दयोदय गौशाला में गोपाष्टमी पर्व मनाया गया

कन्नौद: समीपस्थ ग्राम बहिरावद में आचार्य श्री मधुसूदन जी शर्मा के सानिध्य में गोपाअष्टमी यज्ञ का भव्य आयोजन के अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गो भक्तों द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई। आचार्य श्री मधुसूदन जी शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति एक प्रमुख पर्व है गोपियों ग्वालो व गायों की रक्षा करने के कारण श्री कृष्ण का नाम गोविंद पड़ा उसी समय से कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी का उत्सव मनाया जाने लगा इस अवसर पर दयोदय गौशाला में गोपाष्टमी पर्व पर गौ माता पर निबंध, गौ माता के सुंदर चित्र पोस्टर, गौ माता का सुंदर श्रंगार के लिए पुरस्कृत किया गया।दयोदय गौशाला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम गोरानी, रंजीत हनुमान मंडल के सदस्य देव कृष्णा शर्मा, ललित बेस, संतोष साहू, राजेंद्र शर्मा, रमेश कहार, विनोद जोशी, एडवोकेट सुनील वर्मा, राजेश धूत, हरिओम शर्मा नरसिंह गोरानी व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन महेश्वरी समाज अग्रवाल समाज ब्राह्मण समाज महिला पुरुष पहुंचकर गाय को गुड दलिया खिलाकर पूजा अर्चना की गई।

चंचल भारतीय✒️

शहर में लगातार बढ़ रहा आपराधिक ग्राफ – घटनाओ पर नही लग पा रहा अंकुश

शहर में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं और अंकुश नही लग पा रहा है। शहर में बीते दिनों से लगातार ऐसे बड़े आपराधिक मामले सामने आ रहे जिससे शहर छवि खराब हो रही है ।

• शहर में हुए बड़े आपराधिक मामले

हाल ही में घटित हुई घटना में सामने आया कि विजय नगर क्षेत्र में रहने वाली पोलियो ग्रसित महिला के साथ सगे भाई व भतीजे ने दुराचार किया मामला भाईदूज के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।वही बीते दिनों सामने आए मामले में सिविल लाइन थाना अंतर्गत आने वाला शहर के गंगा निकेतन मे 42 वर्ष के आरोपी ने पड़ोस की 4 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार करने का प्रयास करना वही सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ही मिश्रीलाल नगर में 20 वर्षीय आरोपी ने 8 वर्षिय बालिका के साथ घर मे घुसकर दुराचार कर छेड़-छाड़ कि गयी। दोनों मामलों में पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वही शहर के मुख्य बाजार के एम.जी रोड पर सरेआम गोलीकांड हो गया जिसमें 40 वर्षीय युवक ने युवती को गोली मार दी जिसमे आरोपी ने धार के एक होटल में जा कर आत्महत्या कर ली ।बीते दिनों से शहर में लगातार चैन स्नेचिंग की घटना भी हो रही हे। चैन स्नेचिंग के मामले ने जब तूल पकड़ा था जब एडीजे की पत्नी की चैन स्नेचिंग का मामला सामने आया जिसमे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

देवास – आज आई 525 लोगों की रिपोर्ट मे 25 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 22 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- चोबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 21 वर्ष
2 पताः- चोबाराधीरा देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
3 पताः- पोलाखाल देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
4 पताः- भुतियाखुर्द देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
5 पताः- भुतियाखुर्द देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
6 पताः- आवास नगर देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
7 पताः- वार्ड-10 खातेगांव देवास ,महिला,उम्र 43 वर्ष
8 पताः- अस्पताल कैम्पस खातेगांव देवास ,महिला,(54)
9 पताः- वार्ड-15 बागली देवास ,महिला,उम्र 28 वर्ष
10 पताः- चापडा बागली देवास ,महिला,उम्र 33 वर्ष
11 पताः- बी.एन.पी. कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 34 वर्ष
12 पताः- अर्जुन नगर देवास ,पुरूष,उम्र 56 वर्ष
13 पताः- मोति बंगला देवास ,महिला,उम्र 48 वर्ष
14 पताः- बी.एन.पी. कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
15 पताः- एमजी रोड देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
16 पताः- ब्रजवासी कालोनी देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
17 पताः- एमआईजी मुखर्जी नगर देवास ,महिला,उम्र 52 वर्ष
18 पताः- ताराणी कालोनी देवास ,महिला,उम्र 45 वर्ष
19 पताः- मृदुल विहार देवास ,महिला,उम्र 36 वर्ष
20 पताः- बावडिया देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
21 पताः- सरदार पटेल मार्ग देवास ,महिला,उम्र 55 वर्ष
22 पताः- गोतम नगर देवास ,महिला,उम्र 54 वर्ष
23 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
24 पताः- रेवाबाग देवास ,पुरूष,उम्र 72 वर्ष
25 पताः- जयश्री नगर देवास ,पुरूष,उम्र 51 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 664
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 525
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 25
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 500
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 63777
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 63293
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2128
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 60275
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2022
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 82
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 484
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 24
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.36
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.02
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.13
  • (डॉ एम.पी.शर्मा )
  • मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

