देवास – जिला प्रशासन नगर निगम की टीम ने चुना खदान स्थित कबीर आश्रम पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमीदोंज कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी अनुसार कबीर आश्रम को प्रशासन द्वारा दी गयी ज़मीन के अलावा लगभग 2000 स्क्वायर फ़ीट ज्यादा जमीन पर अवैध कब्जा कर किया था। प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण को हटा दिया । 22 वर्षीय मूकबधिर युवती के दुष्कर्म का मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने दबिश देकर 6 मूकबधिर लड़कियों को भी आश्रम से रेस्क्यू किया था। 22 वर्षीय मूकबधिर युवती से दुष्कर्म के पूरे मामले में पुलिस जांच में जुटी है।
Category: देवास
देवास – नकली मावे के कारखाने पर अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई
देवास । विजयगंज मण्डी रोड पर नकली मावा बनाने के कारखाने पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की। प्रशासनिक टीम में डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया वर्मा और तहसीलदार श्रीमती पूनम तौमर ने टीम के साथ कार्रवाई की। कार्रवाई में करीब 25 किलो नकली मावा तथा डालडा घी के डब्बे बरामद किये गये।
देवास – अभाविप की सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर की कार्यकारिणी गठित
देवास। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर विजयनगर में बैठक आयोजित कर कार्यकारिणी का गठन किया गया। नगर विद्यालय प्रमुख रजत तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला एसएफडी प्रमुख मयंक पाठक उपस्थित थे एवं अध्यक्षता नगरमंत्री राजवर्धन यादव ने की। श्री पाठक द्वारा कार्यकर्ताओं को अभाविप की रीति-नीति से अवगत कराया गया। जिसके पश्चात नगर सहमंत्री आदित्य शर्मा ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष यतन शर्मा, उपाध्यक्ष रवि परमार, विशाल चंगेश, अनिवेश खत्री, मंत्री धीरेन्द्रसिंह पवार, सहमंत्री लव वर्मा, गौरव पाठक, कृष्णा पटेल, एसएफडी प्रमुख संदीपसिंह पवार, सह एसएफडी प्रमुख विशाल डोरिया, एसएफएस प्रमुख नयन धाकड़, सह एसएफएस प्रमुख ऋषभ राठौड़, कला मंच प्रमुख विशाल यादव, सहप्रमुख रितेश दिवानिया, सोशल मीडिया प्रमुख राजवीर ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य रितिक चौधरी, शिवराजसिंह तंवर, अरूण चौधरी, सुमित गोस्वामी, कुलदीप विश्वकर्मा, गोपाल पवार, क्रिश खत्री, अमन बैरागी, शिवराजसिंह, अमन हरोड़े को नियुक्त किया गया।
स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी ब्रजेश श्रीवास्तव का हुआ स्थानांतरण
स्थानीय पुलिस थाना में थाना प्रभारी बृजेश जी श्रीवास्तव के मात्र 56 दिनों की सेवा अवधि के बाद स्थानांतरण होने पर नगर वासियों की उपस्थिति में आयोजित विदाई समारोह में सभी की विचार अभिव्यक्ति के सार के रूप में यह भाव सामने आये। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद जी चौहान के मुख्य आतिथ्य में तथा अनुविभागीय पुलिस राकेश जी व्यास की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में नगर के वरिष्ठ जन आदरणीय राजेश जी बजाज,प्रवीण जी चौधरी,सुर्य प्रकाश जी गुप्ता,डा रामचन्द्र जी राठोर,विनय जी बोथरा,प्रमोद जी शर्मा,मुकेश जी गुर्जर,नाथूसिहजी सेन्धव आदि के साथ अन्य आमंत्रित जन भी बडी मात्रा में उपस्थित रहें।
संचालन शिक्षक वारिस अली ने किया तथा आभार एस आई गेहलोद सा ने माना।साई राम हैड साहब ने शानदार गीत के साथ श्री श्रीवास्तव साहब को विदाई प्रदान की।
नगरवासियों के द्वारा प्रदत्त सम्मान और सहयोग से अभिभूत होकर श्री श्रीवास्तव साहब ने मुक्त कंठ से बागली की परंपराओं की प्रशंसा की तथा सभी का ह्रदय से आभार माना।
? उत्तम आचार्य
उज्जैन – मक्सी रोड पर पंवासा थाने के आगे ट्रक और बस की की हुई भिड़त, 19 से ज्यादा लोग हूए घायल, 1 की हुई मौत
मक्सीरोड -शंकरपुर के पास बुधवार को हुए सड़कहादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि एकदर्जन लोग घायल हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक यहां यात्रियों से भरी तेजरफ्तार बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर होगई। टक्कर के बाद बस पलट गई। बस कानपुर सेअहमदाबाद जा रही थी। बस में सवार ज्यादातर मजदूरवर्ग के लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी किबस और ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्तहो गया। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लगगया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पतालभिजवाया। सुबह पुलिस ने जेसीबी की मदद से बस कोहटवाया, तब कहीं जाकर यातायात सामान्य हो सका।
इस दौरान बस में बैठा एक यात्री खिड़की से बाहर आ गिरा जिसकी मौके पर मृत्यु हो गई। बस खेत में पलटते ही राहगिरों ने पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी बस में बैठे यात्रियों को निकालने में मदद की।सूचना मिलते ही सीएसपी पल्लवी शुक्ला, पंवासा टीआई मुनेन्द्र गौतम, चिमनगंज थाना प्रभारी अजित तिवारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय भिजवाया।बस यात्री रमेश यादव ने बताया कि सभी लोग सूरत में मजदूरी करते हैं और महिलाओं व बच्चों सहित बस में 55 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें विनय (30), राजू गोविंद (30), जुजारसिंह (24), अनिता पति रामचरण (25), शिव गोविंद (50), कल्पना (32), शिवम (6) कानपुर, विजय (18) सभी निवासी कानपुर सहित 19 लोग से ज्यादा लोग घायल हुए।
राजनीति के संत स्वर्गीय कैलाश जी जोशी की पुण्य तिथि पर किया सुंदर कांड का पाठ
कांटाफोड़- परम् श्राध्य् आदरणीय पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी की प्रथम पुण्य तिथी पर सुशील पसारी द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया । यह सुंदरकांड जगदीश चौबे की पूरी टीम के द्वारा किया गया । जिसमे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे संतोष चौबे सत्यनारायण तिवारी प्रकाश तिवारी अनिल शर्मा बाबू दादा अरुण डाबी लोकेश वर्मा उदय जगताप सावन मालवीया विनायक भट्ट नारायण शर्मा सचिन मालवीया विशाल मालवीया मनीष मालवीया धीरज मालवीया भूषण तिवारी मनीष बियाणी अर्जुन राठौर बलराम लोकेश जोशी राठौर मोहित चौबे लखन मालवीया रोहित चौबे योगेश मालवीया शुभम भट्ट आयुष शर्मा सागर मालवीया ऋषभ तलायर शिवम शर्मा आदि उपस्थित थे
? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड
देवउठनी एकादशी आज-जानिए पूजन विधि, महत्व और क्या करें क्या न करें?
इस एकादशी पर भगवान विष्णु निद्रा के बाद उठते हैं इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। हिंदू धर्म में सबसे शुभ और पुण्यदायी मानी जाने वाली एकादशी, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष को मनाई जाती है। यह देवउठनी एकादशी 25 नवंबर, बुधवार को है, जिसे हरिप्रबोधिनी और देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी के बीच श्रीविष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और फिर भादों शुक्ल एकादशी को करवट बदलते हैं। पुण्य की वृद्धि और धर्म-कर्म में प्रवृति कराने वाले श्रीविष्णु कार्तिक शुक्ल एकादशी को निद्रा से जागते हैं। इसी कारण से सभी शास्त्रों इस एकादशी का फल अमोघ पुण्यफलदाई बताया गया है। देवउठनी एकादशी दिवाली के बाद आती है। इस एकादशी पर भगवान विष्णु निद्रा के बाद उठते हैं इसलिए इसे देवोत्थान एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में निद्रा करने के कारण चातुर्मास में विवाह और मांगलिक कार्य थम जाते हैं। फिर देवोत्थान एकादशी पर भगवान के जागने के बाद शादी- विवाह जैसे सभी मांगलिक कार्य आरम्भ हो जाते हैं। इसके अलावा इस दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी विवाह का धार्मिक अनुष्ठान भी किया जाता है।
देवउठनी एकादशी का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष देवोत्थान एकादशी व्रत 25 नवंबर, बुधवार के दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार 25 नवंबर को एकादशी तिथि दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से लग जाएगी। वहीं एकादशी तिथि का समापन 26 नवंबर को शाम 5 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
देवउठनी एकादशी को क्या न करें?
