अमलतास अस्पताल में कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन पुन: टीकाकरण शुरू

देवास। देशभर में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान 16 जनवरी से शुरू हो गया। जिले में टीकाकरण के लिए दो केंद्र बनाए गए है, जिसमे से एक केंद्र अमलतास अस्पताल भी है। पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि 16 जनवरी 2021 शनिवार को प्रथम चरण के पहले दिन संस्था के जिन 80 लोगों को ष्टश1द्बस्र 19 वैक्सीन का टीका लगाया गया था वे सभी पुरी तरह से स्वस्थ हैं और अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। 18 जनवरी 2021 सोमवार को टीकाकरण अभियान के प्रथम चरण के दूसरे दिन का पहला टीका अमलतास अस्पताल के मेडीकल अधीक्षक डॉ बालकृष्ण नामधारी, डॉ. विराज भाटे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित वर्मा, प्रसिद्ध सर्जन ए. के. पिठावा, डॉ. प्रीति जैन, डॉ. हेमंत मित्तल सहित अन्य 84 सदस्यों को टीका लगाया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय के डॉ. कैलाश कल्याणी, ब्लाक नोडल अधिकारी डॉ. एम. के. धाकड़, खंड विस्तार प्रशिक्षक विवेक वाटसन सहित 5 सदस्यीय टीम के सदस्यों में सरोज यादव, शीला यशवंत, अनुराग मेहता, योगेंद्र चंदेल, दीपक रेकवाल उपस्थित रहीं। अमलतास के चेयरमेन सुरेश सिंह भदोरिया के मार्गदर्शन में अमलतास कॉलेज एवम् अस्पताल के अधिष्ठता डॉ. शरदचन्द्र वानखेड़े, डॉ. अश्विन सोनगरा, डॉ. मनीष तोमर एवम् नर्सिंग अधीक्षक मनीष शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ के सदस्य उपस्थित रहे। वैक्सीनेशन कार्य सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जा रहा है। देवास जिले में सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए जिले में 29 सेंटर बनाये गये है। अमलतास अस्पताल में प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही हैं। जो सप्ताह में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को वैक्सीन लगेगी।

पटेल संघ ने विभिन्न मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन-मांगे पूरी नही होने पर करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव एवं मतदान का बहिष्कार

देवास। आदर्श ग्रामीण (राजस्व वसूली) पटेल संघ ने जिले के पटेलों के साथ मिलकर प्रदेशाध्यक्ष राजेश पटेल चूमली के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया एवं एडीएम व एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेशाध्यक्ष राजेश पटेल ने बताया कि हमारे देश को आजादी मिले 74 वर्ष हो गए है, प्रत्येक सरकारो ने सबके हितों का पूरा ध्यान रखा, लेकिन ग्रामों के सच्चे सेवक ग्राम पटेल को उसके हाल पर छोड़ दिया गया। ग्राम पटेल वर्षों से बिना किसी लोभ, लालच तथा बिना किसी मनादेय के ग्राम तथा ग्रामवासियों कि सेवा करता आया है। सरकारी अधिकारी हो, पुलिस प्रशासन, पटवारी या अन्य कोई भी जरूररतमंद व्यक्ति हो पटेल उनके रूकने, खाने-पीने की व्यवस्था से लेकर उनके तमाम कार्यो में सहयोग करता आया है। पिछले 15 वर्षों से निरंतर पटेल अपनी बात सरकार के सामने रख रहे है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नही है। ग्राम पटेलो ने संगठन के माध्यम से यह निर्णय लिया है कि जब तक सरकार पटेलों की बात नही सुनेगी तब तक ग्राम पटेल किसी भी प्रकार के मतदान में भाग नही लेगा। मांगे पूरी नही होने तक मतदाता सूची से नाम हटाया जाए, इसके लिए जिले के प्रत्येक पटेल ने आवेदन कलेक्टर के नाम दिया है। पटेलो की मांग है कि पटेलों को ग्राम पंचायत का सभापति बनाया जाए। पटेलों को उचित मानदेय दिया जाए। भू राजस्व संहिता की धारा 222 के अनुसार प्रदत्त अधिकारों को लागू किया जाए। ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर ग्राम पटेल का नाम अंकित किया जाए आदि अन्य मांगों को लेकर पटेलों ने नारेबाजी करते हुए धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष विष्णु चरण सिंह राजपूत, प्रदेश संयोजक रामप्रसाद पटेल, तहसील अध्यक्ष फूलसिंह पटेल, महेश पटेल खेताखेड़ी सहित बड़ी संख्या में गांव के पटेल उपस्थित थे। 

देवास – पत्नी से तंग आकर बुजुर्ग व्यक्ति ने खाया सल्फास , मौत

देवास। शहर के कर्मचारी कॉलोनी तिलक नगर रेलवे क्रॉसिंग के पास निवासी एक शादिक शेख (60) नामक बुजुर्ग ने शनिवार को सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें इंदौर रेफर किया गया। जहां एक निजी अस्पताल में रविवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक घूमने के बहुत शौकीन थे।मृतक बुजुर्ग ने सल्फास खाने के पहले अपने फोन से खुद का वीडियो एसपी साहब देवास और टीआई साहब कोतवाली के नाम बनाया, जिसमें वो बोल रहे हैं कि पत्नी कश्मीर की थी और में अपनी बीबी से बहुत परेशान हूं वह मुझे बहुत मारती है और रोज खाने में कुछ- कुछ मिलाकर देती है। इसलिए मैं सल्फास खा रहा हूं। मैंने इसको दुनिया घुमाई है जिसके फोटो मेरे मोबाइल में हैं। यह दूसरे आदमी के पास से कश्मीर से सिर्फ 5 हजार रुपए लेकर आई थी, हज पढ़वाया उमराह कराया। उन्होंने कहा मेरे दोनों बेटे बहुत अच्छे हैं पर वो भी क्या करे वो दुकान चले जाते हैं। उन्होंने वीडियो में बीबी के चरित्र पर सवाल खड़े किए अंत में वीडियो में कहा कि मेरी मौत के बाद मेरी मय्यत बाद में उठवाना पहले बीबी को भेरूगढ़ जेल भिजवाना। मृतक की यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।

https://youtu.be/POIcyWLhYa8

देवास – आज आई 372 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारी:

1 पताः-सतवास वार्ड न.1 देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष

2 पता:-सतवास वार्ड न.1 देवास ,पुरूष ,उम्र 04 वर्ष

3 |पताः-सतवास वार्ड न.1 देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष

4 |पताः-सनसिटी 1 देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष

5 पता:-नान्देल देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष

6 पताः-लोदी मोहल्ला टॉक देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष

7 पताः-बरखेडा नेवरी,हाटपिपल्या देवास पुरूष ,उम्र 17 वर्ष

आबकारी विभाग ने बरोठा क्षेत्र में 154 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा जप्त लगभग 6800 लीटर महुआ लहान जप्त कर विधिवत नष्ट

जप्त समस्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 70 हजार 800 रुपये

देवास 17 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार देवास जिले में आबकारी विभाग एवं पुलिस द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन तथा विक्रय के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में रविवार अलसुबह सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर और एसडीओपी बागली श्री राकेश व्यास के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जिले के राघोगढ़, अखेपुर और बरोठा क्षेत्र में अवैध मदिरा के निर्माण के अड्डों पर दबिश देने पर बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा एवं लहान बरामद हुआ। जिसमें मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 07 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए तथा 154 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 6800 लीटर महुआ लहान , बरामद किया गया महुआ लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया । बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 70 हजार 800 रुपए है। आज की कार्यवाही में थाना प्रभारी बरोठा पातीराम डाबरे, डबल चौकी प्रभारी दीपक मालवीय, उपनिरीक्षक कपिल नरवले,नीलम राठौर, आबकारी वृत्त प्रभारी महेश पटेल, उपनिरीक्षक उमेश स्वर्णकार, डी के भार्गव, संदीप चौहान,प्रेम यादव,कैलाश जामोद, एवं पुलिस व आबकारी स्टाफ का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा के विरूद्ध इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा निकली जा किसान संघर्ष यात्रा कल सोमवार 18/01/2021 में शाहगढ़,बण्डा होकर करेगी सागर में प्रवेश

