शिप्रा मंडल के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन , मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन

किसानों के सिर पर रखी ब्याज की गठरी को हम फिर से उतारेंगे- मुख्यमंत्री श्री चौहान

नवरात्रि में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मंदिरों के हो सकेंगे दर्शन- सीएम

देवास। झूठ के दम पर बनी कांग्रेस की सरकार के पतन के बाद हमने किसानों के लिए जी जान एक कर दिया है। कमलनाथ सरकार ने किसानों से कर्जमाफी पर झूठ बोला और किसानों के सिर पर ब्याज की गठरी रख दी। किसानों के सिर पर रखी ब्याज की गठरी को हम फिर से उतारेंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शिप्रा मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन एबी रोड स्थित लोहारपीपल्या में आयोजित किया गया था।
भाजपा प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में शिप्रा मंडल के सभी बूथ एवं पन्ना प्रभारियों के साथ कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले नवरात्रि में मां चामुंडा, तुलजा भवानी एवं सभी मंदिरों में दर्शन करने की छूट देने का ऐलान किया। कमलनाथ सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन उन्होंने अपने वचन नहीं निभाए। उन्होंने किसानों का 2 लाख का कर्ज माफ करने का ऐलान किया था, लेकिन बार-बार नया नया आदेश निकाल कर किसानों को ब्याज के तले दबा दिया। किसानों के सिर पर रखी ब्याज की गठरी को हम फिर से उतारेंगे। कमलनाथ पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि खोदा पहाड़ और निकली चुहिया वह भी मरी हुई, उसी चुहिया की पूंछ पकड़कर कमलनाथ जी घूम रहे हैं कि कर्जा माफ कर्जा माफ। श्री चौहान ने आंकड़े बताते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने किसानों की फसल बीमा की प्रीमियम तक जमा नहीं की थी, जिसे उन्होंने मुख्यमंत्री बनते ही फिर से जमा किया। किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल पा रही थी, जिसे भी शुरू किया गया। फसल नुकसानी का आकलन भी करवाया गया है और सभी किसानों को राहत राशि मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बजट के नाम पर कमलनाथ का रोना लगातार जारी रहा। संकट में आए लोगों के काम अगर नेता नहीं आते तो क्या नेता का अचार डालेंगे? उन्होंने पूर्व की कांग्रेस सरकार को दलालों से मिलीभगत करने वाला बताया और कहा कि कमलनाथ ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया था। प्रदेश को कांग्रेस ने बेचा और आरोप हम पर लगाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी शिद्दत से मेहनत कर सरकार को स्थायित्व देने के लिए उपचुनाव में जीत दिलाने का आह्वान भी किया।

कांग्रेस ने चला रखा था ट्रांसफर उद्योग – श्री जिराती

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उपचुनाव प्रभारी व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती ने कहा कि हमारा एक ही लक्ष्य है उपचुनाव में भाजपा सरकार को स्थायित्व देना। उन्होंने कहा प्रदेश में उपचुनाव के हालात बनाने की जिम्मेदार भ्रष्टतम कांग्रेस सरकार और उनके भ्रष्ट मंत्री रहे। प्रदेश में लगातार अराजकता का माहौल बनता गया। कांग्रेस सरकार में कांग्रेस के ही विधायकों की बात नहीं सुनी गई। झूठे वादे और वचनपत्र के झूठे वचनों से सरकार में आई कांग्रेस का दम्भ चरम पर पहुंच गया था। ट्रांसफर उद्योग चलाने वाली कांग्रेस के पाप का घड़ा भरने के कारण उनका पतन हुआ। उन्होंने कहा कांग्रेस का कोई विजन नहीं है और उनको वोट देने का कोई रीजन भी नहीं है। कार्यकर्ताओं से उन्होंने 3 नवम्बर तक सतत मेहनत करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, चुनाव संचालक सुरेश आर्य, सांसद महेंद्र सोलंकी, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, आष्टा विधायक रघुनाथ मालवीय, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, देवास महाराज विक्रमसिंह पवार, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, रायसिंह सेंधव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, राजेंद्र वर्मा, नारायण सिंह चौधरी, राजेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन बहादुर मुकाती ने किया। आभार मंडल अध्यक्ष पवनसिंह चंदाना ने माना।

