सागर(म.प्र.) कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई तथा कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष श्री रजनीश हरवंशसिंह ठाकुर के निर्देशन तथा कांग्रेस सेवादल के महासचिव व सुरखी प्रभारी मनोज भदौरिया, तथा सेवादल के सागर के संघठन प्रभारी डॉ दिलीप शुक्ला व सेवादल के प्रदेश संयोजक विजय साहू तथा प्रदेश सेवादल मीडिया समन्वयक/ प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक मार्गदर्शन में चल रहे जनसंपर्क व जनचर्चा कार्यक्रम के अंतर्गत कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने अपने जिलापदधिकारियों जिला उपाध्यक्ष उमेश तिवारी, जिला महासचिव एडव्होकेट विजय पटेरिया, ढाना कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के नगराध्यक्ष शरद तिवारी व ब्लॉक अध्यक्ष विजय स्वामी के साथ मिलकर सुरखी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सु श्री पारुल साहू के पक्ष में जैसीनगर और उससे लगे ग्रामों बिजौरा, टोडा, रीछई और पड़रिया का स्थानीय पड़रिया के कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता सरमन यादव के साथ सघन जनसंपर्क किया और कांग्रेस प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जितने की मतदाताओं से अपील की । कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के पदाधिकारियों ने सेवादल की परम्परा के अनुसार राष्ट्रगीत वंदेमातरम के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरुआत की तथा जैसीनगर में वरिष्ठ कांग्रेसी व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पदम् बजाज के प्रतिष्ठान में बैठकर उनके व अन्य कांग्रेसिजनो के साथ जैसीनगर के भृमण व ग्रामीण अंचल का प्रोग्राम तय किया गया इस कार्यक्रम को तय कराने में अमोलसीग,विजय यादव,रामा यादव,और सरमन यादव का विशेष सहयोग रहा जैसीनगर में कुछ कांग्रेसिजनो से मुलाकात उपरांत ग्रामीण सेवादल की टीम ग्राम बिजौरा पहुँची । जहां गांव की होटल और चौपाल पर कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डालते तथा ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने कहा प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब कमलनाथ जी ने समाज के हर वर्ग को सरकार के द्वारा लाभ पहुचाने की योजनाओं बनायीं जैसे बिजली के बिल 100 यूनिट तक के 100 रुपये तक बिल किये गए जिससे आम आदमी को काफी राहत मिली वही जितनी पेंशन स्कीम थी चाहे विधवा,बृद्धावस्था, विकलांग, निराश्रित सभी को दुगना कर दिया था और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि भी डबल कर दी थी,मिलावट और भू और रेत माफिया के खिलाफ अभियान छेडा था और प्रदेश में अमन चैन शांति के साथ दिनप्रतिदिन आम जन के हित मे बेहतरीन काम कर रही थी कमलनाथ सरकार परन्तु आपके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने अपने आका और ऐतिहासिक गद्दार के साथ मिलकर भाजपा के व्यापंम सिह से नोट लेकर, आपकी वोट से बनी सरकार को गिरवाया और इस कोरोना महामारी के दौर में यह जबरन का उप चुनाव प्रदेश के ऊपर थोपा अब आप लोगो को अपनी वोट के माध्यम से न केवल इन गद्दारों को सबक सीखना है अपितु इन प्रजातन्त्र के दुश्मनों ने जो रुपयों की दम पर जो आपकी वोट से बनी कमलनाथ सरकार को गिराकर जो संविधान का मजाक बनाया है उसका बदला लेना है, साथ ही प्रजातन्त्र में नागरिकों की ताकत को कम करने की जो इन षड्यंत्रकारियो ने कुत्सित षडयंत्र करने कोशिश इन गोड़सेवादी व संविधान विरोधी मानसिकता के लोगों ने की है, आपको उनको परास्त करना है ,आपके कंधों पर यह बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेवारी हैं, हालांकि पूरे क्षेत्र में जो समर्थन व सहयोग सुरखी के मतदाताओं द्वारा कांग्रेस को मिल रहा उनके लिए हम सभी आपके शुक्रगुजार है। अगले ग्राम टोड़ा में जिलाउपाध्यक्ष सेवादल ग्रामीण उमेश तिवारी ने बताया कि प्रदेश में 26लाख 95 हजार किसानों की कर्ज माफी कमलनाथ सरकार ने की है जिसे विधानसभा