श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व का 15 अगस्त से होगा शंखनाद ,प्रशासनिक निर्देशो का पालन करते हुए मनाया जाएगा पर्व

श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर में भी होगा आयोजन
देवास। 15 अगस्त शनिवार से भारत भर में श्वेताम्बर जैन समाज के आठ दिवसीय महान पर्व पर्युषण का शंखनाद होगा। पर्युषण जिसका शाब्दिक अर्थ है ‘परिÓ और ‘ऊषणÓ। परि याने पाप और ऊषण याने उठना । अपने जीवन के समस्त पापो को छोड़कर उनसे ऊपर उठना ही पर्युषण है। इसीलिए इसे पर्वाधिराज की उपाधि दी है। आठ दिवसीय इस लोकोत्तर पर्व के अंतर्गत खाना, पीना, सोना, मिलना, वचन, विलास के स्थान पर त्याग, वैराग्य, भक्ति, सत्संग आदि धार्मिक कार्य कलापो का आत्मसात होगा। प्रभु एवं प्रभु के मंदिर सजेंगे। प्रभु भक्ति का वातावरण निर्मित होगा। समाजजन व्रत उपवास करेंगे तथा हरी वनस्पतियो एवं रात्रि भोजन का त्याग करेंगे। इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते प्रशासन के सभी निर्देशो का पालन करते हुए पूर्ण सावधानी के साथ जैन समाजजन यह महापर्व मनाएंगे। आत्म शुद्धि के इस महापर्व की आत्म मंथन करके स्वआत्मा में रमण करते हुए आराधना की जाएगी।
प्रवक्ता विजय जैन ने बताया कि इसी तारतम्य में श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ मंदिर तुकोगंज रोड पर आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ आराधना होगी । संपूर्ण मंदिर को भव्य कलात्मक रूप से सजाया गया है। प्रतिदिन प्रात: प्रतिक्रमण, अभिषेक, सामूहिक स्नात्र पूजन, संध्याकालीन प्रतिक्रमण एवं महाआरती के कार्यक्रम होंगे। समाजजन अधिकांशत: धार्मिक क्रियाएं अपने घरों पर ही करेंगे।


आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रभु महावीर स्वामी जन्म वांचन 19 अगस्त बुधवार एवं संवत्सरी महापर्व 22 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। क्षमापना पर्व 23 अगस्त रविवार को होगा।
देवास नगर के श्री आदेश्वर मंदिर, शत्रुंजयावतार आदेश्वर मंदिर, चंदाप्रभु माणिभद्र मंदिर, चंदाप्रभु मंदिर एवं मुनिसुव्रत स्वामी मंदिर में भी पर्युषण के विशिष्ट कार्यक्रम होंगे। ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष विलास चौधरी, संरक्षक अशोक जैन मामा, शैलेन्द्र चौधरी एवं ट्रस्टी अजय मूणत , दीपक जैन, भरत चौधरी, अतुल जैन, वीरेन्द्र जैन, राकेश तरवेचा, राजेन्द्र जैन गौतमपुरा, सुशील कुमार बम, अशोक जैन, गौरव जैन भोमियाजी, संतोष सेठिया, चंद्रशेखर जैन, सुधीर जैन, अनूप शेखावत, मनोज कटारिया आदि ने आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की आराधना को सफ ल बनाने का श्रद्धालुओ से अनुरोध किया है।

देवास जिले में ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान” अन्‍तर्गत भरवाये जायेंगे शपथ पत्र

देवास। कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय तथा जन जागरूकता लाने के लिए ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान’’ का शुभारम्‍भ 15 अगस्‍त 2020 को किया जायेगा। ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान’’ अंतर्गत 15 अगस्‍त को शपथ पत्र भरवाये जायेंगे।

कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से जुडी संस्‍थाओं के हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्‍या में शपथ पत्र भरवाये। देवास जिले में ‘’सहयोग से सुरक्षा अभियान’’ में शासकीय विभाग, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि व्यापक भागीदारी करेंगे। यह अभियान सभी वर्गो के सहयोग से संचालित होगा।

