श्रीमती चंद्रकांता जोशी के निधन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के द्वारा सादर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

कन्नौद:- श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप जोशी, राजा जोशी, डॉ संजय व रूपेश जोशी की माता जी
श्रीमती चन्द्रकांता जोशी का निधन हो गया उनके निधन से क्षैत्र मे शोक का वातावरण है
उनके निधन पर सामाजिक राजनैतिक धार्मिक एवं श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली अर्पित की।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 348 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 26 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
2 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
3 पताः-श्री नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
4 पताः-हीरापुर ,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
5 पताः-सोमगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-धामंदा,देवास ,महिला ,उम्र 20 वर्ष
7 पताः-आवास नगर,देवास ,महिला ,उम्र 24 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 514
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 348
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 341
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 51564
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 51132
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1856
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 49033
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 4
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1787
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 46
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 432
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.63
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.28
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.24
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                          
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के समर्थन में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया रोड शो

कोई किसान ना करे ब्याज की चिंता, मामा कम करेगा ब्याज का बोझ- श्री शिवराज सिंह चौहान

देवास। कोई भी किसान ब्याज की चिंता मत करना। तुम्हारा मामा सारे ब्याज का बोझ कम कर देगा। 15 महीने पहले झूठे वचनों की जो सरकार आई थी, उसके झूठे वादों का महल ढह गया है। किसानों का 55 हजार करोड़ का कर्ज था, जिसके बदले लाल-पीले फार्म भरवाकर किसानों को डिफाल्टर बना दिया। यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मानकुंड में आमसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री चौहान ने भाजपा प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी के समर्थन में मानकुण्ड से एक दर्जन से अधिक गांव में रोड शो कर जनता से समर्थन और आशीर्वाद मांगा।

भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि श्री चौहान ने मानकुण्ड में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 55 हजार करोड़ में से मात्र 6 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया गया। कर्ज माफी के चक्कर में किसान डिफॉल्टर हुए और उनके ऊपर कर्ज का बोझ बढ़ गया। युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि भर्तियों से प्रतिबंध हट गया है। पुलिस भर्ती भी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा युवाओं को कई रोजगार के अवसर मिलेंगे। किसानों के लिए उन्होंने कहा कि भावन्तर योजना का लाभ भी फिर से हर किसान को मिलेगा। उन्होंने संबल योजना के माध्यम से प्रत्येक ऐसे परिवार जो 8 लाख से कम वार्षिक आय वाले हैं, उन्हें लाभ दिलाने की बात कही। श्री चौहान ने कहा कि कमलनाथ ने सारी जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया था। अब इन सारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा।रोड शो में जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव, देवास महाराज विक्रमसिंह पवार, नारायण सिंह चौधरी, पूर्व विधायक राजेन्द्र वर्मा, तेजसिंह सेंधव, हाटपीपल्या मंडल अध्यक्ष बलवानसिंह उदावत, देवकरण पाटीदार, जगदीश चौधरी सहित हजारों कार्यकर्ता एवं कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल गढ़ाकोटा के निवास पर हुआ मासिक झंडावन्दन

