देवास – आज आई 348 लोगों की रिपोर्ट मे 15 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 12 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-पोलाय जागीर ,देवास ,महिला ,उम्र 28 वर्ष
  • 2 पताः-न्यू रामनगर एनएक्स विकासनगर ,देवास ,महिला ,उम्र 73 वर्ष
  • 3 पताः-रंधनखेडी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
  • 4 पताः-निमाड नगर इटावा ,देवास ,पुरूष ,उम्र 18 वर्ष
  • 5 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 21 वर्ष
  • 6 पताः-राजाराम नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 7 पताः-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
  • 8 पताः-मोति बंगला ,देवास ,महिला ,उम्र 25 वर्ष
  • 9 पताः-बीएनपी कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 33 वर्ष
  • 10 पताः-इडब्ल्युएस न्यू मुखर्जी नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 47 वर्ष
  • 11 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 44 वर्ष
  • 12 पताः-शांतिपुरा,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष
  • 13 पताः-संजय नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
  • 14 पताः-पाडल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 46 वर्ष
  • 15 पताः-पाडल्या,देवास ,पुरूष ,उम्र 58 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 376
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 348
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 15
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 333
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 46014
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 45708
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1713
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 43754
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 21
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1480
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 210
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 306
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.75
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 86.40
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.34

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

आबकारी उड़नदस्ता द्वारा 2 लाख 31 हजार कीमत की 07 पेटी देशी विदेशी मदिरा,60 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 2 हजार लीटर महुआ लहान बरामद

देवास 11 अक्टूबर 2020/ विधानसभा उपचुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है इसी के मद्देनजर कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा सहायक आबकारी आयुक्त श्री विक्रम दीप सांगर को अवैध मदिरा के निर्माण ,संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है। इसी के तारतम्य में उड़न दस्ता प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह जादोन के नेतृत्व में आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आज वृत्त सोनकच्छ में ग्राम बुधासा में काला पान की पहाड़ी से आरोपी मुकेश पिता भेरू सिंह के खेत पर आबकारी टीम पहुंची टीम द्वारा खेत पर बने कच्चे टप्पर की तलाशी लेने पर 06 पेटी देशी एवं 01 पेटी विदेशी मदिरा कुल 63 बल्क लीटर जप्त की गई, तथा फरार आरोपी के विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, साथ ही सर्चिंग के दौरान आबकारी टीम को देखकर पहाड़ी क्षेत्र में 02 मोटर साइकिल आरोपी वाहन को छोड़कर फरार हो गए जिनसे परिवहन की जा रही 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई तथा 2 हजार किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया जिसे मोके पर पर विधिवत नष्ट किया गया। इस प्रकार आज की कार्यवाही में कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 2 लाख 31 हजार रुपए है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह, राजकुमारी मंडलोई, महेश पटेल, तथा प्रेम यादव आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, अशोक सेन, दीपक टटवाडे, विकास गौतम, तथा संगीता यादव सम्मिलित थे। इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

झूठी रिपोर्ट के खिलाफ एसडीओपी राकेश व्यास को ज्ञापन सौंपा गया

बागली शासकीय संस्कृत माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व संस्कृताचार्य तथा जन कल्याण और प्रतिभा प्रोत्साहन के लिए कार्य करने वाली क्षैत्र की प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था अभिव्यक्ति मंच के अध्यक्ष पं राकेश नागौरी व वरिष्ठ अभिभाषक तथा मीसा बंदी स्वर्गीय कान्तिलाल जी चौधरी के पौत्र रितिक चौधरी के विरूद्ध शंकर मंदिर के पुजारी मुकेश गोस्वामी द्वारा अव्यवस्था के विरूद्ध आवाज उठाने के प्रतिशोध स्वरूप 29 सितम्बर को पुलिस थाना बागली में गुमराह कर धारा 452 में झूठा मुकदमा दर्ज कराने के विरोध में रविवार को ब्लाक के सैकड़ो शिक्षकों ने बी आर सी परिसर में से पैदल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के कार्यालय तक पैदल नारे लगाते हुए जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय देवास को निष्पक्ष जांच की मांग के आशय का हस्ताक्षरित ज्ञापन एस डी ओ पी राकेश व्यास को सौपा । श्री व्यास ने जांच कर निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया। शिक्षकों की ओर से ज्ञापन पुरानी पेंशन संगठन के जिलाध्यक्ष सहज सरकार,संघ के प्रांतीय प्रवक्ता वारिस अली,ब्लाक संयोजक पं वासुदेव जोशी,संघ के तहसील अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सेधव,पुष्पेन्द्र राणा,जिला उपाध्यक्ष श्रीमती शीला राठोर,महेश गुर्जर,जितेन्द्र पटेल,सुश्री लता वर्मा,प्रीति सिसोदिया,दाखा कारपेन्टर,देवेन्द्र सिंह बैस,लोकेन्द्र परिहार,बुरहान बोहरा आदि सहित सभी ने भेंट किया।