सुरेंद्र सिंह गौतम भाजपा में शामिल

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान ही सोनकच्छ में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के विधायक प्रतिनिधि रहे सुरेंद्रसिंह गौतम भी भाजपा में शामिल हो गए। श्री गौतम ने कांग्रेस के प्रत्याशी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र भी दे दिया था। श्री गौतम को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंच पर बुलाकर भाजपा का दुपट्टा पहनाया और पार्टी में उनका स्वागत किया।

देवास – नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्‍कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास ”

देवास – दिनांक 29.11.2018 को उत्‍तरजीवी, उसकी मामी, मामी के पापा, उत्‍तरजीवी की बड़ी बहन एवं उत्‍तरजीवी की मौसी, बड़नगर उज्‍जैन से उत्‍तरजीवी की मामी के बड़े ससुर का कार्यक्रम होने से उनके ससुराल हाटपिपल्‍या जा रहे थे। बस स्‍टेण्‍ड देवास पर शाम करीब 4.30 बजे पहुंचे तो उत्‍तरजीवी की मामी ने बोला कि उसे बाथरूम जाना है तथा यह कहकर उत्‍तरजीवी के साथ बाथरूम हेतु सुलभ कॉम्‍पलेक्‍स चली गई। करीब 15 से 20 मिनट बाद तक उत्‍तरजीवी की मामी व उत्‍तरजीवी वापस नही आये तो उत्‍तरजीवी की मामी के पिता ने उत्‍तरजीवी की बहन को देखने के लिये बोला किन्‍तु उत्‍तरजीवी व उसकी मामी नही मिली, फिर उत्‍तरजीवी की मामी का फोन लगाने पर बन्‍द आया उसके बाद आसपास तलाश करने पर भी उत्‍तरजीवी व उसकी मामी का कोई पता नही चला जिसके पश्‍चात़ उत्‍तरजीवी की मामी के पिता की सूचना पर थाना कोतवाली पर दिनांक 29.11.2018 को गुमइंशान की सूचना दर्ज करायी गई। उक्‍त गुमइंशान की जांच के दौरान दिनांक 30.11.2018 को उत्‍तरजीवी की मामी को दस्‍तयाब किया गया जिससे पूछताछ किये जाने पर उसने दिनांक 29.11.2018 को आरोपी मुकेश द्वारा उसे व उत्‍तरजीवी को घूमाने का बोलकर बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना, इटारसी बस स्‍टेण्‍ड पर उसे छोड़कर उत्‍तरजीवी को शादी करने के उददेश्‍य से बहला फुसलाकर साथ लेकर जाना बताया जिसके पश्‍चात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 1107/2018 अंतर्गत धारा 363,366 भादवि की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।

विवेचना के दौरान 08.01.2019 को थाना कोतवाली देवास में उत्‍तरजीवी को आरोपी मुकेश के कब्‍जे से दस्‍तयाब कर दस्‍तयाबी पंचनामा बनाया गया तथा उत्‍तरजीवी से पूछताछ किये जाने पर उत्‍तरजीवी ने दिनांक 29.11.2018 को आरोपी मुकेश के साथ बस स्‍टेण्‍ड देवास से ग्राम सिहाना, मांगलिया, इन्‍दौर, इटारसी, हरदा तथा वहां से कटक उड़ीसा अपनी बहन के घर ले जाना, जहां शादी का कहकर उसके साथ जबरजस्‍ती गलत काम किया जाना बताया। उत्‍तरजीवी का मेडीकल परीक्षण कराया गया। उत्‍तरजीवी व उसकी मामी के धारा 164 द.प्र.सं. के अंतर्गत न्‍यायालय में कथन कराये गयेा आरोपी को गिरफतार कर गिरफतार पत्रक बनाया गया। आरोपी का मेडीकल परीक्षण कराया गया। अन्‍य आवश्‍यक अनुसंधान पश्‍चात आरोपी के विरूद्ध अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय में पेश किया गया।
माननीय विशेष न्‍यायालय (पाक्‍सो एक्‍ट) जिला देवास द्वारा दिनांक 09.10.2020 को निर्णय पारित कर आरोपी मुकेश शर्मा, उम्र 23 साल, निवासी ग्राम सियाना थाना क्षिप्रा, जिला इन्‍दौर को दोषसिद्ध पाते हुये भारतीय दण्‍ड संहिता की धारा 366, 343, एवं 5(एल)/6, 5(एन)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम-2012 में 20 वर्ष की सजा व कुल 24000/- के जुर्माने से दंडित किया गया।
उक्‍त प्रकरण में श्री अजय सिंह भंवर, उप संचालक (अभियोजन) जिला देवास द्वारा सतत् मॉनिटरिंग की गई जिनके मार्गदर्शन में विशेक लोक अभियोजक श्री राजेन्‍द्र खाण्‍डेगर जिला लोक अभियोजन अधिकारी, जिला देवास द्वारा कुशल पैरवी संपादित की गई एवं कोर्ट मोहर्रिर रमेश बर्डे का विशेष सहयोग रहा।

कर्मचारी कॉलोनी मे रहने वाले युवक ने उज्जैन की महिला को चाकु मारा,लोगों ने बदमाश को पकड़कर पीटा और पुलिस के सुपुर्द किया

देवास।नीलगंगा थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर में रहने वाली महिला को सुबह देवास के युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। मारपीट देखकर मोहल्ले के लोगों ने युवक को पकड़ा और जमकर धुनाई के बाद नीलगंगा पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पूजा पति प्रेम निवासी गांधी नगर पर मनीष पिता नारायण खरे 24 वर्ष निवासी कर्मचारी कालोनी देवास ने घर के बाहर चाकू से हमला कर दिया।शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और मनीष खरे को पकड़कर पीटने लगे। इसी दौरान यहां से सीएसपी डॉ. रजनीश कश्यप गुजर रहे थे। उन्होंने भीड़ देखी तो वाहन रुकवाया मनीष को लोगों से छुड़ाकर नीलगंगा थाने के सुपुर्द किया व घायल महिला को अस्पताल भिजवाया।मनीष खरे ने बताया कि उसने पूजा को 25 हजार रुपये एक वर्ष पहले उधार दिये थे। वही रुपये वापस लेने उसके घर गया तो पूजा ने चाकू से धमकाया और मारपीट हो गई। जबकि पूजा के परिजनों का कहना था कि वह मनीष को नहीं जानते और कोई लेनदेन नहीं था। उसने किन कारणों के चलते चाकू से हमला किया नहीं पता। नीलगंगा पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।

किसानों ने भूमि अधिग्रहण के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

देवास। उदयनगर तहसील के बोरखालिया किसानों की सिंचित जमीन पर कालिसिंध लिंक माइको उदवहन सिंचाई परियोजना का कार्य चल रहा है। जिसके अंतर्गत गांव के कुछ किसानों की भूमि को स्थानीय सरपंच, मंत्री, पटवारी एवं राजस्व अधिकारी द्वारा जबरन अधिग्रहण कर उन पर अत्याचार व अन्याय किया जा रहा है, जिसके विरोध में किसान मजदूर आदिवासी संगठन ने अध्यक्ष इंदर नेता के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री एवं मानव अधिकार आयोजन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्री राव ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति के किसानों को स्थानीय प्रशासन द्वारा जबरन परेशान किया जाकर उनके खाते की डायरी मांगी जा रही है। जिससे किसान भयभीत और डरा हुआ है। गांव के 14 ऐसे किसान है, जहां पर परियोजना का कार्य होना है। किसानों को उनकी भूमि का पर्याप्त मुआवजा नही दिया जा रहा है। साथ ही परियोजना के अधिकारी उनसे कागजात की मांग कर रहे है। कागजात नही देने पर गरीब किसानो को डराया व धमकाया जा रहा है। किसानों ने मुख्यमंत्री, मानव अधिकार आयोग एवं जिला कलेक्टर से मांग की है कि हमें हमारी भूमि का 40 लाख प्रतिहैक्टर के अनुसार भूमि मुआवजा दिया जाए। हमारी भूमि सिंचित भूमि है। हम फसल उगाकर मेहनत व मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते है। उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण किया जाए, अन्यथा हमारें द्वारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान हरिसिंह, रमेश, जलालसिंह, रामचंदर, बाला बाई, जगदीश, रामचंदर आदि अन्य किसान उपस्थित थे।