गढ़ाकोटा (सागर) कांग्रेस सेवादल का प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाला झंडावंदन का कार्यक्रम इस माह अक्टूबर का दिनांक 25.10.2020 रविवार को कांग्रेस सेवादल ग्रामीण का झंडावंदन का कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस सेवादल ग्रामीण गढ़ाकोटा के ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया लाल पटेल के निवास पर आयोजित किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सेवादल ग्रामीण जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे रहे तथा डॉ चौबे द्वारा झंडा फहराया गया तथा इन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवादल ग्रामीण जिलाउपाध्यक्ष उमेश तिवारी, जिला सेवादल ग्रामीण सचिव द्वय डॉ सैय्यद जावेद खान और मनोहर पटेल रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल ग्रामीण द्वारा की गई । कार्यक्रम में ध्वजारोहण के उपरांत सभी उपस्थित सेवादल व कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गायन किया तदोपरांत मुख्यातिथि डॉ राजेन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस में आज प्रत्येक कांग्रेसी को तथा सेवादल के संस्कार की निहायत जरूरत है जनवरी में सेवादल के भोपाल के राष्ट्रीय शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सुनाये गए संस्मरण को सुनाते हुए उन्होंने बताया की दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जिस भी कांग्रेसी ने कांग्रेस सेवादल का राष्ट्रीय शिविर कर लिया ऐसे एक भी कांग्रेस के साथी को कांग्रेस से किसी भी लोभ,लालच और कोई भी परिस्थिति कांग्रेस से जुदा नहीं कर सकती इसीलिए सेवादल के शिविर को प्रत्येक कांग्रेसी को करना अनिवार्य कर देना चाहिए और उन्होंने आगे कहा था जब जब सेवादल कमजोर हुआ है कांग्रेस कमजोर हुई आज हम देख रहे हैं कि दिग्विजयसिंह जी की बात अक्षरसः सत्य साबित हो रहे है , कांग्रेस के जो भी विधायक कांग्रेस छोड़ रहे हैं उनका नाता कभी सेवादल से नहीं रहा इन विपरीत परिस्थितियों में हम सेवादल के साथियों की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है जिसे हम सब मुस्तैदी से निभाने का आज झण्डा के समक्ष संकल्प ले और उपचुनाव में जिस तरह सेवादल के साथी प्राणपण से हर विधानसभा क्षेत्र में जहां चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में निरपेक्ष भाव से काम कर रहे वह सभी धन्यवाद के पात्र है पुनः सभी साथियों से आग्रह है कि वह अपना 100 प्रतिसत पार्टीहित में दे । कार्यक्रम में उपाध्यक्ष उमेश तिवारी,सचिव डॉ सैय्यद जावेद खान व ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल ग्रामीण कन्हैया लाल पटेल ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम का सन्चालन एवं समापन में उपस्थित सभी कांग्रेसिजनो व सेवादल के साथियों का मनोहर पटेल ने आभार प्रकट किया कार्यक्रम के समापन में उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान जनमनगण का गायन किया तदोपरान्त कार्यक्रम समाप्त किया गया..

देवास – आज आई 471 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 25 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-वार्ड-5 बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
2 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
3 पताः-पिपलपाती उदयनगर ,देवास ,महिला ,उम्र 22 वर्ष
4 पताः-सुरज नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
5 पताः-कमलापुर,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
6 पताः-बालोन ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
7 पताः-मधुबन कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 415
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 471
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 464
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 51050
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 50784
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1849
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 48692
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 5
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1783
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 43
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 266
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.64
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.43
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.24
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

*देवास के खातेगांव वन परिक्षेत्र में दिन के उजालों में हो रही ट्रैक्टरों से सागवान लकड़ी की तस्करी!*

*बेनकाब नई ट्रैक्टर ट्राली से सागवान की लकड़ी का परिवहन करते पकड़ा था भ्रष्टाचार के दम पर वन विभाग के द्वारा अदला बदली कर भंगार ट्रैक्टर ट्राली को लावारिस हालत में ट्रैक्टर ट्राली जप्त तक कर कहानी बनाकर कर वाहवाही लूटी जा रही थी कि हो गया भंडाफोड़* *उच्च स्तरीय विभागीय जांच में वन विभाग के कई काले पतित चेहरे होंगे बेनकाब

