देवास – कोविड-19 के कारण लंबे अंतराल के बाद पुन: आयोजित हुई जनसुनवाई

जिला पंचायत सीईओ श्रीमती शीतला पटले ने समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

देवास – जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई लंबे अंतराल के बाद पुन: आयोजित हुई। जनसुनवाई कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला के मार्गदर्शन में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले ने ली। आवेदकों ने अपने आवेदन सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले के समक्ष प्रस्तुत किए। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
• आवास योजना के तहत मकान दिलाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक श्‍यामुबाई ने आवेदन दिया कि उनके पास निवास करने हेतु कोई मकान नहीं है। उन्हें शासन की योजना के तहत मकान आज तक नहीं दिया गया है। अतः उन्हें आवास योजना में मकान दिलाया जाए। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
• प्रात्रता पर्ची बनाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक श्री भेरूसिंह निवासी फावडा तहसील सोनकच्‍छ ने पात्रता पर्ची दिलाने के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
• ए.बी. रोड तिलकनगर गार्डन के पास गैरेज का अतिक्रमण हटाया जाये
जनसुनवाई में ए.बी. रोड तिलकनगर गार्डन के पास गैरेज का अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन दिया गया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
• फसल बीमा की राशि दिलाई जाए
जनसुनवाई में आवेदक श्री विकास निवासी बीचकुआं तहसील सतवास ने फसल बीमा की राशि के लिए आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती पटले ने संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्यवाही कर निराकरण हेतु ‍निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिक्रमण हटवाने, इलाज के लिए सहायता दिलवाने, मीटर बदलवाने, केसीसी लोन के नाम पर धोकाधडी, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, रास्ते पर से अतिक्रमण हटाने, सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

देवास – आज आई 379 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- अमलतास हाॅस्पिटल देवास ,पुरूष ,उम्र 17 वर्ष
2 पताः- आंट देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
3 पताः- धासड, सतवास देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
4 पताः- उदय नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
5 पताः- अम्बेडकर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
6 पताः- अम्बेडकर नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
8 पताः- आगरोद देवास ,पुरूष ,उम्र 12 वर्ष
9 पताः- आगरोद देवास ,महिला ,उम्र 06 वर्ष
10 पताः- सीएमएचओ आॅफिस देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
11 पताः- गुराडिया देवास ,पुरूष,उम्र 64 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 438
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 379
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 368
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 80608
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 80250
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2736
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 76665
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 20
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2647
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 63
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 358
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.75
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.95
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

देवास – इंदौर- बैतूल हाईवे पर डंपर ने मारी बाइक को टक्कर 2 की हुई मौत

देवास (कन्नौद) : इंदौर- बैतूल हाईवे पर किलोदा बी के समीप सोमवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक सवार सुनील पिता महेश यादव निवासी कन्नौद 33 साल तथा श्यामलाल पिता कालूराम कुलकर्णी उम्र 58 साल निवासी किलोदा बी जो कि मध्यप्रदेश विद्युत मंडल में लाईनमेन के पद पर पदस्थ थे । किलोदा बी के समीप हाईवे पर ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि सुनील यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई घटना तथा सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची तथा दोनों को सिविल अस्पताल कर लाया गया जहां गंभीर घायल श्यामलाल पिता कालूराम कुलकर्णी की इलाज के दौरान मौत हो गई हाईवे पर आए दिन मौत बनकर दौड़ते वाहनों के कारण कई घरों के चिराग बुझ चुके हैं प्रशासन बेशर्मी से मुखदर्शक होकर ओवरलोडिंग रेत डंपर का तमाशा देख रहा है।

देवास – तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने मुख्यमंत्री के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन देकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा की

देवास: मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक सेवा संघ के बैनर तले सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय मैं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप चौहान को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में लिखते हैं कि तहसील उचेहरा जिला सतना मैं नायाब तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा के ऊपर जानलेवा हमले करने वाले नामजद आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाने एवं तहसील कोतमा जिला अनूपपुर के अनुविभागीय अधिकारी तहसीलदार एवं तहसील के कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले और कानून को तोड़ने वाले अभिभाषक रमेश गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराए जाने व उनका लाइसेंस निरस्त करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष बार काउंसलिंग जबलपुर को पत्र लिखे जाने के संबंध में ध्यान आकर्षित कराया गया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण दोनों मांगो को लेकर शासन प्रशासन के द्वारा अनदेखा- अनसुना किया जाने को लेकर संघ के द्वारा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हम असुरक्षित व बहुत आहत महसूस कर रहे हैं। पूर्व सूचना के अनुसार 28 दिसंबर से कार्य को लेकर अनिश्चितकालीन बहिष्कार की घोषणा करते हुए कार्य विरत रहेंगे। ज्ञापन देते समय जी एस पटेल, श्रीमती राधा महंत, नागेश्वर प्रसाद पनिका, पूनम तोमर, जितेंद्र वर्मा, प्रवीण पाटीदार, प्रियंका चौरसिया, सरिता लाल, गौरव पोरवाल, अभिषेक चौरसिया सुनील पिडियार, रुचि गोयल,अलका एक्का, नहिदा अंजुम, चंद्रशेखर परमार, अविनाश सोनानिया, सहित जिले के तहसीलदार , नायाब तहसीलदार उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने दी बधाई