देवास – आज आई 355 लोगों की रिपोर्ट मे 16 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 09 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-चुना खदान बालगढ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 2 पताः-सिविल लाईन,देवास ,महिला ,उम्र 45 वर्ष
  • 3 पताः-कालानी बाग ,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
  • 4 पताः-गोतम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 5 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 26 वर्ष
  • 6 पताः-सनसिटी -2 ,देवास ,पुरूष ,उम्र 40 वर्ष
  • 7 पताः-ग्रीनवेली ,देवास ,पुरूष ,उम्र 62 वर्ष
  • 8 पताः-विकास नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 16 वर्ष
  • 9 पताः-सीनियर एमआईजी मुखर्जी नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 60 वर्ष
  • 10 पताः-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
  • 11 पताः-मोहसीनपुरा,देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 12 पताः-भेरूगढ ,देवास ,पुरूष,उम्र 55 वर्ष
  • 13 पताः-पाल्डया टोंकखुर्द ,देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
  • 14 पताः-बरोठा ,देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
  • 15 पताः-सुखलिया,देवास ,पुरूष,उम्र 31 वर्ष
  • 16 पताः-मोति बंगला ,देवास ,पुरूष,उम्र 58 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 607
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 355
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 16
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 339
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 44879
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 44461
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1675
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 42548
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 44
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1392
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 260
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 418
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.77
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 83.10
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.37

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                              
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में निधन

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का आज 74 साल की उम्र में दिल्ली में निधन हो गया। वे। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

रामविलास पासवान पिछले करीब एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। एम्स में 2 अक्टूबर की रात को उनकी हार्ट सर्जरी की गई थी। यह पासवान की दूसरी हार्ट सर्जरी थी। इससे पहले भी उनकी एक बायपास सर्जरी हो चुकी थी।


हाथरस कांड के आरोपियों को फाँसी कि मांग को लेकर अजाक्स संघ ने दिया ज्ञापन

कन्नौद मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स तहसील एवं ब्लॉक कन्नौद ने उत्तरप्रदेश हाथरस की घटना के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व)कन्नौद को ज्ञापन दिया। ब्लॉक अध्यक्ष बिंगालाल चौहान ने बताया कि हाथरस उत्तरप्रदेश की बहन मनीषा वाल्मीकि की घटना से सम्पूर्ण मानव समाज मे गहरा रोष व्याप्त है। देश मे कई स्थानों पर ऐसी घटनाएं हो रही है अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार कठोर काननू बनाते हुए आरोपियों को शिघ्र ही फाँसी देने का प्रावधान करें। अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस चला कर फाँसी की सजा दी जाए तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये के साथ परिवार के एक सदस्य को शासकीय नोकरी देने की की मांग कर ज्ञापन का वाचन तहसील अध्यक्ष नन्दलाल हरियाले ने किया इस अवसर पर सुश्री सोनल कुशराम (राजस्व निरीक्षक) कन्नौद, सुश्री हेमा इवान्ति सहायक उपयंत्री, श्रीमती उषा रावत वनपाल ,श्रीमति आशा मुवेल वनरक्षक, श्रीमतीअनिता चौहान, आस्था रावत, संगीता पर्ते, रेवाराम हरियाले जिलाउपाध्यक्ष देवास, गणेश धुर्वे तहसील अध्यक्ष सतवास, रामबक्स मर्सकोले तहसील अध्यक्ष खातेगांव , सुरेश उईके जिला संयुक्त सचिव देवास , राधेश्याम मर्सकोले कृषिविस्तारअधिकारी कन्नौद, भगतराम हरियाले ब्लॉक अध्यक्ष खातेगांव,रामौतार कलम ,महेश बछानिया, बलराम पंवार, शिवप्रसाद कर्मा, किशनलाल जाटव,हिरालाल उईके, सुदामा बड़ोदिया, कमलसिंह मोहरे ,कालूसिंह मंडलोई, बी.एस. पुरबिया, देवकरण मालवीय,सीताराम सोलंकी, दिनेश गोयल, जे.पी. मालवीय, सुरेश नागेसिया, चम्पालाल काजले ,गोविंद काकोडिया, सुरेश गनेरिया, मधुसूदन आटोदिया, महेश महेरा,धीरासिंह तुमराम, भँवर सिंह घुनावत, तेलमसिंह मोरे , राजेशबामने,गोरेलाल ,रामसिंह मोहरे , रमेश मैहरा ,रामौतार बाकलीवाल, नर्मदाप्रसाद बोहोरे,कमलसिंह सोलंकी, अशोक मसराम, सीताराम सोलंकी, अशोक बकोड़िया ,केवलराम टाटू ,रामौतार बाकोरे, मांगीलाल चौहान, सन्तोष लाइनमैन, आदि उपस्थित थे।

चंचल भारतीय✒️

देवास – शारदीय नवरात्री पर माता टेकरी तथा शहर मे विशेष रूप से साफ-सफाई व विद्युत व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के निर्देश आयुक्त द्वारा

देवास। शारदीय नवरात्री पर्व पर माताजी टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधाओ हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा विभाग प्रमुखो की बैठक ली जाकर निगम लोक निर्माण विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग प्रमुखो को निर्देशित करते हुये कहा कि आने वाले महापर्व को देखते हुये दर्शनार्थियो की सुविधा हेतु शहर मे प्रमुख मार्गो का पेंचवर्क करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग प्रमुख को सम्पूर्ण शहर मे एवं माता टेकरी के सभी मार्गो एवं पाथवे का पूरी तरह से सफाई किये जाने तथा पाथवे पर झाडियो की छटाई किये जाने के निर्देश के साथ पांडालो के आस-पास प्रतिदिन सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से किये जाने भी निर्देश देते हुये निगम के विद्युत विभाग प्रमुख को आदेशित किया गया कि माता टेकरी पर दिन के साथ रात्री मे भी दर्शनार्थियो का सतत आना-जाना रहता है। इस कारण समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इसी प्रकार पेयजल विभाग प्रमुख को भी आदेशित करते हुये शहर मे निर्धारित समय पर पानी वितरण के साथ माता टेकरी पर 24 घण्टे शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इसकी व्यवस्था की जाकर प्रतिदिन सुबह, दोपहर एवं रात्री मे मानिटरिंग किये जाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त ने कहा कि निगम द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओ मे किसी प्रकार की लापरवाही न हो इस हेतु विभागीय कर्मचारियो की राउंड द क्लाक ड्युटी लागाये जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियो को दिये गये। माता टेकरी पर सफाई व्यवस्थाओ को देखते हुये निर्धारित स्थानो पर डस्टबीनो (कचरा पेटी) रखे जाने के साथ डस्टबीनो के भराये जाने पर तत्काल खाली किये जाने की व्यवस्था की जाने के निर्देश दिये गये।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उपचुनाव को लेकर नई गाइडलाइन जारी की,अब जितनी चाहे, उतनी भीड़ जुटा सकते हैं, बस कुछ शर्तों का ख्याल रखना जरूरी

मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए राजनेता अब कितनी भी भीड़ जुटा सकते हैं। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए नई गाइडलाइनजारी कर दी है। नई गाइडलाइन चुनाव वाले इलाकों के लिए जारी की गई है। जहां पर अभी चुनाव होने वाले हैं। जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाडे ने बताया कि इसके अनुसार अब स्टेट गवर्नमेंट अन्य कार्यक्रम के लिए भी नई गाइडलाइन जारी कर सकती है

इन शर्तों के साथ मिलेगी अनुमति

बंद कमरे में हॉल की क्षमता के 50% ही लोग रह सकते हैं। यह संख्या 200 से ज्यादा नहीं हो सकती है। सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है। साथ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और हैंड वॉश और सैनिटाइजर अनिवार्य है। खुले इलाकों में ग्राउंड के आकार के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों को एकत्रित किया जा सकता है। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और अन्य तरह के सुरक्षा पैरामीटर पूरे करने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इसमें थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ धोने तथा सैनिटाइजर का उपयोग किया जाना अनिवार्य है। आयोजक की जिम्मेदारी है कि वह कि वह इस पूरी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें।

देवास – सोशल मीडिया पर आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

देवास । जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने निर्देश दिए हैं कि हाटपीपल्‍या उप निर्वाचन 2020 के तहत आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी कोई पोस्ट नहीं डाली जाए और ना ही उसे शेयर किया जाए जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन प्रतीत हो रहा हो। सभी को निर्वाचन अवधि के दौरान आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन करना है। यदि कोई सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट संदेश मैसेज या वीडियो अपलोड करता है जिससे कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन हो रहा हो तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जावेगी। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन कार्यालय कि सोशल मीडिया टीम द्वारा भी सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।