देवास/खातेगांव देवास जिले के खातेगांव में लकड़ी तस्कर वन विभाग की सांठगांठ होने के कारण मालामाल है। जी हाँ ऐसा ही मामला बीते दिनों खातेगांव वन परिक्षेत्र की सब रेंज लीली में देखने को मिला जब लकड़ी तस्कर 11 अक्टूबर को ट्रेक्टर ट्रॉली में विशालकाय सागवन की लकड़ी को षड्यंत्रकारी रूप से ऊपर से ईंट भरकर ले कर जा रहे थे, जिन्हें लीली सब रेंज के वनकर्मी ने ट्रेक्टर को रोक कर देखा, ट्रॉली के अंदर सागवन की लकड़ियां ओर ऊपर से ईंट भरी हुई है। जिनका वनकर्मी ने मौके से आरोपी, लकड़ी, ट्रेक्टर ट्रॉली के जीपीएस लोकेशन वाले कैमरे से फोटो भी निकाले, पीओआर 231/25 दिनांक 11 अक्टूबर को जारी की गई ओर उसके बाद लकड़ी जप्त कर सांठगांठ कर भ्रष्टाचार के दम पर ट्रेक्टर ट्रॉली को छूमंतर कर दिया। जब धीरे धीरे इस बात की भनक मीडिया तक पहुँची तो बताया गया कि गांव के दस – बारह लोगों के द्वारा एकजुट आ जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली छुड़ाकर ले गए इस मामले में वन विभाग के द्वारा 10-12 लोगों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा की प्रकरण भी दर्ज नहीं कराया गया व पुलिस प्रकरण के संबंध में कोई भी सूचना भी नहीं दी गई। 15 तारीख को सुबह 9 बजे आखिरकार एक ट्रैक्टर ट्रॉली जप्त करने के लिए खेत में लावारिस हालत में मिल ही गया, वनकर्मियों ने बलवान BAL4500 LX 2005 मॉडल MP47-AG0264 नम्बर का ट्रेक्टर ट्रॉली लावारिस हालत में जप्त करना दिखाया। अब दूसरा ट्रैक्टर ओर दूसरी ट्रॉली में जैसे तैसे वो लकड़ियां पटकी गई, ओर शान से उस भंगार ट्रैक्टर ट्रॉली को काली पन्नी से ढांक कर सब रेंज भवन के सामने खड़ा कर दिया। मीडिया को भनक लगी कि जिस दिन लकड़ियां से भरा ट्रेक्टर ट्रॉली रोका था वह अलग था, ओर आज जो नाटकीय ढंग से जप्त किया हुआ है ये अलग है। इस मामले को लेकर साक्ष्य के साथ जानकारी जुटा ली गई है ट्रेक्टर ट्रॉली को 15 अक्टूबर को रोहित ट्रेडर्स खातेगांव (नारायण अग्रवाल) से सत्यनारायण जाट उर्फ कंदरी ने खरीदा है, ओर वह ट्रेक्टर दोपहर 12 के बाद खातेगांव से निकला। यह कहानी बनाई गई है सिर्फ उस लकड़ी तस्कर ओर वन विभाग की मिलीभगत से नए ट्रेक्टर को बचाने के लिए खेल खेला है, अब वन विभाग में बैठे उच्च अधिकारियों को समझना होगा कि आखिर वनविभाग में ऐसे भृष्ट वनकर्मियों पर क्या कार्रवाई करना चाहिए।इस तरह से लकड़ी तस्करों से वनकर्मी मिलकर जंगल का विनाश करने में लगे है। बात यही खत्म नही हो जाती है, इस पूरी कहानी में पर्दे के पीछे बैठे जिम्मेदार अधिकारी खातेगांव रेंजर खुमानसिंह सोलंकी की क्या भूमिका रही गोर कीजिये, जब 11 अक्टूबर को लीली सब रेंज के वनकर्मी अमन सक्सेना, के.के मिश्रा, कुलदीप शाक्य ने ट्रेक्टर ट्रॉली में रखे 21 नग सागवन की लकड़ी, ईंट, ट्रेक्टर ट्रॉली ओर आरोपी का फोटो निकालते है वो भी जीपीएस कैमरे से, उसके बाद आरोपी लकड़ी तस्कर को घुटने के बल बेठा कर आरोपी का फोटो निकालते है, पीओआर काटते है, तो क्या वह फ़ोटो रेंजर सोलंकी तक नही पहुचते है। 15 अक्टूबर को ट्रेक्टर जप्त किया गया तब रेंजर खुमानसिंह सोलंकी ने क्या जांच की, ओर क्या देख कर कार्रवाई की, क्या उनको ट्रेक्टर दूसरा नही लगा, बात मुद्दे की यह है कि जब ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त किया तब मिडिया को अवगत क्यो नही कराया गया, कोई प्रेस नोट जारी क्यो नही किया गया, इसके पहले तो अगर दो या चार लकड़ी जप्त करते थे तब तो वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी खूब प्रेस नोट फ़ोटो के साथ भेजते थे, फिर इस ट्रेक्टर ट्रॉली को जप्त किया तब कोई न्यूज़ पेपर में समाचार क्यो नही छपवाए, इन सब मामलों में खातेगांव रेंजर सोलंकी ने गोर क्यो नही किया। आखिर रेंजर सोलंकी क्यो अनजान बने बैठे है। अभी बीते दिनों एक समाचार पत्र में रेंजर खुमानसिंह सोलंकी के बारे में छपा था, कि रेंजर साहब को कुदरत ने ऐसा कुछ दिया हुआ है, जिससे कि घटना होने के पहले ही उनको पता चल जाता है, कहा क्या होने वाला है, अब जब इस ट्रेक्टर की अदला बदली हुई, पुराने भंगार ट्रेक्टर को जप्त किया गया तब रेंजर साहब का कुदरती करिश्मा काम क्यो नही आया, उनका ये तजुर्बा कहाँ गया, उनको ट्रेक्टर बदलने वाली घटना का पहले से पता क्यो नही चला। जब हमारे प्रतिनिधि ने उनसे ट्रेक्टर बदलने वाली घटना की जानकारी ली तब रेंजर साहब ने चुप्पी क्यो साध ली, रेंजर साहब ने बताया मुझे इस बारे में कोई जानकारी ही नही है, में जानकारी लेता हूं, यह केसा तजुर्बा की अपने ही नाक के नीचे कर्मचारी लकड़ी तस्करों से सेटिंग करके ट्रेक्टर बदल देते है और रेंजर साहब कहते है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नही है। गौरतलब रहे कि इस तरह से खातेगांव के जंगल का बंटाढार हो रहा है, बीते दिनों मनोरा सब रेंज में 36 ठूँठ बिना नम्बर अंकित के पाए गए थे, उसमे भी विभाग ने लीपापोती कर ली, इधर सुखेड़ी के जंगल मे जेसीबी से डबरा डबरी व सीपीटी का काम चल रहा था उसमे भी उच्च अधिकारियों ने चुप्पी साध ली, हरणगांव सब रेंज में वन विभाग द्वारा भवन बनाया जिसकी दीवारें फटने लगी ओर जब यह बात मीडिया तक पहुँची तो भवन को तोड़ कर फिर से बनवाया। हरणगांव सब रेंज के जंगल मे बड़े बड़े विशालकाय सागवन के 25 से 30 पेड़ो को घाव देकर पूरी तह सूखा दिए गए, इस सबंध में खातेगांव रेंजर खुमानसिंह सोलंकी से पत्रकार राकेश अजमेरा से मोबाइल पर चर्चा करनी चाही तो पत्रकार राकेश अजमेरा को ही झूठे केस, व आदिवासी एक्ट में फँसवाने की बात कर दी, यहां तक कि जान से मारने की धमकी तक दे डाली, इससे यह सिद्ध होता है कि किस तरह से वनों को बचाने वाले वन के रक्षक ही वनों के भक्षक बने हुए है, पेड़ो पर लगे घाव के बारे में जब डिप्टी रेंजर मानसिंह गोड से चर्चा करनी चाही तो डिप्टी पत्रकार राकेश अजमेरा से कहते है कि तुम्हारा जंगल मे आना भुला देंगे। आखिर ऐसे भृष्टाचारी वनकर्मी से कैसे बचा पायेगा जंगल इस मामले को लेकर वन संरक्षक उज्जैन के द्वारा मंदसौर डिवीजन के गरोठ वन विभाग एसडीओ रावत को जांच दल का मुखिया बनाकर दक्षिण एवं उत्तर मनोरा बीट के अवैध