? उत्तम आचार्य बागली

झूठे मुकदमे के विरुद्ध ब्राह्मण समाज हुआ लामबंद, ज्ञापन दियाब्राह्मण समाज ने दी जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी

बागली। सर्व ब्राह्मण समाज ने रविवार को समाज के उपाध्यक्ष पं. राकेश नागौरी पर बागली थाने पर दर्ज 452 के झूठे मुकदमे के विरुद्ध लामबंद हो कर पुलिस अधीक्षक के नाम बागली एसडीओपी राकेश व्यास को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि नागौरी पर पुलिस को गुमराह कर मुकदमा दर्ज किया गया। नागौरी ने केवल व्हाट्सग्रुप पर शंकर मन्दिर की अव्यवस्था व अतिक्रमण के विरुद्ध आवाज उठाई थी। राष्ट्रीय स्तर तक सम्मानित संस्कृत शिक्षक के साथ किए गए निंदनीय कृत्य की पूरा ब्राह्मण समाज निंदा करता है व शासन से उच्च स्तरीय जांच, मामले का तत्काल खात्मा व निर्दोष के साथ न्याय की माँग करता है। समाज के संयोजक पं. देवेंद्र उपाध्याय व अध्यक्ष पं.दीपक व्यास ने कहा कि यदि उक्त मामले की निष्पक्ष जांच नही की जाएगी तो ब्राह्मण समाज जिला स्तर पर उग्र आंदोलन के किए विवश होगा। ज्ञापन का वाचन सचिव पं.इन्द्रनारायण पंचोली ने किया। इस अवसर पं.वासुदेव जोशी, रमेश शर्मा, सुनील दत्त जोशी, गोपाल शर्मा, अनिरुद्ध शर्मा, सत्यनारायण व्यास, शिवराज उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, सुदीप उपाध्याय, मोहित व्यास, राहुल शर्मा, उत्तम आचार्य, मनोज व्यास, लोकेश दाधीच, अजय उपाध्याय, सोमेश उपाध्याय, मोहित शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।पुजारी की हत्या के विरोध में भी दिया ज्ञापन- राजस्थान में मंदिर के पुजारी की जला कर हत्या के विरोध में भी ब्राह्मण समाज द्वारा महामहिम राष्ट्रपति व गृह मंत्री के नाम ज्ञापन देकर दोषियी के विरुद्ध कढ़ी कार्यवाही व पुजारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की माँग की गई।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर माताजी की टेकरी का किया निरीक्षण

कोविड-19 के दृष्टिगत चुनरी यात्राओं तथा भण्‍डारों पर प्रतिबंध रहेगा

माताजी के दर्शन के लिए देवास शहर के 5 मुख्‍य स्‍थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्‍क्रीनें लगाई जायेगी

17 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू, श्रद्धालू यूट्यूब पर माता टेकरी के लाइव दर्शन होगें

देवास । कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला और एसपी डॉ शिव दयाल सिह ने नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर आज माताजी की टेकरी का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री विशाल सिंह चौहान, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, डीएसपी श्री किरण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने टेकरी पर आने वाले दर्शनार्थियों की व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा नवरात्रि पर माताजी के दर्शन के लिए देवास शहर के 5 मुख्‍य स्‍थानों पर बड़ी-बड़ी एलईडी स्‍क्रीनें लगाई जायेगी। जिस पर माताजी के लाईव दर्शन होगे। उन्‍होंने बताया कि श्रद्धालु नवरात्रि में यूट्यूब पर माता टेकरी के लाइव दर्शन कर सकेंगे।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा की 17 अक्टूबर से नवरात्रि पर्व शुरू हो रहा है, इस बार कोविड-19 से बचाव भी किया जाए इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होनें कहा की इस वर्ष टेकरी का मुख्य द्वार पुलिस लाईन धूनि वाले मार्ग की और से रहेगा, वहीं पर चार पहिया, दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्थाएं रहेगी। वहीं दर्शनार्थियों की भीड़ एक साथ न हो इस पर भी ध्यान दिया जाएगा। उन्होनें कहा की इस वर्ष अन्नक्षेत्र बंद रहेंगे, शहर में भंडारों पर प्रतिबंध रहेगा साथ ही चुनरी यात्राओं पर भी प्रतिबंध रहेगा, सिर्फ माता के दर्शन हो सकेंगे।
कलेक्टर श्री चन्द्रमौली शुक्ला ने कहा की सिर्फ मंदिर समिति की प्रसाद की दुकानें ही लगेगी अन्य दुकानों को अनुमति नहीं होगी। उन्होनें कहा की कोविड-19 से बचाव के लिए यह निर्णय लिए गए हैं। उन्होनें लोगों से अनुरोध किया है की लोग टीवी पर यूट्यूब चैनल के माध्‍यम से माता टेकरी के लाइव दशर्न करें।

रेलवे के नियमों में आज से बड़े बदलाव, जानें टिकट बुकिंग में यात्रियों को क्या होगा फायदा*

भारतीय रेलवे ने 10 अक्टूबर यानी आज से आरक्षण के नियमों मे बड़ा बजलाव किया है। अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से खुलने से आधे घंटे (30 मिनट) पहले जारी किया जाएगा। भारतीय रेलवे ने स्टेशनों से ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान के समय से आधा घंटा पहले द्वितीय आरक्षण तालिका तैयार करने की पिछली प्रणाली को 10 अक्टूबर से बहाल करने का निर्णय लिया है। पिछले कुछ महीनों से कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर यह अवधि निर्धारित प्रस्थान समय से दो घंटे पहले कर दी गई थी।

रेलवे ने कहा कि कोविड-19 से पहले के दिशा-निर्देशों के तहत पहली आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम चार घंटे पहले तैयार की जाती थी, ताकि उपलब्ध बर्थ द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने तक ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर पीआरएस काउंटरों और इंटरनेट के माध्यम से बुक किये जा सकें।

ट्रेन खुलने से 5 मिनट पहले तक हो सकेगा रिजर्वेशन

रेलवे ने कहा कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/ परिवर्तित प्रस्थान समय से 30 मिनट से लेकर पांच मिनट पहले तक तैयार की जाती थी। पहले से बुक टिकट भी रिफंड के प्रावधानों के अनुसार इस दौरान रद्द किये जा सकते थे। उसने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के चलते द्वितीय आरक्षण तालिका बनाने का समय ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से आधा घंटा पहले से बढ़ाकर दो घंटा पहले करने का निर्देश दिया गया था।

रेल यात्रियों के लिये सुविधा सुनिश्चित करने के वास्ते जोनल रेलवे द्वारा किये गये अनुरोध के हिसाब से इस मामले पर विचार किया गया और तय किया गया कि द्वितीय आरक्षण तालिका ट्रेनों के निर्धारित/परिवर्तित प्रस्थान समय से कम से कम आधा घंटा पहले तैयार कर ली जाए।’ उसने कहा, ‘उसके हिसाब से ऑनलाइन और पीआरएस टिकट काउंटरों पर टिकट बुकिंग सुविधा द्वितीय आरक्षण तालिका के तैयार होने से पहले उपलब्ध होगी। सीआरआईएस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव करेगा ताकि दस अक्टूबर से इस व्यवस्था को बहाल किया जा सके।’गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने 25 मार्च से राष्ट्रीय लॉकडाउन के चलते सभी यात्री ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी थी। हालांकि, उसने चरणबद्ध तरीके से अपनी सेवाएं बहाल की, जिसकी शुरुआत

चंचल भारतीय✍️

देवास – आज आई 288 लोगों की रिपोर्ट मे 12 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन दिनांक 11 अक्टूबर 2020

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

  • 1 पताः-शिवशक्ति नगर ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
  • 2 पताः-अल्कापुरी ,देवास ,महिला ,उम्र 74 वर्ष
  • 3 पताः-श्री नगर कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 38 वर्ष
  • 4 पताः-मिश्रीलाल नगर कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
  • 5 पताः-पंचशील नगर,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
  • 6 पताः-सिटी कोतवाली ,देवास ,महिला ,उम्र 35 वर्ष
  • 7 पताः-सोनकच्छ ,देवास ,पुरूष ,उम्र 24 वर्ष
  • 8 पताः-वार्ड-1 खातेगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
  • 9 पताः-मिश्रीलाल नगर कालोनी ,देवास ,महिला ,उम्र 34 वर्ष
  • 10 पताः-राधागंज,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
  • 11 पताः-सुतार बाखल,देवास ,पुरूष ,उम्र 32 वर्ष
  • 12 पताः-राजोदा, देवास ,महिला ,उम्र 63 वर्ष