देवास जिला प्रशासन ने कोविड-19 को लेकर जारी किए दिशा निर्देश

जिले में कोविड -19 वायरस बढ़ते संकमण कोnदृष्टिगत रखते हुए मैं चन्द्रमौली शुक्ला, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला देवास दण्डnप्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत् निम्नानुसार प्रतिबन्धात्मक आदेश प्रसारित करता हूँ

  • 1- यह कि सभी नागरिक फेस मास्क का उपयोग करेंगे ऐसा नहीं किए जाने की स्थिति में निर्धारित जुर्माना लगाया जावेगा एवं वैधानिक कार्यवाही की जावे ।
  • 2- यह कि कक्षा 1 से 8 तक जिले के समस्त स्कूल 31 दिसम्बर 2020 तक बंद रखे जावे एवं कक्षा 9 से 12 तक के स्कूली छात्र – छात्राएँ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में स्कूल जा सकेंगे ।
  • 3- शादी पार्टियों एवं अन्य आयोजनों में फेस-मॉस्क, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्यतः किया जावे।
  • 4- जिले में सभी प्रकार के जुलूस । रैली पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
  • 5- कंटेनमेंट जोन में समस्त प्रकार की गतिविधियां पूर्णतः प्रतिबंधित रखी जावे।
  • 6- कोविड-19 के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में समय-समय जारी आदेश । निर्देशो का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

देवास – आज आई 782 लोगों की रिपोर्ट मे 24 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- शिवाजी नगर देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
2 पताः- अर्जुन नगर देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष
3 पताः- नई आबादी देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
4 पताः- शिवाजी नगर देवास ,महिला,उम्र 43 वर्ष
5 पताः- सांवेर सोनकच्छ देवास ,पुरूष,उम्र 35 वर्ष
6 पताः- शिवाजी नगर देवास ,महिला,उम्र 63 वर्ष
7 पताः- अल्कापुरी देवास ,महिला,उम्र 34 वर्ष
8 पताः- जयबजरंग नगर देवास ,महिला,उम्र 70 वर्ष
9 पताः- अमृत नगर देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
10 पताः- एलआईजी मुखर्जी नगर देवास ,महिला,उम्र 31 वर्ष
11 पताः- सिविल लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
12 पताः- बद्रीधाम नगर देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
13 पताः- साकेत नगर देवास ,पुरूष,उम्र 26 वर्ष
14 पताः- चामुण्डा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 53 वर्ष
15 पताः- अर्जुन नगर देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
16 पताः- दिग्गी राजा नगर देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
17 पताः- बद्रीधाम एक्सटेंशन देवास ,पुरूष,उम्र 27 वर्ष
18 पताः- मिश्रीलाल नगर देवास ,पुरूष,उम्र 33 वर्ष
19 पताः- मोति बंगला देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
20 पताः- संजय नगर देवास ,पुरूष,उम्र 23 वर्ष
21 पताः- एमआईजी सिविल लाईन देवास ,महिला,उम्र 35 वर्ष
22 पताः- बजरंग नगर देवास ,पुरूष,उम्र 54 वर्ष
23 पताः- मोति बंगला देवास ,महिला,उम्र 26 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 713
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 782
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 24
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 758
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 63113
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 62768
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2103
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 59095
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2017
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 62
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 345
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 24
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.35
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 95.91
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.14
  • ◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट मे कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) व्यक्ति की मृत्युः-65 वर्षिय पुरूष निवासी रोजडी देवास ।

अन्नकूट कर नाग मंदिर में लगाया भोग लोगों ने की प्रसादी ग्रहण

कांटाफोड़- नगर लोहारदा से कुछ ही दूरी पर स्थित नाग बाबा का प्राचीन मंदिर है प्रति वर्ष नाग पंचमी पर हजारों लोग बाबा के दर्शन के लिए आते है।साथ ही लोगों की भक्ति भावना भी यहां से जुड़ी है।साथ ही प्रति माह पूर्णिमा की पंचमी पर रामायण पारायण का आयोजन भी किया जाता है।

गुरुवार को नाग मंदिर सेवा समिति के द्वारा मंदिर में अन्नकूट का आयोजन कर भोग लगाया गया साथ ही क्षेत्र के लोगों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति सदस्य ओम सिरा, दिलीप राठौर, हरिनारायण माली, सुरेश सोलंकी,कैलाश चूकलेडा, बद्री सत्तावन, राधेश्याम यादव, नागेश राठौर, कान्हा चंदवाड़ा आदि उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में कल रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे से रहेगा नाइट कर्फ्यू

मध्यप्रदेश में जहां कोरोना के मामले ज्यादा हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। गुरुवार को राजधानी भोपाल में कोरोना के 425 मामले सामने आने और इंदौर में 313 मामलों के साथ कोरोना की तीसरी लहर आने के बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना पर बैठक बुलाई थी जिसमे तय किया गया कि इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, रतलाम और विदिशा में कल रात 10:00 से सुबह 6:00 बजे से रहेगा नाइट कर्फ्यू रहेंगा काम के लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा कक्षा 1 से 8 तक के समस्त स्कूल 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। 