कन्नौद:अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा कार्य कारिणी मंडल मे विशिष्ट सदस्य अनिरूद्ध मारू विधायक मनासा, श्याम होलानी पूर्व विधायक बागली को नियुक्त किए जाने पर माहेश्वरी समाज कन्नौद अध्यक्ष गोपाल धूत, प्रवीण धूत, ओमभूतडा , ब्रजेश धूत ,मनमोहन सोमानी, दामोदर सोमानी, दीपक धूत, श्याम राठी, संतोष गोरानी ,राजेश धूत, विनोद भूतडा पत्रकार, गोपाल छापरवाल, ब्रजराज धूत, महेश राठी आदि समाजजनों ने बधाई दी।

चंचल भारतीय✒️

देव बड़ला में 10 वीं सदी की मूर्ति निकली

सोनकच्छ- नेवज नदी के उद्गम स्थल व पुरातात्विक धरोहर देवबड़ला ल धाम देव बदला बिलपान में पुरातत्व विभाग की टीम लगातार खुदाई का काम कर रही है आज खुदाई के दौरान तीसरे मंदिर के गर्भ गृह में सिंहासन पर विराजमान मां गौरी की मूर्ति निकली मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकारसिंह भगतजी व कुँ. विजेंद्रसिंह भाटी से चर्चा करते हुए पुरातत्व अधिकारी गीरेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया तीसरे मंदिर के आसपास की पूरी खुदाई करने के बाद आज हमने मंदिर के गर्भ गृह की मिट्टी हटाई जिसमें मां गौरी की 10 वीं सदी की मूर्ति मिली आपको ज्ञात होगा पहला मंदिर शिवजी का बनकर तैयार हो गया है दूसरा मंदिर विष्णु जी का है जिसका जल्द ही काम लगने वाला है और तीसरे मंदिर में गौरी मैया की मूर्ति मिलने से सिद्ध हो गया कि यह मंदिर गौरी मैया का है आगे खुदाई का काम जारी रहेगा इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री ओंकार सिंह भगत जी, जनपद सदस्य भीष्मसिंह ठाकुर पप्पू डॉक्टर,कुँ.विजेंद्रसिंह भाटी,फतेह सिंह जी चौबारा,पं.गजानन आचार्य,संतोष गिरी,मिस्त्री भूरा जाट,जुगल मेवाड़ा आदि उपस्थित रहे

किसान के साथ धोखाधड़ी में बैंक कर्मचारी बर्खास्त

देवास, 28 दिसम्बर 2020/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास ने बताया कि सहकारी बैंक के कर्मचारी द्वारा किसान से धोखाधड़ी करने के मामले में बर्खास्त किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा कांटाफोड़ की सेवा सहकारी समिति लोहारदा में किसान गब्बूलाल पिता बोंदर के फर्जी हस्ताक्षर से 15 हजार रुपए निकालने में बैंक शाखा कांटाफोड़ के कर्मचारी श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव जॉच में दोषी पाया गया। कर्मचारी श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव द्वारा किसान के नमूना हस्ताक्षर एवं विड्राल पर किसान के हस्ताक्षर में भिन्नता पाई गई। हस्ताक्षर विशेषज्ञ की जॉच रिपोर्ट में भी हस्ताक्षर भिन्न-भिन्न पाये गये। उन्होंने बताया कि बैंक मुख्यालय द्वारा कराई गई विभागीय जॉच में दोष सिद्ध पाये जाने पर बैंक कर्मचारी सेवानियमों में वKiर्णित प्रावधान अनुसार कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में गठित स्टॉफ समिति की बैठक दिनांक 24 दिसम्बर 2020 में सेवा समाप्ति के दंड से दंडित किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित देवास ने बताया कि उपरोक्त किसान को किये गये भुगतान में श्री श्याम मुरारी दुबे, प्रभारी पर्यवेक्षक/ समिति प्रबंधक एवं श्री मोहनलाल चौबे, लिपिक को भी लापरवाही बरतने तथा अपने कर्तव्यों का ठीक से निर्वहन न करने पर दोषी पाया गया, जिस हेतु दोनों कर्मचारी की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी गई। शिकायतकर्ता श्री गब्बूलाल द्वारा दिनांक 11 दिसम्बर 2020 को आवेदन एवं शपथ पत्र प्रस्तुत कर शिकायत स्वेच्छा से वापस ली थी, किन्तु स्टॉफ समिति ने दस्तावेजी साक्ष्य एवं हस्ताक्षर विशेषज्ञ की रिपोर्ट के आधार पर श्री कृष्णकांत श्रीवास्तव, लिपिक को सेवा समाप्त करने एवं श्री श्याम मूरारी दुबे, समिति प्रबंधक, श्री मोहनलाल चौबे, लिपिक की एक-एक वेतनवृद्धि रोकी जाने के दंड से दंडित किया गया।
कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने निर्देश दिए कि किसानों के ऋण वितरण, भुगतान में पूर्ण पारदर्शिता बरती जावें, रूपे क्रेडिट कार्ड, डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जाए। किसान के मोबाईल पर एस.एम.एस. से सूचना देने की व्यवस्था की जावें तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जावेगी। स्टॉफ समिति ने श्रीमती लता अवास्या को शाखा प्रबंधक के निर्देश पालन न करने पर दंडित किया।