गढ़ाकोटा(सागर) केन्द्र सरकार द्वारा किसानों के खिलाफ लागू किये गए तीन काले कानूनों कि मुखालफत कर रहे दिल्ली की बॉर्डर पर बैठे किसानों के समर्थन में तथा बिना शर्त लागू कानून को रद्द करने को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के मार्गदर्शनानुसार तथा सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल जी देसाई के निर्देशानुसार पूरे मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय से होकर निकलने वाली किसान संघर्ष यात्रा को लेकर चल रहे कांग्रेस सेवादल के मध्यप्रदेश के प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी, प्रदेशाध्यक्ष रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय,महिला सेवादल प्रदेशाध्यक्ष राजकुमारी रघुवंशी,कांग्रेस सेवादल यूथबिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया यात्रा प्रभारी कार्यकारी कांग्रेस सेवादल प्रदेशाध्यक्ष हरिशंकर राय सहित सेवादल के साथियों के साथ कल 18/01/2021 सोमवार को सागर जिले में शाहगढ़ से प्रवेश करने पर बण्डा विधायक तरवर सिंह, पी सी सी सदस्य नारायण खान तथा बण्डा, शाहगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसिजनों के साथ कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू,प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी /प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक,सेवादल प्रदेश सचिव राजाराम सरवैया सेवादल प्रदेश सयुक्त सचिव द्वारका चौधरी,मनोज पवार कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी जिलामहासचिव श्याम दुबे करबरिया, मुकेश सिंह राजपूत, जिला सचिव मनोज प्रजापति,राहुल जैन, जिलासंयुक्त सचिव राघवेन्द्र सिंह डिलाखेड़ी,के पी चौधरी,आशाराम पटेल कांग्रेस सेवादल ग्रामीण महिला जिलाध्यक्ष अंकिता किंग, कांग्रेससेवादल यूथ ब्रिगेड ग्रामीण जिलाध्यक्ष मनोज सोनवार ब्लाक,नगर अध्यक्ष शाहगढ़ और बण्डा कांग्रेस सेवादल श्याम सुन्दर कटारे,डॉ मनोहर अठ्या,भागचंद अठ्या,ओंकार दुबे सहित बरिष्ट कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष, युवक कांग्रेस, एन एस यू आई,महिला कांग्रेस सहित सभी कांग्रेसिजन बुंदेली परम्परा अनुसार किसानों के साथ मिलकर यात्रा का भव्य स्वागत करेंगे और यात्रा शाहगढ़ से बण्डा होकर दोपहर में सागर पहुँचेगी ।
इस यात्रा को सफल बनाने सागर जिले के सेवादल के संघठन प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के मार्गदर्शनानुसार ग्रामीण सेवादल का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है..

छात्रा का अपहरण , अपहरण, दुष्कर्म, पाॅस्काे एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज

देवास। शहर के लाला लाजपत राय मार्ग पर लगभग दोपहर 3 बजे के करीब , थाना औद्योगिक क्षेत्र की नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिली लड़की को एक लाला लाजपत राय मार्ग के मकान में रखा गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग लाला लाजपत राय मार्ग पर एकत्रित हाे गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। जानकारी मिलते ही पुलिस अपने मौके पर पहुंची । जहां पुलिस ने फरदीन शेख नामक युवक के मकान से नाबालिग लड़की को छुड़ाया और दोनों को थाने पर लेकर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा नाबालिग से बात कर फरदीन शेख पर नाबालिग का अपहरण, दुष्कर्म, पाॅस्काे एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

