देवास – आज आई 524 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- हाट मैदान क्ष्रिप्रा देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
2 पताः- ग्रीन वैली भोपाल रोड देवास ,पुरूष,उम्र 74 वर्ष
3 पताः- ग्रीन वैली भोपाल रोड देवास ,पुरूष,उम्र 45 वर्ष
4 पताः- ग्रीन वैली भोपाल रोड देवास ,महिला,उम्र 19 वर्ष
5 पताः- कालानी बाग देवास ,पुरूष,उम्र 38 वर्ष
6 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 34 वर्ष
7 पताः- कालानी बाग देवास ,महिला,उम्र 7 वर्ष
8 पताः- वार्ड-15 बागली देवास ,पुरूष,उम्र 12 वर्ष
9 पताः- जवाहर नगर देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
10 पताः- पाचुनकर कालोनी देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 701
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 524
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 514
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 62400
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 61986
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2079
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 59017
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2017
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 39
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 414
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.35
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.02
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.11

देवास – शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को वितरीत की पढ़ाई सामग्री

देवास। शिखर सामाजिक कल्याण समिति ने बाल दिवस एवं भाई दूज के उपलक्ष्य में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित कर 101 नन्हें-मुन्ने बच्चों पढ़ाई सामग्रियों का वितरण किया। किया। समिति अध्यक्ष समर्थ विजयवर्गीय ने बताया कि शिवशक्ति ग्राउण्ड, इटावा एवं स्टेशन रोड़ स्थित झुग्गी बस्तियों में समिति के सदस्यों ने नन्ही बच्चियों से तिलक कराया। तत्पश्चात सभी बच्चों को उपहार स्वरूप कॉपी, किताब, पेन, पेंसिल, रबर, स्केल आदि पढ़ाई की सामग्री भेंट की और स्कूल जाकर पढ़ाई करने लिए प्रेरित किया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीजे समरोज खान ने बच्चों को मिठाई भेंटकर चाचा नेहरू जंयती (बाल दिवस) व भाई दूज की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लीगल एड क्लीनिक एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सीमा यादव, संस्था सदस्य आयुषी परमार, गुंजन, सचिव सूर्यप्रताप, निखिल चौधरी, दिव्यम ठाकुर, हर्षित सिसोदिया, मोहित चावड़ा, शुभम तलरेजा, समीर, हर्ष, पलक शर्मा, चेतन, प्रभात चंदेल आदि उपस्थित थे।

POK में भारतीय सेना ने आतंकियों के लांच पैडस् पर की बड़ी स्ट्राइक

न्यूज एजेंसी PTI के हवाले से यह खबर सामने आई है।

भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानीPoK में आतंकियों के लॉन्च पैड पर एक बार फिरहमले कर रही है। इस बार इसे सर्जिकल स्ट्राइक याएयर स्ट्राइक नहीं, बल्कि ‘पिनपॉइंट स्ट्राइक’ कहा जा रहा है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में सर्जिकल स्ट्राइक । भारत ने POK में चुनिंदा लॉन्चपैड पर हमला किया। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि पाकिस्तानी सेना सर्दियों से पहले भारत में ज्यादा से ज्यादा आतंकवादियों को दाखिल कराना चाहती है। इसलिए भारत ने POK में चुनिंदा लॉन्चपैड पर हमला किया।

ग्राम बिलावली मे वर्ल्ड टायलेट डे पर निगम द्वारा सामुदायिक शौचालय का शुभारंभ

देवास/ वर्ल्ड टॉयलेट डे पर नगर निगम द्वारा स्वच्छता मिशन अन्तर्गत ग्राम बिलावली वार्ड क्रमांक 1 मे स्थित महांकाल मंदिर परिसर के समीप 8 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण किया गया। जिसका लोकार्पण नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि महांकाल मंदिर मे शहर व बाहर से आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधाओ हेतु सामुदायिक शैचालय का निर्माण किया गया है। आयुक्त ने बताया कि इसी प्रकार स्वच्छता मिशन अन्तर्गत सर्वोदय नगर, ग्राम नागदा व तोडी क्षेत्र, त्रिलोक नगर कोडिया बस्ति मे भी सामुदायिक शैचालय का निर्माण किया जा रहा है तथा सुपर मार्केट व शंख द्वार के समीप भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस अवसर पर ग्राम बिलावली के वरिष्ठ नागरिकगणो सहित निगम उपायुक्त तनूजा मालवीय, एसबीएम नोडल सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ्य अधिकारी आरएस केलकर, उपयंत्री विजय जाधव, स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड, विशाल जोशी आदि उपस्थित रहे।

देवास – कलेक्टर श्री शुक्ला की अध्यक्षता में समयसीमा संबंधी बैठक सम्पन्न

सीएम हेल्पलाइन दर्ज शिकायतों को त्वरित शत-प्रतिशत निराकरण करे- कलेक्टर श्री शुक्ला

देवास। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त श्री विशालसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोनसिंह गौड़ सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों एवं शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को ‍निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज विभिन्न विभागों की शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें तथा शिकायतें एल-02 पर ना पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखे। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को देखें एवं 03 दिवस में त्वरित कार्यवाही कर निराकृत करें। सभी विभाग प्रमुख अपने मोबाइल पर सीएम हेल्पलाइन एप डाउनलोड करे।

खाद्य सामग्री में मिलावट पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही करे

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि शासन द्वारा खाद्य पदार्थों में मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के खाद्य सामग्री में मिलावट पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य सहित समस्त ऐसे कार्य जिसमें मिलावट की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विभाग त्वरित कार्यवाही करे तथा उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करे।

• शासकीय परिसम्पतियों की जानकारी भू-अभिलेख शाखा में सोमवार तक जमा कराएं

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि शासकीय परिसम्पतियों की जानकारी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने सभी विभाग प्रमुख को निर्देश दिए कि शासकीय परिसम्पतियों की जानकारी भू-अभिलेख शाखा में सोमवार तक जमा कराएं। उन्होंने बताया कि सभी विभागों का एक परिसम्पति रजिस्टर बनेगा तथा जानकारी पूर्ण होने पर पोर्टल पर एंट्री होगी।

• आत्म निर्भर मध्यप्रदेश योजना का क्रियान्वयन प्रमुखता से करे

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने निर्देश दिए कि राज्य शासन सर्वोच्च प्राथमिक योजना “आत्म निर्भर मध्यप्रदेश” का क्रियान्वयन प्रमुखता से करें। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर कौन-कौन सी एक्टीविटी करेंगे। इसकी कार्ययोजना तैयारकर प्रस्तुत करें।

• अन्य विभागों की कार्य योजना बनाकर तैयार करने के दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे उनके विभाग अंतर्गत खाली भूमि/सम्पति में क्या-क्या कार्य किए जा सकते हैं इसकी कार्य योजना बनाकर नगर निगम आयुक्त को प्रस्तुत करे। बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि प्रति बुधवार को टीएल बैठक आयोजित होगी। बैठक में सभी अधिकारी पूर्ण तैयार के साथ बैठक में उपस्थित रहें। जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित नहीं रहने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व.श्रीमती इंदिरा गांधी कि कांग्रेस सेवादल ग्रामीण,युवक कांग्रेस व वरिष्ठ कांग्रेसिजनो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 102 वीं जयंती उल्लास के साथ मनाई

रहली(सागर) नगरपालिका परिषद रहली के सम्मुख खड़ी देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर उनकी 102 वीं जयंती पर रहली नगर के वरिष्ठ कांग्रेसिजनो तथा कांग्रेस सेवादल ग्रामीण,युवक कांग्रेस व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्मरण कर उनकी याद में “जब तक सूरज चाँद रहेगा इंद्रा तेरा नाम रहेगा”, “इंद्रा तेरी ये कुर्बानी याद रखेगा हिंदुस्तानी”, “इंद्रा गांधी अमर रहे ” के नारे लगाकर अपनी नेत्री के प्रति सम्मान प्रकट कर याद किया । इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र चौबे, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रमोद सराफ,अनूप ददरया, डेलनसिह, दीपक जैन,ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह,युवक कांग्रेस से अंकेश हजारी,अनिकेश सेंधिया, अमीन खाँ, प्रदुम्न नेमा,श्रीकांत चौरसिया, रहली मंडलम अध्यक्ष परसोत्तम पटैल जिला कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष द्वय प्रमोद नायक,उमेश तिवारी,कांग्रेस सेवादल जिला सचिव मनोहर कुर्मी,कांग्रेस सेवादल जिला महासचिव विजय पटेरिया द्वारा माल्यार्पण किया गया ।

इस अवसर पर प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चौबे ने कहा कि श्रीमती इंदिरा जी ने देश की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्रॉइक पाकिस्तान के दो फाड़ करते हुए बंग्लादेश बनबाया दिया था और 90000 पाकिस्तानी सेना का सिलेंडर उनके कुशल नेतृत्व में किया गया परन्तु इसका कभी प्रदर्शन और न ही कोई दिखवा या ढोंग कांग्रेस ने किया गया जैसा कि आजकल देखा जा रहा की गोटसेवादी ताकते देश मे अपना सर उठा रही हैं ऐसी राष्ट्रद्रोही ताकतों को देश के खिलाफ खड़ा न होने देने का संकल्प लेना ही आज इंद्रा जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी श्रीमती इंदिरा गांधी ने समाज के सभी वर्गों के लिए अपने कई ऐतिहासिक काम किये जैसे राजा महाराजाओं के प्रीवियर्स फंड देना बंद किये , साथ ही देश कि आर्थिक मजबूती के लिये बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज ने कहा इंद्रा जी ने देश को विश्व के परिदृश्य पर एक सशक्त भारत के रूप में स्थापित किया तथा उनका सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र के लिये समर्पित रहा।

देवास – आज आई 477 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 नवम्बर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः- वार्ड-3 टोंकखुर्द देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
2 पताः- ग्राम हीरापुर ,उदयनगर देवास ,महिला,उम्र 40 वर्ष
3 पताः- एसबीआई, बागली देवास ,महिला,उम्र 31 वर्ष
4 पताः- वार्ड-14 खातेगांव देवास ,पुरूष,उम्र 55 वर्ष
5 पताः- वार्ड-12 बागली देवास ,महिला,उम्र 30 वर्ष
6 पताः- वार्ड-12 बागली देवास ,महिला,उम्र 38 वर्ष
7 पताः- वार्ड-12 बागली देवास ,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
8 पताः- सिविल लाईन देवास ,पुरूष,उम्र 32 वर्ष
9 पताः- एलएनटी बडी कमलापुर देवास ,पुरूष,उम्र 45 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 540
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 477
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 468
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 61699
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 61462
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 2069
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 58503
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 2012
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 34
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 237
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.37
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.25
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.11

देवास – एम.जी रोड पर हुआ गोलीकांड , युवती को लगी गोली

देवास – शहर के मुख्य बाज़ार एम जी रोड पर हुआ गोलीकांड। युवक द्वारा युवती को मारी गयी गोली। जानकारी अनुसार भूपेश शिव हरे नामक युवक ने युवती ( वर्षा झलपड़िया ) को गोली मारी है , जानकारी अनुसार युवती साड़ी की दुकान ( पारस साड़ी ) पर काम करती है बताया जा रहा है युवती को कमर पर गोली लगी है। घायल युवती को गंभीर अवस्था मे जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ से युवती को इंदौर रेफर् किया गया है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार साड़ी की दुकान पर काम करने वाली युवती वर्षा (23) पिता कैलाश को रात करीब 9.15 बजे आरोपी भूपेश शिवहरे ने बात करते-करते कट्टे से फायर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी दुकान खुली छोड़कर भाग गया। आरोपी एम.जी. रोड पर ( सुमित गजक ) नाम की की दुकान लगाता है। गोली क्यों चलाई है, उसका खुलासा आरोपी के पकड़ाने और युवती के अच्छे होने पर ही चलेगा।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना में साफ दिख रहा, साड़ी दुकान से घर जाने के लिए स्कूटर से निकली युवती को आरोपी ने एमजी रोड पर रोक लिया। दोनों ने करीब 15 मिनट तक बात भी की। इस बीच आरोपी अपनी बाइक तक पहुंचा और उसकी डिक्की से देशी पिस्टल निकाला और युवती के पास आकर उसके पेट में गोली मार दी।

कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने सोनकच्छ मे कार्येषु कृषक उत्पादक संगठन(FPO) के कार्यालय का शुभारंभ किया

