देवास = लगातार उज्जैन रोड पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के नेतृत्व में उज्जैन रोड स्थित बीमा हॉस्पिटल चौराहे पर शहर कांग्रेस द्वारा उज्जैन रोड फोर लेन रोड चौड़ीकरण की मांग को लेकर आम लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने महिला और युवा साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कांग्रेस की फोर लेन रोड चौड़ीकरण की मांग का समर्थन करते हुए अपने हस्ताक्षर किए वही अनेक राहगीरों और वाहन चालकों ने भी अपने हस्ताक्षर करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए बहुत आवश्यक है कि उज्जैन रोड का चौड़ीकरण शीघ्र ही किया जाए इस रोड पर स्कूल कॉलेज के साथ अनेक कालोनियों में जाने का रास्ता यहीं से जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग यहां से उनका आना जाना है दुर्घटनाएं भी लगातार इस सड़क पर हो रही है जिसे रोकने के लिए रोड का चौड़ीकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि इस रोड के फोर लेंन रोड़ चौड़ीकरण को लेकर हमने कई बार प्रशासन को अवगत कराया लेकिन उन्होंने आज तक इस संदर्भ में कोई कार्यवाही नहीं कि। भाजपा के सांसद विधायक की अनदेखी के चलते हैं रोड इतना छोटा है कि यहा लगातार दुर्घटनाएं हो रही है । हमारी मांग है कि इस रोड को शीघ्र ही फोर लेन किया जाए नागरिकों के इस हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन को हम कलेक्टर को सौंपेंगे हमारा हस्ताक्षर अभियान 2 दिन का रखा है ।आज हमने यहां किया है कल गर्ल्स कॉलेज के सामने हमारा यह हस्ताक्षर अभियान होगा। हस्ताक्षर अभियान के कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया वह आभार युवा नेता रियाज नागौरी ने माना ।।
इस अभियान के अवसर पर पूर्व महापौर रेखा वर्मा पंडित जयप्रकाश शास्त्री शौकत हुसैन नरेंद्र यादव लल्ला विक्रम मुकाती दीपेश कानूनगो रोहित शर्मा अनिल गोस्वामी राजेश राठौड़ मुजम्मिल मिर्जा बेग रितेश शर्मा कुमारी साधना प्रजापति आदित्य दुबे राहुल पवार अमितेश पांडे सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए इस अवसर पर कांग्रेस नेता एजाज शेख संतोष मोदी जाकिर उल्ला शेख जितेंद्र सिंह गोड लक्की मक्कड़ प्यारे मियां पठान प्रमोद सुमन रूपेश कल्याणे दुष्यंत पांचाल दीपेश हरोडे राजू दरबार बशर पठान मुद्दसर खान अतुल सिंह मतीन मिलन सोहेल शेख मोनू सहित अनेक नेता उपस्थित थे ।