एकादशी पर किसी भी पेड़-पौधों की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए।एकादशी वाले दिन पर बाल और नाखून नहीं कटवाने चाहिए।एकादशी वाले दिन पर संयम और सरल जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। इस दिन कम से कम बोलने की किसी कोशिश करनी चाहिए और भूल से भी किसी को कड़वी बातें नहीं बोलनी चाहिए।हिंदू शास्त्रों में एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।एकादशी वाले दिन पर किसी अन्य के द्वारा दिया गया भोजन नहीं करना चाहिए।एकादशी पर मन में किसी के प्रति विकार नहीं उत्पन्न करना चाहिए ।इस तिथि पर गोभी, पालक, शलजम आदि का सेवन न करें।देवउठनी एकादशी का व्रत रखने वाले व्यक्ति को बिस्तर पर नहीं सोना चाहिए। देवउठनी एकादशी व्रत में क्या करें?
देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा के सामने दीपक अवश्य ही प्रज्वलित करना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन आपको सूर्योदय से पहले उठ जाना चाहिए।देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नाम का कीर्तन भी करना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन निर्जल व्रत रखना चाहिए। देवउठनी एकादशी के दिन किसी गरीब और गाय को भोजन अवश्य कराना चाहिये
देवास – आज आई 704 लोगों की रिपोर्ट मे 26 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 नवम्बर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः- अर्जुन नगर देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
2 पताः- भोसले कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
3 पताः- खारी बावडी देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
4 पताः- तिलोक नगर देवास ,पुरूष,उम्र 62 वर्ष
5 पताः- छायन मेना देवास ,महिला,उम्र 13 वर्ष
6 पताः- छायन मेना देवास ,महिला,उम्र 85 वर्ष
7 पताः- छायन मेना देवास ,महिला,उम्र 45 वर्ष
8 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 15 वर्ष
9 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,महिला,उम्र 07 वर्ष
10 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,महिला,उम्र 08 वर्ष
11 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 12 वर्ष
12 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,महिला,उम्र 08 वर्ष
13 पताः- ग्राम तालोद,सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
14 पताः- पुलिस चैकी चापडा देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष
15 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
16 पताः- स्टेशन रोड देवास ,महिला,उम्र 37 वर्ष
17 पताः- राधागंज देवास ,पुरूष,उम्र 44 वर्ष
18 पताः- सीआईएसएफ लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 57 वर्ष
19 पताः- सम्राटपुरी देवास ,महिला,उम्र 31 वर्ष
20 पताः- मधुबन कालोनी, देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
21 पताः- मधुबन कालोनी, देवास ,महिला,उम्र 42 वर्ष
22 पताः- मधुबन कालोनी, देवास ,महिला,उम्र 17 वर्ष
23 पताः- एमजी रोड देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष
24 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
25 पताः- शनि मंदिर देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
26 पताः- मोति बंगला देवास ,महिला उम्र 72 वर्ष
◆ एक कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्युः-निवासी मोति बंगला ,महिला उम्र 72 वर्ष
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 571
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 704
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 26
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 678
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 1
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 65356
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 64981
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2214
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 61877
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 16
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2050
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 138
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 375
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 26
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.41
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.59
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.17
केंद्र सरकार ने फिर 43 और मोबाइल ऐप्स पर लगाया बैन
केंद्र सरकार ने फिर 43 और मोबाइल ऐप्स पर बैन लगा दिया है। इन्हें देश की संप्रभुता, अखंड़ता और सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया है। आईटी ऐक्ट की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की गई है। सरकार की ओर से बताया गया है कि कार्रवाई यह इनपुट मिलने के बाद की गई है कि ये ऐप्स भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियों में लिप्त हैं। बैन किए गए ऐप्स में कुछ पुराने ऐप हैं, लेकिन ज़्यादातर ऐप्स ऐसे हैं जो सपोर्टिव ऐप के तौर पर काम करते हैं.
बैन हुए ऐप्स
- AliSuppliers Mobile App
- Alibaba Workbench
- AliExpress – Smarter Shopping, Better Living
- Alipay Cashier
- Lalamove India – Delivery App
- Drive with Lalamove India
- Snack Video
- CamCard – Business Card Reader
- CamCard – BCR (Western)
- Soul- Follow the soul to find you
- Chinese Social – Free Online Dating Video App & Chat
- Date in Asia – Dating & Chat For Asian Singles
- We Date-Dating App
- Free dating app- Singol, start your date!
- Adore App
- TrulyChinese – Chinese Dating App
- TrulyAsian – Asian Dating App
- ChinaLove: dating app for Chinese singles
- DateMyAge: Chat, Meet, Date Mature Singles Online
- AsianDate: find Asian singles
- FlirtWish: chat with singles
- Guys Only Dating: Gay Chat
- Tubit: Live Streams
- We Work China
- First Love Live- super hot live beauties live online
- Rela – Lesbian Social Network
- Cashier Wallet
- MangoTV
- MGTV- HunanTV official TV APP
- WeTV – TV version
- WeTV – Cdrama, Kdrama&More
- WeTV Lite
- Lucky Live- Live Video Streaming App
- Taobao Live
- DingTalk
- Identity V
- Isoland 2: Ashes of Time
- BoxStar (Early Access)
- Heroes Evolved
- Happy Fish
- Jellipop Match- Decorate your dream island!
- Munchkin Match: magic home building
- Conquista Online
नापतोल विभाग के कार्यालय में अधिकारी व निरीक्षक की मनमर्जी से वर्षो से लटका है ताला
कन्नौद: देवास अंचल के नापतोल विभाग की गतिविधियां शायद ही कभी धरातल पर दिखी हो। दुकानों की नापतोल से लेकर बांट इलेक्ट्रॉनिक कांटे की प्रमाणिकता का सत्यापन महज कागजी रह गए हैं। देवास अंचल में शायद ही नापतोल विभाग की ऐसी कोई कार्यवाही हो जो लोगों के जेहन में हो। नियम कायदों की आड़ में नैतिकता ताक पर रखकर मुख्यालय नापतोल विभाग कन्नौद के अंतर्गत करनावद चापड़ा हाटपिपलिया नेवरी बागली उदयनगर पुंजापुरा कांटाफोड़ पानीगांव कन्नौद सतवास नेमावर हरणगांव की नापतोल विभाग की जिम्मेदारी नियमों के विरुद्ध विभाग के लापरवाही के चलते निरीक्षक और बाबू की मनमर्जी से देवास से निभाई जा रही है यह कहा जा सकता है कि ऊंट पर बैठ कर बकरी चराने जैसी बात का चरितार्थ करती है। कन्नौद नापतोल विभाग के कार्यालय की जिम्मेदार तत्कालिक नापतोल निरीक्षक संगीता भंवर एवं नापतोल विभाग के बाबू महेश मालवीय को नापतोल विभाग कन्नौद में नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन इन्होंने विगत वर्षों से नापतोल विभाग कार्यालय मैं ताला लटका दिया गया है। पूरे कार्यालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि कन्नौद नापतोल विभाग के अंतर्गत बीस लाख रुपए के लगभग का राजस्व की आय होती है जिसके लिए शासन ने ऐसे लापरवाह निरीक्षक व बाबू की नियुक्ति की गई थी फिलहाल तत्कालिक निरीक्षक संगीता भंवर व बाबू महेश मालवीय व जिम्मेदार संबंधित अधिकारी पर कन्नौद की भौतिक जांच कर इनके विरुद्ध बड़ी विभागीय कार्यवाही की मांग की जा रही है। मुझे एक महीना भी नहीं हुआ है पदभार ग्रहण किए हुए! मुरैना से स्थानांतरण होकर देवास आया हूं। आज कन्नौद में पहला दिन है । सोमवार दिनांक 23 नवंबर 2020 को एसडीएम नरेंद्र सिंह धुर्वे के निर्देशन में कन्नौद शिवम रेस्टोरेंट व डीएनएफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ग्राम कोठड़ा में तहसीलदार नागेश्वर पनिका व खाद्य अधिकारी वैशाली सिंह के साथ संयुक्त कार्यवाही के दौरान दोनों फर्म के विरुद्ध विधिक माप विज्ञान नापतोल विभाग अधिनियम 2009 की धारा 24 /3 3 के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की गई है। कन्नौद नापतोल विभाग कार्यालय की दुर्दशा के बारे में तत्कालिक निरीक्षक रेखा भंवर ही जानकारी दे पाएगी। महेश मालवीय नापतोल विभाग के बाबू के पद नियुक्त है उन्हीं की जवाबदारी है कार्यालय खोलने और बंद करने की। कन्नौद कार्यालय खुला ही नहीं तो इनकी उपस्थिति के रजिस्टर कन्नौद में होने का सवाल ही नहीं! “एस ए खान” निरीक्षक नापतोल विभाग कन्नौद
चंचल भारतीय✒️
