ग्राम पंचायत सचिव पर राज्य सूचना आयोग ने कार्यवाही के आदेश पारित किया।

कन्नौद:- ग्राम पंचायत काटकूट के पंचायत सचिव पर म प्र राज्य सूचना आयोग भोपाल के आयुक्त डॉं . जी कृष्ण मूर्ती ने आवेदक विनोदभूतडा कन्नौद के द्वितीय अपील आवेदन पर सूनवाई करने के उपरांत अपने निर्णय मे काटकूट सचिव पर धारा 20(2) के अंतर्गत दंडात्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश जनपद पंचायत कन्नौद को दिये है
मामला यह है कि विनोद भूतडा ने दिनांक 7 मार्च2019 को सूचना अधिकार अधिनियम की धारा 6/1के अंतर्गत काटकूट पंचायत मे निम्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी पंजीकृत डाक से प्रस्तुत आवेदन पंचायत सचिव दिनेश वीके ने लेने से इकांर कर दिये जाने से जनपद पंचायत कन्नौद मे प्रथम अपील आवेदन प्रस्तुत करने पर दिनांक
8 अप्रेल 2019 कोजानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये
तब भी जान कारी उपलब्ध नही होने कें कारण राज्य सूचना आयोग म प्र भोपाल मे अपील आवेदन प्रस्तुत किया था।
अपने निर्णय मे आयुक्त ने टिप्पणि की कि सूचना अधिकार मे आवेदन नही लेना घोरअपराध है।जनपद पंचायत कन्नौद के मुख्य कार्य पालन अधिकारी को निलम्बित लोक सूचना अधिकारी काटकूट सचिव पर कार्यवाही धारा20(2)केअंतर्गत कार्यवाही करनेके निर्देश देने के साथ मांगी गई जानकारी की प्रमाणित प्रति आवेदक को उपलब्ध कराने के आदेश पारित किए गए हैं।

चंचल भारतीय✒️

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को दी 3737 करोड़ की सौगात,दशहरे के पहले सब के खाते में पहुुंचेगी बोनस राशी

सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बोनस पर 3,737 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। बोनस का भुगतान कर्मचारियों के बैंक खातों में किया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बुधवार को फैसले लिए गए। कैबिनेट ने 2019-20 के लिए प्रोडक्टिविटी लिंक्ड और नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस की मंजूरी दे दी। इससे केंद्र के 30 लाख नॉन-गजेटेड कर्मचारियों को फायदा होगा। दशहरे से पहले बोनस की पूरी रकम एक किश्त में दे दी जाएगी।

अर्नब गोस्वामी को नोटिस:हाईकोर्ट ने कहा- आप किस हैसियत से कहते हैं कि पूछता है भारत

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने रिपब्लिक न्यूज चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी को नोटिस जारी किया है। एक जनहित याचिका में कहा गया था कि गोस्वामी अपने निजी सवाल, एजेंडे चैनल के जरिए संबंधितों से पूछते हैं और कहते हैं कि सवाल पूछता है भारत , जबकि संविधान में इस तरह की कोई आजादी नहीं दी गई है कि देश की ओर से कोई व्यक्ति किसी संस्था, सेलिब्रिटी, नेता, मंत्री से इस तरह सवाल कर सके।

जस्टिस एससी शर्मा, जस्टिस शैलेंद्र शुक्ला की बेंच के सामने वकील रोहन व्यास ने यह जनहित याचिका दायर की थी। मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गोस्वामी, सूचना प्रसारण मंत्रालय, न्यूज चैनल सहित कुल 9 को नोटिस जारी किए हैं।

हिन्दू उत्सव समिति के तत्वधान विजय दशमी उत्सव समिति के आज दशहरे मैदान का भूमि पूजन किया गया

आष्टा:- covid 19 को ध्यान रखते हुए रावण के पुतले का साइज छोटा कर के 10 फिट के रावण के पुतले का निर्माण शासन के नियमानुसार किया जा रहा है!रावण निर्माण समिति के द्वारा आज भूमि पूजन के अवसर पर रूपेश राठौर,राजेंद्र ठाकुर मुरावर वरिष्ठ अनाज व्यपारी कमल ताम्रकार ने साफा बांध कर स्वागत किया भूमि पूजन में लखन पाटीदार ,आनद गोस्वामी,डॉ रतन सिंह उपस्थित हुए

?चंचल भारतीय

22 से 24 अक्टूबर तक नवरात्रि पर्व को लेकर यातायात व माता टेकरी के दर्शन व्यवस्था में किया गया परिवर्तन

1. दर्शनार्थी माता टेकरी पर दर्शन के लिए केवल शंख द्वार से ही ऊपर जा सकेंगे , दर्शन करने के पश्चात नीचे किसी भी मार्ग ( रपट मार्ग , सीडी मार्ग , धूनी मार्ग) से आ सकते हैं

2.इसी प्रकार इन दिनों में इंदौर से आने वाले सभी बसों को बाईपास से सर्किट हाउस होते हुए भोपाल चौराहे से बस स्टैंड आना होगा वापसी में यह बसें बस स्टैंड से एबी रोड होते हुए सीधा इंदौर की ओर जा सकते हैं

3 अन्य सभी प्रकार के वाहन जो भोपाल चौराहे की ओर जाना चाहते हैं उन्हें स्टेशन चौराहे से आवश्यक रूप से गजरा गियर राधा गंज होते हुए भोपाल चौराहे की ओर जाना होगा अर्थात स्टेशन तिराहे से बस स्टैंड होते हुए भोपाल चौराहे की तरफ कोई भी वाहन नहीं जाएगा

