MP में लव जिहाद बिल को कैबिनेट की मिली मंजूरी गैर जमानती धाराओं में होगा केस दर्ज 10 साल की जेल का प्रावधान

मध्यप्रदेश – प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ प्रस्तावित बिल के ड्राफ्ट ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020’ को कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। शनिवार को सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक में ड्राफ्ट को हरी झंडी मिली। इसमें कानून को और सख्त बनाने संबंधी फैसला लिया गया इससे पहले गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी कानून को सख्त करने की बात कह चुके हैं। अब इसे 28 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा। नए कानून में कुल 19 प्रावधान हैं, मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने अपने प्रदेश में देश का सबसे बड़ा कानून बनाया है.

• विधेयक के ड्राफ्ट के मुताबिक, गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा और कम से कम 10 साल तक की सजा का प्रावधान रहेगा। लव जिहाद जैसे मामलों में सहयोग करने वालों को भी मुख्य आरोपी बनाया जाएगा। उन्हें अपराधी मानते हुए मुख्य आरोपी की तरह ही सजा होगी। वहीं शादी के लिए धर्मांतरण कराने वालों को भी सजा देने का प्रावधान

https://twitter.com/ANI/status/1342701108687298566?s=19

देवास – बारात में नाचते नाचते पुल से नीचे गिरे 2 युवक , एक कि हुई मौत

देवास। एक बारात के जुलूस में डीजे की धुन पर नाचते-नाचते दो युवक गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे पुल से नीचे गिर गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के समीप कालीसिंध नदी पर बने पुल से गांव सांवेर से सोनकच्छ की ओर एक बारात आ रही थी। इसमें बज रहे डीजे पर बाराती नाच रहे थे। डीजे पर बज रही धुन सुनकर वहां पहुंचे कृपालसिंह पिता प्रहलादसिंह सैंधव (40) व लाखन पिता नानूराम बड़कनिया (30) दोनों निवासी गांव पीपल्याबक्सू भी झूम-झूमकर कर नाचने लगे। नाचते-नाचते दोनों अचानक असंतुलित होकर पुल के नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डाॅक्टर ने कृपाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल लाखन का उपचार कर छुट्टी दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया व घटना को जांच में लिया।

श्रीमती गीता बाई भाटी का हुआ आकस्मिक निधन

सामाजिक कार्यकर्ता हरिशंकर भाटी, जटाशंकर सेवा समिति के वरिष्ठ नंदकिशोर भाटी, पूर्व पार्षद मुकेश भाटी की माताजी श्रीमती गीता बाई भाटी का निधन हो गया है। अंतिम यात्रा मुख्य बाजार स्थित निवास से आज दोपहर 2:00 बजे निकलेगी।

?️उत्तम आचार्य

देवास – आज आई 376 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 26 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- मावेरखेडी सोनकच्छ देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
2 पताः- चुनाभटटी खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
3 पताः- विश्रामबाग देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
4 पताः- सिया देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
5 पताः- खातिखेडी देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
6 पताः- आवास नगर देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
7 पताः- जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
8 पताः- आनंद विहार ,देवास ,पुरूष,उम्र 21 वर्ष
9 पताः- राजाराम नगर देवास ,महिला ,उम्र 80 वर्ष
10 पताः- गंगा नगर देवास ,महिला ,उम्र 80 वर्ष
11 पताः- थाना सिविल लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 459
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 376
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 365
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 79318
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 78973
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2704
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 75420
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 16
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2614
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 64
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 345
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.42
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.67
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.96
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

शंकरगढ पहाड़ी पर तीन दिवसीय “देवास एडवेंचर फेस्ट” एवं स्‍पोर्ट्स कार्यक्रमों का हुआ शुभारंभ

देवास। देवास में इन्‍दौर-भोपाल बायपास स्थित शंकरगढ पहाड़ी पर “देवास एडवेन्‍चर फेस्‍ट” कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक श्रीमती गायत्रीराजे पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने फीता काटकर एवं झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, सीएसपी श्री विवेक सिंह, पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री राजीव खंडेलवाल, श्री बहादुर मुकाती, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी तथा बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।