“सहयोग से सुरक्षा अभियान” 15 अगस्त से

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को ‘सहयोग से सुरक्षा अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। अभियान की मुख्य थीम ‘सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय’ है।सहयोग से सुरक्षा अभियान में शासकीय विभागों, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि व्यापक भागीदारी करेंगे। यह अभियान सभी वर्गो के सहयोग से संचालित होगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जागरुकता के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव लाना है। अभियान में लोगों के बीच जागरुकता लाई जायेगी जिससे वे कोरोना संक्रमण की समस्या के साथ ही जीवन जीने की आदत डाल सकें। स्वास्थ्य विभाग का यह भी प्रयास रहेगा कि नागरिक सुरक्षित व्यवहारों को अपनाएं। समुदायों को प्रोत्साहित करें जिससे वे बचाव के उपायों को जीवन शैली का अंग बना लें। स्वास्थ्य का संक्रमण से बचाव व्यवहार का हिस्सा बने इसके लिए इस प्रचार-प्रसार की निरंतरता बनाए रखने का लक्ष्य है। अभियान के तहत सरल और स्पष्ट संदेशों के माध्यम से लोगों की आदतों में बदलाव के प्रयास किये जायेंगे। कई बार गलत और भ्रामक जानकारियों से आमजन भ्रमित होते हैं, इनका प्रतिवाद कर सही स्थिति बताने का कार्य भी विभिन्न माध्यमों से लगातार किया जायेगा जिससे लोगों को वास्तविक जानकारी मिल सके। अभियान की गतिविधियों के लिये समयबद्ध कार्यक्रम भी तय किया गया है। अभियान के दौरान शपथ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अभियान से जुड़ शासकीय विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, जो अभियान की गतिविधियों को गति देंगे।

देवास/ सतवास – जमीन हड़पने के लिए पत्नी को बनाया बहन

जर जोरू जमीन उसके लिए इंसान कुछ भी कर सकता है लेकिन इतना गिर सकता है यह मालूम नहीं था, मामला अनूठा संज्ञान में सामने आया हे, सतवास निवासी अकबर खा पिता मोहम्मद खान ने अपनी ही निकाह वाली पत्नी को बहन बना कर जमीन पर हक बताया है मामला यह है कि नेवरी स्थित कृषि भूमि के वास्तविक मालिक अनवर खा पिता मोहम्मद खा हे! उन्होंने संबंधित थाने पर शिकायत दर्ज कर बताया कि उनकी जमीन पर सतवास निवासी शख्स झूठे दस्तावेज बनाकर लाखों रुपए की जमीन पर अपना हक फर्जी तरीके से जाहिर कर रहा है! यह शख्स बड़ा फर्जी है! इस मामले में फरियादी अनवर खां पिता मोहम्मद खां फिरोजा बी बिस्मिल्लाह बी मूल दस्तावेज के नाम से कृषि भूमि के दस्तावेज है !इन दस्तावेजों को झूठलाने के लिए मूल दस्तावेजों के साथ सतवास निवासी अकबर ने छेड़खानी कर अपनी पत्नी अपने दामाद और अपनी बहन के फोटो लगा कर जमीन पर अपना हक जाहिर कर प्रशासन को गुमराह कर रहा है !जबकी फरियादी अनवर द्वारा सतवास थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए गए तो संबंधित थाना के थाना प्रभारी उनको चक्कर लगाने पर मजबूर कर रहे हैं इस संबंध में उनकी नहीं सुनी जा रही जबकि सतवास तहसीलदार ने जांच का आदेश देते हुए फरियादी अनवर खां पिता मोहम्मद खा के कागजात सही बताया है दस्तावेजों के आधार पर सतवास तहसीलदार ने आदेश जारी करते हुए थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि उनका हक उनको दिलाया जाए लेकिन पुलिस प्रशासन है कि उक्त आदेश को मानने को तैयार नहीं है! मामला पेचीदा एवं उलझा हुआ है!

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्र्स्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में ले जाया जा रहा है. महंत नृत्य गोपाल दास मथुरा से निकल चुके हैं और जल्द ही वो मेदांता अस्पताल पहुंचने वाले हैं. वो मथुरा में जन्माष्टमी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. गुरुवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. नृत्य गोपाल दास के कोरोना पॉजिटिव होने की आशंका जताई जा रही है. लिहाजा, बेहतर इलाज के लिए उन्हें जल्द ही मेदांता में भर्ती कराया जाएगा.

