स्वामी सुरेशानंद तीर्थ जी ने किया चलो चलो रे चामुण्डा के दरबार भजन एलबम का विमोचन

देवास। शहर के उभरते भजन गायक विकास शर्मा द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर देवास टेकरी स्थित माँ तुलजा भवानी, माँ चामुण्ड माता पर भजन चलो चलो रे चामुण्डा के दरबार एलबम का निर्माण किया गया है जिसमें 3 भजनों का संग्रह जारी किया गया है। भजन एलबम का विमोचन नारायण कुटी सन्यास आश्रम के परम पूज्य स्वामी सुरेशानंद तीर्थ गिरी जी ने किया तथा भजन गायक विकास शर्मा को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था सार्थक संस्थापक दीपेश कानूनगो, जय जाग्रति परिवार संस्थापक श्रीकांत खरे, सिद्धेश्वर सेवा समिति के डॉ. रितेश शर्मा, राकेश मिश्रा, दुष्यंत पांचाल ने भी स्वामीजी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा विकास शर्मा को बधाई प्रेषित की।

भाजपा प्रत्याशी श्री चौधरी ने दाखिल किया नामांकन, जिलाध्यक्ष बोले – जीत हमारी होगी कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए प्रत्याशी के साथ सिर्फ जिलाध्यक्ष पहुंचे नामांकन दाखिल करने


हाटपिपलिया/देवास। हाटपिपलिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री मनोज चौधरी ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया। श्री चौधरी के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजीव खंडेलवाल भी उपस्थित थे। नामांकन दाखिल करने के बाद दोनों ही नेताओं ने भाजपा की जीत पक्की बताई।
भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी श्री चौधरी ने जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के साथ कोरोना गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए बिना किसी भीड़ के अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद बाहर आकर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं प्रत्याशी ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी जीत सुनिश्चित बताई। श्री खंडेलवाल ने कहा कि वे जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कॉन्ग्रेस के पास चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस की सरकार अपनी गलतियों के कारण गिरी है। अब प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा संगठन स्तर पर चुनाव की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब हर मतदान केंद्र स्तर पर बूथ सम्मेलन होंगे। उन्होंने कहा कि महा जनसम्पर्क अभियान भी जारी है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनावी अभियान में जुटा हुआ है। भाजपा प्रत्याशी श्री चौधरी ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता भाजपा को वोट देने का मन बना चुका है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार कोई स्थायित्व देने के इस चुनाव में जनता पूरी तरह से भाजपा का साथ दे रही है। जिला अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने बताया कि आगामी 18 अक्टूबर को नेवरी में राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का रोड शो एवं सभा होगी। उनके साथ युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे, मंत्री इंदर सिंह परमार, चुनाव प्रभारी जीतू जिराती सह प्रभारी, विधायक गायत्री राजे पवार, चुनाव संचालक सुरेश आर्य सहित कई वरिष्ठ नेता जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त

शाजापुर। न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शुजालपुर द्वारा आरोपी मोहित पिता नरेश कंजर उम्र 20 वर्ष निवासी धानीघाटी थाना हाटपीपल्‍या का जमानत आवेदन पत्र अभियोजन की ओर से विडियो कांन्फ्रेसिंग के माध्यम से उपस्थित श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर के तर्को से सहमत होते हुए निरस्त किया गया ।
श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर ने बताया कि, दिनांक 01/03/2020 को आरोपी मोहित पीडिता के स्‍कूल आया और पीडिता से बोला की तेरे माता पिता का ऐक्‍सीडेन्‍ट हो गया है। पीडिता विश्‍वास कर उसके साथ चली गई। पीडिता को रास्‍ते में कार में उल्‍टी होने लगी तो आरोपी ने अपने भाई अंकित को बुलाया अंकित मोटरसाईकिल से पीडिता को देवास बस स्‍टेण्‍ड ले गया। थोडी देर बाद मोहित बस से देवास आया फिर दोनों उसे इन्‍दौर में अंकुश के कमरें पर ले गये और उसे कमरें में बंद कर दिया। मोहित ने पीडिता से कहा की मुझसे शादी कर ले नहीं तो तेरी जिन्‍दगी खराब कर दूंगा। अंकित वहां से चला गया, मोहित ने उससे अश्‍लील बातें की और पींडिता की मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाये । फिर अंकित थोडी देर बाद आया और बोला की मोहित जैसा बोल रहा है, मैं वैसा ही करू। दूसरे दिन सुबह 09 बजे अंकित, मोहित, अं‍कुश तीनों पीडिता को बस में बैठाकर स्‍कूल छोडने आये। पीडिता ने घटना की रिपोर्ट थाना मोहन बडोदिया पर की। थाना मोहन बडोदिया पर 0/2020 पर अपराध कायम कर असल कायमी हेतु रिपोर्ट थाना अवन्तिपुर बडोदिया पर भेजी।
बुधवार को आरोपी का जमानत आवेदन पत्र न्‍यायालय द्वारा निरस्‍त किया गया।

नवागत तहसीलदार का पुष्पमाला से अजाक्स संघ ने किया सम्मान

कन्नौद: मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति – जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने तहसील अध्यक्ष नन्दलाल हरियाले के नेतृत्व में कन्नौद के नवागत तहसीलदार नागेश्वर पनिका एवं राजस्व निरीक्षक सुश्री सोनल कुशराम का पुष्पाहार से सम्मान किया गया।अजाक्स के श्री मति कविता चौहान, श्रीमति आशा मुवेल, कुमारी संगीता पर्ते,शैलेन्द्र बरैया,रघुनाथ मुवेल, भरत पैठारी, राजेश मालवीय, प्रकाश मुवेल, सवाईसिंह बछानिया, जितेंद्र मंडलोई, अशोक मसराम,नर्मदाप्रसाद बोहरे आदि उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

नवरात्र में खुले रहेंगे प्रदेश के सभी मंदिर,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के मद्देनजर सावधानियां बरतने की जनता से की अपील

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नवरात्र के दौरान प्रदेश के सभी देवी मंदिर खुले रहेंगे तथा श्रद्धालुजन आसानी से माता के दर्शन कर सकेंगे। परन्तु कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि यथासंभव घर पर ही माता की पूजा-अर्चना करें तथा मंदिरों में भीड़ एकत्रित न हो। साथ ही उन्होंने जनता से कहा है कि वह अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने, हाथ सैनेटाइज करने आदि सभी सावधानियों का पालन करे। थोड़ी सी असावधानी कोरोना संक्रमण का कारण बन सकती है।

200 से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हों

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि मंदिर प्रांगण अथवा हॉल कितना भी बड़ा क्यों न हो, एक समय में वहां 200 से अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं होने चाहिएं। छोटे स्थानों पर उतने ही व्यक्ति एक बार में एकत्रित हों जिससे एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी बनी रहे।

लाइन में एक-दूसरे के बीच हो पर्याप्त अंतर

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मंदिरों में दर्शन के लिए लगने वाली लाइनों में एक-दूसरे श्रद्धालु के बीच पर्याप्त अंतर हो, यह मंदिर प्रबंध समितियाँ तथा व्यवस्थापक सुनिश्चित करें।दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा सकेंगीमुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नवरात्र पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा सकेंगी तथा स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं पर 6 फीट ऊँचाई का प्रतिबंध नहीं है। परन्तु प्रतिमाएं स्थापित किए जाने तथा झांकियां बनाए जाने में इस बात का पूरा ध्यान रखा जाए कि उनके दर्शन श्रद्धालुओं को सुगमता से बिना रूके हो जाएं, जिससे कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो। गुफा या इस प्रकार की झांकी न बनाई जाए, जिसके दर्शन में श्रद्धालु को सकरे रास्ते से अथवा झुककर जाना पड़े, अधिक समय लगे अथवा एक स्थान पर रूकना पड़े।

नहीं होंगे चल समारोह

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि नवरात्र पर किसी भी प्रकार के चल समारोह नहीं होंगे। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए आयोजन समिति के अधिकतम 10 व्यक्ति निर्धारित विसर्जन स्थलों पर जा सकेंगे। विसर्जन में भी पूरी सावधानियों एवं तत्संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।

दशहरे पर हो सकेगा रावण दहन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि दशहरे के अवसर पर रावण दहन किया जा सकेगा तथा रामलीलाएं भी हो सकेंगी। परन्तु कोरोना संक्रमण के मद्देनजर एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी रखने, मास्क लगाने आदि की सावधानियां अनिवार्य रूप से बरतनी होंगी।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 328 लोगों की रिपोर्ट मे 12 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 15 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
  • 2 पताः-ग्राम खेडीखेडा खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 3 पताः-ग्राम खिरनीखेडा खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 22 वर्ष
  • 4 पताः-वार्ड-07 सोनकच्छ,देवास ,महिला,उम्र 29 वर्ष
  • 5 पताः-विश्राम बाग,देवास ,महिला,उम्र 64 वर्ष
  • 6 पताः-विश्राम बाग,देवास ,पुरूष,उम्र 69 वर्ष
  • 7 पताः-ओम साॅई विहार कालोनी ,देवास ,महिला,उम्र 23 वर्ष
  • 8 पताः-गंगा नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
  • 9 पताः-त्रिलोक नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 16 वर्ष
  • 10 पताः-वार्ड-13 सोनकच्छ,देवास ,पुरूष,उम्र 28 वर्ष
  • 11 पताः-मोरूखेडी,देवास ,महिला,उम्र 20 वर्ष
  • 12 पताः-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 48 वर्ष

1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 312
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 328
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 12
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 316
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 46961
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 46840
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1756
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 44843
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 10
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1602
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 131
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 121
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.75
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.23
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.31

                                                         (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                    मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

बड़ा मलहरा से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युमंसिंह लोधी ने साधु संतों पर की टिप्पणी लोधी ने कहा,

भगवा पहनने से कोई साधु नहीं बन जाता ऐसे कई लोग भगवा पहन कर घूम रहे हैं प्रदुम सिंह लोधी ने यह भी कहा कि भगवा पहन कर लोग ना जाने कौन कौन से काम करते हैं लोधी के बयान से साधु-संतों में नाराजगी, निर्मोही अखाड़ा के पंच महंत भगवान दास ने भी जताई नाराजगी भगवान दास ने कहा- भाजपा को पूरे संत समाज से माफी मांगना चाहिए बड़ा मलहरा से कांग्रेस ने साध्वी राम सिया भारती को बनाया है प्रत्याशी यहां से भाजपा की वरिष्ठ नेता साध्वी उमा भारती भी लड़ चुकी है चुनाव।

चंचल भारतीय✒️

आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कार्रवाई जारी

देवास 14 अक्‍टूबर 2020/ विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है इसी के मद्देनजर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर को अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी तारतम्य में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री रवि प्रकाश दुबे एवं कण्ट्रोल रूम प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में व्रत टोंकखुर्द में हाइवे चेक में एक मोटरसायकल पर दो आरोपियो को दो पेटी (100) पाव देशी प्लेन मदिरा के साथ गिरफ्तार कर दोनों आरोपियो के ख़िलाफ़ धारा 34(1)क का प्रकरण पंजीबध्द किया मदिरा और मोटरसायकल जप्त कर कब्जे में लिया। इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

जिले के पंचायत सचिव प्रताडि़त और खून के आंसू रो रहे ,मांगे नही मानी तो जिला पंचायत के सामने धरने पर बैढूंगा- प्रदेशाध्यक्ष शर्मा

देवास। जिले के पंचायत सचिव बीते एक वर्ष से अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर खून के आंसू रो रहे है। रातोरात तीन महीने में तीन बार स्थानांतरण, महीने की 20 तारीख तक आवंटन उपलब्ध होने के बाद भी वेतन नही देना। बात-बात में वेतन कांट लेना, सोकाज नोटिस देना और मनरेगा कार्यों को ठेके पर देना, जनपदों से झूठे प्रतिवेदन भेजकर जिला पंचायत से सचिवों पर फर्जी कार्यवाही कराना जैसी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहे है। प्रशासन को बार-बार अवगत कराने पर भी आज तक कोई कार्यवाही नही हुई है। अब पानी सर से ऊपर है। अगर जिला प्रशासन ने सात दिवस में सचिवों की समस्याओं का निराकरण नही किया तो जिला पंचायत के सामने सचिवों की आन-बान और हितों की रक्षा के लिए धरने पर बैठना पड़ेगा। उक्त आशय की जानकारी देते हुए बुधवार को देवास में पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि पंचायत सचिव शासन और जिला प्रशासन की रीढ़ की हड्डी है। छोटी-छोटी बातों पर सचिवों को प्रताडि़त करना। समय पर वेतन नही देना। झूठे प्रतिवेदनों पर कार्यवाही करना। वेतन की कटोतरी करना। मांग आधारित मनरेगा योजना में दबाव बनाना और अपना पक्ष सुने बगैर एक तरफा कार्यवाही जिले में जारी है। मैं सचिवों के साथ अन्याय नही होने दूंगा। यदि कोई सचिव को कमजोर करता है तो वह समझे की वह प्रशासन और शासन की रीढ़ को कमजोर कर रहे है। पंचायत सचिव पूरे जिले में कोरोना संकट से लेकर सरकार के बड़े-बड़े अभियानों में अपनी जान जोखिम में डालकर सरकार का काम करता है। उसे भले ही ईनाम न मिले बल्कि उसे प्रशासन की ओर से मानसिक रूप से प्रताडऩा ईनाम केे रूप में स्वीकार नही है। आज जिलेभर के लगभग 300 पंचायत सचिव एकत्रित होकर जिलाध्यक्ष आनंदसिंह ठाकुर, संगठन मंत्री धर्मेन्द्र जोशी एवं बलराम जाट की उपस्थिति में सचिवों ने अपनी पीड़ा और समस्याओं को बयां किया। उसके बाद प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को मांगों के निराकरण के लिए कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला पंचायत और कलेक्टर कार्यालय के सामने आक्रोशित और पीडि़त पंचायत सचिवों ने नारेबाजी की। कोरोना और निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए लगभग 200 पंचायत सचिवों को सभा स्थल सेन धर्मशाला में ही रखा गया। सम्मेलन में देवास ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल, सोनकच्छ अध्यक्ष भंवरसिंह यशोना, बालगी अध्यक्ष जगदीश जाट, कन्नौद अध्यक्ष ईश्वरसिंह जाट, खातेगांव अध्यक्ष राजेश दुबे, टोंकखुर्द अध्यक्ष जगदीश राजपूत सहित पूर्व अध्यक्षों के साथ भारी संख्या में सेक्टर प्रभारी और सचिव उपस्थित हुए। सभी ने अपने हक और अधिकारों को पूरी मजबूती के साथ लडऩे का संकल्प लिया। आभार पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र ठाकुर ने माना। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष आनंदसिंह ठाकुर ने दी।

देवास आज रिकॉर्ड 94 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्‍वस्‍थ होकर अपने घर लौटे , अब जिले में 129 एक्टिव मरीज मौजूद

देवास जिले में आज 94 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर लौटे। सभी मरीजों ने जाते समय जिला प्रशासन विशेष रूप से कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, अमलतास अस्पताल के सभी चिकित्सक, कर्मचारी विशेष रूप से कोरोना वार्ड के ड्यूटी डॉक्‍टर नर्सिंग स्टाफ के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।      सीएमएचओ डॉ एम.पी. शर्मा ने बताया कि जिले के 94 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पंहुचे। चिकित्सकों द्वारा मरीजों से सोशल डिस्टेंसिग का पालन करने और सभी परिचितो को कोविड जैसे लक्षण दिखाई देने या बीमार होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करने की सलाह दी। डिस्चार्ज हो रहे मरीजों को अस्पताल की ओर से व्यक्तिगत सुरक्षा किट दी गई तथा उन्हें होम कोरेनटाइन में रहने की सलाह दी गई। इस प्रकार आज दिनांक तक जिले में कुल 1592 पॉजिटिव मरीज कोरोना मुक्त हुये तथा जिले में 129 एक्टिव मरीज मौजूद हैं।