कार्यक्रम के शुभारंभ पर सरदार हरिसिंह नलवा, गतका अखाड़ा इंदौर के उस्ताद श्री जसवीर सिंह अहलुवालिया के मार्गदर्शन में 30 खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिनमें सिख शौर्य कला, मार्शल आर्ट व लोककला का प्रदर्शन किया गया। दर्शकों ने करतबों को देखकर प्रशंसा की। उस्ताद श्री अहलुवालिया ने बताया कि सिख शौर्य कला को भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल में शामिल किया है। यह दल वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन और इंटरनेशनल वर्ल्ड बुक ऑफ यूएसए में शामिल है।
“देवास एडवेंचर फेस्ट” के अवसर पर बाइक राइडरों द्वारा बाइक पर स्टंट दिखाते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही शंकरगढ़ पहाड़ी पर बाइक रेसिंग की। कार्यक्रम में जीप के माध्यम से पहाड़ी के टॉप पर ले गए। इसके साथ अन्य गतिविधियां भी आयोजित की गई।

शंकरगढ पहाडी पर आयोजित होने वाली गतिविधियों का शुल्‍क

शंकरगढ पहाडी पर 25 से 27 दिसम्‍बर तक आयोजित होने वाली गतिविधियों में कैम्पिंग में एक व्‍यक्ति का शुल्‍क 2500 तथा कपल का 4000 रूपये निर्धारित है। ट्रेकिंग तथा बर्ड वाचिंग रोजाना सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक होगी जिसका शुल्‍क 100 निर्धारित है। नाईट वॉक रोजाना शाम 07 बजे से 09 बजे तक होगी जिसका शुल्‍क 100 निर्धारित है। ओपनमिक रोजाना शाम 07 बजे के बाद, कैम्‍प फायर रात्रि 08 बजे के बाद तथा तारा दर्शन रोजाना रात 10 दस बजे के बाद कर सकेंगे, जिसका शुल्‍क 10 रूपय निर्धारित है। पैरामोटर दिन में (हवा की स्थिति के अनुसार) जिसका शुल्‍क 15 सौ रूपये प्रति 20 मिनट निर्धारित है। पैरासेलिंग दिन में (हवा की स्थिति के अनुसार) 1 हजार रूपये प्रति सवारी निर्धारित है। वाटर बॉल (मीठा तालाब पर), रपेलिंग तथा जिपलाइन सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होंगे, जिनका शुल्‍क 50 रूपये निर्धारित है। पिलाईन तथा एटीवी ट्रेल सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होंगे, जिनका शुल्‍क 100 रूपये निर्धारित है। पेंटबॉल सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगा, जिसका शुल्‍क 200 रूपये प्रति 10 शॉट्स निर्धारित है। बर्मा ब्रिज, बंजी रन, बाउंसी, बुल राइड, एयरगन, तीरंदाजी तथा बनाना राईड(मीठा तालाब पर) सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होंगे, जिनका शुल्‍क 50 रूपये निर्धारित है। पंतगबाजी(दिन में हवा के अनुसार), जीप सफारी, गिल्‍ली डंडा, लकी टॉस तथा कमांडो नेट सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होंगे, जिनका शुल्‍क 200 रूपये निर्धारित है। साइक्‍लोथोन 26 दिसम्‍बर को तुकोजीराव स्‍टेडियम में सुबह 07 बजे से सुबह 10 बजे तक आयोजित होगी, जिसका शुल्‍क 100 रूपये निर्धारित है। फन रन 27 दिसम्‍बर को तुकोजीराव स्‍टेडियम में सुबह 07 बजे से सुबह 10 बजे तक आयोजित होगी, जिसका शुल्‍क 100 रूपये निर्धारित है।

नकली डिटर्जेंट बनाने वाली फैक्ट्री पर पुलिस ने मारा छापा , नकली माल सहित कुल 9 लाख का सामान जब्त

देवास। कोतवाली पुलिस ने शहर के मुख्य बाजार स्थित सरदार पटेल मार्ग पर नकली डिटर्जेंट बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा। सरदार पटेल मार्ग स्तिथ इस फैक्ट्री में गुजरात-महाराष्ट्र की कंपनियों के नाम से डिटर्जेंट बनाया जा रहा था। जबकि लेबल लगी दोनों फैक्टरी तीन साल पहले ही बंद हो गई थी। देवास का व्यक्ति रिजवान शेख पिता रियाज शेख धूम-2 एवं शुद्धिकरण कंपनी के वैपर का उपयोग कर नकली सर्फ का कारोबार कर अभिनव टॉकीज के सामने उज्जैन रोड से सर्फ का सप्लाई मार्केट में करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी से एक कार, बड़ी मात्रा में डिटर्जेंट पाउडर, वेपर सहित कुल 9 लाख का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने रिजवान शेख पर धारा 420 , 52 , 63 कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