कटाई की जांच के लिए भेजा गया था जांच अधिकारी के द्वारा जांच कर संबंधित वन अधिकारियों को पेश कर दी गई है जिसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होना वरिष्ठ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी कई सवालिया निशान उठते हैं। वन विभाग के इस प्रकार की कार्यप्रणाली पर शासन प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है जिसको लेकर अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार मिटाओ सेना के प्रदेश अध्यक्ष चंचल भारतीय के द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल से उच्च स्तरीय जांच कर भ्रष्ट वन अधिकारी व वन कर्मियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाने के लिए मांग की गई है। *इनका कहना।* *वही विधायक आशीष शर्मा ने वर्षों से जमे अधिकारियों को हटाने की बात कही थी!* विधायक आशीष शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जो हरा भरा पेड़ जंगल से कटता है, उस पेड़ को पलने में 20 साल का समय लगता है। उस पेड़ को फॉरेस्ट कर्मियों ने बचाना चाहिए न कि मार्केट से फर्नीचर पकड़कर खाना पूर्ति करना चाहिए। हमे आने वाली पीढ़ी को हरा भरा जंगल देना है। इसलिए जो भी कर्मचारी वन विभाग में लंबे समय से जमे है उनका तत्काल स्थानांतरित करना चाहिए, लंबे समय से जमे रहने से उस वनकर्मी की लकड़ी तस्कर ओर माफियाओं से जान पहचान हो जाती है, इसलिए फॉरेस्ट में जो लम्बे समय से कर्मचारी एक जगह जमे है, उनका ट्रांसफर होना चाहिए। साथ ही फील्ड के अधिकारी कर्मचारियों को फील्ड में रहना चाहिए, शहरों में रहकर जंगल नही बचाया जा सकता, जंगल को अगर बचाना है तो जंगल के अंदर आपको जाना ही पड़ेगा। ओर जंगल की कटाई हर हालत में रुकना चाहिए। जितने भी अधिकारी कर्मचारी है वो यदि आने वाले समय मे फील्ड में गश्त करते नही पाए जाएंगे ओर फील्ड में नही दिखेंगे तो में भी विभाग को पत्र लिखूंगा की इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। *इनका कहना।* जिला वन्य प्राणी अभिरक्षक जगदीश विश्नोई ने बताया जिस ट्रेक्टर ट्रॉली को वनकर्मियों ने 11 अक्टूबर को रोककर लकडी जप्त की, POR काटा, आरोपी को घुटने के बल बेठाया गया। यह फ़ोटो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उसके बाद वहाँ से ट्रैक्टर ट्रॉली, आरोपी गायब हो जाते है। उसके बाद वही आरोपी के द्वारा 15 ऑक्टोबर को भंगार ट्रैक्टर ट्रॉली वन विभाग को जप्त करवाने के मकसद से 90000 रुपये में खातेगांव से खरीदता है, ओर उसी दिन सुबह 9बजे उस भंगार ट्रैक्टर ट्रॉली को वनकर्मी जप्त करते है।अब इसमें वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को समझना होगा कि जप्त किया हुआ ट्रेक्टर तो 15 तारीख को खरीदा हुआ है, फिर 4 दिन पहले 11 तारीख को जो ट्रेक्टर ट्रॉली में लकड़ी लेकर जा रहे थे, जिसकी POR काटी गई वह ट्रेक्टर कहाँ है। इससे स्पष्ट होता है कि लकड़ी तस्कर ओर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारीयो की सांठगांठ कितने बड़े पैमाने पर हुई है।

