हाटपीपल्‍या विधानसभा उपनिर्वाचन के मद्देनजर आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी

देवास । विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है इसी के मद्देनजर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर को अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर  कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी के तारतम्य में विभाग द्वारा ग्राम संनोड, अखेपुर, राघोगढ़, बरोठा में 06 स्थानों पर दबिश दी गई 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये, कुल 17 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 800 लीटर महुआ लहान बरामद किया। उन्‍होनें बताया कि देशी मदिरा दुकान पटाडी, डबल चौकी, विदेशी मदिरा दुकान डबल चौकी का निरीक्षण किया।

डबल चौकी स्थित एसएसटी प्वाइंट पर इंदौर वृत्त आंतरिक के आबकारी उपनिरीक्षक निलेश कुमार नेमा, स्टाफ एवं एसएसटी प्वाइंट पर मौजूद स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग किया। श्री नेमा एसआई से हाटपिपलिया और सांवेर विधानसभा क्षेत्र में देवास और इंदौर जिले की सीमावर्ती शराब दुकानों की सूची का आदान प्रदान किया तथा विधानसभा उपनिर्वाचन के दौरान उक्त दुकानों की अप्रत्याशित बिक्री होने पर एक दूसरे को सूचित करना तय किया।

देवास – आज आई 473 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन , देवास दिनांक 13 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 15 वर्ष
  • 2 पताः-राजाराम नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 02 वर्ष
  • 3 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 04 वर्ष
  • 4 पताः-शिवजी नगर,देवास ,महिला ,उम्र 57 वर्ष
  • 5 पताः-भवानी सागर,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 6 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 7 पताः-परमानंद कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 8 पताः-बेहदी,खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
  • 9 पताः-ग्राम पानीगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 10 पताः-ग्राम पानीगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
  • 11 पताः-ग्राम देवला,खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
  • 12 पताः-दुदल्ली,देवास ,पुरूष ,उम्र 41 वर्ष
  • 13 पताः-कोदरा,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 14 पताः-धेतुरिया,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 15 पताः-जामगोद ,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 335
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 473
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 458
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 46349
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 46181
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1728
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 44212
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 18
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1498
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 207
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 168
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.74
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 86.69
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.33

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

हाटपिपलिया में हुआ भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन – केंद्र एवं प्रदेश के कृषि मंत्री भी हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल

गांव गरीब किसान के लिए समर्पित है भाजपा – श्री तोमर

हाटपिपल्या भारतीय जनता पार्टी गांव गरीब और किसान के लिए समर्पित पार्टी है। भाजपा ने ना तो किसान और ना ही गरीब को कभी राजनीति का हिस्सा माना। गरीबी उन्मूलन पर ईमानदारी से काम किया और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव, गरीब, किसान का स्तर उठाने का प्रयास किया। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर हाटपिपलिया में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। श्री तोमर ने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में जी जान से मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म जयंती शताब्दी वर्ष पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री तोमर ने हाटपिपलिया क्षेत्र के बारे में कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से जनसंघ और भाजपा का गढ़ रहा है। इस क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भाजपा जीती है। उन्होंने कहा भाजपा ऐसा दल है, जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जबकि कांग्रेसी की कथनी और करनी दोनों अलग है। उन्होंने कहा 2018 के चुनाव में राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्ज माफी नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने ना तो कर्ज माफ किया ना मुख्यमंत्री बदला। कांग्रेस ने जो कहा वह कभी नहीं किया यह कांग्रेस का अनुवांशिक गुण है। उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा जो कहा वही किया। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए संघर्ष प्रारंभ किया था, उसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय ने राम मंदिर के लिए संघर्ष शुरू करवाया। लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली, जिसके चलते हमारी सरकारें बर्खास्त की गई। भाजपा अपने वचन से पीछे नहीं हटी और सरकार बनते ही कश्मीर से धारा 370 हटी और राम मंदिर का रास्ता भी साफ हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि श्री मोदी ने 2014 में सत्ता संभाली और इसके बाद से गरीबों के जनधन खाते खुलवाए, प्रधानमंत्री आवास दिया, उज्जवला योजना के तहत गैस की टंकी दी, सौभाग्य योजना में निशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए। यहां तक की शौचालय भी बनवाए। वहीं किसानों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कृषि कानून के जरिए किसानों को आजादी दी। एमएसपी को डेढ़ गुना बढ़ाया प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने गेहूं और धान पर बोनस दिया। बिना ब्याज कर्ज दिया और 24 घंटे बिजली देकर प्रदेश से डीजल पंपों का सफाया कर दिया। वहीं केंद्र सरकार ने गांव का स्तर उठाने के लिए स्वामित्व योजना लाकर बड़ा काम किया है। किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने के कृषि सुधार बिल आने से कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठ रही है। क्योंकि इससे उनका भ्रष्टाचार खत्म होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अच्छा काम किया होता तो मनोज चौधरी और उनके सहित अन्य विधायकों को इस्तीफा नहीं देना पड़ता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मनोज चौधरी का कर्ज उतारने की अपील की।

