देवास – आज आई 676 लोगों की रिपोर्ट मे 19 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 07 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- टोंककला देवास ,महिला,उम्र 35 वर्ष
2 पताः- टोंककला देवास ,महिला,उम्र 75 वर्ष
3 पताः- देहरी कन्नौद देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
4 पताः- काकरिया खातेगांव देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
5 पताः- गुणास खातेगांव देवास ,पुरूष,उम्र 45 वर्ष
6 पताः- सिया देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
7 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 54 वर्ष
8 पताः- बद्रीधाम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
9 पताः- कुम्हार गली देवास ,पुरूष,उम्र 36 वर्ष
10 पताः- ग्राम जीयावन खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 51 वर्ष
11 पताः- शंकरगढ देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
12 पताः- चैबापिपल्या देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
13 पताः- ग्रीनपार्क हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 43 वर्ष
14 पताः- महालक्ष्मी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 73 वर्ष
15 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 41 वर्ष
16 पताः- बीएनपी कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 49 वर्ष
17 पताः- कलमा मक्सी रोड देवास ,महिला,उम्र 75 वर्ष
18 पताः- नागदा देवास ,महिला,उम्र 60 वर्ष
19 पताः- वार्ड 9 हाटपिपल्या देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 757
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 676
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 19
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 657
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 70458
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 69830
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2456
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 66512
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 8
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2331
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 99
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 628
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.52
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.91
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.06

पालनगर चौराहे कंटेनर से टकराने पर देवास के फोटोग्राफर शेखर वर्मा की हुई मौत

थाना क्षेत्र औद्योगिक के पालनगर चौराहे पर शनिवारको साढ़े 4 बजे अर्जुन नगर चूना खदान निवासी शेखर33 पिता सुरेश वर्मा को पीछे से तेज गति से आ रहेकंटेनर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत होगई। शेखर शंकरगढ़ से घर जा रहा था।पुलिस ने बताया फोटोग्राफर शेखर वर्मा को यूपी पॉसिंगकंटेनर के चालक मुजम्मिल ने पालनगर चौराहे परस्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर को लोगों नेघटनास्थल पर ही रोक लिया और चालक की पिटाईशुरू कर दी। पुलिस पहुंची और चालक को बचातेथाने ले गई। पूर्व पार्षद अर्जुन चौधरी व अन्य लोगशेखर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉ. ने प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया।परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शेखर ने दमतोड़ दिया। पार्षद चौधरी ने बताया शेखर के दो बच्चे हैं।बेटा 6 वर्ष और बेटी 10 वर्ष की है। पालनगर चौराहेपर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से घटनाएं हो रही है। पहलेस्पीड ब्रेकर थे, पर हटवा दिए गए। अब फिर से स्पीडब्रेकर नहीं बनवाए तो आंदोलन करूंगा।

कृषि अध्यादेश वापस लेने के साथ ही किसानों की मांगे मानने का सौंपा ज्ञापन

कांटाफोड़ – शनिवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों ने गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर सभा की। सभा के पश्चात बस स्टेंड कांटाफोड़ पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन तहसीलदार द्वारा अधिकृत नगर परिषद सीएमओ केसी वर्मा को सौंपा। इस दौरान थाना प्रभारी सीएल कटारे एवं पुलिसकर्मी उपस्थित थे। ज्ञापन मे उल्लेख किया गया कि वर्तमान में भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र के लिए तीन नए कानून बनाए गए जिसे अध्यादेश के जरिए संसद में पास करवा कर किसानों के साथ छलावा किया है इसे वापस लेने की मांग के साथ ही कहा कि दिल्ली में धरने पर बैठे किसानों की मांग अतिशीघ्र मानी जाए अन्यथा मध्य प्रदेश में भी बहुत बड़ा किसान आंदोलन होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी सरकार की होगी। दूसरे ज्ञापन प्रदेश के मुख्य मंत्री के नाम दिया जिसमें कहा कि देवास जिले को आपदा ग्रस्त घोषित करने के बाद भी आज दिनांक तक किसानों को एक रुपए की भी आर्थिक मदद सरकार के द्वारा नहीं की गई थी जबकि किसान की संपूर्ण खरीफ फसल नष्ट हो चुकी थी क्षेत्र के गांवों की फसल पूर्ण रूप से नष्ट हो चुकी है आज किसान अपनी आर्थिक स्थति पर आंसू बहा रहा है साथ ही कहा कि किसानों के ऋण की वसूली स्थगित कर उनका ब्याज माफ किया जाए। बिजली 10 घंटे बिना ट्रिपिंग के दी जाए ।ज्ञापन का वाचन नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री निवास तिवारी एवं निर्मल पुरोहित ने किया आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजाराम यादव एवं किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने माना।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

