देवास – आज आई 306 लोगों की रिपोर्ट मे 7 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव


कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 19 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-मैन रोड सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
2 पताः-मैन रोड सुकल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 04 वर्ष
3 पताः-नई आबादी बालगढ,देवास ,पुरूष ,उम्र 53 वर्ष
4 पताः-मेहंदीखेडा,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
5 पताः-पटाडिया नजदीक ,देवास ,पुरूष,उम्र 53 वर्ष
6 पताः-संजय नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-रानी बाग,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 268
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 306
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 7
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 299
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 48465
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 48324
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1807
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 46274
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 23
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1684
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 100
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 141
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.74
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 93.19
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.27


                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

जनता के लिए जमीन पर काम करते रहेंगे – श्री सिंधिया

हाटपिपलिया/देवास जनता के लिए हम हमेशा जमीन पर काम करते रहेंगे और मध्य प्रदेश की जनता के हितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान और मेरा जन्म इसी माटी में हुआ हम यहीं के हैं। कमलनाथ जी का जन्म कहां हुआ, भगवान जाने? यह बात राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नेवरी में रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में कही। श्री सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश के साथ इन्होंने धोखा किया। कमलनाथ की सरकार ने किसान, युवा और महिलाओं के हितों को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास होगा।

इस बार 3 नवंबर को मनाना है दशहरा – श्री पांडे

नेवरी में सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने कहा कि इस बार प्रत्येक कार्यकर्ता को मेहनत करना है और दशहरा 3 नवंबर को मनाना है। उन्होंने कमलनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि कमलनाथ ने युवाओं के स्वाभिमान से खिलवाड़ किया। किसानों का शोषण किया, कर्ज माफी का झूठा वादा किया और महिलाओं को मिलने वाली शिवराज सरकार की सुविधाओं को भी बंद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान पर दिए गए कांग्रेसी नेताओं के बयान को लेकर कविता की लाइनें ‘बरगद की बात करते हैं गमले में टिके लोग’ बोलते हुए कहा कि शिवराज सिंह चौहान वह बरगद है, जो सब को छाया देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत मेहनत करने का आह्वान किया।

रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

सभा के पूर्व श्री सिंधिया नेवरी पहुंचे, जहां बरोठा फाटा से रोड शो के माध्यम से जनता से भाजपा का समर्थन करने की अपील की। रोड शो में भारी संख्या में लोग उमड़े और श्री सिंधिया का घरों की छत पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। श्री सिंधिया के साथ भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल एवं देवास महाराज विक्रम सिंह पवार भी खुली जीप में सवार थे। रोड शो खत्म होने के तुरंत बाद श्री सिंधिया ने सभा को संबोधित किया। *युवा स्वाभिमान यात्रा में उमड़े युवा कार्यकर्ता* रविवार को नेवरी में ही भारतीय जनता युवा मोर्चा की युवा स्वाभिमान यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में नेवरी पहुंचे और सभा को संबोधित किया। युवा स्वाभिमान यात्रा के समापन अवसर पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत रैली में शामिल थे। रैली के बाद श्री पांडे ने सभा को संबोधित किया।

कई वरिष्ठ नेता रहे मंच पर उपस्थित

नेवरी में आयोजित सभा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रभारी श्री जीतू जिराती, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, तेजसिंह सेंधव आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा ने किया। आभार सेक्टर प्रभारी रायसिंह सेंधव ने माना

देवास – आज आई 478 लोगों की रिपोर्ट मे 13 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 18 अक्टूबर 2020 (यूनिट.आई.डी.एस.पी.)

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-इंडियन बैंक मोति बंगला,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 2 पताः-मैनाश्री कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 18 वर्ष
  • 3 पताः-न्यू एमआईजी मुखर्जी नगर,देवास ,महिला ,उम्र 49 वर्ष
  • 4 पताः-वार्ड-07 बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 5 पताः-सरदार पटेल मार्ग ,देवास ,पुरूष,उम्र 66 वर्ष
  • 6 पताः-बिजवाड फोरेस्ट रेंज आफिस कैम्पस ,देवास ,पुरूष,उम्र 58 वर्ष
  • 7 पताः-मुक्तिमार्ग ,देवास ,पुरूष,उम्र 22 वर्ष
  • 8 पताः-कुमारिया,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 9 पताः-सेखली,टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 10 पताः-सेखली,टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
  • 11 पताः-सेखली,टोंकखुर्द ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 12 पताः-निमाड नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 13 पताः-निमाड नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 352
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 478
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 13
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 465
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 48197
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 48018
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1800
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 45975
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 7
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1661
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 116
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 179
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.75
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 92.28
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.28

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

चापड़ा का कुख्यात बदमाश_ देसी _कट्टे_ जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार

देवास/ चापड़ा :- अतिरिक्त _पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत_ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उप _निरीक्षक जेपी अनुरागी एवं आरक्षक नरेंद्र पटेल द्वारा चापड़ा के कुख्यात बदमाश रवि_ यादव को एक देसी कट्टे एवं जिंदा कारतूस_ सहित चापड़ा से गिरफ्तार किया गया आरोपी के विरूद्ध धारा 25_27 आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीकृत किया गया!