के पटल पर भाजपा सरकार के मंत्री कमल पटेल ने पिछले सत्र में बताई है जिसे कोई भी विधानसभा से प्राप्त कर सकता है , ताजुब्ब है इसके बाद भी ढीठ और लवरा मुख्यमंत्री जिसे मैं व्यापंम सिह कहता हूँ आज भी झूठ बोलता है हालांकि लोगो ने अब उसके लवरापन की जात को पहचान लिया है सो अब लोग उसको केवल गप्पी के रूप में ही सुनते हैं। ग्राम रीछई में कांग्रेस सेवादल ग्रामीण महासचिव एडव्होकेट विजय पटेरिया ने कहा प्रदेश में पन्द्रह साल शिवराज की गप्पी सरकार के चलते प्रदेश बेकारी, बेरोजगारी, महिला व दलित अत्याचार,बलात्कार,आत्महत्या,मिलावट,भृष्टाचार सहित हर क्षेत्र में नम्बर वन पर पहुंच गया था और मध्यप्रदेश में काम न होने से मजदूरों को काम की तलाश में अपनी जान से प्यारी मातृभूमि को छोड़कर मजबूरी में देश के अन्य शहरों को मजदूरी के लिए पलायन करना पड़ा और देश व दुनिया के उधोगपतियों की नजर में यहाँ कि खराब व बदतर स्थिति होने से यहाँ एक भी नया उधोग नहीं तो नहीं आया हाँ जो पहले से थे वो खराब माहौल के कारण बंद अवश्य होते चले गए । कमलनाथ सरकार के आते ही प्रदेश में अमन चैन और विश्वास का बेहतरीन माहौल बना और उधोगपति स्वंम प्रदेश में उधोग लगाने आतुर दिखे , जो माफिया प्रेमी शिवराज सिंह को पसंद नहीं आया और उसनें नोट की दम पर स्वतंत्रता पूर्व के देश के सबसे बडी गद्दारी के लिए इतिहास में जाने पहचाने जानें वाले सिंधिया के साथ मिलकर आपके जनप्रतिनिधि ने वोट की दम बनी सरकार को नोट की दम पर गिराने का घृणित काम किया जिससे सुरखी सहित पूरे प्रदेश की, देश व दुनिया मे लगातार बदनामी हुई जिसका बदला लेने की तारीख 3 नबम्बर 20 है आप सभी गलत काम करने वालो को जमकर सबक सिखाएं। ग्रामीण सेवादल के ढाना के नगराध्यक्ष शरद तिवारी ने पड़रिया में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आप अमन, चैन ,शांति व अपना और अपने बच्चों सहित देश का भविष्य यदि उज्जवल चाहते है तब आपको पूरी ताकत से कांग्रेस के साथ खड़ा होना होगा और पारुल को रिकार्ड मतों से जितना होगा तभी गलत लोगो को सबक मिलेगा । ढाना कांग्रेस सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष विजय स्वामी ने कहा कि इस सरकार ने कोरोना को लेकर कभी गम्भीरता नही दिखाई जैसे जब इस बीमारी की मार्च माह में शुरुआत थी तो शिवराज और उसके करन्दा ने आपके जनप्रतिनिधि के सहयोग से कांग्रेस के 22 विधायक और मंत्री के साथ जिसमे स्वास्थ्य मंत्री भी था उसे प्रदेश के लोगों स्वास्थ्य कि नही नोटो की चिंता थी को साथ लेकर बेंगलुरु में मेले रहे । इसी तरह आपने देखा होगा कि यह भाजपा सरकार कोरोना बीमारी का उपयोग भी विरोधी पार्टी के कार्यक्रम में बिघ्न डालने के लिए कर रहे हैं जैसे कमलनाथ जी की पिछली एक सभा मे भीड़ को लेकर मामला बनाया है पर यह भूल जाते है कि कांग्रेस जब गोरों और उनकी जेलों से नही डरी तो ये किस खेत की मूली है इसलिए वह यह जान ले और फालतू के इस भरम में न रहे की मामलों से कांग्रेसी डर जायेगे वह कांग्रेस के इतिहास को देखे की हम कांग्रेसी जेल व मामलों के कतई डरने वाले नहीं है और न ही जनता की लड़ाई छोड़ वाले हैं और गोटसेवादी फालतू की गलतफहमी न रहें । सेवादल की टीम ने दोपहर से लेकर देर रात तक सघन चर्चा व जनसंपर्क किया । दौरान जनसंपर्क व चर्चा ग्राम बिजौरा में तुलसीराम पटेल,कमोदी अहिरवार, विमल शर्मा,नरान पटेल,भगवान दास पटेल, रगनाथ यादव,सन्तोष तिवारी, शैतानसिंह, मंगल आदिवासी, सौरभ तिवारी, मोहन बंसल,ब्रजनन्दन दीक्षित, संदीप तिवारी। ग्राम रीछई में लक्ष्मी यादव,राजा यादव,हजारीलाल, कन्हैया लाल,अमरसीग चढार,मोहन यादव,ओमकार, हरिशंकर, श्यामलाल, ग्राम पड़रिया में शिवराज ठाकुर,सीताराम चढार,भारत सिह ठाकुर,अरविंद, सचिन ठाकुर,बारेलाल हरिजन,विजय यादव, शुभम यादव सहित कई ग्रामीण ने चौपाल और जनसंपर्क में चर्चा में हिस्सा लेकर महत्वपूर्ण हिस्सेदारी निभाई जनसम्पर्क व चर्चा के कार्यक्रम का समापन सेवादल ग्रामीण की टीम ने राष्ट्रीयगान जनगणमन के साथ किया गया..