कई वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित

सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, कृषि मंत्री कमल पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती, चुनाव संचालक सुरेश आर्य, सांसद महेंद्र सोलंकी, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, रघुनाथ मालवीय, दिलीप सिंह परिहार, गोविंद मालू, जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर, तेजसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, रायसिंह सेंधव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, राजेंद्र वर्मा, नारायण सिंह चौधरी, संतोष सोनी, राजेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बलवानसिंह उदावत ने किया।
भुजराम जाट भाजपा में शामिल
हाटपिपलिया में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नगर के पूर्व पार्षद भुज राम जाट अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही माणक चौहान, तेज सिंह पटेल, भगवान मालवीय सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर संगठन में आए इन सभी कार्यकर्ताओं का मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

मध्यप्रदेश में 15 नवंबर तक नहीं लगेंगी आठवीं तक की कक्षाएं कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे।

मध्यप्रदेश शासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। 

नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

21 सितंबर से आंशिक तौर पर स्कूल खुले
प्रदेश में 21 सितंबर से सीमित संख्या में स्टूडेंट्स के लिए 9वीं से 12वीं के स्कूलों को खोला गया है। 9वीं से 12वीं तक के स्टूडेंट्स के लिए आंशिक रूप से चल रही हैं। स्कूलों में कोविड-19 एसओपी का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। हालांकि अभी अधिकांश निजी स्कूल बद हैं।

राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड माली समाज संघठन का नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

कांटाफोड़- रविवार को सयुंक्त माली समाज संगठन राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड मध्यप्रदेश का देवास जिले के बागली से नेमावर तक का एक दिवसीय भ्रमण किया गया टीम का नगर कांटाफोड में आगमन पर युग निर्माण विद्या मंदिर में भव्य स्वागत समारोह रखा गया, मध्यप्रदेश फुले ब्रिगेड टीम के प्रदेश प्रभारी सुभाष उत्परिया हाटपीपल्या, देवास जिला अध्यक्ष योगेश अजमेरा,बागली नगर परिषद् के राजा भैया अजमेरा, सुनिल हरनिया बागली, सोशल मीडिया प्रभारी रवि बागवन डेहरिया साहू, पवन सैनी, राजेश चौहान आमला शामिल थे सभी फुले पदाधिकारीयो का स्वागत समान राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बराया, श्यामलाल सिंगनाथ, जंयती जगताप, जिला महासचिव दीपक बिजवा, प्रदेश के सोशलमीडिया प्रभारी विशाल बराया , सतवास तहसील अध्यक्ष संदीप अमरेश, तहसील उपाध्यक्ष दीनेश सैनी आदि ने टीम का भव्य स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी ने अपने उध्बोधन में सभी युवाओं को संगठित होकर समाज को उन्नति के पथ पर आगे बढाने, युवाओं का ध्यान सभी को जोड़ने पर हो नाकि तोड़ने पर हो . सभी भाईयों ने समाज को आगे बढाने व संगठन में रहने का संकल्प लिया गया स्वागत समारोह में नगर की माली युवा टीम के हितेश अमरेश उदय जगताप, आकाश बनेडिया , आकाश सिंगनाथ, रवि, बबलू, सुनिल बनेडिया, दीपक, कृष्ण कांत, जितेंद्र अमरेश, हेमंत, आदि युवा मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन योगेश अजमेरा ने किया, आभार नरेन्द्र जगताप ने माना!

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

सर्व समाज विकास मंच ने पुजारी की हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर दिया ज्ञापन

देवास। राजस्थान में मंदिर पुजारी की जलाकर हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर सर्वसमाज विकास मंच एवं पुजारी संघ ने संयुक्त रूप से सयाजीद्वार पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर मंत्रोच्चार कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंच संयोजक ईश्वरङ्क्षसह राजपूत, अध्यक्ष रामलखन शर्मा एवं पुजारी संघ अध्यक्ष लीलाधर वैष्णव ने बताया कि राजस्थान के करौली जिले के बुकना गांव के पुजारी बाबूलाल बैरागी की कुछ लोगों ने अतिक्रमण की बात पर जमीन पर कब्जा करने की नियत से पुजारी को जलाकर जघन्य हत्या कर दी। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है और पुजारियों में डर भय का वातावरण व्याप्त होता जा रहा है। ऐसा नहीं है पहली घटना है। देश में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है, किंतु सभ्य समाज पुजारी बाकी देश की कानून व्यवस्था को कोसते चुप रह जाता है। मंच एवं पुजारी संघ मांग करता है कि पुजारी के पीडि़त परिवार को एक करोड़ रूपए की राहत राशि, एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं मंदिर की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराकर पुजारी परिवार को सौंपी जाए। निष्पक्ष जाँच करते हुए दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर मंझले मुरारी बापू, महामण्डलेश्वर मदन व्यास, महामण्डलेश्वर राधेश्वरदास जी महांकाल धाम, गोपालकृष्ण जोशी, बसंतनाथ जी, सतीष पुजारी, आचार्य वासुदेव कश्यप, प्रेमदास वैष्णव, अशोक पुजारी, शशिकांत मिश्रा, नवीन शर्मा, अभय नागर, राजकुमारसिंह ठाकुर, विजयसिंह राजपूत, सुरेश नाथ पुजारी, रोहित पुजारी, पं. सुरेश शर्मा, पं. मनोज मिश्रा, सहित सर्वसमाज विकास मंच, ब्राह्मण समाज, पुजारी संघ के नागरिक उपस्थित थे। अंत में आभार प्रवक्ता हरीश श्रीवास्तव ने माना।

देवास – धारदार छूरा लेकर घूमने वाले आरोपी को जेेल भेजा

जिला अभियोजन अधिकारी श्री राजेन्द्र खाण्डेगर ने बताया कि थाना खातेगांव को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि खातेगांव बस स्टैण्ड पर एक लड़का जिसने काला पेण्ट व काले रंग की टीषर्ट पहने है। अपने हाथ में चाकू लेकर अपराध करने की नीयत से घूम रहा है तत्काल पुलिस बल मुखबिर के बताये स्थान पर पहुॅचा जहां पर मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये का लड़का हाथ में चाकू लिये घूमता दिखा। जो पुलिस को देखकर वहा से भागने लगा। जिसे पुलिस फोर्स की मदद से पकड़ा। उसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम अजय पिता रामू निवासी ग्राम पाड़ियादेह का होना बताया। लोहे के चाकू को पुलिस ने कब्जे में लिया और चाकू को रखने का वैध लाइसेस मांगा तो नही होना बताया। उक्त आरोपी का यह कृत्य धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत दंडनीय होने से थाना खाते गांव में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तह. खातेगांव के समक्ष पेश किया गया। जहां शासन की ओर से एडीपीओ श्री रमेश कारपेन्टर द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से दिए गये तर्को से सहमत होकर आरोपी अजय पिता रामू उम्र 20 साल निवासी गा्रमा पाड़िया देह तहसील खातेंगांव जिला देवास को जेल भेजा।

देवास – कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में शांति समिति की बैठक

देवास। जिले में आगामी समय में श्री नवदुर्गा उत्सव एवं विसर्जन, दशहरा पर्व, मिलाद-उन-नबी, महर्षि वाल्मीकी जंयती, शरद पूर्णिमा, दीपावली, भाईदूज आदि त्योहारों के दौरान शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला की अध्‍यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री प्रकाश सिंह चौहान, नगर निगम आयुक्‍त श्री विशाल सिंह चौहान, एएसपी श्री जगदीश डावर तथा अन्य अधिकारीगण व शांति समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बैठक बताया कि 17 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है, इस बार कोविड-19 से बचाव भी किया जाए इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस वर्ष नवरात्रि में श्रद्धालु टेकरी पर माताजी के दर्शन 24 घण्‍टें कर सकेंगे। उन्‍होंने वाहन मालिकों से अनुरोध किया है कि शहर के अंदर बडे वाहन लेकर न आये। पुलिस लाईन में बाहर से आने वाले चार पहिया, दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्थाएं रहेगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालु के लिए इस वर्ष टेकरी का मुख्य द्वार पुलिस लाईन धूनि वाले मार्ग की और से रहेगा और वहीं से दर्शन करके लौटने की व्‍यवस्‍था रहेगी। वहीं दर्शनार्थियों की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होनें कहा की आगामी सभी त्‍योहारों पर जुलूस पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। गरबा पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इस वर्ष अन्नक्षेत्र बंद रहेगें, शहर में भंडारों पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही चुनरी यात्राओं पर भी प्रतिबंध रहेगा, सिर्फ माता के दर्शन हो सकेंगे।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला बताया कि नवरात्रि पर माताजी के दर्शन के लिए रोप वे उपलब्‍ध रहेगा। उन्‍होंने बताया कि देवास शहर के 5 मुख्‍य स्‍थानों पर बड़ी एलईडी स्‍क्रीनें लगाई जायेगी। जिस पर माताजी के लाईव दर्शन होगे। उन्‍होंने बताया कि श्रद्धालु नवरात्रि में यूट्यूब और मोबाईल एप पर माता टेकरी के लाइव दर्शन कर सकेंगे। उन्‍होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कोविड-19 संक्रमण को देखते यूट्यूब और मोबाईल एप के माध्‍यम से प्रतिदिन घर पर ही माताजी के दर्शन का लाभ उठाये।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला बताया कि भारत सरकार की कोविड-19 गाईड लाईन के अनुसार टेकरी पर माताजी दर्शन के लिए आये श्रद्धालु मास्‍क, थर्मल स्‍क्रीनिंग तथा सेनेटाईज और सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन कराते हुए दर्शन करेंगे। अगर कोई मास्‍क का प्रयोग नहीं करते पाया जाता है तो नगर निगम टीम द्वारा चालानी कार्रवाई पर ली गई राशि के बदले उतनी ही राशि के मास्‍क दिये जायेगें और उन्‍हें अन्‍य लागों को मास्‍क बाटकर मास्‍क लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा जायेगा। अष्‍टमी तथा नवमी पर अधिक भीड होने के कारण जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम और सुरक्षा समिति के सदस्‍य अतिरिक्‍त व्‍यवस्‍था कर श्रद्धालुओं की भीड़ का नियंत्रण कर दर्शन करायेगें।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला बताया कि नवरात्रि पर्व को लेकर टेकरी का भ्रमण कर लिया गया है तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए गए हैं। टेकरी पर पहले जो परमिशन लेकर दुकानें लगाने की व्‍यवस्‍था थी, वह इस बार बंद रहेगी। मोबाईल के माध्‍यम से प्रसाद बुक करने पर प्रसाद स्‍थानीय लोगों को घर पहुचानें की व्‍यवस्‍था की गई है।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला बताया कि दशहरे पर शहर में दशहरा उत्‍सव मनाया जाता है। इस दौरान कोविड-19 को ध्‍यान में रखते हुए दशहरा उत्‍सव में नागरिक सीमित संख्‍या में शामिल हो। शहर में दशहरा उत्‍सव और मिलाद-उन-नबी और अन्‍य उत्‍सव के जुलूस पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगें। ध्‍वनि विस्‍तारक यंत्रो पर प्रतिबंधित रहेगा। माताजी विसर्जन में समिति के 11 लोगो को अनुमति रहेगी, समिति के सदस्‍यों को पास जा‍री किये जायेगें। माताजी का विसर्जन केवल कालूखेडी तालाब में किया जायेगा।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला बताया कि माता टेकरी पर दर्शन करने आये श्रद्धालुओं में कोई शुरूआती जांच में संदिग्‍ध पाया जाता है तो, बालगढ़ में आईसोलेशन केन्‍द्र में रखकर उनका इलाज किया जाएगा।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने आग्रह किया कि जिले में आगामी समय में मनाये जाने वाले सभी त्यौहार आपसी भाईचारे तथा पूर्ण सौहार्द्रता के साथ कोविड-19 की गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाये। उन्होंने इस कार्य में शांति समिति के सभी सदस्यगणों से पूर्ण सहयोग का आह्वान किया। सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर विचार कर त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएंगी ताकि आमजनों को कोई कठिनाई न हों।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा पिछले दिनों सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके कोविड-19 के संबंध जारी गाईड लाईन का पालन करते हुए मनाये गये है। उन्होंने आगामी त्योहार भी शांति व आपसी भाईचारे से मिलजुलकर मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस व जिला प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। स्थानीय नागरिकों से व्यवस्थाओं में प्रशासन को सहयोग की अपेक्षा की है।

चेन्नई: अभिनेत्री से राजनेता बनी खुशबू सुंदर को कांग्रेस ने AICC के प्रवक्ता पद से हटाया..

फिलहाल खुशबू_सुंदर के भाजपा में शामिल होने की संभावना है. वह 2014 से कांग्रेस में रही हैं. उन्होंने हाल ही में इस तरह की खबरों का खंडन किया था. इस बीच वे रविवार को दिल्ली के लिए रवाना हुईं. उन्होंने कहा था कि वे इस पर “कोई टिप्पणी नहीं” करना चाहती हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अभी भी कांग्रेस में है, तो उन्होंने कहा, “मैं कुछ भी कहना नहीं चाहती.” 2014 में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद से उनका राजनीतिक करियर का ग्राफ कुछ खास नहीं रहा है. यह तो साफ है कि भाजपा 2021 के विधानसभा चुनावों में तमिलनाडु के मैदान में उतरने के लिए उन्हें मैदान में उतार रही है.

चंचल भारतीय✒️

सोमवार को जैसीनगर में होने जा रही कमलनाथ जी की चुनावी सभा के मंच व बैठक व्यवस्था का कांग्रेसिजनो ने अवलोकन किया

कल सुरखी विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी सुश्री पारुल साहू के पक्ष में चुनावी सभा को सोमवार 12.10.20 को संबोधित करने पधार रहे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा को लेकर चल रही तैयारियों का कांग्रेसिजनो ने ब्लॉक ग्राउण्ड जैसीनगर पहुँचकर मंच व बैठक व्यवस्था का बंडा से पूर्व विधायक नारायण प्रजापति,जैसीनगर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पटेल, कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे, सहित कांग्रेस सेवादल ग्रामीण के महासचिव विजय पटेरिया, उपाध्यक्ष उमेश तिवारी ढाना कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष विजय स्वामी ढाना कांग्रेस सेवादल नगराध्यक्ष शरद तिवारी के साथ निरीक्षण किया । इस संबंध में पूर्व विधायक नारायण प्रजापति ने टेंट संचालक को बैठक व्यवस्था सहित मंच के सम्बंध में कांग्रेसिजनो के साथ मिलकर महत्वपूर्ण चर्चा की व जरूरी सुझाव दिए..