4 भोपाल चौराहे से बस स्टैंड होते हुए वाहन उज्जैन इंदौर की ओर जा सकते हैं अर्थात उक्त मार्ग वनवे रहेगा

5 बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने वाहनों की पार्किंग पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में कर सकते हैं

6.आम जनता से अपील है कि दिनांक 22:00 से 24 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक अपने घरों की ओर जाने हेतु शहर के अंदर के मार्गों का उपयोग करें जिससे एबी रोड श्रद्धालुओं के उचित व्यवस्था हेतु उपयोग की जा सके

युवा नेतृत्व मनोज होलानी का जन्म दिन सादगी से मनाया

कांटाफोड़- पीसीसी सदस्य एवं नगर परिषद कांटाफोड़ के पूर्व उपाध्यक्ष हर दिल अजीज, मृदु भाषी मनोज होलानी का जन्म दिन इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुवे सादगी से मनाया गया। जन्म दिवस पर क्षेत्र के सभी राजनीतिक,सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों सहित क्षेत्र वासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर युवाओं ने महात्मा गांधी चौराह पर पुष्प माला पहनाकर केक काटकर जन्म दिन मनाया इस अवसर पर सुशील पंसारी, विजय तिवारी, ओम प्रकाश परमार, कमल पाराशर,मनीष मालवीया, कपिल व्यास,भूषण तिवारी, अर्पित जायसवाल, ललित सोनी आदि उपस्थित थे।

?बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

कोरोना महामारी के चलते परंपरा बनी रहे इसके लिए प्रतीक स्वरूप 21 सदस्यों ने की पथवे परिक्रमा                                   

देवास = प्रतिवर्ष अनुसार शारदीय नवरात्रि के दौरान कांग्रेस परिवार के द्वारा माता टेकरी स्थित पथवे पर बड़ी संख्या में माता बहनों के साथ परिक्रमा की जाती है। इस वर्ष कोरोनावायरस के चलते समिति के द्वारा परंपरा बनी रहे  प्रतीक स्वरूप 21 सदस्यों के साथ परिक्रमा की आयोजक आनिल गोस्वामी ने बताया कि सर्वप्रथम सीढ़ी मार्ग पर माता की आरती की गई ।पश्चात शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं समिति के मार्गदर्शक मनोज राजानी के जन्मदिन के अवसर पर उनका पुष्पमाला पहना कर स्वागत गया । पश्चात समिति के सदस्यों ने कांग्रेस अध्यक्ष राजानी के साथ पथवे पर माता टेकरी की परिक्रमा की परिक्रमा की समाप्ति पर  भक्तों को प्रसादी का वितरण किया। समिति के सदस्य पण्डित जयप्रकाश शास्त्री सुधीर शर्मा श्रीमती वंदना पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे। इसी के साथ नरेंद्र यादव संतोष मोदी चंद्रपाल सिंह सोलंकी उमेश गवली रोहित शर्मा मुकेश शर्मा नीलेश वर्मा प्रतीक शास्त्री पवन शुक्ला प्रवीण श्रीवास्तव आदित्य दुबे राहुल पवार मोहन लाल सोनी राजू दरबार कमलेश गुप्ता राजेश जेसवालओम राठोड जय प्रकाश मालवीय  आयुष तिवारी अंकित जैन सहित सदस्यों ने भाग लिया ।                                                                    

देवास – आज आई 459 लोगों की रिपोर्ट मे 8 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 21 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-वार्ड-1 लोहारदा ,देवास ,महिला ,उम्र 90 वर्ष
2 पताः-वार्ड-1 लोहारदा ,देवास ,महिला ,उम्र 63 वर्ष
3 पताः-अल्कापुरी,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
4 पताः-वार्ड -11 बागली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
5 पताः-बोरकुंडियता ,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
6 पताः-वार्ड-10 सतवास ,देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
7 पताः-वार्ड-06 सतवास ,देवास ,महिला ,उम्र 10 वर्ष
8 पताः-पुर्नवास ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 403
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 459
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 8
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 451
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 49345
  • 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 49125
  • 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1824
  • 9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 47058
  • 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 19
  • 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1724
  • 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 77
  • 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
  • 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
  • 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 220
  • 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
  • 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.71
  • 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 94.52
  • 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.26
                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा पर लगातार कार्रवाई जारी

ग्राम जमोड़ी में मारुति वेन कार से देशी मदिरा की 18 पेटियां जप्त

देवास। हाटपीपल्‍या विधानसभा उप निर्वाचन-2020 की आदर्श आचार सहिंता के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी श्री अभिषेक तिवारी ने अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश जिले के समस्त वृत्त प्रभारी को दिए है। इसी तारतम्य में 19 अक्‍टूबर की रात्रि में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कण्ट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में व्रत टोंकखुर्द में ग्राम जमोड़ी के पास एक संदिग्ध मारुती वेन कार का पीछा कर उसे रोका गया। वाहन कि तलाशी लेने पर गाड़ी के अंदर गत्ते कि कुल 18 पेटी, प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव, कुल 900 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई जिसे मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजबद्ध किया गया, वाहन तथा मदिरा की कीमत लगभग 2 लाख 70 हजार रूपये है। इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

PM मोदी आज शाम 6 बजे देश को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर दी जानकारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे. पीएम मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और लोगों से जुड़ने की अपील की. कोरोना वायरस संकट के बीच पीएम मोदी अब से पहले कई बार देश को संबोधित कर चुके हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें’.