देवास – नाले से मिली नवजात ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

देवास। उदयनगर थाना अंतर्गत आने वाले सिवनपानी राेड से लगे जंगल के नाले में बुधवार सुबह एक निर्दयी माँ अपनी करीब 6 से 7 महीने की बच्ची छोड़ गई । सुबह रोने की आवाज सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची काे डायल 100 से बागली अस्पताल पहुंचाया। यहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर हालत में बच्ची काे देवास रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दाैरान बच्ची ने दम ताेड़ दिया। जिला अस्पताल में बच्ची काे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया था। बच्ची काे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था।जहाँ उसका इलाज शुरू कर दिया गया था। इसी दाैरान शाम बच्ची की माैत हाे गई। पुलिस आगे जी जांच कर रही है।

देवास – आज आई 455 लोगों की रिपोर्ट मे 11 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- चैबाराधीरा देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
2 पताः- गेटवे कन्नौद देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
3 पताः- नानदेल टौंकखुर्द देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
4 पताः- शिमला कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
5 पताः- नबीपुर बरोठा देवास ,पुरूष ,उम्र 02 वर्ष
6 पताः- सिया देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
7 पताः- अरलावदा देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
8 पताः- जयश्री नगर देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
9 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
10 पताः- सिविल लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
11 पताः- मेंढकीचक देवास ,महिला,उम्र 40 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 672
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 455
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 11
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 444
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 78485
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 78025
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2683
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 74493
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 6
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2552
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 105
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 460
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.44
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.12
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.97

(डॉ के.कल्याणी )

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट केे पुलिस मौत का कारण फूड पाइजनिंग बता रही मृतक की माँ भटक रही दर दर, नहीं हो रही कोई सुनवाई

देवास। मोती बंगला निवासी कमलाबाई ने बताया कि मेरे पुत्र की हत्या की हत्या हो गई है तथा पुलिस इस मामले में अपराधियों का सहयोग कर रही है तथा उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। कमलाबाई ने बताया कि उनका पुत्र पंकज मोती बंगला निवासी मुकेश पिता बाबूलाल नायक की गाड़ी पर हेल्पर का कार्य करता था। वह 16 सितम्बर को गाड़ी पर गया था तथा 25 सितम्बर को उसने घर पर बात भी की थी लेकिन उसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा था। 28 सितम्बर को गाड़ी मालिक मुकेश नायक का फोन आया कि तुम्हारे बेटे की तबियत खराब हो गई है। जबकि मेरे पुत्र की मृत्यु हो चुकी थी। उसके बाद भी हमें बताया गया कि उसकी तबियत खराब है। तीन दिन बाद उसकी लाश को देवास लेकर आए तथा गाड़ी मालिक व ड्रायवर ने हमें पुलिस को सूचना भी नही करने दी तथा कोरोना का डर बताकर पंकज की लाश को घर पर भी नहीं लाने दिया तथा जॉनडियर फेक्ट्री के पास से ही उसे श्मशान ले जाया गया श्मशान में उसकी मौत का कारण हार्ट अटेक बताया गया अंतिम संस्कार करवा दिया और । जबकि हमने देखा कि उसके शरीर पर गहरी चोंट के निशान थे तथा उसकी गर्दन भी टूटी हुई थी। उसके पास उसका मोबाईल भी नहीं मिला इस बारे में ड्रायवर ने कहा कि उसका मोबाईल गुम हो गया है। मेरा पुत्र जब गाडी पर गया था तब उसके पास 5 हजार रूपये भी थे वे भी उसके पास नहीं मिले।

कमलाबाई ने आशंका व्यक्त की है कि गाड़ी मालिक के सहयोग से ड्रायवर ने उनके पुत्र की हत्या की है। इस बारे में पुलिस में शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पुलिस भी बिना किसी जांच के  इस केस को बंद करना चाहती है। पुलिस का कहना है कि उसकी मृत्यु फूड पाइजनिंग के कारण हुई लेकिन उसकी कोई पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं है क्योंकि गाड़ी मालिक ने उसका पोस्टमार्टम नहीं होने दिया। और उसके शरीर पर गंभीर चोंट के निशान कहां से आए। पंकज के आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पेनकार्ड, कपड़े आदि भी गाड़ी मालिक के पास ही है जो अभी तक उसके द्वारा पंकज के परिवार को नहीं दिए गए है। कमलाबाई ने पुलिस से मांग की है कि गाड़ी मालिक एवं ड्रायवर पर उचित कार्यवाही की जाए। मृतक पंकज घर में अकेला ही कमाने वाला था। घर में उसके माता पिता बीमार है तथा उसकी एक 7 साल की बेटी है अब इनको संभालने वाला कोई नहीं है।