1 – आज लिये गये सैम्‍पल- 442
2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या- 288
3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या- 12
4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 276
5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या- 0
6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या- 45638
7 -आज दिनांक तक लैब से प्राप्त कुल सैंपल रिपोर्ट संख्या- 45360
8 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या- 1698
9 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’- 43421
10 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 28
11 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या- 1459
12 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या- 216
13 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 0
14 -आज दिनांक तक प्राप्त रिपोर्ट में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या- 219
15 -आज दिनांक तक कोरोना वायरस सैम्पल रिपोर्ट अप्राप्त /रिपोर्ट आना शेष संख्या’- 278
16 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव,मरीज की मृत्‍यु संख्या- 23
17 -जिले में अब तक का कोविड-19 पाॅजिटीविटी रेट (प्रतिशत मे)- 3.74
18 -जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट (प्रतिशत मे)- 85.92
19 -जिले में अब तक की कोविड-19 मोर्टीलिटी रेट (मृत्युदर) (प्रतिशत मे)- 1.35

◆ कल की प्राप्‍त रिपोर्ट मे 03 कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) रिपिट थे ,इसलिये उनको पाॅजिटिव टोटल से हटाया दिया गया है।

                                                     (डॉ एम.पी.शर्मा )                                      
                                मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी,देवास

जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण ने जिलापदधिकारियों के साथ किया कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सघन जनसंपर्क

कांग्रेस सेवादल ग्रामीण जिला सागर के जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने सुरखी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी सु श्री पारुल साहू के पक्ष में सेवादल के उमेश तिवारी, विजय पटेरिया,प्रमोद नायक जिलापदधिकारियों तथा ढाना ब्लॉक अध्यक्ष विजय स्वामी व राहतगढ के वकील खान के साथ राहतगढ ब्लॉक के महत्वपूर्ण ग्राम चंद्रापुर एवं झिला पंचायत का सघन जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की । जनसंपर्क के दौरान धनसीग, राधेलाल कुशवाहा, पवन कुशवाहा, लक्ष्मन, राजकुमार देवलिया,शिवराम,वनवारी, लाखन, माखन ,निर्मल ख़ूबसीग पटेल सहित सभी चंद्रापुर के ग्रामीणों से कांग्रेस की कमलनाथ सरकार की ने 50 हजार से 1 लाख तक के 26 लाख 95 हजार किसानो के कर्ज माफ किये यह उत्तर विधानसभा में शिवराज सरकार में कृषि मंत्री कमल पटेल ने सत्र के दौरान दिया,सभी पेन्शन दुगनी करने का काम,कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार की, 100 यूनिट तक बिजली के बिल मात्र 100 रुपया शुरू हुए,गाँवो में पशुधन की समस्याओं के समाधान के लिये गौ शालाये खोली और भी ढेरो काम किये सेवादल के जिलापदधिकारियों द्वारा बताई गई उक्त उपल्ब्धियों को ग्रामीणजनों महत्वपूर्ण मानते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने की बात कही सेवादल के साथियों ने चंद्रापुर एवं झिला पंचायत के प्रमुख स्थानों दुकानों चौपालों पर बृहद व सघन प्रचार किया । झिला पंचायत में दसरथ,मुन्ना के साथ पूरे गांव में जनसम्पर्क किया तथा वरिष्ठ कांग्रेसी बाबू ओसवाल जी के ग्राउण्ड में बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की जिसमे ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा कांग्रेस पार्टी का पुरजोर काम करने की बात दुहराई जनसंपर्क कार्यक्रम में शामिल रहे सभी ग्रामीणजनों का जिलाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चौबे ने आभार प्रकट किया तथा जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल ग्रामीण प्रमोद नायक ने सेवादल की परम्परा अनुसार अंत मे उपस्थित सभी साथियों के साथ राष्ट्रगान जनमनगण का गायन कराकर कार्यक्रम के समापन की घोषणा कीकी

राजस्थान में मंदिर पुजारी की हुई हत्या के विरोध में पुजारी पुरोहित महासंघ ने दिया ज्ञापन

देवास। राजस्थान में मंदिर पुजारी की जलाकर हत्या करने वाले आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर श्री मध्यभारत पुजारी पुरोहित महासंघ ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। परमाध्यक्ष पं. वासुदेव कश्यप ने बताया कि राजस्थान के करेली जिले के विकासखण्ड सपोटरा के अन्तर्गत बुकना गाँव के पुजारी बाबूलाल बैरागी की कुछ लोगो ने अतिक्रमण की बात पर विवाद कर मन्दिर की जमीन पर कब्जा करने की नियत से जलाकर पुजारी की जघन्य हत्या कर दी। इस घटना से पूरा देश स्तब्ध है तथा पुजारियो मे डर व भय का वातावरण व्याप्त होता जा रहा है, ऐसा नही यह पहली घटना है। देश में आये दिन ऐसी घटनाएं होती रहती है, किन्तु सभ्य समाज पुजारी वर्ग देश की कानून व्यवस्था को कोसकर चुप रह जाता है, क्योकि वह सभ्य समाज से है और इस देश मे सभ्य समाज को सदेव तकलीफो का सामना करना पड़ता है। कश्मीरी पण्डितो का उदाहरण देश के सामने न्याय के लिये आज तक खड़ा है। आज मध्यप्रदेश की भी कमोवेश हालत यहीं है। बस फर्क और इन्तजार है तो किसी राजस्थान की तरह कोई घटना का। महासंघ ने राष्ट्रपति से मांग की है कि आगे से एसी कोई अप्रिय घटना देश-प्रदेश मे न हो तथा पुजारियो को पर्याप्त उनके अधिकार व सुरक्षा मिले। इस हेतु राजस्थान के दोषियो को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक पं. गोपाल जोशी, अभा संत पुजारी महासंघ राष्ट्रीय प्रवक्ता पं. गोपालकृष्ण जोशी, पं. वीरेन्द्र व्यास, सर्व समाज विचार मंच संयोजक ईश्वरङ्क्षसह राजपूत, लीलाधर वैष्णव, टेकरी पुजारी बसंतनाथ आदि अन्य पुजारी उपस्थित थे। 

2019 के बीमा राशि से वंचित और छुटे हुए हल्कों एवं 2020 सोयाबीन फसल में नुकसानी की मुआवजा राशि की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्टर से की मुलाकात

देवास। भारतीय किसान यूनियन ने 2019 के बीमा राशि से वंचित और छुटे हुए हल्कों एवं 2020 सोयाबीन फसल में नुकसानी की मुआवजा राशि की मांग सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्राम भिलखेड़ी तहसील खातेगांव के किसान शनिवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे व कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पटेल ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन व अन्य फसलों की पूरी तरह चौपट हो जाने की वजह से किसान आगामी फसल के लिए खाद बीज खरीदने में असमर्थ है। साथ ही बिजली बिल का भुगतान में भी सक्षम नहीं है। इन परिस्थितियों में किसानों को 2019 बीमा राशि, शासकीय रिकॉर्ड 2013 से 2020 सात वर्ष का भू अभिलेख से मिलान किया गया था। वह रिकॉर्ड मिलान किया जाए किसी को लेकर काफी उम्मीद थी, किंतु जिले की 184 पंचायतों को इस बीमा राशि से वंचित कर दिया गया है। जबकि पिछले 7 साल की फसल कटाई अनुप्रयोग की रिपोर्ट हमारे पास है। उस हिसाब से इसमें से अधिकतर गांव का क्लेम बन रहा है। फिर किस कारण से इन्हें वंचित किया गया है। 2019 में सोयाबीन फसल के नष्ट होने पर जो मुआवजा राशि शासन द्वारा दी जानी थी। उसका अभी तक किसानों को मात्र 25 प्रतिशत भुगतान हुआ है। 75 प्रतिशत अभी भी किसानों का शेष है। किसानो ने मांग की है कि उक्त बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए किसानों को तुरंत राहत राशि दी जाए। अन्यथा किसान सडक़ पर आकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी संपूर्ण जवाबदारी प्रशासन की रहेगी ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण पटेल, कमल पटेल, रतिराम जाट, महेश तिवारी, ओमप्रकाश खड़ाऊ, मोहनराव एवं खातेगांव तहसील के अनेक गांव से किसान उपस्थित थे। ज्ञापन पश्चात कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही छूटे हुए गांवो का बीमा भी मिलने वाला है। अभी हमें कुछ प्राप्त हो चुका है और कुछ होने वाला है। शीघ्र ही सभी किसानों के खाते में बीमा की राशि डाल दी जाएगी