चार्टर्ड अकाउंटेंटों परीक्षाओं में फेरबदल किया गया। अब 21 नवंबर, 2020 से 14 दिसंबर, 2020 तक आयोजित किया जाएगा।

CharteredAccountant परीक्षाओं में फेरबदल किया गया।

अब 21 नवंबर, 2020 से 14 दिसंबर, 2020 तक आयोजित किया जाएगा।

चंचल भारतीय✒️

देवास – शहर के अमोना मे देर रात दो पक्षो में हुई लड़ाई , कुल 8 गिरफ्तार

देवास – शहर के अमोना में सोमवार रात दो पक्ष में जमकर लड़ाई हुई जिसमें जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद व अंतरसिंह सोलंकी व वहीं के रहने वाले घनश्याम कुमावत के बीच में शराब के पैसे लेनदेन की बात को लेकर रात में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडे से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसका लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। दोनों पक्ष के 4-4 लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों पक्षों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
जानकारी अनुसार पूर्व पार्षद अंतरसिंह का बेटा भगवानसिंह सोलंकी अमोना के घनश्याम के घर पहुंचा और शराब के लिए पैसे की मांग करने लगा। इस पर विवाद हुआ और फिर सोलंकी और कुमावत परिवार में विवाद बढ़ गया। थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बीच-बचाव कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पत्रकार हरिओम तिवारी का जन्म दिन सादगी से मनाया

कांटाफोड़- नगर के वरिष्ठ कलमकार एवं अपनी बेबाक छबि के लिए प्रसिद्ध हरिओम तिवारी का जन्मदिन इस वर्ष कोरोना काल को देखते हुए सादगी से मनाया गया।जन्म दिवस पर क्षेत्र के सभी राजनीतिक,सामाजिक एवं गणमान्य नागरिकों सहित कलमकारों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई प्रेषित की। नगर के युवाओं ने उनके निवास पर पहुंच कर पुष्प माला पहनाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया। कुंदन मामा मित्र मंडल द्वारा जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर अर्पित जायसवाल शैलेश तिवारी अमित जोशी अर्पित बिंजावा विशाल बराया राहुल पर्ते सचिव मालवीया आदि उपस्थित थे।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने अमले के साथ शहर में निकाला फ्लैग मार्च

कन्नौद:- वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया लड़ाई लड़ रही है इस महामारी का प्रभाव जिले में भी है।देवास जिले में हाटपिपलिया विधानसभा में चुनाव होने के कारण प्रशासनिक अमला पूरे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला व पुलिस अधीक्षक शिवदयाल सिंह के सयुक्त निर्देशन में प्रशासनिक अमला अलर्ट है। थाना प्रभारी कन्नौद नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने अमले के साथ थाना परिसर से नगर के मुख्य मार्ग से नगर परिषद चौराहे से कन्नौद के विभिन्न मोहल्लों गलियों में देर रात तक फ्लैग मार्च निकाला थाना प्रभारी परिहार के द्वारा यातायात व्यवस्थाओं को दुरुस्त को लेकर व्यापारियों को हिदायत दी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करे व लापरवाही पूर्वक वाहन हर कहीं पर खड़ा न करें मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग बनाए रखने की बात कही। गौरतलब रहे की नगर के श्रमजीवी पत्रकार संघ के वरिष्ठ पत्रकार विनोद भूतड़ा, ओम प्रकाश परमार,श्रीरामपटेल, पं. प्रमोद मेहता, रमेशचंद्र डाबी, एडवोकेट शैलेंद्र पांचाल,महबूब खान, अतुल गुप्ता, आदित्य सोत्रिय, राकेश अजमेरा, वह नगर के युवा जन सुरेश शर्मा, नर्मदा प्रसाद माली, आशीष वर्मा, माधव गोयल के द्वारा प्रशासन से लंबे अरसे से मांग की जा रही है कि त्योहारों के समय कन्नौद के मेन बाजार में दुकानों पर खरीदारों की बहुत भीड़ रहती है,जिससे चार पहिया लोडिंग वाहनों को बायपास से जाने की व्यवस्था नहीं होने से यातायात बाधित होता है। वरिष्ठ मीडियाकर्मी श्रीकांत पुरोहित ने कहा कि मेन बाजार रोड पर भवन निर्माण सामग्री भी लापरवाही पूर्वक अधिक समय से पड़ी है नगर परिषद के द्वारा इनको चिन्हित शासन हित में जुर्माना किया जाना चहिए जिससे व्यवस्था में कुछ हद तक सुधार हो सके। थाना प्रभारी नरेंद्र बहादुर सिंह परिहार ने फ्लैग मार्च के दौरान प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ शिव दयाल सिंह, एएसपी सूर्यकांत शर्मा, एसडीओपी बृजेश सिंह कुशवाह के निर्देशन में अवैध कारोबारी एवं माफियाओं गुंडा तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जाकर जेल भेजा जा रहा है। आगामी पर्व नवरात्रि दशहरा शरद पूर्णिमा दीपावली को लेकर शासन-प्रशासन के निर्देश व गाइड लाइन के अनुसार कोरोना संक्रमण से बचाव व जागरूकता अभियान के साथ क्षेत्र की जनता से शांति एवं सौहार्द भाईचारे के साथ त्योहार बनाने व प्रशासन कानून व्यवस्था बनाए रखने में क्षेत्र की जनता से सहयोग के लिए अपील की है।

