मल्हार स्मृति गार्डन में कल से शुरू होगी बेटरी चलित मिनी ट्रेन

देवास। मल्हार स्मृति पार्क में किए गए सुंदरीकरण के साथ-साथ बच्चों के किड्स झोन भी तैयार किए गए हैं जिससे शहर के बड़े बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य लाभ भी मिल रहा है । पार्क में स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ बच्चों के लिए नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देशानुसार मल्हार स्मृति मंदिर गार्डन में शहरवासियों एवं बच्चो के मनोरंजन हेतु 1 फरवरी से बेटरी चलित प्रदूषण रहित मिनी ट्रेन प्रारंभ की जाएगी। ट्रेन का समय प्रतिदिन शाम 5 बजे से रहेगा। गार्डन में झूले, फिसलपट्टी आदि मनोरंजन केे साधन उपलब्ध है।

श्री चन्द्राप्रभुजी मणिभद्र स्वामी मंदिर में हुआ 18 अभिषेक महोत्सव

देवास। श्री चन्द्राप्रभुजी मणिभद्र स्वामी जैन श्वेताम्बर मंदिर में 18 वॉ अभिषेक महोत्सव पूर्ण श्रद्धाभाव, भक्तिभावना एवं विधि विधान से सम्पन्न हुआ। श्री संघ के प्रेरक मार्गदर्शक एवं आशीर्वाददाता अभ्युदय पुरम गुरूकल उज्जैन के संस्थापक मालव मार्तण्ड प.पू. आचार्य श्री मुक्तिसागर सुरि जी म.सा. के आशीर्वाद से पौष पूर्णिमा गुरूपुष्य नश्रत्र के दिन 18 वॉ अभिषेक महोत्सव सम्पन्न हुआ। संगीतमय महोत्सव में मंदिरजी में विराजमान सभी जिनेश्वर देवी देवताओ का अठाहर अभिषेक सम्पन्न कराने का अवसर जिनेन्द्र भक्ति के साथ विधिकारक संजय छाजेड़ एण्ड पार्टी सुवासरे वाले को मिला। अभिषेक के पश्चात मोढ़ पंच धर्मशाला, सरदार पटेल मार्ग पर स्रेहभोज रखा गया। श्री चन्द्राप्रभु जी स्वामी मंदिर श्री संघ ने अभिषेक में सम्मलित हुए समस्त समाजजनो का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी मंदिर के सचिव महावीर जैन ने दी।

सिन्थेटिक दुध बनाने की फेक्ट्री एवं मिलावट खोर गिरोह का पर्दाफाश

• 03 आरोपी मय चार पहिया वाहन के 750 लीटर मिलावटी सिन्थेटिक दूध सहित कुल कीमती 4 लाख 95 हजार रूपए का मश्रुका पकडने मे सफलता

देवास। माननीय मुख्यमंत्री महोदय, म0प्र0 शासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठतम अधिकारीगण द्वारा मिलावटखोरो पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक देवास श्री शिवदयाल सिंह द्वारा जिला देवास के सभी थानो को मिलावट खोरो की धर-पकड एवं कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया इसी तारतम्य मे कार्यवाही करते हुए अतिपुअ देवास श्री जगदीश डाबर, नपुअ देवास श्री विवेक सिंह, उपुअ श्री किरण शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बैंक नोट प्रेस मुकेश इजारदार एवं उनकी टीम ने दिनांक 30.01.2021 की रात मे मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए, आवास नगर गेट के सामने इण्डेन गैस वितरण करने वाले एक चार पहिया मारूति सुपर कैरी वाहन कमांक एमपी 41 एल ए 2811 को रोककर चैक करते वाहन में सवार अभिषेक गिरी सहित 17 केन दूध मिला, जिसमे अभिषेक ने बारिकी से पूछताछ बताया कि उसके द्वारा उक्त 17 केन दूध उसके अंकल राकेश गिरी के साथ मिलकर दूध मे ग्लूकोज केमिकल मिलाकर मिलावटी सिन्थेटिक दूध बनाया जाकर दूध के बडे प्लान्ट एवं कम्पनी मे बेच देते थे