पहली बार पार्षद कैंडिडेट्स को देनी होगी चुनाव खर्च का डिटेल

मध्यप्रदेश – पार्षद के चुनाव में धनबल का उपयोग रोकने के लिए चुनाव आयोग ने खर्च की लिमिट तय करने के साथ खर्च का ब्योरा बताने के नियम बना दिए हैं। चुनाव की तारीख से 30 दिन के अंदर प्रत्याशी या उसके एजेंट को खर्च की डिटेल देनी होगी। गलत जानकारी दी तो चुनाव रद्द करने के साथ कैंडिडेट को अयोग्य भी घोषित किया जा सकता है।

• ये जानकारियां देनी होंगी
पार्षद प्रत्याशी को खर्च की गई राशि का सोर्स, सार्वजनिक सभा, रैली, जुलूस, प्रचार सामग्री, केबल नेटवर्क, थोक SMS या इंटरनेट, सोशल मीडिया के जरिए प्रचार, वाहन, कार्यकर्ता और एजेंट पर खर्च, चुनाव अभियान में लगाई खुद की रकम, पार्टियों से मिला कैश- चेक, कर्ज, गिफ्ट और दान की रकम की डिटेल बतानी होगी।

ऊँचे ब्याज दर पर पैसा वसूली गाडियों एवं मकानो पर कर लेता था अवैध कब्जा , सूदखोर माफिया से 30 गाडियां जप्त की, अब वापस दिलावायेगी पुलिस

देवास – पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत भूमाफिया, रेत माफिया,नशा मुक्ति,सूदखोर,मिलावटखोर एवं महिला संबंधी अपराधियों के विरूद्ध विशेष अभियान के तहत की जा रही लगातार कार्यवाही के चलते एक टीम का गठन किया गया। थाना औद्योगिक क्षेत्र द्वारा सूदखोर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना औ क्षेत्र जिला देवास अपराध धारा 384,506.34 भावदि एवं 3/4 म.प्र ऋणियो का संरक्षण अधिनियम 1937 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना के आरोपी सुरेश व कपिल एवं मोटर सायकल की पतारसी हेतु आरोपीगणो के घर दबीश दी गई। आरोपी कपिल रायकवार पिता नन्हेलाल रायकवार निवासी भैरूगढ़ देवास को गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी से घर पर रखी हुई 30 वाहन जप्त किये गये जिसमें कीमत लगभग 25 लाख रूपये की जप्त की गई है।

तरीका वारदात :- आरोपीयो द्वारा लोगो को ऊँचे ब्याज दर पर पैसे दिये जाते थे व मूल से कई गुना ज्यादा ब्याज दर वसूल कर डरा धमकाकर लोगो से पैसे त मोटरसाइकिल त अन्य वाहन अपने कब्जे में कर लेते है।

जप्तशुदा सामग्री :- 28 मोटर साइकिल व 02 चार पहिया वाहन एवं मकानों एवं अन्य संपत्ति कीमत लगभग 25 लाख रूपये की जप्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- कपिल पिता नन्हेलाल रैकवार निवासीगण भैरूगढ़ वार्ड नं. 37 देवास

सराहनीय कार्य :- थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा, उनि जगदीश पटेल,उनि जितेन्द्र यादव,उनि मलखान सिंह भाटी, सउनि पी सी सोलंकी, प्र आर 531 देवेन्द्र, आर 538 अतुल आर 66 राजेन्द्र, आर 218 सतीश ,आर, 386 जितेन्द्र गोस्वामी आर 317 अमरीश सैनिक 320 तेजकरण की अहम भुमिका रही।

गांजा तस्कर एवं नशेड़ीओं के विरुद्ध कार्रवाई, पुलिस द्वारा 1किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