देवास – इंदौर रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत , हादसे में दो अन्य घायल

देवास। इंदौर रोड पर रविवार दोपहर को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। दोनों घायलो को इंदौर रेफर किया गया । प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि आयशर वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मारी जिससे यह हादसा हुआ । हादसे के बाद टोलटैक्स की एंबुलेस से हादसे में घायलों को देवास जिला अस्पताल लाया गया था, लेकिन इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद ही महिला की मौत हो गई जबकि दो घायलों को इंदौर रैफर किया गया। हादसे में घायल विकास मालवीय ने बताया कि वे सोनकच्छ क्षेत्र के रहने वाले हैं उनकी मामी और एक अन्य बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया जिसके बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया।

आज आई 405 लोगो की रिपोर्ट में 10 लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 28 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- मधुबन कालोनी देवास ,महिला ,उम्र 38 वर्ष
2 पताः- राबडिया देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
3 पताः- अमलतास हाॅस्पिटल देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
4 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 46 वर्ष
5 पताः- बरखेडा देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
6 पताः- राजोदा देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- समगी,टौंकखुर्द देवास ,महिला ,उम्र 70 वर्ष
8 पताः- अमोना टांेकखुर्द देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
9 पताः- बद्रीधाम नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
10 पताः- पटेल नगर,बावडिया देवास ,पुरूष,उम्र 44 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 425
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 405
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 395
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 80170
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 79871
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2725
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 76297
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 9
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2627
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 72
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 299
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.40
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.95
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

वर्ष के अंतिम रविवार टिकीटोरिया पर किया गया सेवादल का भव्य झंडा वंदन का कार्यक्रम

गढाकोटा(सागर)- पूर्व से घोषित बर्ष के अंतिम का रविवार में सेवादल ग्रामीण का झंडावन्दन,बैठक व पिकनिक का कार्यक्रम भव्यता के साथ रहली टिकीटोरिया के प्रांगण में सानन्द सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवादल के प्रदेश सहसचिव द्वारका प्रसाद चौधरी ने उपस्थित सेवादल के साथियों को झंडा को बांधने का प्रशिक्षण दिया तथा सेवादल सचिव राजाराम सरवैया के निर्देशन में वन्देमातरम गान का सामूहिक गायन उपरांत कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे द्वारा ध्वजारोहण मुख्य अतिथि राहुल हजारी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न किया गया तदोपरान्त सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी ने सेवादल के इतिहास तथा कांग्रेस की मजबूती के संबध में अपने विचार रखे तथा इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ राजेन्द्र चौबे, विधानसभा के प्रत्याशी रहे कमलेश साहू,बी ड़ी पटेल वरिष्ठ कांग्रेसी अनूप ददरया,डॉ देवी सींग ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल ढाना विजय स्वामी ब्लॉक अध्यक्ष रहली शिवराज ने अपने विचार रखे
कार्यक्रम में सेवादल जिला उपाध्यक्ष द्वय प्रमोद नायक, उमेश तिवारी जिला सचिव सेवादल डॉ सैय्यद जावेद खान ,राहुल जैन ,मनोहर कुर्मी, सेवादल जिला महासचिव द्वय एड़. विजय पटेरिया, मुकेश सिह सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ाकोटा कन्हैयालाल पटेल,सुरखी सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण तिवारी शाहगढ़ सेवादल नगराध्यक्ष डॉ मनोहर अठ्या,महेन्द्र सगोनया, सोनू खान,शैलेन्द्र सोनी,एड. मनोज कुमार प्रजापति,अमृत नायक,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहली सौरभ हजारी,लखन मालगुजार, सेवादल नगराध्यक्ष ढाना शरद तिवारी,बबलू राजपूत, डेलनसिह, महेश सिह ,नन्द किशोर लड़िया,सेवादल नगरध्यक्ष रहली दीपक सिह,रहली मंडलम अध्यक्ष पुरषोत्तम पटेल सहित बहुत से कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
झंडावन्दन उपरांत सामुहिक भोज हुआ फिर द्वितीय सत्र में पुनः बैठक हुई जिसमें आगामी समय मे रहली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की मजबूती के लिए चर्चा उपरांत कोर कमेटी का गठन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सेवादल जिलाउपाध्यक्ष प्रमोद नायक ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार किया.