कृषि विधेयक को निरस्त करने व दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के पक्ष में कांग्रेस सेवादल ने ज्ञापन सौपा

सागर – केंद्र सरकार के कृषि बिल के विरोध में देशव्यापी किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी व कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संघठक श्री लालजी देसाई तथा सेवादल के प्रदेश प्रभारी डॉ चंद्रप्रकाश वाजपेयी व सेवादल प्रदेशाध्यक्ष श्री रजनीश हरबंशसिंह ठाकुर के निर्देशानुसार तथा जिला सेवादल ग्रामीण सागर संघठन प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला के मार्गानुसार कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के नेतृत्व में महामहिम राष्ट्रपति महोदय जी के नाम तहसीलदार गढ़ाकोटा श्री कुलदीप परासर को ज्ञापन सौंपा गया जिसके तहत शीघ्र ही इस कानून को वापस लेने की मांग की गयी।
इस मौके पर सेवादल अध्यक्ष डॉ चौबे ने कहा कि इस काले कानून के खिलाफ सेवादल ने सितंबर 2020 में भी महामहिम महोदय को अनुविभागीय अधिकारी रहली के माध्यम से 18/09/20 में इस काले कानून को पास न करने का ज्ञापन सौपा गया था जिसका इस ज्ञापन में स्मरण कराते हुए पुनः मांग कि गई कि इस काले कानून को तत्काल वापस लिए जाने सरकार को निर्देशित करें तथा इस आज सौपे गए ज्ञापन के माध्यम से अपना सम्पूर्ण समर्थन दिल्ली में आंदोलनरत किसानों के साथ अभिव्यक्त करते हैं ।
अपने उदबोधन में आगे डॉ चौबे ने आगे कहा कि जिस तरह अंग्रेजीकाल मे ईस्ट इंडिया कम्पनी ने देश को व्यापार करने की कहकर धीरे धीरे देश को गुलाम कर रख्खा था और अंग्रेजों कि उक्त कम्पनी के करन्दा के रुप मे उनका वायसराय काम करता था ठीक वैसा ही आज हमारे देश में अदाणी,अम्बानी कि कम्पनी व्यापार उसी भांति बढ़ रहा है मोदी उनके वाइसराय के रूप में देश को उनका गुलाम बनाने का अप्रत्यक्ष रूप से काम कर रहे हैं जैसा उस दौर में वाइसराय का काम कम्पनी को लाभ पहुँचना होता था ठीक वही काम आज मोदी जी कर रहे उन्होंने ने कम्पनी के इशारे पर किसानों पर जबरन कृषि बिल थोपा जा रहा है जिसका उद्देश्य केवल और केवल कम्पनी को लाभ पहुँचाना और देश को नई प्रकार कि गुलामी की और धकेलना है जिसकी किसानों की मुखालफत के हम पूर्णतया साथ है काले कृषि कानून को वापिस लेने तक का संकल्प लेकर दिल्ली की चारों दिशाओं आने वाले नेशनल हाइवे पर पूरे देश के किसानों ने डेरा जमाया हुआ हैं हम सब उनकी इस न्याय संगत मांग के साथ हैं इस अवसर पर कमलेश साहू ने भी अपने विचार रखे तथा ज्ञापन देने वालो मे जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण डॉ राजेन्द्र चौबे के साथ सेवादल के जिला उपाध्यक्ष द्वय उमेश तिवारी, प्रमोद नायक,सेवादल ग्रामीण जिला सचिव डॉ. जावेद खान, गढ़ाकोटा सेवादल ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल रहली सेवादल ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रवींन्द्र सिंह लोधी,गढ़ाकोटा ब्लॉक अध्यक्ष मजीद खान,गढाकोटा मंडलम अध्यक्ष सेठ आदेश जैन,विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश साहू,वरिष्ठ कांग्रेसी बाबूलाल पटेल पूर्व नगराध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ शम्भू दुबे,अली मुहम्मद ख़ान, दयाराम पटेल,मनोज साहू,जावेद खान मयूर युवक कांग्रेस जिला सचिव शानू खान, शाहपुर से किसान इंद्रपाल लोधी,फूलसिंह लोधी सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया उपस्थित जनों ने वापस लो वापस लो काले कानून वापिस लो,किसानों के सम्मान में कांग्रेस सेवादल मैदान में,कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद, नरेन्द्र मोदी, अदाणी अम्बानी मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी की कार्यक्रम के समापन पर सेवादल जिला सचिव ने कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी कांग्रेसीजनों व किसानों का आभार प्रकट किया कांग्रेस द्वारा किसानों के हित संरक्षण में किये गए उक्त कार्यक्रम की उपस्थित जनों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई..

