देवास। यूजर चार्जेस वसुली किये जाने हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय ने यूजर चार्जेस प्रत्येक घर से कलेक्शन के लिये वार्ड प्रभारियो एवं यूजर चार्जेस वसुलीकर्ताओ के साथ आहूत बैठक मे वसुली की प्रत्येक वार्ड की जानकारी प्राप्त कर जिन वार्डो से यूजर चार्ज वसुली कम अथवा नही आ रही है ऐसे वसुलीकर्ताओ का वेतन रोकने एवं यूजर चार्ज वसुली कार्य मे लापरवाही करने वाले कर्मचारियो को सेवा से प्रथक किये जाने की चेतावनी देते हुये कहा कि यूजर चार्ज के लिये सुबह प्रतिदिन 50 घर एवं दोपहर पश्चात 50 घर पर सम्पर्क कर यूजर चार्ज वसुली की जाकर रिपोर्ट उसी दिवस प्रस्तुत करने के सख्ती से निर्देश दिये गये। इसी प्रकार व्यवसायिक क्षेत्रों मे प्रतिष्ठानों से कमर्शियल यूजर चार्जेस वसुली लक्ष्यानुरूप नही आने से संबंधित वसुलीकर्ता का वेतन रोके जाने हेतु कहा गया। व्यवासयिक क्षेत्रो से सख्ती से वसुली कार्य दायित्व हरेन्द्रसिह ठाकुर को सौंपा गया। यूजर चार्ज प्रभारी आसीम शेख को सख्ती से निर्देशित करते हुये कहा कि जिन घरो से यूजर चार्जेस प्राप्त नही हो रहा है उसकी जानकारी एकत्रित की जावे तथा उन घरो पर टीम के साथ सम्पर्क कर समस्या का निराकरण करते हुये यूजर चार्ज वसुला जावे।
Category: देवास
देवास – आज आई 344 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 16 जनवरी 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- जमीर खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
2 पताः- वार्ड 15 कन्नौद देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
3 पताः- आर्दश नगर देवास ,महिला ,उम्र 31 वर्ष
4 पताः- नावदा देवास ,महिला ,उम्र 12 वर्ष
5 पताः- नावदा देवास ,पुरूष ,उम्र 44वर्ष
6 पताः- नावदा देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
7 पताः- मेंढकीचक देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
8 पताः- हनुमान बाखल देवास ,महिला ,उम्र 27 वर्ष
- 1 -आज लिये गये सैम्पल- 352
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 344
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 336
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 87482
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 87225
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2867
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 83509
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2796
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 44
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 257
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 27
- 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.33
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.29
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.52
- 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.94
मातृशक्ति द्वारा योग एवं स्वच्छता अभियान के साथ भजन एवं हल्दी कुमकुम कार्यक्रम सम्पन्न
देवास। वार्ड क्रमांक 24 में मातृशक्तियों द्वारा मकर सक्रांति के उपलक्ष्य में सामुहिक भजन एवं हल्दी कुमकुम कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की रितु सवनेर द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा से मनोरमा सोलंकी, राष्ट्र सेविका समिति से मेघा बिडवई, महिला सुरक्षा समिति की ममता राव, महिला पतंजलि से गीता दांडेकर एवं परिणीता बागदरें आदि उपस्थिति थी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्तियों को योग एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत जिन बहनों ने समाज में योग एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत कार्य किया है उन्हें सम्मानित किया गया। योग में बालिका वर्ग से चैतन्या यादव, युवा वर्ग में यशिता पंड्या एवं वरिष्ठ में रजनी पुराणिक को सम्मानित किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत युवा वर्ग में शुभांगी चौहान, संगीता राठौर, निक्की मेहरा एवं पूनम राठौर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड से सुनीता तिरोले, वंदना थानेकर, मोना शर्मा, आशा राठौर, प्रीति वर्मा, गायत्री टेलर, लक्ष्मी नायक, पुष्पा वर्मा, संध्या विश्वकर्मा, मंडलोई भाभी आदि महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम में सहयोग पूरे सावनेर परिवार सहित सुनील आर्य, राहुल गोस्वामी, परमजीत सिंह, मुकेश वर्मा, राजेंद्र राठौड़ आदि का सहयोग रहा। संचालन याशिता पंड्या ने किया एवं आभार आशा राठौर ने माना।
जिले में रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी को के.पी. कॉलेज देवास में
देवास। कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले ने जिला पंचायत सभा कक्ष में विभागों द्वारा बेरोजगजारों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार एवं आगामी पंच वर्षीय (2021-2026) विभागीय कार्ययोजना के संबंध में बैठक ली। बैठक में संबंधित अधिकारियों ने अपने विभाग की पंच वर्षीय कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में अधिकारियों ने विभाग द्वारा बेरोजगजारों को उपलब्ध कराए गए रोजगारों की जानकारी भी प्रस्तुत की।
सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने बताया कि आगामी 20 जनवरी को पूरे प्रदेश में रोजगार मेलो का आयोजन किया जा रहा है। देवास जिले में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन 20 जनवरी 2021 को के.पी. कॉलेज में देवास सुबह 10.30 बजे से 04 बजे तक होगा। मेले में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से देवास जिले के युवक-युवतियों को इण्डस्ट्री की रिक्वायरमेंट के हिसाब रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। रोजगार मेंले में शासकीय विभागों में आउट सोर्स के माध्यम से भी रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि 19 जनवरी 2021 तक सम्पूर्ण व्यवस्था पूर्ण की जावे एवं कार्यक्रम स्थल पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे।
मक्सी रोड पर ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर 2 दर्जन से अधिक लोग हुए घायल
देवास| मक्सी रोड पर कल में फैक्ट्री के पास में मालवा अंचल स्कूल के सामने गंध गति से जा रहे हैंटट्राली ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार था लेकिन नीचे आ गया बताया जा रहा है कि बस में 2 दर्जन से अधिक सवार यात्रियों के हाथ पैर और सिर में चोट आई है सूचना मिलते ही हंड्रेड डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया है जानकारी अनुसार जय मां बगलामुखी ट्रेवल्स की बस देवास से कनेक्शन आ जा रही थी वही मक्सी की ओर से आ रहे ट्राले mh04 12460 के सामने बाइक सवार आ गया जिससे ट्राला अनियंत्रित होकर बस में जा टकराया जिससे चलते बस अनियंत्रित होकर पलटी खा गई ट्राली के नीचे आया बस सवार संजय जैन निवासी टुकुर गंभीर घायल हो गया वही बस में बैठे करीब 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गया जिसमें 4 लोग गंभीर बताई जा रहे हैं सूचना मिलने पर डायल हंड्रेड 108 ईश्वर लाल शर्मा और चौधरी मौके पर पहुंचे सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जा रहा है कि सड़क बनाने वाली कंपनी द्वारा एक तरफ से रोड का कार्य करने के लिए कर दिया गया था जिसके कारण यह हादसा हुआ
जिले में सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगेगी वैक्सीन
प्रथम चरण में जिला अस्पताल और अमलतास अस्पताल देवास में प्रतिदिन 100-100 वैक्सीन लगाई जायेगी
देवास, 15 जनवरी 2021/ कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कोरोना वायरस वैक्सीन टीकारकण के संबंध में पत्रकार वार्ता की। पत्रकार वार्ता में कलेक्टर श्री शुक्ला ने वैक्सीनेशन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि दुनिया का सबसे बडा वैक्सीनेशन कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू होगा। हम सौभाग्यशाली है कि देवास जिला प्रथम चरण में शामिल हुआ है। हम सभी की जवाबदारी है कि इससे अच्छे से संचालित करें। देवास जिले में सभी चिकित्सकों, नोडल अधिकारियों तथा जोनल अधिकारियों को वैक्सीनेशन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। वैक्सीनेशन के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 07272-222202 और मोबाइल नंबर 9406632089 है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि कारोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाकर हम इस वैश्विक महामारी से लड़ सकते हैं। टीकाकरण के लिए प्राथमिकता समूह में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता, फ्रंट लाइन कार्यकर्ता, उच्च जोखिम वाले लोग, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोग होंगे। उन्होंने बताया कि देवास जिले में सबसे पहले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को वैक्सीन लगेगी। जिले में 7 हजार 799 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के लिए 29 सेंटर बनाये गये है। प्रथम चरण में सिर्फ दो सेंटर जिला अस्पताल और अमलतास अस्पताल में वैक्सीनेशन कार्य किया जायेगा। वैक्सीनेशन कार्य सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक सेंटर पर प्रतिदिन 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जायेगी। हफ्ते में 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को ही वैक्सीन लगेगी। वैक्सीनेशन दल में 5 सदस्यी दल रहेगा। जिसमें सेक्यूरिटी गार्ड, वैरिफायर, टीकाकरण अधिकारी और 2 सर्पोटिंग स्टॉफ रहेगा। प्रत्येक सेंटर पर ऐमरजेंसी टीक उपलब्ध रहेगी। प्रत्येक सेंटर पर वेटिंग एरीया रहेगा। टीका लगने के बाद 30 मिनट आर्ब्जवेशन में रखा जायेंगा। दूसरा टीका 28 दिन बाद लगेगा। जिसके लिए भी रजिस्ट्रर्ड नम्बर पर मैसेज आयेगा। कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि 18 साल से कम उम्र तथा गर्भवती महिलाओं को प्रथम चरण में वैक्सीन नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि दोनों ही प्रकार की वैक्सीन अच्छी और सेफ है। वैक्सीनेशन के लिए ड्रायरन का आयोजन भी किया गया था।
डॉ. सुधीर सोनी एसएमओ डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन से संबंधित समस्त बिंदुओं को पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से बताया। वैक्सीनेशन कार्यक्रम के तहत दो बार वैक्सीन दी जाएगी। पहले व्यक्ति का कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होगा। जिसमे उसकी सारी जानकारी आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ द्वारा ली जाएगी। वैक्सीन लगने के एक दिन पहले उस व्यक्ति के मोबाइल पर एसएमएस द्वारा जानकारी भेजी जाएगी, कि उसे किस स्थान पर कितने समय पर जाना है। आधार या अन्य कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही वैक्सीन दी जाएगी। वैक्सीन लगने के बाद एक एसएमएस और एक लिंक आएगा, एसएमएस में वैक्सीन लग जाने की जानकारी होगी और लिंक से सर्टिफिकेट मिल जाएगा। वैक्सीनेशन कार्यक्रम में 23 विभाग शामिल है, जिनको अलग-अलग दायित्व सौंपे गये है। वैक्सीनेशन के लिए जिला एवं ब्लाक टास्क फोर्स टीमे बनाई गई है।
देवास – आज आई 375 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 जनवरी 2021
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- पदम कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
2 पताः- नौसराबाद कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
3 पताः- वृन्दावन धाम देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः- थाना चैराहा बागली देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
5 पताः- अमोना देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
6 पताः- बरखेडा सोमा देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
7 पताः- थाना इंडस्ट्रीयल एरीया देवास ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
8 पताः- बरखेडा सोमा देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
9 पताः- वार्ड-5 बागली देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
- 1 -आज लिये गये सैम्पल- 381
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 375
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 366
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 87130
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 86881
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2859
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 83173
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 8
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2794
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 38
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 249
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 27
- 17 -जिले में आज का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 2.40
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.29
- 19 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.73
- 20 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.94
जैन पत्रकार संघ (रजि.) की प्रदेश कार्यकारिणी गठित
देवास। जैन पत्रकार संघ (रजि.) के संस्थापक राजेश सकलेचा एवं डॉ प्रदीप बाफना की सहमति से मध्यप्रदेश के अध्यक्ष दीपक दुग्गड़ द्वारा वर्ष 2021 की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष :- ब्रजेश बौहरा (नागदा), सुनील नाहर (शाजापुर), जितेन्द्र सुराना (बड़वाह), राकेश सिघंई (भोपाल),
प्रदेश उपाध्यक्ष :- यशपाल जैन (इंदौर), डॉ. अमोल जैन (इंदौर), महेश दुग्गड (इंदौर), मुकेश जैन (नागदा),विनोद जैन (देवास) प्रदीप गादिया (उज्जैन), अनिल नाहर (भानपुरा), जितेन्द्र लोढ़ा (टाण्डा), राकेश डुंगरवाल (करवड), अनूप भंडारी (मेघनगर), मनोज जैन (अशोक नगर), अशोक कोचट्टा (शिवपुरी), ओमप्रकाश कोचर(मुंदी), नितेश लुनिया(कसरावद), शैलेंद्र श्रीमाल (इन्दौर)
प्रदेश महासचिव :- सुनील जैन(उज्जैन) शोकीन जैन (नीमच), मोहित तांतेड (धार), हितेश जैन (कुक्षी), शैलेंद्र जैन (इंदौर), आंनद मणिधारी (गुना), राकेश भंडारी (इंदौर), प्रियेश कोठारी (रतलाम),
प्रदेश सचिव :- विभोर चोपड़ा (नागदा), सीमा चौपड़ा (महिदपुर), मेहुल बंम (बामनिया), निलेश जैन (नागदा), रोमेश जैन (पिपलौदा), गणतंत्र मेहता (रतलाम), मोतीलाल बाफना (रतलाम), संजय लोढ़ा (मंदसौर) सतीश खाबिया (कुकडेश्वर) महावीर जैन (निसरपुर), मनोज नरेलिया (शाजापुर), दिनेश सांखला (कालापीपल), संजय फुलेरा (पीपलोन), अरविन्द जैन (अशोक नगर), संजय बांझल (शिवपुरी), सत्येन्द्र जैन (राजगढ़), राजेश मेहता (खिरकिया), सुनील जैन (खडंवा), अंकित जैन (खंडवा), योगेन्द्र नाहर (झाबुआ),
प्रदेश सह सचिव :- प्रकाश जैन (नागदा), मनीष जैन (सुवासरा), पी सी खाबिया (कुकडेश्वर), आनंद जैन (सिहोर), सुनील बाफना (राजगढ़ धार), प्रभाष जैन (पारा), महेश जैन (मोहन बड़ोदिया), स्वदेश गंगवाल (हरदा), मनीष जैन (खडंवा) ऋका मनोनयन किया गया। पदाधिकारियों की नियुक्ति पर समस्त पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त किया।
सांसद ने लकी ड्रा में चयनित करदाताओ को वितरित किये पुरस्कार फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओ को प्रदान की सम्मान राशि
देवास। शहर के करदाताओ को प्रेरित करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा राजस्व आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर एवं जलकर करदाताओ द्वारा एक मुश्त राशि अक्टुबर माह से 31 दिसम्बर 2020 तक जमा करने वाले करदाताओ को लकी ड्रा के माध्यम से चयनित किया गया। स्थानिय मल्हार स्मृति आडिटोरियम मे आयोजित कार्यक्रम मे देवास शाजापुर सांसद महेन्द्रसिह सोलंकी के मुख्य आतिथ्य मे पुरस्कारो का वितरण किया गया। 5 कन्याओ ने लकी ड्रा निकाले। चयनित किये गये 101 करदाताओ मे प्रथम पुरस्कार एक्टीवा स्कुटी के साथ द्वितीय पुरस्कार एलईडी, तृतीय पुरस्कार गीजर, चतुर्थ पुरस्कार मायक्रोवेव, पंचम पुरस्कार मिक्सर लकी ड्रा से चयनित करदाताओ को प्रदान किये गये। इस अवसर पर सांसद श्री सोलंकी ने अपने उद्बोधन मे कहा कि निगम द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से करदाताओ का चयन कर पुरस्कृत किया जाना सराहनीय पहल है। जिससे शहर के अन्य करदाताओ को अपने बकाया कर जमा कराने हेतु प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने राजस्व वृद्धि हेतु निगम द्वारा अपनाये जा रहे प्रयासो की जानकारी देते हुये बताया कि निगम द्वारा इसी प्रकार 1 जनवरी से 25 मार्च 2021 तक करदाता अपने बकाया करो का भुगतान एक मुश्त जमा कर आगामी लकी ड्रा मे सम्मिलित हो सकते है। इसी के साथ कार्यक्रम मे शहर के सम्मानित फोटोग्राफर्स को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पुरस्कृत किया गया। शंकरगढ पहाडी पर आयोजित प्रतियोगिता मे 10 हजार रू. का प्रथम पुरस्कार अली गजधर, द्वितीय पुरस्कार राशि 7 हजार आयुष श्रीवास्तव, तृतीय पुरस्कार राशि 5 हजार मयंक जोशी को प्राप्त हुई। शेष फाटोग्राफर्स को भी प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांसद श्री सोलंकी, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विमल शर्मा, निगम उपायुक्त वित्त पुनित शुक्ला, उपायुक्त तनूजा मालवीय ने उपस्थित करदाताओ को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रदान की। कार्यक्रम का सारगर्भित संचालन अरविन्द त्रिवेदी ने किया।
शहर कांग्रेस ने लोगों के बीच तिल गुड़ पतंग बांटकर मनाया मकर सक्रांति का पर्व
देवास = प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी शहर जिला कांग्रेस के द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में जवाहर चौक में कांग्रेस जनों ने लोगों के बीच तिल गुड़ एवं पतंग बाटते हुए लोगों को मकर सक्रांति पर्व की बधाई देते हुए मनाया।।
कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस के द्वारा जवाहर चौक में मकर संक्रांति का पर्व मनाता जा रहा है इस वर्ष भी 2000 पतंग बच्चों और युवाओं को दी गई साथ ही तिल के लड्डु का वितरण किया गया। कई बच्चे सुबह से ही अपने अभिभावकों के साथ पतंग लेने के लिए आए थे। वही बड़ी संख्या में युवाओं ने भी पतंग ली पतंग लेने के लिए जबरदस्त उत्साह देखा गया इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने अपनी बधाई देते हुए कहा कि देवास शहर कि जो शांति एकता और भाईचारे की परंमरा है वह बनी रहे और हम सब मिलकर सारे त्यौहार मनाए मकर सक्रांति पर्व की बधाई शुभकामनाएं।
इस अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन सुधीर शर्मा भगवान सिंह चावड़ा नजऱ शेख़ ज्ञान सिंह दरबार उमेश झवर जाकिर उल्ला शेख नरेंद्र यादव सन्तोष मोदी ईशान राणा उमेश प्रताप सिंह गौड़ रोहित शर्मा अनिल गोस्वामी निलेश वर्मा चंद्रपाल सिंह सोलंकी धर्मेंद्र पटेल आदित्य दुबे राजेश जयसवाल दिग्विजय सिंह झाला शबाना सुहेल साधना प्रजापति मोहिनी बैरागी सतीश पुजारी चिंटू धारू प्रमोद सुमन राहुल पवार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।
