन जोनवाल राहुल राठौड़ धर्मेंद्र सैनी दर्शन सत्तावन फारुख भाई चेतन जारवाल कादिर पटेल सहित युवा नेता लाला जोशी के निवास पर केक काटकर जन्म दिन मनाया वहीं वार्ड नंबर 7 लोहारदा में छोटे बस स्टैंड पर सदभावना क्लब के तत्वाधान में विशाल पैमाने पर जन्म दिन मनाया गया साथ ही प्रजापति मोहल्ला चमेली चोक गायत्री मंदिर परिसर सहित हर गली मोहल्ले में जन्म उत्सव धूम धाम से मनाया गया।