देवास – आज आई 572 लोगो की रिपोर्ट में 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- बरोठा देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
2 पताः- पटरानी खातेगांव देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
3 पताः- पानगरू सतवास देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
4 पताः- डाकनीपुर टौंकखुर्द देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
5 पताः- पुनासा हाटपिपल्या देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
6 पताः- संजय गाधी नगर देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
7 पताः- सनफार्मा देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
8 पताः- सनफार्मा देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
9 पताः- सियापुरा देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
10 पताः- अम्बेडकर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 374
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 572
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 562
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 78859
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 78597
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2693
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 75055
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 46
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2598
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 69
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 262
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.43
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.47
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.97

(डॉ के.कल्याणी )

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया कि “शासकीय कार्यक्रम, बेटियों की पूजा से आरंभ किए जाए”।

मध्य प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागीय आयुक्त,समस्त कलेक्टर,समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मध्यप्रदेश के प्रति आदेश भेजा कि राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया कि “शासकीय कार्यक्रम, बेटियों की पूजा से आरंभ किए जाए”।

संभाग आयुक्‍त श्री शर्मा ने जिला चिकित्‍सालय का किया निरीक्षण, इन्‍दौर-देवास रोड़ पर बन रहें इण्‍डस्ट्रियल पार्क के निर्माण कार्य का किया अवलोकन

देवास, 24 दिसम्‍बर 2020/ संभाग आयुक्‍त श्री आनंद कुमार शर्मा ने आज जिला चिकित्‍सालय देवास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
संभाग आयुक्‍त श्री शर्मा ने निरीक्षण के दौरान देवास जिले में बनाये जा रहे आयुष्‍मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा की। आयुक्‍त श्री शर्मा ने निर्देश दिए की जिले में अधिक से अधिक आयुष्‍मान कार्ड बनाये जाये। आयुष्‍मान योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। आयुष्‍मान योजना के होर्डिंग लगाये जाये, जिससे आम नागरिकों को योजना के बारे में जानकारी मिल सकें। आयुष्‍मान भारत ‘’निरामयम’’ योजना का उद्देश्‍य गरीब एवं असहाय परिवारों को गुणवत्‍तापूर्ण इलाज समय पर उपलब्‍ध कराना है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक निःशुल्क लाभ दिया जाता है। सभी संबल कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे सभी लोग जिनका नाम एस.ई.सी. सूची में हैं। वे सभी आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र है।
संभाग आयुक्‍त श्री शर्मा ने जिला चिकित्‍सालय में बने आयुष्‍मान कियोस्‍क का अवलोकन किया। आयुष्‍मान मित्र से चर्चा की, और अधिक से अधिक आयुष्‍मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के अधिकारियों ने जिला अस्‍पताल में मरीजों के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं के बारे में जानकारी दी।
संभाग आयुक्‍त श्री शर्मा ने इन्‍दौर-देवास रोड़ पर बन रहें इण्‍डस्‍ट्रीयल पार्क के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्‍होंने चल रहे कार्य की सराहना की और जल्‍द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। इण्‍डस्ट्रियल पार्क में सायकिल ट्रेक, पाथ वे, वॉलीबाल, बास्‍केटबाल, बेडमेंटेन, तार फैंसिंग, चैयर, झूले, शेड, पेड पौधे आदि लगाये जा रहे है तथा पूर्व में लगे पेड़ो का संरक्षण भी किया जायेगा।