उक्त जानकारी पर राकेश गिरी के डेरी परिसर मे संचालित सिन्थेटिक दूध बनाने की फेक्ट्री पर छापा मारकर वहा से एक नीली केन में 22 लीटर ग्लूकोज केमिकल, एवं मिक्सिंग मोटर, प्लेन्जर जप्त कर राकेश की गिरफतारी की गई, आरोपी राकेश से केमिकल के बारे मे पूछताछ करते उसके द्वारा उक्त केमीकल मूलतः जिला मुरैना के निवासी सतेन्द्र उर्फ बच्चु पिता रविन्द्र सिंह राजावत हाल नि0 अमृत नगर देवास से खरीदना बताया, जिसे भी मौके से गिरफतार किया गया सभी 03 आरोपियो को गिरफतार कर उनसे कुल 4 लाख 95 हजार रू का मश्रुका जप्त किया गया, इस कार्यवाही में खाघ अधिकारी द्वारा भी नियमानुसार मिलावटी दूध, एवं कैमिकल के सैम्पल लिए जाने की कार्यवाही की गई। आरोपियो के विरूद्व धारा 420.269.272,273 भादवि एवं खाघ अधि की धारा 26(2)-(10-(ii),51] 59 का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। गिरफतार दो आरोपीयो की अपराधिक पृष्ठभूमि है, जो पूर्व में भी इस तरह के अपराधो मे इंदौर मे गिरफतार हुए है, आरोपियो से पूछताछ पर और भी खुलासा होने की संभावना है। गिरफतारी आरोपियो के विरूद्व रासूका की कार्यवाही की जा रही है।

जप्त माल :-

• 17 केन मिलावटी दूध 750 लीटर – कीमती 33 हजार 750 रूपए

• 22 किलो ग्लूकोज केमिकल – कीमती 07 हजार रूपए

• एक मोटर एवं प्लेन्जर – कीमती 04 हजार 250 रूपए

• मारूति सुपर कैरी वाहन – कीमत 04 लाख 50 हजार रूपए

कुल कीमती 4 लाख 95 हजार रूपए का मश्रुका जप्त

गिरफतार आरोपी :-
1.अभिषेक पिता हरिगिरी गोस्वामी नि0 अल्कापूरी जिला देवास। 2.राकेश पिता रमेश गिरी नि0 गोपाल राव घडगे नगर देवास । 3.सतेन्द्र उर्फ बच्चू पिता रविन्द्र राजावत नि० अमृतनगर देवास।

गिरफतारी टीम :- थाना प्रभारी बीएनपी निरीक्षक मुकेश इजारदार सउनि0 अजय साहनी, सउनि0 राकेश सिंह प्रआर 661 मनोज पटेल, आर. 615 प्रदीप शर्मा, आर. 686 रामप्रताप सिंह चौहान, आर. 427 अभिषेक पाण्डेय सैनिक 273 भगवान सिंह बैस की विशेष भूमिका रही पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

जिला चिकित्सालय देवास में देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया पल्स पोलियो अभियान का शुभांरभ

देवास। जिला चिकित्सालय देवास में विधायक देवास श्रीमती गायत्री राजे पवार ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर पोलियो अभियान का शुभांरभ किया। उन्होंने जिला चिकित्सालय देवास के विकास कार्यो का भूमि पूजन भी किया । इस दौरान प्रभारी कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ. बिडवई ने भी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई।
जिले में पल्स पोलियो अभियान 31 जनवरी 2021 को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 8 बजे के पूर्व सभी 1890 बुथों पर पल्स पोलियो की दवा व अन्य सामग्री पहुच चुकी थी, साथ ही 40 ट्रांजिट टीम व 45 मोबाईल टीम भी अपने नियत स्थानो पर पोलियो की दवा व अन्य सामग्री के साथ पहुच चुके थे । प्रातः 7 बजे से ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एमपी शर्मा, सिविल सर्जन डाॅ अतुल बिथवई, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ के.के. कल्याणे, जिला मिडिया अधिकारी/उप जिला मिडिया अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के मानिटरिंग दल पल्स पोलियो से संबंधित जानकारी देवास शहरी एवं विकासखंड क्षेत्रों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते रहे एवं आस पास के क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा आम नागरिको से मिलकर जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाने में सक्रिय योगदान हेतु अपील की गई।

