देवास – आज आई 544 लोगों की रिपोर्ट मे 19 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 08 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-सुपर मार्केट,देवास ,महिला ,उम्र 42 वर्ष
  • 2 पताः-कालानी बाग,देवास ,पुरूष,उम्र 61 वर्ष
  • 3 पताः-हटेसिंह गोयल कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 51 वर्ष
  • 4 पताः-चुना खदान काकड ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
  • 5 पताः-पालनगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
  • 6 पताः-चुना खदान ,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 7 पताः-कुलाल,देवास ,पुरूष ,उम्र 29 वर्ष
  • 8 पताः-पुंजापुरा बागली,देवास ,पुरूष ,उम्र 30 वर्ष
  • 9 पताः-खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 70 वर्ष
  • 10 पताः-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 39 वर्ष
  • 11 पताः-राधांगज,देवास ,महिला ,उम्र 30 वर्ष
  • 12 पताः-आवास नगर,देवास ,पुरूष,उम्र 25 वर्ष
  • 13 पताः-मिश्रीलाल नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 70 वर्ष
  • 14 पताः-आवास नगर,देवास ,पुरूष,उम्र 58 वर्ष
  • 15 पताः-खिमलावदा,देवास ,पुरूष,उम्र 30 वर्ष
  • 16 पताः-सिविल लाईन,देवास ,पुरूष,उम्र 50 वर्ष
  • 17 पताः-पुलिस लाईन,देवास ,पुरूष,उम्र 24 वर्ष
  • 18 पताः-अल्कापुरी,देवास ,पुरूष,उम्र 75 वर्ष
  • 19 पताः-लक्ष्मण नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 48 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 383
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 544
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 19
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 525
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 44272
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 44106
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1659
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 42209
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 58
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1348
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 288
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 166
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.76
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 81.25
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.39


                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                              
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

अभ्यर्थी 28 लाख रुपए की सीमा से ज्यादा का खर्च नहीं कर सकेंगे09 अक्‍टूबर 2020 से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना शुरू किए जाएंगे

देवास, कलेक्टर एवं जिला‍ निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि हाटपीपल्या विधानसभा उपनिर्वाचन-2020 में निर्वाचन की प्रक्रिया में सुचिता को बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्ययों के सही लेखे के अनुरक्षण की सुविधा प्रदान करने तथा इसकी उचित निगरानी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक अभ्यर्थी को निर्वाचन व्यय के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हाटपीपल्या विधानसभा उपनिर्वाचन 2020 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने बताया कि हाटपीपल्या उप निर्वाचन के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अभ्यर्थियों के खर्च की सीमा निर्धारित की है। अभ्यर्थी 28 लाख रुपए से ज्यादा निर्वाचन में खर्च नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी के खर्च पर निगरानी करने के लिए वीएसटी एवं व्यय लेखा दल गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक देयक पर अभ्यर्थी या उसके अभिकर्ता के हस्ताक्षर होना आवश्यक हैं।
कलेक्टर श्री शुक्‍ला ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार दिनांक 09 अक्‍टूबर 2020 को निर्वाचन की अधिसूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नाम ‍निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 16 अक्‍टूबर 2020 नियत की गई है। दिनांक 17 अक्‍टूबर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तारीख 19 अक्‍टूबर नियत की गई हैं। दिनांक 03 नवम्‍बर को मतदान कराया जाएगा। मतगणना 10 नवम्‍बर को होगी।

15 नगर पंचायत श्रमिकों को बगैर नोटिस दिए हटाया, श्रमिकों ने संभागायुक्त एवं कलेक्टर से लगाई गुहार-शीघ्र कार्य पर नही रखा गया तो भूख हड़ताल पर जायेंगे समस्त कर्मचारी

 देवास। नगर पंचायत सतवास में विगत पांच-छह सालों से कार्य कर रहे 15 दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों को सीएमओ ने बिना पूर्व सूचना के हटा दिया, जिससे श्रमिकों एवं परिवार के लोगों में आक्रोश है। नगर परिषद सतवास से सेवा से हटाए जाने के विरोध में सभी श्रमिक बुधवार को उज्जैन संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारी संघ के बेनर तले ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने बताया कि निकाय द्वारा 15 दैनिक श्रमिकों को अपने कार्यसेवा से वंचित कर उन्हें बेरोजगार कर दिया है। हाटने से पहले कर्मचारियों को सूचना भी नही दी गई। निकाय में एक ऐसा दैनिक श्रमिक कार्यरत है जो कि मूल देवास क्षेत्र का निवासी है। उसे भी श्रमिक के रूप में निकाय में रखा गया है, लेकिन उसका वेतन निकाय द्वारा 15 हजार रूपए दिया जा रहा है। वेतन देने के नाम भी निकाय द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कर्मचारियों को बताया कि निकाय में शासन से चुंगी मेंं कटोत्रा होने के वजह से समस्त 15 कर्मचारियों  सेवा से मुक्त किया गया है। किंतु मप्र शासन की ओर से अगस्त 2019 से मप्र के समस्त निकायों में चुंगी में कटोत्री की गई थी, लेकिन शासन की ओर से अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के लिए चुंगी की कटी हुई राशि जोडक़र दी जाती है। मप्र में सतवास नगर परिषद मात्र एक ऐसी नगर परिषद है जहां पर पांच से छह वर्षों से कार्य कर रहे तथा कोरोना काल में विगत छह माह से अपनी जान जोखिम में डालकर कार्य कर थे, जिन्हें मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने चुंगी कर में कटौत्री का हवाला देकर बगैर पूर्व सूचना दिए एक मात्र सूचना पत्र देकर 1 अक्टूबर 2020 से सेवा समाप्त कर दी। सभी कर्मचारियों ने ईमानदारी पूर्वक सेवाएं दी है। कोरोना काल में कोरोना योद्धा के तोर पर अपनी भूमिका अदा की। नौकरी से हटाए कर्मचारियों ने बताया कि हम पर की गई कार्यवाही से हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी हे। हमारे परिवार का पेट पालन नही हो पा रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी अनुविभागीय अधिकारी कन्नौद, सतवास तहसीलदार को अवगत कराया गया। लेकिन संबंधित जवाबदारों द्वारा कोई उचित निर्णय नही लिया गया। कर्मचारियों ने संभागयुक्त एवं जिला कलेक्टर से मांग की है कि यदि हमें पुन: शीघ्र नौकरी पर नही रखा गया तो घर एवं परिवार की स्थिति को देखते हुए विवश होकर भूख हड़ताल पर जाना पड़ेगा। इस हेतु शीघ्र ही आर्थिक एवं पारिवारीक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए हमें पुन: कार्य पर रखे जाने के आदेश प्रदान करे। ज्ञापन के दौरान समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। 

सीबीएसई स्कूलों के रजिस्ट्रेशन की समयावधि आगे बढ़ाई जाए

देवास। सीबीएसई स्कूलों द्वारा पालकों से रजिस्ट्रेशन के माध्यम से बकाया शुल्क वसूला जा रहा है, जो कि पालकगण देने में असमर्थ है। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल ने बताया कि सीबीएसई अशासकीय स्कूल बोर्ड के रजिस्ट्रेशन के माध्यम से स्कूल के बकाया फीस की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में जब स्कूल बंद है। ऐसे में सीबीएसई स्कूलों को रजिस्ट्रेशन की समयावधि बढ़ाना चाहिए। वर्तमान कोविड-19 की परिस्थितियां छात्रों के हित में नहीं है। ऐसी स्थिति में कई पालक रजिस्ट्रेशन की राशि जमा कराने में असमर्थ है। वहीं दूसरी विद्यालयों द्वारा पालकों ओर रजिस्ट्रेशन फीस के साथ में ट्यूशन फीस भी मांगी जा रही है जो न्यायोचित नहीं है। श्री अग्रवाल ने आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मप्र शासन एवं मुख्यमंत्री से मांग की है कि शीघ्र निर्णय लेते हुए जब तक कोरोना की सामान्य स्थिति निर्मित न हो तब तक अशासकीय सीबीएसई स्कूलों के रजिस्ट्रेशन किए जाने की समयावधि आगे बढ़ाई जाए। जिससे छात्रों के अध्ययन पर कोई प्रभाव न पड़ सके। 

ओम जाट हाटपिपल्या विधानसभा प्रभारी नियुक्त

कांटाफोड़ – प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस ओम जाट को आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए हाटपिपल्या विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किया गया !प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस कुणाल चौधरी की अनुशंसा पर एवं प्रदेश प्रभारी भैय्या पंवार द्वारा की गई।

? बालकृष्ण शर्मा काटाफोड़

देवास – आज आई 393 लोगों की रिपोर्ट मे 14 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 07 अक्टुबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-सिरोल्या,देवास ,महिला ,उम्र 65 वर्ष
  • 2 पताः-मेन रोड क्षिप्रा,देवास ,पुरूष,उम्र 29 वर्ष
  • 3 पताः-उदयनर ,देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष
  • 4 पताः-ग्राम जियागांव,खातेगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 55 वर्ष
  • 5 पताः-ग्राम जियागांव,खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 13 वर्ष
  • 6 पताः-विकास नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
  • 7 पताः-न्यू मोति बंगला,देवास ,महिला ,उम्र 52 वर्ष
  • 8 पताः-न्यू मोति बंगला,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 9 पताः-गोला अमलाताज,देवास ,पुरूष ,उम्र 68 वर्ष
  • 10 पताः-गणेशपुरी पार्ट-2,देवास ,महिला ,उम्र 75 वर्ष
  • 11 पताः-गायत्री विहार कालोनी,देवास ,महिला ,उम्र 32 वर्ष
  • 12 पताः-मुखर्जी नगर,देवास ,पुरूष,उम्र 58 वर्ष
  • 13 पताः-बंगाली कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 50 वर्ष
  • 14 पताः-लोहारदा,(सतवास) देवास ,महिला ,उम्र 19 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 585
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 393
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 14
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 379
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 43889
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 43562
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1640
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 41684
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 60
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1290
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 327
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 327
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.76
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 78.66
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.40

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                              
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

पूर्व प्रेस क्लब सचिव व श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु राठौर (बाबा साहब) के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

राठौर जी हमेशा हमारी यादों में रहेंगे

देवास। शहर के मल्हार स्मृति मंदिर सभाग्रह में प्रेस क्लब देवास द्वारा पूर्व प्रेस क्लब सचिव व श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय उपाध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु राठौर (बाबा साहब) के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा मे उपस्थित विधायक गायत्री राजे पवार , विधायक आशीष शर्मा, (नीमच) विधायक दिलीप सिंह परिहार, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज राजानी ,राष्ट्रीय कवि शशिकांत यादव, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला,आयुक्त नगर निगम विशाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर,डीएसपी किरण शर्मा , प्रेस क्लब अध्यक्ष श्रीकांत उपाध्याय, उपाध्यक्ष अतुल बागलीकर, सचिव चेतन राठौड़, संयुक्त सचिव अशोक पटेल, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ मोदी व प्रेस क्लब के सदस्यगण, पत्रकारगणों, जनप्रतिनिधियो, अधिकारीयो व सामाजिक संस्था के उपस्थित सदस्यों द्वारा स्व राठौर के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।सभा कक्ष में चित्रकार शादाब खान द्वारा रंगों (रंगोली)से स्व राठौर का चित्र बनाया गया। सभा मे उपस्थित लोगों द्वारा स्व राठौर को याद करते हुए स्व राठौर से जुड़ी अपनी यादों को सबके सामने रखा गया। पत्रकारिता क्षेत्र में स्व राठौर के योगदान को हमेशा याद किया गया वे सदैव हमारी यादों में रहेंगे। सभा मे स्व राठौर के परिजन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद त्रिवेदी द्वारा किया गया।

देवास – जनजाति विकास मंच ने रानी दुर्गावती एवं राणा पुंजा भील की जयंती मनाई

देवास। जनजाति विकास मंच द्वारा पूरे देवास जिले में रानी दुर्गावती एवं राणा पुंजा भील की जयंती मनाई गई। मंच के जिला युवा कार्य प्रमुख एडव्होकेट मुकेश वास्केल ने बताया कि देवास नगर सहित जिले के कांतापुर, पुंजापुरा, उदयनगर, बेडग़ांव, खातेगांव आदि जगहों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित दोनों चित्र पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विजयपाल डोडिया ने पुंजापुरा, मोहन डावर ने उदयनगर, बालूसिंह निंगवाल ने बेडग़ांव, संजय मोरी ने कांतापुर, गजराज डावर ने खातेगांव, आनंद मकवाना ने लोहारदा में महारानी दुर्गावती की वीर गाथाओं एवं वीरता व साहस के प्रतीक भील राणा पूंजा के बारे में नागरिकों को बताया। श्री वास्केल ने बताया कि रानी दुर्गावती का साहस नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने जीवन में 14 वर्षों तक सफलतापूर्वक स्वतंत्र शासन किया। इतिहास में रानी दुर्गावती का नाम भारत की महानतम वीरांगनाओं की सबसे अग्रिम पंक्ति में आता है, जिन्होंने मातृभूमि और अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। जनजाति विकास मंच के जिला संयोजक राजेन्द्र शेखावत एवं महू व कन्नौद प्रभारी मनोहर मालीवाड़ ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर विक्की सोलंकी, विनोद सोनी, खुमानसिंह , उमेश गोस्वामी सहित समाजजन व अन्य जनजाति कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

देवास से शुरू होगा वीरांगना अभियान – कानूनगोसंस्था सार्थक ने की महिला आत्मरक्षा के लिए पहल

देवास। आज देश मे महिलाओ के साथ बढ़ रहे दुखद घटनाक्रमो पर पूरे देश मे आक्रोश व्याप्त है क्या संगठन क्या पार्टी आज प्रत्येक भारतीय सड़क पर आ गया है , पिछले दिनों हुई हाथरस की शर्मसार कर देने वाली घटना से पूरे देश ने आक्रोश से कोलाहल मचा हुआ है , यह मामला सिर्फ अब हाथरस तक सीमित नही रहा , इस घटना के बाद देश जे अलग अलग हिस्सो में हो रहे ऐसे ही अमानवीय कृत्य सामने आते जा रहे है , जिस पर आज हर भारतीय की ज़ुबान पर महिला सुरक्षा के हज़ारो प्रश्न है , जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी देखा जा रहा है , सड़को पर मोमबत्तियों के साथ कुछ समाज सेवी संस्था पीडि़ता को श्रद्धा सुमन दे रहे है तो कहि पर समाज मे जागरूकता लाने की मुहिम चलाई जा रही है , परन्तु इसी बीच देवास की सबसे बड़ी युवाओ संस्था सार्थक ने ऐसी पहल कर दी है जिसने प्रदेश ही नही देश की सुर्खियों में जगह बनाना शुरू कर दिया है , संस्था सार्थक ने महिला आत्मरक्षा के लिए वीरांगना अभियान की शुरुआत कर दी है , जिसके माध्यम से मार्शल आर्ट्स , कराते व कलारिपट्टू जैसी कलाओ के महारथी सम्पूर्ण देवास शहर की मातृशक्ति , छात्राओं , व बालिकाओ को नि:शुल्क रूप से आत्मरक्षा के गुण सिखाएंगे ।सार्थक संवाद के कार्यक्रम में दीपेश कानूनगो ने किया शंखनादसंस्था सार्थक हर माह सार्थक सम्वाद नामक एक कार्यक्रम आयोजित करती है, जिसमे प्रत्येक माह में युवाओ से जुड़े विषयो पर मंथन किया जाता है , हज़ारो की संख्या में युवा इससे जुड़ते है , इस संस्था के संस्थापक अध्य्क्ष पण्डित दीपेश कानूनगो ने सार्थक संवाद में चर्चा करते हुए जानकारी दी कि यह मुहिम अब सिर्फ देवास की ही नही सम्पूर्ण भारत की मुहिम होने जा रही है , इस अभियान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की बात हम नही करेंगे क्योंकि हमारा मानना है कि ये महारानी लक्ष्मी बाई की धरती है जहाँ हर एक कन्या झलकारी बाई है , हमारे अभियान का उद्देश्य भी इस प्रशिक्षण के माध्यम से सभी मातृशक्ति व छात्राओं को अपने शौर्य से परिचित करवाना है जिससे यह स्वयम की रक्षा करने में प्रबल हो सके आंतमनिर्भर हो सके ।चरणबद्ध तरीके से होगा आयोजनकानूनगो ने बताया कि यह अभियान अब पंजीकरण के चरण पर है , एक बड़े आयोजन के साथ यह अभियान शंखनाद करेगा , फिर यह अभियान शहर के 45 वार्डो तक जाएगा जहां प्रत्येक परिवार की हर मातृशक्ति को इस अभियान से जोड़ कर इस प्रशिक्षण में शामिल किया जाएगा , सार्थक संवाद से ही दो नम्बर जारी किए गए है – 8103580228 , 9691951111 , इन पर सम्पर्क करके मातृशक्ति , बालिकाएं व छात्राये अपना पंजीयन करवा सकती है , यह पूरा अभियान नि:शुल्क है ।

देवास – बीएनपी पुलिस ने नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा,2 आरोपी के साथ कुल 2 लाख 37 हज़ार के नकली नोट मिले

देवास पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकडा। पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीएनपी थाना प्रभारी मुकेश इजारदार एवं उनकी टीम ने दीपक श्रीवास्तव एवं रोहित परमार को घेराबंदी करके पकड़ा तलाशी लेने पर ₹500 एवं ₹200 के कुल 2 लाख 37000 मूल्य के नकली नोट मिले पूछताछ में आरोपी ने बताया की अपने घर में कलर प्रिंटर फोटोकॉपी स्कैनर से नकली नोट बनाता था पुलिस अधीक्षक डॉ शिवदयाल सिंह ने बताया कि इस कार्य में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।