Dewas : सेन समाज की मासूम के साथ हुई दरिंदगी के आरोपी को फांसी की मांग

• सेन समाज और सेन युवा संगठन मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम एसपी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

देवास। प्रदेश में आए दिन दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही है। हवस के शिकारी मासूम बच्चियों को शिकार बना रहे है। दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने हेतु कड़े कानून बनाने की सख्त आवश्यकता है। विगत दिनों प्रदेश के हरदा जिले में इसी प्रकार की घटना घटित हुई। जिसमें सेन समाज की एक मासूम के साथ दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक दरिंदा पांच साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे ले गया और वहां उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के सामने आने के बाद परिजनों और सेन समाज के लोगों में भयंकर आक्रोश व्याप्त है।
सेन युवा संगठन नगर अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि घटना के विरोध में शुक्रवार को समस्त सेन समाज और सेन युवा संगठन ने मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नारेबाजी कर ज्ञापन दिया। समाजजन सर्वप्रथम सेन समाज धर्मशाला में एकत्रित हुए। वहां से एसपी ऑफिस पहुंचे।

एसपी कार्यालय में बलात्कारी को फांसी दो…, बालिका पर अत्याचार नही सहेगा सेन समाज… आदि नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में 23 सितंबर की शाम को खारी टिमरनी चौकी रोशनी, किल्लौद, जिला खण्डवा निवासी सुनील पिता जयनारायण जाति कोरकू उम्र 22 वर्षीय आरोपी पांच साल की बच्ची को नदी किनारे ले गया। इसके बाद उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। घिनौनी वारदात के दौरान दर्द से कराहती और रोती हुई बच्ची की आवाज एक राहगीर ने सुनी। बच्ची की आवाज सुन जब राहगीर उसकी ओर बढ़ा तो आरोपी वहां से भाग निकला। दरिंदगी के बाद से मासूम सिराली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है। दरिंदगी करने वाला आरोपी खंडवा जिले का रहना वाला है, जो एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। सेन समाज मांग करता है कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी दी जाकर आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया जाए। ज्ञापन का वाचन जिलाध्यक्ष कार्यवाहक जीतु चौहान ने किया।

ज्ञापन के दौरान नगर सचिव अजय परमार, नगर संयोजक अशोक वर्मा, नगर सह संयोजक राकेश वर्मा, नगरमंत्री अजय वर्मा, अशोक चौहान, कचरूलाल वर्मा, रामेश्वर राठौड, रामेश्वर नागेश, दिनेश श्रीवास, प्रदीप सेन, समाज अध्यक्ष महेश बोडाने, चेतन राठौड, अरूण परमार, पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश वर्मा, अजय श्रीवास, हरिश श्रीवास, नितेश सेन, राकेश श्रीवास, राहुल राठौड, हेमू वर्मा, राहुल वर्मा, ओमप्रकाश सेन, गोपाल वर्मा, रूपेश वर्मा, भावेश सेन, गौरव सेन, गौरव श्रीवास, गौरव चौहान, राकेश चौहान, सुनील वर्मा, धीरज सेन सहित बडी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Dewas बांग्लादेश में हो रहे हिंदू नरसंहार के विरोध में सर्व हिन्दू ने मौन धरना देकर दिया ज्ञापन

देवास। बांग्लादेश में हिंदूओं पर हो राहे अत्याचार के विरुद्ध देवास में हिंदू समाज ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर धरना मौन प्रदर्शन राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता वरिष्ठ समाज सेवक नरेंद्र जैन थे। श्री जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश के गठन के पश्चात से ही वहां रह रही हिंदू आबादी ने ऐतिहासिक रूप से उत्पीड़न एवं हिंसा की लहर को बार-बार सहा है, जो की राजनीतिक अस्थिरता के वक्त तेज हो जाती है।

हिंदू, जैन एवं बौद्ध समाज के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से एक सतत और व्यवस्थित रूप से नरसंहार चल रहा है। बांग्लादेश में हिंदू आबादी 14 प्रतिशत थी जो घटकर वर्तमान में आठ प्रतिशत रह गई है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज की कुल आबादी लगभग एक करोड़ 31 लाख के लगभग है। इतनी बड़ी तादाद में हिंदू समाज के होने के बाद भी बांग्लादेश की सरकारों द्वारा हिंदू समाज की सुरक्षा व्यवस्था की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से हिंदू समाज लगातार प्रताड़ित  हो रहा है।

जिससे उसकी आबादी घटती जा रही है, बांग्लादेश में दंगाइयों ने हिंदू मंदिरो में तोड़फोड़ की। दंगाइयों द्वारा हिंदुओं की हत्या पर जश्न मनाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल हो रहा है। अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर सांप्रदायिक हमले बढ़ गए जिसके कारणअसंख्य हिंदू लोग की हत्याएं हो गई महिलाओं के साथ अशोभनीय कार्य हुए  वहां रह रहा संपूर्ण हिंदू समाज भयभीत है तथा उनकी की जान माल की सुरक्षा की चिंता को लेकर भी समस्त हिंदू समाज आज एकत्रित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू, जैन, बौद्ध, एवं सिख समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी रमेश कौशल दी।

Dewas 1.5 करोड़ से अधिक का राशि के गबन मामले में मानव अधिकार प्रकोष्ठ से मिले विप्पी इंडस्ट्रीज के श्रमिक

  • दर-दर भटकने के बाद भी नही मिल रहा न्याय, जीवनभर की बचाई पूंजी डकार गए भ्रष्ट कम्पनी अधिकारी

देवास। विप्पी इंडस्ट्रीज कर्मचारी साख सहकारी संस्था मर्यादित देवास संस्था के श्रमिकों एवं पदाधिकारियों ने उनके साथ हुई धोखाधडी को लेकर मानव अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संदीप उपाध्याय और प्रदेश सचिव विशाल गुजेवार से मुलाकात कर आवेदन देते हुए समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व अध्यक्ष रतनसिंह, गौतमसिंह, विजय खरनाल, चिंतामण मंकुड़ी, स्व. मोहनसिंह चौहान एवं पूर्व प्रबंधक लेखापाल स्व. रमेशचन्द्र तिवारी आदि लोगों द्वारा श्रमिकों के वेतन से हर माह होने वाली कटौती करके संस्था में जमा होने वाली राशि लगभग 71 लाख रुपये, फीक्स डिपॉजिट की राशि 70 लाख रुपये एवं जमा राशि व एफ. डी. पर मिलने वाली ब्याज की राशि को मिलाकर कुल 1.5 करोड़ रुपये से अधिक का गबन किया गया है। आवेदन के साथ दिये गये साक्ष्यों को देखने के पश्चात मानव अधिकार प्रकोष्ठ ने श्रमिकों को न्याय दिलवाने हेतु मानव अधिकार आयोग भोपाल, प्रमुख सचिव सहकारिता वल्लभ भवन भोपाल, आयुक्त कार्यालय-सहाकारिता एवं पंजीकरण सहकारी संस्थायें विध्याचल भवन भोपाल, संयुक्त आयुक्त कार्यालय उज्जैन एवं उपायुक्त कार्यालय देवास में सभी साक्ष्यों को फाईल कर आवेदन दिये। जिसके पश्चात मंत्रालय एवं सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त आयुक्त उज्जैन श्री दिक्षित एवं उपायुक्त सहकारिता देवास के परमानंद गोडरिया को भोपाल उच्च कार्यालय में संस्था के दस्तावेजो, अभिलेखों सहित तलब किया। तदोपरांत सहकारिता विभाग द्वारा उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार संस्था के स्थापना वर्ष 2001 से वर्ष 2023 तक का स्पेशल ऑडिट किया गया। जिसमें मात्र 55 लाख रुपये की आर्थिक अनियमितता/गबन पाई गई। इसमें उल्लेखनीय यह है कि विशेष ऑडिट करने वाले अधिकारियों ने पूर्व वित्तीय वर्षों में ऑडिट करके किसी प्रकार की राशि गबन नहीं बताई थी। अब उन्हीं वित्तीय वर्षों में गबन घोटाले होने की रिपोट उच्च अधिकारियों को दी। विशेष ऑडिट भी वर्ष 2014 से 2023 तक ही किया गया, क्योंकि उपायुक्त कार्यालय द्वारा जानकारी मांगने पर बताया गया कि वर्ष 2001 से 2013 तक के कोई भी दस्तावेज ऑडिट के लिये उपलब्ध नहीं है। दस्तावेज रिकार्ड से गायब है। संस्था में भ्रष्टाचार करने वाले स्व. रमेशचंद्र तिवारी के पुत्र अरुण कुमार तिवारी ने एक शपथ पत्र संपादित करके दिया गया है। जिसमें रमेशचंद्र तिवारी द्वारा 30 लाख रुपए की राशि गबन करना स्वीकार किया एवं 10-10 लाख के तीन चेक भी दिए गए, किंतु अब अरूण तिवारी भी पैसे जमा करने से मना कर रहा है। इस प्रकार से घोटाला करने वाले संस्था के पूर्व पदाधिकारियों पर सहकारिता विभाग द्वारा उचित कार्यवाही न करने पर हमारे द्वारा लगभग 90 श्रमिकों से सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायत करवाई गयी। जिसके पश्चात संस्था के भ्रष्ट पदाधिकारी, कंपनी मालिक एवं उपायुक्त कार्यालय सहकारिता देवास के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा श्रमिकों की आवाज को दबाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है। सहकारिता विभाग देवास के वरिष्ठ अधिकारी विनोद सरयाम द्वारा सी.एम. हेल्पलाईन पर शिकायत करने वाले श्रमिकों को फोन लगाकर श्रमिकों को शिकायत बंद करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। संस्था के सदस्य या कोई अन्य व्यक्ति उपायुक्त सहाकारिता देवास कार्यालय एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक देवास में सूचना के अधिकार के तहत कोई जानकारी विधिवत प्रारूप में मांगी जाती है तो इन दोनो विभागों द्वारा कोई जानकारी प्रदाय नहीं कि जाती है। जिससे स्पष्ट होता है। सहकारी बैंक व सहकारिता कार्यालय देवास की सांठगांठ एवं भ्रष्टाचार करने के कारण जानकारीयाँ छुपाई जा रही है। शीघ्र ही मानव अधिकार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री एवं लोकायुक्त के उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करायेंगे एवं उपायुक्त कार्यालय सहकारिता विभाग देवास में वर्षों से अंगद के पाँव की तरह जमकर बैठे भ्रष्ट अधिकारियों पर भी कड़ी कार्यवाही करवाई जायेगी। इसी तरह के गबन घोटाले का आवेदन त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी साख संस्था देवास एवं विक्रम साख सहकारी संस्था देवास में हुए करोड़ो रुपये के घोटाले/गबन की जाँच भी करवाई जायेगी। जिससे भ्रष्टारियों पर अंकुश लग सके। अत: जिम्मेदार अधिकारी ईमानदारी एवं सत्यता से इस घोटाले को उजागर कर भ्रष्ट अधिकारियों एवं भ्रष्ट सहकारी संस्था के पदाधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही कर शीघ्र ही श्रमिकों उनके परिश्रम से कमाया गया पैसा वापिस दिलवाने का कष्ट करें।

Dewas संजीवनी क्लीनिकों पर लगे ताले, कांग्रेसी पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

देवास। शहरीय क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मप्र शासन द्वारा संजीवनी क्लीनिक आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केन्द्र 25-25 लाख रुपये की लागत से पिछले 01 वर्ष पूर्व बनाये गये थे, जिसका लोकार्पण लगभग 8-9 माह पूर्व किया गया था, जो कि एक चुनावी घोषणा थी। लोकार्पण के बाद से आज तक लगभग 8 से 10 संजीवनी क्लीनिकों पर ताला लटका हुआ है। जिसकों को लेकर कांग्रेसी पार्षदों ने गुरुवार को नाहर दरवाजा स्थित संजीवनी क्लीनिक आरोग्य मंदिर के बाहर बैठकर जमकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपकर बंद क्लीनिकों को शीघ्र शुरू किए जाने की मांग की। पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पंवार ने बताया कि उन सभी क्षेत्रों के रहवासी व मरीज उस बंद संजिवनी क्लिनिक की राह देख रहे है कि मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक कब शुरू होगा। छोटे-छोटे उपचार व बीमारियों के लिए यह संजीवनी क्लीनिक बनाई गई थी, जिसका लाभ उन सभी क्षेत्रवासियों को आज तक नही मिल पाया और ना ही कोई स्वास्थ्य विभाग के डॉ. व कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई, जहां पर गंदगी पसर रही है। कुछ जगह ताले है, कुछ जगह असामाजिक तत्वो का जमावड़ा लगा रहता है। इसी लिए करोड़ो की लागत से बने संजीवनी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में नजर आ रहे है। क्या देवास कि भोली जनता को संजिवनी कलीनिक का लाभ मिल पायेगा। आखिरकर आम जनता के पैसो का दुरूपयोग क्यो किया गया। पार्षदों ने मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र बंद पडे सभी संजीवनी क्लीनिकों को सुचारू रूप से शुरू किया जावे व डाक्टरो कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जावे। प्रदर्शन एवं ज्ञापन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि वसीम हुसैन, प्यारे मियां पठान, राजेश दाँगी, गोलू रितेश विजयवर्गीय, दुष्यंत पांचाल, राहुल कुमावत, रोहन वाघमारे, जितेंद्र मालवीय, संजय रेकवार, शक्ति मालवीय, सूरज बघेल, लोकेश गोस्वामी, प्रथमेश ताँबेकार, हेमंत विश्वकर्मा, सुमित चौहान, रुपेश पटेल, आयुष पटेल आदि उपस्थित थे ।

Dewas साढ़े 6 करोड की लागत से होगा एमजी रोड का चौडीकरण व सौंदर्यिकरण…

  • सयाजी द्वार से जनता बैंक चौराहे तक 15 मीटर सडक चौडीकरण, नाली व पाथवे निर्माण के साथ होंगे अनेक कार्य

देवास। शहर का व्यस्थतम मार्ग में से एक एम जी रोड पर रोजाना लगने वाला ट्रैफिक जाम से निजात जल्द मिलने वाली है दरअसल मुख्यमंत्री अधोसंरचना अन्तर्गत राशि रूपये 6 करोड 50 लाख की लागत से शहर के एमजी रोड का चौडीकरण एवं सौंदर्यिकरण के कार्यो की शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इस संबंध मे महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के व्यवस्ततम मार्ग एवं व्यवसाईक क्षेत्र एमजी रोड का चौडीकरण शीघ्रताशीघ्र किया जावेगा। जिसमे निगम द्वारा मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना अन्तर्गत एमजी रोड चौडीकरण कार्य के लिए राशि रूपये 6 करोड 50 लाख की योजना तैयार कर शासन को भेजी गई थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व एवं विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के मार्गदर्शन मे स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। महापौर ने बताया कि प्राप्त राशि से एमजी रोड के चौडीकरण एवं सौंदर्यिकरण के कार्यो के लिए शीघ्र ही टेण्डर आमंत्रित कर एमजी रोड का चौडीकरण एवं सौदर्यिकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया जावेगा। महापौर ने यह भी बताया कि एमजी रोड का चौडीकरण एवं सौंदर्यिकरण का कार्य स्थानीय सयाजी द्वार से जनता बैंक चौराहे तक का कार्य योजनान्तर्गत होना है। जिसमे 15 मीटर सडक चौडीकरण के साथ सीसी रोड एवं डामरीकरण कार्य दोनो ओर सीमेंट कांक्रीट से अण्डर ग्राउंड नाली निर्माण के साथ अण्डर ग्राउंड एच.टी.विद्युत लाईन का कार्य एवं सुन्दर स्ट्रीट लाईट एवं पाथवे निर्माण का कार्य किया जावेगा तथा एमजी रोड सौंदर्यिकरण का कार्य भी किया जावेगा।

Dewas घरेलू उपयोग के गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग, भंडारण एवं परिवहन पर खाद्य विभाग ने देवास में की कार्यवाही

देवास। जिले में घरेलू उपयोग के गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग, भंडारण एवं परिवहन की खाद्य और राजस्व विभाग द्वारा नियमित रूप से जांच की जा रही है। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा चार प्रतिष्‍ठानों से घरेलू गैस सिलेन्‍डरों का व्‍यावसायिक दुरूपयोग किये जाने पर कार्यवाही कर 07 घरेलू उपयोग के गैस सिलेन्‍डर जप्‍त किये गये। जिसमें न्‍यू संगम रेस्‍टोरेंट कैलादेवी रोड देवास से 03, श्री सांई फैमेली रेस्‍टोरेंट उज्‍जैन बायपास रोड देवास से 02, भैरूनाथ नाश्‍ता पाईंट कैलादेवी रोड देवास से 01 और रचना नाश्‍ता पाईंट एण्‍ड स्‍वीट्स मेंढ़की रोड देवास से 01 घरेलू उपयोग गैस सिलेन्‍डर जप्‍त किया गया।

 जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि इस सभी प्रतिष्‍ठानों के विरूद्ध आवश्‍यक वस्‍तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्‍टर न्‍यायालय में प्रस्‍तुत कर संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाहीकी जा रही है।

Dewas अब मकान का नक्शा पास कराने हेतु नही लगाने होंगे नगर निगम के चक्कर

  • निगम सीमा क्षेत्र में 186 वर्गमीटर यानि 2 हजार वर्गफीट तक के आवासीय भूखण्डों पर डीम्ड त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया लागू

देवास। शहर के नागरिकों की सुविधाओं के लिये जिन्हे अपना आवासीय भवन निर्माण कार्य करना चाहते है ऐसे निर्माणकर्ताओं की सुविधाओं के लिये नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र.भोपाल के पत्र से आदेश प्राप्त होने पर नगर निगम सीमा क्षेत्र में 186 वर्गमीटर यानि 2 हजार वर्गफीट के क्षेत्रफल तक के आवासीय भूखण्डों पर जो कालोनियॉ नगर तथा ग्राम निवेष विभाग से अभिन्यास अनुमोदित है या पूर्व की ऐसी कालोनियॉ जो तत्समय में नियमों से अनुमोदित है। जिसका एबीपीएएस पोर्टल में एप्रुड ले आउट केटेगरी में दर्ज कालोनीयों में ऐसी कालोनियों में प्रस्तावित भूमि सिर्फ आवासीय उपयोग अनुसार तथा म.प्र. भूमि विकास नियम 2012 में निर्धारित मापदण्डों के अंतर्गत एबीपीएएस-2 के तहत उनके आवेदन प्राप्त होने पर 186 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्डों पर डीम्ड/त्वरित स्वीकृति प्रक्रिया में भवन निर्माण अनुमति जारी की जावेगी।

संबंधित द्वारा अपनी आयडी से सिटीजन कंसोल एबीपीएएस-2 के सॉफ्टवेयर में ऑनलाईन बिल्डिंग परमिशन स्वंय या आर्किटेक्ट के माध्यम से मास्टर प्लान एवं भूमि विकास नियम के मापदण्डों के अनुसार ही मानचित्र सबमिट करने पर यह सुविधा लागू की गई है। संबंधितों द्वारा उपरोक्त नियमों का पालन न करने पर जो अनुज्ञा जारी हो चुकी होगी उसका 15 दिवस के अंदर निरीक्षण निकाय के इंजीनियरों के द्वारा किया जावेगा। गलत जानकारी या गलत ड्राईंग अपलोड अनुमति प्राप्त होने पर अनुज्ञा निरस्त या संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने शहर के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस डीम्ड स्वीकृति प्रक्रिया का लाभ नियमों के पालन के तहत अपनी निर्माण अनुमतियॉ 186 वर्गमीटर तक यानि 2 हजार वर्गफीट तक स्वंय के कंसोल से प्राप्त करें।

Dewas : आगामी 5 वर्षो मे होने वाले बडे निर्माण एवं विकास कार्यो का तैयार रोड मेप की हुई समीक्षा बैठक

• जाने 5 वर्षो मे किन बडे निर्माण कार्य एवं विकास कार्यो को लेकर किया गया विजन डाक्युमेंटस तैयार

देवास। विजन डाक्युमेंटस को लेकर आगामी 5 वर्षो मे देवास शहर मे होने वाले बडे निर्माण एवं विकास कार्यो का तैयार रोड मेप की सर्किट हाउस मे समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे देवास शहर के लिए आगामी 5 वर्षो मे शहर मे किये जाने वाले विकास कार्यो पर चर्चा की। जिसमे विधायक ने वर्तमान मे रिडेन्सी फिकेशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यो पर विस्तृत चर्चा की।

  • विधायक ने नये निर्माण कार्य जिसमे देवीलोक निर्माण,
  • उज्जैन रोड अम्बेडकर चौराहा से नागुखेडी तक फोरलेन एवं ओव्हर ब्रीज निर्माण,
  • रसुलपुर चौराहा ओव्हर ब्रीज निर्माण एवं चामुण्डा माता मंदिर के प्रांगण मे विकास कार्य एवं सौन्दर्यीकरण,
  • देवास शहर मे उज्जैन से आने पर नागुखेडी पर बडा प्रवेश द्वार का निर्माण के साथ शहर के बीच से निकलने वाली नागधम्मन नदी का शुद्धिकरण,
  • एनवीडीए से पानी के इशु को लेकर उसका समाधन शासन स्तर पर करवाना,
  • शहर के 3 मंदिरों बिलावली महांकाल मंदिर,
  • नागदा स्थित गणेश मंदिर एवं गंगा बावडी जीर्णोद्वार एवं पहुंच मार्ग
  • देवास शहर मे नया अबग्रेडेड प्रोसेसिंग (कचरा सग्रंहण) एवं सीएनजी प्लांट का निर्माण।
  • देवास शहर मे आदर्श गौशाला निर्माण
  • राजेदा फलाय ओव्हर ब्रीज की स्वीकृति शासन स्तर पर लेना तथा ब्रीज निर्माण करवाना।
  • विधायक ने नये रोड मेप मे उज्जैन रोड बायपास से विजयागंज मंडी को जोडने वाले फोरलेन रोड निमार्ण मे सेन्टर लाईट सौन्दर्यीकरण सहित का प्रस्ताव तैयार कर शासन स्वीकृति के लिए डीपीआर तैयार करने के निर्देश ईई लोक निर्माण विभाग को दिये।
  • विधायक ने देवास शहर मे एक बडा सर्व सुविधायुक्त आडिटोरियम हाल निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये।
  • विधायक ने विजन डाक्युमेंटस मे जिन निर्माण कार्यो के लिए जमीन आवंटन की जाना है उन निर्माण कार्यो के लिए शीघ्रताशीघ्र जमीन आवंटन के लिए कार्यवाही करवाने हेतु संबंधितो को निर्देशित करने के लिए कलेक्टर को कहा।
  • विधायक ने विजन डाक्युमेंटस मे देवास शहर मे उत्कृष्ट महाविद्यालय को लेकर भी कहा जिसमे सर्व सुविधायुक्त उत्कृष्ट महाविद्यालय भी प्रस्तावित है।
  • विधायक ने विजन डाक्युमेंटस को सफल बनाने के लिए सभी कार्यो के प्रस्ताव शीघ्र अतिशीघ्र तैयार करने तथा जिन कार्यो की डीपीआर तैयार है उसे शासन स्वीकृति के लिए भेजे जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये।

विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा कलेक्टर ऋषभ गुप्ता, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा, आयुक्त रजनीश कसेरा, लोक निर्माण विभाग एवं निगम व प्राधिकरण इंजिनियरों के साथ

Dewas राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा एवं अ.भा.सफाई मजदूूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

देवास। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा एवं अ.भा.सफाई मजदूूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन ने कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि

  • वर्षा ऋतु को देखतेे हुए कर्मचारियों को रेनकोट दिये जायें। समस्त सफाई कर्मचारी महिला एवं पुरूष को ड्रेस का वितरण किया जावे।
  • सफाई कर्मचारियों की हाजरी दरोगाओं द्वारा 7 से 8 बजे के बीच उपस्थिति अनुपस्थिति दर्ज की जाती है। सफाई कर्मचारियों का आने का समय उच्च अधिकारियों द्वारा तय किया गया है लेकिन जाने का समय निर्धारित नहीं हैं सफाई कर्मचारियों के जाने का समय भी सुनिश्चित किया जावे।
  • समय समाप्ति के पश्चात सफाई कर्मचारियों से कार्य करवाया जाता है या बुलाया जाता है तो अतिरिक्त परिश्रम राशि दी जाए।
  • समस्त सफाई कर्मचारियों को रेनकोेट, ड्रेस वितरण करने से पहलेे संगठनों द्वारा उसकी गुणवत्ता की जांच करवाने के पश्चात ही वितरण किया जाए।
  • संगठन द्वारा पूर्व में दो एस.आई नियुक्त करने की मांग की गई थी। उस पर आज दिनांक तक नियुक्ति नहीं की गई है। अतः अतिशीघ्र कार्यवाही करने का आदेश प्रदान करें।
  • 45 वार्डो में हाथ कचरा गाड़ी नहीं है। शीघ्र ही कचरा गाडी उपलब्ध कराई जाए।
  • जब भी परिषद की बैठक हो उसमें समस्त कर्मचारी संगठन की सहमति से संगठन के एक व्यक्ति को कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए परिषद की बैठक में भाग लेने की अनुमति प्रदान की जाए।
  • समस्त वार्डो में हाजरी सेंटर बनाए जाएं क्योंकि कर्मचारियों का सामान चोरी होता है उसे व्यवस्थित रखा जाए, और वर्षा ऋतु में कर्मचारियों को बैठने में समस्या न हो।

Dewas संस्था राम-राम ने फूंका राहुल गांधी का पूतला…


• हिंदू विरोधी मानसिकता वाले राहुल गांधी को भारत छोड देना चाहिए
देवास।
 राहुल गांधी के लोकसभा में दिए एक विवादित बयान को लेकर जहां देशभर विरोध हो रहा है। वहीं देवास में भी राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया। संस्था राम-राम के सदस्यों ने सयाजीद्वार पर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सनातन धर्म का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारे लगाए। राहुल गांधी का पूतला फूंकते हुए मांफी मांगने की बात कहीं। संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू विरोधी मानसिकता राहुल गांधी को भारत छोड देना चाहिए।  राहुल गांधी का लोकसभा में दिया गया बयान निंदनीय है। उन्होंने हिंदुओं को हिंसक बताया है। उन्हें पता होना चाहिए कि हिंदू अहिंसा का पालन करते हैं। हिंदू धर्म में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हिंदू धर्म और सनातन धर्म को बदनाम करने के लिए जो कृत्य किया जा रहा है। वह बहुत ही शर्मनाक है। ऐसे में राहुल गांधी को हिंदू विरोधी मानसिकता को छोडक़र माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह पाँवर (भाईसाहब), निलेश वर्मा, नीरज वर्मा, भूपेश ठाकुर पार्षद, गोपाल खत्री, शुभम जाधव, सुरेंद्र परिहार, शुभम चौहान, आनंद कहार, कुणाल बैरागी आदि उपस्थित थे।