खातेगांव: मुखबिर की सूचना पर ग्राम संदलपुर निवासी ब्रह्मासिंह उर्फ वीरसिंह पिता कैलाश नाथ संदलपुर नदी के पास खड़ा होकर अवैध मादक पदार्थ गांजा सफेद रंग की बोरी में रखे हुए बेचने के लिये ग्राहको की तलाश कर रहा हे मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतू पुलिस फोर्स जैसे ही संदलपुर नदी के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति हाथ में बोरी लेकर भागने लगा जिसे फोर्स ने घेराबंदी कर पकड़ा और नाम पता पूछते तो उसने अपना नाम ब्रह्मासिंह उर्फ वीरसिंह पिता कैलाश नाथ उम्र 30 साल निवासी ग्राम संदलपुर का होना बताया उक्त संदेही की हाथ में लिये बोरा को चेक किया तो अवैध मादक पदार्थ गांजा 1 किलो100 ग्राम कुल मिला। आरोपी ब्रह्मासिंह उर्फ वीरसिंह का यह कृत्य कीमती 11 हजार सिंह का यह कृत्य धारा 8/20 एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से मौके पर गिरफ्तार कर अपराध क्रं, 616/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का कायम किया।
इसी तारतम्य में मुखबिर कि सूचना पर जहा पर आम रास्ता है लोगो को आने जाने में परेशानी हो रही है सूचना पर विश्वास कर पुलिस फोर्स जैसे ही जामनेर नदी की पुल के पास पहुंचा तो व्यक्ति हाथ में चिलम लेकर गांजा पीते हुए दिखे दोनो व्यक्ति को फोर्स ने पकड़कर नाम पते पूछे तो कैलाश पिता रामचंद्र माली उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम संदलपुर एवं राधेश्याम उर्फ सेठी
पिता शेतानसिंह जाति कोरकू ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम संदलपुर के बताये उक्त व्यक्तियो का यह कृत्य धारा 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत दंडनीय पाया जाने से उनके कब्जे से पृथक पृथक गांजा पीने की सामग्री जप्त कर आरोपीगण को
पृथक अपराध क्रं. 619/2020 एवं 620/2020 धारा 8/27 NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई कर मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक देवास डा. शिवदयालसिंह,अति पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत
शर्मा, पुलिस एसडीओपी बृजेश सिंह कुशवाह के मार्गदर्शन थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती के निर्देशन में कार्रवाई की गई समस्त थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

चंचल भारतीय✒️

नयापुरा स्थित Atm से निकले 500-500 के मिस प्रिंट वाले नोट लीड मैनेजर ने कहा – बैंक में करे जमा

देवास – शहर के नयापुरा चौराहे स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से अमजद ने सोमवार शाम 2 हजार रुपए निकाले। मशीन से 500-500 के चार नोट निकले, इनमें से 2 नोट एक तरफ से अच्छे थे, लेकिन दूसरी तरफ से नोट पर मिस प्रिंट साफ दिख रही थी। नोट निकालने के बाद अमजद ने अपने साथियों को दिखाए, वहीं दुकान पर बताए तो उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। दोनों नोट की सीरीज एक ही है। ।

लीड बैंक मैनेजर अरविंद रंजन कहा, एटीएम से खराब नोट निकलने की शिकायत बहुत कम आती है। एटीएम से इस तरह के नोट बाहर निकलें तो तत्काल मौजूद गार्ड को बताएं, अगर गार्ड नहीं है तो जिस बैंक में खाता है, वहां जाकर नोट बदलवा सकते हैं।

देवास – आज आई 326 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- धतुरिया देवास देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
2 पताः- मानकुड हाटपिपल्या देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष
3 पताः- नेवरी मानकुड देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
4 पताः- नेवरी मानकुड देवास ,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
5 पताः- गंर्धवपुरी सोनकच्छ देवास ,महिला ,उम्र 62 वर्ष
6 पताः- गंर्धवपुरी सोनकच्छ देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
7 पताः- विजया रोड देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
8 पताः- थाना सिविल लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
9 पताः- सवासदी खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 384
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 326
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 317
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 77813
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 77570
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2672
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 74049
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2546
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 100
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 243
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.44
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.28
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 0.97
                                                         (डॉ के.कल्याणी )                                       
                                   प्रभारी मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

अभाविप के 66वें राष्ट्रीय अधिवेशन का पोस्टर विमोचन हुआ

पोस्टर विमोचन मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश जी रघुवंशी नगर अध्यक्ष आशीष यादव एवं नगर मंत्री राजवर्धन यादव द्वारा किया गया

