देवास। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के मुताबिक एक व्यक्ति अपने साथ संदिग्ध वस्तु लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस जीतमल गार्डन के पास पहुंची। पुलिस ने जब सूरज गिरी नामक युवक की तलाश ली तो उसके पास से पुलिस को रेड सेंड बोआ स्नेक नामक दोमुंहा सांप मिला। सांप को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है ओर आगे की कार्रवाई कर रहा हे। अंतरराष्ट्रीय डिमांड के चलते इस सांप की कीमत विदेशों में 3 करोड़ के आसपास बताई जा रही है जाता है
Category: देवास
देवास – आज आई 540 लोगों की रिपोर्ट मे 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-रेवाबाग,देवास ,महिला,उम्र 42 वर्ष
2 पताः-आनंद़ ऋषि नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
3 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 24 वर्ष
4 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 50 वर्ष
5 पताः-कोतवाली पुलिस कैम्पस,देवास ,महिला,उम्र 39 वर्ष
6 पताः-लैबर कालोनी,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 507
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 540
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 6
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 534
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 53862
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 53476
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1876
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 50823
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1820
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 33
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 386
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 23
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.51
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.01
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास
चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता कमलनाथ पर लिया एक्शन
चुनाव आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीना
मध्यप्रदेश। चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्जा छीन लिया है। कमलनाथ ने पिछले दिनों मध्यप्रदेश की कैबिनेट की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहा था। इस पर चुनाव आयोग ने कमलनाथ से जवाब मांगा गया था, पर उनके जवाब से चुनाव आयोग उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ। जिसके बाद यह एक्शन लिया गया। चुनाव आयोग ने कहा है कि अब अगर कमलनाथ किसी के लिए भी प्रचार करते हैं, तो उसका पूरा खर्च वो कैंडिडेट उठाएगा, जिसके लिए वो प्रचार कर रहे है।
सेवादल ग्रामीण की टीम ने सुरखी हाट बाजार में किया कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू के पक्ष में सघन जनसंपर्क
सुरखी(सागर) उपचुनाव सुरखी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सु श्री पारुल साहू के पक्ष में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे के साथ जिला सेवादल व सुरखी की सेवादल व कांग्रेस की टीम ने सुरखी में वहाँ के बाजार के दिन सम्पूर्ण बाजार में कांग्रेस का झण्डा लेकर रैली के रूप में पूरे बाजार में घूम घूमकर सुरखी के दुकानदार भाईयों के साथ सुरखी से लगे हुए गांवों से बाजार करने सुरखी आये ग्रामीणो से सघन जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में जारी की प्रचार सामग्री सौपते हुए सु श्री पारुल साहू को विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान जिलाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण डॉ राजेन्द्र चौबे के साथ सेवादल ग्रामीण के जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी,जिला महासचिव एड. विजय पटेरिया, ब्लॉक अध्यक्ष ढाना विजय स्वामी,ब्लॉक नगराध्यक्ष ढाना शरद तिवारी,सुरखी ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण तिवारी, पप्पू साहू,फिरतू अहिरवार,राजू रैकवार, मन्तू अहिरवार, नबाब खान सहित सुरखी के कांग्रेसिजनो ने “तीन नबम्बर तीसरा खाना पंजे का ही बटन दबाना” “कहते हम डंके की चोट कांग्रेस को देगे वोट” के जमकर नारे लगाए,तथा सेवादल व कांग्रेस के सभी साथियो ने हाथ जोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की
इसी दौरान बाजार के मध्य में माइक के माध्यम से भी संविधान व प्रजातन्त्र की रक्षा के लिए तथा भाजपा प्रत्याशी को पराजित करने कि सुरखी और आस पास के गांव से सुरखी का बाजार करने आये ग्रामीणजनो से कांग्रेस प्रत्याशी पारुल साहू को विजयी बनाने की पुरजोर अपील की..