देवास – आज आई 431 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 17 जनवरी 2021

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-भक्ती एवेन्यु देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
2 पताः-आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
3 पताः-नागुखेडी देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
4 पताः-विक्रम मार्ग देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
5 पताः-राजाराम नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-सिया देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
7 पताः-सतवास देवास ,पुरूष ,उम्र 61 वर्ष
8 पताः-नागदा देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
9 पताः- शांति नगर देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष

1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 470
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 431
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 422
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 87952
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 87656
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2876
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 83931
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2802
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 47
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 296
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 27
17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.09
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.28
19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.43
20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.94

पंचायत सचिव संघ के द्वारा विधायक आशीष शर्मा जी का जन्म दिवस के अवसर पर स्वागत सम्मान किया

कन्नौद:मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन ब्लॉक कन्नौद के पंचायत सचिवों ने क्षेत्रीय विधायक श्री आशीष शर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर उनके निज निवास पर पहुंचकर गर्मजोशी से साल श्रीफल एवं माला मिठाई बांटकर स्वागत किया गया और शुभकामना दी गई। मां नर्मदा की कृपा से मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान जी के आशीर्वाद से मंत्री बन कर हमारे बीच आए इस अवसर पर सचिव संघ के धर्मेंद्र जोशी, सुल्तान सिंह सिसोदिया, जगदीश परमार, अखिलेश शर्मा, हेमराज सांवले, बलराम विश्वकर्मा, शंकर जाट, विवेक गुप्ता आदि बड़ी संख्या में पंचायत सचिव उपस्थित थे

?️ चंचल भारतीय

कोरोना टीकाकरण महा अभियान का श्री गणेश -अमलतास अस्पताल में तमाम व्यवस्थाओं के बीच अभियान की शुरूआत हुई

देवास। सदी का सबसे बड़ा अभियान कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण 16 जनवरी से प्रारंभ हो गया। अमलतास अस्पताल के पीआरओ सन्तोष वर्मा ने बताया कि इस अभियान के दौरान एक उत्साह का वातावरण निर्मित हुआ। जिले में गाइडलाइन अनुसार ही टीकाकरण अभियान की शुरूआत हुई। अमलतास में पहला टीका अस्पताल अस्पताल की ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शर्मिला मित्तल, दूसरा टीका अमलतास कालेज एवम् अस्पताल के अधिष्ठता डॉ शरदचन्द्र वानखेड़े व तीसरा टीका अमलतास के डायरेक्टर देवेंद्र दुबे को लगाया गया। जिला प्रशासन के एडीएम प्रकाश चौहान, उपजिलाधीश त्रिलोक चंद गोड़, तहसीलदार शिवानी श्रीवास्तव, सिविल सर्जन डॉक्टर अतुल बिदवाई, डाक्टर कैलाश कल्याणी आदि उपस्थित रहे। टीकाकरण के लिए ब्लाक नोडल अधिकारी डाक्टर एम. के. धाकड के नेतृत्व में खंड विस्तार प्रशिक्षक विवेक वाटसन, ब्लाक कम्युनिटी मोबिलिजेर शीला यशवंत, सरोज नागर, एमपीडब्ल्यू योगेंद्र चंदेल, अनुराज मेहता एवम् आपरेटर दीपक रैकवाल आदि जिला चिकित्सालय की टीम सहित अमलतास अस्पताल के सीओओ डाक्टर जगत बी रावत, डॉक्टर अंकिता तिवारी, डॉक्टर मनीष तोमर, नर्सिंग अधीक्षक मनीष शर्मा, राहुल तकवाना, सीमा दांगी, नर्सिंग स्टाफ प्रियंका गालोदिया, शबीना खान, राकेश पटेल, इलियास खान आदि स्टाफ कर्मचारी मौजूद थे।