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवास द्वारा आगामी नागपुर में होने वाले 66 वे राष्ट्रीय अधिवेशन ( 25-26 दिसंबर 2020 ) का पोस्टर विमोचन कार्यक्रम मध्यभरत प्रांत के प्रांत अध्यक्ष श्री योगेश जी रघुवंशी नगर अध्यक्ष आशीष यादव एवं नगर मंत्री राजवर्धन यादव द्वारा किया गया इस मौके पर देवास विभाग संयोजक श्री सावन जी कोशाल और देवास जिला संयोजक श्री विधान जी अग्रवाल उपस्थित थे । ज्ञातव्य हो कि अभाविप द्वारा प्रतिवर्ष “प्रो०यशवंत राव केलकर पुरस्कार” विगत 29 वर्षों से उनकी स्मृति में प्रदान किया जा रहा है । जिसका दुनिया के सबसे बड़े छात्र संघटन अभाविप के शिल्पकार के रूप तथा उसका विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है । इस वर्ष प्रो० यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार हेतु चयन समिति ने वैशाली ( बिहार ) के मनीष कुमार को प्रदान करने की घोषणा की है । उन्हें यह पुरस्कार युवाओं को स्थाई जैविक और बहु- प्रचलित खेती के सफल मॉडल की और आकर्षित करने एवं युवाओं के कोशल विकास प्रशिक्षण द्वारा ग्रामीण रोजगार सृजन करने हेतु नागपुर में आयोजित होने वाले अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा । वर्तमान महामारी कोविड के कारणवश उक्त अधिवेशन में पूरे भारत से कुछ प्रमुख मुख्य कार्यकर्ताओ को ही अपेक्षित किया जा रहा है ।

होटल उत्सव में हुई गैंगरेप की घटना की निष्पक्ष जाँचकर आरोपियों पर हो कड़ी कार्यवाही

• ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच के पदाधिकारियों ने की प्रेसवार्ता 

देवास। माह जून 2020 में होटल उत्सव में हुई गैंगरेप की घटना को लेकर ऑल इंडिया दलित महिला अधिकार मंच द्वारा मंगलवार को प्रेसवार्ता आयोजित की गई। नेशनल कन्वीनर डॉ. रमपंचाल  स्टेट कार्डिनेटर गायत्री सोनकर ने पत्रकारों से चर्चा कर आरोप लगाते हुए बताया कि होटल उत्सव की गैंगरेप की घटना को पुलिस प्रशासन द्वारा दबाया जा रहा है। इस घटना का प्रमुख आरोपी राजू पति दिनेश पहाडिय़ा और उसकी बेटी करिश्मा उर्फ जश्सी तथा अन्य अपराधियों की मिलीभगत से एक मासूम की जिंदगी को तबाह करने की साजिश रची गई। 11 मई 2020 को पीडि़ता जब उसकी नानी के घर गई थी तब जस्सी ने सेमसंग कम्पनी का महंगा मोबाईल रखने के लिए पीडि़ता को दिया था। मोबाईल की वास्तविक सच्चाई जानने की कोशिश पुलिस ने नही की। मंच ने उच्च अधिकारियों से मांग की है कि इस घटना की प्रारंभ से ही निष्पक्ष सीआईडी जाँच करवाई जाए, जिसमें मानवाधिकार के दो सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी सहयोग लिया जाए। इनके पूर्व नियोजित षडय़ंत्र का भंंडाफोड़ करना मासूम बच्च्यिों के सुरक्षित भविष्य के लिए अतिआवश्यक है। होटल उत्सव के मैनेजर ने अभी तक ऐसे कितने काले कारनामों को अंजाम दिया है। इसकी भी निष्पक्ष जाँच के लिए उसको भी रिमांड पर लिया जाना चाहिए। अपराधियों को आजीवन कारावास से दण्डित किया जाकर सम्पत्ति जप्त की जाए। मुख्य अपराधी राजू पहाडिय़ा जहां कहीं भी हो गिरफ्तार करके रिमांड लिया जाए। मुख्यमंत्री प्रदेश को अपराध मुक्त करना चाहते है। इसलिए इस प्रकार के मामले की निष्पक्ष रूप से जाँच की जाना चाहिए। साथ ही मंच द्वारा  म.प्र. में हो रहे दलित आदिवासीयो महिलाओ एंव बच्चियों पर होकर आनेको प्रकरणों चर्चा करते हुए पुलिस अधिकारियों द्वारा आरोपियों का समर्थन करते है। वर्तमान में थाने किराने की दुकान जैसे हो गए है जहाँ धराये बिकती है। इस मंच के द्वारा मप्र की आनेको घटनाओ को उदहारण सहित बताया गया।