देवास जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवाई पिलाने का सिलसिला प्रातः 8 बजे से ही प्रारंभ हो गया। विभिन्न पोलियों बुथों पर नाना-नानी एवं कही-कही माता-पिता दादा-दादी, मामी, बुआ, व भाई-बहन ने 5 वर्ष तक के बच्चों को बुथ पर लाकर दवाई पिलवाई।
विकासखंड कन्नौद में विधायक खातेगांव श्री आशीष शर्मा एवं बी.एम.ओ. डाॅ. लोकेश मीणा, विकासखंड टोकखुर्द में विधायक सोनकच्छ श्री सज्जनसिंह वर्मा , श्री राजेन्द्रसिंह पटेल, श्री गोतमसिंह राजपूत एवं बी.एम.ओ. डाॅ. राजेश चौधरी, विकासखण्ड सोनकच्छ में तहसीलदार श्री जी.एस. पटेल एवं बी.एम.ओ. डाॅ. आदर्श नानेरिया, विकासखण्ड बागली में बी.एम.ओ. डाॅ. विष्णुलता उइके, विकासखण्ड बरोठा में सामाजिक कार्यकर्ता श्री बाबुलालजी चौधरी एवं बी.एम.ओ. डाॅ. महेश कुमार धाकड़ तथा विकासखंड खातेगांव में बी.एम.ओ. डाॅ. जी.एस.बघेल द्वारा बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाकर आभियान का शुभारंभ किया गया।

मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ ने प्रदेशाध्यक्ष को सौपा मांग पत्र

देवास। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, विधायक गायत्रीराजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला महामंत्री राजेश यादव का मप्र सफाई कर्मचारी महासंघ ने साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात समस्त सफाई कर्मचारियों का मांग पत्र प्रदेशाध्यक्ष  जटाशंकर करोसिया के नेतृत्व में सौपा। इस दौरान संवरक्षक विक्रम राव पवार, एडव्होकेट बालकृष्ण बाली, नगर अध्यक्ष प्रहलाद सांगते, कार्यवाहक अध्यक्ष राकेश बंजारे, उपाध्यक्ष दिनेश पहलवान सांगते, संजय सांगते, महामंत्री राहुल बाली, वीरेंद्र सांगते, लालचंद डागर, चिंता रामजी लावरे, श्याम लाल जी टाक, सुनील पथरोड, प्रफुल्ल वाली, महिंद्र धारू,  विक्की बंजारे, महेंद्र गोषर, रुकमणी बाई सांगते, किरण बाइ गिलोरे, मधु बाई धौलपूरे, आनंद बंजारे, राजू तेजी, सुनील टाक, नरेश आदि उपस्थित थे।

आज आई 329 लोगो की रिपोर्ट में 3 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारी:

पताः-तुलजा विहार देवास ,पुरूष, उम्र 41 वर्ष

पता:-अम्बेडकर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष

पता:-राधागंज देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष

भारत को पूरे विश्व में सिरमोर बनाना हमारा लक्ष्य – श्री शर्मा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पं.उपाध्यायजी की मूर्ति का किया अनावरण

देवास। हमारा कार्यालय भारतीय जनता पार्टी के कार्य का केन्द्र है और देवास इस विचार का बड़ा केन्द्र है। पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की मूर्ति के अनावरण का अवसर है इस अवसर पर मै सभी कार्यकर्ताओं को कहना चाहता हूॅ कि हमे सभी गर्व है कि पं. दीनदयाल उपाध्यायजी ने पहले जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी को पूरे देश में सम्पर्क कर आज एक बड़े संगठन के रूप में स्थापित किया था और एकात्म मानववाद का विचार दिया और उस विचार के आधार पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्यायजी ने जनसंघ को खड़ा किया और स्व. अटलबिहारी वाजपेयी और स्व. कुशाभाउ ठाकरे जी ने संगठन को मजबूत किया और वर्तमान गृहमंत्री श्री अमित शाह ने भाजपा को दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल बना दिया। यह बात भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर पं. दीनदयाल उपाध्यायजी की मूर्ति के अनावरण के पश्चात् सभा को सम्बोधित करते हुए कही।
भाजपा जिला प्रवक्त शंभु अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि देवास संगठन की दृष्टि से मेरे लिए नया नही है पूर्व में विद्यार्थी परिषद में कार्य करने के दौरान मेरा अक्सर देवास आना-जाना लगा रहता है। देवास के कार्यकर्ता संगठननिष्ठ एवं संघर्षशील कार्यकर्ता हैं। संगठन में कार्य कैसे किया जाता है यह देवास के कार्यकर्ता से सीखा जा सकता है कि कैसे एक संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारा दल पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के विचार पर आधारित दल है पं. उपाध्यायजी ने विचार दिया कि सर्वस्पृर्सी एवं सर्वव्यापी एवं समाज के हर वर्ग तक भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता पहुंचे। इसलिए हम राजनीति करने के लिए राजनीति नही करते है हम गांव, गरीब, पीड़ित, शौषित समाज के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करते है। पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं को एकबार पंडितजी के जन्म स्थली मथुरा के पास नंगलाचंद्रभान जाना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पंडितजी की जन्म स्थली नंगलाचंद्रभान गये वहां जाकर एक चित्र को देखकर उनकी ऑखों में आंसु आ जाते है। मीडिया के पुछने पर वे बताते है कि एक गरीब झोप़डी में रहने वाले व्यक्ति के विचार कितने मजबूत हो सकते है उनको देखकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने संकल्प लिया कि देश में किसी भी गरीब को झोपड़ी नही रहने देंगे। उसी को लेकर भाजपा की सरकार बनने पर श्री मोदी जी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से झोपड़ी में रहने वाले हर व्यक्ति पक्के मकान में रहने का अधिकार दिया। आज हमे गर्व है कि 3 करोड़ से अधिक कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्के मकान में रहने का अधिकार दिया।
साथ ही प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता एक महत्वूपर्ण कार्यकर्ता है। आज हम केन्द्र से लेकर राज्य में सरकार में है और विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में है तो उसका सही मायने में हकदार बुथ पर बैठने वाला हमारा कार्यकर्ता ही है। हमारी पार्टी का सामान्य सदस्य भी संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, आज आप सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है आज राष्ट्र विरोधी ताकते देश के माहौल को खराब करना चाहती है हमें ऐसे अराजक तत्वों का डटकर मुकाबला करना है और राष्ट्र को पूरे विश्व में सिरमोर बनाना है। आज देश में सत्ता पाने के लिए जनता को गुमराह कर फुट डालो राज करो की नीति अपना रहे है उनके फैलाये इस भ्रम का हमें डटकर मुकाबला करना है। हर समस्या के लिए लोकतंत्र में आंदोलन का स्थान है परन्तु देश की कींमत पर कोई भी आंदोलन हमें स्वीकार नही है, हम तिरंगे का अपमान कभी सहन नही कर सकते है लेकिन कांग्रेस और तथाकथित वामपंथी दल जो नक्सलवाद का समर्थन करते है इन राजनीति दलों का यह कृत्य देशहित में नही है।
श्री शर्मा ने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता सेवक है करोनोकाल में आये संकट में प्रधानमंत्रीजी के आव्हान पर हमारे कार्यकर्ता ने किसी भी मजदूर, गरीब को भूखा नही सोने दिया। हम केवल राजनीति करने के लिए नही है देश कैसे बचेगा, देश कैसे बढ़ेगा इसकी जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं पर है जिसको हमें पूर्ण निष्ठा के साथ हर संकट में निभाना है। आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा हो रही है पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। कोरोना के संकटकाल में भारत ही एक संकट मोचक देश बनकर उभरा है, आज विश्व के कई देशों को हम कोरोना की वैक्सीन दे रहे है।
पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के मूर्ति अनावरण के अवसर मैं कहना चाहता हूॅ कि हम टीम भावना से कार्य करते है, हमे मिल जुलकर आगामी निकाय चुनावों में विजयश्री प्राप्त करनी है एवं हमें कांग्रेस को बताना है कि आपने जो देश व गरीबों, किसानों के साथ घात किया है उसका जवाब हम नगर निकाय चुनावों में हम दे देंगे। आगामी निकाय चुनावों के लिए आगाह करते हुए प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ प्रत्याशी कोई भी हो उसके लिए काम करेंगे और प्रदेश में नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में भाजपा परचम लहरायेंगे। हम कार्यकर्ताओं के दम पर ही चुनाव भी जीतेगे और देश व समाज के हर वर्ग के लिए काम भी करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि आज हम पं. दीनदयाल उपाध्यायजी के मूर्ति अनावरण के अवसर यह संकल्प ले कि भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से कार्य करते हुए हर समाज वर्ग में संगठन मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर सभा को सांसद महेन्द्रसिहं सोलंकी, विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने भी सम्बोधित किया एवं स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। सभा का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप जाधव ने किया एवं आभार भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावडा ने माना।
प्रदेशाध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह
.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा के देवास आगमन पर उनका दौलतपुर फाटे से लेकर देवास शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष का भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी, पुष्पहार पहनाकर कर भव्य स्वागत किया गया। देवास नगर आगमन पर प्रदेशाध्यक्ष ने मीना बाजार स्थित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं रामाश्रय होटल में किसान सम्मान निधि वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए व शंकरनगर में भाजपा के बुथ अध्यक्ष ऋषि सोलंकी के घर भोजन किया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश सह-संगठन महामंत्री श्री हितानंदजी शर्मा ने भाजपा मंडलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक ली। साथ ही भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष श्री अशोक वर्मा काका के दुखद निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं पूर्व सांसद स्व. श्री मनोहर उॅटवाल की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन सह-संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, विधायक आशीष शर्मा, पहाड़सिंह कन्नौजे, मनोज चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, बहादुर मुकाती, गोपीकृष्ण व्यास, महेश दुबे, पूर्व पापुनि रायसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री नरेन्द्र चौधरी, शरद पाचुनकर, राजेश यादव सहित वरिष्ठ नेता मांचशीन थे साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 10वीं और12वीं का टाइम टेबल घोषित , हाई स्कूल की 30 अप्रैल, हाई सेकंडरी के 1 मई से होंगे पेपर शुरू

मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाएं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2021 30 अप्रैल और 12वीं कक्षा के पेपर 1 मई से शुरू होंगे। पेपर सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक रहेगा। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है।

परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 7.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 7.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा, उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं मिलेगा।

• हाई स्कूल (10वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 30 अप्रैल 2021

अंतिम पेपर : 15 मई 2021

समय : सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक

• हायर सेकंडरी स्कूल (12वीं)

परीक्षा शुरू होगी : 1 मई 2021

अंतिम पेपर : 18 मई 2021

समय : सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक

• माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं के सिलेबस में करीब 30% की कटौती की है।

https://liveupdate.network/?p=4635

बुजुर्गों को डंपर में भरकर छोडऩे के आदेश देने वाली कमिश्नर के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने को लेकर युवक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

देवास। शुक्रवार को इंदौर नगर निगम ने अमानवीय कृत्य करते हुए शहर में रह रहे अनाथ बुजुर्गों को इंदौर की खूबसूरती बिगाडऩे के चलते नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने आदेश देकर जिस तरह आवारा पशुओं को इंदौर शहर से बाहर देवास शहर की बाउंड्री में लाकर छोडा जाता हैं । उसी तरह बुजुर्गों को डंपर में भरकर देवास की सीमा में छोड़ देंने के आदेश देने के विरोध में शनिवार को शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह झाला के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं एवं युवक कांग्रेस के साथियो के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस अधीक्षक श्री गुर्जर के नाम एक ज्ञापन एडिशनल एसपी जगदीश डाबर को सौंपते हुवे उनसे मांग की गई कि छोटे कर्मचारियों को बर्खास्त करने से कुछ नहीं होगा । बुजुर्गों को छोडऩे का जिन्होंने आदेश जिस कमिश्नर प्रतिभा पाल ने दिया है उनके पर और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण होना चाहिए क्योंकि जिस भीषण ठण्ड में उन वृद्धजनों को देवास सीमा में छोड़ा गया है एक तरह से यह हत्या के प्रयास का ही मामला है । इस पर एडिशनल एसपी श्री डावर ने आश्वस्त किया कि कानून सम्मत जो भी कार्रवाई होगी वह की जाएगी। ज्ञापन का वाचन अतुल सिंह ने किया।

इंदौर नगर निगम की शर्मनाक हरकत पर एक्टर सोनू सूद ने की टिप्पणी

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जयप्रकाश शास्त्री, शौकत हुसैन, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, रितेश त्रिपाठी, नरेंद्र यादव, नजर मामू, अजीत भल्ला, शबाना सोहेल, मनीष चौधरी, हिम्मत सिंह चावड़ा, अनिल गोस्वामी, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, इम्तियाज शेख, राजेश राठौर, रोशन रायकवार, जितेंद्र सिंह गौड़, रोहित शर्मा, विक्रम पटेल, दीपक चौधरी, इरशाद नागौरी, राहुल पवार, जयराम मालवीय, संजय रैकवार, गोविंद मालवीय, धर्मेंद्र पटेल, रोहित अंधेरिया, अनस शेख, अमितेश पांडे, नईम अहमद, विश्वजीत सिंह चौहान, उमेश गवली, राजेश जयसवाल, ईशान राणा, संतोष लोहाना, गुल्लू मंघानी, सलमान शेख, चेतन टैगोर, दीपक शर्मा, नईम नागौरी, हर्षवीर सूर्यवंशी, अफजल कुरेशी, आदित्य दुबे, आबिद कुरैशी, विकास बारोड, छोटू सिंह गुर्जर, निर्मल डोडिया, शुभम धोटे, रोमित गाडगे, गुड्डू शेख, साधना प्रजापति, संजय गौठानी, जाकिर उल्ला शेख, रश्मि मिश्रा, प्रमोद सुमन, राजू दरबार, दीपेश हरोड़े, नंदकिशोर पांचाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

कुश्ती एरिना मे किये गये नवीन विकास कार्यो का लोकार्पण सांसद विधायक द्वारा

देवास/ रियासतकालीन ऐतिहासिक पुरातत्व धरोहर कुश्ती क्षेत्र एरिना मे नगर निगम द्वारा अमृत योजनान्तर्गत 45 लाख की लागत से विभिन्न किये गये जीर्णोद्धार, सौंदर्यिकरण, बगीचा निर्माण, बाउंड्रीवॉल निर्माण सहित अन्य विकास कार्य किये गये। सुसज्ज्ति किये गये कुश्ती ऐरिना का गत दिनो 26 जनवरी को लोकार्पण देवास सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मुख्य आतिथ्य मे तथा पूर्व महापौर सुभाष शर्मा की अध्यक्ष्ता एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, पूर्व निगम सभापति अंसार एहमद के विशेष आतिथ्य किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत पवार ने कहा कि शहर के पहलवानो एवं कुश्ती प्रेमीयो को प्रोत्साहित करने हेतु कुश्ती एरिना को नव निर्मित व सुसज्जित किया गया है। जिससे शहर व बाहर से आने वाले पहलवानो के बीच की कुश्ती का आयोजन देखने मे सुविधा होगी। इस अवसर पर समस्त अखाडा उस्ताद एवं खलिफााओ का सम्मान अतिथियो द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व निगम अन्त्योदय समिती अध्यक्ष अर्जुन यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता अभिमन्यु पाटील, धर्मेन्द्रसिह बैस, बाबु यादव, अशोक सांगते, मना पहलवान आदि सहित कई लोग उपस्थित रहे।