कल से रेत-खनिज परिवहन व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

देवास। शहर के रेत खनिज परिवहन व्यापारी कल 25 दिसम्बर से अपना काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल के पूर्व व्यापारियों ने गुरुवार दोपहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से व्यापारियों ने स्पष्ट खनिज परिवहन नीति बनाने की मांग की। साथ ही खनिज विभाग एवं पुलिस विभाग की हठधर्मिता पूर्वक अवैध वसूली के प्रति रेत एवं गिट्टी खनिज व्यापारियों ने विरोध दर्ज करवाया। रेत गिट्टी वाहन ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गहलोत ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से सरकार से 6 बिंदुओं पर विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग की गई है। उन्होंने बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया कि सबसे पहली मांग यह की- मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्वीकृत खदान से निर्धारित रॉयल्टी राशि देने के बाद भी रास्ते भर कई जगह माइनिंग विभाग, पुलिस विभाग, आरटीओ विभाग द्वारा अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के नाम पर भारी अवैध वसूली की जा रही है, जिसे तत्काल बंद किया जाए।  वर्तमान आधुनिक युग में विकास हेतु प्रत्येक निर्माण का आधार स्तंभ ही खनिज गिट्टी- रेत है, जिसे हम व्यापारी खदानों से परिवहन कर प्रदेश के ही निर्माण स्थलों पर जन सेवा के रूप में पहुंचाते हैं। प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कई टैक्स चुकाते हैं। इसके बाद भी व्यापारी एवं ड्राइवर पर चोरी की धारा 379 व 414 के अंतर्गत कार्रवाई करना गलत एवं व्यापार विरोधी है, जिसे तत्काल खत्म किया जाना चाहिए। शासन द्वारा निर्धारित खनिज- रेती राशि प्रत्यक्ष रुप से चुकाने के अलावा भी अप्रत्यक्ष रूप से वाहन का रोड टैक्स, परमिट, टोल पर टैक्स के साथ ही डीजल पर भारी भरकम टैक्स द्वारा प्रतिमाह लाखों रुपए दिया जाता है। इसके बाद भी व्यापारियों को खनिज- रेत माफिया, रेत चोर कहना गलत है, जिसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए। शासन की नीति के प्रावधानों की आवश्यकता अनुसार रॉयल्टी प्रति मीटर की दर से शासन द्वारा निर्धारित की गई है। खदानों पर तोल कांटा लगा कर आरटीओ के नियम अनुसार वाहनों में प्रति घन मीटर के मापदंड से खनिज लोड किया जाए। फिर वजन कम या ज्यादा जो भी हो, उस वाहन की ओवर लोड की चालानी कार्यवाही ना की जाए। साथ ही खनिज विभाग और आरटीओ द्वारा खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों के लिए वाहन क्षमता अनुसार एक सहज और जन हितेषी व्यवहारिक नीति संयुक्त रूप से अति शीघ्र बनाई जाए। शासन द्वारा समय-समय पर खदानों से रेत खनिज का बिक्री मूल्य तय किया जाए। इसमें शासन स्तर से न्यूनतम और अधिकतम रुपए की दर भी करने का प्रावधान जल्द से जल्द लागू किया जाए। एसोसिएशन की अंतिम मांग यह थी कि जिस खदान से रेत खनिज लोड किया गया है, उस खदान संचालक पर नियंत्रण के नियम बनाए जाए, जिससे प्रदेश में अवैधानिक रूप से, बिना रॉयल्टी रेत खनिज के व्यापार पर अंकुश भी लगेगा। ऐसा करने से शासन के राजस्व में भारी बढ़ोतरी भी हो पाएगी। अध्यक्ष गहलोत ने कहा कि सरकार मध्यप्रदेश में विकास कार्यों के लिए आवश्यक गौण खनिज की सहज उपलब्धता एवं मूल्य नियंत्रण करने के लिए हमारी मांगों पर विचार करें। इस अवसर पर संगठन के बबलू श्रीवास्तव, तूफान सिंह दरबार, रितेश राठौर, हर्ष विजयवर्गीय, अरुण पांडे, गिट्टी व्यापारी जावेद पटेल, तोफिक पटेल, विनोद जयसवाल, जितेंद्र सिंह परिहार, सुमेर सिंह ठाकुर, संजू खंडेलवाल, अरबाज शेख, हुकम सिंह बालोदिया, राजेश दरबार, ज्ञान सिंह, राहुल चौधरी, नरेंद्र चौधरी सहित एसोसिएशन के कई सदस्य उपस्थित थे।

हड़ताल से थमेंगे करीब 500 वाहनों के पहिए 

जानकारी के अनुसार रेत खनिज परिवहन में शहर की मंडी से संबंधित करीब ढाई सौ बड़े वाहन हड़ताल से प्रभावित होंगे। इतने ही छोटे वाहन भी हड़ताल के कारण बंद रहेंगे। व्यापारियों के अनुसार इन वाहनों के बंद होने से आने वाले दिनों में शहर व आसपास कंस्ट्रक्शन से संबंधित कामों पर ब्रेक लग सकता है।