औद्याेगिक क्षेत्र मे खाद बनाने वाली फैक्टरी सील, मिट्‌टी और पत्थर का पावडर मिलाकर बढ़ाते थे वजन

एबी राेड पर औद्याेगिक क्षेत्र स्थित खाद बनाने वाली एग्राेफास फैक्टरी में नकली खाद की सूचना पर शनिवार रात एडीएम प्रकाशसिंह चाैहान, एसडीएम प्रदीप साेनी, तहसीलदार पूनम ताेमर ने कृषि विभाग के अधिकारियाें के साथ दबिश दी।फैक्टरी में अंदर जाकर देखा ताे खाद में मिलाने के लिए रेती, मिट्टी और पत्थर का पीसा हुआ पावडर मिला। साथ ही उसमें केमिकल भी बड़ी मात्रा मिला, जाे आसपास के जमीन काे प्रदूषित कर रहा है। अधिकारियाें जब पहुंचे ताे वहां खाद का निर्माण हाे रहा था। फैक्टरी के चाराें तरफ हाे रहे प्रदूषण और केमिकल काे देखते हुए उसे सील कर दिया गया है।

एसडीएम साेनी ने बताया, हमें शिकायत मिली थी कि फैक्टरी में नकली खाद बनाया जा रहा है। टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंचे ताे प्रथम दृष्टया खाद सही नहीं दिख रहा। आसपास मिट्टी, रेती और पावडर भी पड़ा हुआ है। खाद के सैंपल कृषि विभाग की टीम ने ले लिए हैं, जिसकी रिपाेर्ट आने पर असली-नकली की पहचान हाे सकेगी। यह फैक्टरी राजकुमार सुहाने की है, जिसके यहां पर पहले भी एक बार जिला प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की थी।फिर से फैक्टरी चालू करने के लिए मालिक ने प्रदूषण नियत्रंण बाेर्ड में आवेदन दिया था, लेकिन फैक्टरी की वजह से ज्यादा प्रदूषण हाेने पर विभाग ने इसे अनुमति तक नहीं थी थी। इसके बाद भी बिना अनुमति के यह फैक्टरी में खाद बनाने का काम करने लगा। फैक्टरी में अंदर की तरफ 40-50 मजदूर काम कर रहे थे, जाे डस्ट के बीच में थे। प्रदूषित वातारवण में काम करने से उनके स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता है।

देवास – आज आई 427 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 06 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- ग्राम भीकुपुरा उदयनगर देवास ,महिला,उम्र 49 वर्ष
2 पताः- ग्राम भीकुपुरा उदयनगर देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
3 पताः- ग्राम भीकुपुरा उदयनगर देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
4 पताः- कदवा पटवा देवास ,महिला,उम्र 45 वर्ष
5 पताः- गंर्धपुरी सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 60 वर्ष
6 पताः- आलरी टोंकखुर्द देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
7 पताः- गनोरा खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 35 वर्ष
8 पताः- वार्ड-8 बागली देवास ,महिला,उम्र 45 वर्ष
9 पताः- चापडा बागली देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
10 पताः- लकीढाबा देवास ,पुरूष,उम्र 40 वर्ष
11 पताः- कर्मचारी कालोनी देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
12 पताः- पुलिस लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
13 पताः- संवरसी इमामबडा देवास ,महिला,उम्र 22 वर्ष
14 पताः- राम नगर एक्सटेंशन देवास ,पुरूष,उम्र 53 वर्ष
15 पताः- राजाराम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 03 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 720
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 427
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 412
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 69701
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 69154
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2437
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 65855
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 14
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2323
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 88
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 547
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.52
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.32
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.07

प्रदेश में 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा नवीन शैक्षणिक सत्र, कक्षा 01 से 08 तक 31 मार्च तक बंद रहेंगी, कक्षा 05 एवं 08 की बोर्ड परीक्षाएं नहीं होगी