चंचल भारतीय✒️

कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने चार आरोपियों को किया जिलाबदर

देवास । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत चार आरोपियों को जिला बदर किया है। जिलाबदर किए गए आरोपियों में अशोक उर्फ बारिक पिता राजाराम उम्र 35 वर्ष निवासी सर्वोदय नगर देवास, नितिन पिता बहादुर कुशवाह उम्र 24 साल निवासी 41, गोपाल नगर वार्ड क्रमांक-06 इटावा देवास, संतोष पिता मांगीलाल उम्र 36 वर्ष निवासी हाटपीपल्या, विमल पिता हीरालाल भारती उम्र 40 वर्ष निवासी करनावद को छ:-छ: माह के लिए जिलाबदर किया है।
    कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शुक्ला ने निर्देश दिये कि सभी आरो‍पी आदेश प्राप्ति से 24 घंटे के भीतर जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कार्रवाई

देवास 24 अक्टूबर 2020/ हाटपीपल्‍या विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण,संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तारतम्य में आबकारी वृत्त कन्नौद के ग्राम सतवास में सिकलीग़र बस्ती, ग्राम नीमासा, पुनर्वास कालोनी एवं भेड़ाखाल में सयुंक्त दबिश दी गई, कार्यवाही में अवैध हाथ भट्टी निर्माण के अड्डों से बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लहान बरामद किया गया जिसमें कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत पंजीबद्ध किए गए जिसमें 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 1800 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया महुआ लहांन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया, बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 2 हजार रूपए है। 

मां राजराजेश्वरी के दरबार में बनाया भव्य फूल बंगला

कांटाफोड़ – नगर में नव रात्रि में कोरोना काल को देखते हुवे सभी सतर्कता के साथ मां की आराधना की जा रही है इसी कड़ी में शुक्रवार सप्तमी के दिन माँ शप्त श्रृंगी माता मंदिर में स्वर्गीय मिश्री लाल शर्मा की स्मृति में उनके पुत्र बिहारी शर्मा रमेश शर्मा डॉ नन्द किशोर शर्मा मुकेश शर्मा के द्वारा भव्य फूल बंगला बना कर मातारानी के दरबार को सजाया इसी प्रकार राजराजेश्वरी के दरबार में नगर के सामाजिक व धार्मिक महिला स्वर्गीय शक्कर बाई दुबे की स्मृति में बलदाऊ दुबे ,कन्हैया दुबे परिवार द्वारा सजाया गया विशेष सहयोग नन्दा चौहान, लक्की वर्मा, कुनाल वर्मा, गोलू हरनिया,छाया सैनी, संलोनी वर्मा, गौतम हरनिया, अभय हरनिया, अभिषेक हरनिया, सुरेश सैनी, सौरभ तिवारी, मनीष पंचोली, संजय मालवीय,संस्कार उपाध्याय का रहा साथ ही माता रानी की भव्य आरती की गई।

?बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

1.2 करोड़ में सुधर रही शहर की मुख्य सड़कें

शहर का मुख्य मार्ग एमजी राेड पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग पर सालाें पहले डामरीकरण हुआ था, जिसके बाद से किसी ने भी इस रोड पर ध्यान नहीं देने के कारण इस सड़क की हालत खराब हो गयी थी। एमजी राेड के अलावा शहर के अन्य खराब सड़को पर भी 1 कराेड़ 20 लाख रुपए की लागत से डामरीकरण किया जाएगा। डामरीकरण के बाद बाजार में आने वाले लाेगाें काे धूल और खराब गड्डो वाली सड़क से राहत मिलेगी।

जानकारी अनुसार बारिश की वजह से खराब हुई सड़काें काे दुरुस्त कर सही किया जा रहा है। शहर के मुख्य बाजार की सड़काें काे सही करने के बाद, अंदर की तरफ वाले रास्ताें काे भी पक्का किया जाएगा।