चंचल भारतीय

ग्राम सिया के युवा सूफी गायक मनीष देव का टकाटक डांडिया हुआ वायरल

देवास। ग्राम सिया के युवा सूफी गायक मनीष देव द्वारा गाया गया गरबा टकाटक डांडिया का ऑनलाइन विमोचन यूट्यूब चैनल राज क्रिएशन फोटोग्राफी पर किया गया। राम जन्मभूमि पर्व के वायरल गीत राम धुनकी से लाइम लाइट में आये मनीष देव, कंपोजऱ आलोक गंधर्व, लेखक मनोज पाटीदार की टीम (2 एम सूर सरिता) ने गरबा इसलिए तैयार किया क्योंकि इसका भारतीय नृत्य शैलियों में विशेष स्थान है। इस तरह के गीत सदाबहार होते हैं। रिलीज़ के पहले 2 ही दिन में 10के लोगों ने टकाटक डांडिया का आनंद लिया। एक देशी टीम और छोटे से यूट्यूब चैनल पर यह वाकई काबिले तारीफ़ है। गौरतलब है कि गीत आशीर्वाद स्टूडियो इंदौर में रिकॉर्ड हुआ और इसकी शूटींग दाहोद गुजरात में की गई। इसके प्रोड्यूसर अंकित पाटोदी, पाश्र्वनाथ प्रोडक्शन, बडऩगर और डायरेक्टर नितिन राज चौहान बडऩगर, सिनेमाटोग्राफी और एडिट का श्रेय राज क्रिएशन फोटोग्राफी बडऩगर को जाता है। इस गीत की मनीष मिस्टर मेक्स गुजरात ने की। 

रविवार 18.10.20 में कांग्रेस कि बैठक लेगे कांग्रेस सेवादल के मध्यप्रदेश के प्रभारी चंद्रप्रकाश वाजपेयी

सुरखी उपचुनाव में कांग्रेस एवं सेवादल की तैयारियों का जायजा लेने आदरणीय राहुल गांधी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई जी की ओर से मध्यप्रदेश के लिए नियुक्त प्रभारी श्री चंद्रप्रकाश वाजपेयी जी दोपहर 3बजे राहतगढ पधार रहे उक्ताशय की जानकारी कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने प्रेस को जारी की हैं । डॉ चौबे ने आगे बताया है कि श्री वाजपेयी जी सड़क मार्ग से भोपाल से सुबह राहतगढ को रवाना होंगे तथा दोपहर 2 बजे वह राहतगढ पहुचेंगे तथा 3 बजे कांग्रेस के वरिष्ठजनों तथा सेवादल मेल मुलाकात के साथ साथ उप चुनाव से संबंधित तैयारियों का जायजा लेंगे तथा हाई कमान से प्राप्त जानकारी से भी कांग्रेसिजनो को अवगत करावेंगे अतः सभी कांग्रेसिजन निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल राहतगढ पहुँचे..

नगर परिषद द्वारा चलाया जा रहा जन जागरूक अभियान

नगर परिषद बागली में मुख्य नगर पालिका अधिकारी चुन्नीलाल जूनवाल के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के लिए संस्था स्वास्तिक शिक्षण एवं सामाजिक विकास समिति के द्वारा रहवासियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान को जन जागरूक किया जा‌ रहा है ।नगर स्वच्छता प्रभारी प्रमोद शर्मा के निर्देशन पर सहा.दरोगा लायक अली के द्वारा हर वार्ड में जन जागरूकता अभियान,नालीयो की साफ सफाई,कराई जा रही है।स्वच्छता प्रभारी के द्वारा ODF ++ हेतु सार्वजनिक शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया।संस्था स्वास्तिक के टीम लीडर सुजित परिहार, आशीष कारपेंटर,रवि जोधा,के द्वारा व्यवसायिक क्षेत्र में जा कर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

?उत्तम आचार्य

देवास के रहने वाले युवक की इंदौर में बदमाशों ने विवाद के बाद चाकू से गाेदकर हत्या कर दी

युवक इंदौर में रहकर जीयाजी का ऑटो चलाता था

देवास के रहने वाले युवक की बदमाशों ने विवाद के बाद चाकू से गाेदकर हत्या कर दी। युवक इंदौर में रहकर जीजा का ऑटो चलाता था। सड़क किनारे खून से सने युवक को एक ऑटो चालक ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। भंवरकुआ पुलिस ने केस में केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, युवक का नाम राहुल उर्फ गोलू पिता दिलीप पांडे (25) मूल निवासी देवास काॅलोनी, देवास है। शुक्रवार शाम ऋषि विहार कॉलोनी में बहन के यहां आया था। कुछ देर रुकने के बाद वहाँ से निकला था। रात करीब साढ़े 11 बजे बहन के पास सूचना आई कि वह खंडवा रोड स्थित भावना नगर में खून से लथपथ घायल हालत में पड़ा था। यहां से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने परिजन को सूचना देकर उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ उसे एमवाय लेकर जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या विवाद को लेकर की गई है। आरोपी के भाई का युवक के साथ विवाद हुआ था। इसी विवाद में आरोपी ने चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अब बिना OTP दिए नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; तेल कंपनियां 1 नवंबर से लागू करने जा रही है नया डिलीवरी सिस्टम

नईदिल्ली.अगर आपके घर भी एलपीजी सिलेंडर आता है तो आपके लिए बेहद जरूरी खबर है। अब एलपीजी सिलेंडर की होम डिलीवरी की प्रक्रिया में बदलाव होने जा रहा है। अगले माह यानी नवंबर से बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। दरअसल, चोरी रोकने और सही ग्राहक की पहचान के लिए तेल कंपनियां एक नवंबर से नया डिलीवरी सिस्टम लागू कर रही हैं। इस नए सिस्टम को डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) नाम दिया गया है।
तो अब कैसे मिलेगा सिलेंडर ?
नए सिस्टम के तहत अब अब बिना ओटीपी के एलपीजी सिलेंडर नहीं मिलेगा। इसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक कोड भेजा जाएगा। इस रियल टाइम कोड के लिए एक ऐप डेवलप किया गया है। ये कोड डिलीवरी ब्वॉय को देना होगा। अगर कोड नहीं दिया, तो सिलेंडर नहीं मिल पाएगा। ओटीपी कोड बताने के बाद ही सिलेंडर मिलेगा। बता दें कि ये सिस्टम सिर्फ डोमेस्टिक सिलेंडर पर ही लागू होगा, कमर्शियल सिलेंडर पर नहीं।
अगर नंबर अपडेट नहीं है तब क्या करें?
बता दें कि अगर सिस्टम में कोई पुराना मोबाइल नंबर दर्ज है तो रियल टाइम अपना मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते है। डिलीवरी ब्वॉय के पास ऐप होगा, उस ऐप के जरिए रियल टाइम अपना नंबर अपडेट करवा सकते है। इसके बाद तुरंत कोड जनरेट हो जाएगा। बता दें कि इस नए सिस्टम से उन ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ जाएंगी, जिनका पता और मोबाइल नंबर गलत हैं तो इस वजह से उन लोगों की सिलेंडर की डिलीवरी रोकी जा सकती है।
क्या हमारे शहर में ये नियम लागू होगा ?
ये नया नियम पहले चरण में सिर्फ बड़े शहरों में ही लागू होगा। तेल कंपनियां इस सिस्टम को पहले 100 स्मार्ट सिटी में लागू करने वाली हैं। उसके बाद ये सिस्टम पूरे देश में लागू करने की तैयारी है। इसके लिए जयपुर और कोयंबटूर में पायलट प्रोजेक्ट भी चलाया गया है। पायलट प्रोजेक्ट में 95 फीसदी से ज्यादा सफलता मिली है।

चंचल भारतीय✒️

कोरोना_योद्धाओं ने नियमित एवम् संविलियन की मांग को लेकर विधायक_शर्मा को ज्ञापन सौंपा

कन्नौद :- सिविल अस्पताल में कार्यरत कोरोना योद्धा -अस्थाई आयुष चिकित्सक_ नर्सिंग स्टाफ _लेब टेकनिशियन_फार्मासिस्ट ने सयुक्त रुप से प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम भाजपा विधायक आशीष शर्मा को ज्ञापन सौंप कर नोकरी नियमितीकरण की मांग की है। इस अवसर पर खातेगांव _कन्नोद विधायक आशीष शर्मा के द्वारा देश में वैश्विक आपदा कोरोना संक्रमण कारी महामारी में जनमानस को स्वास्थ सेवाए देकर अपनी जान की बाजी लगाकर परिवार की परवाह न करते हुए देश सेवा में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। विधायक_ शर्मा ने कोवीड_19 प्रत्येक योद्धाओं का सम्मान _धन्यवाद देते हुए कोविड_19 अस्थाई कर्मचारियों स्वास्थकर्मियों को नियमित संविदा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। इस अवसर पर डॉ राजकुमार बारवाल कोरोना नोडल अधिकारी, डॉ श्याम राय आयुष चिकित्सा अधिकारी, फिरोज पठान, श्रीमती प्रियंका मालवीय नर्सिंग स्टाफ भी उपस्थित रहा।

चंचल भारतीय✒️