बूथ प्रबंधन पर हाटपीपल्या ग्रामीण मण्डल के ग्राम पोनासा में बैठक आयोजित
प्रत्येक कार्यकर्ताओं से रायसिंह सेंधव ने की चर्चा , बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता हुए शामिल
देवास/हाटपीपल्या। भाजपा प्रत्याशी मनोज चोधरी को मतदाताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिताने का पक्का मन बना लिया है। मनोज चौधरी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने के लिए म.प्र. पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष एवं हाटपीपल्या ग्रामीण प्रभारी रायसिंह सेंधव अपनी कार्यकर्ताओं की टीम के साथ रातदिन चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हाटपीपल्या ग्रामीण मंडल मे ग्राम पोनासा में बूथ प्रबंध पर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसमें बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को रायसिंह सेंधव ने अपना मार्गदर्शन दिया। प्रत्येक कार्यकर्ताओं से श्री सेंधव ने बूथ प्रबंधन पर चर्चा की। इस दौरान रायसिंह सेंधव ने मेरा बूथ सबसे मजबूत। बूथ जीता, चुनाव जीता के नारे के साथ भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से विजय बनाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उक्त जानकारी दिनेश सांखला ने दी।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सीरियल के गोगी का किरदार निभाने वाले समय शाह को मिली जान से मारने की धमकी
‘कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘गोगी’ का किरदार निभाने वाले समय शाह को जान से मारने की धमकी मिली हैउनकी शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया है, शूटिंग तेल लौटते वक्त समय को उनकी सोसाइटी के बाहर कुछ लड़कों ने रोककर जान से मारने की धमकी दी थी।समय शाह के परिजन को भी इस बात से चिंता हो रही है, वे चाहते हैं कि इस मामले में जल्द कार्रवाई हो।
समय का आरोप है कि इस घटना के बाद से लगातार अलग-अलग लोग उनकी सोसाइटी के बाहर आकर उनके बारे में पूछताछ कर रहे हैं। किसी अनहोनी से बचने के लिए ही समय ने यह केस दर्ज करवाया है। समय के मुताबिक, उन्हें धमकाने वालों को वे पहचानते नहीं है, लेकिन उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। पुलिस इसी वीडियो फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।समय के मुताबिक, उनका घर फर्स्ट फ्लोर पर है और नीचे से गुजरने वाले लोगों की तेज आवाज आसानी से सुनी जा सकती है। पिछले 15 दिनों के दौरान उन्होंने तीन बार कुछ लड़कों को उनके घर के नीचे खड़े होकर उन्हें गालियां देते हुए सुना है।
देवास – आज आई 682 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 30 अक्टूबर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-रेवाबाग,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
2 पताः-राधागंज,देवास ,महिला,उम्र 70 वर्ष
3 पताः-बजरंगबली नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
4 पताः-सरदार पटेल मार्ग,देवास ,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 645
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 682
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 678
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 53355
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 52936
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1870
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 50823
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 0
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1820
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 27
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 419
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 23
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.53
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.33
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास
श्री विजयवर्गीय ने ग्राम सिया में जनसभा के दौरान किया भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन
देवास। हाटपिपल्या विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को अपने संकल्प पत्र का विमोचन किया। संकल्प पत्र का विमोचन ग्राम सिया में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने किया। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, सुरेश आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, विक्रमसिंह पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, बहादुर मुकाती, मंडल अध्यक्ष पवनसिंह चंदाना, ईश्वरसिंह सरपंच सहित बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा जीतेगी प्रदेश की 28 सीटें- श्री विजयवर्गीय
भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सिया में संकल्प पत्र का विमोचन राष्ट्रीय महासचिव के मैराथन रोड शो के पूर्व किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा प्रदेश में 28 की 28 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करेगी। प्रदेश में शिवराज की लहर है, भ्रष्टाचारियों को हटाने की लहर है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कर्ज माफी पर झूठ बोला, बेरोजगारी भत्ते पर झूठ बोला, जिससे प्रदेश की जनता परेशान थी। उन्होंने कमलनाथ और दिग्विजयसिंह की जोड़ी पर तंज करते हुए कहा कि इन दोनों जादूगरों की बात में श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आ गए।
कपटनाथ ने कुर्सी पर बैठने के बाद सबको भूला दिया। दिग्विजयसिंह ने एक सरकारी बंगला लेकर ट्रांसफर उद्योग शुरू कर दिया और प्रदेशभर के बेरोजगार कांग्रेसियों को रोजगार दे दिया। प्रदेश के विकास और अपने वादों की चिंता नहीं की, जिसके चलते सिंधिया जी को अपने वचन की लाज रखने के लिए मोदी जी की विकास की ट्रेन में चढ़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस की वादाखिलाफी के कारण हो रहे हैं और इस चुनाव में हमें कांग्रेस को उसके झूठ के लिए सबक सिखाना है। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित थे।
देवास – आज आई 295 लोगों की रिपोर्ट मे 0 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 29 अक्टूबर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-शुन्य
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 621
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 295
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 0
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 295
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 52710
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 52254
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1866
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 50145
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 14
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1820
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 23
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 456
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 23
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.57
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 97.53
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.23
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास
भारतीय जनता पार्टी के आधार स्तंभ का निधन
भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष एवं पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष और नगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री पंडित कैलाश जी जोशी के चुनाव संचालक एवं राठौर समाज के वरिष्ठ आदरणीय उपकार लाल जी पडियार आज आकस्मिक निधन हो गया उनके निधन पर राठौर समाज द्वारा शोक व्यक्त किया गया एवं नगर के पत्रकार नई दुनिया के प्रतिनिधि विनय जी बोथरा, युवा भाजपा नेता अमित धो लिए, युवा पत्रकार उत्तम आचार्य, के द्वारा मुक्तिधाम पर श्रद्धांजलि दी गई। फोन के माध्यम से माननीय विधायक पहाड़ सिंह जी कन्नौज, सांसद नंदकुमार सिंह जी चौहान, युवा समाजसेवी जयदीप सिंह जी उदावत द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
? उत्तम आचार्य
