460 करोड़ रुपये मूल्य के 49 लाख विदेशी सिगरेट, 73 किलोग्राम मादक पदार्थ, गुटका/पान मसाला और ई-सिगरेट को नष्ट किया

• सीबीआईसी ने ” विशेष अभियान 4.0″ के तहत अवैध आयात सामान पकड़ाया था, 460 करोड़ रुपये मूल्य के ड्रग्स, विदेशी सिगरेट और प्रतिबंधित सामान को नष्ट किया गया

वित्त मंत्रालय के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के #SpecialCampaign 4.0 के हिस्से के रूप में और प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध आयात के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए, दिल्ली सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय और सीमा शुल्क (हवाई अड्डा और सामान्य) आयुक्तालय ने कुल 49 लाख विदेशी सिगरेट, लगभग 73 किलोग्राम एनडीपीएस ड्रग्स (हेरोइन, कोकीन, गांजा, चरस, आदि), गुटखा/पान मसाला और ई-सिगरेट नष्ट कीं।

नष्ट की गई ड्रग्स, सिगरेटों आदि का मूल्य लगभग 460 करोड़ रुपये है। इन सामानों को सीमा शुल्क विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम और सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन के लिए जब्त किया था।

25 अक्टूबर 2024 को दिल्ली में एक अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा में प्रतिबंधित सामग्री का सुरक्षित और प्रभावी तरीके से निपटान, दिल्ली सीमा शुल्क निवारक आयुक्तालय की आयुक्त श्रीमती हरबिंदर कौर प्रसाद और सीमा शुल्क (हवाई अड्डा और सामान्य) आयुक्तालय के आयुक्त श्री विशाल पाल सिंह की उपस्थिति में किया गया

Dewas कही आपने तो नहीं कर रहा है अपने घर पर पटाखों का भंडारण…

  • कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाई, जप्त किए 30 हजार कीमती के पटाखे..

देवास। किसी व्यक्ति द्वारा अपने घर पर बारूदी पटाखों का भंडारण करना क़ानून के नियमों की अवहेलना करना है।
कही बार पटाखों के फुटकर विक्रेता या अस्थाई लाइसेंस लेकर पटाखों का विक्रय करने वाले दुकानदार अपने घर पर पटाखों का भंडारण कर लेते है। इस प्रकार के मामलों में पुलिस व्यक्ति पर कार्रवाई करपटाखों को जप्त कर प्रकरण दर्ज करती है।


दअरसल मामला शहर के लक्ष्मण नगर का है जहां कोतवाली पुलिस ने गुरुवार रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति के घर पर से लगभग 30 हजार रुपए कीमत के आतिशबाजी के बारूदी पटखों जप्त कर व्यक्ति पर करीब पौने 2 बजे विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
व्यक्ति से हुई चर्चा में उसने बताया कि उसके पास पटाखें विक्रय करने का अस्थाई लाइसेंस है। शिप्रा में वह एक बड़ी फर्म में भी पटाखें विक्रय संचालित करता है। न्यायालय से वह पटाखे को वापिस पाने की प्रक्रिया कर कर उन्हें वापिस पाने की कोशिश करेगा।

Dewas पैसे डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने पर दो आरोपियों को हुई अर्थदंड के साथ जेल…

  • ग्रेसियस काॅलोनाईजर इंडिया लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी के लोगों ने लालच देकर कराई थी एफडी परिपक्व होने पर नहीं लौटाए पैसे

देवास। शहर में एक चिटफंड कंपनी ने अपने यहां लोगों का पैसा डबल होने के नाम पर एफडी के रूप में जमा कराए और अवधि पूरे होने पर पैसे नहीं लौटाए जिसपर फरियादी की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामला न्यायालय में गया जहां न्यायालय ने चिटफंड कंपनी के 2 लोगों धोखाधड़ी के साथ अन्य प्रकरण के मामले में भारी अर्थदंड और जेल की सजा सुनाई है।
दरअसल राजेन्द्र सिंह भदौरिया प्रभारी उप संचालक/जिला लोक अभियोजन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2020 को फरियादी विमल चैधरी ने उसके मित्र किषोर पटेल, राजेष पांचाल, कैलाष जायसवाल के साथ आरक्षी केन्द्र कोतवाली देवास पर उपस्थित होकर की मौखिक रिपोर्ट लिखाई की वर्ष 2014 में ग्रेसियस काॅलोनाईजर इंडिया लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी देवास, आयकन मल्टी कलानी बाग देवास स्थित ऑफिस चिटफण्ड कंपनी ग्रेसियस कालोनाईजर इंडिया लिमिटेड देवास के डायरेक्टर लखन जायसवाल व धर्मेन्द्र ठाकुर देवास ने दिनांक 10 जनवरी 2014 को उनको कार्यालय में बुलाया और कहा कि यदि वे उनकी कंपनी में एक लाख रूपये जमा करेंगे तो 5 साल बाद उन्हें डबल पैसे मिलेंगे उन्होंने और भी फायदे बताये जिस पर फरियादी व उसके उक्त सभी मित्रों ने उक्त कंपनी में आर.डी व एफडी खाते खुलवाये। फरियादी ने एक लाख रूपये की एफ.डी. करवायी जिसमे उसको एफडी पूरी होने पर 2,00,000 रूपये की राशि मिलनी थी। फरियादी ने अपने परिवार के सदस्यों के भी खाते खुलवाए, जिसमें कुल 1,58,500 रूपये की राषि जमा की। उसके मित्र व अन्य लोगो ने एफडी व आरडी खाते खुलवाये किन्तु उनकी परिपक्वता होने पर भी दोनों अभियुक्तगण ने एफडी व आरडी का राषि भुगतान नही किया और उक्त राषि का गबन कर लिया।

उक्त संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीबद्ध की गई अन्य आवष्यक अनुसंधान पूर्ण कर अभियुक्तगण के विरूद्ध अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

माननीय तृतीय अपर सत्र न्यायाधीष महोदय, जिला देवास (समक्षः-श्री राजेन्द्र कुमार पाटीदार साहब) द्वारा निर्णय पारित कर आरोपीगण लखन पिता नारायण जायसवाल उम्र 38 वर्ष, निवासी मिश्रीलाल नगर देवास एवं धर्मेन्द्र सिंह पिता जगन्नाथ ठाकुर उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम मोहम्मदपुर बनखेड़ा जिला सिहोर को दोषी पाते हुये भादंस की धारा 420 में 04-4 वर्ष का सश्रम कारावास व 50000-50000/- रूपये अर्थदण्ड, धारा 406 में 03-03 वर्ष का सश्रम कारावास व 50000- 50000/-रूपये अर्थदण्ड, धारा 120-बी में 02-02 वर्ष का सश्रम कारावास व 50,000- 50,000/-रूपये अर्थदण्ड एवं धारा 6(1) म.प्र.निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम में 04-4 वर्ष का सश्रम कारावास व 1,00,000-1,00,000/-रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

Dewas ओएलएक्स पर कार बेचने के नाम पर की 4 लाख 15 हजार रूपए की धोखाधड़ी…

देवास। ओएलएक्स पर कार के लग्जरी फोटो डालकर उसे बेचने के नाम पर लाखों रूपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी का शिकार हुए पीड़ित विकास मालवीय एवं दयाराम मालवीय निवासी नवदुर्गा नगर देवास ने इसकी शिकायत थाना सिटी कोतवाली में आवेदन देकर की है। पीड़ित ने बताया कि रविराज बिश्नोई पिता पुखराज बिश्नोई एवं पार्टनर अभय तनवर निवासी गलीं. 02 राजीव गांधी कॉलोनी मंगरा पुजला जोधपुर राजस्थान से हमारी फोन पर कार खरीदने के सिलसिले में बात हुई थी। आरोपी रविराज बिश्नोई ने 28 अगस्त को ओएलएक्स पर मारूती शिफ्ट डिजायर कार बेचने के लिए डाली थी और उसी दिन हमें वह कार पंसद आ गई थी। जिसकी कीमत भी कार के साथ 5 लाख 30 हजार रूपए साइड पर डाल रखे थे। बातचीत के दौरान आरोपी ने अपना पता कालोनी बाग में किराए से रहना बताया था। बातचीत के बाद आरोपी से कार खरीदने का मूल्य 4 लाख 15 हजार रूपए तय हुआ था। डिल फाइनल होने के बाद आरोपी ने हमें उसके अस्थाई निवास स्थान कालानी बाग बुलाया। उसने हमसे 4 लाख 15 हजार रूपए नगद लिए और कहा कि मैं दो मिनिट में पानी पीकर आता हूँ। जिसके बाद आरोपी हमें धोखा देकर भाग गया। इधर-उधर ढूंढने के बाद भी नही मिला। सीसीटीवी फुटैज खंगालने पर पता चला कि आरोपी हमसे भागकर एक ऑटो में बैठा और रफुचक्कर हो गया। इसके पार्टनर अभय तनवर के सीसीटीवी फुटैज पर ढूंढ रहे है। पीडितों ने बताया कि हमारी अभय तनवर से व्हाट्सएप पर बात होती है वह हमें विगत दो माह से एक-दो दिन में पैसे लौटाने का कह रहा है। साथ ही यूएसडीटी करेंसी के जरिए पैसे लेन-देन की बात करता है। पीडितो ने मांग की है कि दोनो शातिर आरोपियों को पकडकर हमें हमारी रकम वापस लौटाई जाए।

Dewas साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में लाखो की धोखाधड़ी

  • तत्कालीन सहायक प्रबंधक, सेल्समेन एवं भृत्य ने किसानों के साथ धोखाधड़ी, षड़यंत्र पूर्वक गबन कर की 86 लाख की आर्थिक अनियमितता FIR दर्ज

देवास। बैंक शाखा विजयागंजमण्डी से संबद्ध साख सहकारी संस्था सुनवानी गोपाल में कार्यरत तत्कालीन सहायक प्रबंधक माखनलाल पिता गेन्दालाल, सेल्समेन राजेश एवं भृत्य लक्ष्मीनारायण द्वारा 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनियमितता करने पर थाना विजयागंज मण्डी देवास में एफआईआर दर्ज की गई है।
जांच प्रतिवेदन में उल्लेखित है कि इन कर्मचारियों द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी, षड़यंत्र पूर्वक गबन तथा आर्थिक अनियमितता कर संस्था को वित्तीय हानि पहुंचाई है। सहायक प्रबंधक माखनलाल द्वारा 77 लाख 07 हजार 641 रुपये, माखनलाल एवं राजेश द्वारा संयुक्त रूप से 03 लाख 02 हजार 118 रुपये, माखनलाल एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 04 लाख 11 हजार 873 रुपये तथा माखनलाल , राजेश एवं लक्ष्मीनारायण द्वारा संयुक्त रूप से 01 लाख 50 हजार रुपये। इस प्रकार कुल राशि 86 लाख 21 हजार 632 रुपये की आर्थिक अनयमितता की गई है।

Dewas इंदौर-देवास की 6 लेन सड़क को 12 लेन में करें तब्दील…

• यातायात के दबाव को देखते हुए कांग्रेस ने परिवहन मंत्री से की मांग, लिखा पत्र

देवास। चाहे देवास-इंदौर रोड कहे या इंदौर-देवास रोड, इसका मालवा क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। समय के साथ इस रोड पर यातायात का दबाव बढ़ गया है।इंदौर-देवास की 6 लेन सड़क को 12 लेन में करने की मांग कांग्रेस ने की है।शहर जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया, कि इस संदर्भ में देवास विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला (शहर) कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया गया कि इंदौर महानगर है। देवास औद्योगिक क्षेत्र है। सबसे ज्यादा यातायात का दबाव भी इस मार्ग पर ही रहता है। पहले देवास-इंदौर रोड को फोर लेन सड़क में तब्दील किया गया था, बाद में दबाव को देखते हुए इसे सिक्स लेन में तब्दील किया गया, लेकिन समय के साथ देवास-इंदौर मार्ग के सिक्स लेन में भी यातायात का दबाव बढ़ गया है। इतना ज्यादा ट्रैफिक का दबाव इस सड़क पर रहता है कि चाहे इंदौर से देवास आओ या देवास से इंदौर जाओ 2 घंटे से कम समय नहीं लगता है।

राजानी ने पत्र में लिखा, कि लगभग 25 वर्ष पूर्व देवास-इन्दौर सड़क को मप्र की पहली 4 लेन सड़क केन्द्रीय सरकार के सहयोग से बनाया गया था। बढ़ती जनसंख्या के दबाव को देखते हुए इसे बाद में 6 लेन में परिवर्तित किया गया। आज के परिदृश्यएवं बढ़ते ट्राफिक को देखते हुए इस सड़क को 12 लेन में तब्दील करने की आवश्यकता है। पत्र में अनुरोध किया गया कि बढ़ते हुए यातायात के दबाव को देखते हुए हुए उक्त सड़क को 12 लेन करने की स्वीकृति प्रदान करें। यह सड़क मप्र ही नहीं अपितु भारत में व्यवसायिक दृष्टिकोण को देखते हुए अति महत्वपूर्ण है। वर्तमान में देवास से इन्दौर डेली अपडाउनर्स एवं सामान्य यात्रा करने वालों को 35 किमी की यात्रा पूरी करने में 2 से 3 घन्टे लग रहे हैं। जगह-जगह जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। साथ ही भविष्य में इन्दौर, धार, उज्जैन को मिलाकर बनने वाले मैट्रोपोलिटन एरिया के लिए भी यह अत्यन्त महत्वपूर्ण सड़क साबित होगी।भविष्य में होने जा रहे सिंहस्थ में भी इस सड़क पर अत्यधिक ट्राफिक का दबाव भी रहेगा।यह सड़क मध्यप्रदेश के दिल की धड़कन के रूप में प्रसिद्ध है। व्यवसायिक दृष्टिकोण एवं औद्योगिक विकास की सम्भावनाओं देखते हुए इस सड़क को 6 लेन से 12 लेन में परिवर्तित करने की आवश्यकता है। राजानी ने लिखे पत्र की प्रतिलिपि स्थानीय सांसद एवं विधायक को भी आगामी कार्रवाई हेतु प्रेषित की है।

Dewas ग्राम पंचायत मूंडलादांगी में राशि के गबन एवं आर्थिक अनियमितता पर तत्कालीन सरपंच एवं सचिव के विरुद्ध FIR दर्ज

  • ग्राम पंचायत में हुए कार्य में तत्कालीन सरपंच सुरेशसिंह चांदना, तत्कालीन सचिव गोविन्दसिंह राठौर ने की लाखो की राशि गबन एवं आर्थिक अनियमितता

देवास। जनपद पंचायत टोंकखुर्द के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मूंडलादांगी में स्वीकृत आंगनवाडी भवन, सी.सी. रोड एवं पंचायत भवन मरम्मत कार्य में तत्कालीन सरपंच सुरेशसिंह चांदना के विरुद्ध राशि 5 लाख 33 हजार 974 रुपये एवं तत्कालीन सचिव गोविन्दसिंह राठौर के विरुद्ध राशि 3 लाख 74 हजार 427 रुपये की अनियमितता पाये जाने तथा जाँच में दोषी पाये जाने पर। राशि के गबन एवं आर्थिक अनियमितता सिद्ध होने पर तत्कालीन सरपंच श्री सुरेशसिंह चांदना एवं तत्कालीन सचिव श्री गोविन्दसिंह राठौर के विरुद्ध थाना पीपलरावां में भा.द.वि. की धारा 409, 420 एवं 34 के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

Dewas गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में आसामाजिक तत्वों पर रहेगी बजरंग सेना संगठन की नजर…!

  • संगठन कार्यकर्ता व पदाधिकारी करेंगे पाण्डालों का भ्रमण

देवास। माँ शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आयोजित होने वाले गरबा एवं डांडिया कार्यक्रमों पर बजरंग सेना की नजर रहेगी। संगठन संस्थापक उमेश चौधरी ने बताया कि शहर सहित मालवांचल में बढ़ती लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता गरबा एवं डांडिया स्थलों खासकर बड़ी होटलों, गार्डनों, शिक्षण संस्थानों में होने वाले गरबा, डांडिया स्थल का भ्रमण करेंगे। चौधरी ने बताया कि नवरात्रि महोत्सव भारतीय धर्म, संस्कृति के अनुरूप मनाया जाना चाहिए। वर्तमान में विधर्मी तत्वों द्वारा जिस प्रकार से समाज की बहन बेटियों को शिकार बनाते है, ऐसे विधर्मी तत्व हमारे उत्सवों, नवरात्रि में आयोजित गरबा, डांडिया में भी झूठे सौहार्द एवं एकता का दिखावा करते हुए, लव जिहाद फैलाने की मंशा से घुसकर आयोजन बिगाडऩे का प्रयास करते है। मातृभूमि का वंदन करते है, लेकिन आजकल राष्ट्रघाती, अलगावी, जेहादी मानसिकता को पहचानने की आवश्यकता है। समितियों द्वारा आधार कार्ड के माध्यम से ही आयोजन स्थल पर प्रवेश दिया जाए, जिससे आसामाजिक तत्वों की पहचान हो सके। चौधरी ने शहर की आयोजन समितियों से अपील की है कि सांस्कृति कार्यक्रम, गरबा व डांडिया में अश्लील गानों का उपयोग न करे एवं युवक युवतियों को भारतीय परिधान में ही प्रवेश दे। जिससे हमारे पवित्र त्यौहार की परम्परा बरकरार रहे और कोई हमारे आयोजन का मजाक न उड़ा सके। साथ ही प्रवेश के दौरान मस्तिष्क पर तिलक लगाकर। उमेश चौधरी ने कहा कि यदि आयोजन के दौरान अश्लील गाने बजाते हुए यदि कोई पकड़ाया जाता है तो उस पर संगठन कानूनी कार्यवाही कराएगा। जिसकी जिम्मेदारी आयोजन समिति की होगी।

Dewas स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को सार्थक करने के उद्देश्य से खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम पर हुआ आयोजन

देवास। स्वदेशी एवं आत्मनिर्भरता को सार्थक करने के उद्देश्य से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के अवसर पर आत्मनिर्भर मप्र अंतर्गत उपभोक्ताओं को विशेष छूट प्रदान की जा रही है। प्रबंधक शैलेन्द्र व्यास ने बताया कि म.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम, भगत सिंह मार्ग, तहसील चौराहा, देवास पर उत्कृष्ट खादी वस्त्रों एवं कबीरा खादी गारमेंट्स पर एवं स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पादित विंध्या वैली ब्रांड अंतर्गत ग्रामोद्योग सामग्रियों पर 20+10 प्रतिशत विशेष छूट का शुभारंभ 2 अक्टूबर को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विशेष अतिथि पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव एवं निर्माण सोलंकी थे। अध्यक्षता जिला ग्राम उद्योग अधिकारी अशोक कुमार योगी ने की। अतिथियों ने महात्मा गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को खादी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए जागरूक किया। साथ ही गादी सामग्री भी खरीदी। खादी सामग्रियों पर विशेष छूट 31 मार्च 2025 तक रहेगी। एम्पोरियम पर समस्त प्रकार के खादी वस्त्रों जैसे लेडिस एवं जेंटस कुर्ते, शर्ट, शर्टिंग कपड़ा, दरी, आसन, सिल्क साडिय़ां, कम्बल आदि एवं ग्रामोद्योग सामग्रियों जैसे शहद, ब्लेक मेंहदी, सरसों तेल, साबुन, शैम्पू, अचार इत्यादि उपलब्ध है। इस अवसर पर दिनेश श्रीवास, नंदू चौहान, पीके दुबे, शोभित चौधरी, एसएन शर्मा, संगीता गरासिया, अमन सक्सेना, आरिफ, बुनकर में रईस खान, निशा शर्मा, स्वाति पटेल, हेमलता, बाबूलाल पटेल आदि उपस्थित थे। आभार व्यवस्थापक शरद जैन ने माना।

Dewas वार्ड क्रमांक 12 में एक वर्ष पहले स्वीकृत हुए पेवर्स ब्लाक फ्लोरिंग कार्य में कंपनी ने नही दिया ध्यान…

  • निविदा लेने वाली कंपनी मेसर्स सालासर इन्फ्रा इन्दौर एक वर्ष के लिए ब्लेक लिस्टेड

देवास। नगर निगम द्वारा शहर के वार्ड क्रमांक 12 मे स्थित राजाराम नगर चाणक्पुरी एवं उपाध्याय नगर कालोनियों मे रिफ. पेवर्स ब्लाक फलोरिंग कार्य हेतु जारी निविदा मे मेसर्स सालासर इन्फ्रा, प्रो. दिनेश कुमार माहेश्वरी आस्था पैलेस प्रजापत नगर इन्दौर के द्वारा भाग लिया जाकर निविदा ली गई थी। मेसर्स सालासर इन्फ्रा, प्रो.दिनेश कुमार माहेश्वरी, इन्दौर के द्वारा निविदा की दर की स्वीकृति उपरांत निगम द्वारा संदर्भित एल.ओ.ए. पत्र जारी किया गया था तथा कार्य के लिए सूचना पत्रों से प्रतिभूति राशि व अनुबंधनामा सम्पादित करने हेतु सूचित किया गया पश्चात एक वर्ष बाद भी आज दिनांक तक निविदा की प्रतिभूति राशि/अनुबंधनामा संपादित नही किया गया और सूचना पत्रों का कोई जवाब भी नही दिया गया है, जो निविदा शर्तो का स्पष्ट उल्लघंन है। उक्त कार्य को स्वीकृत हुए एक वर्ष व्यतित हो चुका है। जिसके कारण वार्ड जनप्रतिनिधियों एवं रहवासियों मे रोष व्याप्त है। उक्त कृत्य से ऐसा प्रतीत होता है कि आपको कार्य मे कोई रूची नही है। उक्त स्थिती को दृष्टिगत रखते हुए शहर के वार्ड 12 मे स्थित राताराम नगर, चाणक्युपरी एवं उपाध्याय नगर कालोनियों मे रिफ. पेवर्स ब्लाक फ्लोरिंग कार्य की उक्त निविदा को आयुक्त रजनीश कसेरा ने निरस्त कर निविदा के साथ जमा अर्नेस्टमनी राशि को राजसात करते हुए मेसर्स सालासर इन्फ्रा, प्रो.दिनेश कुमार माहेश्वरी आस्था पैलेस प्रजापत नगर इन्दौर को आगामी 1 वर्ष के लिए ब्लेक लिस्टेड किया। ब्लेक लिस्टेड कार्यवाही के दौरान उक्त फर्म के द्वारा नगरीय निकाय मे कोई निविदा मे भाग लिया जाता है तो मान्य नही होगा।