देवास 18 नवम्बर 2020/ कार्येषु कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) से जुड़े सभी कृषक खेती को व्यापार में बदलकर अच्छा् मुनाफा कमा सकते हैं। एफपीओ के माध्यम से कृषक फसल से बने उत्पाद को अच्छी कीमतों में बाहर भी बेच सकेंगे। उक्त बातें कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज सोनकच्छ में कार्येषु कृषक उत्पादक संगठन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर कही। इस अवसर पर श्री कैलाश चंद्रावत, उपसंचालक उद्यानिकी श्री नीरज सांवलिया, उपसंचालक कृषि श्रीमती नीलमसिंह चौहान, सहायक महाप्रबंधक अविनाश तिवारी, कृषि विज्ञान केंद्र देवास के श्री अशोक दीक्षित, कृषि विस्तार अधिकारी सोनकच्छ श्री बीएल ठाकुर, श्री भानुसिंह राजपूत, एफपीओ संगठन के संचालक एवं सदस्यगण तथा बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि एफपीओ एक ऑर्गनाइजेशन (कंपनी) है और आप सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि कंपनी है तथा कंपनी के मेम्बर भी है। आपको इसमें पूरी तैयारी के साथ कार्य करना होगा। यदि आप अपने एफपीओ को सही तरीके से जमा लेंगे तो कुछ भी कर सकते हैं। एफपीओ एक कंपनी है जिसमें कृषक फसल तो पैदा करेंगे ही साथ ही उस फसल को उत्पाद में बदल कर डबल मुनाफा कमा सकता है।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि किसानों को उनकी मेहनत की कीमत पूरी मिलना चाहिए। इसके लिए किसानों को खेती अब मैन पावर के साथ मशीनरी व आधुनिक तकनीकों को उपयोग करके करना होगी। इन तकनीकों का उपयोग कर अच्छी पैदावार तो कर ही सकते हैं साथ ही कंपनी के कृषकगण अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं। एफपीओ को व्यापारियों की तरह सोचना होगा तथा उन्हीं की तरह उत्पादन/उत्पाद को बेचना होगा, जिससे इन्कम दोगुनी हो सके। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि एफपीओ के कुशल संचालन से आप सभी सक्सेस होंगे तथा सभी को सफलता मिलेगी तथा लाभ भी मिलेगा। इसके लिए पूरी तैयारी के साथ इस कार्य में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि एफपीओ की अधिक से अधिक ब्रांच खुलें तथा इसमें प्रत्येक प्रकार की वस्तुएं मिले, जिससे किसानों व अन्य लोगों को जरूरत की सामग्री यही पर मिल जाएं।

कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि एफपीओ को देखना होगा कि किसानों को किन-किन वस्तुओं की जरूरत है। इस एफपीओ से खाद, बीज, दवाई की दुकान भी तैयार कर सकते हैं, जिससे किसानों को अन्यंत्र भटकना नहीं पड़े तथा इसके माध्यम से उन्हें भी आय होने लगे। साथ ही इसके माध्यम से हार्वेस्टर, ट्रेक्टर सहित अन्य कृषि उपकरणों को आसानी से किसानों को उपलब्ध कराया जा सकता है। एफपीओ किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी भी देंगे। साथ ही आधुनिक, जैविक, उद्यानिकी खेती के बारे में अवगत कराकर उन्हें खेती के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में अन्य मंचासीन अतिथियों ने भी अपने विचार रखे तथा महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला से न करते हुए तुलसी का पौधा व श्रीफल देकर किया।

देवास – खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री शुक्ला ने गठित किया जांच दल

देवास । मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाद्य पदार्थ में होने वाली मिलावट के विरुद्ध ‘‘मिलावट से मुक्ति’’ अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अन्तर्गत जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माता व थोक विक्रेताओं के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने अनुभाग स्तर पर दलों का गठन करते हुये आदेश जारी किया है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिए हैं कि गठित दल अभियान के तहत दूध, दूध से बने खाद्य पदार्थ, मावा, पनीर, मिठाईयां एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम, घरेलू गैस के दुरूपयोग, पैकेजिंग कमोंडिटी रूल का पालन करेंगे तथा कार्यवाही से अवगत भी कराएंगे।
जारी आदेश अनुसार देवास अनुभाग के लिए एसडीएम देवास प्रदीप सोनी को दल का प्रभारी बनाया गया है। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, जेएसओ भान सिंह राय, जेएसओ अभिषेक मोर, नापतौल निरीक्षक संगीता भंवर शामिल है। अनुभाग सोनकच्छ के लिए एसडीएम सोनकच्छ शिवानी तरेटिया को दल का प्रभारी बनाया गया है। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर, एएसओ एमएल मालवीय, जेएसओ लक्ष्य पेट्रिक, नापतौल ‍निरीक्षक संगीता भंवर शामिल है। अनुभाग बागली के लिए एसडीएम बागली अरविंद चौहान को दल का प्रभारी बनाया है। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीव्ही अलमेलू, जेएसओ हाटपीपल्या स्वाति मसराम, नापतौल निरीक्षक संगीता भंवर शामिल है। अनुभाग कन्नौद के लिए एसडीएम कन्नौद नरेंद्र सिंह धुर्वे को दल का प्रभारी बनाया है। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैशाली सिंह, एएसओ कन्नौद जेपी यादव, जेएसओ संगीता यादव, नापतौल निरीक्षक संगीता भंवर शामिल है। अनुभाग खातेगांव के लिए एसडीएम खातेगांव संतोष तिवारी को दल का प्रभारी बनाया है। दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी वैशाली सिंह, एएसओ सुनील कुमार बोहित, जेएसओ रेशमा भाबोर, नापतौल निरीक्षक संगीता भंवर शामिल है।