देवास – आज आई 284 लोगों की रिपोर्ट मे 10 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन देवास दिनांक 13 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 227
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 284
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 10
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 272
  • 5 -आज दिनांक तक कुल पाजिटिव संख्या 513
  • 6 -आज दिनांक तक प्राप्‍त सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 22276
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 0
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 422
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 77
  • 10 -आज प्राप्त में पैथालॉजी द्वारा रिजेक्ट संख्या 2

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पता – बागली, देवास, पुरूष,उम्र 45 वर्ष
2 पता – आगरी टोंकखुर्द,देवास,पुरूष,उम्र 42 वर्ष
3 पता – वार्ड-6 टोंकखुर्द, देवास, महिला,उम्र 55 वर्ष
4 पता – हरनावदा,टोंकखुर्द , देवास, पुरूष,उम्र 75 वर्ष
5 पता – र्गोवा,टोंकखुर्द देवास, पुरूष,उम्र 66 वर्ष
6 पता – नुतन नगर, देवास, पुरूष,उम्र 49 वर्ष
7 पता – आनंदबाग सिविललाईन,देवास,पुरूष,उम्र 52वर्ष
8 पता – मेंढकीचक, देवास, महिला,उम्र 27 वर्ष
9 पता – अर्जुन नगर, देवास, महिला,उम्र 26 वर्ष
10 पता – मोति बंगला,देवास,महिला,उम्र 67 वर्ष

 (डॉ एम.पी.शर्मा )  
 मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
 जिला-देवास

देवास।100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, टॉप पर खड़े होकर चिल्लाने लगा

देवास जिले के हाटपीपल्या के मानकुंड गांव में एक युवक बुधवार दोपहर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।गांव में लगे करीब टावर पर चढ़े इस युवक
का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। युवक टावर पर
सबसे ऊपरी हिस्से में जाकर बैठ गया।
जानकारी के मुताबिक टावर पर चढ़े युवक का नाम 31
वर्षीय हेमराज है। वह दोपहर में गांव स्थित मोबाइल
टावर पर चढ़ा और चिल्लाने लगा। ग्रामीणों ने
100 डायल और प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते
ही 100 डायल की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची
और युवक नीचे उतारने के जतन करने लगी।

देवास पुलिस की बड़ी सफलता नेमावर मे दुकान से चोरी गये मोबाईल एवं अन्य सामान सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 07/08.08.20 की मध्य रात्री मे अज्ञात आरोपीयो के द्वारा फरियादी विवेक पिता रघुवीर जाति गुर्जर उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्रं. 2 नेमावर की बस स्टेण्ड नेमावर स्थित मेबाईल दुकान का ताला तोड़कर एक लजी कम्पनी की एल सी डी और एक एल जी कम्पनी का सी पी यु एवं 11 मोबाईल एवं अन्य सामान मे मेमोरीकार्ड, पेन ड्राईव, चशमा, हाथ घडी और मोबाईल की बेट्री आदि चोरी कर ले गये थे। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री डा0 शिवदयाल सिंह महोदय , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौद श्री सुर्यकांत शर्मा, एसडीओपी कन्नौद श्री ब्रजेषसिंह कुशवाह महोदय को अवगत कराया गया जिनके मार्गदर्शन मे चोरी गये मश्रुका एवं अज्ञात आरोपीयो की तलाश की गई।

    सीसीटीव्ही केमरे में केद आरोपीयो के फुटेज एवं सायबर सेल काल डिटेल एवं मुखबीर की सूचना के आधार पर संदेही नरेन्द्र पिता जगन्नाथ भूसारिया एवं नितेश उर्फ नेता पिता मदनलाल देवड़ा नि0 गण लवरास की तलाष कर पुछताछ करते जुर्म करना स्वीकार किया एवं मेमेारेण्डम केे आधार पर दोनो आरोपीयो से चोरी गये मश्रुका मे से 8 मोबाईल, 4 डीओ परफ्युम, 4  ईयरफोन, 5 मोबाईल कीे बेटरीया, एक चस्मा जप्त किया गया है। आरोपीयो के द्वारा एलसीडी एवं सीपीयु तोड़ कर ग्र्राम ढावठा के पास नाले मे फेक दिये थे जिन्हे तलाश कर एलसीडी एवं सीपीयु के कलपुर्जे भी जप्त किये गये है। आरोपीयो को गिरफ्तार कर पीआर लिया जावेगा जिनसे पुछताछ कर शेष मश्रुका जप्त किया जा सकें। 

    उक्त कार्यवाही मे  उप निरी0 चिन्तामण चोहान, आरक्षक राहुल मालवीय, मनीष मीणा, भरत शर्मा, राजेन्द्र सिह राजपुत, घनष्याम, खुषबु, एवं सायबर सेल आरक्षक सचिन चैहान, सैनिक नारायण गुर्जर, श्यामसिह, नरेन्द्र केवट, की सराहनीय भूमिका रही है।

? बालकृष्ण शर्मा कांटाफोड़

निगम के सफाई कर्मचारी ही उड़ा रहे सफाई अभियान की धज्जियां

देवास। नगर निगम द्वारा सफाई अभियान के अंतर्गत वार्डो में सफाई करवाई जा रही है। लेकिन निगम के कर्मचारियों द्वारा ही सफाई अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। साधना प्रजापति ने बताया कि आवास नगर, भोसले कालोनी, उमाकांत कालोनी, पुलिस क्वाटर चामुण्डापुरी आदि जगहों पर निगम के कर्मचारियों द्वारा खुले मैदान में कचरा फेंका जा रहा है। जबकि आमजन द्वारा सार्वजनिक स्थान पर कचरा फेंकने या थूकने पर निगम द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। आवास नगर में तो कर्मचारियों ने एक खुले मैदान में 5 फीट का गड्डा खोद दिया है जिसमें कचरा डाला जा रहा है। इस गड्डे में बारिश का पानी भर गया है और इसमें पड़ा कचरा सड़ कर बदबू मार रहा है जिससे कि यहां के रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है। इसकी शिकायत उपायुक्त पुनित शुक्ला को की गर्ई लेकिन उनके द्वारा भी इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की गई। निगम कर्मचारियों की लापरवाही से आमजन की जान पर खतरा मंडरा रहा है, कोरोना का बढ़ता कहर और इस तरह की गंदगी के कारण लोगों के मन में दहशत है। इस कचरे के कारण मौसमी बीमारी, मच्छर का प्रकोप बढ़ रहा है, वहीं सुअरों के कारण रहवासियों की परेशानी और भी बढ़ गई है।

आज आई 288 लोगों की रिपोर्ट मे 4 लोगों की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

कोविड -19 हेल्थ बुलेटिन,देवास दिनांक 12 अगस्त 2020

  • 1 – आज लिये गये सैम्‍पल 288
  • 2 -आज लैब से प्राप्त सैंपल रिपोर्ट संख्या 546
  • 3 -आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पाजिटिव संख्या 4
  • 4 -आज प्राप्त कुल सैम्पल रिपोर्ट में नेगेटिव संख्या’ 542
  • 5 -आज कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, मरीज की मृत्‍यु संख्या 1
  • 6 -आज दिनांक तक लिये गये सैंपल संख्या 23000
  • 7 -आज कोरोना संक्रमित /पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 1
  • 8 -आज दिनांक तक कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव ,मरीज उपचार उपरांत कोरोना मुक्त हुए संख्या 422
  • 9 -आज दिनांक तक जिले मे कोरोना संक्रमित/पॉजिटिव, एक्‍टीव मरीजो की संख्या 67
  • देवास जिला निवासी एक कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति की मृत्यू इन्दौर मे हुई, व्यक्ति की कोरोना जाॅच हेतु सैम्पल इन्दौर मे लिया गया एवं पाॅजिटिव व्यक्ति का उपचार इन्दौर मे किया जा रहा था। मृत्यु की सूचना प्राप्त होने पर देवास मे जोडा गया।

◆ आज प्राप्‍त रिपोर्ट कोरोना संक्रमित (पाजिटिव) केसेस जानकारीः-

1 पताः-तरानी काॅलोनी देवास, महिला,उम्र 50 वर्ष
2 पताः-तरानी काॅलोनी देवास, पुरूष,उम्र 52 वर्ष
3 पताः-कालीसिंध मार्ग ,देवास, पुरूष,उम्र 32 वर्ष

  (डॉ एम.पी.शर्मा )  
  मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ अधिकारी   
  जिला-देवास

ट्रक एसोसिएशन की माँगों पर होगा गंभीरता से विचार-परिवहन मंत्री श्री राजपूत,ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी चर्चा के लिये आमंत्रित

देवास। परिवहन एवं राजस्व मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने प्रदेश में ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल पर जाने के संबंध मे कहा कि सरकार ट्रक मालिकों के साथ है। हमें ज्ञापन प्राप्त हो गया है।एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है।उन्होंने भी शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया है।
मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि पिछली सरकार द्वारा ट्रक मालिकों को एक मुश्त लाईफ टाईम टैक्स जमा कराने के विरूद्ध ट्रक एसोसिएशन की माँग पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया था। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाईफ टाइम टैक्स को किश्तों में जमा कराने के निर्देश दिए थे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल भी आंशिक ट्रक सेवायें जारी रही। जिससे दुध, दवाओं,पेट्रोल, जैसी आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई निरंतर जारी रही। उन्होंने कहा कि ट्रक एसोसिएशन के पदाधिकारी चर्चा के लिए आए थे, उन्होंने ज्ञापन दिया है। उनकी मांगों पर चर्चा के लिए उनके प्रतिनिधि अथवा पदाधिकारी आमंत्रित हैं। सरकार उनके साथ है। जो भी माँग परिवहन विभाग से संबंधित होगी उसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा।