जानिए क्या खास है लोंगेवाला पोस्ट में जहां प्रधानमंत्री मोदी ने मनाई देश के जवानों के साथ दिवाली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान से सटे राजस्थाान के जैसलमेर की जिस लोंगेवाला पोस्ट पर भारतीय जवानों के साथ दीपावली मनाई। उस पोस्ट का अपना बड़ा इतिहास रहा है। यह पोस्ट रेत के ऊंचे टीले पर है। इसी पोस्ट से 1971 की लड़ाई में भारतीय सैनिकों ने युद्ध कौशल के दम पर पाकिस्तान के हजारों जवानों को भागने के लिए मजबूर कर दिया था। पाकिस्तानी जवानों ने 45 टैंक और 500 से अधिक बख्तरबंद गाड़ियां यहीं छोड़ दी थी। मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी की अगुवाई चार दिसंबर,1971 को लोंगेवाला पोस्ट पर पंजाब रेजिमेंट के 120 जवान तैनात थे। इसी बीच, सूचना मिली कि पाकिस्तानी सैनिक टैंकों के साथ सीमा की तरफ बढ़ रहे हैं।

पूर्व सैनिकों का कहना है कि मेजर चांदपुरी ने इस बारे में उच्च अधिकारियां को सूचना दी तो सूचना मिली कि वे सैनिकों के साथ पैदल ही रामगढ़ पोस्ट की तरफ कूच करें,जिससे पाकिस्तानी सेना को रोका जा सके। लेकिन चांदपुरी ने चौकी नहीं छोड़ने का निर्णय अपने स्तर पर किया और जवानों को लड़ने के लिए तैयार कर लिया। लोंगेवाला पोस्ट पर तैनात सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना का मुकाबला करने को लेकर हामी भरी। उस समय वहां केवल दो एंटी टैंक गन,कुछ मोर्टार व राइफल्स थी। वहीं, करीब दो हजार पाकिस्तानी सैनिक टैंकों व बख्तरबंद गाड़ियों के साथ आगे बढ़ रहे थे। उन्होंने लोंगेवााला पर कब्जा करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय जवानों ने ऐसी रणनीति बनाई कि पाकिस्तानी जवान जैसे ही 100 मीटर के दायरे में आए, वैसे ही भारतीय सेना उन पर टूट पड़ी। भारत के एंटी टैंक गन गरज उठी और पाकिस्तान के चार टैंक नष्ट कर दिए

अचानक हुए इस हमले से पाकिस्तानी सैनिक सकते में आ गए,वे भारतीय जवाानों का सामना नहीं कर सके। एंटी टैंक गन ने पाकिस्तानी टैंकों को नष्ट किया तो डीजल बैरल जलने लगे,जिससे रात के अंधेरे में काफी रोशनी हो गई । केवल दो घंटे में भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान के 12 सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तानी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने छह घंटे तक रोके रखा। सुबह होते ही एयरफोर्स ने हमला किया और 22 टैंक्स और 100 से ज्यादा बख्तरबंद गाड़ियां उड़ा दी। पाकिस्तानी सैनिकोें के बुरे हाल हो गए। यह हालात देख अपने टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां छोड़कर पाकिस्तानी सैनिक वापस भाग गए थे।

ऐतिहासिक कुश्ती ऐरिना का जीर्णोद्धार अंतिम दौर में कुश्ती कला को मिलेगा बढ़ावा

देवास। नगर जनहित सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अनिलसिंह बैस ने बताया कि ऐतिहासिक कुश्ती एरिना का जीर्णोद्धार अंतिम दौर मे चल रहा है जो कि जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। श्री बैस ने बताया कि एरिना के जीर्णोद्धार से कुश्ती कला को बढ़ावा मिलेगा। इस ऐतिहासिक एरिना में देश विदेश के पहलवानों ने भी अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया है। श्री बैस ने बताया कि समिति की ओर से इसके जीर्णोद्धार के लिए काफी वर्षो से प्रयास किया जा रहा था। इसके लिए सन् 2017 में नगरीय प्रशासन मंत्री एवं निगम कमिश्रर को ज्ञापन दिया गया था उसके बाद से ही समिति द्वारा बार बार इस विषय में संबंधितों से मिलकर जीर्णोद्धार को जल्द पूर्ण करवाने का प्रयास किया जाता रहा। ऐरिना के लिए अमृत योजना अंतर्गत 50 लाख रूपये की राशि भी दी गई। एरिना का कार्य बार बार रूक जाने तथा काफी समय से अधूरा होने की बात को लेकर विगत 3 माह पूर्व श्री बैस के नेतृत्व में सुभाष वर्मा, विनोदसिंह गौड, सुनीलसिंह ठाकुर, विजयसिंह तंवर, रफीक पठान, तकीउद्दीन काजी, ओमप्रकाश पटेल, अनुप दुबे ने निगम कमिश्रर विशालसिंह चौहान से चर्चा की तथा उन्हें पूरी जानकारी सेे अवगत कराया था। तत्पश्चात निगम कमिश्रर ने एरिना का कार्य पुन: प्रारंभ करवाया जो कि अब अपने अंतिम दौर में चल रहा है तथा यह कार्य जल्द ही पूर्ण होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में गोधन संरक्षण के लिए 6 विभागों का गो-कैबिनेट बनेगा, 22 नवंबर को आगर- मालवा में होगी पहली बैठक

गौ कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगर मालवा में आयोजित की जाएगी | पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे

मध्यप्रदेश में गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए गो कैबिनेट का गठन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी। शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि प्रदेश में गोधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गो कैबिनेट के गठन का निर्णय लिया है। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग गौ कैबिनेट में शामिल होंगे। गो कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दोपहर 12 बजे गो अभ्यारण सालरिया आगर मालवा में आयोजित की जाएगी।

देवास – आज आई 425 लोगों की रिपोर्ट मे 5 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- जय शिव कालोनी देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
2 पताः- आरपीएफ थाना देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
3 पताः- आरपीएफ थाना देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
4 पताः- रज्जबअली मार्ग देवास ,पुरूष ,उम्र 37 वर्ष
5 पताः- प्रेमनगर पार्ट-2 देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 372
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 425
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 5
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 420
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 61159
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 60985
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2060
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 57121
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 20
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2012
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 25
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 174
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.38
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.67
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.12

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं के सिलेबस में करीब 30% की कटौती की है।

मध्यप्रदेश – मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कोरोना काल में हुए पढ़ाई के नुकसान को देखते हुए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं के सिलेबस में करीब 30% की कटौती की है। अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सिलेबस से यूनिट को कम किया गया है। मुख्य रूप से वही यूनिट हटाई गई है जो 9वीं-11वीं में पढ़ाये जा चुके है कटौती किए गए सिलेबस को वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। यह कटौती इसी सत्र के लिए रहेगी।

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 10वीं और12वीं का टाइम टेबल घोषित

• हाई स्कूल की 30 अप्रैल, हाई सेकंडरी के 1 मई से होंगे पेपर शुरू

https://liveupdate.network/?p=6631

अन्नकूट में भगवान को लगाया छप्पन भोग

कांटाफोड – नगर के सीताराम उपाध्यय परिवार के द्वारा भगवान गोपाल कृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया।परिवार के राजेश उपाध्यय, कमलेश उपाध्यय, बनवारी उपाध्यय ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान गोपाल कृष्ण को छप्पन भोग लगाकर अन्नकूट का आयोजन किया गया साथ ही नगर की महिला मंडलियों ने भजन कीर्तन किया इस अवसर पर सिद्ध क्षेत्र नेमावर से स्वामी चंद्रशेखरानंद की उपस्थित में विशेष पूजन अर्चन की गई साथ ही नगर के महेश दुबे, राजेश होलानी, विनय सिंगी, अजय सिंगी, रमेश पटेल, प्रमोद गट्टाणी, सुशील पंसारी, गणपति शर्मा, विनोद मालू, कलमकार संघ अध्यक्ष द्वारका शर्मा , हरीश जोशी, सहित बडी संख्या मे नागरिक उपस्थित रहे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

भाजपाईयों ने मनाई देवास रियासत के महाराज श्रीमंत तुकोजीराव की जंयती

देवास। भाजपा नगर मंडल द्वारा पूर्व मंत्री श्रीमंत तुकोजीराव पवार की जयंती मनाई गई। भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सयाजी द्वार स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा नगर महामंत्री धर्मेन्द्रसिंह बैस एवं गणेश पटेल ने बताया कि इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने श्रीमंत के सपनों को पूरा करने तथा शहर का विकास करने की बात कही। आपने कहा कि श्रीमंत पवार सभी को साथ लेकर चलते थे, वे आज भी हर कार्यकर्ता एवं आमजन के दिल में बसे हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, वरिष्ठ नेता बहादुर मुकाती, मदनलाल कहार, रेवंत राजोले, दिलीप आवटे, ओम जोशी, उमेश श्रीवास्तव, भारतसिंह पटलावदा, विजयसिंह पंवार, शशिकांत यादव, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, अजय पंडित, चिंटू रघुवंशी, संतोष पंचोली, प्रेम चावड़ा, मनीष सेन, रामेश्वर दायमा, अर्जुन चौधरी, शोभा नायक, विनिता व्यास, नमिता मजुमदार, नीतू जाधव, मधु शर्मा, उषा बुंदेल, शशिकला ठाकुर, उषा तिवारी, पुष्पा सोनगरा, प्रिया शर्मा, अशोक कहार, बाली घोसी, नरेन्द्र यादव, भरत चौधरी, जुगनु गोस्वामी, मिलिंद सोलंकी, अजय तोमर, जितेन्द्र जायसवाल, पंकज घारू, सोनू ठाकुर, जसवंत राजोदा, जगदीश चौधरी, दिनेश भूतड़ा, छन्नु हरोड़े, धर्मेन्द्र जाधव, बाबू यादव, सुनील मंत्री, अंकित शर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, संकेत राय, राजेश बारोड़, अरविंद भल्ले, देवेन्द्र नवगोत्री, मनीष दांगी, भरत व्यास, अजय शर्मा, जितेन्द्र जायसवाल, भूपेन्द्र तिवारी, विपिन बाली, अखिलेश धुरिया, इमरान दर्पण आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संतोष पंचोली ने दी।