  • 9वीं से 12वीं और कॉलेज के छात्र-छात्राएं विभाग द्वारा जारी दिश-निर्देशों के मुताबिक स्कूल-कॉलेज जा सकेंगे।
  • थिएटरों के लिए पहले की गाइडलाइन जारी रहेगी। यानी 50% सिटिंग कैपेसिटी की ही इजाजत होगी।
  • कल से हर जिले में क्राइसिस ग्रुप की रेगुलर बैठक होगी और सिफारिशें सरकार को भेजी जाएंगी।
  • शादियों में ज्यादा से ज्यादा कितने लोग इकट्ठा हो सकते हैं, इस पर फैसला बाद में होगा।
  • रात 10 से 6 बजे तक औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
  • औद्योगिक मजदूरों के आवागमन और ट्रकों के परिवहन पर रोक नहीं रहेगी।
  • पूरे प्रदेश में मास्क लगाने पर सख्ती बढ़ाई जाएगी। इसे लागू करने की जिम्मेदार जिला प्रशासन की होगी।
  • सीएम खुद हर एक दिन छोड़कर कोरोना के मामलों का रिव्यू करेंगे।

एम.जी रोड पर हुए गोलीकांड के आरोपी ने धार में की आत्महत्या

देवास – एमजी रोड पर परसो हुए गोलीकांड के आरोपी भूपेश शिवहरे ने धार के एक होटल मे आत्महत्या कर ली है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी रात करीब 12 बजे धार के होटल (सागर) में पहुँचा था जहाँ उसने आत्महत्या कर ली।

18 तारीख को हुई घटना में युवक ( भूपेश) 40 वर्ष ने युवती ( वर्षा )23 वर्ष को गोली मार दी थी जिसके बाद से ही आरोपी फरार था पुलिस लगातार आरोपी को खोज रही थी पर आज खबर आई कि आरोपी रात 12 बजे धार के मोहन टाकीज इलाके के होटल सागर में गया जहाँ उसने फाँसी लगते हुए खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है

https://liveupdate.network/?p=4667

देवास – स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 मे शहर को टॉप 5 मे लाने के लिये नगर निगम की टीम ने चालु किया विशेष अभियान

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में शहर काे टाॅप-5 में लाने का संकल्प नगर निगम टीम ने लिया है, जिसके तहत शहर के सभी वार्डाें में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में 10 वी रैंक प्राप्त हुई थी जो स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में 29 वी हो गयी। देवास की स्वच्छता सर्वेक्षण में बिगड़ी रैंकिंग काे सुधारने के लिए नगर निगम की टीम पूरी क्षमता के साथ जुट गई है।

निगमायुक्त विशालसिंह चाैहान ने भी सुबह-सुबह वार्ड में पहुंचकर औचक निरीक्षण भी शुरू कर दिया, जिससे की सफाई में कसावट लाई जा सके।

टाॅप-5 में शहर काे लाने के लिए 200 पाइंटों को चिन्हित कर बाहर से आई पेंटराें की टीम दीवाराें पर रंग-राेंगन कर आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। जाे लाेगाें काे दिखने में सुंदर लग रही है। पेंटिंग में लाेगाें काे स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।

मुख्य चाैराहाें पर अब तीन डस्टबिन नजर आएंगे

इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण काेराेना काल में आ रहा है, इसलिए चाैराहाें, बाजार व अन्य स्थानां पर रखी जाने वाली दाे डस्टबिनाें के अलावा तीसरी काले रंग की भी नजर आएगी। हरे में गीला और नीले रंग की डस्टबिन में सूखा कचरा डाला जाता है।
अब काले रंग की डस्टबिन में काेराेना वायरस से संबंधित मास्क, ग्लाेब्स, हैंडकेप, बच्चाें के डायपर, सेनेट्री नेपकिन आदि सामग्री डाली जाएगी।

ट्रेंचिंग ग्राउंड में प्रतिदिन बन रही 15-20 टन खाद

जानकारी अनुसार शंकरगढ़ पहाड़ी स्थित नगर निगम के ट्रेंचिंग ग्राउंड में शहर से निकलने वाले कचरे से प्रतिदिन 15 से 20 टन जैविक खाद तैयार किया जा रहा है। इस खाद के बैग तैयार कर उन्हें बेचा भी जा रहा, वहीं बगीचाें में भी उपयाेग किया जा रहा है।

युवक कांग्रेस द्वारा मनाई गई गांधी की जयंती

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की जयंती पर युवक कांग्रेस बागली ने मां तुझे सलाम का कार्यक्रम आयोजन किया एवं बागली नगर में गरीब असहाय एवं वृद्ध जनों को साल एवं साड़ी वितरण की युवक कांग्रेस बागली विधानसभा अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामा जी तोमर, कपिल टांक, आयुष यादव, प्रकाश भाटी, अशोक वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष कमल जी सोनी आदि उपस्थित थे

?उत्तम आचार्य