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड के चलते प्रदेश में कक्षा 01 से 08 तक की कक्षाएं 31 मार्च तक बंद रहेंगी। आगामी शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2021 से प्रारंभ होगा। कक्षा 01 से 08 तक प्रोजेक्ट वर्क के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं ली जाएंगी तथा इनकी कक्षाएं शीघ्र प्रारंभ होंगी। कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य सावधानियों का पूरा पालन किया जाएगा। कक्षा 09 एवं 11 के विद्यार्थियों को सप्ताह में 01 या 02 दिन स्कूल बुलवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी, प्रमुख सचिव श्री मनोज गोविल आदि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में “रैडिकल” परिवर्तन लाना है जिससे यहां की शिक्षा सर्वोत्तम हो सके। हमें समाज के सक्रिय सहयोग से हर सरकारी स्कूल को श्रेष्ठ बनाना है। प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शन के लिए शिक्षाविदों की एक समिति बनाई जाए। देश के अन्य राज्यों की शिक्षा पद्धति का अध्ययन कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा पद्धति लागू की जाए।

• ज्ञान कौशल के साथ ही नैतिक शिक्षा भी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमें प्रदेश में ऐसी शिक्षा पद्धति लागू करनी है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञान और कौशल प्रदाय के साथ ही उन्हें संस्कारवान नागरिक बनाया जा सके। नैतिक शिक्षा पर विशेष बल दिया जाना है।

• स्व-सहायता समूह गणवेश बनाएंगे तथा कपड़ा भी वे क्रय करेंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में स्कूली विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गणवेश स्व-सहायता समूह तैयार करेंगे तथा उसके लिए कपड़ा भी वे ही क्रय करेंगे।

• उच्च गुणवत्ता वाले 10 हजार स्कूलों के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अगले 03 वर्षों में प्रदेश में खोले जाने वाले 10 हजार उच्च गुणवत्तायुक्त स्कूलों के‍ लिए वर्षवार विस्तृत कार्ययोजना बनाई जाए।

• “एक परिसर एक शाला” योजना

प्रदेश में “एक परिसर एक शाला” योजना के अंतर्गत एक ही परिसर में चलने वाले शासकीय विद्यालयों का एकीकरण किया गया है, इससे स्कूलों का संचालन एवं शैक्षणिक व्यवस्थाएं बेहतर हुई हैं।

• यदि अच्छा पढ़ाते हैं तो उसी अतिथि शिक्षक को अगले वर्ष रखें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि जो अतिथि शिक्षक अच्छा पढ़ाते हैं उन्हें अगले वर्ष भी उसी विद्यालय में रखा जाए। प्रतिवर्ष मानदेय वृद्धि का भी प्रावधान किया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

• सुविचारित स्थानांतरण नीति बनाएं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि शिक्षकों के स्थानांतरण की एक सुविचारित नीति बनाएं जिसके तहत कोई विद्यालय शिक्षक विहीन न रहे। जो शिक्षक लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में हैं उन्हें बड़े स्थानों पर तथा प्रारंभ में सभी की पदस्थापना कुछ वर्षों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में की जाए।

• “सुपर 100” योजना के आए अच्छे परिणाम

प्रदेश में “सुपर 100” योजना के बहुत अच्छे परिणाम आए हैं। वर्ष 2020 में प्रदेश के जी-मेन्स में 95 में से 64, जी एडवांस में 64 में से 21 तथा नीट में 99 में से 93 बच्चे चयनित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी संबंधितों को बधाई दी।

• निजी स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य शुल्क न लें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि कोविड के चलते जिस अवधि में निजी विद्यालय बंद रहे हैं, वे उस अवधि की ट्यूशन फीस को छोड़कर अन्य शुल्क न लें। इस आदेश को सख्ती से लागू किया जाए।

•1500 विद्यालयों में प्रारंभ होगी के.जी.-01एवं के.जी.-02 कक्षाएं

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत पहले चरण में प्रदेश के 1500 शासकीय विद्यालयों में के.जी.-01 एवं के.जी.-02 कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

• अभिनव कार्य करने वालों को पुरस्कृत करें

शासकीय विद्यालयों में श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करने वाले तथा शैक्षणिक गतिविधि में अभिनव प्रयोग करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाए।

• हर स्कूल में पालक-शिक्षक संघ की बैठकें अनिवार्य

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि हर शासकीय विद्यालय में नियमित रूप से पालक-शिक्षक संघ की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए। इन बैठकों में कभी-कभी मंत्रीगण भी उपस्थित रहे।