लव जिहाद पर कानून बनाएगी शिवराज सरकार , 5 साल की सजा का होगा प्रावधान

मध्यप्रदेश – प्रदेश में लव जिहाद को लेकर अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार लव जिहाद सामने आ रहे है। मामलों को रोकने के लिए मध्यप्रदेश शासन अब कानून लाएगी। मध्यप्रदेश सरकार इसे लेकर धर्म स्वातंत्र्य कानून बना रही है। इसके लिए आगामी मध्यप्रदेश के विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा। कानून लाए जाने के बाद गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और 5 साल की कठोरतम सजा दी जाएगी। इसमें बहकाकर, प्रलोभन और डराना-धमकाना अपराध होगा।

सहयोग करने वाले भी होंगे मुख्य आरोपी

ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लव जिहाद कानून को लेकर कहा कि इसके तहत गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा और 5 साल तक की सजा का प्रावधान रहेगा। उन्होंने कहा कि लव जिहाद जैसे मामलों में सहयोग करने वालों को भी मुख्य आरोपी बनाया जाएगा। उन्हें अपराधी मानते हुए मुख्य आरोपी की तरह ही सजा होगी। वहीं उन्होंने कहा कि शादी के लिए धर्मांतरण कराने वालों को भी सजा देने का प्रावधान इस कानून में रहेगा।

● स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन के लिए कलेक्टर को एक महीने पहले आवेदन जरूरी

स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन के लिए एक महीने पहले आवेदन देना होगा। कई मामलों में देखा गया है कि युवतियां स्वेच्छा से धर्मांतरण कर शादी करना चाहती है। ऐसे मामलों को देखते हुए कानून में यह भी प्रावधान होगा कि अगर कोई स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन शादी के लिए करना चाहता है, तो उसे एक महीने पहले कलेक्टर के यहां आवेदन देना होगा। धर्मांतरण कर शादी करने के लिए कलेक्टर के यहां यह आवेदन देना अनिवार्य होगा और बिना आवेदन के अगर धर्मांतरण किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

श्री गुरु सिंघ सभा की वार्षिक बैठक व चुनाव सम्पन्न दलजीत सिंह भाटिया पुनः अध्यक्ष मनोनीत

कांटाफोड़- स्थानीय श्री गुरु सिंघ सभा की वार्षिक बैठक में कमेटी का चुनाव 15 नवंबर को सर्व सम्मति से संपन्न हुआ जिसमे पुनः स.दलजीत सिंघ भाटिया को अध्यक्ष मनोनीत किया गए वहीं स.सतनाम सिंघ भाटिया को खजांची एवं स.हरविंदर सिंघ भाटिया को सचिव बनाया गया स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में सम्पन्न हुई इस बैठक में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के आगामी प्रकाश पर्व को इस वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए गुरुपर्व सादगी से मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया | बैठक में वासदेव सिंह त्रेहन, बलबीर सिंह बग्गा, मनजीत सिंह टुटेजा, गुरमीत सिंह भाटिया, गुरमीत सिंह टुटेजा,नवजोत सिंह भाटिया, प्रीतपाल सिंह सलूजा, मंजीत सिंह भाटिया, पारस भाटिया, वीरेंद्र सिंह गुर, बाबी अरोरा सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड

अन्नकूट पर लगाया भगवान गोपाल कृष्ण को भोग

कांटाफोड़- दीपावली के दूसरे दिन से ही अन्नकूट के आयोजन प्रतिवर्ष बड़े पैमाने पर होते है इसी कड़ी में रविवार को नगर सेठ प्रहलाददास होलानी एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी के निवास पर अन्नकूट का आयोजन कर भगवान गोपाल कृष्ण को विविध व्यंजनों का भोग लगाया गया। परिवार के शैलेश होलानी, राजेश होलानी, मनोज होलानी ने बताया कि प्रति वर्ष अन्नकूट बड़े पैमाने पर किया जाता है मगर इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुवे आयोजन छोटे रुप में किया गया।साथ ही भगवान गोपाल कृष्ण की विशेष पूजन अर्चना कर अभिषेक के बाद महाआरती की गई।आयोजन में महिला मंडल के द्वारा भजनों का आयोजन भी किया गया इस अवसर पर राधा किशन सिंघल,नटवर बियानी, राजाराम यादव, श्री निवास तिवारी, ब्रजमोहन तिवारी,मुकेश राठौर, राजेश उपाध्याय,विनय सिंगी, प्रमोद गट्टाणी, रामविलास सिंगी, सुनील शर्मा, सुशील पंसारी, निर्मल पुरोहित, अमित होलानी, शुभम सिंगी, रमेश यादव, नवीन जोशी, अमन त्रेहन, अर्पित जायसवाल, ललित सोनी के साथ ही नगर के गणमान्य नागरिकों ने भोजन प्रसादी ग्रहण कर भगवान गोपाल कृष्ण की झांकी के दर्शन किए।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड