देवास। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आरोपी जितेन्द्र उर्फ कट्टा पिता रामचन्दर उर्फ चंदर सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी नीलकण्ठ मार्ग खेड़ी भौंरासा थाना भौंरासा को छ: माह, राजा पिता गजराज उम्र 27 साल निवासी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़ तथा अरूण पिता आजाद उर्फ मेहरबानसिंह राठौर उम्र 31 साल निवासी ग्राम बगाना थाना विजयगंजमण्डी को तीन-तीन माह के लिए जिलाबदर किया है।
जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिये कि आदेश प्राप्ति से 24 घण्टे के भीतर आरोपी जितेन्द्र उर्फ कट्टा पिता रामचन्दर उर्फ चंदर सिसोदिया उम्र 35 साल निवासी निलकण्ठ मार्ग खेड़ी भौंरासा थाना भौंरासा को छ: माह तथा राजा पिता गजराज उम्र 27 साल निवासी बिजवाड़ थाना कांटाफोड़ तथा अरूण पिता आजाद उर्फ मेहरबानसिंह राठौर उम्र 31 साल निवासी ग्राम बगाना थाना विजयगंजमण्डी को तीन-तीन माह के लिए जिला देवास एवं उसके आस पास के सीमावर्ती जिलों इन्दौर, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खण्डवा, खरगोन की राजस्व सीमाओं से बाहर चले जाए तथा जिला दंडाधिकारी न्यायालय की बिना पूर्व अनुज्ञा के प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
Category: देवास
नगर परिषद बागली का विशेष सफाई अभियान रात्रि कालीन
मुख्य नगरपालिका अधिकारीचुन्नीलाल जी जिनवाल, स्वच्छता प्रभारी प्रमोद जी शर्मा के निर्देशन में सहायक दरोगा लायक अली, नवरात्रि के मद्देनजर रात्रि कालीन विशेष सफाई करवाएं जा रही है! पूरे नगर एवं मुख्य मार्गों की लोगों को लगातार समझाइश भी दी जा रही है! मास्क नहीं पहनने वालों को फूल देकर भी समझाया जा रहा है। अगली बार मास्क नहीं पहनने पर चालानी कार्यवाही भी की जा रही है ज्ञात हो कि नगर परिषद द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
? उत्तम आचार्य बागली
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शासकीय शिक्षक धर्मेंद्र मेहता ने षड्यंत्र कर चेक से सरकार के लाखों रुपए की हेराफेरी कर अपने भाई के खाते में चेक से जमा किए रुपए… शिकायत करने पर भी भ्रष्ट शिक्षक पर नहीं हुई कार्रवाई
कन्नौद:- श्रीमती ममता अग्रवाल माध्यमिक विद्यालय शिक्षिका कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्नौद के द्वारा देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, देवास मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शीतला पटलेे, देवास जिला शिक्षा अधिकारी को दिनांक 28 सितंबर 2020 को लिखित पत्र के माध्यम से शिकायत करती है की एस. एम.डी.सी द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की व्यवस्थापक/अधीक्षक के पद पर सन 2018 से कार्यरत है और शिक्षक धर्मेंद्र मेहता छात्रावास के संचालन अध्यक्ष पद पर होकर शासन का अहित कर कई वित्तीय अनियमितताएं की गई है, श्रीमती ममता अग्रवाल आरोप लगाते हुए शिकायत पत्र में लिखती है की शिक्षक धर्मेंद्र मेहता के द्वारा मुझ से चैक पर पहले ही हस्ताक्षर करवा लिए जाते हैं और किस-किस को भुगतान किया जाता है यह बात मुझे नहीं बताई जाती। अधिकांश मामलों में छात्रावास संचालन के लिए सब्जी लकड़ी के दूध का पैसा मेरे निजी रुपयों क्रय करना पड़ता है उसके बाद मुझे रुपए दिए जाते हैं। धर्मेंद्र मेहता शिक्षक के द्वारा सत्र 2019-20 के साहू किराना को राशि भुगतान हेतु मुझसे एस.एम. डी. सी. बालिका छात्रावास बैंक ऑफ इंडिया शाखा कन्नौद का चेक नंबर- 111289 दिनांक 30 मार्च 2020 राशी ₹306442/- पर हस्ताक्षर कराए गए थे।शिक्षिका श्रीमती ममता अग्रवाल से साहू किराना के व्यवसाई प्रमोद साहू ने रुपए मांगे तब रुपए भुगतान को लेकर पड़ताल की गई तो धर्मेंद्र मेहता शिक्षक के द्वारा एस.एम.डी.सी. बालिका छात्रावास कन्नौद के द्वारा जारी बैंक ऑफ इंडिया शाखा कन्नौद का चेक नंबर-111289 को अपने भाई प्रमोद मेहता के बैंक ऑफ इंडिया शाखा कन्नौद के खाता नंबर-891610110005915 में दिनांक 29 जुन 2020 को ₹306442/- का जमा किया गया। शिक्षक धर्मेंद्र मेहता ने चेक किराना व्यवसाई प्रमोद साहू को भुगतान हेतु देना था लेकिन रुपए हड़पने की नीयत से अपने सगे भाई प्रमोद मेहता के खाते में रुपए जमा कर दिए गए। देवास के वरिष्ठ जिम्मेदार अधिकारियों को शिक्षिका श्रीमती ममता अग्रवाल आशंका व्यक्त करते हुए शिकायत पत्र में लिखती है कि धर्मेंद्र मेहता शिक्षक के द्वारा छात्रावास संचालन संबंध में हिसाब नहीं बताया जाता मुझसे चेक पर हस्ताक्षर करवाकर पता नहीं किन -किन को रुपए चुकाए गए हैं। इस प्रकार की शिक्षक धर्मेंद्र मेहता के द्वारा कई वित्तीय अनियमितताएं छात्रावास संचालन में की गई है शिक्षक धर्मेंद्र मेहता फर्जी पेमेंट भुगतान में साजिश के तहत फसवा सकता है इसका भी श्रीमती ममता अग्रवाल को डर बना हुआ है। श्रीमती ममता अग्रवाल के द्वारा पूर्व में भी शिक्षक धर्मेंद्र मेहता की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शिक्षक धर्मेंद्र मेहता का वर्ष 2016 में कन्नौद तहसील के ग्राम शेरगोना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरण हो गया था लेकिन अपने प्रभाव व तानाशाही मनमानी रवैया के चलते शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से रिलीव नहीं हुए? एक बड़ा जांच का विषय है। शिकायत होने पर संबंधित जांच अधिकारी भी जिले के शिक्षा विभाग से आते हैं जिनका आपसी तालमेल व पहले से ही मधुर संबंध होते हैं संबंधों के फायदे होने के कारण संरक्षण व जांच के नाम लीपापोती करके जांच रिपोर्ट को कमजोर बना कर भ्रष्टाचार करने वालों को बचाया जाता है जांच अधिकारी भी संदेह के दायरे में है। शासन के लाखों रुपया भ्रष्टाचार की तथ्यात्मक शिकायत होने के बाद भी संबंधित भ्रष्ट शिक्षक के ऊपर अमानत में खयानत का महीनों बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रकरण दर्ज नहीं होता? विभागीय कार्रवाई नहीं हुई? ऐसे शासन का अहित करने वाले आर्थिक भ्रष्टाचार के गंभीर मामलों में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बावजूद दिखावे के नाम पर नाम मात्र की कार्यवाही कर दी जाती है। अंधेरी नगरी चौपट राजा की कहानी की तर्ज पर भ्रष्टाचार के खेल को प्रशासन के लोग बेशर्मी से मुख दर्शक होकर देखते हैं।इस प्रकार के शासन को चुना लगाने वाले आर्थिक अपराध के मामले आर्थिक प्रकोष्ठ के द्वारा विश्वसनीय जांच कराए जा कर ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवाओं से तत्काल निष्कासन किया जाना चाहिए। विभाग के विगत संपूर्ण कार्यकाल की टीम गठित कर विश्वसनीय वित्तीय लेखो की ठोस जांच की जाना चाहिए जिससे लाखों रुपए का भ्रष्टाचार उजागर होने की प्रबल आशंका है। और जिनके द्वारा झूठी जांच की गई है उनको भी इस मामले में संयुक्त आरोपी बनाया जाना चाहिए वह भुगतान किए गए रुपयों के संबंध में निविदा प्रकाशन कोटेशन बिल वाउचर की जांच की जा कर भुगतान के संबंध में संबंधित फर्म के द्वारा शासन को मिलने वाला नियमानुसार राजस्व जीएसटी कर की प्रमाणिक जांच की जाना चाहिए जिससे वास्तविकता का खुलासा हो सके।
चंचल भारतीय✒️
देवास – आज आई 342 लोगों की रिपोर्ट मे 9 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 20 अक्टूबर 2020
◆ आज प्राप्त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-
1 पताः-आनंद ऋषि नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
2 पताः-आनंद ऋषि नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 09 वर्ष
3 पताः-आनंद ऋषि नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष
4 पताः-तुलजा विहार,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
5 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 69 वर्ष
6 पताः-वार्ड-12 सतवास ,देवास ,महिला ,उम्र 23 वर्ष
7 पताः-मोति बंगला ,देवास ,महिला ,उम्र 29 वर्ष
8 पताः-लोहारदा युनियन बैंक ,देवास ,पुरूष ,उम्र 31 वर्ष
9 पताः-बरखेडा सोमा ,देवास ,महिला ,उम्र 17 वर्ष
- 1 – आज लिये गये सैम्पल- 477
- 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 342
- 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 9
- 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 333
- 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्यु संख्या- 0
- 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 48942
- 7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 48666
- 8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1816
- 9 -आज दिनांक तक प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 46607
- 10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 21
- 11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1705
- 12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्टीव मरीजो की संख्या- 88
- 13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
- 14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
- 15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 276
- 16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्यु संख्या- 23
- 17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.73
- 18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.89
- 19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.27
(डॉ एम.पी.शर्मा )
मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास
संभागायुक्त श्री शर्मा और आईजी श्री गुप्ता किया टेकरी का निरीक्षण
देवास । संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा और आईजी श्री राकेश कुमार गुप्ता ने आज माताजी की टेकरी पर माताजी के दर्शन किये और माताजी टेकरी पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नवरात्रि पर्व के दौरान माताजी की टेकरी पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशान न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। श्रद्धालुओं को माताजी के दर्शन सुगमता से इस बात का ध्यान रखा जाएं। श्रद्धालुओं की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए चलायमान तरीके से दर्शन कराये। दर्शनार्थियों को एक जगह ज्यादा देर खडे न रहने दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं से कोविड-19 के तहत जारी गाइडलाइन का भी पालन करवाया जाए। यदि किसी श्रद्धालु ने मास्क नहीं लगाया है तो उन्हें मास्क लगाने का कहे। टेकरी पर हाथ धोने की तथा सेनेटाईजर की पर्याप्त व्यवस्था रखे। उज्जैन कमिश्नर श्री शर्मा और आईजी श्री गुप्ता ने हाटपीपल्या विधानसभा उप निर्वाचन के लिए उत्कृष्ट विद्यालय देवास में बनाये गये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा उप निर्वाचन-2020 के लिए जारी आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। अधिकारी-कर्मचारी भी आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करे। निर्वाचन हेतु नियुक्त सभी अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाए। मतदान केन्द्रों पर समय रहते ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी दलों को क्रियाशील करें। दलों द्वारा की जा रही कार्रवाई की सतत मॉनीटरिंग भी की जाए। मतदाता जागरूकता हेतु अधिक से अधिक स्वीप गतिविधियां की जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव सभाओं की अनुमति आयोग के निर्देशानुसार ही दी जाए। इस अवसर पर कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया, एसपी डॉ शिवदयाल सिंह, सीईओं जिला पंचायत श्रीमती शीतला पटले, नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
निर्धन बच्चों को शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने कॉपी, पुस्तके एवं वस्त्र वितरीत किए
देवास। संस्था तन्जीम दावत ए हक के अध्यक्ष अकरम शेख तृप्ति के नेतृत्व में स्टेशन रोड़ स्थित सागर होटल पर जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी के जन्मदिवस के एक दिन पूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत आल इंडिया काउंसिल ऑफ मेयर एवं हाटपीपल्या ओब्जर्वर (प्रभारी) प्रमोद दुबे के मुख्य आतिथ्य में श्री राजानी ने पढ़ाई करने वाले निर्धन बच्चों को कॉपी, पुस्तक, पेन, पेंसिल सहित वस्त्रों का वितरण किया। तत्पश्चात बच्चों के साथ केक काटकर बच्चों को खिलाया गया। इस अवसर पर एडव्होकेट सुरेश चौधरी, असलम सागर, गुरूचरण सलूजा, दीपक चौधरी, दीपेश कानूनगो, जैनेन्द्रसिंह पवार, डॉ. अकबर खान, सैय्यद अब्दुल बारी, एआर शेख, इंटक नेता जगदीश चौहान, असलम फेज सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश चौधरी ने किया एवं आभार बशीर बड़ोदिया ने माना।
कमलनाथ ने किया नारी शक्ति का अपमान, विरोध स्वरूप भाजपा ने दिया मौन धरना
देवास। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मप्र सरकार की मंत्री श्रीमती इमरती देवी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने सोमवार को मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर मौन धरना दिया। धरने में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने एक सभा में प्रदेश सरकार में मंत्री इमरती देवी को लेकर अशोभनीय भाषा का उपयोग किया था। इसके विरोध स्वरूप भाजपा ने सभी जिला मुख्यालयों पर मौन धरना दिया। धरने में भाजपा नेता कमलनाथ के कृत्य के विरोध में अलग-अलग नारे लिखी तख्तियां लेकर मौन बैठे थे। देवास जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में पूर्व मंत्री दीपक जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी, ओम जोशी, विनीता व्यास, राजेश यादव, संजय दायमा, इरफान अली, जयवर्धन जोशी, चंद्रशेखर मालवीय, सुमेर सिंह ठाकुर, मनीष डांगी, प्रिया शर्मा, मीना भवालकर, पुष्पलता सोनगरा, सुदर्शन दुबे, राजेश बारोड, ईश्वर सिंह सोलंकी, दिनेश जाट, भोजराज सिंह जादौन, संजय आचार्य, देवेंद्र नवगोत्री, कमल अहिरवार राजू पहाड़िया, ओम प्रकाश यादव, नितिन शेल्के, दुर्गेश चिल्लोरिया, दीपक बैरागी, प्रतीक सोलंकी, आलोक साहू, अशोक जाट, राजू बाई चौधरी, तनय चौधरी, मनोहर जाधव, प्रभात कल्याणे, नयन कानूनगो, अर्जुन चौधरी, विपिन रघुवंशी, सुरेंद्र गायकवाड़, भरत व्यास, राजा अकोदिया, अशोक लखमानी, राजू पाल, बजरंग बैरवा, सुमेर सिंह परिहार सहित पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
पार्किंग व्यवस्था के बावजूद अस्पताल परिसर में अस्तव्यस्त रूप से खड़े रहते है वाहन
देवास। महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से वाहन पार्किंग व्यवस्था होने के बावजूद कई वाहन अस्पताल परिसर में अस्त व्यस्त रूप से खड़े रहते है, जिससे मरीज के परिजनों एव अन्य लोगों को आने जाने व निकलने में काफी परेशानी के साथ एम्बूलेंस निकलने में भी दिक्कते आती है। सामाजिक कार्यकर्ता प्यारेलाल बंजारे ने बताया कि जिला चिकित्सालय में प्रवेश करते ही वाहन पार्किंग की व्यवस्था है, लेकिन अस्पताल में ऐसे कई लोग आते है जो नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहन को पार्किंग में न खड़े करते हुए अस्पताल परिसर में जिधर जगह दिखे वहां खड़ा कर देते है। वाहन की भरमार के कारण एम्बूलेंस, मरीजों को लेकर आने वाले वाहन, अस्पताल परिसर में स्थित दुकान में जाने के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में पार्किंग स्थल पर कार्य करने वाले लडक़ों द्वारा समझाईश दी जाने पर लडऩे के लिए उतारू तक हो जाते है। श्री बंजारे में जिला कलेक्टर एवं सीएमएचओं से मांग की है कि अस्पताल परिसर में निर्धारित पार्किंग स्थल बना हुआ है। वहीं पर ही वाहन खड़े करवाया जाए। सिर्फ एम्बूलेंस एवं अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर व कर्मचारी को ही परिसर में वाहन ले जाने की अनुमति दी जाए।
देवास – सीवरेज में कनेक्शन को लेकर रहवासि क्यो पैसे दे? नगर निगम स्वयं निशुल्क कनेक्शन करें – कांग्रेस
देवास । देवास नगर निगम द्वारा यू आई डी एस एस एम टी सीवरेज योजना के तहत विभिन्न वार्ड में सीवरेज लाइन डाली जाने का कार्य पूर्ण हो चुका है इसके अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 2 3 4 6 7 8 9 10 11 12 13 30 31 32 33 क्षेत्र में सीवरेज योजना के तहत डाली लाइन का कार्य पूर्ण होकर रहवासी अपने घरों के सीवरेज कनेक्शन के लिए ऑनलाइन या नगर निगम में आवेदन देकर अपने घरों की नालियों के कनेक्शन सीवरेज से कर सकेंगे इसके लिए नगर निगम के द्वारा निर्धारित शुल्क रखा गया है । शुल्क जमा कर रहवासी सीवरेज की लाइन से अपने घर की नाली को जोड़ सकेंगे ।। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि सीवरेज प्रोजेक्ट में कनेक्शन लेने को लेकर ना तो पिछली चुनी हुई परिषद में कोई निर्णय हुआ है ना सीवरेज प्रोजेक्ट बनने के दौरान इस तरह का कि कोई बात हुई है। बावजूद नगर निगम के अधिकारी एकतरफा निर्णय लेते हुए शहर के लोगों पर यह शुल्क का बोझ लगा रहे है । एक ओर कोरोनावायरस महामारी व विधुतमण्डल द्वारा दिए जा रहे अत्याधिक बिल के चलते शहर के लोग पहले ही परेशान हैं दूसरा नगर निगम के द्वारा इस तरह के गैर जिम्मेदाराना बयान से लोगों में रोष है। आम नागरिकों को क्या लेना देना उनके घर से निकली लाइन पुरानी नालियों में जुड़ी हुई है। वह पैसे देकर क्यों सीवरेज कनेक्शन लेगा यह तो नगर निगम को चाहिए कि वह हर घर की निशुल्क रूप से नालियों को सीवरेज की नालियों से जोड़ें। कांग्रेस नगर निगम के द्वारा लिए जाने वाले शुल्क का विरोध करती है वही मांग करती है कि नगर निगम कमिश्नर तत्काल जनहित में निर्णय लेते हुए शुल्क जमा करने वाला निर्णय वापसले
देवास – बीच मोड़ पर कई दिनों से खुला पड़ा चेम्बर, दे रहा हादसे को न्यौता
देवास। प्रेमनगर पार्ट 2 में परमार स्टूडिया के समीप मोड़ पर काफी लंबे समय से सीवरेज लाईन का चेंबर खुला एवं क्षतिग्रस्त है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि उक्त चेम्बर से रहवासियों में हादसे एवं जानमाल की हानि का भय बना हुआ है। कई बार इसके बारे में नगर निगम में शिकायत कर ध्यान आकर्षित किया गया। सडक़ के बीचोबीच एवं मोड़ पर होने से वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है। कई वाहन तो इस चेम्बर के शिकार हो चुके है। शिकायत के बावजूद निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा चेम्बर को ढका नही गया। क्या प्रशासन एवं नगर निगम किसी दुर्घटना का इंतजार है। श्री अग्रवाल ने स्थानीय प्रशासन से शीघ्र चेम्बर को ढकने एवं मरम्मतिकरण करने की अपील की है।