देवास – आज आई 455 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 05 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- टिगरिया गोगा देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
2 पताः- बीएनपी कालोनी देवास ,देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
3 पताः- नागदा देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष
4 पताः- जैन मंदिर अल्कापुरी देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
5 पताः- पुष्पकंुज कालोनी देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
6 पताः- भानगढ देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
7 पताः- भीमसी देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
8 पताः- डीआरपी लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
9 पताः- कालीसिंधी मार्ग सोनकच्छ देवास ,महिला,उम्र 65 वर्ष
10 पताः- वार्ड-2 हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 56 वर्ष
11 पताः- गनोरा खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
12 पताः- बावडिया देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
13 पताः- अभय नगर देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
14 पताः- अग्रवाल नगर देवास ,महिला,उम्र 67 वर्ष
15 पताः- पंचशील नगर देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष

1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 446
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 455
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 440
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 68981
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 68727
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2422
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 65443
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2309
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 87
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 254
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.52
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.33
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.07

देवास – देवास जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मनोज राजानी ने नगर निगम द्वारा आम जनता से सीवरेज कनेक्शन को लेकर ली जा रही राशि का विरोध किया है।

श्री राजानी ने बताया कि कोरोना महामारी के इस दौर में जहाॅ एक ओर देवास की जनता परेशान है आमदनी का संकट है, औद्योगिक एवं व्यवसायिक संस्थाओ में छटनी का दौर चल रहा है। परिवार को चलाने की जद्धोजहद बड़ती मंहगाई एवं बिजली के बढ़ते बिलो से देवास का आमजन त्रस्त है। ऐसे समय में देवास नगर निगम द्वारा सीवरेज कनेक्शन के नाम पर जनता को लूटा जा रहा है। नगर निगम अधिकारियो द्वारा प्रति कनेक्शन का 3 से 4 हजार रुपये का खर्चा जनता से वसूला जा रहा है यह अन्याय है। पुर्वमंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा ने जब देवास की सीवरेज योजना स्वीकृत करवाई थी उस समय की (DPR) मे भी इस शुल्क का उल्लेख नही था। यहा तक कि कांग्रेस के पुर्व नेता प्रतिपक्ष श्री विक्रम पटेल के प्रस्ताव पर पिछली परिषद में सम्मिलित समस्त पार्षदो ने निःशुल्क कनेक्शन की सहमती प्रदान की थी। खेड़ापति होटल में जब सीवरेज को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। उस उक्त कार्यक्रम में विधायक श्री मति गायत्री राजे पवार द्वारा भी जनता से सीवरेज कनेक्शन निःशुल्क की सहमती दी थी अब ऐसी क्या परिस्थितियाॅ आ गयी कि बिना परिषद की स्वीकृती के बिना जन प्रतिनिधियो की सहमती से नगर निगम शुल्क वसुल रहा है। श्री राजानी ने जिम्मेदार जन प्रतिनिधियो एवं अधिकारियो से 3 दिन में स्थिती स्पष्ट करने का कहा है वरना जिला (शहर) कांग्रेस कमेटी जनता के बीच जाकर सभी वार्डो में इस लूट के खिलाफ जन जागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जायगा।

देवास – आज आई 384 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 04 दिसम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- बीएनपी कालोनी , देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
2 पताः- एलआईजी न्यू देवास कालोनी , देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
3 पताः- पितावला देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
4 पताः- वार्ड-8 करनावद , देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
5 पताः- निमाड नगर इटावा , देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
6 पताः- वार्ड-7 सोनकच्छ , देवास ,महिला,उम्र 25 वर्ष
7 पताः- मनासा हाटपिपल्या देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
8 पताः- लसुंडिया ब्रहाम्ण टोंकखुर्द , देवास ,महिला,उम्र 27 वर्ष
9 पताः- मोती बंगला देवास ,महिला,उम्र 54 वर्ष

  • 1 -आज लिये गये सैम्‍पल- 438
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 384
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 375
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 68535
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 68272
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2407
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 65003
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 25
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2297
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 84
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 263
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 26
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.53
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.ण्43
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.08
  • ◆ नोटः- आज की पाॅजिटिव लिस्ट मे 06 केस पूर्व मे अन्य जिलो मे आये लोगो को जोडा गया है,जो स्वस्थ हो गये है।