चंचल भारतीय✒️

देवास – आज आई 331 लोगों की रिपोर्ट मे 16 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 14 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-त्रिलोक नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 71 वर्ष
  • 2 पताः-हनुमान बाखल,देवास ,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
  • 3 पताः-चंद्रशेखर आजाद मार्ग,देवास ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
  • 4 पताः-पुलिस लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
  • 5 पताः-डीआरपी लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
  • 6 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 7 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
  • 8 पताः-संजय नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
  • 9 पताः-किलोदा पी ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 10 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 11 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,महिला,उम्र 90 वर्ष
  • 12 पताः-एलएण्डटी अर्निया,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 13 पताः-बिराखेडी,देवास ,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
  • 14 पताः-गुराडिया चैबाराधीरा टोंक,देवास ,महिला ,उम्र 21 वर्ष
  • 15 पताः-एलआईजी तुलजा विहार,देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
  • 16 पताः-एलआईजी तुलजा विहार,देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 300
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 331
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 16
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 315
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 46649
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 46512
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1744
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 44527
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 94
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1592
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 129
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 137
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.75
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 91.28
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.32

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

इंदौर के सांवेर विधानसभा मे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम हेतु 600 बसे अधिग्रहित किए जाने पर उच्च न्यायालय का केन्द्रीय निर्वाचन आयोग,मुख्य सचिव म॰प्र सहित 8 को नोटिस जारी

इंदौर 13 अक्टूम्बर : आगामी विधानसभा उपचुनाव को देखते हुवे पिछले दिनो सांवेर विधानसभा मे भाजपा द्वारा सरकारी कार्यक्रम के नाम पर मुख्यमंत्री शिवराज चौहान की सभा कराने के लिए सरकारी खर्च पर 600 बसो का अधिग्रहण कर सरकारी खजाने से डीजल का भुगतान भी किया गया था तथा करोना पोट्रोकाल का उलंघन कर हजारो की संख्या मे भीड़ भी जुटाई गई थी जिस पर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता श्री जयेश गुरनानी (विधि छात्र) ने निर्वाचन आयोग को शिकायत की थी तथा संतोषजनक कारवाई नहीं होने पर माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के समक्ष जनहित याचिका प्रस्तुत की थी । माननीय उच्च न्यायालय की युगल पीठ द्वारा उक्त याचिका की सुनवाई करते हुवे अधिवक्ता गौरव वर्मा के तर्को से सहमत होते हुवे भारत निर्वाचन आयोग, मध्यप्रदेश निर्वाचन आयोग, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, कलेक्टर जिला इंदौर, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास इंदौर संभाग एवं कार्यपालन यंत्री नर्मदा विकास सनावाद को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है । याचिका मे मुख्य रूप से उल्लेख किया गया की कोविड-19 महामारी के चलते केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई गाईड लाइन अनुसार कार्यक्रम करने हेतु अधिकतम 100 लोगों को इकट्ठा करने की अनुमतिथी परंतु उक्त नियमो का पालन कराने हेतु अधिकृत जिला प्रसासन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा के लिए सरकारी तंत्रो का दुरुपयोग कर हजारो की भीड़ जुटाने के लिए 600 से अधिक बसों को अधिग्रहण किया गया जिसका औचित्य क्या है? तथा उक्त अधिग्रहित की गई बसो का किराया तथा पेट्रोल डीजल की खरीदी का पैसा सरकारी खजाने से क्यों दिया गया ? तमाम सरकारी निर्देशो के बाद भी कोविड-19 महामारी के चलते हजारों की संख्या में भीड़ जुटाकर मध्य प्रदेश ग्वालियर खंडपीठ के आदेश की अवमानना क्यों की गई ?मुख्यमंत्री जैसे जवाबदार लोकसेवक मध्य प्रदेश की जनता को कोरोना वायरस की महामारी की विभीषिका में क्यों झोका गया ? गौरतलब है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत यदि कोई सरकारी अधिकारी केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करता है तो जवाबदार अधिकारी को 1 वर्ष के कठोर कारावास की सजा हो सकती है।

चंचल भारतीय✒️

देवास में हाटपिपलिया चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक

देशभर में कांग्रेस बनाना चाहती थी अराजकता का माहौल- श्री सुहास भगत

देवास।कांग्रेस पार्टी देशभर में अराजकता का माहौल बनाना चाहती थी। अलग-अलग माध्यमों से कांग्रेस ने जाति और धर्म के नाम पर लोगों को भड़का कर देश में माहौल खराब करने का प्रयास किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुभाष भगत ने देवास में हाटपिपलिया चुनाव को लेकर हुई पार्टी की बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बैठक में पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि उज्जैन रोड स्थित गार्डन में बैठक का आयोजन उप चुनाव की तैयारियों को लेकर किया गया था। बैठक में संबोधित करते हुए श्री भगत ने कहा कि भाजपा में संगठन का निर्णय सर्वोपरि है। निर्णय होने के बाद कोई विरोध नहीं हो सकता। उन्होंने कहा प्रदेशभर के कार्यकर्ता और जनता चाहती थी की प्रदेश में फिर से भाजपा और शिवराज सिंह की सरकार बने। अब यह निर्णय हो चुका है और हम सबको साथ आना है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश भर में देशद्रोहियों का साथ देने का काम किया है। कई एनजीओ हैं, जिनके सदस्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का नाम देश विरोधी गतिविधियों में सामने आया है। देश में दूसरी बार मोदी सरकार बनने के बाद कई जगह माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। शाहीन बाग भी एक प्रयोग था। देशभर में कई स्थानों पर इस तरह के शाहीन बाग बनाया गया। दिल्ली दंगों में भी इसी तरह माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। प्रतियोगी परीक्षाओं को रोकने की कोशिश भी माहौल खराब करने का प्रयास था। कांग्रेस ने ऐसा दिखाने का प्रयास किया कि देश में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा अब हमें इस उपचुनाव को पूरी ताकत लगाकर एकजुट होकर लड़ना है। जनता तक हमारी सरकारों की उपलब्धियां पहुंचानी है। उन्होंने कहा पार्टी में नए कार्यकर्ता आते रहेंगे और इन कार्यकर्ताओं को अपने अंदर मिला लेना पुराने कार्यकर्ताओं का काम है।

बैठक में श्री भगत के साथ प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, उज्जैन संभाग प्रभारी विजय दुबे, विधायक गायत्री राजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, विधायक आशीष शर्मा, पहाड़ सिंह कन्नौजे, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, चुनाव संचालक सुरेश आर्य, राजेंद्र भारती, नंदकिशोर पाटीदार, रायसिंह सेंधव, सुभाष शर्मा, तेजसिंह सेंधव, बहादुर मुकाती, नारायण सिंह चौधरी, राजेंद्र वर्मा, गणपत पटेल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया। स्वागत भाषण भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। आभार जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी ने माना।

इंदौर : नारकोटिक्स_विभाग को मिली बड़ी सफलता.2 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

इंदौर नारकोटिक्स विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है दरसअल नारकोटिक्स विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करोड़ो की ब्राउन शुगर लेकर तीन लोग इन्दौर आ रहे है वही नारकोटिक्स विभाग ने एक टीम गठित कर घेरा बंदी कर तीन लोगों को करोड़ो की ब्राउन शुगर के साथ पकड़ने में सफलता हासिल की है. ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को नारकोटिक्स पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है पकड़े गए आरोपियों से कुल 2 किलो ब्राउन शुगर जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत दो करोड़ से भी अधिक की बताई जा रही है

चंचल भारतीय✒️

ज्योतिरादित्य सिंधिया नहीं बन पाए भाजपा के पोस्टर बॉय

चुनावी_रथ से नदारद सिंधिया का फोटो भोपाल: ग्वालियर – चम्बल को माना जाता है सिंधिया का गढ़ अपने ही गढ़ में चुनावी रथ से नदारद सिंधिया का फोटो ग्वालियर-चंबल की 16 सीटों पर होना है विधानसभा उपचुनाव प्रदेश की 28 सीटों के लिए 3 नवम्बर को होंगे चुनाव

चंचल भारतीय✒️

भूखे_नंगे’ वाले बयान पर भाजपा के डिजिटल_अभियान से कांग्रेस बैकफ़ुट पर

भोपाल: एक ओर जहां आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय से वीडियो रथ सभी 28 विधानसभाओं में रवाना हुए, दूसरी तरफ मध्यप्रदेश भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्विटर पर इस अभियान की शुरुआत करते हुए अपनी DP बदलते हुए कहा कि ‘अगर गरीब होना गुनाह है तो ‘मैं भी शिवराज’। VD शर्मा के DP बदलते ही प्रदेश के हज़ारों भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी अपनी DP बदली और कांग्रेस से जवाब माँगा है कि क्या गरीब परिवार से होना पाप है? भाजपा के इस अभियान पर कांग्रेस ने अभी कोई टिप्पणी नहीं दी है, पर इतिहास गवाह है कि प्रधानमंत्री को ‘चौकीदार’ और ‘चायवाला’ बोलने पर कांग्रेस की क्या स्थिति हुई थी। फ़िलहाल कांग्रेस के पास इसका कोई जवाब नहीं है और भाजपा ‘Main Bhi Shivraj’ अभियान को ज़मीन तक उतारने जा रही है। ट्विटर पर भी #MainBhiShivraj लगातार ट्रेंड कर रहा है और समर्थकों ने भी अपनी DP बदलनी शुरू कर दी है।

चंचल भारतीय✒️