बंदियों के परिजन एक नवंबर से जेलों में मुलाकात कर सकेंगे

भोपाल | राज्य शासन ने जेलों में परिरुद्ध बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात को एक नवंबर से प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है। अब जेलों में परिरूद्ध बंदियों के परिजन जेलों में जाकर उनसे मुलाकात कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने 21 अगस्त 2020 को जेलों में कोरोना वायरस बीमारी से बचाव हेतु बंदियों की परिजनों से मुलाकात को 31 अक्टूबर तक प्रतिबंधित किया था। शासन द्वारा जारी परिपत्र अनुसार बंदियों की परिजनों से मुलाकात के दौरान कोरोना वायरस से बचाव संबंधी राज्य सरकार के निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

देवास – आज आई 423 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 24 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-कालुखेडी,देवास ,पुरूष ,उम्र 85 वर्ष
2 पताः-सिरोलिया रेवातीर ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
3 पताः-बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 55 वर्ष
4 पताः-ढाचा भवन,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
5 पताः-बीराखेडी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
6 पताः-माॅ गायत्री विहार ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-प्रेम नगर पार्ट-2 ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
8 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 446
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 423
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 415
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 50635
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 50313
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1842
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 48228
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 12
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1778
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 41
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 322
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.66
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.53
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.25
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                          
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

देवास शहर के युवा भजन गायक आकाश अग्रवाल का भजन हो रहा सुपरहिट

देवास शहर के युवा भजन गायक आकाश अग्रवाल द्वारा गाया गया भजन चामुंडा रानी का दीवाना हो गया यूट्यूब चैनल आकाश अग्रवाल भजन पर लांच किया गया लॉन्च करने के 3 दिन में ही भजन को 7000 से ज्यादा लोगों द्वारा सुना गया भजन को जयंत सांखला द्वारा लिखा गया भजन का म्यूजिक प्रोडक्शन गौतम गड़ोईया द्वारा किया गया भजन की रिकॉर्डिंग सुर मंदिर म्यूजिक द्वारा कि गयी जो भी आकाश अग्रवाल के भजन को सुन रहा है वह भजन की सराहना कर रहा है लॉन्च होने के 3 दिनों मे ही आकाश अग्रवाल का भजन इतना प्रचलित हुआ की शहर के अधिकतर पंडालों पर यह भजन सुनाई दे रहा है

कलेक्टर श्री शुक्ला ने देवास शहर एवं जिले के अन्य अनुभागों के अंतर्गत आतिशबाजी विक्रय के लिए जारी किए आदेश

आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञप्तिधारियों के पटाखा विक्रय अनुज्ञप्तियां 25 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक नवीनीकृत की जाएगी

आतिशबाजी के भण्डारण एवं विक्रय हेतु तैयार शेड ( दुकानें ) की आपसी दूरी में कम से कम 03 मीटर दूरी होगी तथा दुकानें अग्निरोधी सामग्री / लोहे की चद्दरों से निर्मित किये जाएंगे

देवास – कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने प्रत्येक वर्ष की भांति आगामी दीपावली 2020 के परिप्रेक्ष्य में देवास शहर एवं जिले के अन्य अनुभागों के अंतर्गत आतिशबाजी विक्रय के लिए आदेश जारी किए है। कलेक्टर श्री शुक्ला ने आदेश दिए है कि इस वर्ष आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञप्तिधारियों के पटाखा विक्रय अनुज्ञप्तियां 25 अक्टूबर से 25 नवम्बर 2020 तक नवीनीकृत की जाएगी । विस्फोटक नियम 2008 के नियम 112 के नियम ( तीन ) अनुसार अनुविभागीय दण्डाधिकारी अपने – अपने अनुभाग में पूर्व प्रचलित लायसेंस का नवीनीकरण करने हेतु अधिकृत होंगे । देवास शहर हेतु अनुविभागीय दण्डाधिकारी देवास , आयुक्त , नगर पालिक निगम देवास , नगर पुलिस अधीक्षक , देवास तथा कार्यपालन यंत्री , लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थाई दुकान हेतु सुरक्षित स्थान का चयन कर इस कार्यालय से ले – आउट स्वीकृत कराने की कार्यवाही की जावेगी । इसी तरह अनुभाग अंतर्गत आतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए सुरक्षित स्थान का चयन संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी , मुख्य नगर पालिका अधिकारी , अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) तथा अनुविभागीय अधिकारी , लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जाकर कलेक्टर कार्यालय से ले – आउट का अनुमोदन करवाया जाएगा । ले – आउट स्वीकृति का कार्य दिनांक 05 नवम्बर 2020 तक पूर्ण हो जाना चाहिए । तैयार व स्वीकृत ले – आउट अनुसार दुकान आवंटन का कार्य आवश्यक प्रकिया निर्धारित कर संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं संबंधित नगरीय निकाय द्वारा किया जावेगा । आतिशबाजी के भण्डारण एवं विक्रय हेतु तैयार शेड ( दुकानें ) की आपसी दूरी में कम से कम 03 मीटर दूरी होगी तथा दुकानें अग्निरोधी सामग्री / लोहे की चद्दरों से निर्मित किये जावेंगे । आतिशबाजी भण्डारण – विक्रय हेतु निर्मित शेड़ ( दुकाने ) एक दूसरे के आमने – सामने नहीं होंगे । आतिशबाजी विक्रय हेतु तैयार शेड़ में अथवा शेडों की सुरक्षा हेतु निर्धारित दुकानों की आपसी 3 मीटर की दूरी में तेल से जलने वाले लैंपो , गैर लैंपो या खुली बत्तियों या कपड़े का उपयोग से नहीं किया जावेगा । शेड़ में प्रकाश व्यवस्था सुरक्षित तकनीकी मापदण्ड अनुसार की जावेगी । प्रकाश व्यवस्था का आपरेटिंग सिस्टम पूर्णतः सुरक्षित होना चाहिए । आतिशबाजी विक्रय हेतु अस्थाई दुकानों का निर्माण अग्निराधी सामग्री व तकनीकी अधिकारी की देखरेख व नियंत्रण में किया जावेगा । लकड़ी रेक एवं कपड़े के शामियानों का उपयोग नहीं किया जाएगा । एक समूह में 50 से अधिक दुकानें अनुज्ञात नहीं की जावेगी । नाबालिग बच्चों को आतिशबाजी का विक्रय नहीं किया जावेगा । लायसेंस नवीनीकरण किये बिना आतिशबाजी का विक्रय नहीं किया जावेगा । निर्मित अस्थाई दुकानों के बीच दो दुकानों की आपसी सुरक्षा हेतु निर्धारित 3 मीटर की गेप ( दूरी ) में आतिशबाजी का भण्डारण नहीं किया जावेगा । विक्रय स्थल पर आतिशबाजी का प्रदर्शन अनुज्ञात नहीं किया जावेगा । प्रत्येक लायसेंसधारी द्वारा दुकान के सामने अग्नि सुरक्षा हेतु बालू एवं पानी में भरी बाल्टियां रखी जावेंगी । आतिशबाजी के विक्रय हेतु निर्धारित परिसर में 24 घंटे फायर बिग्रेड की सुविधा सुनिश्चित की जाएगी । आतिशबाजी अग्निरोधी सामग्री से बने शेड में ही रखी जाएगी और इस तरह सुरक्षित होगी कि कोई अप्राधिकृत व्यक्ति उस तक न पहुंच सकें । कोई भी थोक या खेरची लायसेंसी शहरी / आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी का विकय नहीं करेगा । शहरी क्षेत्र में दुकान होने की स्थिति में थोक विकेता एक – एक सेंपल रखकर केवल आर्डर प्राप्त कर सकेंगे । आतिशबाजी का विक्रय और डिलेवरी गोडाउन से की जावेगी । इस दौरान अग्नि दुर्घटना से बचाव के सभी उपाय सुनिश्चित करना होगा । थोक विक्रेता फुटकर विकेता को उनका लायसेंस देखकर ही आतिशबाजी विक्रय करेंगे । संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी / अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) / सी.एस.पी. सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी स्थिति में शहर के मध्य / आबादी क्षेत्र में आतिशबाजी का विक्रय / भण्डारण न किया जावें । इस हेतु लगातार सर्चिंग की जावें । निर्धारित स्थान से अन्य स्थान अर्थात शहरी क्षेत्र में कोई व्यक्ति अनाधिकृत रूप से आतिशबाजी का विक्रय करता पाया जाता है तो संबंधित थाना प्रभारी द्वारा उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जावेगी । अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी तत्काल संयुक्त रूप से अपने – अपने अनुभाग क्षेत्र के आतिशबाजी के अस्थाई विक्रेताओं की संयुक्त बैठक बुलाकर नियम निर्देशों से अवगत कराएगें । विस्फोटक नियम 2008 के नियम 84 के प्रावधानों एवं अतिशबाजी के सुरक्षित भण्डारण , विक्रय एवं संचालन संबंधित निर्देशों का पालन कराने हेतु संबंधित अनुविभगीय दण्डाधिकारी / अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) /सी.एस.पी. / कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने – अपने क्षेत्र में पूर्णरूपेण उत्तरदायी होंगे । आतिशबाजी विक्रेता आपस में सदभाव बनाये रखेंगे । किसी प्रकार का विवाद करने पर अनुज्ञप्ति निरस्त की कार्यवाही की जावें । म.प्र . विद्युत मण्डल , विद्युत सुरक्षा निरीक्षक , मुख्य नगर पालिका अधिकारी , आयुक्त नगर पालिक निगम देवास , कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग व शेड निर्माण से संबंधित समस्त ऐजेंसी आदि सुरक्षित विक्रय शेड करने की सुसंगत कार्यवाही हेतु पूर्णरूपेण उत्तरदायी होंगे । आतिशबाजी विक्रय के लिये चयनित किये जाने वाला स्थान आबादी से दूर / पूर्णतः सुरक्षित होना चाहिए ताकि विपरीत स्थितियों में आमजन या साधारण जनजीवन विपरीत रूप से प्रभावित न हो । संपूर्ण अवधि में अनुभाग के एसडीएम एवं अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) / सी.एस.पी. स्थान की सुरक्षा संबंधी मापदण्डों का पालन , आतिशबाजी के सुरक्षित विक्रय हेतु सभी आवश्यक कार्यवाहियां अपने नियंत्रण , पर्यवेक्षण एवं देखरेख में पूर्ण करायेंगे । इस वर्ष आतिशबाजी विक्रय भण्डारण की कोई अस्थाई नवीन अनुज्ञप्ति स्वीकृति नहीं दी जावेगी । अतः अस्थाई नवीन अनुज्ञप्ति के आवेदन स्वीकार ही न किये जायें।

सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिदिन धूमधाम से की जा रही महाआरती

देवास। नवरात्रि पर्व बस स्टेण्ड पर सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मनाते हुए संगीतमय आरती की जा रही है। आरती के दौरान कोविड 19 के नियमों का पालन किया जा रहा है। आसपास के रहवासी अपने ही घरों से आरती का आनंद ले रहे है। लाइव आरती भजन गायक आलोक ठाकुर द्वारा भक्तों कों भक्ति भाव में डुबोया जा रहा है। भक्त आनंद से महांगदा मुकुंद हो रहे हैं। समिति अध्यक्ष विशाल चौहान ने बताया कि आरती के छठवें दिन महाआरती के मुख्य अतिथि मुकेश प्रसाद, रूपेश कहार, सोनू रेकवार, मनोज प्रजापत, मोहन पालीवाल, अंकित नागर, नवीन सोलंकी, अरकान खान, संजय सुलतानिया, सुनील चौहान आदि थे। सभी अतिथियों ने आरती कर प्रसादी का लाभ लिया। समिति के ओमप्रकाश सिसोदिया, जितेंद्र बारवाल, रवि चौहान, राजेश चौहान, अशोक चौहान, जितेंद्र कुमार, लोकेश चौहान, ओमप्रकाश चौहान, सोनू चौहान, विशाल चौहान, नानु चौहान, अंकित चौहान, विजय सिसोदिया, नरेंद्र सिसोदिया आदि ने शहर की धर्मप्रेमी जनता से मातारानी के दर्शनलाभ लेने की अपील की है। उक्त जानकारी सुनील चौहान ने दी

निगम संबंधी कार्यो की सेवाओ का माय देवास एप डाउन लोड कर सेवाओ का लाभ लें- आयुक्त

देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि निगम द्वारा नागरिको की सुविधाओ के लिये माय देवास एप प्रारंभ किया गया है। जिसे डाउन लोड कर नागरिक निगम संबंधी सेवाओ का लाभ लेवें। जिसके अन्तर्गत निगम संबंधी सेवाओ मे संपत्तिकर, जलकर, लायसेंस फीस, यूजर चार्जेस, निगम स्वामित्व की दुकान किराया, व नामान्तरण, भवन नक्शा संबंधी जानकारियो के साथ ही देवास से चलने वाली नगर निगम सीटी बस ट्रांस्पोर्ट की जानकारी नागरिकगण माय देवास एप डाउन लोड कर निगम द्वारा दी जाने वाली समस्त प्रकार की निगम संबंधी सेवाओ की एप के माध्यम से घर बैठे जानकारी प्राप्त कर सकते है। जिससे नागरिको को नगर निगम कार्यालय या अपने क्षेत्रो के झोन कार्यालयो मे आने की आवश्यकता न होगी तथा समय की बचत होने के साथ ही सूचना एप के माध्यम से प्राप्त होकर कार्यो मे पारदर्शिता भी आयेगी। आयुक्त ने नागरिको से अपील की है कि वे निगम के एप माय देवास, गुगल प्ले स्टोर पर जाकर माय देवास टाईप कर

देवास जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक मे लाईट फाल्ड से बंद हुए, रेफ्रिजरेटर पुनः चालू

देवास । सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुलकुमार बिडवई ने बताया कि ट्रासफार्मर में फाल्ट होने से ग्राउंड फ्लोर का वॉल्टेज बढने से जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के रेफ्रिजरेटर बंद हो गये थे आज बंद हुए रेफ्रिजरेटर को पुनः चालू कर दिया गया है। ब्लड स्टोरेज अभी नहीं होने से मरीजों के अटेंडर से व्यवस्था करवा रहे है, ब्लड स्टोरेज प्रारभ कर दिया है। ब्‍लड डोनेट करने के इच्छुक व्यक्तियों से भी आग्रह कि वह जिला चिकित्सालय में आकर रक्त दान करें, जिससे ब्लड की आवश्यकता वाले मरीजों के उपचार में आपका अतुल्य सहयोग होगा।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी ने किया जनसंपर्क

कांटाफोड़- मध्य प्रदेश में उप चुनाव में दोनों पार्टी के दिग्गज नेता अपने अपने दाव पेज लगा रहे है और अपनी जीत पक्की होने का दावा कर रहे है पूरे मध्यप्रदेश में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है साथ ही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष श्याम होलानी भी प्रतिदिन अलग अलग विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जन संपर्क कर रहे है इसी क्रम में गुरुवार को हाटपिपल्या विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल के पक्ष में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम होलानी के द्वारा ग्राम बराय, अकबरपुर, पनवासा, मिर्जा पुर, सरोल, हापा खेड़ा, बरोठा, रतेडी, पटाडी, बंजारी अखेपुर, डबलचोकी,सन्नोड, सिरोलिया में संपर्क किया साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने की अपील की साथ ही लोगों ने होलानी का स्वागत कर मतदान पक्ष में करने का विश्वास दिलाया।इनके साथ कांटाफोड़ क्षेत्र के विष्णु मीणा, त्रियोगी जोनवाल, गंगाविशन बामनावत, गोपाल सत्तावन सुनील मस्कोले आदि लोग शामिल थे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

देवास जिले में आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्‍वस्‍थ होकर अपने घर लौटे

अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 96.29 प्रतिशत

देवास। जिले में आज 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि आज दिनांक तक 50 हजार 189 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 49 हजार 890 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। जिसमें आज दिनांक तक 47 हजार 813 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई। जिले में अभी तक कुल 1834 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 1766 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। आज दिनांक तक जिले में एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 45 है। कोरोना संक्रमण से आज दिनांक तक 23 लोगों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 96.29 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 1.25 प्रतिशत है।

देवास – आज आई 369 लोगों की रिपोर्ट मे 6 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 23 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-खोकरिया,बरोठा ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-मधुबन कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
3 पताः-मधुबन कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
4 पताः-कृष्णा करीम नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 36 वर्ष
5 पताः-एलआईजी विकास नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 34 वर्ष
6 पताः-प्रेमनगर ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 430
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 369
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 6
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 363
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 50189
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 49890
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1834
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 47813
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 10
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1766
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 45
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 299
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.68
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.29
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.25
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास