झूमा झटकी कर दी जान से मारने की धमकी,सिटी कोतवाली पर शिकायत दर्ज

देवास। प्रभुलाल चौधरी ने सिटी कोतवाली पर शिकायत दर्ज करवाई है कि वासु चौधरी ने मुझसे झूमा झटकी कर के मारपीट की। चौधरी ने बताया कि मैं सब्जी का ठेला लगाता हूँ। 22 अक्टूबर को सब्जी का ठेेला लेकर मरी माता मंदिर के वहां से जा रहा था तभी वासु चौधरी ने मुझसे गाली गलौच ,झूमा झटकी तथा मारपीट की जिसके कारण मुझे पीठ एवं दाहिनी पसली में चोंट आई है। लोगों ने बीच बचाव कर मुझे बचाया। वासु चौधरी जाते समय चाकू खोलकर मुझे धमकी देकर गया है कि मैं तुझे जान से मार दूंगा। चौधरी ने मांग की है कि वासु चौधरी पर उचित कार्यवाही की जाए।

नवरात्रि के मद्देनजर एवं कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए मुख्य नगर के बाजार एवं प्रमुख मंदिरों को सैनिटाइजर किया गया

मुख्य नगरपालिका अधिकारी चुन्नीलाल जी जीन वाल स्वच्छता प्रभारी प्रमोद जी शर्मा, सहायक दरोगा लायक अली कर्मचारी दीपक खरे के द्वारा मुख्य बाजार एवं नगर के प्रमुख मंदिरों को नवरात्रि के मद्देनजर एवं कोरोनावायरस की चेन तोड़ने के लिए सैनिटाइजर किया गया। नगर परिषद द्वारा सुबह एवं रात्रि को विशेष रूप से सफाई की जा रही है। मास्क ना पहनने वालों को भी समझाइए दी जा रही है। नगर परिषद बागली द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है! स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर परिषद द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

✒️ उत्तम आचार्य , बागली

मध्यप्रदेश में सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियो को आना होगा ऑफिस , वर्क फ्रॉम होम खत्म

कार्यालय में न तो साथ मे बैठकर कुछ खा सकेंगे न ही हाथ मिला सकेंगे

मध्यप्रदेश सरकार ने वर्क फ्रॉम होम (घर पर रहकर काम करना) की व्यवस्था पूरी तरह खत्म कर दी है। अब मध्यप्रदेश के सभी सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को ऑफिस जाना ही होगा। इस संबंध में सरकार द्वारा गाइडलाइन भी तय की गई है।

नीचे दिए गए नियमो का पालन करना जरूरी

  • कोविड-19 संबंधी कोई भी लक्षण जैसे सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सांस और लेने में तकलीफ आदि होने पर तत्काल फीवर क्लीनिक में परीक्षण कराना अनिवार्य रहेगा।
  • प्रत्येक कर्मचारी को स्वयं एवं अन्य की सुरक्षा हेतु मास्क लगाना अनिवार्य होगा।
  • किसी भी स्थिति में मास्क नहीं उतारा जा सकता है।
  • कार्यालय के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।
  • ऑफिस को लगातार सैनिटाइज किया जाना अनिवार्य रहेगा।
  • कर्मचारी न तो आपस में हाथ मिला सकते हैं और न ही चाय और खाना साथ बैठकर खा सकते हैं।
  • लगातार साबुन से हाथ धोते रहना और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग किया जाना अनिवार्य है।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में कानून एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए कार्यपालिक दण्‍डाधिकारियों/अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मीठा तालाब तथा क्षिप्रा नदी तट पर नही होगा

देवास। कलेक्‍टर एवं जिला दण्‍डाधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने आदेश दिये है कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन मीठा तालाब तथा क्षिप्रा नदी तट पर नही होगा। कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने 25 अक्‍टूबर और 26 अक्‍टूबर 2020 को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन में कानून एवं सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए कार्यपालिक दण्‍डाधिकारियों/अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने निर्देश दिये है कि अनुविभागीय दण्डाधिकारी देवास श्री प्रदीप कुमार सोनी नवदुर्गा विसर्जन समारोह के प्रारंभ से समापन तक सम्पूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी रहेंगे, जो उपरोक्त अधिकारियों के साथ समन्वय कर व्यवस्था देखेंगें तथा निकलने वाली प्रतिमाओं के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक, देवास के साथ शहर/विसर्जन स्थल पर संयुक्त रूप से भ्रमण भी करेंगे। सभी अधिकारी कोविड-19 को दृष्टिगत रख भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों का पालन कराना सुनिश्चित करेंगे। सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारी/अधिकारी आवश्यकतानुसार अपने अधीनस्थ स्टॉफ यथा राजस्व निरीक्षक, पटवारियों तथा कार्यालयीन स्टॉफ को भी सहयोग हेतु अपने साथ रखेंगे। सभी अधिकारी समय-समय पर व्यवस्था की प्रगति से जिला दण्डाधिकारी को अवगत कराते रहेंगे। अधिकारीगण अपनी पहचान के लिये पहचान पत्र धारण भी करेंगे ।

देवास – आज आई 396 लोगों की रिपोर्ट मे सिर्फ 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास । दिनांक 22 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-ग्राम संदलपुर खातेगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
2 पताः-सुलगांव,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 85 वर्ष
3 पताः-इकलेरा,देवास ,महिला ,उम्र 8 वर्ष
4 पताः-संजय नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 414
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 396
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 4
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 392
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 49759
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 49521
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1828
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 47450
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 32
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1756
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 49
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 238
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.69
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 96.06
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.26
                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                          
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

नवरात्रि विशेष :- दो देवियों का वास देवास !

भारत देश के मध्य में स्थित मध्यप्रदेश और मध्यप्रदेश के बीच में स्थित मालवा व मालवा के मध्य में स्थित दो देवियों का वास देवासिनी अर्थात देवास नगर अपनी प्राचीन धरोहर को सजाए व संजोए ये शहर अपने आप में इतिहास के कई अनछुए पहलुओं को छुता नजर आता है। प.कुमार गंधर्व सा.स्व.रज्जबअली खां सा.,स्व.गणपतराव पवार सा.,स्व.अमानतअली खां. सा.(लता मंगेशकर के गुरु),स्व.अफजल सा.ऐसे कई कला-साहित्य के विद्वान लोगों से भरी पड़ी, ये औद्योगिक नगरी देवास में एक ही समय में दो पवार राजवंश के शासकों ने राज किया। देवास पूर्व में दो भागों में बंटा हुआ था सीनियर तथा जुनियर रियासत। इस नगर का प्राचीन नाम देवासिनी भी था। देवी-वासिनी अर्थात देवी के रहने का स्थान जो आगे चलकर देवी का वास देवास हो गया।ओर दूसरी मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि दीवासा बानिया नामक व्यक्ति ने इस नगर को बसाया था इस नगर की सबसे महत्वपुर्ण बात जो पुरे भारत देश में एक अलग स्थान या प्रसिद्धि इस नगर को दिलवाती है वो है उंची पहाड़ी पर शक्तिपीठ के रुप में विराजित दो देवी श्री तुलजा भवानी (बड़ी माता) श्री चामुण्डा देवी (छोटी माता) का मंदिर जो प्राचीन-पुराना और ऐतिहासिक है उंची पहाड़ी पर होने के कारण इसे टेकरी माता मंदिर कहा जाता है। इन दोनों देवियों के बारे में कहा जाता है कि इनमें सगी बहनों का रिश्ता है यह दो देवी उंची पहाड़ी पर (घने जंगलों के बीच पूर्व में) साथ में रहती थी। एक दिन किसी बात को लेकर दोनों बहनों में बहस -विवाद अथवा मनमुटाव हो गया। यह सब इतना अधिक हो गया था कि दोनों बहनें अपने स्थान से जाने लगी। बड़ी माता तुलजा भवानी पाताल में समाने लगी तथा छोटी माता चामुण्डा अपना स्थान छेाड़कर जाने लगी। दोनों देवियों को दुखी आक्रोश उदास देखकर दोनों देवियों के समक्ष उपस्थित श्री हनुमानजी और भैरवबाबा ने उनके क्रोधित रुप को देखकर क्रोध शांत करने की विनती के साथ वहीं रुकने की प्रार्थना-निवेदन किया। हनुमान जी और भैरवबाबा की प्रार्थना पर दोनों ही माता जिस हाल में थी उसी हाल में रुक गई। तुलजा भवानी माता का शरीर का आधा भाग पाताल में समा चुका था तो वे जैसी थी वैसी ही अवस्था में पहाड़ी पर रुक गई तथा चामुण्डा माता पहाड़ी से उतर रही थी उनके रास्ते में रुकावट होने के कारण वो गुस्सा हो गई अत:वह जिस स्थिति में नीचे उतर रही थी उसी अवस्था में वे पहाड़ी पर रुक गई। आज भी उंची पहाड़ी (टेकरी) पर जंगल जैसा सौंदर्य के बीच दोनों देवी अपने उसी स्वरुप में विराजित है। आज भी ये दोनों माता जाग्रत और स्वंभू स्वरुप में है। ऐसी मान्यता है। यहां पर आज भी सच्चे मन से जो मांगे वह मुरादें पुरी होती है। बड़ी माता से दर्शन प्रारंभ होकर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पुरी पहाड़ी (टेकरी) की परिक्रमा करते हुए छोटी माता पर पूर्ण होती है। वर्षभर टेकरी पर लाखों श्रद्धालुओं का आना जाना बना रहता है नवरात्रि में टेकरी पर दोनों माताओं के दर्शन का विशेष महत्व होता है। यहा देशभर के लोग विशेष कर नवरात्रि के समय आते है। नवरात्रि के नौ दिनों में प्रत्येक दिन अनुमानित 50 हजार से 70 हजार या अधिक भी,कभी-कभी तो 1 लाख तक भी लोग दर्शन करने आते है। इस बार कोविड 19 महामारी को देखते हुए कुछ नियम प्रशासन द्वारा बनाए गए है। उसी नियम के अंतर्गत इस बार दर्शन भक्त कर पाएंगे।

✍️ अमित राव पवार , देवास

जलकर की राशि बकाया होने पर निगम की टीम द्वारा नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही निरंतर जारी

देवास/ बकाया जलकर दाताओ द्वारा अपने जलकर की राशि का भुगतान नही करने पर उनके नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही निगम की टीम द्वारा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर निरंतर रूप से की जा रही है। जिसके अन्तर्गत शहर के तुलजा विहार कालोनी के कमलसिह पर बकाया जलकर की राशि रू. 12 हजार तथा कैलाश पिता बोंदाजी द्वारा बकाया जलकर की राशि रू. 18 हजार जमा नही कराने पर निगम की टीम द्वारा उनके नल कनेक्शनो को विच्छेद करने की कार्यवाही की गई। आयुक्त ने बकाया जलकर दाताओ से अपील की है कि वे अपने बकाया जलकर की राशि का भुगतान कर नल कनेक्शन विच्छेद जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें

देवास जिलाआबकारी , संभागीय उड़न दस्ता, एफ. एस. टी. एवं पुलिस बल ने की भील आमला के जंगलों में सामूहिक कार्यवाही

1110000 कीमत की हाथ भट्टी मदिरा, महुआ लहान एवं मदिरा निर्माण की सामग्री बरामद

विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है इसी के मद्देनजर कलेक्टर महोदय चंद्रमौली शुक्ला द्वारा जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी को अवैध मदिरा के निर्माण ,संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे इसी के तारतम्य में कंट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आज दिनांक 21/10/20 को आबकारी वृत्त बागली के ग्राम भील आमला में सयुंक्त दबिश दी गई जिसमें गांव के पास स्थित नाले एवं पहाड़ी के पास घने जंगलों में अवैध हाथ भट्टी निर्माण के अड्डों से बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा एवं महुआ लहन बरामद किया गया जिसमें कुल 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत पंजीबद्ध किए गए जिसमें 300 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 21000 लीटर महुआ लहान बरामद किया गया महुआ लहांन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया, बरामद सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 1110000 रूपए है उक्त कार्यवाही में ए एफ एस टी प्रभारी नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबर एवं अनीता बरेठा संभागीय उड़न दस्ते के आबकारी उपनिरीक्षक आर एन पाल, वी एस खिंची, देवास आबकारी के उपनिरीक्षक प्रेम यादव,राजकुमारी मंडलोई , निधि शर्मा , डी पी सिंह , दिनेश भार्गव, विजय कुचेरिया, संदीप सिंह चौहान, उमेश स्वर्णकार, कैलाश जमोद पुलिस लाईन से उपनिरीक्षक राहुल पाटीदार,
मुख्य आरक्षक दीपक धुरिया, विष्णु प्रसाद , राजाराम रैकवार ,राजेश जोशी अशोक कुमार सेन अरविंद , दीपक टटवाडे, संगीता यादव, आशीष खरे, करामत अली, प्रधान आरक्षक 09 हितेंद्र,1012 धर्मेन्द्र, आरक्षक 985 सरमन,954 स्वाति,938 मंजू आदि का मुख्य योगदान रहा।

शिवराज सरकार कृषि बिल को लेकर किसानों को दिग्भ्रमित कर रही है। श्री दुबे कृषि बिल किसानों को अपने खेत में मजदूर बनाने जैसा कदम।

देवास = केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी से लड़ने के उपाय ढूंढने के बजाय 5 जून को लोकसभा में तीन संशोधन विधेयक पारित कर देश के किसानों को गर्त में डालने की साजिश रची है। वही प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार बिल को लेकर किसानों से सच छुपा रही है ।जबकि देश के अनेक हिस्सों में इस बिल को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं ।उक्त बात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए एआईसीसी के पर्यवेक्षक एवं रायपुर नगर निगम के पूर्व महापौर वर्तमान में अध्यक्ष श्री प्रमोद दुबे ने कही इसी के साथ कहा कि तीनों बिल जो पारित हुए हैं उनमें पहला आवश्यक वस्तु अधिनियम कांट्रैक्ट फार्मिंग मूल्य आश्वासन एवं बंदोबस्त और सुरक्षा समझौता तीसरा कृषि उत्पादन व्यापार और वाणिज्य तीनों बिल के बनने से देश की कृषि उपज मंडी या लगभग बंद हो जाएगी तथा आवश्यक वस्तु आलू प्याज तेल जैसी वस्तुओं की जमकर कालाबाजारी होगी तथा दाम बढ़ने की सीमा नहीं रहेगी।। इस कानून से छापेमारी की कार्रवाई समाप्त हो जाएगी तथा उद्योगपति जो अपने गोदाम में इन वस्तुओं को जब तक उसकी मर्जी तब तक रख सकेगा जिससे स्वाभाविक है कि उक्त उपज के दाम बनेंगे। वही कांट्रैक्ट फार्मिंग जैसे बिल से प्रशासनिक नियंत्रण पूरी तरह समाप्त हो जाएगा तथा कंपनी अगर डिफाल्टर हो गई या भाग गई तो किसान का क्या होगा इसका कहीं भी कोई उल्लेख नहींहै। तीसरे अधिनियम में सरकार ने एमएसपी के बारे में कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया । देश की लगभग 7000 मंडिया बंद हो जाएगी और उस पर काम कर रहे हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे जब किसान का काम उद्योगपतियों के हाथ में चला जाएगा तो निश्चित रूप से आज जो देश और प्रदेश में राशन की सरकारी दुकानें हैं जिससे लाखों लोगों को एक रुपए किलो में गेहूं चावल मिलते हैं वह मिलना बंद हो जाएंगे क्योंकि जो कंपनी खरीदे गी उस की मर्जी से लोगों को बेचेगी । इसी के साथ श्री दुबे ने बताया कि हाटपिपलिया विधानसभा निश्चित रूप से कांग्रेस जीतेगी क्योंकि वहां आज भी पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने जो पिछले चुनाव में वचन पत्र में जो वादे किए थे उन वादों के अनुसार काम हो रहा था यह यह उन्हें लोगो ने बताया और कहा कि उन्हें इसका लाभ मिल रहा था। लेकिन षडयंत्र पूर्वक खरीद-फरोख्त कर लोगों के द्वारा चुनी गई सरकार को गिरा दिया गया जिससे आज भी प्रदेश के लोगों में रोष है। इसका लाभ निश्चित रूप से उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी शौकत हुसैन पंडित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा दिनेश बैरागी अजीत भल्ला संतोष मोदी जाकिर उल्ला भी उपस्थित थे।

गौसेवक पर चाकु से हमला, गंभीर रूप से घायल-सिटी कोतवाली में हमलावरो पर प्रकरण दर्ज, एसपी से की शिकायत

देवास। बीती रात बालगढ़ रोड़ स्थित भोलेनाथ मंदिर के समीप चार हमलावरो द्वारा चाकु से हमला कर दिया गया। हमलावरो से दो महिलाएॅ भी शामिल है।  जानकारी अनुसार सोमवार रात्रि 7.45 बजे शिक्षक जितेन्द्र कानुनगो पिता स्व. देवेन्द्र कानुनगो अपनी पत्नि शिक्षिका गरिमा कानुनगो के साथ दर्शन करने गई थी। तभी शांतिपुरा निवासी आरोपी चिंटु चौधरी, सारिका बांगर, कमला बांगर एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने गालीगलौच शुरू कर दी। जितेन्द्र कानुनगो एवं उनकी पत्नि गालीगलौच का कारण पुछने पर आरोपियो ने एकमत होकर हाथापाई करते हुए चाकु से हमला कर दिया। इस हमले मे जितेन्द्र कानुनगो के सिर पर दायी तरफ गंभीर चोंट आई। सिर से खुन बहने लगा, जिन्हे उपचार के लिये महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में भती किया गया है। सिटी कातवाली पुलिस ने जितेन्द्र कानुनगो की पत्नि गरिमा कानुनगो की रिपोर्ट पर आरोपियो के विरूद्ध धारा 294, 323, 506 एवं 34 में प्रकरण दर्ज कर लिया है। फरियादी ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है कि आरोपियो द्वारा उन पर भोलेनाथ मंदिर स्थित नीलकंठ गौशाला में दी जाने वाली सेवाओ पर रंजिश रखते हुए किया गया है। जितेन्द्र कानुनगो गौशाला के सचिव है और 20 वर्षा से सेवा कर रहे है। फरियादी द्वारा एसपी को भी आवेदन देकर हमले की जानकारी दी गई है। जिसमे  कहा गया है हमले के एक दिन पूर्व गौशाला में मीटिंग रखी गईथी। आरोपी चिंटु चौधरी, सारिका बांगर, कमला बांगर उस चलती मीटिंग में बैठ गये थे। तब मंदिर के महंत बाबा रामदास द्वारा उन्हे मीटिंग में उठकर चले जाने को कहा गया था। जिस पर चिंटु चौधरी द्वारा बाबा कोअपशब्द कहे गये थे। संभवत: उसी रंजिश ने आरोपियो ने जितेन्द्र कानुनगो पर चाकु से हमला किया है। आरोपी हमला से पूर्व जितेन्द्र के घर पर भी गालीगलौच करते हुए धमकी देकर गये थे। उस समय घर पर उनका छोटा भाई एवं उसकी पत्नि मौजूद थे। पुलिस ने आरोपियो पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।